284001
झांसी में अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद
Jhansi, Uttar Pradesh:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरार थानाध्यक्ष अमीराम सिंह की टीम ने कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के हाईवे रोड पर मगरपुर तिराहे के पास एक महिला आरोपी मोनिका (निवासी कबूतर डेरा, सकरार) के पास से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। महिला आरोपी के खिलाफ थाना सकरार में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, हजारों स्कूली छात्र शामिल
Begun, Rajasthan:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.. रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से भारत स्काउट एवं गाइड्स से जुड़े करीब 8 हजार स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा लेकर शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया.. कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य रूप से शामिल हुए.. इस दौरान गांधी जी के विचारों और उनके बताए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग को याद किया गया.. वहीं, कार्यक्रम को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड्स द्वारा हर साल सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है.. 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में स्काउट एवं गाइड्स के बच्चे शामिल हुए हैं..0
0
Report
गांधी जयंती पर गांदरबल मिनी सचिवालय में कार्यक्रम, डीसी ने गांधी के आदर्श याद किए
Aram Pora, Ganderbal, On the occasion of Gandhi Jayanti, a programme was organised at the Mini Secretariat Ganderbal to pay tribute to Mahatma Gandhi and commemorate his ideals, teachings and contribution to India’s freedom struggle. The programme was attended by officials of the District Administration Ganderbal, local residents and students from various schools. During the event, school students presented cultural performances highlighting Mahatma Gandhi’s values, teachings and message of peace and non-violence. Speaking to the media, Deputy Commissioner Ganderbal Jatin Kishore extended warm wishes to the people of Ganderbal on Gandhi Jayanti. He said the programme was organised to remember Mahatma Gandhi and his contribution to the nation’s freedom struggle, while encouraging people to follow his ideals and teachings. The DC also said that the ongoing Reform Utsav programme is being conducted across all panchayats of the district. He said the initiative aims to create awareness among people about various government schemes and address their issues and grievances at their doorstep.0
0
Report
कैप्टन स्मित मछार के सुरक्षित लौटने की प्रार्थना पर पिहोवा के संगमेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र के पिहोवा में संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में विशेष पूजा अर्चना दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई के विमान में सह-पायलट के हमले से जख्मी हुए कैप्टन स्मित मछार कैसे जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में विशेष पूजा अर्चना की गई । मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी व मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी के सानिध्य में ब्राह्मणों द्वारा भगवान महादेव का विशेष अनुष्ष्ठान किया गया। ब्राह्मणों द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पूजन और हवन यज्ञ किया गया। सभी श्रद्धालुओं ने कैप्टन मछार के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। महंत विश्वनाथ गिरी ने कहा कि कैप्टन स्मित मछार ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए 174 विमान यात्रियों का जीवन बचाकर मानवता की सेवा का परिचय देने के साथ-साथ भारत माता का सर पूरी दुनिया के सामने फक्र से ऊँचा किया है। इससे उनके माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कारों और कैप्टन मछर के अद्वितीय साहस की तस्वीर उभर कर सामने आई है। उन्होंने कहा कि पूरा देश और सनातन धर्म कैप्टन स्मित मछार के साथ खड़ा है। गौरतलब है कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई के विमान में सह-पायलट द्वारा चाकुओं से किए गए हमले में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार बुरी तरह जख्मी हो गए थे । आतंकी स्वभाव के सह पायलट की मंशा विमान को क्रैश करने की कोशिश की। हमले के दौरान विमान तेजी से 30 हजार फीट की ऊंचाई से गिरकर 17 हजार फीट पर आ गया था । गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, कैप्टन स्मित मछार ने हार नहीं मानी और गजब का साहस दिखाते हुए 174 जिन्दगियों को बचा लिया।0
0
Report
Advertisement
खबर नहीं मिली: दी गई सामग्री में कोई समाचार नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
महराजगंज में व्यापारियों ने किया UPI भुगतान का बहिष्कार, काला कपड़ा बांध जताया विरोध
Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर - महराजगंज जिले में देशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को महराजगंज में संयुक्त व्यापारी मोर्चा से जुड़े व्यापारियों ने UPI लेनदेन का बहिष्कार कर विरोध जताया। व्यापारियों ने हाथ में काला कपड़ा बांधकर डिजिटल भुगतान व्यवस्था से जुड़ी मांगों और समस्याओं को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। आंदोलन के तहत व्यापारियों ने एक दिन के लिए ग्राहकों से UPI के जरिए भुगतान नहीं करने की अपील की। इसके चलते बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों को भुगतान के लिए नकद या अन्य उपलब्ध माध्यमों का सहारा लेना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर यह सांकेतिक विरोध किया जा रहा है। व्यापारियों ने सरकार और संबंधित संस्थाओं से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। UPI भुगतान के बहिष्कार का असर बाजारों में भी दिखाई दिया। कई दुकानों पर डिजिटल भुगतान के बजाय नकद भुगतान को प्राथमिकता दी गई। आंदोलन में शामिल व्यापारियों ने काला कपड़ा बांधकर एकजुटता का संदेश दिया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। बाइट - व्यापारी पशुपतिनाथ गुप्ता0
0
Report
दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान AAP नेताओं को हिरासत में लिया गया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा, आतिशी और कुलदीप कुमार को हिरासत में ले लिया।0
0
Report
Advertisement
ब्रजभूमि को दूषित करने के प्रयास के खिलाफ संकल्प पदयात्रा का आगाज़
Mathura, Uttar Pradesh:कुसुम सरोवर से दानघाटी तक निकली 'संकल्प पदयात्रा', स्वामी सच्चिदानंद बोले- ब्रजभूमि को दूषित करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं करेंगे (मथुरा): बेटियों की सुरक्षा, नौजवानों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के विरोध तथा लव जिहाद एवं नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'बेटी बचाओ, बेटों को नशा मुक्त बनाओ' संकल्प पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह पदयात्रा क Kusum sarovar से प्रारंभ होकर प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर, गोवर्धन तक पहुंची, जिसमें विभिन्न हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पदयात्रा के दौरान चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने वर्तमान परिस्थितियों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा: > "देखिए, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि लगातार ब्रजभूमि को जिहादी मानसिकता के लोग इसको दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी बहन-बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। अब सनातनी सड़कों पर हैं। आज करणी सेना सड़कों पर है, आज विश्व हिंदू परिषद सड़कों पर है, आज बजरंग दल सड़कों पर है, आज किसान यूनियन सड़कों पर है। आज सभी हिंदू सनातनी सड़कों पर उतर के आ गए हैं इसी संकल्प को लेकर कि हम ब्रजभूमि से जिहाद को मिटा कर रहेंगे। यह यात्रा हमारी कुसुम सरोवर से प्रारंभ हुई है और दानघाटी मंदिर तक जाएगी।" इस यात्रा में करणी सेना, विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और किसान यूनियन समेत कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर शामिल हुए। पदयात्रा के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में सुरक्षा व सांस्कृतिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का संदेश दिया गया। बाइट--स्वामी सच्चिदानंद-चित्रगुप्त पीठ0
0
Report
जालौन के न्यामतपुर-चुर्खी मार्ग पर नाबालिक बच्चों के काम का वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में न्यामतपुर-चुर्खी मार्ग पर नाबालिक बच्चों से कराया जा रहा काम, सड़क निर्माण में नाबालिक बच्चों के काम करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बच्चों से काम करने का वीडियो वायरल होने से ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, वीडियो में नाबालिक बच्चे सड़क निर्माण काम करते आ रहे नजर, नाबालिक बच्चों के काम करने से बाल श्रम के इस्तेमाल को लेकर खड़े हुए गंभीर सवाल, जालौन के न्यामतपुर-चुर्खी मार्ग का मामला।0
0
Report
विजय सिन्हा: गांधी के सिद्धांत राजनीति में महापाप नहीं, रियल हीरो ही असली नेता
Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि गांधी जी के 7 सिद्धांत के अनुसार राजनीति में सिद्धांत की अहमियत है। गांधी जी ने कहा था महापाप है और आज जिन लोगों ने सिद्धांत के बिना राजनीति किया वे महापाप करते हैं, और देश की जनता उनको सजा देगी; आने वाले दिन में रियल हीरो ही चलेगा, रील का हीरो नहीं। गांधी जी के सिद्धान्त देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आगे बढ़ा रहे हैं क्योंकि रियल हीरो वही है। भारतीय मूल के पायलट के द्वारा इसराइल के लोगों की जान बचाने और खुद घायल होने पर विजय सिन्हा ने कहा, मां भारती की संतान आज गर्भावस्था में है; आज इजरायल के लोगों की जान बचाने में पायलट ने अपनी जान दांव पर लगा दी; पायलट को ऐसे भारत के रियल हीरो को सलाम करते हैं।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप: तीन गिरफ्तारी, प्रिंस फरार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद。 फरीदाबाद में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुणाल, यश और दीपक के रूप में हुई है, जबकि मामले में शामिल चौथा आरोपी प्रिंस अभी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एसीपी सराय संदीप मोर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 28 तारीख को पुलिस को मामले की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान चारों आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और एक खंडहरनुमा इमारत में ले गए, जहाँ नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। शिकायत में पीड़ित लड़के के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने का जिक्र किया गया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। आरोप है कि पीड़ितों को बंधक बनाकर एक आरोपी ने अपने बैंक खाते में 10 हजार रुपये भी ट्रांसफर करवाए थे। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है, जबकि फरार आरोपी प्रिंस की तलाश जारी है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।0
0
Report
नेशनल हाईवे-27 पर गाय के कारण बाइक सवार दो घायल, एक की हालत गंभीर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर राजगढ़ स्कूल के सामने सड़क हादसा हो गया। जोगणिया माता के दर्शन कर गांव लौट रहे दो बाइक सवार अचानक सड़क पर गाय आने से बाइक का संतुलन बिगड़ने पर गिर गए। हादसे में रोहित खटीक पुत्र प्रकाश खटीक निवासी शनि महाराज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पारसोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया। वहीं, उनके साथ बाइक पर सवार गौरव सेठिया पुत्र सुरेश सेठिया को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।0
0
Report
सीतापुर में बाढ़ के पानी में डूबे तीन दोस्त, एक की मौत
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। बाढ़ के पानी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे। गहरे पानी में चले जाने से एक युवक की हुई मौत। दो युवकों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला बाहर। लखनऊ से गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे तीनों दोस्त। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने की वजह से हुआ हादसा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेउसा थाना क्षेत्र के बारिन पुरवा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
सोलापुर के वन क्षेत्र में जलसंकट, वन्यजीव पानी के लिए तरस रहे
Pandharpur, Maharashtra:Anchor - सोलापूर जिल्ह्यातील वन विभागाच्या परिक्षेत्रातील वन्य जीवांना पिण्याच्या पाण्याची गरज, वन अधिकाऱ्यांनी केले हात वर, पाणी टंचाईने वन्य जीवांचे हाल. सोलापूर जिल्ह्यात वन्य प्राण्यांनाही दुष्काळाच्या झाडा बसायला सुरुवात झालेली आहे सांगोला तालुक्यातील आलेगाव येथील वन विभागाचे क्षेत्र मोठ्या प्रमाणात आहे. या वनविभागाच्या परिक्षेत्र मध्ये मध्ये हिरण काळवीट ससा लांडगा कोल्हा असे प्राणी मोठ्या प्रमाणात आहेत. सध्या दुष्काळी परिस्थितीमुळे जंगलातील झाडे वाळून चाललेले आहेत. या वन्यजीवांना पिण्याच्या पाण्यासाठी केलेले पाणवठे सुद्धा आटू लागतले आहे. यातील पाणी संपून गेले आहे. वन विभागाकडून यात पाणी सोडले जात नाही. याबाबत स्थानिक नागरिकांनी सांगोला तालुका वनपरिक्षेत्र यांना फोन केला असता त्यांनी पाणी सोडण्याचे अधिकार आपल्याला नसल्याचे सांगत वरिष्ठांकडे बोट दाखवले आहे. त्यामुळे सरकारी लाल फितीच्या कामाचा फटका वन्यजीवांच्या पिण्याच्या पाण्याला सुद्धा बसत आहे.0
0
Report
विदिशा में गांधी प्रतिमा पर भाजपा का माल्यार्पण, नेताओं ने गांधी विचार याद किए
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा। गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नीमताल चौराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान विधायक मुकेश टंडन, सुरेंद्र सिंह चौहान सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके देश के प्रति योगदान को याद किया।0
0
Report
रोहतक की आशिमा अहलावत ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता
Rohtak, Haryana:एशियन गेम्स की महिला शूटिंग स्पर्धा में रोहतक की बेटी आशिमा अहलावत ने सिल्वर मेडल जीता रोहतक पहुंचने पर स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा उनका फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया इस दौरान भावुक पलों में आशिमा की माता ने कहा कि पति के निधन के बाद आशिमा ही उनका सबसे बड़ा सहारा बनी है और वह इस मेडल को अपने पति को समर्पित करती हैं वहीं विजेता खिलाड़ी आशिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत को देते हुए कहा कि वह अब आगामी ओलंपिक गेम्स की तैयारी शुरू करेंगी और देश के लिए ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना ही उनका मुख्य लक्ष्य है डीसी सतबीर मान ने भी विजेता खिलाड़ी को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की वॉक थ्रू -आशिमा अहलावत व उनकी माता के साथ राज टाकिया ज़ी मीडिया रोहतक0
0
Report
Advertisement
