284003
झांसी में जुआ खेलने का वायरल वीडियो
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में थाना उल्दन क्षेत्र के आने वाले ग्राम राजगिर में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। जिसका किसी ने एक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हो रहा वीडियो एक दर्जन से अधिक लोग जुआ के फड़ पर हार जीत की बाजी लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में गांव के ही लोग हाथ में रुपए लेते हुए और ताश की गड्डी फ़िटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जुआरियों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नारायण विहार में ड्रोन से अवैध बजरी का भंडार पकड़ाया, 165 टन जब्त
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu जयपुर में फायरिंग के बाद अवैध बजरी भंडारण के खिलाफ पुलिस का एक्शन नारायण विहार इलाके में पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त कार्रवाई 165 टन अवैध बजरी का भंडारण पकड़ा, किया जब्त ड्रोन सर्वे के जरिए चिह्नित किए गए अवैध बजरी भंडारण के ठिकाने नारायण विहार क्षेत्र में ड्रोन से कराया गया था सर्वे बजरी सप्लायरों के ठिकानों पर मिला भारी मात्रा में अवैध स्टॉक बजरी सप्लायर की दुकान पर फायरिंग के बाद पुलिस का एक्शन 17 नवंबर को नारायण विहार के बी ब्लॉक में हुई थी फायरिंग निरंकार बजरी सप्लायर्स की दुकान पर हुई थी फायरिंग की घटना फायरिंग की घटना के बाद अवैध बजरी भंडारण का खुला मामला पूरे इलाके में ड्रोन सर्वे करवाकर जुटाई गई जानकारी माइनिंग विभाग से समन्वय कर जब्त करवाया गया अवैध बजरी का स्टॉक0
0
Report
जयपुर क्रिप्टो धोखाधड़ी: 87 लाख की ठगी, दो arrested
Jaipur, Rajasthan:क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा, पहले 15% मुनाफा दिया, फिर 87 लाख लेकर गायब ! 2 आरोपी गिरफ्तार जयपुर में साइबर पुलिस थाना ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 87 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा किया है। आरोपियों ने फर्जी क्रिप्टो करेंसी ''Flinty Coin'' में निवेश करवाकर 10 से 15 फीसदी मासिक मुनाफा देने का झांसा दिया था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों घनश्याम कांदेल और मोहित कलोया को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों ने निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए बाकायदा कंपनी का ऑफिस खोल रखा था और Flinty.live नाम से फर्जी वेबसाइट और एप्लीकेशन तैयार की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ''Motion Modexys Pvt. Ltd.'' के नाम से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और ऑनलाइन गेमिंग कंपनी का ऑफिस खोला था। खुद को कंपनी का फाउंडर और को-फाउंडर बताकर लोगों को प्रभावित करते थे। इसके बाद अपनी क्रिप्टो करेंसी ''Flinty Coin'' में निवेश करने पर हर महीने 10 से 15 फीसदी तक सुरक्षित मुनाफा देने का लालच देते थे। फर्जी वेबसाइट पर दिखाते थे बढ़ता हुआ बैलेंस... ठगी के लिए आरोपियों ने Flinty.live नाम से फर्जी वेबसाइट और एप्लीकेशन तैयार की थी। इस प्लेटफॉर्म पर निवेशकों को उनकी जमा रकम के साथ लगातार बढ़ता हुआ फर्जी बैलेंस और मुनाफा दिखाया जाता था। शुरुआत में निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए कुछ महीनों तक 10 से 15 फीसदी रकम मुनाफे के रूप में वापस भी ट्रांसफर की जाती थी। इससे निवेशक अधिक रकम लगाने के लिए प्रोत्साहित होते थे। लोन और उधार लेकर भी कराया निवेश.... पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पोंजी स्कीम के पैटर्न पर ठगी को अंजाम दिया। शुरुआती रिटर्न देखकर पीड़ित को भरोसा हो गया और उसने अपनी जमापूंजी के साथ लोन तथा रिश्तेदारों से उधार लेकर भी निवेश किया। आरोपियों ने नवंबर 2024 से अगस्त 2025 के बीच ऑनलाइन और नकद माध्यम से कुल 87 लाख रुपए प्राप्त कर लिए। इसके बाद भुगतान बंद कर दिया। बैंक खातों के जरिए रकम की लेयरिंग.... जांच में सामने आया कि ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में मंगवाई जाती थी। इसके बाद SBI और HDFC के खातों से रकम मुख्य आरोपी के अन्य बैंक खातों, जिनमें Federal Bank के खाते भी शामिल थे, में ट्रांसफर कर दी जाती थी। इस तरह रकम को अलग-अलग खातों में घुमाकर खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया गया। जब निवेशकों ने भुगतान मांगा तो आरोपियों ने FEMA एक्ट लागू होने और पेमेंट गेटवे बंद होने का बहाना बनाकर भुगतान टालना शुरू कर दिया। अगस्त 2024 में शुरू हुआ था संपर्क..... परिवादी की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2024 में घनश्याम कांदेल और मोहित कलोया ने उससे संपर्क किया था। दोनों ने खुद को Motion Modexys Pvt. Ltd. का फाउंडर और को-फाउंडर बताते हुए Flinty Coin में निवेश का प्रस्ताव दिया। सुरक्षित निवेश और हर महीने 10 से 15 फीसदी मुनाफे का भरोसा दिलाकर नवंबर 2024 से अगस्त 2025 तक 87 लाख रुपए हड़प लिए। केंद्रीय कारागृह जयपुर से गिरफ्तार हुए आरोपी.... साइबर पुलिस थाना जयपुर में प्रकरण संख्या 35/2026 दिनांक 10 फरवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 316(2), 340(2), 61(2)(B) और आईटी एक्ट की धारा 66D में मामला दर्ज किया गया था। साइबर क्राइम टीम ने तकनीकी अनुसंधान और डिजिटल साक्ष्य जुटाकर दोनों आरोपियों की पहचान की। इसके बाद केंद्रीय कारागृह जयपुर से दोनों को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस का अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी घनश्याम कांदेल (35), निवासी बुनकर मोहल्ला, चीथवाड़ी, थाना सामोद, जयपुर ग्रामीण। मोहित कलोया (27), निवासी बिहारीपुरा, थाना कालाडेरा, जयपुर ग्रामीण के रहने वाले हैं पुलिस की आमजन से अपील पुलिस ने आमजन को आगाह किया है कि 10 से 15 फीसदी मासिक रिटर्न या कम समय में रकम दोगुनी करने के झांसे में आकर निवेश नहीं करें। किसी भी क्रिप्टो करेंसी, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म या निवेश योजना की वैधता की जांच जरूर करें। शुरुआती मुनाफा मिलने पर भी बड़ी रकम निवेश करने से बचें। किसी व्यक्ति के निजी बैंक खाते में निवेश के नाम पर पैसा ट्रांसफर नहीं करें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं.0
0
Report
कोटा में अवैध कब्जे के प्रयास, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
Kota, Rajasthan:रंगबाड़ी सेक्टर चार व पांच में भूखंड पर अवैध कब्जे का प्रयास, प्रशासन से कार्यवाही की मांग, महावीर नगर थाने में हुई शिकायत दर्ज, संबंधित विभाग को लिखा सीमाज्ञान के लिए, भूखंड पर अतिक्रमण कर कब्जा करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग, जाली दस्तावेज बनाकर कब्जा करना चाहते है, निर्माण कार्य कराने की कोशिश में थे अतिक्रमी, यह मामला कोर्ट में भी लंबित है। ऐसे में कोटा प्रशासन को इस पर कार्यवाही करनी चाहिए, शिक्षामंत्री मदन दिलावर के निवास के समीपवर्ती क्षेत्र का मामला, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लिया मामले में संज्ञान,0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में गर्भवती महिला के ऑपरेशन के दौरान तौलिया छोड़ने का आरोप, एफआईआर की मांग
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर ऑपरेशन में पेट में तौलिया छूटने का आरोप, पति ने थाने में दी शिकायत, एफआईआर की मांग धौलपुर में एक पति ने थाने में शिकायत देकर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, प्रार्थी बालकृष्ण तिवारी पुत्र बनवारी लाल तिवारी, उम्र करीब 32 साल, हाल निवासी दारा सिंह नगर, सेक्टर-सी, धौलपुर और मूल निवासी ग्राम पिपहेरा, धौलपुर का रहने वाला है। शिकायत के अनुसार, उसकी पत्नी जूली, उम्र 27 साल, गर्भवती थी। शिकायत के अनुसार, उसने डॉ. दीपक गुप्ता को दिखाया, जो सरकारी अस्पताल (जनाना अस्पताल) में कार्यरत हैं, और उनसे इलाज लेना शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार, डॉ. दीपक गुप्ता द्वारा जब इलाज ले रहे थे, तब नॉर्मल डिलीवरी करवाने की बात कही थी, लेकिन बाद में डिलीवरी के समय ऑपरेशन करने के लिए कहने लगे और मेट्रो हॉस्पिटल धौलपुर में एडमिट होने के लिए कहा। शिकायत के अनुसार, उसी की सलाह पर मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। शिकायत के अनुसार, दिनांक 24.08.2026 को डॉक्टर व अन्य हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन किया गया। शिकायत के अनुसार, ऑपरेशन होने के 5 दिन तक भर्ती रखकर 28.08.2026 को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, डिस्चार्ज होने के बाद से लगातार तबीयत खराब होती गई और वजन कम होता गया। शिकायत के अनुसार, जिसके बारे में डॉक्टर साहब से बात की, जिस पर डॉक्टर साहब द्वारा कहा गया कि ऑपरेशन की वजह से ऐसा हो रहा है, बाद में ठीक हो जाएगा। शिकायत के अनुसार, फिर करीब 1 महीने बाद पेट में मवाद आने लगा, तो पुनः डॉ. दीपक गुप्ता को दिखाने के लिए 08.10.2026 को मेट्रो हॉस्पिटल की ओपीडी में ले जाया गया। शिकायत के अनुसार, डॉक्टर ने बिना जांच के केवल ऊपर से केवल ड्रेसिंग कर घर भेज दिया। शिकायत के अनुसार, अब अत्यधिक मवाद और उल्टी आने लगी, तो पुनः दिनांक 10.10.2026 को डॉ. दीपक गुप्ता को कॉल करके फिर पत्नी को डॉ. दीपक गुप्ता के अंडर में मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शिकायत के अनुसार, एंटीबायोटिक और साफ-सफाई के बाद सामान्य इंफेक्शन बताकर घर भेज दिया गया। शिकायत के अनुसार, दिनांक 13.10.2026 की रात को फिर तेज बुखार, उल्टी और अत्यधिक मवाद की स्थिति और बार-बार बेहोशी आने पर मुझे लगा कि स्थिति सामान्य नहीं है, कुछ बहुत खराब हो गई है, तो 14.10.2026 को आगरा के एक निजी हॉस्पिटल में गए, जहां सर्जन की सलाह पर आगे के इलाज के लिए कहा गया। शिकायत के अनुसार, 14.10.2026 को जब डॉक्टर ने यूएसजी और सीटी स्कैन किया, तब जांच में पता चला कि सर्जिकल तौलिया (साइज 10 x 4.5 x 4.1 सेंटीमीटर) पत्नी जूली के पेट में ही सिल दिया गया था और सर्जिकल तौलिया के कारण पेट की आंते सड़ने लगीं और रक्त संचार में रुकावट आ गई थी। शिकायत के अनुसार, इसके बाद आगरा में सर्जन ने तुरंत इमरजेंसी में ओपन सर्जरी (एक्सप्लोरटेरी लैपरोटॉमी प्रोसीजर) की गई और पाया कि 2 महीने से छूटे कपड़े की वजह से पत्नी की आंतों में रुकावट और आंत गलकर फट चुकी थी। शिकायत के अनुसार, सर्जन द्वारा सड़े हुए कपड़े को निकाला गया और फटी हुई आंतों का प्राइमरी रिपेयर किया गया और जो भी सही और खराब आंतें थीं, उन्हें ऑपरेशन कर बाहर निकाल दिया गया। शिकायत के अनुसार, इस ऑपरेशन के बाद भी पत्नी की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है और जीवन मृत्यु के बीच लड़ रही है। शिकायत के अनुसार, अभी पत्नी का आईसीयू में ही इलाज चल रहा है और बहुत सारे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के अनुसार, दिनांक 24.08.2026 को सभी मिलकर अवैध तरीके से ऑपरेशन करते हैं, क्योंकि डॉ. दीपक गुप्ता सरकारी हॉस्पिटल में कर्मचारी हैं, लेकिन लोगों को भ्रमित कर उक्त हॉस्पिटल में भेजकर ऑपरेशन किया जाता है। शिकायत के अनुसार, डॉ. दीपक गुप्ता व साथियों द्वारा जानबूझकर लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन किया गया, जिसकी वजह से पत्नी की जान को खतरे में डाल दिया। शिकायत के अनुसार, प्रार्थी ने उक्त सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज कर संबंधित दोषी डॉक्टरों, स्टाफ एवं मेट्रो हॉस्पिटल प्रशासन के खिलाफ घोर लापरवाही से इलाज किया, जिसकी वजह से मरीज की हालत को मरणासन्न स्थिति में पहुंचाने और तथ्यों को छुपाने और अपार मानसिक आघात पहुंचाने के सम्बन्ध में कानूनी कार्यवाही करने का कष्ट करने की मांग की है। शिकायत के साथ जांच रिपोर्ट, फोटो और ओपन सर्जरी वीडियो पेनड्राइव संलग्न होने का उल्लेख किया गया है"0
0
Report
कोटा स्वर्ण-रजत मार्केट से आभूषण चोरी: शबनम उर्फ पिंकी गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:स्वर्ण-रजत मार्केट में आभूषण चोरी की वारदात का खुलासा, आरोपी शबनम उर्फ पिंकी को किया गिरफ्तार, ढाई लाख रुपए के सोने के जेवर बरामद, सोने का मंगलसूत्र और जोधा डिजाइन की नथ बरामद, खरीदारी के दौरान पत्नी और सास के बैग से पर्स हुआ था चोरी, शहर SP तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में DSP रूद्रप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में CI देशराज गुर्जर टीम की कारवाई कोटा के स्वर्ण रजत मार्केट में सोने के आभूषण चोरी के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र और नथ बरामद की है, जिनकी बाजार कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपी शबनम उर्फ पिंकी उम्र 50 साल निवासी कुन्हाड़ी, हाल बॉम्बे योजना उद्योग नगर है, 13 नवंबर को गंगा बाई अपनी बेटी टीना के साथ स्वर्ण रजत मार्केट में सोने के आभूषण खरीदने आई थीं, खरीदारी के बाद दोनों मार्केट के गेट नंबर 10 के बाहर चाट खा रही थीं, इसी दौरान गंगा बाई के बैग में रखे छोटे पर्स को अज्ञात महिला चुरा ले गई, पर्स में 3.2 ग्राम वजन के सोने के आभूषण और आधार कार्ड रखा हुआ था, इस संबंध में फरियादी अर्जुन कुमार ने 17 नवंबर को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शबनम उर्फ पिंकी को गिरफ्तार कर चोरी के दोनों आभूषण बरामद कर लिए हैं.0
0
Report
जयपुर स्थापना दिवस पर विधायक-पार्षद के बीच जुबानी जंग और मंदिर विवाद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर स्थापना दिवस के जश्न में सियासी तकरार! गुलाबी नगरी के जन्मदिन पर सियासत का चढ़ा पारा। जयपुर के 299वें स्थापना दिवस पर विधायक-पार्षद में तीखी नोकझोंक। गणेशगणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान हुआ विवाद। विधायक बालमुकुन्दाचार्य और पार्षद विमल अग्रवाल के बीच तकरार। गणेशजी के दरबार में पूजा ऊपर... नीचे सियासी तू-तू मैं-मैं। स्थापना दिवस के जश्न के बीच जनप्रतिनिधियों में जुबानी जंग। सूत्रों के मुताबिक विधायक ने पार्षद से कहा— 'पिटेगा तू अभी'। धार्मिक आयोजन में सियासी तल्खी ने खड़े किए कई सवाल। जयपुर के जन्मदिन पर सामने आई परकोटे की सियासी खींचतान। जयपुर के जश्न में सियासत का ऐसा रंग... चर्चा में विधायक-पार्षद की जंग। परकोटे की राजनीति में आखिर किस बात पर बढ़ी तल्खी? क्या परकोटे की सियासत में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा?0
0
Report
Advertisement
आजम खान जेल से रिहा: अमरोहा नेशनल हाईवे पर सपा कार्यकर्ताओं का गर्मजोश स्वागत
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के नेशनल हाईवे-9 पर आजम खान का जोरदार स्वागत, जेल से रिहाई के बाद रामपुर जाते समय सपा कार्यकर्ताओं ने पहनाई फूल-मालाएं, वीडियो वायरल जेल से रिहाई के बाद रामपुर जाते समय समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान का अमरोहा में नेशनल हाईवे-9 पर स्वागत किया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। आजम खान के स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यकर्ता आजम खान का स्वागत करते नजर आ रहे हैं। उनके अमरोहा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। स्वागत के बाद आजम खान रामपुर के लिए रवाना हो गए।0
0
Report
करनाल के फूसगढ़ में दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर हमला: वोट चोरी पर सवाल
Karnal, Haryana:करनाल के फूसगढ़ गांव में देर शाम दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर हमला, बोले- वोट चोरी और काले धन के दम पर बनी सरकार, चौपाल कार्यक्रम के तहत गांव फूसगढ़ पहुंचे थे रोहतक सांसद, बोले- हरियाणा में कांग्रेस को मिला था रिकॉर्ड वोट प्रतिशत, फिर भी महज 14 हजार वोटों से पीछे रहना बड़ा सवाल; करनाल के फुस गढ़ क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रदेशभर में चलाए जा रहे कांग्रेस के चौपाल कार्यक्रम के तहत दीपेंद्र हुड्डा फुस गढ़ में देर रात पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र वासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को जनविरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार जनता की भावनाओं से नहीं, बल्कि चुनावी प्रबंधन, वोट चोरी और काले धन के दुरुपयोग के सहारे सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के मुद्दों को दरकिनार कर रही है और प्रदेश का हर वर्ग परेशान है दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपने राजनीतिक इतिहास का सबसे अधिक वोट प्रतिशत मिला था। भाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर में बहुत मामूली अंतर था और कांग्रेस महज 14 हजार वोटों से पीछे रह गई। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को 14 हजार वोट और मिल जाते तो प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बन सकती थी। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदाता सूची से करीब 40 लाख वोट काटे जाने का दावा भी गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि ये वोट गलत थे तो चुनाव के दौरान इन वोटों का इस्तेमाल किसने किया, इसकी जांच होनी चाहिए। सोनिया गांधी की किताब को लेकर भी रखी अपनी बात सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से देश के प्रति उनके विचार और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनकी बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुस्तक को जिस तरह लोगों का समर्थन और लोकप्रियता मिल रही है, वह अपने आप में उल्लेखनीय है। यह केवल बिक्री के आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि पुस्तक आज देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। पूर्व विधायक शमशेर सिंह जोगी कह रहे हैं नेतृत्व चेंज होना चाहिए कुमारी शैलजा के हाथ नेतृत्व देना चाहिए इस पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा यह आप उनसे पूछो और पूछते रहो पंजाब चुनाव को लेकर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा पंजाब में अच्छे बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी यह हमें विश्वास है। एकनाथ शिंदे गुट द्वारा सोनिया गांधी के किताब के कुछ पन्ने फाडे जाने को लेकर हुड्डा ने किताब में ऐसा कुछ नहीं यह आप उनसे पूछो किताब के पन्ने फाड़ना गलत है चुनाव आयोग के आंकड़ों पर उठाए गंभीर सवाल दीपेंद्र हुड्डा ने चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि तीन राज्यों की 200 सीटों पर शाम पांच बजे के बाद हुई वोटिंग का डेटा चुनाव आयोग की रिपोर्ट से गायब होने की बात सामने आई है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि मतदान के दिन पहले 61 प्रतिशत वोटिंग का आंकड़ा सामने आया था, जबकि मतगणना के दिन यह बढ़कर करीब 68 प्रतिशत हो गया। आखिर मतदान प्रतिशत में इतना अंतर कैसे आया, यह बड़ा सवाल है। बाइट दीपेंद्र हुड्डा — रोहतक सांसद एवं कांग्रेस वरिष्ठ नेता0
0
Report
रोड शो में JCB ने BJP नेता के बेटे की मौत, गोरखपुर में आक्रोश
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सियासी रोड शो के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के बीच भाजपा नेता के 14 वर्षीय बेटे की JCB की चपेट में आकर मौत हो गई। छात्र अपनी बहन को स्कूल से लेने जा रहा था, और रास्ते में यह हादसा हो गया। परिजन का आरोप है कि तेज रफ्तार JCB अखिलेश यादव के रोड शो से लौट रही थी। घायल छात्र को एम्स गोरखपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सड़क पर धरना दिया। मौके पर जिलाधिकारी और एसएसपी समेत अधिकारी पहुंचे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्थानीय विधायक ने भी परिवार से मुलाकात की और राहत कोष से पांच लाख रुपये की सहायता की बात कही गई। मृतक के पिता ओंकार सिंह भाजपा के जिला सह-संयोजक हैं। घटना के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और पुलिस चालक की तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता की भी बात कही गई है।0
0
Report
Advertisement
गया में महर्षि मोदन सेन जी महाराज की जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि दी
Patna, Bihar:लोकेशन — गया जी महर्षि मोדन सेन जी महाराज की जयंती समारोह में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, गुरु के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार ने गया जी के टेकारी रोड, फतेहगंज स्थित श्रीमती राम दुलारी कुंवर हलवाई धर्मशाला में आयोजित महर्षि मोदन सेन जी महाराज की जयंती समारोह में शामिल होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि मोदन सेन जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा हलवाई समाज के लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महापुरुषों एवं संतों की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके विचारों, आदर्शों और जीवन मूल्यों को समाज तक पहुंचाना है। महर्षि मोदन सेन जी महाराज का जीवन समाज को एकता, सद्भाव, सेवा और संस्कारों की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को संगठित, शिक्षित एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा, आपसी एकता और सामाजिक समरसता से ही संभव है। हमें अपनी गौरवशाली परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों के जीवन और योगदान से परिचित कराना चाहिए। उन्होंने हलवाई समाज के सभी बंधुओं से आपसी भाईचारा एवं एकजुटता बनाए रखने तथा सामाजिक और शैक्षणिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हलवाई समाज के गणमान्य सदस्य, धर्मशाला के पदाधिकारी, ट्रस्टीगण एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
नालंदा में साइबर ठगी सिंडिकेट के खिलाफ पटना STF की बड़ी छापेमारी
Pariaunna, Bihar:साइबर अपराध के बड़े सिंडिकेट के खिलाफ पटना एसटीएफ ने नालंदा में बड़ी कार्रवाई की है। कुख्यात साइबर ठग किंगपिन कौशल कुमार की पटना से गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद एसटीएफ और दीपनगर पुलिस की करीब 25 सदस्यीय संयुक्त टीम ने बियाबानी गांव और बिहारशरीफ के शिवपुरी मोहल्ले में छापेमारी की। करीब दो घंटे चली इस कार्रवाई में एक लैपटॉप, दो मोबाइल, बैंक पासबुक और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान नालंदा से भी एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। जांच में खुलासा हुआ है कि साइबर ठगी की रकम से कौशल कुमार ने पटना में तीन आलीशान फ्लैट और बिहारशरीफ में मकान खरीदा है। इतना ही नहीं वह बिजनेस क्लास से दुबई की सैर भी कर चुका है। बताया जा रहा है कि कौशल दस-दस लोगों की टीम बनाकर बैंक खाते खुलवाता था और ठगी की रकम इन्हीं खातों में ट्रांसफर कराता था। उसका नेटवर्क पूरे बिहार में फैला हुआ है। वही निकुंज की मां रंजू देवी ने बेटे को फसाया जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पटना में गिरफ्तार किसी व्यक्ति ने उनके बेटे का नाम लिया है उनके पुत्र निकुंज कुमार बियाबानी गांव में फिलिप्स की एजेंसी और सैनिकों की कैंटीन चलाता है। वहीं पांच राज्यों के 16 ठिकानों पर हुई छापेमारी में कुल 43 गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस ने 22 लाख रुपये नकद, 500 सौ ग्राम सोने चांदी के जेवर, 300 से अधिक एटीएम कार्ड और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और अवैध संपत्ति की जांच में जुटी है。0
0
Report
रायबरेली में इंस्टाग्राम दोस्ती के झांसे पर युवती से शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मिल एरिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शादी की बात करने युवती जब युवक के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर 16 नवंबर को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने 18 नवंबर को खसपरी शारदानहर पुल के पास से आरोपी बृजेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है。0
0
Report
Advertisement
रविंद्र जायसवाल ने राहुल गांधी मंदबुद्धि कहा, आजम खान की रिहाई न्यायालयी प्रक्रिया
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर。 यूपी के राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल का बयान。 राहुल गांधी के आर्थिक संकट के बयान पर दी प्रतिक्रिया。 वो मंदबुद्धि का व्यक्ति है,उसके सवाल का जवाब देना उचित नही है-रविन्द्र जायसवाल。 राहुल गांधी पर अपने ननिहाल का असर है-रविन्द्र जायसवाल。 आजम खान की रिहाई पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने दी प्रतिक्रिया。 ये न्यायपालिका की प्रक्रिया है,जो गलत करेगा कानून उसे सजा देगा-रविन्द्र जायसवाल。 एंकर-गाजीपुर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने राहुल गांधी, आजम खान और शिवपाल यादव के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी के आर्थिक संकट वाले बयान पर उन्होंने उन्हें मंदबुद्धि का व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनके सवाल का जवाब देना उचित नहीं है। वहीं आजम खान की रिहाई को न्यायालय की प्रक्रिया बताया, जबकि एसआईआर में हिंदुओं के नाम काटे जाने के शिवपाल यादव के आरोप को विपक्ष की निराशा करार दिया। इससे पहले प्रभारी मंत्री ने राइफल क्लब सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की。 गाजीपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने राइफल क्लब सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति जानी। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और सरकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी。 बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी के भारत में आर्थिक संकट तेजी से बढ़ने के बयान पर मंत्री ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मंदबुद्धि के व्यक्ति हैं, उनके सवाल का जवाब देना उचित नहीं है。 आजम खान की रिहाई पर उन्होंने कहा कि यह न्यायालय की प्रक्रिया है। कोई भी व्यक्ति गलत कार्य करेगा तो कानून का शिकंजा जरूर कसेगा。 वहीं, मतदाता पुनरीक्षण में हिंदुओं के नाम काटे जाने के शिवपाल यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि निराश लोग कुछ तो कहेंगे, विपक्ष का काम ही कहना है。0
0
Report
हरदोई: 4 वर्षीय बच्ची हत्या चचेरे चाचा ने की, गिरफ्तार रिजबी यादव
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में 4 वर्षीय मासूम की हत्या का सनसनीखेज खुलासा रिश्ते का चचेरा चाचा ही निकला कातिल, दरिंदगी के बाद गला घोंटकर की थी वारदात हरदोई की कोतवाली लोनार क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। तफ्तीश में चौंकाने वाला सच सामने आया है कि मासूम का कातिल कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उसका अपना ही चचेरा चाचा निकला। पुलिस ने आरोपी रिजबी यादव को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रिजवी यादव दिल्ली में रहकर नौकरी करता है और दीपावली से पहले अपने घर आया था। बीती 13 नवंबर की दोपहर बच्ची घर के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास खेल रही थी, तभी आरोपी उसे खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ खेतों की ओर ले गया।गांव से करीब 500 दूर एक बाग की झाड़ियों में आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी की और पकड़े जाने व घरवालों को सच्चाई पता चलने के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। गौरतलब है कि 13 नवंबर को बच्ची के लापता होने पर परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना लोनार में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देशन और एएसपी पश्चिमी अखिलेश सिंह व सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी, सर्विलांस व डॉग स्क्वायड की टीमों को लगाया गया था। 15 नवंबर को बाग से शव बरामद होने और फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर चचेरे चाचा को दबोच लिया, जिसने कड़ाई से पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।0
0
Report
लखीमपुर पलिया कोतवाल का कानूनी पाठ।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुशीपुर पटीहन में, गन्ने के खेत में बाघ ने हमला कर दिया जिससे रोहित पुत्र राजकुमार गौतम उम्र 23 वर्ष की मृत्यु हो गई, मौत के बाद जंगल विभाग के खिलाफ गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा था, SDM पलिया, CO पलिया SHO पलिया वन विभाग के रेंजर व कुछ अन्य संभ्रांत लोग भी हर संभव प्रयास कर के माहौल को शांत करा रहे थे, परंतु कुछ लोग माहौल को विगाडने में लगे हुए थे। जिसपर पलिया कोतवाल शिवाजी दुबे ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र का माहौल खराब करने और शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिवा जी दुबे की तर्क पूर्ण बातों से सहमत हो कर पीड़ित परिवार व सभी ग्रामीण लिखित शर्तों पर सहमत हो गए और पोस्टमार्टम के बाद आज उपरोक्त मृतक रोहित का परिवारीजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।0
0
Report
Advertisement
