icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अबूझमाड़ के कोहकापार में पहली प्राथमिक शाला का उद्घाटन, 21 बच्चों का नामांकन

Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में स्थित कोहकापार गांव में पहली बार शिक्षा की अलख जगी है। जिला प्रशासन के 'स्कूल केइंता' अभियान के तहत इस गांव में पहली प्राथमिक शाला का शुभारंभ किया गया। जहां अब तक बच्चों को शिक्षा के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता था या वे पढ़ाई से वंचित रह जाते थे, वहीं अब उनके अपने गांव में ही शिक्षा की शुरुआत हो गई है। जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित कोहकापार तक पहुंचना आसान नहीं है। दुर्गम पहाड़, घने जंगल, नदी-नाले और संकरे पगडंडी रास्तों को पार कर कलेक्टर नम्रता जैन बाइक से गांव पहुंचीं और प्राथमिक शाला का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की और कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। 'स्कूल केइंता' अभियान के तहत घर-घर सर्वे कर स्कूल से वंचित बच्चों की पहचान की गई, जिसके आधार पर गांव में विद्यालय शुरू किया गया। पहले ही दिन 21 बच्चों का नामांकन हुआ, जिनमें 11 छात्राएं और 10 छात्र शामिल हैं। कलेक्टर ने बच्चों का पारंपरिक मुकुट पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें स्कूल बैग और पाठ्यपुस्तकें वितरित कीं। उन्होंने घोटूल में संचालित कक्षा में स्वयं बच्चों को पढ़ाकर शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई। कलेक्टर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अबूझमाड़ सहित जिले के ऐसे सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है जो कभी स्कूल नहीं गए या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं। अभियान के तहत अब तक जिले में 2,000 से अधिक बच्चों का शासकीय विद्यालयों और छात्रावासों में प्रवेश कराया जा चुका है। कोहकापार में प्राथमिक शाला की स्थापना इस अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक मानी जा रही है। विद्यालय के शुभारंभ के बाद कलेक्टर ने 'माड़ संवाद' कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से चर्चा कर गांव की मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों के पोषण, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं की स्थिति तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया ताकि सभी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। ग्राम पंचायत के सरपंच मनु ध्रुव ने गांव में नल-जल योजना, बिजली, मोबाइल टावर और अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कोहकापार में प्राथमिक शाला शुरू होने के पीछे स्कूल समन्वयक खेमा अंगारे द्वारा किए गए शैक्षणिक सर्वे की अहम भूमिका रही। कलेक्टर ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन, शिक्षक और स्थानीय समुदाय के संयुक्त प्रयासों से ही दूरस्थ क्षेत्रों के हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाई जा सकती है।
0
0
Report

Begun, Rajasthan:
0
0
Report

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: टिन्नू यादव-भतीजे से आज भी पूछताछ, 39 घंटे रिमांड पर

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या。 राम मंदिर चढ़ावा घोटाला मामला, रिमांड पर लिए गए टिंन्नू यादव और मनीष यादव से आज भी होगी पूछताछ, आज सुबह 8:30बजे से शुरू हो सकती ह पूछताछ।कल हुई थी 10 घण्टे पूछताछ सूत्रों के हवाले से खबर, बड़े निवेश व बड़ी रकम को लेकर कतराता रहा टिन्नू यादव,अभी तक कोई खास सुराग नहीं दिए टिंन्नू यादव ने,टिन्नू यादव और भतीजे मनीष यादव ने राम मंदिर से कमाई मोटी रकम, बनवाया घर और हॉस्टल, हॉस्टल को दिया एलएनटी के अधिकारियों को किराए पर, किराए से आती थी मोटी रकम, राम मंदिर निर्माण के दौरान एक पुराना ट्रैक्टर खरीद कर राम मंदिर निर्माण में लगाया था काम पर, बाद में लिया चार पहिया वाहन, एलएनटी के अधिकारियों को वाहन दिया किराए पर, मिलता था अच्छा खासा किराया, चोरी की गई रकम को लगाया रियल स्टेट और कंस्ट्रक्शन कंपनी में, पीडब्ल्यूडी विभाग में रजिस्टर्ड है सौंदर्य कंस्ट्रक्शन नाम की कंपनी, विभाग से भी मिला था 45 लाख का ठेका, अधिकारियों को करीबी था टिंन्नू यादव, अधिकारियों के परिवार को गोल्फ कार्ट पर बिठाकर घूमता था राम मंदिर,टिन्नू यादव और उनके भतीजे मनीष यादव 39 घंटे के हैं पुलिस कस्टडी रिमांड पर。
0
0
Report
Advertisement

यूपी में पंचायत चुनाव न होने पर ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक बनाने की तैयारी

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर नहीं होने की स्थिति में अब वर्तमान ब्लॉक प्रमुखों को भी उनके-अपने विकास खंड का प्रशासक बनाया जाएगा। रविवार को ब्लॉक प्रमुखों का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके बाद पंचायती राज विभाग इस संबंध में आदेश जारी करेगा। शासन स्तर पर इसकी सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश में कुल 826 विकास खंड हैं और सभी मौजूदा ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक का दायित्व सौंपा जाएगा। पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुखों की पहली बैठक 20 जुलाई 2021 को हुई थी। इसी आधार पर रविवार को उनका पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इससे पहले पंचायतीराज विभाग ने 26 मई को ग्राम प्रधानों और 11 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही उन्हें प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए थे। अब उसी तर्ज पर ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक बनाया जाएगा। हालांकि, प्रशासक के रूप में ब्लॉक प्रमुखों को केवल सामान्य और नियमित प्रशासनिक कार्य करने की अनुमति होगी। वे किसी भी प्रकार के नीतिगत निर्णय अपने स्तर पर नहीं ले सकेंगे। यदि किसी नीतिगत विषय पर निर्णय की आवश्यकता होगी तो संबंधित प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा और अंतिम निर्णय शासन स्तर पर ही लिया जाएगा। पंचायती राज विभाग इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन भी जारी करेगा, जिसमें यह स्पष्ट किया जाएगा कि प्रशासक के रूप में ब्लॉक प्रमुख कौन-कौन से नियमित कार्य कर सकेंगे और किन मामलों में उन्हें शासन की पूर्व अनुमति लेनी होगी। इससे पंचायतों के नियमित कार्य प्रभावित न हों और चुनाव होने तक प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहे।
0
0
Report

इटावा के मुंडली गाँव में जमीन विवाद ने भिड़ंत ली हिंसक रूप, 6 घायल

Kota, Rajasthan:इटावा थाना क्षेत्र के मुंडली गाँव में शनिवार को बीती रात 10 बजे करीब दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया जिसमे दोनों पक्षों के 6 से अधिक लोगों के चोटें आई हैं। जिनमें से 5की गम्भीर स्थिति होने पर इटावा उप जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया है। बताया गया है कि मुंडली के दोनों परिवारों के बीच जमीन विवाद था जिसमें एक पक्ष सुरेश मीना और दूसरे पक्ष रामेश्वर मीना के बीच जमीन के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था जो शनिवार रात को खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद इटावा उपजिला अस्पताल लाया गया जहां से पांच लोगों को रेफर कर दिया गया साथ ही घटना के बाद इटावा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

जमशेदपुर गोलमुरी में देर रात गोलीबारी, रंगदारी के शक पर बाजार में हड़कंप

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट सब्जी मार्केट में देर रात कथित तौर पर एक लाख रुपये की रंगदारी की इनकार करने पर युवकों ने गोलीबारी की. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फायरिंग की आवाज से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों व ग्राहकों में दहशत का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे एक लाख रुपये की रंगदारी की मांग का विवाद बताया जा रहा है. हालाँकि पुलिस ने अभी तक रंगदारी के एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक बाजार पहुंचे और रंगदारी की मांग को लेकर विवाद करने लगे. इसी दौरान लोगों को डराने के उद्देश्य से गोलीबारी की गई. घटना के बाद कई दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए, जबकि बाजार में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
0
0
Report
Advertisement

शाहपुर में अवैध सागौन मामले के आरोपी को पानी पिलाने पर अस्पताल भर्ती, हंगामा

Betul, Madhya Pradesh:एंकर- बैतूल जिले के शाहपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ अवैध सागौन लकड़ी परिवहन के आरोपी युवक ने वन विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का दावा है कि उसे एसिड जैसा संदिग्ध पानी पिलाया गया,जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बैतूल जिले के उत्तर वन मंडल के शाहपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब काजली क्षेत्र निवासी अरनीश नामक युवक ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। युवक का कहना है कि उसे अवैध सागौन लकड़ी परिवहन के आरोप में वन विभाग ने पकड़ा था। जानकारी के अनुसार दिन में उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया, लेकिन बाद में पंचनामा और मौके की कार्रवाई के लिए वन अमला उसे जंगल ले गया। अरनीश का आरोप है कि मौके पर मौजूद रेंजर और अन्य वनकर्मियों ने एक ही बोतल से पानी पिया,जबकि उसे अलग बोतल से पानी दिया गया। युवक का दावा है कि जैसे ही उसने पानी पिया,उसे घबराहट,बेचैनी और लगातार उल्टियां शुरू हो गईं। हालत बिगड़ने पर वनकर्मी उसे तुरंत शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,जहां से उसे बैतूल जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और वन विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजनों और रेंजर मोहन आरसे के बीच धक्का-मुक्की की भी खबर सामने आई है। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। फिलहाल वन विभाग इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बचता नजर आ रहा है,जबकि मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है और जांच की मांग तेज हो गई है।
0
0
Report

भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू, ग्रामीणों में उत्साह

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन -लाठी भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू, ग्रामीणों ने रेलकर्मियों का किया स्वागत लाठी, जैसलमेर लंबे समय से चली आ रही क्षेत्रवासियों की मांग आखिरकार पूरी हो गई। कोरोना काल के बाद शनिवार से श्री भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन पर बांद्रा टर्मिनस–जैसलमेर एक्सप्रेस तथा जैसलमेर–जयपुर लीलण एक्सप्रेस का नियमित ठहराव शुरू हो गया। दोनों ट्रेनों के पहली बार स्टेशन पर रुकने पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने ट्रेन के लोकों पायलट, स्टेशन मास्टर रामजीलाल, शीशराम चौधरी, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मानकराम परिहार, जमादार रेवंतराम चौधरी तथा लाठी स्टेशन से यात्रा करने वाले प्रथम यात्री मुस्ताक खां मांगणियार का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ट्रेन ठहराव की स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मंडल रेल प्रबंधक अनुराग पाठी तथा भाजपा नेत्री सुनीता भाटी के प्रति आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। कोरोना काल में बंद हुआ था ठहराव गौरतलब है कि जैसलमेर–जोधपुर रेलमार्ग पर स्थित श्री भादरिया लाठी रेलवे स्टेशन से होकर जैसलमेर जाने वाली सभी प्रमुख रेलगाड़ियां गुजरती हैं। हालांकि कोरोना काल के दौरान एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था। इससे विशेष रूप से भादरिया माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास के लिए आने वाले सैनिकों तथा लाठी क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को ज्ञापन सौंपकर ट्रेनों के पुनः ठहराव की मांग की थी। उनके प्रयासों के बाद अब दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों का शनिवार से नियमित ठहराव शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। ये रहे उपस्थित स्वागत कार्यक्रम में प्रशासक महेंद्र चावला, सेवानिवृत्त शिक्षक शंकरलाल विश्नोई, सामाजिक कार्यकर्ता गुलाब सिंह भाटी, तनसुख देवड़ा, सफी मोहम्मद, प्रयाग देवड़ा, युवा नेता मोयब खां, विक्रम दर्जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट -शंकरलाल विश्नोई, सेवानिवृत्त शिक्षक बाइट - महेंद्र चावला, प्रशासक ग्राम पंचायत लाठी।
0
0
Report

यूपी के PHC-CHC में डॉक्टरों के पद 10,736 बढ़ाने का बड़ा कदम

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी में पीएचसी व सीएचसी में डॉक्टरों के 10 हजार पद बढ़ेंगे राज्य सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए डॉक्टरों के पदों में बड़ा इजाफा करने की तैयारी कर रही है। शासन स्तर पर लेवल-1 के डॉक्टरों के 10,736 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय से विस्तृत प्रस्ताव मांगा गया है। प्रदेश में वर्तमान में 6 हजार से अधिक डॉक्टरों के पद खाली हैं। नए पद सृजित होने के बाद पीएचसी पर एक डॉक्टर की जगह दो डॉक्टरों की तैनाती का रास्ता साफ होगा। वहीं सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। शासन ने जिला अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों की विसंगतियां दूर करने, नए पदों के सृजन तथा सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती से जुड़े प्रस्ताव शामिल होंगे। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को इस संबंध में आवश्यक प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में वर्तमान में 2,976 पीएचसी संचालित हैं। अभी प्रत्येक पीएचसी पर एक चिकित्सक का मानक है, जिसे बढ़ाकर दो चिकित्सक प्रति पीएचसी करने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार 976 सीएचसी में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई गई है। जिला अस्पतालों में गंभीर बीमारियों के इलाज को मजबूत करने के लिए न्यूरोसर्जन, न्यूरोफिजिशियन, नेफ्रोलॉजिस्ट, यूरोसर्जन, प्लास्टिक सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट, गैस्ट्रो सर्जन और कार्डियोथोरेसिक सर्जन जैसे सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की आवश्यकता का आकलन कर नए पद सृजित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा: अनधिकृत औद्योगिक कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए नीति लागू, हजारों इकाइयों को राहत

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा सरकार ने राज्य की अनधिकृत औद्योगिक कॉलोनियों को बड़ी राहत देते हुए उनके नियमितीकरण के लिए नई नीति लागू कर दी है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की ओर से जारी नीति के तहत कम से कम 10 एकड़ क्षेत्रफल और 50 औद्योगिक इकाइयों वाली ऐसी कॉलोनियां नियमित कराई जा सकेंगी, जो 3 अक्टूबर 2025 से पहले विकसित हुई हैं। नीति के अनुसार, संबंधित उद्योगों की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि ऑनलाइन आवेदन करेगा। आवेदन के साथ लेआउट प्लान, स्वामित्व संबंधी दस्तावेज, उत्पादन का प्रमाण, लीज दस्तावेज, फायर एनओसी, फैक्ट्री लाइसेंस और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की स्वीकृति सहित अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। दस्तावेजों की जांच के बाद नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। सरकार का कहना है कि इस फैसले से राज्यभर में अनधिकृत औद्योगिक क्लस्टरों में संचालित हजारों औद्योगिक इकाइयों को कानूनी राहत मिलेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2025-26 के बजट में की थी, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रावधान और नीति लागू की गई।
0
0
Report

दमोह कोर्ट ने चेक लिस्ट अभाव में गिरफ्तारी अवैध बताकर आरोपी को रिहा किया

Damoh, Madhya Pradesh:पुलिस की जरा सी चूक में हुई किरकिरी, आरोपी को कोर्ट ने बिना जमानत ही किया रिहा... एंकर/ एमपी के दमोह में शनिवार की शाम एक अलग किस्म का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस की किरकिरी हुई और उसे सवालों के घेरे में आना पड़ा और एक आरोपी को बिना जमानत दिए ही कोर्ट में ऐसे ही रिहा कर दिया, अपने आप में इस अजीबो गरीब मामले के बाद पुलिस की कार्यवाही कटघरे में जरूर खड़ी है। दरअसल दो दिन पहले दमोह के सुभाष कॉलोनी इलाके में एक किराना दुकान के संचालक अरविंद मलैया के यहां रात के दो बजे कुछ बदमाशों ने जमकर बबाल मचाया था, हाथों में रॉड और तलवार लेकर दुकान संचालक के यहां आतंक फैलाया था, पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ था और देर रात डायल 112 और गश्त कर रही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर उन्हें जबलपुर नाका चौकी पुलिस के हवाले किया था। इन्हीं में से एक आरोपी चंद्रप्रकाश राज को पुलिस ने शनिवार को जिला न्यायालय में पेश किया और चंद्रप्रकाश के वकील ने उसकी जमानत याचिका लगाई। पुलिस ने इस आरोपी पर जो धाराएं लगाई उन सभी धाराओं में सात साल तक की सजा का प्रावधान है और कानून के मुताबिक पुलिस को थाने से ही आरोपी को जमानत देने का अधिकार है लेकिन पुलिस को लगता है कि ऐसे आरोपी को जमानत देने से स्थिति बिगड़ सकती है या कहें कि उस कर भरोसा नहीं किया जा सकता तो पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने के लिए कोर्ट से आग्रह करती है। चंद्रप्रकाश के मामले में भी जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने ऐसा ही किया, कोर्ट में पेश किया और आरोपी को जेल भेजने का आग्रह कोर्ट से किया और आरोपी की तरफ़ से भी जमानत याचिका लगाई गई। आरोपी के वकील ने जब पुलिस डायरी को देखा तो पुलिस की बड़ी चूक उन्हें नजर आई और ये चूक पुलिस की किरकिरी की वजह बन गई। पुलिस ने केश डायरी में चेक लिस्ट नहीं लगाई थी और एडवोकेट ने न्यायालय के सामने बकायदा एक आपत्ति लगाई कि पुलिस की चेक लिस्ट के बिना आरोपी की गिरफ्तारी अवैध है और उसमें बाकायदा आपत्ति का समय भी लिखा और कोर्ट ने चौकी प्रभारी को तलब कर चेक लिस्ट ना होने का सवाल किया तो दलील दी गई कि भूलवश चेक लिस्ट नहीं लग पाई और लगाने का अवसर दिया जाए, आरोपी के वकील ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई तो कोर्ट को इसे बेहद गंभीरता से लेना पड़ा और फिर कोर्ट ने नियमों को खंगाला और देर शाम आरोपी की गिरफ्तारी को अवैध मानते हुए जो निर्णय सुनाया उसने सबको सन्न कर दिया, कोर्ट में प्रस्तुत की गई पुलिस डायरी में चेक लिस्ट का ना लगाना आपत्तिजनक माना और आरोपी की गिरफ्तारी को अवैध करार दिया, और माना कि जब गिरफ्तारी ही अवैध है तो जमानत का सवाल नहीं उठता और आरोपी को बिना किसी जमानत और खाना पूर्ति के।कोर्ट से ही रिहा कर दिया। कानून की दृष्टि से ये बड़ा मामला है और इस तरह से एक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी का बिना जमानत रिहा होना एक नजीर बन गया और दमोह के कोर्ट में इस बात को लेकर चर्चा हो रही है और एडवोकेट्स इस बिंदु के बारे में और जानने के लिए कानून की किताबें पलटने लगे है। आपको बता दें कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जब उसे कोर्ट में।पुलिस पेश करती है तो पुलिस केस डायरी में एक चेक लिस्ट लगाती है इस चेक लिस्ट का उपयोग मुख्य रूप से आपराधिक जांच और सत्यापन के लिए होता है, गंभीर अपराध हत्या डकैती लूट और सायबर क्राइम को लेकर इसका अलग अलग इस्तेमाल किया जाता है इसमें अपराध का प्रकार और पकड़े गए आरोपी की संपूर्ण जांच का बारीकी से प्रस्तुतीकरण होता है और जांच में जो तथ्य सामने आए जिसमें अपराध सिद्ध हुआ उसका उल्लेख किया गया और उसी उसकी गिरफ्तारी का आधार बनता है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर जो धाराएं लगाई उनमें बीएनएस की धारा 458 और 309(5) है इन धाराओं में सजा का प्रावधान सात साल तक है लेकिन धाराओं का उपयोग गंभीर अपराधों में किया जाता है और इसी वजह से पुलिस खुद से इन मामलों के आरोपियों को जमानत देने की बजाए कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजने यानी ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजने कोर्ट में पेश करती है और चेक लिस्ट के आधार पर कोर्ट अपने विवेकाधिकार का उपयोग कर आरोपी को या तो जमानत देकर रिहा करती है या उसे जेल भेज देता है। दमोह में चेक लिस्ट के अभाव में आरोपी को बिना जमानत दिए कोर्ट द्वारा छोड़े जाने और गिरफ्तारी को अवैध मानने का ये अलग मामला सामने आया है। कोर्ट से बिना जमानत रिहा हुए आरोपी चंद्रप्रकाश राज की माने तो पुलिस ने उस पर गलत मुकदमा दर्ज किया है वारदात की रात उसकी मौजूदगी मौकाय वारदात पर थी लेकिन उसका इस घटना से कोई लेना देना नहीं था जबरन पुलिस उसे पकड़ ले गई। वहीं चंद्रप्रकाश के वकील शशिकांत पटेरिया के मुताबिक मामले में कानूनी प्रावधानों को कोर्ट के सामने रखा गया और कानून के मुताबिक कोर्ट ने अपना फैसला दिया और उनके मुवक्किल की गिरफ्तारी को अवैध मानते हुए उसे बिना जमानत रिहा किया गया है। ये मामला पुलिस की लापरवाही पूर्ण विवेचना का उदाहरण है। जिला कोर्ट की न्यायिक दंडाधिकारी दीर्घा अरेल की कोर्ट में आए इस अलग तरह के तात्कालिक निर्णय के बाद उन्होंने दमोह एसपी को भी पत्र लिखकर उनकी पुलिस की लापरवाही के बारे में अवगत कराया है वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों की माने तो कोर्ट में हुए घटनाक्रम और गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने पर अधूरी डायरी पेश करने की जांच होगी और जो जो दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी। बाइट/ चंद्रप्रकाश राज ( रिहा हुआ आरोपी दमोह) बाइट/ शशिकांत पटेरिया ( आरोपी के वकील जिला न्यायालय दमोह) बाईट/ एच आर पांडे ( सीएसपी दमोह)
0
0
Report

हरियाणा कांग्रेस समीक्षा के बाद 30 जुलाई से 3 अगस्त पाँच जिलों का दौरा तय

Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी श्री संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, चंडीगढ़ में पार्टी कनेक्ट सेंटर में संबंधित टीम के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में श्री राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे "छात्रों की गूंज" अभियान तथा प्रदेश में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों की भी समीक्षा की गई । इस अवसर पर श्री संजय दत्त एवं राव नरेंद्र सिंह ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्थापित पार्टी कनेक्ट सेंटर की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने कनेक्ट सेंटर को और अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय संवाद बैठकों के दूसरे चरण पर विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि 30 जुलाई से 3 अगस्त पाँच जिलों का दौरा किया जाएगा। इस आगामी दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद स्थापित कर संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी चुनौतियों तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही "छात्रों की गूंज" अभियान को प्रदेश से बूथ स्तर तक और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान में और अधिक तेजी लाने की भी रणनीति तैयार की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

बलिया में वाहन चोर गैंग के साथ मुठभेड़, 5 गिरफ्तार; एक घायल

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़। बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर किया गया वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से तमंचा, कारतूस, एक ट्रैक्टर ट्रॉली, 11 दो पहिया वाहन, दो पंपिंग सेट सहित चोरी के उपकरण भी बरामद किए हैं। बलिया के एडिशनल एसपी संजय वर्मा ने बताया कि बैरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोर गैंग कुछ गाड़ियों की चोरी कर बिहार में बेचने की फिराक में है। रोकथाम के दौरान चेकिंग में अभियुक्त हेमंत ने पुलिस पर फायर कर दिया; जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घटना में शामिल सभी पांच अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए।
0
0
Report

शाहाबाद सहरिया छात्रावास में दूषित खाने से तीन छात्राओं की हालत बिगड़ी, अस्पताल में इलाज

Baran, Rajasthan:शाहाबाद सहरिया छात्रावास में खाना खाने के बाद तीन छात्राओं की बिगड़ी तबियत रसोईया तथा साथी छात्राएं लेकर पहुंची अस्पताल सभी को उल्टी और चक्कर की शिकायत अस्पताल में जारी है उपचार एंकर -बारां के शाहाबाद कस्बा स्थित सहरिया छात्रावास में दूषित खाना खाने से तीन छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। ​हॉस्टल में रह रही तीन छात्राओं को अचानक उल्टी और चक्कर coming की शिकायत हुई। छात्राओं की हालत बिगड़ती देख हॉस्टल के रसोइया और अन्य साथी छात्राएं ने उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। ​चिकित्सकों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला दूषित भोजन करने का लग रहा है। अस्पताल में तीनों छात्राओं को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है हॉस्टल में दूषित भोजन परोसे जाने को लेकर प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report

सूखे की हाहाकार: मानसून बेरुखी से किसान परेशान, बारिश की आस बनती पूजा

Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा सूखे की हाहट, मानसून की बेरूखी, ग्रामीण देवी देवताओं को मनाने के कर रहे जतन, आसमान पर निगाहे राम रूठ चुका है पिछले 50 वर्षों में ऐसा नहीं हुआ जुलाई बीतने को है लेकिन अभी तक आसमान में बादलिया आती है ओर बिना बरसे लोट जाती है। मानसून के रूठने से सूखे की हाहट बन चुकी है।हजारों हेक्टर भूमि किसानों ने हॉक जोत कर तैयार कर रखी है लेकिन बारिश नहीं होने के कारण खेतों में बुवाई नहीं हो पाने से किसान पूरी तरह निराश हैं। सरकार ने नहरों में पानी का प्रवाह जारी कर दिया है लेकिन एक सप्ताह बाद भी नहरों में पानी नहीं पहुंचा है। क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है भू जलस्तर भी गिर गया है। ताल तलैया सुख गए है पशु पक्षी भी पीने के पानी के लिए तरस रहे है। गांवों में लोग भगवान की शरण में हैं पूजा अर्चनाओं के दौर चल रहे हैं। वहीं घास भेरू की सवारी निकाल रहे हैं । वहीं बारिश के लिए टोटके भी कर रहे हैं और इंद्र राजा को मनाने के लिए जतन कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top