284003
झांसी में दबंगों ने की युवक की पिटाई के चलते वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर एक दुकान में दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। आरोपी युवक को दुकान से बाहर खींचकर लाए और फिर लात-घूसों से जमीन पर गिराकर मारपीट की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो वायरल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने वीडियो के साथ पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुवाहाटी HC: मुमताज बेगम की बांग्लादेश डिपोर्ट के पीछे MEA से खोज-प्रयास, पति को 2 लाख मुआवजा
Guwahati, Assam:गुवाहाटी हाई कोर्ट के एडवोकेट इलियास अहमद से हमने खास बातचीत की मुमताज बेगम जो नौगांव के रहने वाली है उनको बांग्लादेश में उसे बाग जो कर दिया है उसे मामले पर हुई बातचीत उन्होंने साफ तौर से कहा है कि गुवाहाटी हाई कोर्ट के एडवोकेट इलियास अहमद ने कहा कि वहां की हाईकोर्ट ने एक आर्डर जारी किया है जी ऑर्डर के जरिए फॉरेन ट्रिब्यूनल की जो गलती से मुमताज बेगम को बांग्लादेश में पुशबैक किया है उनको वापस लाया जाए और उनके हस्बैंड को 2 लाख की जुर्माना दिया जाए गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने विदेश मंत्रालय (MEA) को निर्देश दिया है कि वह असम से गलत तरीके से बांग्लादेश भेजी गईं मुमताज बेगम का पता लगाकर उन्हें भारत वापस लाए, साथ ही असम सरकार को उनके पति मुजम्मेल हक को 2 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। • न्यायालय का आदेश: गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने 3 सितंबर 2026 को विदेश मंत्रालय से कहा कि वह बांग्लादेश में मुमताज बेगम को ढूंढकर वापस लाने का प्रयास करे। • मुआवजा: अदालत ने असम सरकार को मुमताज के पति मुजम्मेल हक को ₹2 लाख का अंतरिम मुआवजा देने का निर्देश दिया। • प्रक्रिया का उल्लंघन: 43 वर्षीय मुमताज बेगम को बिना उचित कानूनी नोटिस दिए और परिवार को बताए बिना जून 2026 में जबरन बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया था। • ताज़ा स्थिति: निर्वासन के बाद से मुमताज बेगम लापता हैं और बांग्लादेश के गृह मंत्रालय व पुलिस उनकी तलाश कर रहे हैं। एडवोकेट इलियास अहमद से हमें पूरी जानकारी मिली। गुवाहाटी से शरीफ उद्दीन अहमद0
0
Report
CM योगी ने 4.6 लाख छात्रों खाते में 148 करोड़ से अधिक छात्रवृत्ति जारी की
Jalaun, Uttar Pradesh:आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोक भवन, लखनऊ से पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रदेश के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर धनराशि हस्तांतरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के उरई में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी समीर, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद जालौन के 2,521 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में कुल 56.36 लाख रुपये की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति भेजी गई। डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में पहुंची धनराशि से विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन ने कहा कि छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहारा है। उन्होंने विद्यार्थियों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का आह्वान किया। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देकर उनके भविष्य को संवारने का कार्य कर रही है। वहीं जिलाधिकारी समीर ने पात्र विद्यार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।0
0
Report
फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर कैंटर बोनट से 5 फीट लंबा अजगर बाहर निकला
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में कैंटर के बोनट में फंसा 5 फीट लंबा अजगर रस्सी से बांधकर बाहर निकाला, पंप पर सीएनजी देने आया था, सुरक्षित जंगल में छोडा फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर पाली गांव के पास एक सीएनजी पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 5 फीट लंबा अजगर एक आईसर कैंटर के बोनट के नीचे इंजन में फंसा मिला। कैंटर चालक सीएनजी खाली करने के बाद वापस जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसने इंजन की सफाई के लिए कैंटर का बोनट खोला तो अंदर अजगर को देखकर उसके होश उड़ गए। सफाई के दौरान इंजन में दिखा अजगर जानकारी के अनुसार, वीरवार को एक आईसर कैंटर सीएनजी के सिलेंडर लेकर पाली गांव के पास स्थित सीएनजी पंप पर पहुंचा था। सीएनजी खाली करने के बाद चालक कैंटर को वापस ले जाने से पहले इंजन की सफाई कर रहा था। जैसे ही उसने बोनट खोला, अंदर अजगर दिखाई दिया। चालक ने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को बुलाया। इंजन और बोनट के बीच फंसा था अजगर इस तरह फंसा हुआ था कि उसे आसानी से बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था। लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन अजगर बाहर नहीं निकला। इसके बाद एक व्यक्ति ने अजगर के शरीर में रस्सी बांधी और उसे खींचकर बाहर निकालने का प्रयास किया। कई कोशिशों के बाद अजगर बोनट से निकलकर नीचे आ गया। रस्सी से खींचकर जंगल में छोड़ा अजगर को बाहर निकालने के बाद रस्सी की मदद से उसे सड़क पार कराकर अरावली क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया गया। इसके बाद कैंटर चालक अपना वाहन लेकर वहां से चला गया। बताया जा रहा है कि अरावली क्षेत्र होने के कारण इस इलाके में अक्सर अजगर समेत अन्य वन्यजीव दिखाई देते हैं। आशंका है कि रात में कैंटर पंप पर खड़ा होने के दौरान अजगर जंगल से निकलकर इंजन में घुस गया होगा।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में मजदूर संघ की बैठक: लेबर कोड पालन और ठेका पंजीयन पर जोर
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh में भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय प्रदेश पदाधिकारी बैठक हुई। इसमें श्रमिक समस्याओं और संगठन की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक जंक्शन स्थित जाट भवन में शुरू हुई। प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने कहा कि राजस्थान में तीन लेबर कोड लागू होने के बावजूद उनका सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में इन नियमों का कड़ाई से पालन हो रहा है। डाबी ने कहा कि लेबर कोड की प्रभावी पालना के लिए उद्योग मंत्री और मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने ठेका श्रमिकों के शोषण और ठेकेदारों के अनिवार्य पंजीयन का मुद्दा भी उठाया। संघ सरकार से ठेका एक्ट के प्रावधानों को लागू करवाने और ठेका श्रमिकों को नियमानुसार सुविधाएं दिलाने की मांग करेगा। बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारी शामिल हुए।0
0
Report
चंपारण तटबंध टूटने से बेतिया में राहत अभियान, 24 घंटे में आवागमन बहाल
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां योगापट्टी के गोलाघाट के समीप टूटा चंपारण तटबंध पर युद्ध स्तर कार्य किया जा रहा है डीएम तरनजोत सिंह के सख्ती के बाद जल संसाधन विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने बताया है कि जिला में बाढ़ की वजह से जितने भी सड़क और तटबंध क्षतिग्रस्त हुए है उसे 24 से 48 घंटा में मरम्मत करा दिया जाएगा आवागमन बहाल किया जाएगा जल संसाधन विभाग एसडीओ अजीत कुमार और कुलानंद पंडित ने बताया कि गोलाघाट चंपारण तटबंध पर 24 घंटे में आवागमन बहाल किया जाएगा तीन दिन से दिन रात युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है डीएम तरनजोत सिंह लगातार इस बांध का निरीक्षण कर रहे है अधिकारियों को निर्देश दिया है 24 घंटा के अंदर आवागमन बहाल किया जाय0
0
Report
आजमगढ़ सदर तहसील में अधिकारी-कर्मचारियों की रील देखने की हरकत पर सवाल
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh सम्पूर्ण समाधान दिवस पर रहे अधिकारी व कर्मचारी मोबाइल में रील देखते व्यस्त, कैमरे में हुवे कैद, पहले भी कई बार चुकी इस सदर तहसील में लापरवाही। आजमगढ़ जिले के सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आज सभागार में जहां प्रमुख रूप से जिले के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में तथा सदर तहसील के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी व अन्य विभिन्न विभाग के अधिकारी समेत कर्मचारी उपस्थित रहे। जहां फरियादियों की डीएम तथा एसएसपी व अगल-बगल में बैठे अधिकारी उनकी समस्याएं सुन रहे हैं तो वहीं कई अधिकारी व कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी शारीरिक रूप से ही उपस्थित थे और कार्य के समय मोबाइल में रील देखने में व्यस्त थे, जिसका वीडियो सामने आया। बताया यह भी गया कि इस तरह के मामले पहले भी कई बार अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा रील देखते हुए पाए गये जिन्हें नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उसका बेअसर रहा। पुनः अब इस तरह के मामले में सदर तहसील के एसडीएम व तहसीलदार पर कार्य प्रणाली को लेकर भी कहीं ना कहीं सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
मकेर के पुरवरिया बाढ़: राहत कैंप में आक्रोश के बीच प्रशासन ने संभाला मोर्चा
Chapra, Bihar:सारण के मकेर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। पुरवरिया स्थित प्रशासनिक कैंप में राहत सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा और कैंप परिसर में चीख-पुकार की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख एसपी और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया-बुझाया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। मकेर प्रखंड के पुरवरिया में पिछले चार दिनों से बाढ़ का कहर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। बड़ी संख्या में लोग अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। पुरवरिया स्थित प्रशासनिक कैंप में राहत सामग्री और राशन को लेकर सैकड़ों बाढ़ पीड़ित एक जगह जुट गए। राहत नहीं मिलने की शिकायत को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा और कैंप में चीख-पुकार की स्थिति पैदा हो गई। लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पानी का स्तर कुछ कम होने के बाद कई जगह एनडीआरएफ की नावों के संचालन में भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। हालात को देखते हुए एएसपी रामपुकार सिंह और एसडीएम नितेश कुमार ने मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रशासनिक अधिकारी लगातार इस कोशिश में जुटे हैं कि जरूरतमंद लोगों तक सूखा राशन और अन्य राहत सामग्री पहुंचाई जा सके। बाढ़ के बीच लोगों का आक्रोश प्रशासन के लिए एक नई चुनौती बन गया है। एक तरफ बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की चुनौती है, तो दूसरी तरफ उनके लिए भोजन, सूखा राशन और दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी बड़ी जिम्मेदारी है। मकेर के पुरवरिया से प्रशासनिक राहत कैंप और बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने।0
0
Report
बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबकर युवक की मौत, परिजनों में मातम पसरा
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के कसवा दियारा की है। मृतक युवक की पहचान कसवा दियारा निवासी जनार्दन पासवान के पुत्र मंटून पासवान के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मंटून पासवान शुक्रवार की शाम घर से घूमने के लिए निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि बाढ़ के पानी में डूबने से मंटून पासवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसका शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
उत्तर प्रदेश PCS अधिकारियों के तबादलों से प्रशासनिक फेरबदल तेज
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में PCS अधिकारियों के तबादले, 23 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल। PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव। शासन ने 23 PCS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की। कई अधिकारियों को नई तैनाती देकर सौंपी गई जिम्मेदारी。 चंद्रेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया बनाया गया। ज्ञानेंद्र विक्रम को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर की जिम्मेदारी। लवी त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर बनाया गया। राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ की जिम्मेदारी。 पुष्पेंद्र पटेल को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर भेजा गया। विजय शंकर को कुलसचिव, महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुशीनगर बनाया गया। अभिनव कन्नौজिया को संयुक्त दुग्ध आयुक्त कार्यालय में तैनाती मिली।0
0
Report
Advertisement
ओखला लैंडफिल खत्म के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री गुप्ता का निरीक्षण
New Delhi, Delhi:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का आज दौरा कर वहाँ कचरे के निस्तारण और बायोमाइनिंग कार्य का निरीक्षण किया है, वही इस निरीक्षण के दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद और दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही भी साथ में मौजूद रहे. जैसे-जैसे ओखला लैंडफिल साइट से कूड़े का पहाड़ खत्म होता जा रहा है वैसे-वैसे उसे पेड़ पौधे लगाकर पार्क में डेवलप किया जा रहा है. वही आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कूड़े का पहाड़ का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि ओखला क्षेत्र से लगभग 70 लाख मीट्रिक टन कूड़ा हटाया जा चुका है। सरकार का लक्ष्य इस साल दिसंबर तक ओखला लैंडफिल साइट को पूरी तरह से कूड़ा मुक्त और समतल करना है. साइट पर बायोमाइनिंग के बाद खाली हुई जमीन पर मुख्यमंत्री ने बांस के पौधों का रोपण भी किया है. नए कचरे के प्रबंधन के लिए ओखला में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास किया गया है. वही दिल्ली में नया कूड़े का पहाड़ न बनने पाए इसके लिए ओखला के अलावा गाजीपुर व सिंघोल में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और गाज़ीपुर में बायो गैस प्लांट का वर्चुअल शिलान्यास भी किया गया है । कोटला मुबारकपुर में मातृत्व एवं शिशु कल्याण केंद्र व आयुर्वेदिक केंद्र का भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किया। सभी नए फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट क्षमता 3200 टन होगी। इससे जहां नए कचरों का आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण होगा। नया कूड़े का पहाड़ नहीं बन सकेगा, साथ ही ओखला लैंडफिल साइट समेत अन्य लैंडफिल साइटों का दबाव घटेगा. उसके बाद: वही हम आपको बता दे आज ओखला लैंडफिल साइट पर दौरा करते समय दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा कूड़े के पहाड़ के पास आखरी सेल्फी ली गई और उन्होंने कहा कि यह आखरी सेल्फी इसलिए ली गई है ताकि यह याद रहे कि दिल्ली में कभी कूड़े का पहाड़ भी हुआ करता था क्योंकि अब कूड़े के पहाड़ का जाने का समय आ गया है और 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को पूर्ण रूप से खत्म कर दिया जाएगा. वही इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने भी कूड़े के पहाड़ के साथ आखरी सेल्फी दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ लिया है.0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा सख्त करने के निर्देश दिए
Delhi, Delhi:महिलाओं के साथ दिल्ली में हो रही दरिंदगी को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त. जिला प्रशासन दिल्ली पुलिस सहित तमाम एजेंसियों को किया गया अलर्ट. पश्चिमी जिला डीएम ने अधिकारियों के साथ रखी मीटिंग. एसडीएम दिल्ली पुलिस भी मौजूद. पिछले दिनों दिल्ली के कालकाजी इलाके के एक पार्क में लड़की के साथ हुई दरिंदगी मामले को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट भी पूरी तरह सख्त है और इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जिला प्रशासन दिल्ली पुलिस सहित तमाम एजेंसियों को यह साफ निर्देश दिया है कि इस घटना को लेकर पार्क हो या बाजार बस हो या मेट्रो या फिर रेलवे स्टेशन तमाम वैसी जगह जहां पर भीड़ भाड़ होती है साथ ही वैसी जगह जहां डार्क स्पॉट है या सुनसान इलाका है पर पुलिस की पैनी नजर हो ताकि किसी भी बच्ची, महिला के साथ ऐसी दरिंदगी ना हो पाए। इस सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद वेस्ट डीएम ऑफिस में डीएम दिल्ली पुलिस एसीपी की अगवाई में मीडिया के साथ इन सभी सुरक्षा पॉइंट्स की चर्चा की गई जिसमें एडीएम, सहित दिल्ली पुलिस के कई एसीपी और अन्य संस्था से जुड़े अधिकारी शामिल हुए और इस मामले को लेकर कोई भी लापरवाही ना बरतने की जानकारी दी गई साथ ही इस मामले में मीडिया से भी सहयोग की अपील की गई।0
0
Report
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने इबादतगाहों, SIR और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पारदर्शिता की मांग उठाई
New Delhi, Delhi:जमात इस्लामी हिंद pc मलिक मोहतاسیम खान उपाध्यक्ष जमाते इस्लामी हिंद इ ibादतगाहों, वोटर लिस्ट और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को लेकर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने जताई चिंता जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने देश में इबादतगाहों पर कार्रवाई, वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर कथित पाबंदियों को लेकर चिंता जताई है। संगठन ने सरकार और संबंधित संस्थाओं से इन मामलों में पारदर्शिता और कानून के समान रूप से पालन की मांग की है。 संगठन का कहना है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मस्जिदों, चर्चों और अन्य धार्मिक स्थलों के खिलाफ हो रही तोड़फोड़ की कार्रवाई से धार्मिक अल्पसंख्यकों में नाराजगी और चिंता बढ़ रही है। जमाअत ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में कार्रवाई से पहले सभी पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए और कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन होना चाहिए。 जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने इबादतगाहों से जुड़े पुराने मामलों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन का कहना है कि जहां तोड़फोड़ कानूनी रूप से जरूरी हो, वहां न्यायिक निगरानी और तय दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए。 SIR और वोटर लिस्ट पर भी सवाल संगठन ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उसका दावा है कि बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने की खबरों से वास्तविक मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है。 जमाअत ने चुनाव आयोग से प्रभावित मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने के लिए आसान व्यवस्था बनाने और नाम हटाए जाने का कारण संबंधित नागरिकों को समय पर बताने की मांग की है। साथ ही वोटर लिस्ट से जुड़ी शिकायतों की स्वतंत्र जांच और चुनाव आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की भी मांग की गई है。 शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर जोर जमाअत ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों के लिए अनुमति और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी चिंता जताई। संगठन का कहना है कि नागरिकों को सरकार और संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों पर शांतिपूर्ण तरीके से सवाल उठाने का अधिकार मिलना चाहिए。 संगठन ने सरकार और पुलिस से अपील की कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को केवल कानून-व्यवस्था की समस्या के रूप में न देखा जाए। उसका कहना है कि टकराव की जगह बातचीत का रास्ता अपनाया जाना चाहिए और नागरिकों की शिकायतों को सुनकर उनका समाधान कानूनी और संस्थागत तरीके से किया जाना चाहिए。 जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने कहा कि धार्मिक स्थलों, मतदाता सूचियों और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवाद से ही लोगों का संस्थाओं पर भरोसा मजबूत किया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
AIMIM Leader Akbaruddin Owaisi's Pro-Hijab Remarks Spark Debate in Nation
New Delhi, Delhi:सवाल AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी कहते हैं, "मैं अपनी बेटियों से कहता हूँ: हिजाब पहनते समय किसी से न डरें। किसी से डरने की ज़रूरत नहीं है। यह हमारी अपनी पसंद है। यह किसी के बाप की जागीर नहीं है कि वे तय करें कि हिजाब हटाया जाए या दाढ़ी छोटी की जाए। जवाब, : प्रो सलीम इंजीनियर वाइस प्रेसिडेंट जमाते इस्लामी हिंद देखिए किसने क्या कहा मैं यह नहीं जानता लेकिन मैं इतना जरुर कहना चाहूंगा कि इस देश में हर मजहब के मानने वाले को संविधान में आजादी दिए कि वह क्या पहने कैसे पहने यह किसी की जोर जबरदस्ती से चीज नहीं होगी सवाल, तुम मेरा साथ दो हम हिन्दू राष्ट्र देंगे, बागेश्वर बाबा छतरपुर : बाबा ने फिर भारी हिन्दू राष्ट्र को लेकर हुकार तुम मेरा साथ दो हम हिन्दू राष्ट्र देंगे, बागेश्वर बाबा के द्वारा धर्मांतरण को लेकर लुधियाना में दिए गए बयान पर बवाल पर विरोधियों को लिया आड़े हाथों, इमाम साहब को दिया करारा जवाब बोले हम इस्लाम और ईसाईयों के खिलाफ नही, हम देश को तोड़ने वालों के खिलाफ है,भोले भाले हिंदुओ को बातों में फसाकर धर्मांतरण करवाते उनके खिलाफ हम थे ,है और रहेंगे,इमाम साहब आप चाहते है कि हम माफी मांग ले, माफी तो तुमको मांगना चाहिए, हम और माफी मांग ले हो ही नही सकता, जवाब, ऐसे लोग सिर्फ देश को तोड़ना जानते हैं और मैं उनको कोई धार्मिक व्यक्ति नहीं मानता राजनीति में अगर कोई ऐसी बात करता है तो ऐसे लोगों को उनके खिलाफ खड़ा होना चाहिए हमारा देश सभी धर्म के मानना वाला देश है संविधान से चलने वाला देश है सभी एकजुट होकर इस देश में रहते हैं इस तरह के बयान पर मेरा यही कहना है कि ऐसे लोग देश के हित में नहीं है0
0
Report
शिक्षा सहकारी कोटा-बारां का वार्षिक अधिवेशन 4 अक्टूबर को, मदन दिलावर होंगे मुख्य अतिथि
Kota, Rajasthan:शिक्षा सहकारी कोटा-बारां का वार्षिक अधिवेशन 4 अक्टूबर (रविवार) को कोटा रोड स्थित होटल द्वारिका (बारां) में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर होंगे, जबकि अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन 'भाया', विधायक ललित मीणा व राधेश्याम बैरवा विशिष्ट अतिथि रहेंगे। वर्तमान में 6,500 सदस्यों वाली यह संस्था सदस्यों को मात्र 50 पैसे मासिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराती है। संस्था अध्यक्ष ने बताया कि फरवरी 2023 में कार्यभार संभालने के दौरान विरासत में मिले 1,374 डिफाल्टर सदस्यों से प्रभावी वसूली कर यह संख्या घटाकर मात्र 47 कर दी गई है। प्रगति की ओर अग्रसर संस्था ने 5 करोड़ की अतिरिक्त सावधि जमा (FD) करवाकर अपना कोष बढ़ाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में संस्था ने 4.34 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है, जिसमें से 2.56 करोड़ सदस्यों को 4 प्रतिशत लाभांश के रूप में बांटना प्रस्तावित है। आगामी समय में सामान्य व इमरजेंसी ऋण सीमा बढ़ाकर 4-4 लाख करने तथा आमसभा भत्ता 500 करने की योजना है। संस्था ने ऑनलाइन भुगतान,4 रविवार को कार्यालय सुविधा तथा पर्यावरण व बेटी बचाओ जैसे सामाजिक सरोकारों में भी नई मिसाल कायम की है। प्रकाश जयसवाल अध्यक्ष कमल शर्मा सुल्तानपुर संचालक गण0
0
Report
झुंझुनूं: नई किरण CLF की महिलाओं ने शिकायत दी, कलेक्टर ने जांच का भरोसा दिया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नई किरण क्लस्टर लेवल फेडरेशन सीएलएफ भड़ौंदा कलां की महिला सदस्यों ने शनिवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग से मुलाकात कर सीएलएफ की लेखापाल और अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दी। महिलाओं ने वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और रिकॉर्ड का ऑडिट करवाने की मांग की। महिला सदस्यों का आरोप है कि सीएलएफ के हिसाब-किताब का नियमित ऑडिट नहीं करवाया जा रहा है। उनका कहना है कि सीएलएफ से संबंधित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी उनके पास उपलब्ध नहीं है और पूरा रिकॉर्ड घर ले जाया गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि रिकॉर्ड की जांच करवाने को लेकर उन्हें कथित तौर पर रिकॉर्ड नष्ट करने की धमकियां भी दी जा रही हैं। महिलाओं ने कलेक्टर और ब्लॉक परियोजना प्रबंधक से मांग की कि लेखापाल, अध्यक्ष तथा वित्तीय अनियमितताओं में शामिल अन्य अधिकारियों एवं सदस्यों की जांच करवाई जाए। साथ ही सीएलएफ का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित करवाकर उसकी निष्पक्ष ऑडिट कराई जाए और जांच के बाद रिकॉर्ड महिला सदस्यों को उपलब्ध कराया जाए। महिला सदस्यों ने आरोप लगाया कि नई किरण सीएलएफ पिछले करीब तीन महीने से बंद पड़ा है और रिकॉर्ड को लेकर विवाद के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि ऑडिट के लिए टीम पहुंचने पर भी कथित रूप से विवाद के चलते रिकॉर्ड की जांच नहीं हो पाती। एक महिला सदस्य ने लेखापाल और अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं को बार-बार बैठकों में बुलाया जाता है। महिला सदस्य के मुताबिक बड़ी संख्या में महिलाएं अपना घर का काम छोड़कर बैठकों में पहुंचती हैं। लेकिन उनकी समस्याओं और रिकॉर्ड से जुड़ी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। महिलाओं ने कलेक्टर से रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच, ऑडिट और सुरक्षित तरीके से रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने की मांग की। शिकायत के दौरान महिलाओं ने रिकॉर्ड से कथित छेड़छाड़ अथवा उसे नष्ट किए जाने की आशंका भी जताई। मामले में जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। अब शिकायत के आधार पर रिकॉर्ड की जांच और संबंधित आरोपों की वास्तविकता सामने आने की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।0
0
Report
Advertisement
