284303
झांसी के मोठ में आमखेड़ा में किंग कोबरा और नेवले की लड़ाई का विडियो वायरल
Moth Rural, Uttar Pradesh:झांसी जिले के मोठ तहसील के ग्राम आमखेड़ा में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। यहां के तालाब में किंग कोबरा और नेवले के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई। इस खतरनाक मुठभेड़ में दोनों जानवरों ने एक-दूसरे पर कई दाव-पेच लगाए। अंत में किंग कोबरा विजयी रहा और नेवला हारकर भाग गया। गांव वालों ने इस रोमांचक लड़ाई का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामगढ़ महोत्सव का समापन: CM ने विकास के लिए एक करोड़ रु की घोषणा
Kusu, Chhattisgarh:रामगढ़ महोत्सव के समापन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस कार्यक्रम में नव शाला प्रवेशी पहाड़ी कोरवाओं बच्चों को मुख्यमंत्री ने चंदन का टीका लगा, मिठाई खिलाकर, स्कूल बैग देकर शुभकामनाएं दी। दअरसल सरगुजा जिले के उदयपुर में दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का समापन हो गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम , विधायक सहित कार्यक्रम देखने आए लोग मौजूद रहे। इस ऐतिहासिक और पौराणिक आस्था का केंद्र रामगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ महोत्सव के भव्य मंच पर किया शिरकत। इस दौरान सीएम ने महोत्सव में आयोजित विभिन्न पारंपरिक और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में यह आयोजन राज्य की समृद्ध संस्कृति, पर्यटन और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित किए हुए हैं। हर साल की भांति आषाढ़ के महीने के प्रथम दिन रामगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इधर मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ हमारे लिए रामगर्द एक ऐतिहासिक धरोहर है। इसे संरक्षित करना हमारी जवाबदारी है। रामगढ़ विकास के लिए एक करोड़ देने के घोषणा भी की है। उदयपुर को नगर पंचायत बनाने की बात भी कही। इसके अलावा हसदेव जंगल को काटे जाने को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में 44 प्रतिशत क्षेत्र जंगलो से आच्छादित हैं। जितना पेड़ काटे गए हैं, उससे ज्यादा पेड़ लगाने की बात मुख्यमंत्री ने कही हैं, साथ ही कहा कि विकास के लिए पेड़ काटना तो पड़ेगा, सड़ک आसमान में तो नही बनेगा ना।0
0
Report
बूंदी: डाबी रेंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले की डाबी रेंज में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात छापेमारी की। उप वन संरक्षक डॉ. ए.एन. गुप्ता के निर्देशन में क्षेत्रीय वन अधिकारी मनिष कुमार शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग और डाबी पुलिस की संयुक्त टीम ने लाम्बाखोह वनखण्ड के बडफू पठारी क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान वन भूमि पर अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर मय कम्प्रेशर और तीन मोटरसाइकिल जब्त की गईं। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अवैध खनन व अन्य वन अपराधों के खिलाफ आगे भी sख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
ग्वालियर के घरों में बदबूदार गंदा पानी, रहवासियों ने कलेक्ट्रेट में जताई नाराजगी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में लोगों के घरों तक पहुंच रहा गंदा और बदबूदार पानी अब बड़ा मुद्दा बन गया है। मुरार के न्यू कॉलोनी, घोसीपुरा के रहवासी कलेक्ट्रेट में शिकायत लेकर पहुंचे। लोग बोतल में वही बदबूदार और गंदा पानी भरकर अधिकारियों को दिखाने पहुंचे। रहवासियों का कहना है कि इस पानी को पीना तो दूर, इसकी बदबू सहना भी मुश्किल है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी इंदौर जैसी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल मुरार की न्यू कॉलोनी घोसीपुरा के रहवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच शिकायती आवेदन दिया, जिसमें बताया गया कि पिछले करीब एक महीने से नलों में पेयजल के साथ सीवर का गंदा पानी आ रहा है। इससे लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। कुछ लोग तो बीमार भी हो रहे है, रहवासी अपने साथ बोतल में गंदा और बदबूदार पानी भी लेकर पहुंचे। उनका कहना था कि इस पानी को पीना तो दूर, इसकी बदबू तक बर्दाश्त नहीं होती। इसी पानी से खाना बनाना और रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो गया है। लोगों का आरोप है कि कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है, रहवासियों ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते पेयजल लाइन की जांच कर मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ी स्वास्थ्य आपदा सामने आ सकती है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी इंदौर जैसी घटना का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि पेयजल लाइन की तत्काल जांच कर सीवर के पानी की मिलावट रोकी जाए और इलाके में साफ पेयजल की आपूर्ति की जाए। शहर में पेयजल सप्लाई के दौरान सीवर के गंदे पानी के उसमें मिलने को लेकर कलेक्टर रुचिका चौहान का कहना है कि CM हेल्पलाइन पर भी इस तरह की शिकायते आ रही है। ज्यादातर मामलों की जांच के दौरान देखने में आया है कि लोग अवैध कनेक्शन जोड़ते समय मुख्य पाइप लाइन को लीक कर देते है, जिससे यह परेशानी आती है। निगम को निर्देश दिए है कि ऐसी जगहों को शिकायत के आधार पर चिन्हित कर ठीक करें।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर हंगामे के बाद कांग्रेस जिला कार्यकारिणी रद्द
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ग्वालियर में हंगामे के बाद कांग्रेस जिला कार्यकारिणी रद्द जिला कार्यकारिणी को लेकर उठे थे सवाल दो पदाधिकारी ने दिया था इस्तीफा कार्यकारिणी घोषित होने के बाद से विरोध के उठ रहे थे सुर कांग्रेस संगठन महामंत्री संजय कामले ने जारी किया पत्र0
0
Report
जळगांव जिले के 7 तालुकों में 35 गांवों में दूषित पानी, पिवला कार्ड जारी
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यातील ३५ गावांमध्ये दूषित पाणी पुरवठा झाल्याची माहिती सर्वेक्षणातून मिळाली. जिल्हा परिषद आरोग्य विभागाकडून जिल्ह्यातील सर्व ग्रामपंचायतींच्या जलस्त्रोतांचे सर्वेक्षण करून पाण्याच्या नमुन्यांची तपासणी करण्यात आली. रावेर, जळगाव, एरंडोल, धरणगाव, भुसावळ, भडगाव आणि यावल या ७ तालुक्यांमधील ३५ गावांमध्ये दूषित पाणी पुरवठा आढळला. अहवालानुसार या ७ तालुक्यांमधील ३१ ग्रामपंचायतींच्या क्षेत्रातील एकूण ३५ गावांना पिवळे कार्ड देण्यात आल्याची माहिती समोर आली. संबंधित गावांमध्ये पाणी शुद्धीकरणाच्या योग्य त्या उपाययोजना करण्याच्या सूचना देण्यात आल्या आहेत.0
0
Report
यमुना जल समझौते को बीजेपी की बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के रूप में पेश किया गया
Jaipur, Rajasthan:यमुना जल समझौते पर शक्ति प्रदर्शन... स्वागत, सियासत और पानी पर वार-पलटवार, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल पर किया कटाक्ष राजस्थान के हिस्से का यमुना जल लाने के समझौते को लेकर बीजेपी अब इसे सिर्फ विकास का मुद्दा नहीं बल्कि बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर जनता के बीच ले जाने की तैयारी में है। दिल्ली में समझौते के बाद जयपुर लौटे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री आवास तक भव्य स्वागत किया गया। रोड शो, अभिनंदन और कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने जहां कांग्रेस से हरियाणा में उसके रुख पर जवाब मांगा, वहीं मदन राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि इतनी बड़ी पाइपलाइन बनेगी कि कांग्रेस के नेता भी ट्रक लेकर उसमें आ जाएंगे। यमुना जल समझौते के बाद जयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीजेपी ने किसी राजनीतिक विजय उत्सव की तरह स्वागत किया। जयपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री आवास तक मुख्यमंत्री का रोड शो निकाला गया। मुख्यमंत्री ई-बस में सवार होकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़े। रास्ते में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए, पुष्प वर्षा हुई और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया। यह सिर्फ मुख्यमंत्री का स्वागत कार्यक्रम नहीं था बल्कि बीजेपी की ओर से कार्यकर्ताओं को यह संदेश देने की कोशिश थी कि यमुना जल समझौता राजस्थान की बड़ी उपलब्धि है और इसका राजनीतिक लाभ भी जनता तक पहुंचाया जाएगा। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय या चुरू, सीकर और झुंझुनूं जिले के कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित स्वागत सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि दशकों तक केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकारें rहीं, लेकिन राजस्थान के हिस्से का यमुना जल लाने के लिए कोई गंभीर पहल नहीं की गई। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कांग्रेस नेताओं ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि सत्ता में आने पर राजस्थान के साथ हुआ समझौता रद्द कर देंगे। मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस यह बताए कि वह राजस्थान को पानी क्यों नहीं देना चाहती थी। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा हमारी सरकार संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करेगी। कार्यकर्ता के भाव और भावना के अनुसार सरकार काम कर रही है। कांग्रेस ने सिर्फ दिखाने के लिए मेट्रो लेकर आई जिसका दंश आज भी जयपुर की जनता झेल रही है। अब हमारी 42 किलोमीटर मेट्रो का उद्घाटन होने वाला है । जब वह मेट्रो चलेगी तो किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा । राजस्थान के विकास के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ERCP का जहां काम चल रहा है, वहां जाएं और सेल्फी लेकर लोगों को हालत की जानकारी दें। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकार रिपीट के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा राजस्थान की जनता से किए गए वादों का एक-एक काम पूरा करेंगे। दूसरे राज्य में विकास की गति हमसे ज्यादा क्यों है ? 5 साल में बार-बार वाली बात आती है तो हम जवाब नहीं दे पाते। गुजरात हो मध्य प्रदेश में एक पार्टी की सरकार है, प्रदेश का विकास करना है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार बनानी होगी। कार्यकर्ता क्षेत्र में जाता है तो वो जनता के प्रति भाव भावना को पूरा नहीं करते हैं तो कार्यकर्ता से विश्वास उठता है । हमारा काम भले ही रह जाए लेकिन जनता के कामों में शामिल होने जाना है। जनता के अंदर विश्वास पैदा करना होगा कि हमारे काम बीजेपी कार्यकर्ता करेगा।0
0
Report
Advertisement
तेज़ रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, एक घायल
Raisen, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग रायसेन सोम फैक्ट्री के पास सेहतगंज मे तेज रफ्तार शक्ति ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवारों को कुचला। सागर से भोपाल जा रही शक्ति यात्री बस ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल। खरवई चौकी की पुलिस पहुंची मौके पर। अभी गंभीर घायलों की नहीं हो सकी पहचान घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर। एक बार फिर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह। आखिरकार बेलागम बसों की तेज रफ्तार पर प्रशासन क्यों नहीं लगा पा रहा लगाम?0
0
Report
नीरज सिंह के लखीमपुर दौरे पर 2027 चुनाव के लिए योगी मॉडल चर्चा तेज
Sitapur, Uttar Pradesh:बजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह लखीमपुर जाते समय यूपी के सीतापुर में नीरज सिंह का समाजसेवी सागर गुप्ता और नवेंद्र अवस्थी ने जोरदार स्वागत किया समाजसेवी सागर गुप्ता ने नीरज सिंह को फूल मालाओं से लाद दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने 2027 को लेकर कहा की कार्यकर्ताओं का जोश 2027 की पटकथा है वही लखनऊ के अंदर जो अग्निकांड की घटना हुई उस मन के अंदर चोट पहुंचाई और प्रेरित किया इसीलिए मैं उसे परिवार के बीच में गया वही 2027 के चुनाव को लेकर बोले विपक्ष चाहे दो पार्टियों का विलय करें या अन्य पार्टियों का हम योगी जी के विकास और भय मुक्त मॉडल को लेकर जनता के बीच जाएंगे。0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी से शिष्टाचार मुलाकात, संगठन को नई मजबूती
Noida, Uttar Pradesh:आज हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी श्री SanjaySDutt जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हरियाणा कांग्रेस परिवार की ओर से नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। आपके संगठनात्मक अनुभव और मार्गदर्शन में हरियाणा कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कांग्रेस की विचारधारा, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और जनहित के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी। इंदिरा भवन, नई दिल्ली0
0
Report
Advertisement
बेतिया के नए एसपी कुमार गौतम ने थानों की जवाबदेही और जनता सेवा तेज की
Bettiah, Bihar:एसपी कार्यालय डीआईजी कार्यालय में फरियादियों की भारी भीड़ यह बताने के लिए काफी है कि थाना स्तर पर पदाधिकारी उनके समस्याओं को ठीक ढंग से समाधान नहीं कर रहे है।एसएसपी कुमार गौतम ने बताया कि हम जनता की सेवा करने आए है सभी पुलिस पदाधिकारियों की अलग अलग जिम्मेदारी है जिसे सबको शत प्रतिशत करना होगा।थाना स्तर पर जनता की समस्या का समाधान थानाध्यक्ष को करना होता है दूर दूर से प्रतिदिन सैकड़ों फरियादी कार्यालय पहुंच रहे है समस्या का समाधान किया जा रहा है।एसएसपी ने बताया कि हमारी कोई एक प्राथमिकता नहीं है पुलिस की जितनी भी प्राथमिकताएं है उसे पूरा करना हमारी प्राथमिकता है लाॅ एंड आर्डर के साथ साथ पुलिस पब्लिक फ्रेंडली एक्ट को मजबूत करना यह बड़ी प्राथमिकता है।अपराध नियंत्रण भूमिविवाद सामाजिक सौहार्द यातायात आदि पर विशेष रूप से काम किया जाएगा।एसएसपी कुमार गौतम की संवेदनशील आईपीएस है उसकी बानगी उनके आते ही दिखी एसएसपी ने फरियादियों के लिए नींबू पानी शरबत ठंडा पानी की व्यवस्था किए है भीषण गर्मी में आने वाले फरियादियों को पहले शरबत पानी पिलाया जा रहा है।एसएसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष लंबित कांडों का निष्पादन करें वारंटियों एफरार अपराधियों को गिरफ्तार करे और थाना में आने वाले जनता की समस्या थाना स्तर पर सुलझाने का प्रयास करे पीड़ित फरियादी को कैसे संतुष्ट करे यह जिम्मेदारी थानाध्यक्ष की है।एसएसपी कुमार गौतम ने बताया कि अपराधियों भूमाफियाओं के लिए बेतिया में कोई जगह नहीं है।बेतिया पुलिस जनता की सेवा में हाजिर है अपराधी प्रवृत्ति के असमाजिक तत्वों ने शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की तो उनकी खैर नहीं है。0
0
Report
सहारनपुर के फूड लिफ्ट हादसे ने सुरक्षा मानकों पर फिर से सवाल उठाए
Saharanpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. शहर के प्रतिष्ठित खातिरदारी रेस्त्रां के संचालक हर्ष खुराना की रेस्त्रां के अंदर लगी फूड लिफ्ट की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद कर्मचारी भी सहम गए. गंभीर हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब हाल ही में लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश सरकार होटल, रेस्त्रां, कोचिंग सेंटर और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों की व्यापक जांच करा रही है. ऐसे में सहारनपुर के बीच शहर में हुआ यह हादसा एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. हादसा इतना अचानक हुआ कि वहां मौजूद कर्मचारी कुछ समझ ही नहीं पाए. घटना के तुरंत बाद रेस्त्रां में अफरा-तफरी मच गई. कर्मचारियों ने किसी तरह हर्ष खुराना को लिफ्ट की चपेट से बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार, गर्दन पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि फूड लिफ्ट तकनीकी खराबी के कारण नीचे गिरी या उसके संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही हुई. पुलिस और संबंधित विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या फूड लिफ्ट का नियमित रखरखाव किया जाता था? क्या लिफ्ट में आवश्यक सुरक्षा उपकरण मौजूद थे? क्या किसी तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट अचानक नीचे आई? क्या संचालन के दौरान कोई मानवीय त्रुटि हुई? इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. अगर जांच में लापरवाही सामने आती तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.0
0
Report
कवर्धा: दामापुर में जुआ फड़ पर पुलिस ने 6 गिरफ्तार, नगद-4 मोटरसाइकिल-6 मोबाइल जब्त
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा जिले के दामापुर चौकी क्षेत्र के ग्राम कुआमालगी में खेत के बीच चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना मिलते ही दामापुर पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त दबिश देकर मौके से 6 लोगों को रंगेहाथ धर दबोचा। मौके से कुछ जुआरी हुवे फ़ारर, पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से हजारों रुपये नगद, 4 मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दामापुर चौकी के कुंडा थाना का मामला, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी में इंजन डिब्बों से निकल गया; ट्रेन 50 फीट आगे चली, बड़ा हादसा टला
Rewari, Haryana:बड़ा हादसा टला: रेवाड़ी में अचानक डिब्बों को छोड़ इंजन 50 फीट आगे निकल गया। यात्रियों में मचा हड़कंप, मौके पर अधिकारियों ने स्थिति संभाली। हुक खुलने से इंजन डिब्बों से अलग हो गया और डिब्बे ट्रैक पर पीछे रह गए। रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुँची और इंजन को वापस जोड़कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। यह घटना रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवाल खड़े करती है; अगर गति तेज होती तो नुकसान बड़ा हो सकता था।0
0
Report
भानतलैया में कांग्रेस का नगर निगम घेराव, जल संकट और कूड़े पर 10 दिन का अल्टीमेटम
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के भानतलैया इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया और इस दौरान कार्यालय में मटका फोड़कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं का कहना है कि इलाके में जल संकट बना हुआ है साथ ही कचरे का अंबार लगा हुआ है लेकिन नगर निगम प्रशासन इसे ठीक से नहीं ले रहा है। पूर्व विधानसभा के विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं भानतलैया जोन कार्यालय पहुंची और नारेबाजी और प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है; विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि यदि 10 दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के ऑफिस में भी कचरा फेंका जाएगा ताकि उन्हें इलाके की स्थिति का एहसास हो सके।0
0
Report
डीएम ने नगर पंचायत बरियारपुर का किया औचक निरीक्षण, जनसुविधाओं पर दिया जोर
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को नगर पंचायत बरियारपुर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्यों और जनसेवाओं का जायजा लिया। उपस्थिति पंजिका की जांच में सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र से संबंधित कोई भी आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए और निर्धारित समयावधि में प्रमाण-पत्र जारी किए जाएं, ताकि किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारियों की संख्या, उपलब्ध संसाधनों और अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि नगर पंचायत में 40 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं और नियमित रूप से सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नागरिक सुविधाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आमजन तक पहुंचाना प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
