भगवान अग्रसेन जी की जयंती पर झाँसी में वाहन रैली का आयोजन
Jhansi, Uttar Pradesh:श्री श्री 1008 भगवान अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर पं. दीनदयाल सभागार, झाँसी में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झाँसी सदर विधायक पंडित रवि शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, अनिल अग्रवाल और अग्रवाल समाज के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। रैली ने समाज की एकता और समर्पण का प्रदर्शन किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
