284003
झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में सड़क पर पत्नी की हुई पिटाई
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछोर में पर एक व्यक्ति अपनी पत्नी की पिटाई करता दिखाई दिया है। सूचना के अनुसार पत्नी की मिन्नतें करने के बावजूद पति ने चांटे और घूंसों से उसे मारना जारी रखा। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया, लेकिन किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। साथ ही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान लिया और पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बैतूल में शिक्षकों का प्रदर्शन: TET अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में आज शिक्षकों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया, TET की अनिवार्यता, पुरानी पेंशन की बहाली और दूसरी मांगों को लेकर शिक्षक संगठनों ने सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर मोर्चा खोल दिया। अजाद अध्यापक शिक्षक संघ, अजाक्स शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने एक दिवसीय सामूहिक उपवास किया और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बैतूल शहर में सभी शिक्षक संगठनों ने एक साथ रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में TET परीक्षा की अनिवार्यता खत्म करना, अटेंडेंस व्यवस्था बंद करना और पुरानी पेंशन योजना बहाल करना शामिल है। इसके साथ ही अध्यापक-शिक्षक संवर्ग की वरिष्ठता और सेवा अवधि की गणना नियुक्ति दिनांक से करने, क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान सहित अन्य मांगों को भी उठाया गया। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए दोबारा परीक्षा की अनिवार्यता परेशानी बढ़ाने वाली है। शिक्षक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।0
0
Report
कटिहार में 514 ग्राम स्मैक के साथ 3 महिला तस्कर गिरफ्तार
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- कटिहार पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 25 लाख रुपया मूल्य का 514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार पश्चिमी गिरफ्तारी की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर गोविन्दपुर की ओर आ रहा था एक सप्ताह में कटिहार पुलिस ने करीब 7 करोड रुपए का स्मैक जब्त किया कटिहार पुलिस के अनुसार जप्त स्मैक का अनुमानित मुल्य लगभग 25 लाख रुपया सभी गिरफ्तार महिला पूर्णिया जिला की रहने वाली कटिहार जिला के रौतारा थानाध्यक्ष एवं एसटीएफ टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ महिला पश्चिम बंगाल की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर गोविन्दपुर की ओर आ रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष रौतारा एवं एसटीएफ टीम के द्वारा गोविन्दपुर के पास वाहन जाँच अभियान चलाया गया। वाहन जाँच के क्रम में तीन महिला पुलिस बल को देखकर भागने लगी, जिसे पुलिस बल के सहायोग से पकड़ा गया तथा पकड़े गये महिला अभियुक्तों से नाम व पता पूछने पर अपना नाम नाजरा खातून, उम्र 45 वर्ष, बलसो उम्र 55 वर्ष, भबुदा खातून उम्र 30 वर्ष, सभी थाना जावर, जिला पूर्णियाँ बताया । जिनका विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में कुल 514 ग्राम स्मैक एवं दो मोबाइल बरामद किया गया। तत्पश्चात अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। जप्त स्मैक का अनुमानित मुल्य लगभग 20-25 लाख रूपया है ।0
0
Report
TET पेपर फूट मामला: दो आरोपी को 23 तारीख तक पुलिस कस्टडी
Thane, Maharashtra:TET पेपर फूट मामलाातील दो आरोपींना न्यायालयाने 23 तारखेपर्यंत पोलीस कोठडी सुनावली आहे. प्रकाश मिसाळ आणि अशोक कुमार बाबुलाल साहू अशी अटक केलेल्या आरोपींची नावे आहेत. त्यांच्या घरातून 149 जणांची यादी मिळाली असून त्यात महाराष्ट्रातील TET पात्र 18 शिक्षक उमेदवारांचा समावेश आहे. सरकारी वकिलांनी दिलेल्या माहितीनुसार, कपिल भैया आणि प्रकाश मिसाळ हे पुणे येथे पेपर खरेदी-विक्रीच्या संदर्भात एका hotेल मध्ये भेटले होते. त्यांच्यात काही आर्थिक देवाण-घेवाण झाली का, याचा तपास सुरू आहे. तर अशोक कुमार साहू यांच्या घरझडतीत पोलिसांना 149 जणांची यादी मिळाली आहे. या यादीत महाराष्ट्रातील TET पात्र 18 शिक्षक उमेदवारांची नावे आहेत. या प्रकरणाच्या तपासासाठी दोन ACP, एक PI आणि एक API अशा SIT टीमने या दोन्ही आरोपींना आज सुट्टीच्या न्यायालयात हजर केले. त्यांचे आर्थिक व्यवहार, बँक अकाऊंट आणि महाराष्ट्रात आणखी कोणाशी त्यांचे लागेबांधे आहेत का, पेपरची देवाण-घेवाण झाली का, या संदर्भात चौकशीसाठी न्यायालयाने दोघांना 23 तारखेपर्यंत पोलीस कोठडी सुनावली आहे.0
0
Report
Advertisement
भंवरी देवी के परिवार को न्याय की मांग: धोलिया से रामदेवरा तक पदयात्रा
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - लाठी फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वरनगर में भंवरी देवी विश्नोई की हत्या और उनकी दो बेटियों पर हुए हमले के मामले में न्याय की मांग को लेकर लाठी क्षेत्र के धोलिया गांव से रामदेवरा तक पदयात्रा शुरू की गई। पदयात्रा का आयोजन शारदा मारवाड़ी के नेतृत्व में किया जा रहा है। पदयात्रात््र रामदेवरा reach करके बाबा रामदेवजी के समाधि स्थल पर भंवरी देवी के परिवार को न्याय दिलाने की प्रार्थना की जाएगी। आयोजक शारदा मारवाड़ी ने बताया कि घटना को करीब 55 दिन बीत जाने के बावजूद मामले का खुलासा नहीं होने से पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धोलिया से रामदेवरा तक शांतिपूर्ण पदयात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से न्याय, सत्य और सद्भावना का संदेश दिया जाएगा तथा विभिन्न समाजों और छत्तीस कौम के लोगों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया गया है। बाबा रामदेवजी से न्याय की प्रार्थना पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु बाबा रामदेवजी महाराज के जयकारों के साथ रामदेवरा पहुंचेंगे। वहां समाधि स्थल पर भंवरी देवी के परिवार को न्याय मिलने की प्रार्थना की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि न्याय की राह लंबी हो सकती है, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग को उठाते रहना जरूरी है। पदयात्रा में शारदा मारवाड़ी, शोभा बिश्नोई, सुमन जाजूदा, शारदा बिश्नोई ढाका, मोहनलाल जाजूदा, राजाराम बिश्नोई, शिव बिश्नोई, कमला विश्नोई, निरमा जाजूदा, सुशीला बिश्नोई माया बिश्नोई एलची अध्यापक, धापू बिश्नोई कमलेश बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग शामिल हुए।0
0
Report
कांग्रेस पार्षद नवरतन डागा को पुलिस नोटिस, टिकट चोरी के आरोप पर सदर थाना मुकदमा
Bikaner, Rajasthan:कांग्रेस पार्षद नवरतन डागा को पुलिस का नोटिस सदर थाना पुलिस में दर्ज मुकदमे के सिलसिले में नोटिस जारी दीपक अरोड़ा ने नवरतन डागा पर लगाया था टिकट चोरी का आरोप दरअसल शहर कांग्रेस अध्यक्ष से मारपीट के बाद दर्ज हुआ था मामला पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल ने दर्ज कराया था मुकदमा इसके बाद दीपक अरोड़ा की ओर से भी दर्ज कराया गया था मुकदमा वही इस पर नवरतन डागा का बयान अभी आना बाकी0
0
Report
प्रतापगढ़ पहुंचे नारकोटिक्स आयुक्त, किसानों के हितों पर नई अफीम नीति का भरोसा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पहुंचे केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के नारकोटिक्स आयुक्त डॉ. दिनेश बिसेन ने जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने उनका और साथ आए अधिकारियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। किसानों से चर्चा के दौरान उन्होंने आगामी अफीम फसल वर्ष 2026-27 की नई अफीम नीति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. बिसेन ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाली अफीम नीति अच्छी होगी और भारत सरकार की ओर से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीति तैयार की जाएगी। नारकोटिक्स आयुक्त के प्रतापगढ़ दौरे के दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. बिसेन को ज्ञापन सौंपकर किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उनके सामने रखे। उन्होंने किसानों की बात सुनी और आगामी नीति को लेकर उन्हें आश्वस्त किया। इस दौरान नारकोटिक्स उपायुक्त कोटा नरेश बुंदेल और सहायक नारकोटिक्स आयुक्त कोटा जब्बर सिंह राजपुरोहित भी मौजूद रहे। वहीं, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, वित्त मंत्रालय, राजस्व विभाग और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीच नशा मुक्ति और स्वस्थ समाज के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एमओयू पर नारकोटिक्स आयुक्त डॉ. दिनेश बिसेन और ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल विंग के सचिव बनारसी लाल शाह ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य युवाओं, छात्रों और ग्रामीण समुदायों में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों को लेकर वैज्ञानिक, कानूनी और नैतिक जागरूकता बढ़ाना है। साझेदारी के तहत ब्यूरो के ‘युवा रक्षा’ अभियान के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में सेमिनार, रैलियां, नुक्कड़ नाटक और डिजिटल जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। वहीं ब्रह्माकुमारीज अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से राजयोग, ध्यान, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक जीवनशैली को नशा निवारण के प्रयासों से जोड़कर जागरूकता को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में सहयोग करेगा.0
0
Report
Advertisement
ओवैसी ने अंसारी की विद्वता की तारीफ की, कहा उनका परिवार आज़ादी में रहा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की टिप्पणियों पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, "वे एक बहुत प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं, जिसने देश की आज़ादी में अहम भूमिका निभाई थी। और श्री हामिद अंसारी ने इंडियन फॉरेन सर्विस में देश की बेहतरीन सेवा की है। और तीसरी बात, वे एक विद्वान हैं। आप उनसे असहमत हो सकते हैं, लेकिन अगर कोई उनकी विद्वता पर सवाल उठाए, जैसे कि उन्हें देश से प्यार नहीं है, तो मुझे यह बिल्कुल भी सही नहीं लगता..."0
0
Report
पाली नगर निगम चुनाव: कांग्रेस बनाम भाजपा की जंग, निर्दलीयों की भूमिका निर्णायक
Pali, Rajasthan:पाली नगर निगम चुनाव को लेकर जब 65 वार्डों के नतीजे आए तब कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी जिसमें कांग्रेस को 29 सीट, भाजपा को 21 और 15 निर्दलीय जीत कर आए थे, उसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस नगर निगम में बोर्ड बना सकती है लेकिन भाजपा भी लगातार इसका दावा करती रही लेकिन जब महापौर की चुनाव नजदीक आए और नामांकन पेश किया गया तब चुनाव के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे जो भाजपा से नमिता बुबकिया, कांग्रेस से सुमित्रा जैन और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राजबाला हिंगड़ है जो कांग्रेस से समर्थित है लेकिन निर्दलीय चुनाव लड़ने की वजह से पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है, ऐसे में चुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर आ गया है 21 सितंबर को होने वाले चुनाव में आखिर यह पलड़ा किसकी तरफ भारी रहने वाला है इसका कोई अंदाजा नहीं लग पा रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी होने के बाद पूरा चुनावी माहौल और ज्यादा दिलचस्प बना गया जिसमें निर्दलीय ये दावा कर रहे हैं की सबसे ज्यादा पार्षद उनके पास है ऐसे में कांग्रेस और भाजपा भी इसी मशक्कत में लगी हुई है कि वह उनका बोर्ड नगर निगम में बना सके, वही इस पूरी चुनाव में सबसे दिलचस्प किस्सा यह रहा कि कुछ दिनों पूर्व भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए राकेश भाटी जिनको पाली विधायक भीमराज भाटी ने कांग्रेस ज्वाइन करवाई थी वह अब कांग्रेस से भी पाला बदलकर निर्दलीय उम्मीदवार के पास चले गए हैं ऐसे में अब यह मुकाबला और ज्यादा रोचक हो गया है जिसका परिणाम आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी तब तक तीनों प्रत्याशी अपना दमखम दिखा रहा है ।0
0
Report
बालेसर में जलभराव हटाने की पहल, प्रशासन ने जल निकासी पूरी की
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर जिले में आगोलाई के पास टीकमगढ़ रोड पर जलभराव की खबर प्रमुख बनी रही। प्रशासन ने दोपहर के समय जलभराव के स्थाई समाधान के लिए तत्काल कदम उठाये और उपखंड अधिकारी Suman Rathod के निर्देशन में जल निकासी का कार्य किया गया। इसमें रास्ते का पानी खेतों में छोड़ दिया गया ताकि स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों को राहत मिले। इस खबर को स्थानीय संपर्क कर ग्रामीणों ने समाधान का अनुरोध किया था। जबकि पिछले दो वर्षों से गोल्ड मेडल विजेता रवीना दउकिया सहित खिलाड़ियों को मैदान तक पहुंचने में परेशानी होती रही। जलभराव के कारण खिलाड़ियों की नियमित गतिविधियां प्रभावित हो रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल पानी निकालना अस्थायी है, स्थाई समाधान के लिए ठोस योजना बनानी चाहिए ताकि हर वर्ष स्कूली बच्चे, आमजन और खिलाड़ियों को परेशानी न उठानी पड़े।0
0
Report
Advertisement
संत गणिनाथ महाराज की पूजा-अर्चना कर लिया सेवा और शिक्षा का संकल्प
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज के प्रांगण में स्थापित श्री श्री 1008 संत गणिनाथ महाराज की मूर्ति पर पूजन, हवन, प्रसाद वितरण एवं सहभोज समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंदु गुप्ता और विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार मद्धेशिया व चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ‘डायमंड’ रहे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामदास गुप्ता, संजय मद्धेशिया, प्रदीप गुप्ता, अजय गुप्ता, सूरज गुप्ता, विनोद गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। पूजनकर्ता पुरोहित चंकी बाबा ने विधि-विधान से पूजन एवं हवन कराया। वक्ताओं ने संत गणिनाथ महाराज के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा को बढ़ावा देने, गरीबों एवं जरूरतमंदों की मदद तथा समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।0
0
Report
आगरा के ऑटो चालकों के विवाद नेशनल हाईवे को अखाड़ा बना; प्रशासन कब उठाएगा ठोस कदम?
Hathras, Uttar Pradesh:आगरा में सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि नेशनल हाईवे ही अखाड़े में बदल गय अब देखना होगा कि अतिक्रमण और ऑटो चालकों की मनमानी पर प्रशासन कब ठोस कदम उठाता है।0
0
Report
गाजीपुर में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी: चार गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर जमीन के नाम पर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब! सपा नेत्री समेत चार पर गैंगस्टर एक्ट सपा नेत्री बिंदुबाला बिंद समेत चार लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज रुपये लेकर न जमीन, न पैसा वापस! धमकी और ठगी के आरोप में गैंगस्टर की कार्रवाई डीएम की मंजूरी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, कथित गिरोह पर कसा शिकंजा जमीन दिलाने के नाम पर कथित ठगी और धमकी के मामले में बड़ा एक्शन पुलिस के अनुसार गिरोह लोगों से जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूलता था आरोप है कि न जमीन दिलाई जाती थी और न ही रकम वापस की जाती थी रुपये मांगने पर पीड़ितों को धमकाने और मारपीट करने के आरोप भी लगे हैं दो अलग-अलग मामलों में पहले से दर्ज मुकदमों की विवेचना पूरी हो चुकी है जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद पुलिस ने गैंगचार्ट तैयार कर कार्रवाई की चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है गाजीपुर में जमीन दिलाने के नाम पर कथित ठगी और लोगों को धमकाकर आर्थिक लाभ कमाने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सपा नेत्री बिंदु बाला बिंद समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप है कि यह गिरोह लोगों से लाखों रुपये लेकर न तो जमीन दिलाता था और न ही पैसा वापस करता था। जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद गैंगचार्ट तैयार कर यह कार्रवाई की गई है। इस बात की पुष्टि सीओ सिटी अनिल कुमार ने की है। बता दें कि गाजीपुर में जमीन के नाम पर कथित ठगी और धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए सपा नेत्री बिंदुबाला बिंद समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के मीरनपुर सक्का निवासी बिंदुबाला बिंद, उनके पति केशव बिंद, अच्छेलाल बिंद और बबलू राम पर आरोप है कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में लोगों को झांसा देकर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह का कथित सरगना अच्छेलाल बिंद जमीन दिलाने के नाम पर लोगों से बड़ी रकम वसूलता था। आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो जमीन उपलब्ध कराई जाती थी और न ही पैसा लौटाया जाता था। जब पीड़ित अपने रुपये वापस मांगते थे तो उन्हें कथित तौर पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मार्च 2026 में मनवासी देवी ने धोखाधड़ी और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके खाते से 7 लाख 50 हजार रुपये अच्छेलाल बिंद के पिता के खाते में ट्रांसफर कराए गए थे। इसके अलावा जीउती देवी ने भी कृषि भूमि दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेने और वापस न करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों मामलों की विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिए हैं और मामले वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की कथित आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गैंगचार्ट तैयार कर जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त किया गया, जिसके बाद चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की गई।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ से सनातन वैदिक राष्ट्र के संदेश की यात्रा, महंत के तीखे आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में सनातन वैदिक राष्ट्र के निर्माण के संदेश को लेकर सम्पूर्ण भारत यात्रा पहुंची यात्रा के दौरान महंत यति यतेंद्रानंद गिरी ने राजनीतिक दलों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखे आरोप लगाए उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां मुसलमानों के आगे नतमस्तक हो चुकी हैं और हिंदुओं के हितों की अनदेखी की जा रही है वहीं उन्होंने हिंदू महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई अलीगढ़ पहुंची सम्पूर्ण भारत यात्रा के दौरान महंत यति यतेंद्रानंद गिरी ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सनातन वैदिक राष्ट्र के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की सभी राजनीतिक पार्टियां मुसलमानों के आगे झुक चुकी हैं महंत ने हिंदुओं के लिए अलग सनातन वैदिक राष्ट्र की मांग करते हुए कहा कि वहां मस्जिद और मदरसों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए उन्होंने नेताओं पर हिंदू महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर उदासीनता का आरोप लगाया साथ ही आरएसएस पर भी हिंदुओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया महंत ने कहा कि यात्रा देशभर में सनातन वैदिक राष्ट्र के संदेश को लेकर आगे बढ़ेगी0
0
Report
युद्ध अभ्यास 2026: भारतीय नस्लों के डॉग्स ने अमेरिकी सेना के साथ दिखाया जोश
Noida, Uttar Pradesh:भारतीय सेना के डॉग्स - राइस, विक्टर, ज़ैक और राउडी 'एक्सरसाइज युद्ध अभ्यास 2026' में हिस्सा ले रहे हैं। ये डॉग्स खास ऑपरेशन के दौरान सैनिकों की मदद करने में अपनी भूमिका दिखा रहे हैं। अमेरिकी सेना के साथ प्रोफेशनल एक्सचेंज के तहत, इन डॉग्स ने रूम-इंटरवेंशन और रैपलिंग जैसी ड्रिल्स में हिस्सा लिया। इन प्रदर्शनों से अमेरिकी सेना के जवानों को मुश्किल टैक्टिकल स्थितियों में सैनिकों के साथ इनकी ट्रेनिंग, फुर्ती और काम करने के तरीके को देखने का मौका मिला। रामपुर हाउंड्स 'रामपुर हाउंड' नस्ल के हैं, जो भारत की अपनी नस्ल है और भारतीय सेना सैन्य कामों के लिए इनका इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ा रही है। ज़ैक 'बेल्जियन मालिनोइस' नस्ल का है, जबकि राइस 'लैब्राडोर रिट्रीवर' है। इन डॉग्स के पास भारत की उत्तरी और पूर्वी सीमाओं पर तैनाती का ऑपरेशनल अनुभव भी है। रामपुर हाउंड्स ने पहले मेघालय के उमरोई में एक इंटरनेशनल मल्टीनेशनल एक्सरसाइज के दौरान अपनी काबिलियत दिखाई थी और बाद में उन्हें मणिपुर सीमा पर तैनात किया गया था, जहाँ उन्होंने सफलतापूर्वक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाया था। इनके साथी डॉग्स को 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान जालंधर और अमृतसर सेक्टर में भी तैनात किया गया था, जिसने अलग-अलग माहौल में इस नस्ल के डॉग्स की ऑपरेशनल उपयोगिता, ढलने की क्षमता और भरोसेमंद होने का पता चलता है। युद्ध अभ्यास 2026 में इनकी भागीदारी सेना के डॉग्स, खासकर भारतीय नस्लों की बढ़ती भूमिका और इन बहुत अच्छी तरह से ट्रेंड जानवरों और उनके हैंडलर्स के बीच करीबी तालमेल को और भी उजागर करती है। (स्रोत: भारतीय सेना)0
0
Report
खैरथल नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारी, मतदान समय निर्धारित
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल नगर परिषद सभापति चुनाव के लिये प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है, आज किशनगढ़बास एसडीएम सत्यवीर सिंह यादव चुनाव प्रभारी लालचंद वर्मा, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि सभापति चुनाव के लिये अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा। जिन पार्षदों ने अभी तक शपथ नहीं ली है, उन्हें मतदान से पहले शपथ दिलाई जाएगी और इसके बाद वे मतदान कर सकेंगे। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू की जाएगी और प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी पार्षद को किसी विशेष प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिये बाध्य नहीं किया जाएगा। साथ ही मतदान की गोपनीयता बनाए रखने के लिये नगर परिषद के सभापति कक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसमें एक एक पार्षद को अंदर बुलाकर मतदान कराया जाएगा और अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई मंडी गेट से अंबेडकर चौक तक बैरिकेडिंग की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
