284001
प्रेमनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर महिलाओं ने जिलाधिकारी से की मुलाकात
Jhansi, Uttar Pradesh:प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हसारी से 15 दिन पहले लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर पीड़ित महिलाएं जिलाधिकारी के पास पहुंची। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी बेटी की तलाश में कोई कार्रवाई नहीं की। रानी सक्सेना की पुत्री 27 अगस्त को सहेली के जन्मदिन समारोह में जाने के बाद से लापता है। महिलाएं शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और जल्द कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टोडारायसिंह के नगर निकाय चुनाव: भाजपा 30 सीटों पर बहुमत का दावा
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक पीएचईडी मंत्री का कन्हैया लाल चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र के नगर निकाय चुनाव को लेकर किया जीत का दावा टोडारायसिंह मालपुरा डिग्गी व लाम्बाहरीसिंह नगर पालिका में पूर्ण बहुमत से होगा भाजपा का बोर्ड गठन, कहा टोडारायसिंह में 35 में से 30 सीटों पर जीतेगी भाजपा कैबिनेट मंत्री चौधरी ने सभी 35 भाजपा प्रत्याशियों के साथ किया शहर में रोड शो, तेजाजी चौक से शुरू हुआ रोड शो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंचा अंबेडकर भवन, भाजपा ने संकल्प पत्र जारी कर जनता को बताया विकास का एजेंडा, इस दौरान समाजसेवी राधा चौधरी महिला मंडल सदस्यों के साथ रही रोड शो में मौजूद0
0
Report
आमत चुनाव में EVM खराब, एक घंटे मतदान बाधित, फिर नई मशीन से शुरू
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के आमेट से बड़ी खबर आमेट निकाय चुनाव के दौरान EVM हुई खराब, एक घंटे तक प्रभावित रहा मतदान आमेट नरपालिका के वार्ड नंबर 1 का मामला, नई EVM मशीन लगाकर दोबारा शुरू कराया गया मतदान मशीन खराब होने के कारण करीब एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा और मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मतदान अधिकारियों ने खराब EVM मशीन को हटाकर नई मशीन लगाई, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया को पुनः शुरू कराया गया。 मशीन खराब रहने के दौरान मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगी रही।0
0
Report
कोटा फ्लाईओवर पर पानी के टैंकर-ट्रैक्टर पलटाव, कोई हताहत नहीं
Kota, Rajasthan:कोटा के दादाबाड़ी-केशवपुरा फ्लाईओवर पर पानी के टैंकर सहित एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात बाधित रहा। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-टैंकर को रास्ते से हटवाया और यातायात सुचारू कराया।0
0
Report
Advertisement
विदिशा के करैयाखेड़ा सड़क: गड्ढे हादसों का केंद्र, प्रशासन दूर
Vidisha, Madhya Pradesh:करैयाखेड़ा मार्ग विदिशा की बदहाली पर आंसू बहा रहा है. पीतलमिल और अहमदपुर चौराहे से हाईवे बाईपास को जोड़ने वाला यह बेहद महत्वपूर्ण रास्ता राहगीरों के लिए मुसीबत बन चुका है. रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही वाले इस मार्ग पर जानलेवा गड्ढों के कारण हादसे होते रहते हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका इस तरफ ध्यान देने को तैयार नहीं है. विदिशा का करैयाखेड़ा रोड, जो शहर के दो प्रमुख चौराहों को सीधे हाईवे बाईपास से जोड़ता है, इस मार्ग पर घनी आबादी रहती है, लेकिन सड़क की जर्जर हालत ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है. पिछले 2 सालों से लोग इस खस्ताहाल सड़क से आवागमन करने को मजबूर हैं. जरा सी बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क और गड्ढों का फर्क खत्म हो जाता है. कई लोग गाड़ी फिसलने से चोटिल हो चुके हैं. रहवासियों का कहना है कि प्रशासन और नगर पालिका की अनदेखी के चलते इस रोड का काम सालों से अटका हुआ है. बारिश थमने पर तो रास्ता जैसे-तैसे चलने लायक दिखता है, लेकिन मानसून में यह हादसों का स्पॉट बन जाता है. मामले पर जब प्रशासनिक अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने काम जल्द शुरू होने का आश्वासन दिया. बाइट - 1: आशीष लोधी, रहवासी बाइट - 2: शैलेंद्र, रहवासी बाइट - 3: दुर्गेश ठाकुर (सीएमओ / नगर पालिका अधिकारी) एंकर आउट: अब देखना होगा कि पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका के दावों के बीच इस करैयाखेड़ा Road का निर्माण कार्य कब तक पूरा होता है, या फिर रहवासी यूं ही हादसों के साये में सफर करने को मजबूर रहेंगे.0
0
Report
बेतूल की सोयाबीन फसल बर्बाद, किसानों को राहत की उम्मीद पर बारिश पड़ी: सरकार से मुआवजे की मांग
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले में इस खरीफ सीजन में बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। देर से पहुंचे मानसून और पूरे सीजन केवल रिमझिम बारिश होने से खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल अब बर्बाद होने लगी है। किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है और अब उनकी नजर सरकार की राहत पर टिकी हुई है। बैतूल जिले में इस वर्ष करीब 2 लाख 35 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन की बोवनी हुई,जो पिछले साल की तुलना में लगभग 7 हजार हेक्टेयर अधिक है। किसानों ने महंगे बीज,खाद,दवाइयों और जुताई-बुवाई पर भारी खर्च किया,लेकिन मौसम की बेरुखी ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पूरे खरीफ सीजन में जिले में सामान्य बारिश नहीं हुई औसत से लगभग 210 मिलीमीटर कम वर्षा होने के कारण खेतों में नमी की भारी कमी बनी है। अब हालात यह हैं कि सोयाबीन के पौधे पीले पड़ रहे हैं,उनकी जड़ें और तने गल रहे हैं तथा पौधे सूखते जा रहे हैं। जिस समय फसल में फलियां बनने का दौर शुरू हुआ है,उसी समय पौधों का सूखना किसानों के लिए सबसे बड़ा झटका बन गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि जिन पौधों की जड़ और तना गल चुका है,उनका किसी भी उपचार से बच पाना संभव नहीं है। यानी किसानों को सीधे-सीधे उत्पादन में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। स्थिति केवल खरीफ तक सीमित नहीं है। जिले के अधिकांश जलाशय अभी भी खाली पड़े हैं। ऐसे में आने वाले रबी सीजन में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है। यानी संकट now दोहरी मार बनकर किसानों के सामने खड़ा है। इधर किसानों ने सरकार से मांग की है कि खराब हुई फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए,शीघ्र मुआवजा दिया जाए और फसल बीमा की राशि बिना देरी के किसानों के खातों में पहुंचाई जाए। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार समय रहते किसानों की इस विकराल समस्या पर राहत का मरहम लगाएगी या फिर अन्नदाता एक बार फिर अपने नुकसान का बोझ अकेले उठाने को मजबूर होगा.0
0
Report
एसडीएम कार्यालय: डीजे संचालकों की बैठक, तेज ध्वनि पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एसडीएम कार्यालय में डीजे संचालकों के हुई बैठक ,बाउंड ओवर कराए गए, तेज ध्वनि से बजाने पर होगी सख्त कार्रवाई, आगामी गणेश महोत्सव एवं डोल ग्यारस पर्व को लेकर एसडीएम कार्यालय में क्षेत्र के डीजे संचालकों की प्रशासन ने ली बैठक। एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया, एसडीओपी आकांक्षा तलैया एवं थाना प्रभारी मुकेश गोड मौजूद रहे। एसडीएम बड़ोनिया ने डीजे संचालकों को निर्देशित किया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार तय सीमा में ही ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाए जाएंगे, तेज ध्वनि में एवं नियमों का उल्लंघन करते हैं पाए जाने पर डीजे जप्त किए जाएंगे ,वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित डीजे संचालकों से बाउंड ओवर फॉर्म भराये गए ।आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के डीजे संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी डीजे संचालकों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित किया गया है साथ ही मंडल समितियां की भी बैठक ली जाएगी उन्हें भी निर्देशित किया जाएगा कि बगैर अनुमति के डीजे,ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल नहीं किया जाए, विधिवत अनुमति लेने के बाद ही ध्वनि विस्तारक यंत्र उपयोग में लिए जाएं ,नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
कालाडेरा में कलेक्टर ने मतदान बूथों का निरीक्षण, नवाचारों की तारीफ
Jaipur, Rajasthan:कालाडेरा चौमूं जिला कलेक्टर सन्देश नायक ने कालाडेरा में किया निरीक्षण रिटर्निंग अधिकारी मुक्त राव की कलेक्टर ने की सरहाना मुक्ता राव ने मतदान बूथों पर बनवाये सेल्फी पॉइंट नवोदित मतदाताओं के लिए स्लोगन लिखे कट आउट नवोदित मतदाताओं के कटआउट के साथ ली सेल्फी एंकर- नगर निकाय चुनाव के दौरान जिला कलेक्टर संदेश नायक ने कालाडेरा क्षेत्र के मतदान बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, मतदाताओं की सुविधा और मतदान प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर ने रिटर्निंग अधिकारी मुक्ता राव द्वारा किए गए नवाचारों की सराहना की। मुक्ता राव ने नवोदित मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मतदान बूथों पर विशेष सेल्फी पॉइंट बनवाए। साथ ही युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने वाले स्लोगन लिखे आकर्षक कटआउट लगाए गए। नवोदित मतदाताओं में भी इन सेल्फी पॉइंट को लेकर उत्साह नजर आया। युवा मतदाताओं ने कटआउट के साथ सेल्फी लेकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।0
0
Report
सीतापुर नगरपालिका ने नजूल जमीन पर कपूर कैफे होटल के खिलाफ नोटिस जारी किया
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक नजूल की भूमि पर बने कपूर कैफे होटल को नोटिस। होटल को नगर पालिका प्रशासन का नोटिस। 15 दिन का दिया समय। कागजात प्रस्तुत न करने पर होगा बुलडोजर एक्शन । अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सीमा सिंह ने जारी किया नोटिस। 15 दिन के अंदर नजूल की जमीन खाली करने के निर्देश,नहीं तो होगी बड़ी कार्रवाई–सीमा सिंह बाइट- सीमा सिंह अधिशासी अधिकारी सीतापुर0
0
Report
राजस्थान में फसल-केंद्रित क्लस्टर से खेती से बाजार तक वैल्यू चेन मजबूत
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में अब जिस इलाके में जिस फसल का ज्यादा उत्पादन होता है, वहीं उसके आसपास प्रोसेसिंग से लेकर पैकेजिंग, कोल्ड स्टोरेज और बाजार तक की पूरी चेन मजबूत करने की तैयारी है। प्रदेश में मूंग, सरसों, सोयाबीन, किन्नू, अनार, अमरूद, संतरा, इसबगोल, जीरा और लहसुन पर आधारित 10 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। वहीं राजस्थान फूड पार्क डेवलपमेंट पॉलिसी-2026 के तहत 39 फूड पार्क प्रस्तावित हैं और इनमें से 35 स्थानों पर भूमि आवंटित हो चुकी है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स के विकास को लेकर हुई बैठक में इनकी फसल और क्षेत्रवार विस्तृत मैपिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैपिंग में यह भी स्पष्ट किया जाए कि किस क्लस्टर में कितना निवेश और निर्यात संभव है। इसके आधार पर क्लस्टरवार क्रियान्वयन योग्य कार्ययोजना तैयार की जाए। सरकार का फोकस क्लस्टर को सिर्फ प्रोसेसिंग यूनिट तक सीमित रखने-बजाए खेत से बाजार तक पूरी वैल्यू चेन तैयार करने पर है। इसमें छंटाई-ग्रेडिंग, पैकेजिंग, कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग, ट्रांसपोर्ट, सप्लाई सिस्टम, ब्रांडिंग और मार्केट लिंकेज शामिल होंगे। सरकार का मानना है कि इससे कटाई के बाद फसल के नुकसान को कम करने के साथ किसानों को उपज का बेहतर भाव मिल सकेगा। मुख्य सचिव ने नाबार्ड को प्रस्तावित क्लस्टर्स की आर्थिक संभावनाओं के साथ एफपीओ मैपिंग करने को कहा है। स्टार्टअप, माइक्रो प्रोसेसिंग यूनिट और निजी निवेशकों को भी इससे जोड़ने की योजना है। उद्यानिकी आयुक्त श्वेता चौहान के अनुसार प्रस्तावित 10 क्लस्टर्स में 7 क्लस्टर राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के क्लस्टर विकास कार्यक्रम (CDP 2.0) के तहत पात्र हैं। इनमें— अमरूद, अनार और जीरा: तीनों के कॉन्सेप्ट प्रस्ताव प्रस्तुत किए जा चुके हैं। इसबगोल, किन्नू, लहसुन और संतरा: अगले चरण में प्रस्ताव भेजे जाएंगे। सरसों, सोयाबीन और मूंग को फूड पार्क, निवेश समझौतों और राज्य सरकार की योजनाओं के जरिए आगे बढ़ाने की तैयारी है। प्रदेश में वर्तमान में 2 मेगा फूड पार्क, 4 एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर और 6 RIICO/स्पाइस पार्क सहित कृषि प्रसंस्करण का आधारभूत ढांचा मौजूद है। इसके अलावा 1500 से अधिक एग्रो-प्रोसेसिंग इकाइयां संचालित हैं। पीएमएफएमई योजना के तहत 1850 से ज्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को भी सहायता दी गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग शिखर अग्रवाल ने प्रमुख निर्यात योग्य कृषि उत्पादों के साथ उनके संभावित बाजार चिन्हित करने पर जोर दिया। एग्रो क्लस्टर्स को प्रस्तावित फूड पार्कों के साथ औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीतियों से जोड़ने की योजना है। इसके पीछे लक्ष्य बड़े कृषि प्रसंस्करण उद्योगों का निवेश आकर्षित करने के साथ राजस्थान की कृषि उपज की पहुंच राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार तक बढ़ाना है。0
0
Report
Advertisement
लखनऊ विश्वविद्यालय में मंदिर की स्थिति और बुर्का विवाद पर VHP-बजरंग दल का विरोध; प्रशासन को ज्ञापन
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: VHP और बजरंग दल ने लखनऊ यूनिवर्सिटी में एक मंदिर की कथित खराब हालत और परीक्षाओं के दौरान छात्राओं के बुर्का पहनने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे。0
0
Report
पटेहरे में 11kV तार से मीरा यादव की मौत, बिजली विभाग पर सवाल उठे
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के पटेहरा गांव में 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। खेत में धान की फसल देखने गई महिला को क्या पता था कि खेत में पहले से टूटा पड़ा बिजली का तार उसकी जिंदगी छीन लेगा। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी समेत पूरा परिवार छोड़ गई है। मामला सदर तहसील क्षेत्र के पटेहरा गांव का है। पटेहरा निवासी 32 वर्षीय मीरा पत्नी बच्चा यादव रोज की तरह घर के पीछे स्थित खेत में धान की फसल देखने गई थी। इसी दौरान खेत में पोल से टूटकर गिरा 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद महिला तार में फंस गई। इसी दौरान पोल से चिंगारी निकलने और कट-कट की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। महिला को तार में फंसा देख परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बिजली विभाग को सूचना देने के बाद लाइन काटी गई, जिसके बाद परिजन महिला को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि बिजली का तार पहले से टूटा हुआ था, लेकिन विभाग की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया गया। मीरा की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। खेती और पशुपालन से परिवार का भरण-पोषण होता था। अब परिजन बिजली विभाग की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खेत में टूटा पड़ा बिजली का तार 32 वर्षीय मीरा की जिंदगी का आखिरी सफर बन गया है। तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर खेत में टूटा पड़ा 11 हजार वोल्ट का तार जिम्मेदारों की नजर से कैसे बचा रहा और इस हादसे के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी।0
0
Report
खर्डी हाईस्कूल में माकड का तांडव, स्कूल बंद, वन विभाग की टीम सक्रिय
Thane, Maharashtra:शहापूर तालुक्यातील खर्डी हायस्कूलमध्ये माकडाने धुमाकूळ घातल्यामुळे चक्क शाळा बंद करावी लागली आहे. माकडाच्या दहशतीमुळे विद्यार्थी आणि शिक्षकांनी शाळा सोडून धाव घेतली. गेल्या आठवड्यापासून एका माकडाने खर्डी हायस्कूलमध्ये हैदोस घातला आहे. वर्गात शिरून धुमाकूळ घालत असल्यामुळे विद्यार्थी आणि शिक्षकांमध्ये भीतीचे वातावरण आहे. आज तर परिस्थिती इतकी गंभीर झाली की माकडामुळे विद्यार्थी आणि शिक्षकांना शाळा सोडून बाहेर पळावे लागले. या घटनेची माहिती मिळताच वनविभाग आणि WW ठाणे टीम तातडीने शाळेत दाखल झाली असून माकडाला पकडण्यासाठी प्रयत्न सुरू करण्यात आले आहेत.0
0
Report
Advertisement
खानपुर रोड पर एक महिला पर दो पति, चाकू दिखाने से भारी हंगामा गिरफ्तार
Baran, Rajasthan:एक महिला पर दो पतियों का दावा चाकू दिखाने वाला गिरफ्तार एक ने प्रेम विवाह, दूसरे ने रुपए देकर शादी का दावा किया बारां के कवाई में खानपुर रोड स्टेट हाईवे पर करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ। एक महिला को लेकर दो युवकों ने खुद को उसका पति बताया। मामला बढ़ने पर एक युवक ने चाकू निकाल लिया, जिससे हाईवे पर जाम जैसे हालात बन गए। जानकारी के अनुसार, नयागांव खोपर निवासी मुकेश अपनी पत्नी के साथ गऊघाट से नयागांव जा रहा था। खानपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास बूढ़ादीत निवासी कपिल कुमार ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि कपिल ने चाकू निकालकर महिला को अपने साथ ले जाने की कोशिश की और मुकेश को धमकाया। इसके बाद दोनों युवकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दोनों युवक महिला को अपनी-अपनी पत्नी बताते रहे। कपिल कुमार ने दावा किया कि उसने महिला से प्रेम विवाह और कोर्ट मैरिज की है। वहीं मुकेश का कहना था कि उसकी शादी परिवार की सहमति से हुई है और उसने परिवार को पैसे देकर रीति-रिवाज से शादी की है। सूचना मिलने पर कवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर थाने ले गई। कवाई थाने के एएसआई आमिर खान ने बताया कि थाने में महिला से उसकी इच्छा पूछी गई। महिला ने अपने पति मुकेश के साथ ससुराल जाने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस ने महिला को मुकेश के साथ भेज दिया। पुलिस ने कपिल कुमार को चाकू दिखाकर धमकाने और धारदार हथियार के साथ घूमने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों पक्षों के दावों और उनके पेश किए गए दस्तावेजों की जांच कर रही है।0
0
Report
कांकेर ब्रेकिंग: शराब मिलावट के बड़े खेल का पर्दाफाश, भानुप्रतापपुर में पुलिस ने छापेमारी
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर ब्रेकिंग। शराब में मिलावट के बड़े खेल का भांडाफोड़, भानुप्रतापपुर में एक घर से भारी मात्रा में शराब की खाली बोतल और ढक्कन बरामद, पुलिस ने की छापेमारी, शासकीय शराब दुकान के कई कर्मचारी जांच के दायरे में ,कुछ देर में पुलिस कर सकती है खुलासा, भानुप्रतापपुर थानाक्षेत्र का मामला0
0
Report
कैलारस में 21 वर्षीय युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना के कैलारस में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल कैलारस थाना क्षेत्र के सेमई चौराहा पर 21 वर्षीय युवक से लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुबह महिला से रास्ते में हुए विवाद को लेकर उसके बेटे ने कुछ युवकों को समझाया था। इसी बात से नाराज तीन युवकों ने पोहा की दुकान पर युवक के साथ बीच सड़क पर मारपीट की。 पीड़ित परिजन के साथ कैलारस थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
