284003
झांसी में लग्जरी कार पर बैठकर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक लग्जरी कार के बोनट पर बैठकर बंदूक से हर्ष फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो बनाने वाले युवक का नाम सत्या यादव है जिसने खुद का हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। पुलिस वीडियो के आधार पर युवक और उसकी गाड़ी की तलाश कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ - आबकारी विभाग के मिली भगत से, देर रात में ठेके से हो रही शराब के पव्वो की बारिश।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है। जहां आबकारी विभाग की मिली भगत के चलते देर रात में शराब के ठेके की छतो से शराब के पव्वो की बारिश हो रही है। आपको बता दे रात्रि में 10 बजे शराब की दुकानों के बंद होने के बाद ठेका संचालक द्वारा लोगों से अधिक पैसों की वसूली कर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देर रात कुछ शराबी युवक शराब खरीदने के लिए ठेके के बैक साइड में जाते हैं। तो ठेके की छत पर मौजूद लोगों के द्वारा रस्सी के जरिए एक छोटी बाल्टी को नीचे लटकाया जाता है जिसमें शराबी युवक पैसे रखते हैं और बाल्टी बकायदा लिफ्ट की तरह ऊपर जाती है उसके बाद शराब बेचने वाले व्यक्ति पैसों को कलेक्ट करते हैं और छत से शराब के शराब के पव्वो की बारिश करते हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है की हापुड़ का आबकारी विभाग कैसे चैन की नींद सो रहा है और ठेके संचालक देर रात शराब अधिक रेट पर शराब बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। अब पब्लिक में ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। देर रात्रि में हो रही शराब की इस बिक्री से हापुड़ आबकारी विभाग की मिली भगत बू आ रही है। अब देखना होगा आबकारी विभाग इस ठेका संचालन पर कोई एक्शन लेता है या आंखें मूंद कर अधिकरी एसी दफ्तर में आराम ही फरमाते रहेंगे ?0
0
Report
बरही करसो पुल पर विक्की सोनी गोली से मरे, गिरफ्तारी की मांग
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विक्की सोनी अपने एक मित्र के साथ केदारनाथ तीर्थ यात्रा के लिए निकले थे। मित्र ने बताया कि वह उन्हें कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान करसो पुल के पास उनकी कार पंचर हो गई। कार रुकने के कुछ देर बाद टायर खोलने के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और विक्की सोनी के गर्दन में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर परिजन अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बरही भेज दिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हत्या के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी.0
0
Report
भारत की 11500 फीट ऊँचाई पर दुनिया की सबसे लंबी जोजिला सुरंग: इंजीनियरिंग की बड़ी उपलब्धि
भारत ने रचा इतिहास 11500 फीट की ऊंचाई पर दुनिया के सब लंबी जोजिला टनल का बनना भारत की इंजीनियरिंग का दुनिया बर में डंका बजना है। छाए साल तक १२०० लोगों की रात दिन अनथक मेहनत ने आख़िर रंग लाया। ज़ोजिला टनल का आखिरी चरण पूरा हो गया। आम लोग अगले साल इसका इस्तेमाल करेंगे मगर आपातकाल स्थिति में सेना इसे आज से ही इस्तेमाल कर सकती है। भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर, आज 13.153 किलोमीटर लंबी ज़ोजिला सुरंग का आखिरी ब्रेकथ्र्यू हासिल किया जाएगा। यह देश के सबसे महत्वाकांक्षी और चुनौतीपूर्ण ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक के खुदाई के चरण के सफल समापन का प्रतीक है। ऊबड़-खाबड़ हिमालय में समुद्र तल से लगभग 11,578 फीट की ऊंचाई पर स्थित, ज़ोजिला सुरंग इतनी अधिक ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब, दोनों तरफ से चलने वाली (बाई-डायरेक्शनल) सड़क सुरंग बन जाएगी। यह प्रोजेक्ट जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग के पास बालटाल को लद्दाख के द्रास-कारगिल इलाके में मीनामर्ग से जोड़ता है। यह एक ऐसे रास्ते पर हर मौसम में कनेक्टिविटी देता है जो भारी बर्फबारी, हिमस्खलन और खराब मौसम की वजह से साल के कई महीनों तक कटा रहता है। यह ब्रेकथ्र्यू भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक अहम मील का पत्थर है और कश्मीर और लद्दाख के बीच बिना रुकावट सड़क संपर्क के लंबे समय से प्रतीक्षित सपने को हकीकत के काफी करीब लाता है। आर्थिक फायदों के अलावा, इस सुरंग का रणनीतिक महत्व भी बहुत ज़्यादा है। एक संवेदनशील सीमावर्ती कॉरिडोर के ज़रिए हर मौसम में भरोसेमंद पहुंच प्रदान करके, यह भारत के सबसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक में लॉजिस्टिकल तैयारी और ऑपरेशनल मोबिलिटी को मज़बूत करेगा।0
0
Report
Advertisement
दमोह में बेसहारा विक्षिप्तों से शहर और जिला अस्पताल में सुरक्षा चिंता बढ़ी
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में बेसहारा विक्षिप्त महिला पुरुष आम लोगों की परेशानी का कारण बने हुए है और शहर के बाजार वाले इलाकों के साथ जिला अस्पताल में कई बार इनका आतंक भी देखने को मिलता है। शहर में दिन के समय ये विक्षिप्त लोगों के साथ पत्थरबाजी तक कर देते है तो दुकानों से सामान उठाना भी कई बार देखा गया है। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय जिला अस्पताल के देखने को मिलती है जब सुनसान सड़को को छोड़कर ये लोग अस्पताल परिसर में पहुंच जाते है, इन लोगों से अस्पताल में भर्ती मरीजो को भी खतरा बना रहता है हालांकि अस्पताल के सुरक्षा कर्मी इन पर नजर रखते है।लेकिन कई बार ये भर्ती मरीजो के पास तक भी पहुंच जाते है। बीती रात एक ऐसी ही विक्षिप्त महिला को जिला अस्पताल परिसर में देखा गया जो अर्धनग्न अवस्था में थी और उसी समय इलाके के थाना प्रभारी की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने मानवीयता का परिचय देते हुए महिला के लिए कपड़ों का इंतजाम भी कराया। वहीं इस समस्या से खुद रूबरू होने के बाद शहर में विक्षप्त लोगों को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात करने की बात भी उन्होंने की।0
0
Report
एक बहादुर माँ ने अपनी बकरी को एक ही जोरदार किक से बचा लिया जब एक पहाड़ी शेर उसके फार्म में घुस आया!
Noida, Uttar Pradesh:A brave mother saves her goat with a single kick to a mountain lion that entered her farm!0
0
Report
कानपुर पुलिस ने 600 किग्रा मादक पदार्थ बरामद, लियाकत अली गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर\n\nकानपुर कमिश्नरेट पुलिस को मिली सफलता स्पेशल ड्राइव \nSay no to drug का मामला\n मादक पदार्थ लदे ट्रक की कानपुर से निकलने की सूचना पर ADCP सुमित रामटेक की 2 टीम ने ट्रक का 15 किलोमीटर तक किया पीछा \n जीटी रोड पर ट्रक को रोककर तलाशी के दौरान 600 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ बरामद \n10 करोड़ की कीमत का बताया जा रहा मादक पदार्थ\n पकड़ा गया मादक तस्कर लियाकत अली\n स्पेशल टीम की पूछताछ में बड़ा खुलासा हरियाणा का रहने वाला लियाकत\nउड़ीसा से आगरा के दौरान पढ़ने वाले मेट्रो सिटीज में डिलेवर होनी थी खेप \n पूछताछ में जमशेद जावेद जुनैद का नाम आया सामने\n पुलिस टीम जांच में जुटी\n अब तक की सबसे बड़ी मादक पदार्थ की रिकवरी0
0
Report
Advertisement
जयपुर त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में कार चालक पर अपहरण की कोशिश, मारपीट घटना
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में मामूली सड़क हादसे के बाद कार चालक के साथ मारपीट और अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। बाइक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त होने पर उसे ठीक कराने के बहाने गेराज ले जाया गया, जहां बाइक सवार युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर चालक के साथ मारपीट की और जबरन कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला सोमवार सुबह करीब 11 बजे त्रिपोलिया गेट के पास का है जहाँ शिकायतकर्ता की कार को एक बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद बाइक सवारों ने नुकसान की मरम्मत कराने की बात कहकर उसे अपने साथ 22 गोदाम स्थित एक गेराज पर ले गए।आरोप है कि गेराज पहुंचने के बाद बाइक सवार ने कार की मरम्मत के लिए रुपए मंगवाने की बात कही। इसी दौरान उसने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। पीड़ित का आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन अपनी कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर वह किसी तरह उनके चंगुल से बच निकला।घटना के बाद पीड़ित ने अशोक नगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है。0
0
Report
एचएसएससी दो साल रिपोर्ट कार्ड: 47 हजार नौकरियाँ, 13 हजार पद अंतिम चरण में
Chandigarh, Chandigarh:एचएसएससी ने जारी किया पिछले 2 साल का रिपोर्ट कार्ड, पिछले 2 साल में दी गई करीब 47 हजार नौकरियां, जल्द दी जाएगी 13 हजार नौकरियां आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कई आंकड़े शामिल करते हुए जारी किया 2 साल का रिपोर्ट कार्ड उन्होंने बताया कि 2 साल में करीब 47 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। 13 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची। आयोग ने 1.25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित कर रिकॉर्ड बनाया। आयोग ने बताया कि एक साथ 25000 अभ्यर्थियों को नौकरी देना एक बड़ी उपलब्धि रही ग्रुप-सी सीईटी परीक्षा में लगभग 13.5 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया。 परीक्षा में 92 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। आयोग के अनुसार सीईटी परीक्षा के सफल और व्यवस्थित संचालन बड़ी उपलब्धि लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द पूरा किया गया आने वाले समय में हजारों नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी。0
0
Report
अब ट्रांसफर के बाद सरकारी फोन सिर्फ नियुक्त अधिकारी के पास रहेंगे
Jaipur, Rajasthan:Anchor-सरकारी फोन अब अधिकारियों की निजी संपत्ति नहीं माने जाएंगे। ट्रांसफर होते ही राजकीय टेलीफोन पर कब्जा बनाए रखने की पुरानी परंपरा पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर साफ कर दिया है कि अब बिना अनुमति सरकारी फोन शिफ्ट नहीं होगा, निजी नंबर का सरकारी भुगतान नहीं मिलेगा और छह महीने से ज्यादा पुराने बिल क्लेम भी मान्य नहीं होंगे। वित्तीय अनियमितताओं पर लगाम लगाने के लिए सभी विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। आखिर क्या हैं नए नियम और क्यों करनी पड़ी सरकार को यह सख्ती...देखिए रिपोर्ट। VO-1-सरकारी अधिकारियों के घरों और दफ्तरों में लगे राजकीय टेलीफोन अब मनमर्जी से इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे। ट्रांसफर के बाद सरकारी फोन अपने पास रखना, निजी मोबाइल या लैंडलाइन का बिना अनुमति सरकारी भुगतान लेना और महीनों तक बिल लंबित छोड़ना अब मुश्किल होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने वित्तीय अनियमितताओं पर लगाम लगाने के लिए 15 बिंदुओं की नई गाइडलाइन जारी की है। विभाग ने साफ किया है कि जिस पद और स्थान के लिए टेलीफोन स्वीकृत हुआ है, उसका उपयोग केवल वही अधिकारी करेगा जो उस पद पर कार्यरत है। ट्रांसफर, पदोन्नति या सेवानिवृत्ति की स्थिति में टेलीफोन को विभागीय नियंत्रण में वापस लेना होगा। नए निर्देशों के अनुसार, यदि कोई अधिकारी टेलीफोन या मोबाइल बिल के पुनर्भरण का दावा कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से छह महीने के भीतर नहीं करता है तो उसे पूर्व अवधि का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे मामलों में भुगतान आवेदन की तारीख से ही मान्य होगा। VO-2-सरकार ने यह भी माना है कि कई विभाग समय पर टेलीफोन बिल नहीं चुकाते, जिससे सरचार्ज का अतिरिक्त बोझ पड़ता है और कनेक्शन कटने का खतरा बना रहता है। इसलिए बीएसएनएल के सभी कार्यालय और आवासीय कनेक्शनों का नियमित भुगतान अनिवार्य किया गया है। निजी टेलीफोन को सरकारी उपयोग में लेने या उसका भुगतान प्राप्त करने के लिए पहले सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति लेना जरूरी होगा। बिना पूर्व अनुमति किसी निजी नंबर का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक विभाग को टेलीफोन मामलों के लिए एक स्थायी नोडल अधिकारी नियुक्त कर उसकी जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को भेजनी होगी। खास बातें ट्रांसफर के बाद सरकारी फोन यथावत रखने के लिए पूर्व अनुमति जरूरी। सेवानिवृत्ति या स्थानांतरण पर फोन विभाग की सेफ कस्टडी में रखा जाएगा। बिना स्वीकृति किसी नए अधिकारी को सरकारी टेलीफोन नहीं मिलेगा। निजी नंबर का सरकारी भुगतान बिना अनुमति नहीं होगा। 6 माह बाद किए गए बिल क्लेम को पूर्व प्रभाव से मंजूरी नहीं मिलेगी। सभी विभागों को टेलीफोन नोडल अधिकारी नियुक्त करना होगा। बीएसएनएल बिल समय पर नहीं चुकाने पर सरचार्ज की जिम्मेदारी विभागों पर होगी। बहरहाल, सरकार को शिकायतें मिल रही थीं कि कई अधिकारी ट्रांसफर के बाद भी राजकीय टेलीफोन अपने स्तर पर शिफ्ट करवा लेते हैं या यथावत रख लेते हैं। इससे न केवल भुगतान और स्वामित्व को लेकर विवाद पैदा होते हैं, बल्कि वित्तीय अनियमितताओं की आशंका भी रहती है। नई गाइडलाइन का उद्देश्य इसी व्यवस्था को नियंत्रित करना है।0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार कुंभ की तैयारी: अक्टूबर तक निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश
Haridwar, Uttarakhand:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेले की तैयारी की समीक्षा बैठक की। मेला नियंत्रण भवन में आयोजित मीटिंग में उन्होंने मेला प्रशासन द्वारा कराए जा रहे निर्माण की प्रगति को लेकर जानकारी की। बैठक में मेला प्रशासन सहित तमाम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुंभ कार्यों को अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
नाबालिग सवर्ण लड़की से दोस्ती के विवाद में एससी युवक की मौत, देवल गांव में मारपीट
Noida, Uttar Pradesh:नाबालिग सवर्ण लड़की से दोस्ती में एससी युवक ने गवाईं जाननई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक के ग्राम देवल निवासी अनुसूचित जाति के एक युवक की सामान्य जाति की नाबालिग लड़की से दोस्ती, मोबाइल पर बात करना भारी पड़ गया। युवक को नाबालिग के परिजनों ने लाठी-डंडों से अधमरा कर दिया। युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि उसके साथी को भी गंभीर चोटें आई है। जिसे जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया है। घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है। प्रतापनगर के देवल गांव निवासी केतन लाल (18) पुत्र धनपाल लाल खोलगढ़ की सामान्य जाति की नाबालिग युवती से फोन पर बातचीत करता था। दोनों की 6 माह से दोस्ती थी। लड़की के परिजनों को इसकी भनक लगी तो मामला बिगड़ गया। मृतक के पिता ने धनपाल लाल ने थाना लंबगांव पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीती रविवार रात 11 बजे केतन को उक्त लड़की ने मोबाइल पर कॉल कर अपने गांव खोलगढ़ बुलाया। केतन भी दोस्त दिवाकर डिमरी के साथ खोलगढ़ गांव पहुंचा। यहां दोनों युवकों को कमरे में बंद कर लड़की के परिजनों ने बुरी तरह से पीटा। सुबह नाबालिग के पिता ने घायल अवस्था में पड़े युवक के पिता धनपाल लाल को कॉल कर बेटे को लेने को बुलाया। धनपाल लाल ने खोलगढ़ पहुंच कर बेटे को लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी चौंड लंबगांव ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में केतन की मौत हो गई। पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। वहीं घायल दिवाकर डिमरी पुत्र दिनेश डिमरी का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का शव सीएचसी चौंड-लंबगांव में रखा है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी न होने तक शव न उठाने की चेतावनी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवराम ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी यशवीर सिंह निवासी खोलगढ़ के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।0
0
Report
नायब सिंह सैनी के दिन: पंचायत कल्याण से नीति आयोग तक चंडीगढ़ में कार्यक्रम
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कई कार्यक्रमों में रहेंगे व्यस्त मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में शामिल होंगे इस दौरान सीएम अंत्योदय योजनाओं के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि वितरित करेंगे इसके बाद सीएम दोपहर 12 बजे हरियाणा निवास में ULB डिपार्टमेंट की हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक करेंगे सीएम दोपहर 1:30 बजे सिविल सचिवालय में नीति आयोग एजेंडा पर प्रेजेंटेशन कार्यक्रम में शामिल रहेंगे सीएम नायब सैनी शाम 4:30 बजे चंडीगढ़ में CPA इंडिया नॉर्थ जोन कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र में शामिल होंगे सीपीए के सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत तमाम राज्यों से आए जनप्रतिनिधी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे सीएम शाम 7:30 बजे पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और हरियाणा के विधायकों के साथ रात्रि भोज में शामिल होंगे0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार के हर की पैड़ी पर हाथापाई का वीडियो वायरल, प्राथमिकी दर्ज
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में हर की पैड़ी पर कुछ महिलाओं और एक व्यक्ति के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिलाओं का एक समूह झांसी उत्तर प्रदेश से हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आया हुआ था। इस बीच हर की पैड़ी परिसर में स्थित एक मंदिर के सेवादार से उनकी मामूली बात को लेकर कहा सुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। वीडियो में शख्स महिला पर हाथ उठाता हुआ नजर आ रहा है, इस मामले में हर की पैड़ी पुलिस चौकी में शिकायत दी गई है। पुलिस का कहना है की वीडियो की जांच के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।0
0
Report
करंट लगने से सिपाही निरंजन कुशवाहा की मौत, कौशांबी के सैनी थाने में हादसा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:करंट लगने से सिपाही की मौत कौशांबी जिले के सैनी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाहा की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह बाथरूम में गए थे। दरवाजे में करंट उतरने से उनकी जान चली गई। सूचना पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया。 सैनी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाहा की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाथरूम के दरवाजे में करंट उतर आया था। जैसे ही उन्होंने दरवाजे को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े。 काफी देर तक बाहर न निकलने पर साथी पुलिसकर्मियों को शक हुआ। जब आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पुलिसकर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर निरंजन कुशवाहा अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाहा मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी थे और वर्तमान में सैनी थाने में तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी, कि आखिर बाथरूम के दरवाजे में करंट कैसे उतरा。0
0
Report
गोंडा भर्ती परीक्षा: भीड़-भाड़ के बीच बायोमेट्रिक सुरक्षा से कड़ी चेकिंग
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा गोंडा जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर आज दूसरे दिन भी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है। जहां आज प्रथम पाली की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र के बाहर भारी संख्या में भीड़ लगी हुई है। गोंडा में परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी फतेहपुर,सिद्धार्थ नगर, अंबेडकर नगर, बस्ती, अयोध्या सहित कई अन्य जनपदों से यहां पर आए हुए हैं। 36 सेल्सियस तापमान होने के बावजूद भी परीक्षार्थियों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है और सड़कों पर ही लाइन में परीक्षार्थी लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर लगे हुए हैं। जहां एक-एक कर परीक्षार्थियों की चेकिंग की जा रही है। यहां पर चेकिंग ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों द्वारा जूते को नहीं उतरवाया जा रहा है बल्कि जूते में ही मेटल डिटेक्टर लगाकर के उसकी जांच की जा रही है पिछले हिस्से में जूते के मेटल डिटेक्टर लगाया जा रहा है। जबकि जिले के अन्य 14 परीक्षा केंद्र पर बाकायदा परीक्षार्थियों के जूते और मोजे उतरवा करके उसकी जांच की जा रही है ताकि कोई भी परीक्षार्थी कोई भी नकल सामग्री या कोई भी उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर लेकर ना जाने पाए। त्रिस्तरीय इन परीक्षार्थियों की चेकिंग की जा रही है और बायोमेट्रिक पुष्टि होने के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इसके साथ ही साथ इस बार परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का भी बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है। आज भी 15 परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 6024 परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा देनी है जहां परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी रोडवेज बस और ट्रेनों के माध्यम से यहां पर पहुंचे हुए हैं जहां परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की जा रही है। गोंडा जिला मुख्यालय पर बने जिला स्तरीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से भी लगातार सभी परीक्षा केंद्र पर नजर रखी जा रही है 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 1000 से अधिक कक्ष निरीक्षक इस पूरे परीक्षा में लगाए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
