झांसी में हुआ रेल सुरक्षा नियमों का उल्लंघन जिसके चलते दो चालक हुए निलंबित
Jhansi, Uttar Pradesh:वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर गतिमान और मालवा एक्सप्रेस के चालकों ने गति सीमा का उल्लंघन किया है। सूचना के अनुसार दिल्ली-मुंबई रूट पर जाजऊ और मानिया स्टेशन के पास निर्माणाधीन रेलवे पुल के कारण गति सीमा 20 किमी/घंटा थी। लेकिन दोनों ट्रेनें 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चलाई गईं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ी। रेलवे ने दोनों ट्रेनों के चालक और सहायक को निलंबित कर जांच शुरू की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
