284003
प्रेमनगर में हजरत गैस वाले बाबा का उर्स शरीफ मनाया गया
Jhansi, Uttar Pradesh:आज प्रेमनगर रेलवे कॉलोनी में हजरत गैस वाले बाबा रहमतुल्लाह अलाइका के 29वें उर्स शरीफ का श्रद्धांजलि समारोह मनाया गया। दीनदयाल नगर से खाती बाबा होते हुए नगरा में उनकी मजार पर चादर भ्रमण किया गया। समारोह में हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक रहते सभी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। बाबा की चादर में उनकी पगड़ी भी सम्मिलित की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरबा प्रवेश पर सुरक्षा-चेक और निरीक्षण: हिंदू उत्सव समिति की एडवाइजरी
Bhopal, Madhya Pradesh:*हिन्दू उत्सव समिति ने गरबो को लेकर जारी की एडवाइजरी, गरबो में बाउंसर से लेकर DJ सब हिंदू हो,गरबा संचालक वाराह की पूजन और पंचगव्य पिलाकर प्रवेश दे,मुस्लिम लड़के पकड़े गए तो लाठी डंडे,लातो से पूजन होगी* - गरबो को लेकर हिंदू उत्सव समिति भोपाल से एडवायजरी जारी की साफ कहा जो हमारे निर्देश मानेगा वही गरबा करवा पाएगा.... - सिर्फ आधार कार्ड से काम नही चलेगा आजकल 10 रुपये फर्जी आधार बन रहे है... - गरबा आयोजक DJ ,लेकर सुरक्षा बाउंसर सब हिन्दू रखे मुस्लिमो काम के नाम पर मुस्लिमो को एंट्री देते है.... - हिन्दू उत्सव समिति ने साफ कहा वो गरबो में औचक निरीक्षण करेंगे पकड़े गए तो पूजन से लेकर इलाज ऑन द स्पॉट होगा... - मुस्लिमो की मानसिकता लव जिहाद वाली होती है... - गौ मूत्र का पान करे,भगवान वाराह की पूजन करेगे गरबा में माता की आराधना करें... (चौपाल)0
0
Report
गणेश विसर्जन जुलूस में नाबालिग पर धारदार हमला, अस्पताल में 10 टांके
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गोला कस्बे में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान नाबालिग छात्र पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. डीजे पर डांस के दौरान चप्पल लगने को लेकर पहले विवाद हुआ और कुछ देर बाद छात्र की गर्दन पर हमला कर दिया गया. घायल छात्र को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गर्दन पर करीब 10 टांके लगाए गए. फिलहाल छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है. डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ विवाद: घटना गोला कस्बे के खटिकाना टोला की बताई जा रही है. जहां बीती रात में गणेश प्रतिमा को डीजे के साथ विसर्जन के लिए सरयू तट ले जाया जा रहा था. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. इसी दौरान कौड़ीराम स्थित आरपीएम स्कूल का हाईस्कूल छात्र 15 वर्षीय ऋषभ कुमार सोनकर भी जुलूस में डांस कर रहा था. बतायि गया कि डांस के दौरान एक युवक के हाथ में मौजूद चप्पल ऋषभ को लग गई. इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया और जुलूस आगे बढ़ गया. आरोप है कि विवाद शांत होने के कुछ देर बाद उसी युवक ने ऋषभ की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से जुलूस में अफरा-तफरी मच गई. घायल छात्र को जुलूस में शामिल युवकों ने तत्काल संभाला और निजी अस्पताल पहुंचाया. गर्दन पर लगे करीब 10 टांके: अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र का इलाज शुरू किया. गर्दन पर लगी चोट के चलते करीब 10 टांके लगाए गए. उपचार के बाद छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची और घायल छात्र व मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी युवक की पहचान सामने नहीं आई है. खबर लिखे जाने तक छात्र के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक हो गया. आरोप है कि कहासुनी के बाद नाबालिग छात्र की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।0
0
Report
कौशाम्बी में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल कौशाम्बी ज़िले में दो युवकों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग दोनों युवकों को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। कोखराज थाना क्षेत्र के गेरसा चौराहा के पास मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दो युवकों के साथ कई लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों युवकों की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
वार्ड 15 से अनुराधा शर्मा का निर्विरोध उपचेयरमैन चुनाव तय
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा नगरपालिका में उपचेयरमैन पद के चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस पार्षद अनुराधा शर्मा ने उपचेयरमैन पद के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया। निर्धारित समय सुबह 11 बजे तक उपचेयरमैन पद के लिए केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ। ऐसे में अनुराधा शर्मा का उपचेयरमैन पद पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। अनुराधा शर्मा के निर्विरोध निर्वाचन की संभावना से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं, चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। सरमथुरा थानाधिकारी कैलाश सामरी के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा और नगरपालिका परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई।0
0
Report
पटना ब्रेकिंग: बिहार समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की घोषणा
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग- विधान परिषद चुनाव का ऐलान, बिहार समेत 4 राज्यों में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों पर चुनाव का ऐलान 29 सितंबर 2026 को जारी होगा चुनावी नोटिफिकेशन 6 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच 9 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर 2026 को होगा मतदान मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 27 अक्टूबर को होगी वोटों की गिनती 31 अक्टूबर 2026 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होगा0
0
Report
सिरोही आबूरोड नगरपालिका चुनाव: तीनों दलों के पक्षधर नामांकन, मतदान आज 2:30-5 बजे
Sirohi, Rajasthan:सिरोही आबूरोड नगरपालिका चुनाव -2026 उपाध्यक्ष के लिए तीन नामांकन भरे गए भाजपा की ओर से साधना ढाका, कांग्रेस से कांतिलाल परिहार और लता कोली ने भरा नामांकन 2.30 बजे से 5 बजे तक होगा मतदान मतदान के बाद परिणाम होगा घोषित रीटर्निग अधिकारी रामस्वरूप जौहर की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया हो रही संपन्न मौके पर शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी सहित पुलिस का जाब्ता है मौजूद0
0
Report
Advertisement
सोजत रोड फायरिंग: जमीन विवाद के शक में युवक गंभीर घायल
Pali, Rajasthan:सोजत रोड में फायरिंग की घटना, फायरिंग में एक युवक हुआ गंभीर घायल, जमीनी विवाद का मामला होने की आशंका, सोजत रोड में प्राथमिक उपचार के बाद किया सोजत रेफर, और सोजत से किया हायर सेंटर रेफर, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर जांच के बाद होगा मामले का खुलासा।0
0
Report
डूंगरपुर व सागवाड़ा निकाय में वाइस चेयरमैन चुनाव: भाजपा बहुमत के संकेत
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - डूंगरपुर व सागवाड़ा निकाय में वाइस चेयरमैन चुनाव, दोनों निकाय में भाजपा व कांग्रेस से नामांकन दाखिल, 2.30 से शुरू होगी मतगणना डूंगरपुर जिले में डूंगरपुर नगरपरिषद के उपसभापति व सागवाड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष के आज चुनाव है। चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। डूंगरपुर में भाजपा से अनिल पटेल व कांग्रेस से फरीदा बेगम ने नामांकन भरा है। तो वही सागवाड़ा में भाजपा से योगेश जैन व कांग्रेस से भावेश खांट ने नामांकन भरा है। दोनों निकाय में भाजपा को स्पष्ट बहुमत से भाजपा के वाइस चेयरमैन बनना लगभग तय है। डूंगरपुर व सागवाड़ा निकायों में वाइस चेयरमैन के लिए सुबह 10 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान डूंगरपुर नगरपरिषद में उपसभापति पद के लिए भाजपा से अनिल पटेल ने भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, सभापति सुशीला गुप्ता के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। वही कांग्रेस से फरीदा बेगम ने नामांकन भरा। इसी तरह सागवाड़ा नगरपालिका में भाजपा से योगेश जैन ने सागवाड़ा रिटर्निंग अधिकारी को अपना नामांकन पेश किया वही कांग्रेस से भावेश खांट ने अपना नामांकन दाखिल किया। दोपहर ढाई बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगी और तुरंत बाद मतगणना होगी। इधर दोनों निकाय में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से भाजपा का उपसभापति व पालिका उपाध्यक्ष बनना लगभग तय है। डूंगरपुर में 40 पार्षदों में से भाजपा के पास 24, कांग्रेस के 12, बीएपी के 3 और भाजपा समर्थित 1 निर्दलीय पार्षद है। वही सागवाड़ा में 35 में से 23 पार्षद भाजपा, 8 कांग्रेस व 4 पार्षद बीएपी के है।0
0
Report
दमोह के सीतानगर डेम में डूबे दो युवकों का शव बरामद, इलाके में मातम
Damoh, Madhya Pradesh:दो दिन बाद मिला डेम में डूबे युवक का शव. दमोह जिले के सीतानगर में एक दर्दनाक हादसे में डेम में डूबे दूसरे युवक का भी आज दूसरे दिन शव बरामद किया गया है। दो दिनों से जारी SDRF के सर्च ऑपरेशन के बाद ये दूसरा शव बरामद किया गया है। दरअसल रविवार को सीतानगर डेम में नहाने गए चार युवकों में से दो युवक देवेंद्र और दिनेश डूब गए थे। रविवार से ही युवकों की तलाश की जा रही थी और करीब 22 घंटे बाद एक युवक देवेंद्र का शव बरामद हुआ था जबकि दूसरे की तलाश जारी थी। SDRF इंचार्ज प्राची दुबे के नेतृत्व में दो दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के तहत आज मंगलवार को दोपहर में लापता दिनेश का शव भी बरामद किया गया है। दो मौतों के बाद इलाके में मातम पसरा है वहीं दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
नौकरी और भवन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी: दो गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:नौकरी और भवन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी मंत्रालय में नौकरी और गृह निर्माण मंडल का भवन दिलाने का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शशि प्रभा साहू और अमित कुमार देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, भानपुरी निवासी मनीष साहू की फरवरी 2024 में रुद्री रोड स्थित एक होटल में शशि प्रभा साहू और अमित कुमार देवांगन से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि दोनों ने खुद को मंत्रालय में कार्यरत बताते हुए मनीष को गृह निर्माण मंडल का पारिजात भवन दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने कथित तौर पर अपनी बात को पुख्ता दिखाने और मनीष का भरोसा जीतने के लिए उसे महानदी भवन मंत्रालय के बाहर तक ले गए। इसके बाद पारिजात आवास की कीमत 14 लाख 12 हजार रुपये बताई गई। पुलिस के अनुसार, इसी भरोसे में मनीष ने अलग-अलग बैंक खातों के साथ फोन-पे, गूगल-पे और नकद के जरिए किस्तों में कुल 9 लाख 8 हजार रुपये दे दिए। लेकिन रकम देने के बाद भी जब न मकान मिला और न ही किए गए वादे पूरे हुए, तब मनीष को अपने साथ धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। वही तकनीकी सबूतों और साक्ष्यों की पड़ताल के बाद पुलिस ने शशि प्रभा साहू और अमित कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।0
0
Report
सपोटरा नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में एक नामांकन, बरफी देवी निर्विरोध जीत संभव
Karauli, Rajasthan:सपोटरा(करौली)नगरपालिका सपोटरा उपाध्यक्ष पद चुनाव से जुड़ी खबर, निर्धारित 11 बजे तक केवल एक ही नामांकन पत्र हुआ जमा, वार्ड 2 से निर्वाचित भाजपा पार्षद बरफी देवी ने सिंबल के साथ नामांकन पत्र करवाया जमा, कांग्रेस पार्टी की ओर से नहीं करवाया गया नामांकन पत्र जमा, नाम निर्देशन पत्र दोपहर 2 बजे तक वापस लेने का समय है निर्धारित, एक ही नामांकन पत्र जमा होने पर बरफी देवी की निर्विरोध मानी जा रही है जीत, रिटर्निंग अधिकारी अनूप सिंह 2 बजे के बाद करेंगे औपचारिक घोषणा।0
0
Report
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को TAB DBT के जरिये दिए जाएंगे
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार जल्द ही प्रदेश में 10वीं और 12वीं के छात्रों को TAB देने जा रही है। दरअसल कुछ दिनों पहले छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में एक छात्रा ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया था कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कई बार घर में दूसरा मोबाइल नहीं होता है या लैपटॉप नहीं होता है । ऐसे में बच्चों को लैपटॉप या TAB अगर सरकार की ओर से मिल जाए तो ऑनलाइन पढ़ाई आसान होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बताया है कि इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं जल्द ही एक कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के 10वीं और 12वीं के सरकारी स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से TAB की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे बच्चों की पढ़ाई और बेहतर होगी ऑनलाइन शिक्षा के जरिए वह घर बैठे बेहतर शिक्षा ले पाएंगे।0
0
Report
Advertisement
सिद्धार्थनगर में पति-पत्नी की मौत: संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने का मामला
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ सिद्धार्थनगर संदिग्ध परिस्थितियों में पति का कमरे में लटकता और पत्नी का मृत्यु अवस्था में फर्श पर मिला शव।। 24 घंटे पहले हुई थी दोनों की रीतिरिवाज से शादी。 21 सितंबर दिन सोमवार को बांसी स्थित टेकधर बाबा मंदिर में दोनों की पारिवारिक राजामंदी से हुई शादी।। आज सुबह करीब 5 बजे दोनों का घर के अंदर मिला शव।। अनीता का मायका जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कडजहवा गांव मे बताया जा रहा।। सूचना मिलने पर बांसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी मय टीम के साथ पहुंचे आगे विधिक कार्रवाई में जुटे।। देशराज चौहान और अनीता चौहान का शव मिलने से गांव में तरह-तरह की चल रही चर्चाएं।। बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव की घटना।।0
0
Report
लक्ष्मणगढ़ पालिका उपाध्यक्ष इलेक्शन: कांग्रेस ने शाब्बीर कुरैशी, भाजपा ने नसीम बानो को प्रत्याशी बनाया
Sikar, Rajasthan:लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका मण्डल के उपाध्यक्ष पद को लेकर नगरपालिका भवन में प्रक्रिया शुरू हो गई है। लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी भावेश कुमार धनवंत ने बताया कि आज सुबह 10बजे से उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक कांग्रेस पार्टी से शाब्बीर कुरैशी और भाजपा से नसीम बानो ने उपाध्यक्ष पद को लेकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। दोपहर दो बजे से पांच बजे तक मतदान होंगे इसके पश्चात मतगणना शुरू की जाएगी।0
0
Report
करमा महोत्सव: महिलाएं करम डाल से भाई की उम्र बढ़ाने और प्रकृति सुरक्षा की कामना
Koderma, Jharkhand:प्रकृति पर्व करमा की धूम शुरू हो गई है। कोडरमा के चंदवारा प्रखंड के जामु खाड़ी मैदान में करमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। घटवार आदिवासी महासभा की ओर से आयोजित करमा महोत्सव में महिलाएं करम डाल की पूजा कर प्रकृति और अपने भाई की रक्षा के लिए वरदान मांग रही है। वीओ :- 1 करम डाल में रक्षा सूत्र बांधकर अपने भाई के लंबी उम्र का वरदान मांगती ये महिलाएं करमा उत्सव मनाने में जुटी है। यूं तो समाज का हर तबका करमा उत्सव मनाता है लेकिन आदिवासी समाज के लिए यह पर्व खासा महत्वपूर्ण है। कोडरमा के चंदवारा के जामु खाड़ी मैदान में घटवार घटवाल आदिवासी महासभा की ओर से करमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जहां पारंपरिक वेशभूषा में विधि विधान से महिलाएं करम डाल की पूजा कर रही है और अपने भाई की लंबी उम्र के साथ प्रकृति की रक्षा की कामना कर रही है। बाइट :- पर्व मनाती युवतियां वीओ :- 2 करमा महोत्सव को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जहां स्कूली छात्राएं आकर्षक आदिवासी नृत्य पेश कर रही है, जबकि करमा महोत्सव में शामिल महिलाएं झूमर डांस कर खुशियां मना रही है। मांदर की थाप पर आज हर कोई प्रकृति पर्व के मौके पर झूम रहा है और नाच गा कर प्रकृति के हरे भरे रहने की कामना करते हुए भाई के लिए वरदान मांग रहा है। बाइट :- कृष्णा सिंह घटवार, प्रदेश उपाध्यक्ष, घटवार आदिवासी महासभा वीओ :- 3 कार्यक्रम के आयोजक राजेश सिंह घटवार ने बताया कि जंगल झाड़ के बीच रहते हुए आदिवासी जल जंगल की सुरक्षा में लगे हुए हैं और इस महोत्सव के जरिए अपने भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं। बाइट :- राजेश सिंह घटवार, आयोजक-ब्लू बंडी में अंतिम वीओ :- प्रकृति हरा भरा रहे, खेती बारी में अच्छी हो, इसी मनोकामना के साथ महिलाएं करम डाल की पूजा कर रही है और रक्षा सूत्र बांधकर भाई के लंबी आयु के लिए वरदान मांग रही है। कमोबेश देश के हर हिस्से में आज करमा पूजा को लेकर कुछ यही उत्साह नजर आ रहा है。0
0
Report
Advertisement
