icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हनुमानगढ़ में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी गिरफ्तारी: 530 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, कीमत करोड़

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा वार: 1 करोड़ की चंडीगढ़ निर्मित शराब जब्त, गद्दों की आड़ में गुजरात भेजी जा रही थी खेप हनुमानगढ़ जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये कीमत की 530 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। भादरा पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी चंडीगढ़ से शराब की बड़ी खेप ट्रक के जरिए गुजरात पहुंचाने की फिराक में थे। कार्रवाई में डीएसटी टिम और एजीटीएफ टिम की विशेष भूमिका रही। एसपी बी आदित्य ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर मामले का ख़ुलासा किया। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। भादरा पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध ट्रक के भादरा की तरफ आने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कैनाल कॉलोनी, भादरा के पास संदिग्ध ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली। ट्रक में ऊपर से फोम के गद्दे रखे हुए थे, जबकि इनके नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। तलाशी के दौरान चंडीगढ़ निर्मित विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 530 पेटियां, जिनमें कुल 25,440 पव्वे मिले। पुलिस ने शराब जब्त कर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दलीप और विक्रम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं। दलीप के खिलाफ गुजरात के कटवारा थाने और विक्रम के खिलाफ पाली जिले के रोहट थाने में प्रकरण दर्ज बताया गया है। दोनों आरोपी कुछ माह पहले ही जमानत पर बाहर आए थे।
0
0
Report

प्रवीण अत्रे बोले- कांग्रेस का रवैया ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ जैसा

Noida, Uttar Pradesh:प्रवीण अत्रे बोले- कांग्रेस का रवैया ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ जैसा उन्होंने कहा हुड्डा सरकार में युवाओं के शोषण हुआ बोले कांग्रेस सरकार में ठेकेदार युवाओं की तनख्वाह से काटते थे 3 से 5 हजार रुपये *समय पर वेतन नहीं मिलने का भी अत्रे ने लगाया आरोप BJP सरकार ने ठेकेदारी प्रथा खत्म कर HKRN का किया गठन: अत्रे HKRN कर्मचारियों को ESI, आयुष्मान और EPF जैसी सुविधाएं मिल रहीं नायब सैनी सरकार ने कानून बनाकर HKRN कर्मचारियों की नौकरी को किया सुरक्षित अत्रे का दावा- पिछले 5 वर्षों में हरियाणा में युवाओं की बेरोजगारी दर आधी से भी कम हुई बोले- कांग्रेस अपनी अंदरूनी कलह और बौखलाहट छिपाने के लिए कर रही प्रदर्शन
0
0
Report
Advertisement

विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर रेलिंग मामले में पुलिस-आयोग के दावों में उलझन

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के प्रसिद्ध बाढ़ वाले गणेश मंदिर की रेलिंग के बारे में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के दावों और विदिशा पुलिस की जांच रिपोर्ट में विरोधाभास सामने आया है. कानूनगो ने सोशल मीडिया वीडियो में पर्यटन विभाग की ओर से लगाई गई सुरक्षा रेलिंग चोरी होने का दावा करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और सुराग देने की अपील की. वहीं पुलिस का कहना है कि मौके पर जांच के दौरान रेलिंग लगी हुई मिली थी. आखिर रेलिंग चोरी हुई या नहीं, इसे लेकर अब दोनों पक्षों के दावे आमने-सामने हैं। विदिशा के बाढ़ वाले गणेश मंदिर से जुड़ा यह मामला सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्ति की निगरानी से जुड़ा है। बेतवा नदी के घाट पर पर्यटन विभाग की ओर से श्रद्धालुओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए। कानूनगो ने अपने वीडियो बयान में कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि बारिश और बाढ़ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग चोरी हो गई है। उन्होंने मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए लोगों से अपील की कि अगर किसी के पास रेलिंग से जुड़ी चोरी के संबंध में कोई जानकारी या सुराग है तो उन्हें ईमेल या संदेश के जरिए इसकी जानकारी दें। साथ ही उन्होंने सुराग देने वाले को इनाम देने की बात भी कही। लेकिन पुलिस की जांच रिपोर्ट इस दावे से अलग तस्वीर पेश करती है। विदिशा के नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मुताबिक, रेलिंग चोरी होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जांच के लिए उन्हें मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर के पुजारी परशुराम चौबे समेत वहां मौजूद अन्य लोगों के बयान लिए गए। मौके का पंचनामा तैयार किया गया, तस्दीक की गई और फोटोग्राफ भी लिए गए। पुलिस के अनुसार मौके पर रेलिंग लगी हुई मिली। सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि यह जांच 30 जुलाई को की गई थी और इसके बाद जांच रिपोर्ट भी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी गई थी। बाइट — अतुल सिंह, सीएसपी विदिशा “रेलिंग चोरी होने की शिकायत मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई, पुजारी और अन्य लोगों के बयान लिए गए, पंचनामा बनाया गया और फोटोग्राफ लिए गए। मौके पर रेलिंग लगी हुई मिली। 30 जुलाई को जांच कर रिपोर्ट सबमिट कर दी गई थी。” क्या अब सवाल यह है कि जब पुलिस की जांच में रेलिंग मौके पर लगी हुई मिली, तो फिर रेलिंग चोरी होने की शिकायत और उसका आधार क्या था? एक तरफ राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने शिकायत के आधार पर रेलिंग चोरी होने का दावा करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मौके पर जांच के दौरान रेलिंग मौजूद मिली थी और इसकी रिपोर्ट भी अधिकारियों को सौंप दी गई है। फिलहाल दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों ने मामले को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना होगा कि रेलिंग चोरी होने की शिकायत किस आधार पर सामने आई और शिकायतकर्ता के पास इसे लेकर क्या साक्ष्य थे। सवाल सिर्फ रेलिंग का नहीं, बल्कि सरकारी संपत्ति और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े दावों की सच्चाई का भी है।
0
0
Report

मुंबई में ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों के लिए मराठी अनिवार्यता पर राजनीतिक बहस तेज

Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों को मराठी आनी चाहिए लेकिन इसे ज़रूरी नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि मुंबई एक इंटरनेशनल शहर है जो पूरे भारत और दुनिया से लोगों को अपनी ओर खींचता है। मुंबई, महाराष्ट्र: BJP नेता हाजी अराफात शेख कहते हैं, मैं कल ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक से मिला, और मैं ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से भी मिला। हमने उनसे कहा कि कुछ दिन पहले, आपने मराठी सीखने के लिए 100 दिन की डेडलाइन देते हुए एक ऑर्डर जारी किया था। मराठी महासंघ के टीचर इन ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों को मराठी सिखाएंगे। बात सही थी। हम इस बात पर सहम⃟त हुए कि चूंकि हम राज्य में रहते हैं, इसलिए हमें मराठी सीखनी चाहिए और मराठी बोलनी चाहिए। यह गर्व की बात है कि हम महाराष्ट्र में रहते हैं और यहां काम करते हैं। यह एक अच्छी बात है, और हमने इसे मान लिया और हमारे ड्राइवरों ने सीखना शुरू कर दिया... “इससे सर्विस प्रोवाइडर्स को अपना बिज़नेस बढ़ाने में मदद मिलेगी; मराठी सीखें, यह ज़रूरी है।” शिवसेना (UBT) MP संजय राउत ने ऑटो, टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी ज़रूरी करने का सपोर्ट किया। मुंबई, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में टैक्सी और ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों के लिए मराठी ज़रूरी किए जाने पर, यूनियन मिनिस्टर रामदास बंधु अठावले ने कहा, मुझे लगता है कि मुंबई एक ऐसा शहर है जो भारत की इकोनॉमिक कैपिटल है। देश के कोने-कोने से लोग यहां आते हैं और नौकरी ढूंढते हैं और रोजी-रोटी कमाते हैं। इकोनॉमिक कैपिटल होने की वजह से, मुंबई देश भर से लोगों को अपनी ओर खींचता है। यहां बड़ी फिल्म इंडस्ट्री और बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट भी हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि हिंदी-मराठी का झगड़ा करना बिल्कुल सही नहीं है। यहां रहने वाले हर किसी को मराठी सीखनी चाहिए और भाषा आनी चाहिए। यह ठीक है, लेकिन जिसे मराठी नहीं आती, उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लेना सही नहीं है। एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर एक आम काम करने वाला इंसान है। वह एक मज़दूर है जो ऑटो-रिक्शा चलाकर हर महीने लगभग 20,000 रुपये कमाता है... महाराष्ट्र: मंत्री प्रताप सरनाइक 20 अगस्त से मराठी न जानने वाले ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के खिलाफ एक्शन प्लान तैयार करने के लिए मंत्रालय में एक मीटिंग कर रहे हैं। ठाणे, महाराष्ट्र | टैक्सी और ऑटो ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा के नियम पर राज्य के ट्रांसपोर्ट मंत्री प्रताप सरनाइक कहते हैं, 1,65,000 से ज़्यादा लोगों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा जिन्होंने मराठी भाषा सीख ली है। हमें उन लोगों के खिलाफ एक्शन लेना होगा जो मराठी नहीं सीखते। हमारी सरकार चाहती है कि लोग यहां काम करने आएं। अगर आप कहते हैं कि आप मराठी नहीं सीखेंगे, तो यह काम नहीं करेगा। जो लोग मराठी नहीं जानते, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जो लोग मराठी भाषा नहीं सीखेंगे, उनके लाइसेंस हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिए जाएंगे। मुंबई, महाराष्ट्र: RTO के असिस्टेंट इंस्पेक्टर संतोष संलुखे कहते हैं, नहीं, टैक्सी ड्राइवर खुद रुका और आगे आया। फिर हमने उसका मराठी टेस्ट लिया। मैंने उससे मराठी में चार सवाल पूछे, और उसने उनके ठीक से जवाब दिए। मेरे साथ एक रिपोर्टर भी मौजूद था। उसके बाद, मैंने उससे कहा कि वह जा सकता है, लेकिन वह नहीं गया और इसके बजाय बहस करने लगा। मुझे लगा कि वह कुछ मानसिक रूप से परेशान लग रहा है, इसलिए मैंने उससे आगे बात नहीं की... 8 टैक्सी ड्राइवर बाइट और 2 लोकल बाइट
0
0
Report
Advertisement

करनाल डाक विभाग लाए 10 रुपये में वाटरप्रूफ राखी लिफाफे

Karnal, Haryana:करनाल। बारिश में नहीं भीगेगा बहनों का प्यार, डाक विभाग लाया मात्र ₹10 में वाटरप्रूफ 'राखी लिफाफा डाक विभाग ने रक्षाबंधन के लिए दूर रहने वाले भाइयों तक राखी सुरक्षित पहुंचाने हेतु 10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफे कराए उपलब्ध करनाल, रक्षाबन्धन पर दूर रहने वाले भाइयों तक राखी सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष तैयारी की है। बारिश के मौसम को देखते हुए डाकघरों में 10 रुपये की कीमत वाले वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए गए है। इनमें राखी भेजने पर उसके भीगने या खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। करनाल डाकघर में अगस्त की शुरुआत से अब तक 200 से अधिक राखियां बुक कराई जा चुकी हैं। इनमें राखी रखकर देश के किसी भी हिस्से में भेजी जा सकती है। करनाल डाकघर के प्रवर अधीक्षक पंकज कुमार मीणा ने बताया कि सावन शुरू होते ही विशेष लिफाफों की मांग बढ़ जाती है। करनाल डाकघर में भी इसकी मांग बनी हुई है। कोई भी व्यक्ति नजदीकी डाकघर से महज 10 रुपये में वाटरप्रूफ लिफाफा खरीदकर राखी भेज सकता है। उन्होंने कहा कि यह लिफाफा न केवल वाटरप्रूफ है बल्कि देखने में भी सुंदर लगता है और इसमें रखा सामान पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। उन्होंने लोगों से रक्षाबंधन से चार-पांच दिन पहले राखी की बुकिंग कराने की अपील की है, ताकि वह समय पर गंतव्य तक पहुंच सके। पंकज कुमार मीणा ने कहा कि करनाल डाकघर से देशभर के साथ-साथ विदेश में कहीं भी राखी भिजवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हमने यह सुविधा प्रदान की है।
0
0
Report

कौसंबा मर्केंटाइल बैंक की 49वीं सभा में भारी हंगामा; ₹26 लाख गड़बड़ी पर RBI दंड

Surat, Gujarat:સુરત ಬ್ರેકિંગ કોસંબા મર્કન્ટાઈલ બેંકની 49મી વાર્ષિક સાધારણ સભામાં ભારે હોબાળો બે પક્ષો વચ્ચે ઉમર ઉગ્ર બોલાચાલી બાદ છૂટા હાથની મારામારીના દૃશ્યો ₹26 લાખની હિસેબી ગડબડ અને ₹2 લાખના RBI દંડ મુદ્દે સવાલોથી વિવાદ વકર્યો વિવાદ પક્ષના સભાસદો દ્વારા 50થી વધુ પ્રશ્નો રજૂ કરાયા સંતોષકારક જવાબો નહીં મળતા સભામાં તંગદિલી સર્જાઈ હોવાનો આક્ષેપ દર વર્ષે ગરમાગરમી છતાં બેંકના હોદ્દેદારોએ પોલીસ બંદોબસ્ત ન રાખ્યો હોવાનો આક્ષેપ પૂર્વ ચેરમેને ગેરરીતિઓ છુપાવવા બહારથી માણસો બોલાવી તોફાન કરાવ્યાનો ગંભીર આક્ષેપ કર્યો.
0
0
Report
Advertisement

जेपीएससी फूड सेफ्टी मामले: हाईकोर्ट के स्टे पर बीजेपी प्रवक्ता का हमला

Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने उच्च न्यायालय के द्वारा 11वीं से 13 में जेपीएससी के सफल फूड सेफ्टी अभ्यर्थियों को नौकरी से हटाए जाने पर उच्च न्यायालय के स्टे पर कहा कि राज्य सरकार ने जानबूझकर एक कमजोर आदेश निकाला था जो न्यायिक प्रक्रिया में नहीं टिकता। प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार ने आंदोलित छात्रों को ठगने के लिए एक बहुत बड़ा कुचक्र किया। सरकार ने दो वर्ष पूर्व सीआईडी जांच में कवर अप नहीं किया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। प्रतुल ने कहा कि अभी भी सीबीआई जांच ही एकमात्र सही विकल्प है। बाइट: प्रतुल शाहदेव, मुख्य प्रवक्ता, झारखंड बीजेपी
0
0
Report

बरनाला पानी टंकी पर चढ़ी लड़कियों के मामले में FIR दर्ज

Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला प्रबंधकी परिसर के पानी की टंकी पर चढ़ी पीड़ित लड़कियों के बयानों पर 3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज. पानी की टंकी पर चढ़ीं तीन पीड़ित लड़कियों के मामले में पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं. एसपीडी संजीव गोयल ने बताया कि सुबह के समय तीन लड़कियां पानी की टंकी पर चढ़ गई थीं. डीएसपी रजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और लड़कियों की मांगें व शिकायतें सुनीं. एसपीडी गोयल के अनुसार, यह मामला तुरंत एसएसपी साहब के ध्यान में लाया गया. लड़कियों के बयानों और उनकी पुरानी शिकायतों को आधार बनाकर पुलिस द्वारा एफआईआर नंबर 72 और 73 दलविंदर सिंह और इकबाल सिंह रायकोट के खिलाफ दर्ज की गई है. इसके अलावा तीसरी लड़की की शिकायत पर प्रदीप कुमार चौहान (निवासी बरनाला) के खिलाफ एफआईआर नंबर 410 दर्ज कर ली गई है. उन्होंने बताया कि लड़कियों के अदालत में 164 के तहत बयान दर्ज करवाने और मेडिकल जांच करवाने के लिए ड्यूटी लगा दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए अगली कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

खुले नाले मौत के कुएं बने, जिम्मेदारों से जवाब माँग रहे लोग

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:स्लग — खुले नाले बने मौत के कुएं, हादसों के बाद भी जिम्मेदार बेपरवाह रिर्पोर्ट – आलोक त्रिपाठी | कानपुर देहात कानपुर देहात में जल निकासी के लिए बनाए गए नाले अब लोगों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। जिले के कई कस्बों और नगर पंचायत क्षेत्रों में नाले खुले पड़े हैं। इन खुले नालों में गिरकर कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। कहीं युवती की जान बाल-बाल बची तो कहीं मासूम की जान चली गई। शिकायतों के बावजूद नालों को ढकने की कार्रवाई नहीं होने से अब सवाल जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठ रहे हैं। ये खुले नाले किसी मौत के कुएं से कम नहीं हैं। अकबरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 20 दिन पहले आनंदा हॉस्पिटल के पास लगभग सात फीट गहरे खुले नाले में 20 वर्षीय युवती गिर गई थी। गनीमत रही कि राहगीरों की नजर पड़ गई और समय रहते युवती को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इसी अकबरपुर कस्बे में कुछ महीने पहले स्टेट बैंक के पास खुले नाले में करीब छह साल की मासूम बच्ची गिर गई थी। बच्ची की मां सामान लेने में व्यस्त थी और बच्ची खेलते-खेलते नाले तक पहुंच गई। काफी देर तक बच्ची के नहीं मिलने पर तलाश शुरू हुई। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, तब बच्ची के नाले में गिरने की जानकारी हुई। बाद में बच्ची का शव नाले से बरामद हुआ और पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं कुछ दिन पहले रसूलाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में भी घर के बाहर निकले खुले नाले में गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला ढकवाने के लिए कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिले में ऐसे कई खुले नाले हैं, जहां इंसानों के साथ-साथ जानवर भी गिरकर फंस जाते हैं। मामले में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जल निकासी के लिए नालों का निर्माण कराया गया है। जहां नाले खुले हैं, वहां पटिया रखवाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। अब सवाल है कि निर्देश के बाद ये मौत के कुएं कब तक ढकेंगे? या फिर जिम्मेदार किसी और हादसे का इंतजार करते रहेंगे
0
0
Report

दिन के उजाले में जलाशय भराई के आरोप: जमीन माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों की आवाज

Barrackpore, West Bengal:খরদহ রুইয়ায় দিনের আলোয় ঝিল মাটি ফেলে ভরাটের অভিযোগ জমি মাফিয়াদের বিরুদ্ধে,সরব এলাকাবাসী,পদক্ষেপের আশ্বাস বিজেপির খড়দহ বিধানসভার পাতুলিয়া পঞ্চায়েতের অন্তর্গত রুইয়া বড়বাগান এলাকায় দিনের আলোয় জেসিপি দিয়ে মাটি ফেলে জলাশয় ঝিল ভরাটের অভিযোগ উঠল জমি মাফিয়াদের বিরুদ্ধে।।ঝিল ভরাটের সেই মুহূর্তের ছবি ধরা পড়ল ক্যামেরায়।।মাটি ভর্তি গাড়িও ধরা পড়ল ক্যামেরায়।।জমি মাফিয়াদের বিরুদ্ধে মুখ খুলতে ভয় পাচ্ছেন এলাকাবাসী।।বেশ কিছু এলাকাবাসী আবার সরব হচ্ছেন।।এভাবে জলাশয় ভরাট করা যাবে না।।পদক্ষেপের আশ্বাস বিজেপি নেতৃত্বের।।মুখ্যমন্ত্রী ও পুর নগরোন্নয়ন দপ্তরের মন্ত্রীর নির্দেশকে বুড়ো আঙুল দেখিয়ে জমি মাফিয়ারা জলাশয় ঝিল ভরাট করে পরিবেশকে নষ্ট করছে
0
0
Report

छतरपुर कोतवाली के जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 13 गिरफ्तार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर कोतवाली के जुआरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। हिस्ट्रीशीटर जफर उर्फ जफ्फू सहित 13 जुआरियों का शहर में जुलूस निकाला गया। बीती रात कोतवाली टीआई के नेतृत्व में पुलिस ने बकायन खिड़की के पास छापा मारकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया था। आज पुलिस ने सभी आरोपियों का शहर के मुख्य मार्गों से पैदल जुलूस निकाला। जुलूस में हिस्ट्रीशीटर जफ्फू जो जुए का मुख्य संचालक बताया जा रहा है, सबसे आगे था। इसके ऊपर एक दर्जन से ज्यादा मामले थाने में दर्ज हैं; पुलिस की इस कार्रवाई को देख लोग सड़कों पर खड़े हो गए। जुआ एक्ट के तहत सभी पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने सभी पर संगठित अपराध का भी मामला दर्ज किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top