284001
झांसी के JMK Toyota शोरूम में लॉन्च हुई Urban Cruiser Tasior
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के JMK Toyota शोरूम में Urban Cruiser Tasior लॉन्च की गई है। इस गाड़ी में कई खास फीचर्स लगाए गए हैं जो झांसी वासियों के लिए खुशी की बात है। Toyota की इस नई गाड़ी में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। शोरूम मैनेजर विवेक कुमार ने इसकी खासियतों के बारे में जानकारी दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जेडीयू समीक्षा बैठक से भाजपा में बड़े फैसलों की अटकले तेज
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग- आज जेडीयू की समीक्षा बैठक बुले गई हैं, यह बैठक बेहद महत्वपूर्व बताई जा रहीं हैं。 MLC चुनाव के आए नतीजों के बाद यह बैठक हो रहीं हैं, जिसमें पिछले दिनों हुए चुनाव के नतीजों पर भी समीक्षा होगी。 इस बैठक की अध्यक्षता संजय झा और निशांत कुमार करेंगे। इस बैठक में जेडीयू के पदाधिकारियों को बुलाया गया हैं。 पिछले MLC चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवारों की हार की भी समीक्षा होगी。 दो निर्दलीय उम्मीदवार जो चुनाव जीते थे, उन्होंने जेडीयू के उम्मीदवार को हरा कर चुनाव जीता था。 जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की बात सामने आई, इस मामले को लेकर भी पार्टी आज कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं।0
0
Report
हरदोई में कफ सिरप ओवरडोज से चार वर्षीय बच्ची की मौत, निगरानी चूक सामने
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बच्चों की निगरानी में चूक बनी जानलेवा,चुपके से ओवरडोज़ कफ सिरप पीने से मासूम की मौत, थम गईं साँसे घर में बच्चों की छोटी सी लापरवाही और बड़ों की जरा सी चूक कितनी भारी पड़ सकती है,इसकी दर्दनाक तस्वीर हरदोई में सामने आई है। टड़ियावां क्षेत्र के हर्रई गांव निवासी चार वर्षीय अल्काफिया की कफ सिरप पीने से मौत हो गई। बच्ची अपनी मां रेहाना के साथ सांडी थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में रिश्तेदारी में गई थी। परिजनों के मुताबिक, बच्ची को दो दिन से खांसी थी। इसी दौरान घर में रखी एक बुजुर्ग की कफ सिरप की शीशी उसके हाथ लग गई और उसने चुपके से पूरी शीशी पी ली। कुछ देर बाद उसने दादी को बताया कि वह खांसी की दवा पी चुकी है। शाम तक बच्ची सामान्य रूप से खेलती रही, लेकिन रात में उसका शरीर ढीला पड़ने लगा। परिजन इसे दवा का नशा समझते रहे। सुबह हालत बिगड़ने पर डॉक्टर को बुलाया गया। अलग-अलग चिकित्सकों को दिखाने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।हरदोई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अमित आनंद के अनुसार, बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। परिजनों की जानकारी के मुताबिक, कफ सिरप की पूरी शीशी पीने से गंभीर ओवरडोज हुआ, जिससे सांस और हृदय गति रुक गई।0
0
Report
गुरुग्राम में पहली बार मोतियाबिंद सर्जरी और दृष्टि सुधार के लिए नई लेजर तकनीक की शुरुआत
New Delhi, Delhi:गुरुग्राम, 5 नवंबर 2026: आंखों की बीमारियों के इलाज और चश्मे से छुटकारा पाने के लिए अब गुरुग्राम में आधुनिक लेजर तकनीक की सुविधा मिलेगी। सेक्टर 51 गुरुग्राम के M2K कॉर्पोरेट पार्क सेंटर फॉर साइट में स्विट्जरलैंड में विकसित फेम्टो एलडीवी जेड-8 तकनीक की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही गुरुग्राम में पहली बार इस तकनीक के माध्यम से लेजर आधारित मोतियाबिंद सर्जरी और बिना फ्लैप बनाए चश्मे का नंबर कम करने वाली क्लियर प्रक्रिया का विकल्प उपलब्ध होगा। मोतियाबिंद होने पर आंख का प्राकृतिक लेंस धुंधला हो जाता है, जिससे देखने में परेशानी होती है। ऑपरेशन के दौरान इस लेंस को हटाकर उसकी जगह कृत्रिम लेंस लगाया जाता है। नई लेजर तकनीक की मदद से ऑपरेशन के दौरान आंख पर सटीक चीरा लगाने, लेंस के आगे की झिल्ली को गोल आकार में खोलने और धुंधले लेंस को छोटे हिस्सों में बांटने जैसे काम किए जा सकते हैं। इससे डॉक्टर को ऑपरेशन के महत्वपूर्ण चरणों में अधिक सटीकता के साथ काम करने में मदद मिलती है। सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के चेयरमैन एवं मेडिकल डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) महिपाल एस. सचदेव ने कहा कि दुनिया में निकट दृष्टिदोष यानी पास की चीजें साफ और दूर की चीजें धुंधली दिखाई देने की समस्या बढ़ रही है। अनुमान है कि वर्ष 2050 तक दुनिया की लगभग आधी आबादी मायोपिया से प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आधुनिक तकनीक और बेहतर नेत्र उपचार की सुविधाएं लोगों के नजदीक उपलब्ध कराना जरूरी है। गुरुग्राम में नई तकनीक की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हास्पिटल के सीईओ शंकर नारंग ने कहा “हमारा उद्देश्य बड़े शहरों के साथ-साथ अन्य शहरों में भी आंखों के बेहतर इलाज की सुविधा पहुंचाना है। गुरुग्राम में नई लेजर तकनीक की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन और बिना चीरा लगाए नजर सुधारने की आधुनिक सुविधा मिलेगी। हमारा प्रयास है कि अनुभवी डॉक्टरों और नई तकनीक की मदद से लोगों को बेहतर इलाज मिल सके।“ मोतियाबिंद और एंटीरियर सेगमेंट सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट, लेफ्टिनेंट कर्नल (डॉ.) सतिंदर सिंह मान (रिटायर्ड) ने कहा “क्लियर आंखों का नंबर कम करने की एक आधुनिक लेजर प्रक्रिया है। इसमें आंख के सामने मौजूद पारदर्शी हिस्से यानी कॉर्निया के अंदर एक छोटा-सा ऊतक तैयार किया जाता है। इसे एक छोटे चीरे से बाहर निकाल दिया जाता है। इससे कॉर्निया का आकार बदलता है और रोशनी आंख के अंदर सही तरीके से केंद्रित होने में मदद मिलती है। इस प्रक्रिया से निकट दृष्टिदोष और दृष्टिवैषम्य जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद मिल सकती है। इसमें आंख पर अलग से फ्लैप यानी पतली परत बनाकर उठाने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, यह प्रक्रिया हर मरीज के लिए उपयुक्त नहीं होती। इसके लिए आंखों की पूरी जांच जरूरी है।“ सीनियर कंसल्टेंट (मोतियाबिंद और रिफ्रैक्टिव सर्जरी) डॉ. (विंग कमांडर) सपना रैना (रिटायर्ड) ने कहा “नई तकनीक की मदद से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान कई महत्वपूर्ण काम लेजर से किए जा सकते हैं। ऑपरेशन के बाद आंख में लगाए जाने वाले कृत्रिम लेंस का चयन भी मरीज की जरूरत के अनुसार किया जाता है। कुछ मरीजों के लिए ऐसे लेंस उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग दूरी पर देखने में मदद कर सकते हैं, जबकि कुछ लेंस आंखों के विशेष प्रकार के नंबर को ठीक करने में सहायक होते हैं। कौन-सा लेंस बेहतर रहेगा, इसका निर्णय डॉक्टर जांच के बाद करते हैं।“0
0
Report
Advertisement
पटवारी का विवादित बयान: पुलिस बच्चों की शिक्षा के खर्च से भ्रष्टाचार पर असर?
Dhar, Madhya Pradesh:पुलिसकर्मियों के बच्चे पढ़ाई के लिए परेशान, करप्शन से जोड़कर जीतू पटवारी का विवादित बयान धार / बरमंडल कमल सोलंकी शहीद टीआई दिलीप पुरी के मामले में सरकार पर हमलावर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अब अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर सकते हैं। बरमंडल में शहीद टीआई के परिवार से मुलाकात के दौरान पटवारी ने पुलिस विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आर्थिक परेशानियों का जिक्र करते हुए बच्चों की शिक्षा को भ्रष्टाचार से जोड़ दिया। पटवारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाए तो विभाग में भ्रष्टाचार कम हो सकता है। उनके इस बयान ने पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पुलिस विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करते हैं। महंगाई के दौर में उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी है कि बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। पटवारी ने कहा कि यही आर्थिक परेशानियां कई बार कर्मचारियों को अपराध और भ्रष्टाचार की ओर प्रेरित करती हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि पुलिस विभाग के सवा लाख कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा का पूरा जिम्मा सरकार उठाए। पटवारी के मुताबिक, अगर सरकार पुलिसकर्मियों के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाती है, तो इससे पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार कम करने में मदद मिल सकती है। शहीद टीआई दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पटवारी का यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। पुलिसकर्मियों की आर्थिक परेशानियों को भ्रष्टाचार से जोड़ने वाले इस बयान पर सियासी प्रतिक्रिया सामने आने की संभावना है।0
0
Report
उदयपुर में दीपोत्सव शुरू, पांच दिन महालक्ष्मी मंदिर में अद्भुत सजावट और पूजा
Udaipur, Rajasthan:कल से उदयपुर में दीपोत्सव पर्व की धूम शुरू हो जाएगी। दीपावली पर्व को लेकर शहर के महालक्ष्मी मंदिर में पांच दिन तक विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर प्रांगण सहित रँगनिवास से जगदीश चौक तक के मंदिर मार्ग पर भव्य विद्युत सज्जा की गई है। धनतेरस के दिन कल अल सुबह मदिंर के पट खुल जाएंगे। दीपोत्सव के दौरान माता महालक्ष्मी को विशेष श्रंगार धारण कराया जाएगा। वही इस बात अन्नकूट महोत्सव का आयोजन 10 नवंबर को किया जाएगा。0
0
Report
दौसा में 221 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, डीडवाना में भीड़ चरम पर
Dausa, Rajasthan:दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 जिले की 221 ग्राम पंचायत में मतदान जारी लोगो में सरपंच और वार्ड पंच चुनने को लेकर उत्साह आठ पंचायत समिति क्षेत्र में हो रहा चुनाव जहां 655698 मतदाता कर रहे मताधिकार का प्रयोग 768 मतदान केंद्रों पर चल रहा मतदान जहां सुरक्षा के भी है व्यापक बंदोबस्त जिले सबसे बड़ी पंचायत डीडवाना में है काफी गहमागहमी 10444 मतदाता चुनेंगे पंचायत का सरपंच0
0
Report
Advertisement
शामली: राशन कार्ड में जीवित महिला को मृत दिखाकर नाम हटाने का मामला
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली जिंदा महिला को घोषित किया म्रतक शामली जनपद में सरकारी राशन व्यवस्था से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पूर्ति विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी जीवित है, लेकिन राशन कार्ड में उसे मृतक दर्शाकर उसका नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इतना ही नहीं, पीड़ित का आरोप है कि राशन कार्ड में पत्नी का नाम हटाकर उसके स्थान पर दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित राशिद ने पूर्ति निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके राशन कार्ड संख्या 1754200087309 में उसकी पत्नी को मृतक दर्शा दिया गया है। जबकि उसकी पत्नी पूरी तरह जीवित है। पीड़ित का आरोप है कि बिना किसी जांच-पड़ताल के उसकी पत्नी को मृत घोषित कर राशन कार्ड में नाम हटाने की कार्रवाई की जा रही है पीड़ित के मुताबिक, वह मेहनत-मजूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। राशन कार्ड में पत्नी का नाम गलत तरीके से हटाए जाने से उसके परिवार के सामने सरकारी राशन मिलने का संकट खड़ा हो सकता है। आरोप है कि उसकी पत्नी का नाम हटाकर दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज कराने का प्रयास भी किया जा रहा है। पीड़ित ने विभागीय अधिकारियों से सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर बिना सत्यापन किसी जीवित महिला को मृतक कैसे घोषित कर दिया गया? क्या विभाग में राशन कार्ड से संबंधित कार्रवाई करने से पहले कोई जांच नहीं की जाती? बाइट – पीड़ित राशिद पीड़ित ने पूर्ति निरीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पत्नी को मृतक दर्शाने की प्रक्रिया तत्काल निरस्त करने और राशन कार्ड में उसका नाम दोबारा बहाल कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि विभागीय अधिकारी इस गंभीर लापरवाही की जांच कर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। byte .... पीड़ित महिला0
0
Report
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान से कांग्रेस घर-घर तक पहुंचाएगी अपनी तैयारी
Bikaner, Rajasthan:कांग्रेस का बड़ा ऐलान 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान को लेकर AICC पर्यवेक्षक अजय शर्मा ने बीकानेर में प्रेस वार्ता की। बोले- गली, मोहल्ले और ढाणी तक पहुंचेगा कांग्रेस का संगठन। घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जुड़ने और कटने की जानकारी जुटाने की योजना। काम नहीं करने वाले कार्यकर्ताओं को चेतावनी दिए जाने और पार्टी से छुट्टी करने तक की बात कही गई। गुटबाजी पर अजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में मनभेद नहीं है, शहर और देहात के अध्यक्ष मिलकर काम कर रहे हैं।0
0
Report
सिकंदराराव में राजकमल पब्लिक स्कूल में गरबा की धूम, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस-दीपावली के पावन पर्व से पूर्व राजकमल पब्लिक स्कूल सिकंदराराऊ में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गरबा उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गरबा नृत्य सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोककला की सुंदर झलक प्रस्तुत की। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों, उत्साह और आत्मविश्वास ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री राजकुमार सिंह राठौर एवं प्रबंध निदेशिका श्रीमती नीलम सिंह राठौर के कुशल मार्गदर्शन में समय-समय पर ऐसे सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उनका मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना भी है।दीपावली महोत्सव के अंतर्गत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए दीया सजावट प्रतियोगिता, भव्य रंगोली निर्माण प्रतियोगिता तथा विभिन्न सदनों के बीच हाउस बोर्ड सजावट प्रतियोगिता शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रभात मोहन भारद्वाज एवं उपप्रधानाचार्य श्री सौरभ माहेश्वरी के निर्देशन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन एवं व्यवस्थाओं में श्रीमती दीप्ति बागर्थी, श्रीमती अनुभा माहेश्वरी, श्रीमती श्वेता बागर्थी, श्रीमती शिल्पी माहेश्वरी, श्री शिवम कुमार, श्री रवेंद्र यादव एवं श्री सौरभ शर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं सहयोगी शिक्षकों की सराहना की। प्रबंधन ने कहा कि बच्चों की मुस्कान, प्रतिभा और उत्साह ही विद्यालय की वास्तविक पहचान है। विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन करता रहेगा।0
0
Report
Advertisement
तिजारा-खैरथल में पंचायत चुनाव: 63 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले में पंचायत राज चुनाव को लेकर आज लोकतंत्र का महासंग्राम जारी है। तिजारा और किशनगढ़बास पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान हो रहा है। ग्रामीण मतदाता आज अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं और प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। किशनगढ़बास पंचायत समिति की 32 और तिजारा पंचायत समिति की 31 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया जारी है। दोनों पंचायत समितियों की कुल 63 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए करीब 363 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज ग्रामीण मतदाताओं के हाथों में है। वही तिजारा के मेवात क्षेत्र में संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है। अब देखना होगा कि गांव की चौपाल से लेकर पंचायत की सत्ता तक पहुंचने की इस चुनावी जंग में जनता किस प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताती है और किसके सिर सरपंची का ताज सजता है।0
0
Report
कैथून पुलिस ने 1.75 लाख की ऑनलाइन ठगी के लोकेश नईया को गिरफ्तार किया
Kota, Rajasthan:जिला कोटा विधानसभा लाडपुरा कैथून पुलिस का साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, पुलिस ने 1 लाख 75 हजार की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश ऑनलाइन ठगी के शातिर अपराधी को गिरफ्तार हरियाणा निवासी साइबर ठग लोकेश कुमार नईया गिरफ्तार कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन पर कैथून सीआई मनोज सिकरवार ने कार्रवाई की0
0
Report
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद
New Delhi, Delhi:उत्तरी के वजीराबाद थाना इलाके के जगतपुर मेट्रो स्टेशन के पास बाईपास नाले में मिला अज्ञात शव। शव पर चोट के निशान तो नहीं लेकिन लगभग उम्र 15 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। राहगीरों ने सुबह के वक्त नाले में तैरता हुआ शव देखा जिसकी सूचना वज़ीराबाद थाना पुलिस को दी. बोट क्लब के गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला. वजीराबाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को इतला की जा रही है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि नाले में मिले शव को किसी ने हत्या कर नाले में डंप किया या फिर नहाते वक्त हादसा हुआ. फिलहाल वजीराबाद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच गंभीरता से कर रही है।0
0
Report
Advertisement
रामनगर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान आग, कई घर जलकर राख
Bagaha, Bihar:इस वक़्त की बड़ी ख़बर पश्चिम चंपारण ज़िला से आ रही है जहाँ रामनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शहर के त्रिवेणी चौक से सबुनी रोड के बीच कई घर आग की चपेट में आ गए। आरोप है कि अतिक्रमणकारियों ने खुद ही आग लगा दी। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल रामनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान का आज तीसरा दिन है लिहाजा प्रशासन की ओर से पहले ही अतिक्रमणकारियों को सरकारी जमीन खाली करने की सूचना औऱ नोटिस दी गई थी लेकिन अभियान का कल से ही विरोध प्रदर्शन जारी है इसी बीच आज त्रिवेणी चौक से सबुनी रोड के बीच अचानक आग लग गई औऱ देखते ही देखते कई घर धू-धू कर जलने लगे यहीं वज़ह है की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन का कहना है कि कुछ अतिक्रमणकारियों ने खुद ही आग लगाई है वहीं, घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इधर पुलिस ने कुछ असामाजिक तत्वों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रामनगर के सीओ वेद प्रकाश ने घटना की पुष्टि की है. फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच और दोषियों की पहचान समेत आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
दो माह से मानदेय नहीं: रोजगार सेवकों ने कौशांबी में किया प्रदर्शन
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:दो माह से मानदेय नहीं मिलने पर ग्राम रोजगार सेवकों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को सिराथू ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवक संघ के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर बकाया मानदेय के जल्द भुगतान की मांग की। खास बात यह है कि सिराथू उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का गृह नगर है, बावजूद इसके यहां रोजगार सेवक दो महीने से मानदेय का इंतजार कर रहे हैं। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र ने कहा कि लगातार जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। त्योहार नजदीक है और मानदेय नहीं मिलने से परिवार की जरूरतों के साथ दीपावली की तैयारी पर भी असर पड़ रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि त्योहार से पहले उनका बकाया भुगतान कराया जाए।0
0
Report
नरसिंहपुर में पराली नियंत्रण: बिना एसएमएस कटर हार्वेस्टर पर FIR
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले में पराली प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन और कृषि विभाग सख्त रुख अपनाए हुए हैं। प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बिना सुपर एसएमएस (SMS) कटर के हार्वेस्टर चलाकर खेतों में पराली के अवशेष छोड़ने वाले हार्वेस्टर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। चीचली ब्लॉक में नियमों की अनदेखी करने पर तीन हार्वेस्टर संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, शासन और कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार फसल कटाई के दौरान हार्वेस्टर में एसएमएस (SMS) कटर लगाना अनिवार्य किया गया है, ताकि अवशेष बारीक होकर मिट्टी में मिल जाएं और किसान पराली जलाने को मजबूर न हों। साथ ही जो हार्वेस्टर बेलर का उपयोग नहीं कर रहे हैं, उन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए जिला स्तर से लेकर फील्ड स्तर तक टास्क फोर्स और कंट्रोल रूम गठित किया गया है। चिचली ब्लॉक के मौ एवं आसपास के गांवों में निरीक्षण के दौरान बिना एसएमएस कटर के संचालित पाए गए तीन हार्वेस्टर संचालकों के विरुद्ध गाडरवारा SDM, तहसीलदार, पुलिस प्रशासन और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने एफआईआर दर्ज कराई है।0
0
Report
Advertisement
