icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कौशांबी में टेलीग्राम से साइबर ठगी: चार अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

AMALI MUKTAJust now
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। टेलीग्राम ऐप के जरिए साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और फिर उन्हीं खातों में ठगी की रकम मंगाकर नकदी निकाल लेते थे। साइबर क्राइम और सराय अकिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, छह एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श मिश्रा, पुनीत शुक्ला, सत्यम और निखिल सिंह के रूप में हुई है। चारों आरोपी सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों और ठगी की रकम के लेन-देन की जानकारी जुटाने में लगी है। टेलीग्राम ऐप के जरिए चल रहे इस साइबर नेटवर्क के खुलासे के बाद पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
0
0
Report

लखीमपुर दुधवा नेशनल पार्क के गेट खुले।

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र आज से शुरू हो गया है । नए सत्र का विधिवत शुभारंभ विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर किया। पार्क खुलने को लेकर पर्यटकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। पर्यटकों को उम्मीद है कि इस नए सत्र में सैलानियों को एक बेहद खास और नया रोमांच देखने को मिलेगा। अब तक दुधवा में आए पर्यटक सिर्फ बाड़े यानी 'राइनो एरिया' के अंदर ही हाथियों की सवारी करके गैंडों का दीदार कर पाते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा! इस बार पर्यटक बाड़े से बाहर खुले जंगल में भी स्वतंत्र रूप से घूमते हुए गैंडों का दीदार कर सकेंगे। इसके अलावा बंगाल टाइगर पांच प्रकार की हिरण की प्रजातियां 350 प्रकार के पंछियों की प्रजातियां सहित भालू हाथियों सहित अन्य वन्य जीवन का दीदार कर सकेंगे । जिसको लेकर पार्क प्रशासन ने पूरी तैयारी करनी है । वही जानकारी देते हुए फील्ड डायरेक्टर राजा राममोहन राय ने बताया है। कि इस बार पर्यटन दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है । वहीं इस बार पर्यटक बंगाल टाइगर के साथ-साथ राइनो के भी खुले में दीदार कर सकेंगे ।इसी वजह से अब पार्क प्रशासन ने पर्यटकों को खुले जंगल में भी इन गैंडों को देखने की अनुमति दे दी है। अब जब सैलानी 1 नवंबर से दुधवा में जिप्सी से सफारी करेंगे, तो उन्हें रास्ते में कभी भी खुले जंगल में गैंडे टहलते हुए या विचरते हुए दिखाई दे सकते हैं। अब हाथियों की सफारी भी शाम को करवाई जाएगी। सैलानियों की सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पार्क प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। जिप्सी चालकों और गाइडों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे खुले जंगल में गैंडों से एक सुरक्षित दूरी बनाकर रखें, ताकि न तो पर्यटकों को कोई खतरा हो और न ही वन्यजीवों की शांति में कोई खलल पड़े। तो अगर आप भी प्रकृति और वन्यजीवों के शौकीन हैं, तो इस बार दुधवा का यह नया रूप आपके रोमांच को दोगुना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
0
0
Report

सतना में 40 सेकंड में मोटरसाइकिल चोरी, CCTV फुटेज में चोर साफ कैद

Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के व्यस्त रीवा रोड स्थित माहेश्वरी स्वीट्स के पास से दिन-दहाड़े एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर ने इस पूरी वारदात को मात्र 40 सेकंड के भीतर अंजाम दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित शख्स अपनी मासूम बच्ची के साथ बाजार में खरीदारी करने आया था। वह दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात करने में व्यस्त हो गया। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर घात लगाए चोर ने पलक झपकते ही गाड़ी का लॉक तोड़ा और मोटरसाइकिल लेकर रफूचक्कर हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर बेहद शातिर तरीके से चंद सेकंड में बाइक ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर कोलगवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की तैयारी जोरों पर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 2 नवंबर को अयोध्या पहुंचकर तैयारियों का ग्राउंड जीरो पर जायजा लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री राम की पैड़ी, रामकथा पार्क और साकेत महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों की जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे और दीपोत्सव के मुख्य आयोजन को देखते हुए आज जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कार्यक्रम स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश से कुछ प्रभाव जरूर पड़ा है, लेकिन सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से चल रही हैं। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें दूर कराया जाएगा। वहीं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पूरे आयोजन क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ येलो जोन कंट्रोल रूम और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है। इसके अलावा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा और अतिरिक्त पुलिस बल के साथ विशेष सुरक्षा एजेंसियां भी तैनात रहेंगी。
0
0
Report

मैनपुरी: तालाब किनारे लापता 7 वर्षीय आदिल का शव मिलने से इलाके में सनसनी

Mainpuri, Uttar Pradesh:तालाब किनारे मिला दो दिन से लापता मासूम का शव मैनपुरी में सनसनी फैल गई। मासूम के मुंह और नाक पर खून के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के महमूद नगर का है। साबिर का 7 वर्षीय बेटा आदिल 30 अक्टूबर की शाम घर से लापता हो गया था। आदिल बोलने में असमर्थ और मानसिक रूप से कमजोर था।परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी। रविवार को राजा के तालाब के पास तलाश के दौरान मासूम का शव बरामद हुआ। शव के मुंह और नाक पर खून के निशान मिलने से मौत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report

फतेहपुर में फर्जी सीमेंट पकड़ा गया: GST विभाग ने ट्रक सहित धंधेबाज पकड़े

Fatehpur, Uttar Pradesh:सपनों के आशियाने की बुनियाद हुई खोखली चंद पैसों की लालच में भरोसे से चल रहा था खिलवाड़ फर्जी सीमेंट से लदे ट्रक को जीएसटी विभाग ने पकड़ा नंबर दो की बताई जा रही पकड़ी गई सीमेंट जगत सीमेंट एजेंसी की दुकान में उतरने पहुंचा था माल पिछले कई दशकों से बिल्डिंग मटेरियल का सामान बेंच होता रहा फर्जीवाड़ा एसीसी कंपनी की बताई जा रही सीमेंट, एसीसी के कर्मचारी ने पकड़ी सीमेंट दुकान के बाहर से ट्रक को पकड़ा, महज जांच तक सीमित हुई कार्रवाई करीब पांच सौ बोरी सीमेंट उतार रहा था ट्रक सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा इलाके का मामला
0
0
Report
Advertisement

कोटा में 208 करोड़ की 5 मंजिला कोर्ट का शिलान्यास; 54 कोर्ट रूम बनेंगे

Kota, Rajasthan:Kota एकीकृत जिला न्यायालय परिसर एवं अधिवक्तागण कक्ष कोटा का हुआ शिलान्यास, 208 करोड़ में बनेगा 5 मंजिला कोर्ट परिसर,54 कोर्ट रूम, वकीलों के 247 चैंबर बनेंगे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान हाइकोर्ट चीफ जस्टिस संजय अग्रवाल ने किया शिलान्यास, विधिवत पूजा अर्चना के बाद रखी भवन की नींव, विधि एवं न्याय विभाग मंत्री जोगाराम पटेल,राजस्थान HC के न्यायाधिपति एवं संरक्षक कोटा न्याय क्षेत्र सुदेश बंसल,जिला एवं सत्र न्यायधीश हेमराज गौड़ भी रहें मौजूद, गेट पर मेटल डिटेक्टर,CCTV,हाईटेक सुरक्षा,सोलर लाइट,लिफ्ट,फायर फाइटिंग सिस्टम,एवं पर्यावरण अनुकुल बनेगा परिसर, जुलाई 2028 तक होगा निर्माण कार्य पूर्ण,आधुनिक तकनीक एवं भविष्य की आवश्यकता को पूर्ण करेगा भवन, कार्यक्रम में जिले के न्यायधीश एवं अधिवक्ता मौजूद, मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा-कोटा जिले की न्याय व्यवस्था को प्रदेश में बनाएंगे मॉडल, अनुपयोगी नियमों को पिछले 2 वर्षों में किया निष्क्रिय एवं नए नियमों को बनाने को लेकर प्रयास जारी, न्यायिक मामलों को शीघ्र निस्तारण को बनाएं प्राथमिकता, ओम बिरला ने कहा - एक छत के नीचे सहज,सुलभ एवं त्वरित न्याय मिलेगा,जनता में न्याय व्यवस्था को लेकर विश्वास कायम रखे,तकनीक एवं न्याय प्रकिया के संगम से मिलेगी मजबूती,न्यायपालिका का स्वतंत्र प्रभार निष्पक्ष न्याय व्यवस्था का मजबूत स्तंभ,समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले न्याय, बाइट - 1. ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष 2. जोगाराम पटेल, विधि एवं न्याय विभाग मंत्री
0
0
Report

अजमेर दरगाह थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने टेम्पो को आग के हवाले कर दिया

Ajmer, Rajasthan:अजमेर दरगाह थाना क्षेत्र के ममैया चौक में असामाजिक तत्वों ने घर के पास खड़े टेम्पो को आग के हवाले कर फरार हो गए..मामले की शिकायत टेम्पो चालक लखन ने थाना पुलिस को दी है.. जानकारी के मुताबिक लोडिंग टेम्पू दोपहर घर के बाहर खड़ा था कि अचानक उसमें आग लग गई... पड़ोसी की सूचना पर लखन जब वहां पहुंचा तो टेम्पो आग की लपटों से घिरा हुआ था.. सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन जब तक टेम्पो पूरी तरह खाक हो चुका था.. लखन ने बताया कि दो दिन पूर्व भी कुछ असामाजिक तत्वों ने टेम्पो से छेड़छाड़ की थी .. जब उसने मना किया तो झगड़े पर उतारू हो गए.. बाद में मौके से चले गए थे लेकिन दोपहर को अचानक टेम्पो में आग लग गई..
0
0
Report
Advertisement

कांगेर घाटी के कुटुमसर गुफा और जंगल सफारी फिर से खुले

Jagdalpur, Chhattisgarh:कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्थित कुटुमसर गुफा और जंगल सफारी को पुनः पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है, दरअसल चक्रवाती तूफ़ान अर्नब के चलते कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को रोक दिया गया था, पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन ने उक्त फैसला लिया था 4 दिनों बाद चक्रवाती तूफ़ान अर्नब का असर समाप्त होते ही कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में फिर रौनक लौट आई है, पर्यटक यहां फिर से जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे एवं कुटुमसर गुफा के दीदार भी कर सकेंगे ।
0
0
Report

सतना-अमरपाटन मार्ग पर दो बाइक टक्कर, तीन घायल अस्पताल में भर्ती

Satna, Madhya Pradesh:सतना-अमरपाटन मुख्य मार्ग पर अतरहार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए। दुघर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों की मदद से 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची एम्बुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को तुरंत सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक तीनों घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
0
0
Report

जंगल से बस्ती आ रहे भालू ने आदिवासी युवक को घायल किया

Damoh, Madhya Pradesh:अपने बच्चों को लेकर जंगल से बस्ती की तरफ आया भालू और एक आदिवासी को कर गया घायल.. एंकर/ दमोह जिले के पन्ना टाइगर रिजर्व बफर जोन इलाके में जंगली जानवरों का आतंक लगातार जारी है और आए दिन यहां के जानवर जहां पालतू पशुओं की शिकार बना रहे है तो इंसानों को भी निशाना बनाया जा रहा है। बफर जोन के मडियादो फारेस्ट रेंज में आने वाले कारी बारा गांव में एक भालू ने आदिवासी युवक को निशाना बनाया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल बबलू आदिवासी अपने खेत ने काम कर रहे थे कि अचानक एक भालू अपने दो बच्चों को साथ लिए उसके खेत की तरफ आया बबलू उसे देख ही रहा था कि अचानक ये भालू हमलावर हो गया और उस पर हमला कर दिया, जैसे तैसे बबलू ने खुद को भालू के चंगुल से छुड़ाया और भालू अपने बच्चों को लेकर जंगल की तरफ भाग गया। आसपास के खेतों में काम करें किसान मौके पर पहुंचे , फारेस्ट अमले को सूचना दी गई और फिर उसे वन विभाग के सहयोग से मडियादो के अस्पताल लाया गया जहां उसे इलाज दिया जा रहा है। वन्य प्राणियों के जानकारों के मुताबिक ये मादा भालू होगा जो अपने बच्चों को लेकर घूमता है और ऐसे में यदि उसे अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कहीं खतरा लगता है तो वो हमलावर हो जाता है और इस घटना में भी यही संभव है。 बाइट/ बबलू आदिवासी ( घायल) बाइट/ रामगोपाल अहिरवाल ( बीट इंचार्ज बफ़र जोन मडियादो दमोह)
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में यातायात माह की शुरुआत, जागरूकता रैली से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में यातायात माह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक जिला – फर्रुखाबाद रिपोर्ट – अमर साइमन तारीख - 01-11-2026 एंकर – फर्रुखाबाद में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यातायात माह की शुरुआत हो गई है। रविवार को फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन से जागरूकता रैली निकाली गई। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वीओ – एक नवंबर से यातायात माह की शुरुआत हुई है। इसी क्रम में सुबह करीब 11 बजे पुलिस लाइन से जागरूकता रैली निकली गई। रैली से पहले पुलिस लाइन में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इसके साथ ही सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था। रैली में सबसे आगे एनसीसी कैडेट्स चल रहे थे। उनके पीछे विद्यालयों की छात्राएं शामिल थीं। वहीं, अंत में तीन सजे हुए वाहन रैली का हिस्सा बने। छात्र-छात्राएं और एनसीसी कैडेट्स हाथों में यातायात जागरूकता से संबंधित तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि यातायात माह के दौरान अलग-अलग दिवसों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। बाइट – गिरीश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, फर्रुखाबाद
0
0
Report

रोहतास में बंद पत्थर उद्योग फिर शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया तेज

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। रोहतास जिला में बंद पड़े पत्थर उद्योग को फिर से शुरू करने की कवायद अंतिम चरण पर है। पहले ही जहां पहाड़ी के गायघाट तथा गिजबाही में पत्थर खनन के लिए निविदा निकाल दी गई है। जिसके लिए 20 नवंबर तक तिथि भी निश्चित है। लेकिन रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा का कहना है कि पत्थर खनन के लिए दो अन्य ब्लॉक करबंदिया तथा गिजवाही-2 के लिए भी जल्द ही निविदा निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही करबंदिया ब्लॉक काफी बड़ा है, ऐसे में इसके अलग-अलग कई टुकड़े कर निविदा निकालने की योजना है। जिस पर अमल करने के लिए एक अनुमंडल स्तरीय कमेटी भी बना दी गई है, जो जल्द ही रिपोर्ट देगी। इसके साथ ही रोहतास जिला में बंद पड़े पत्थर उद्योग एक बार फिर शुरू होने की संभावना नजर आने लगी है। खनन विभाग के अधिकारियों के साथ डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने करबंदिया पहाड़ी इलाके में जाकर स्थल का जायजा भी लिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top