284001
ओरछा से अयोध्या तक पैदल यात्रा, ध्यान चंद को भारत रत्न दिलाने की मांग
Jhansi, Uttar Pradesh:मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस पर भारत सरकार द्वारा खेल दिवस मनाए जाने के बावजूद, उन्हें भारत रत्न न मिलने से खेल प्रेमियों में रोष है। झांसी में पत्रकार सुल्तान आब्दी द्वारा आमरण अनशन करने के बाद भी ध्यान चंद को सम्मान नहीं मिला। इस बीच, मध्यप्रदेश के तारक पारकर ने ओरछा से अयोध्या तक पैदल यात्रा शुरू की है, ताकि मेजर ध्यान चंद को भारत रत्न दिलाने की मांग को जोर दिया जा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चमोली में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल के दौरान सीएम धामी का कार्यक्रम
Noida, Uttar Pradesh:चमोली में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल के दौरान सीएम धामी का कार्यक्रम0
0
Report
अररिया में अचानक बारिश से दिन-रात जैसी स्थिति, लोग घरों की तरफ भागे
Forbesganj, Bihar:अररिया के मौसम ने अचानक से करवट ली और दिन के ही रात जैसा नजारा हो गया है। सड़कों पर चलने वाली गाड़ियाँ लाइट चलाकर चलने को मजबूर हो गईं। तेज हवा और बारिश के कारण लोग अपने घरों की तरफ भागने लगे। भीषण गर्मी के बीच अचानक से हुई बारिश से लोगो को थोड़ी राहत भी मिली साथ ही किसानों को भी इस बारिश से धान की फसल में फायदा होगा0
0
Report
लव कुश सम्मेलन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार साथ
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग लवकुश सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के साथ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मौजूद पटना के बापू सभागार में हो रहा है लव कुश सम्मेलन मुख्यमंत्री के साथ तमाम लव कुश समाज के मंत्री और नेता सम्मेलन में हो रहा है शामिल0
0
Report
Advertisement
अमेठी में सरेराह फायरिंग से सनसनी, स्कार्पियो के शीशे को चीरती निकली गोली
Amethi, Uttar Pradesh:Amethi:अमेठी में शनिवार शाम सरेराह फायरिंग से सनसनी फैल गई। कोतवाली अमेठी क्षेत्र में शगुन ऑटोमोबाइल के पास स्कार्पियो सवार युवक ने कुछ लोगों पर पीछा करने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित यश तिवारी के मुताबिक वह लखनऊ से स्कार्पियो संख्या यूपी 36 डी 5454 से अमेठी लौट रहा था। आरोप है कि एक स्विफ्ट डिजायर कार उसका पीछा कर रही थी। शाम करीब 4:50 बजे कार उसके सामने आकर रुकी। तहरीर के अनुसार कार से सूरज सोनी, शुभम गुप्ता उर्फ शाकाल, शिवपूजन चौरसिया उर्फ शेख और एक अज्ञात व्यक्ति असलहा लेकर उतरे और फायरिंग कर दी। गोली स्कार्पियो का शीशा तोड़ते हुए यश के कान के पास से निकल गई। पीड़ित के मुताबिक वह शोर मचाते हुए भागा तो सूरज सोनी असलहा लेकर उसका पीछा करता रहा और धमकी देते हुए हवाई फायरिंग की। वहीं स्कार्पियो चला रहे आदर्श तिवारी का भी आरोपियों ने पीछा किया। आदर्श बाईपास होते हुए गौरीगंज की ओर निकल गए। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फॉरेंसिक फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य संकलित किए और जांच शुरू की। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संदर्भित प्रकरण में थाना अमेठी पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कुल छह टीमों का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट—ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, अमेठी स्थान—अमेठी, उत्तर प्रदेश0
0
Report
यमकेश्वर में स्वरोजगार मेले से रोजगार के अवसर बढ़े, राजनीतिक मायने साफ
Rishikesh, Uttarakhand:थलनदी में सजा स्वरोजगार मेला, 10 से 15 हजार लोगों की मौजूदगी से गर्माई यमकेश्वर की सियासत एंकर : ऋषिकेश के समीप यमकेश्वर ब्लॉक स्थित थलनदी मैदान में स्थानीय अर्थव्यवस्था को पंख लगाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 'स्वरोजगार मेले' का भव्य आयोजन किया गया। उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से आयोजित इस मेले में दुगड्डा, द्वारीखाल और यमकेश्वर ब्लॉक के कई गांवों से आईं महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौहान ने यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर संजीव चौहान ने क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं और स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग पर विशेष जोर दिया। वी.ओ.(1) : क्षेत्र में REAP, NRLM, पशुपालन, उद्यान और कृषि विभाग लगातार काम कर रहे हैं। अक्सर सरकारी योजनाओं की सब्सिडी और लाभ व्यक्तिगत स्तर तक ही सीमित रह जाते हैं, लेकिन जब काम स्वयं सहायता समूहों और संगठित माध्यम से होगा, तभी पहाड़ में बड़ा और स्थायी बदलाव संभव है। संजीव चौहान ने महिला शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ की महिलाओं में अपार क्षमता है। महिलाओं द्वारा तैयार बुके, हस्तनिर्मित उपहारों और स्थानीय उत्पादों को सीधे बाजार से जोड़ने के लिए ब्लॉक स्तर पर एक डिस्प्ले वैन की व्यवस्था की गई है, ताकि उनके उत्पादों को उचित पहचान और सही दाम मिल सके। उन्होंने यमकेश्वर के जामल गांव में चल रहे लगभग 1 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का उदाहरण देते हुए समझाया कि कैसे स्थानीय संसाधनों का सही इस्तेमाल कर रोजगार के बड़े अवसर पैदा किए जा रहे हैं। वी.ओ.(2) : वही दूसरी ओर, इस आयोजन के सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ यमकेश्वर की राजनैतिक सियासत भी गरमा गई है। भाजपा नेता संजीव चौहान और यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख द्वारा आयोजित इस स्वरोजगार मेले में जिस तरह जनसैलाब उमड़ा, उसने क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। मेले में पहुंची 10 से 15 हजार लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए संजीव चौहान की मजबूत दावेदारी साफ तौर पर नजर आ रही है। इतनी बड़ी तादाद में लोगों की मौजूदगी ने यमकेश्वर के सियासी हलकों में बड़ी हलचल पैदा कर दी है।0
0
Report
दिल्ली रामलीला का भूमि पूजन: ग्रामीणों के लिए खास आयोजन
New Delhi, Delhi:दिल्ली राम मय होने जा रही है, आज इसकी शुरुआत भूमि पूजन के साथ हो गई। लाल क्रिकेट प्रांगण में होने वाली विश्व प्रसिद्ध रामलीला का भी भूमि पूजन आयोजित किया गया, जिसमें सांसद बांसुरी स्वराज के साथ दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष सत्य शर्मा पहुंचे। रामलीला आयोजकों के मुताबिक इस बार ग्रामीणों का भव्य आयोजन किया जाएगा और खास तौर पर नई पीढ़ी को भगवान राम की मर्यादा और हमारी सनातन संस्कृति से अवगत कराया जाएगा। रामलीला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
त्योहारों के बीच रामलाल की तैयारी भूमि पूजन से शुरू
New Delhi, Delhi:आने वाला समय त्योहारों का है ऐसे में आज भूमि पूजन के साथ ही रामलाल की तैयारी भी शुरू हो गई है। इस मौके पर स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष सत्य शर्मा भी भूमि पूजन के आयोजन में पहुंची और इस मौके पर हमारे युवा पीढ़ी को एक संदेश दिया साथ ही कहा कि आने वाला समय त्योहारों का है ऐसे में हमने विशेष रूप से साफ सफाई व्यवस्था को लेकर अभियान चलाया है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा तीन सिम जीते जाने को लेकर भी उन्होंने बधाई दी।0
0
Report
IMPHAL में Pratap Rao Jadhav ने गणेश पूजन के दौरान आशीर्वाद माँगा
Noida, Uttar Pradesh:IMPHAL (MANIPUR): union minister of state Pratap Rao Jadhav visits Iboyaima Sumang Leela Shanglen and offers prayers to Lord Ganesh during Ganesh Puja celebration.0
0
Report
खन्ना ने योगी के दौर में पारदर्शी नियुक्तियों पर विपक्ष को निशाना साधा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "विपक्षा के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनके जमाने में जब नियुक्तियां होती थी, वो संदेह और विवाद के घेरे में रहती थी। योगी जी के जमाने में जब नियुक्तियां होती हैं तो पूरी तरीके से पारदर्शी प्रक्रिया के साथ न कोई सिफारिश, न बिरादरी और न ही पक्षपात। पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ नियुक्तियां हो रही हैं। जो लोग कार्यक्षमता रखते हैं, जो लोग योग्यता रखते हैं… उन्हीं लोगों को चयन होता है..."0
0
Report
Advertisement
नागपुर में देवेंद्र फडणवीस ने बुटीबोरी इंडस्ट्रियल एस्टेट में आवाडा ग्रुप के उद्योगपतियों से मुलाकात
Noida, Uttar Pradesh:NAGPUR (MAHARASHTRA): CHIEF MINISTER DEVENDRA FADNAVIS INTERACTS WITH INDUSTRIALISTS AT AVAADA GROUP IN BUTIBORI INDUSTRIAL ESTATE0
0
Report
रायसेन अस्पताल में नाबालिग ने 7 माह के मृत बच्चे को जन्म, जांच शुरू
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिला अस्पताल में एक 16 साल की मासूम बच्ची ने 7 माह के मृत बच्चे को जन्म दिया, ड्यूटी डॉक्टर दीपक गुप्ता द्वारा नाबालिग बच्ची के माँ बनने की जानकारी जिला अस्पताल प्रबंधन को दी गई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस मामले की जानकारी तत्काल ही बाल कल्याण समिति (CWC) को दी गई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला और उनकी टीम की सदस्य ममता पटेल जिला अस्पताल पहुंचे और नाबालिग बच्ची से बातचीत की। बाल कल्याण समिति की टीम ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। आप को बता दे की पूरा मामला नाबालिक बच्ची के बाल विवाह का है और बच्ची भोपाल के बालमपूर की रहने बाली है और उसकी शादी गैरतगंज के हरदोट में 3 साल पहले हुई थी, और इसके पहले भी इस मासूम बच्ची का एक साल पहले 4 माह का गर्भ गिर चुका है। अब सवाल ये उठता है की बाल विवाह को रोकने के प्रसाशन के सारे दावे खोखले साबित हो रहे है। वहीं इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अनिल ओड ने कहा की जैसे ही ड्यूटी डॉक्टर द्वारा जानकारी दी गई हमारे द्वारा बिना देर किए बाल कल्याण समिति को जानकारी दे दी गई है अब आगे की कार्यबाही बाल कल्याण समिति के द्वारा की जाएगी। वहीं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला का कहना है कि जैसे ही जानकारी मिली हमारी टीम तत्काल ही जिला अस्पताल पहुंची और नाबालिग बच्ची से बातचीत की उसके बाद बाल विवाह का मामला सामने आया है इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जितने लोग भी दोषी होंगे उन सभी पर बाल विवाह, पाक्सो सहित कई अन्य धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
टोंक में RPSC सब इंस्पेक्टर पुनः परीक्षा-2021: पहली पारी में 77.73% उपस्थिति
Tonk, Rajasthan:टोंक टोंक में RPSC सब इंस्पेक्टर पुनः परीक्षा-2021: पहली पारी में 77.73% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1607 रहे अनुपस्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सब इंस्पेक्टर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 रविवार को टोंक जिले में कड़ी सुरक्षा और निगराणी के बीच आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए। जिले में परीक्षा के लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां सुबह की पारी में हजारों अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। पहली पारी के लिए कुल 7,217 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5,610 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,607 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इस तरह पहली पारी में कुल 77.73 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आई। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच की गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक निगराणी के विशेष इंतजाम किए गए। इस बार बायोमेट्रिक सत्यापन और वीडियोग्राफी के जरिए परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखी गई। परीक्षा में किसी भी तरह की नकल या अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पहले की तुलना में अधिक सख्त रखा गया। अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा केंद्रों पर किए गए इन इंतजामों की सराहना की। प्रमुख केंद्रों पर इतनी रही उपस्थिति टोंक के पं. जेपी उपाध्याय टीटी कॉलेज में 81.67 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं सेंट अंसलम पब्लिक स्कूल में 81.60 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। राजीव गांधी लॉ कॉलेज में 74.17 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षार्थियों का कहना था कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक और वीडियोग्राफी सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इससे परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहने और नकल पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है। कई अभ्यर्थियों ने सरकार और प्रशासन की ओर से किए गए इंतजामों पर संतोष जताया। दूसरी पारी में सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा पहली पारी में सामान्य हिंदी की परीक्षा संपन्न होने के बाद अब दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरी पारी को लेकर भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगराणी के इंतजाम जारी रहेंगे। गौरतलब है कि 2021 में आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा से जुड़े मामले के बाद पुनः परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस बार परीक्षा प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा, अभ्यर्थियों के सत्यापन और निगराणी व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है। टोंक में पहली पारी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई。0
0
Report
Advertisement
LUCKNOW में राजेंद्र पाल गौतम: आरक्षण और युवा रोजगार पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UP): RAJENDRA PAL GAUTAM (CONGRESS) ON RESERVATION / YOUTH EMPLOYMENT AND APPOINTMENT LETTERS / PM MODI’S MOTHER REMARK ROW / RAHUL GANDHI’S SYSTEM ALLEGATIONS / DELHI SIR NOTICES0
0
Report
लक्ष्मणगढ़ के धाननी रिसॉर्ट में कांग्रेस कैंप को लेकर हंगामा
Sikar, Rajasthan:लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर विधानसभा लक्ष्मणगढ़ ब्रेकिंग लक्ष्मणगढ़ उपखंड के धाननी गांव के एक रिसॉर्ट में कांग्रेस पार्टी के कैम्प में हंगामा धाननी के रिसोर्ट में लोसल के कांग्रेस पार्षदो के कैम्प में 20-30 गाड़ियों में आये लोग ओर परिजन लोसल के कांग्रेस पार्षदो के कैम्प में अंदर जाने पर अडे हुए हैं। कांग्रेस पार्षद को जबरन रखने का कर रहे हैं विरोध, मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद हैं। सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ओर लक्ष्मणगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे0
0
Report
टोंक रसद कार्यालय में नकबजनी: 2 गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी निरुद्ध, सामान बरामद
Tonk, Rajasthan:टोंक जिला रसद कार्यालय में नकबजनी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार और 3 बाल अपचारी निरुद्ध, चोरी का सामान बरामद टोंक जिला रसद कार्यालय में 7 सितंबर की रात हुई नकबजनी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। शहर सीओ मृत्युंजय मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 7 सितंबर की रात अज्ञात बदमाश जिला रसद कार्यालय में रोशनदान तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद बदमाश कार्यालय में रखा सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों और सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सफलता मिली और मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, तीन बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से जिला रसद कार्यालय से चोरी किए गए 6 इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 2 प्रिंटर और 5 छत के पंखे बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल अन्य लोगों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस निरीक्षक भंवरलाल वैष्णव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों अमरसिंह, अशोक, मंजूर अली, गणेश, ओमप्रकाश और डालचंद की विशेष भूमिका रही। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
