284001
झांसी में बाल्मिक समाज ने मनाया गोगा महाराज का जन्मोत्सव
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी महानगर निगम में बाल्मिक समाज ने गोगा महाराज का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया। हजारों शिष्य और भक्तगण शामिल हुए। लक्ष्मी गेट से पिछोर तक शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे के साथ लोग डीजे पर थिरकते रहे। भक्तों ने नाच-गाकर उत्सव की शोभा बढ़ाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सपा के आंतरिक कलह से बीजेपी को फायदा? पीलीभीत की बैठक में बड़े अधिकारी गायब
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- शिक्षक MLC चुनाव से पहले सपा में अंतर्कलह उजागर हो रही है, पीलीभीत में MLC चुनाव को लेकर सपा की बड़ी बैठक थी, प्रत्याशी पहुंचे थे लेकिन बैठक में जिले के बड़े पदाधिकारी गायब रहे, क्या सपा में भारी कलह से चुनाव में बीजेपी को फायदा पहुंचेगा0
0
Report
POP मूर्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध, छिंदवाड़ा प्रशासन ने 10 फीट ऊंचाई सीमा तय की
Chhindwara, Madhya Pradesh:गणेश उत्सव और अन्य उत्सवों में POP प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियां पूर्ण रूप से प्रतिबंधित पर्यावरण को देखते हुए लिया निर्णय गणेश उत्सव और अन्य धार्मिक आयोजनों को लेकर छिंदवाड़ा प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. एसडीएम सुधीर जैन और कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार ने मूर्तिकारों की बैठक लेकर प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) से बनी मूर्तियों के निर्माण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध तथा मूर्तियों की अधिकतम ऊंचाई 10 फीट तय होने की जानकारी दी.प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.बैठक में स्थानीय मूर्तिकारों ने दूसरे शहरों से लाई जाने वाली POP की मूर्तियों की बिक्री पर भी सख्ती से रोक लगाने की मांग की.उनका कहना था कि वे मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियां बनाते हैं लेकिन POP की सस्ती मूर्तियों के कारण उनका कारोबार प्रभावित होता है. एसडीएम सुधीर जैन ने बताया कि POP की मूर्तियों के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी निगरानी के लिए नगर निगम कोतवाली पुलिस और एसडीएम कार्यालय की संयुक्त टीम गठित की जाएगी .यह टीम शहर में निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. प्रशासन ने सभी मूर्तिकारों से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए केवल मिट्टी से बनी पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों का निर्माण और बिक्री करने की अपील की है ताकि गणेश उत्सव सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाया जा सके. बाइट - SDM सुधीर जैन छिंदवाड़ा बाइट - मूर्तिकार0
0
Report
आनंद जिले में भारी बारिश से तालाब ओवरफ्लो, सोसाइटियाँ पानी में डूबीं, निवासियों को नुकसान
Anand, Gujarat:એંકર:-આણંદ પંથકમાં છેલ્લા 24 કલાકમાં 11 ઇંચ થી વધુ વરસાદ ખાબકવાના કારણે ગામડી તળાવ ઓવરફ્લો થતાં તળાવના પાણી આસપાસની સોસાયટીઓમાં ફરી વળતા જળબંબાકાર ની સ્થિતિ પ્રવર્તી રહી છે લોકોના ઘરોમાં પાણી પ્રવેશી જતા અનાજ અને ઘરવખરીની નુકસાન થયું છે vorbereitetતા તંત્ર દ્વારા આ પાણીના નિકાલની કોઈ વ્યવસ્થા કરવામાં નહીં આવેતા સ્થાનિક લોકોમાં ભારે રોષ ભભૂકી રહ્યો છે વીઓ:-આણંદ શહેરમાં ઈસ્માઈલ નગર પાછળ ગામડી તળાવ ઓવર ફ્લો થવાના કારણે તળાવના પાણી ભરવાડ ટેકરી, હિના પાર્ક, કોહીનૂર સોસાયટીમાં પ્રવેશી જતા જળબંબાકાર થઈ ગયું હતું,લોકોના મકાનોમાં પાણી પ્રવેશી ગયા હતા જેના કારણે અનાજ અને ઘરવખરી પલળી જતા લોકોને ભારે નુકસાન થયું છે જ્યારે હિના પાર્ક સોસાયટી અને કોહીનૂર સોસાયટીમાં પણ જળબંબાકારની સ્થિતિ પ્રવર્તી રહી છે જેને લઇ લોકોને ઘરની બહાર નીકળવું મુશ્કેલ બન્યું છે વીઓ:-બાળકો અને વૃદ્ધો માટે ઘરની બહાર નીકળવું મુશ્કેલ બન્યું છે જ્યારે મહિલાઓને બજારમાંથી કરિયાણું કે શાકભાજી કે દૂધ લઈને જવા માટે પણ ભારે હાલાકીનો સામનો કરવો પડી રહ્યો છે સ્થાનિક લોકોએ આક્રોષ વ્યક્ત કરતા કહ્યું હતું કે છેલ્લા ઘણા સમયથી આ સ્થિતિ પ્રવર્તી રહી છે પરંતુ તંત્ર દ્વારા પાણીના નિકાલની કોઈ કાયમી વ્યવસ્થા કરવામાં આવી નથી અને દર વર્ષે ચોમાસામાં તળાવ ઓવરફ્લો થતા આસપાસની સોસાયટીમાં જળબંબાકાર ની સ્થિતિ પ્રવર્તે છે ત્યારે મહાનગરપાલિકા દ્વારા આ વિસ્તારની સમસ્યાનો નિકાલ લાવવામાં આવે તેવી લોકમાંગ જોવા મળી રહી છે0
0
Report
Advertisement
गंग नहर में दुर्घटनाओं से बचने के लिए प्रशासन ने किया मार्क ड्रिल
Khatauli, Uttar Pradesh:खतौली। कांवड़ यात्रा एवं मानसून के दौरान संभावित जल दुर्घटनाओं से निपटने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा नहर में डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बचाने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस, प्रशासन एवं राहत-बचाव टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन करते हुए आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान टीम ने नहर में डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा समय रहते अस्पताल पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और राहत कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि नहरों एवं गहरे जल क्षेत्रों के आसपास सावधानी बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को दें।0
0
Report
खैरागढ़ में अवैध कीटनाशक भंडारण पर कृषि विभाग ने साहू कृषि केंद्र को सील
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। खरीफ सीजन में किसानों के हितों की रक्षा के लिए कृषि विभाग ने ईतवारी बाजार स्थित मेसर्स साहू कृषि केन्द्र पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। निरीक्षण में बिना स्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशकों का भंडारण, मूल्य सूची का अभाव और बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कीटनाशक मिले। जांच में एक्सपायरी कीटनाशकों की बिक्री की भी पुष्टि हुई। विभाग ने कीटनाशक जब्त कर केंद्र को सील कर दिया और संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कृषि विभाग ने किसानों से नकली या अवैध कृषि सामग्री की सूचना तत्काल देने की अपील करते हुए कहा है कि नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
कांग्रेस बिजली विरोध प्रदर्शन: गोलीबारी की तस्वीरें सामने आईं
Raipur, Chhattisgarh:Cong Bijli Protest... Files Shots0
0
Report
Advertisement
उत्तराखण्ड की गर्विता भाकुनी राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए चुनी गईं
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयनण् देशभर से कुल पांच युवा आपदा मित्र कैडेट्स का हुआ है चयनण् देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले एट होम रिसेप्शन में उत्तराखण्ड से गर्विता भाकुनी का चयन हुआ है। गर्विता लोअर मॉल रोड, अल्मोड़ा की निवासी हैं, जो इस महत्वपूर्ण समारोह में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। देशभर से कुल पांच युवा आपदा मित्र कैडेट्स का चयन किया गया है, जिसमें गर्विता भी हैं। गर्विता भाकुनी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की युवा आपदा मित्र कैडेट हैं। उत्तराखण्ड के अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मिजोरम तथा नागालैंड से एक-एक युवा आपदा मित्र कैडेट काद इस समारोह हेतु चयन किया गया है। मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गर्विता भाकुनी को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान उत्तराखण्ड के युवाओं की सेवा भावना, अनुशासन एवं आपदा प्रबंधन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में समुदाय ही सबसे पहला प्रतिक्रियादाता होता है। यदि स्थानीय समुदाय और युवा प्रशिक्षित हों तो राहत एवं बचाव कार्य अधिक प्रभावी, त्वरित और सुरक्षित ढंग से किए जा सकते हैं। इसी सोच के साथ राज्य सरकार युवाओं को आपदा प्रबंधन तंत्र से जोड़ रही है, ताकि वे संकट की घड़ी में समाज की सहायता करने के साथ-साथ आपदा जोखिम को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे आपदा संवेदनशील राज्य में प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवकों का मजबूत नेटवर्क भविष्य की चुनौतियों से निपटने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा तथा समाज में आपदा सुरक्षा की संस्कृति विकसित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सहयोग से संचालित युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड में 4,310 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इनमें राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), मेरा युवा भारत (एमवाईबी) तथा भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 2,700 युवाओं को आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार, निकासी, आपातकालीन प्रतिक्रिया, सामुदायिक जागरूकता तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर ऐसा सक्षम स्वयंसेवी नेटवर्क तैयार करना है, जो आपदा से पहले जागरूकता फैलाने, आपदा के दौरान प्रशासन के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने तथा आपदा के बाद पुनर्वास एवं सामुदायिक सहायता में सक्रिय भूमिका निभा सके। उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात-गर्विता देहरादून। गर्विता भाकुनी ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना उनके लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि युवा आपदा मित्र के रूप में प्राप्त प्रशिक्षण ने मुझे समाज की सेवा करने का आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का एहसास कराया है। मैं भविष्य में भी आपदा प्रबंधन एवं जनसेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहूंगी और अन्य युवाओं को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करूंगी।0
0
Report
जबलपुर के मुख्यमंत्री ने फर्नीचर क्लस्टर और अमृत 1.0 सीवेज प्लांट का लोकार्पण किया
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज CM डॉ मोहन यादव ने जबलपुर को दीं नई सौगात जबलपुर में बनेगा फर्नीचर कलस्टर : CM फर्नीचर के निर्यात का केंद्र बनेगा जबलपुर जबलपुर में हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगेसांदीपनि विद्यालय CM डॉ मोहन यादव ने किया विकासकार्यों का लोकार्पण 362 करोड़ से बने अमृत 1.0 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का लोकार्पण सिविल लाईन में रजक समाज के लिए मॉडर्न लॉन्ड्री का लोकार्पण गुरन्दी में 2.5 करोड़ रु से नए मत्स्य बाजार का लोकार्पण PM स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को CM ने बांटे डिजिटल कार्ड बाइट डॉक्टर मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश0
0
Report
सांगली कोर्ट ने चार वर्षीय बच्ची के बलात्कार-हत्या मामले में आरोपी को फाँसी की सजा सुनाई
Sangli, Maharashtra:बलात्कार करके करके खून के प्रकरणी सांगली जिल्हा सत्र न्यायालयाकडून एका नराधमाला फाशीची शिक्षा ठोठावण्यात आली आहे. जत तालुक्यातल्या करजगी येथे एका चार वर्षीय मुलीवर लैंगिक अत्याचार करून निर्घृण खून केल्याचा प्रकार घडला होता,याप्रकरणी आरोपी पांडुरंग कळळी यास फाशीची शिक्षा सुनावण्यात आली आहे. फेब्रुवारी 2025 मध्ये आरोपी पांडुरंग याने शेजारी राहणारया ४ वर्षाच्या चिमुकलीवर अत्याचार करून तिचा मृतदेह पोत्यात घालून पत्र्याच्या पेटीत लपवून ठेवला होता.याघटनेने जिल्ह्यात खळबळ उडाली होती,याप्रकरणी उमदी पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल झाला होता,तर या खटल्याची सुनावणी फास्ट ट्रॅक कोर्टात पार पडली.पोलिसांकडून अवघ्या 13 दिवसात चार्जशीट दाखल करण्यात आली होती,सबळ परावे,साक्षीदार यांचा जबाब ग्राह्य धरून न्यायालयाने पांडुरंग कळळी याला दोषी ठरवत, फाशीची शिक्षा ठोठावली आहे.0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में CM भजनलाल शर्मा का वन महोत्सव और पौधरोपण
Noida, Uttar Pradesh:उदयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर प्रवास पर, दूध तलाई वन क्षेत्र पहुंचे सीएम भजनलाल, राज्य स्तरीय वन महोत्सव का कर रहे शुभारंभ, पिछोला झील के किनारे स्थित कालका माता नर्सरी परिसर में आयोजित हो रहा वन महोत्सव, चंदन वन में करेंगे पौधरोपण,0
0
Report
भिवानी की जैस्मिन लम्बोरिया ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में बॉक्सिंग स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा
Chandigarh, Chandigarh:भिवानी की नायब सूबेदार जैस्मिन लम्बोरिया ने राष्ट्रमण्डल खेलों में जीता स्वर्ण पदक ग्लासगो (स्कॉटलैंड)। हरियाणा के भिवानी के बेटी एवं भारतीय सेना में नायब सूबेदार जैस्मिन लम्बोरिया ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। फाइनल मुकाबले में जैस्मिन ने बर्मिंघम 2022 की स्वर्ण पदक विजेता उत्तरी आयरलैंड की माइकेला वॉल्श को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 25 वर्षीय जैस्मिन के लिए यह उपलब्धि बेहद खास रही। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कांस्य पदक जीता था और इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए उसे स्वर्ण पदक में बदल दिया। यह ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजी दल का दूसरा स्वर्ण पदक है। जैस्मिन की इस ऐतिहासिक सफलता से भिवानी सहित पूरे हरियाणा में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।0
0
Report
तमंचे से फायरिंग कर फैलाई दहशत, युवक पर जानलेवा हमला;
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ): कोइरियापार में गुरुवार देर शाम बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने विवाद के दौरान पैकोली निवासी रणधीर चौहान पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली निशाने से चूकने से रणधीर बाल-बाल बच गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुराने विवाद की बात सामने आई है।0
0
Report
Advertisement
फाजिल्का सिटी थाने के भ्रमण से बच्चों में पुलिस सेवा की प्रेरणा जागी
Fazilka, Punjab:फाजिल्का के सिटी थाना से तस्वीर सामने आई है । जहां पर निजी स्कूल के बच्चे वैन में सवार होकर पहुंच गए । जिन्होंने थाने का दौरा किया । एसएचओ और थाने के पुलिस स्टाफ से मुलाकात कर न सिर्फ उन्होंने पूरे थाने को देखा । बल्कि अधिकतर बच्चों ने कहा कि वह पुलिस अधिकारी बनना चाहते हैं । इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने और नशे के खिलाफ एकजुट होने के लिए प्रण दिलाया । प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी स्कूल के बच्चों ने आज शनिवार को फाजिल्का के सिटी पुलिस थाना का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को भी समझा और बड़े होकर देश की सेवा करने की भी प्रेरणा ली। विद्यार्थियों ने काउंटर से लेकर मालखाना, लॉकअप, कम्प्यूटर रूम, थाना प्रभारी रूम को देखा और हथियार, वायरलेस सिस्टम, पुलिस सुरक्षा कवच, एफआईआर लिखने सहित अन्य जानकारी ली। इस मौके पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने स्टूडेंट्स को पुलिस कर्तव्य के बारे में जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन किया。 इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चों के सवालों का जवाब देकर जिज्ञासाओं को शांत किया और थाने की विभिन्न कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया। इसके अलावा ट्रैफिक नियम, महिला अधिकार समेत सुरक्षा के कई अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं से किसी के द्वारा भी प्रताड़ित किए जाने पर निर्भिक होकर स्कूल के सूचना बॉक्स में लिखकर देने की बात कही। स्कूल प्रबंधकों के मुताबिक स्कूली बच्चे पुलिस से मिलकर बेहद उत्साहित हैं । भ्रमण का आयोजन करने पर बच्चों का मनोबल बढ़ता है व उनमें कुछ नया करने की जाग्रति पैदा होती है।0
0
Report
जहानाबाद में भीषण पेयजल संकट पर लोगों ने सड़कों पर जाम किया
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में भीषण पेयजल संकट से गुस्साए लोगों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया और खाली बर्तन हाथों में लेकर सड़कों पर उतर आए और जहानाबाद-नालंदा मुख्य मार्ग एनएच-33 को घंटों जाम रखा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। मामला नगर परिषद क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर के पास की है। सड़क जाम कर रहे आक्रोशित लोगों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से मोहल्ले में नल-जल योजना ठप पड़ी है, जिससे पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नगर परिषद और PHED के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्थानीय लोगो ने बताया कि पिछले 15 दिनों से मोहल्ले के अतिपिछड़ा और महादलित टोले में नलजल बंद पड़े है। इस दौरान आसपास के यहां से लोग पानी ले रहे थे लेकिन वे लोग भी पानी लेने से मना कर दिया जिससे लोगो की परेशानी बढ़ गयी है। इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से ऊबकर लोग सड़क जाम किया है। वही सड़क जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही सदर बीडीओ नीलकमल मौके पर पहुंच गए। बीडीओ ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर और समस्या के त्वरित समाधान का भरोसा देकर जाम खत्म कराया। इधर बीडीओ ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर लोगों ने सड़क जाम किया था। फिलहाल वार्ड नंबर-08 और 09 में टैंकर से पानी की व्यवस्था की जा रही है। आज शाम तक नल-जल व्यवस्था को भी दुरुस्त करा दिया जाएगा।0
0
Report
शामली: बल्ब जलाते वक्त करंट से सास-बहू की दर्दनाक मौत
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव कसरेवा कला में बिजली का करंट लगने से एक ही समय में सास-बहू की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय मृतक सांस घर में बल्ब जलाने के दौरान करंट की चपेट में आ गईं, जिन्हें बचाने के प्रयास में उनकी बहू खुशनुमा़ भी करंट की चपेट में आ गईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गईं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार घर में बल्ब जलाने के दौरान करंट फैल गया। सबसे पहले बतून करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने के लिए बहू खुशनुमा आगे बढ़ीं, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। घटना के दौरान करंट इतना तेज था कि दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पीकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर राजस्व विभाग के पटवारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। वहीं पुलिस ने भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
