284001
झांसी के 27 केंद्रों पर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा हुई शुरू
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में उत्तर प्रदेश पुलिस की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा का आज पहला दिन है। जिले के 27 केंद्रों पर 21,000 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों की सख्त तलाशी के बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा को सफल बनाने के लिए शासन और भर्ती बोर्ड के नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खदान में डूबे युवक की मौत: ग्रामीणों में सन्नाटा, सुरक्षा की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन-जवाजा ,ब्यावरसंभाग प्रभारी जवाजा। ग्राम पंचायत सरवीना के राजपुरा बोचान गांव के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की खदान में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोहन सिंह पुत्र गोविंद सिंह रावत सुबह करीब 11:30 बजे गांव के निकट स्थित पानी से भरी खदान में नहाने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह करीब 30 फीट गहरी खदान में जा गिरा। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई。 हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा युवक को बचाने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में प्रशासन को सूचना दी गई। जवाजा थाने से एसआई दीपाराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। ब्यावर सिविल डिफेंस टीम ने कड़ी मशक्त के बाद शव को खदान से बाहर निकाला। इसके बाद राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवाजा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया。 मृतक सोहन सिंह तीन भाइयों में बीच का भाई था तथा उसकी दो बहनें हैं। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। घटना के बाद माता गंगा देवी और पिता गोविंद सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का घर घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर स्थित है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र की पानी से भरी खदानों पर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।0
0
Report
छतरपुर के महाराजपुर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या, परिवार में शोक
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के महाराजपुर नगर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 11 निवासी सतीश कुशवाहा ने अपने कच्चे मकान की अटारी पर फांसी का फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में घर पहुंचा था, जिसके बाद पत्नी ने उसे डांट-फटकार लगाई। इसके कुछ समय बाद सतीश घर की अटारी पर चला गया और फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी तब लगी जब घर में रखे ड्रम से आवाज आई। उन्होंने जाकर देखा तो सतीश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। तत्काल परिजन उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
झारखंड: राज्यसभा चुनाव से पहले होटल राजनीति धमाकेदार, एक विधायक के साथ सियासत गरम
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले अब होटल पॉलिटिक्स भी शुरू हो गई है। एक तरफ एनडीए ने अपने सभी विधायकों को रांची के एक पांच सितारा होटल में ठहराया है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने विधायकों की बैठक होटल चाणक्य बीएनआर में बुलाई है। बैठक में शामिल होने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दावा किया कि बीजेपी के 5 से 6 विधायक उनके संपर्क में हैं और वे समर्थन देने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने किसी विधायक का नाम नहीं बताया। कांग्रेस विधायकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर इंडिया गठबंधन के विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक के दौरान रात्रि भोज का भी कार्यक्रम रखा गया है। साथ ही राज्यसभा चुनाव को लेकर मॉक पोल कराया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कांग्रेस और झामुमो के अधिकृत उम्मीदवारों को ही गठबंधन के सभी विधायकों का वोट मिले।0
0
Report
Advertisement
पचमढ़ी-पनारपानी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- पचमढ़ी मार्ग पर स्थित पनारपानी गांव के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। स्विफ्ट डिजायर और ऑल्टो कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार अन्य तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए पिपरिया अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है。0
0
Report
5 महीनों से वेतन नहीं मिलने पर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, भुगतान की मांग तेज
Dholpur, Rajasthan:5 माह से वेतन-भत्तों का भुगतान नहीं होने पर गुस्साए सफाईकर्मियों ने नगरपालिका कार्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सफाई कर्मी शामिल हुए। सफाई कर्मियों का कहना है कि 5 माह से वेतन न मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की फीस और घर का खर्च निकालना भारी पड़ रहा है। कर्मियों ने प्रशासन से बकाया वेतन-भत्तों का भुगतान जल्द कराने की मांग रखी। साथ ही चेतावनी दी कि अगर भुगतान नहीं हुआ तो सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विमलेश मीणा ने कर्मियों को समझाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द सफाई कर्मियों का वेतन भुगतान कराया जाएगा। सफाई कर्मियों ने कहा कि आश्वासन के बाद भी भुगतान में देरी हुई तो वे आंदोलन तेज करेंगे।0
0
Report
बसेड़ी में टेंपो-बाइक भिड़ंत, 12 साल की बच्ची की मौत, चार महिलाएं घायल
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के बसेड़ी कस्बे में हुए एक सड़क हादसे में 12 साल की मासूम की मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा बाड़ी रोड स्थित नहर कोठी के पास हुआ जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई。 टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिगस्त हो गए। हादसे में टेंपो सवार बरौली का पुरा निवासी रामबरन की बेटी शिवन्या की मौके पर ही मौत हो गई。 हादसे में चार अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ी ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल धौलपुर रेफर कर दिया गया。 सूचना मिलते ही बसेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतक बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया बताया गया है कि टेंपो में सवार सभी लोग बाड़ी क्षेत्र से बसेड़ी में आयोजित एक सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है0
0
Report
Advertisement
करनैलगंज से अमरपाली एक्सप्रेस रवाना, सांसद ने FIR और कार्रवाई का संकेत दिया
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के कैसरगंज से बीजेपी सांसद करणभूषण सिंह द्वारा आज करनैलगंज रेलवे स्टेशन से अमरपाली एक्सप्रेस ट्रेन को हरि झंडी दिखा करके रवाना किया गया है। प्रतिदिन अमरपाली एक्सप्रेस करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर रुकेगी कैसरगंज सांसद के पत्र पर ही ट्रेन का करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव हुआ है। वही अयोध्या श्री राम मंदिर दान पात्र घपले को लेकर के बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई होगी आप लोग इंतजार करिए। एफआईआर भी इस मामले में होगी राम जन्मभूमि बनने में समय लगा इस पूरे मामले में एफआईआर होगी जल्दी होगी एफआईआर होने में इसमें देर नहीं होगा। वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को लेकर के कहा कि मेहनत करें अभी कुर्सी बहुत दूर है अखिलेश यादव विपक्ष के सबसे बड़े नेता हैं मुद्दा उठाना उनका काम है। एक मुद्दा उनको मिला है देखिए उसमें सच क्या है आगे इस मामले में कार्रवाई हो रही है डबल इंजन की सरकार है योगी महाराज यहां पर बैठे हुए हैं ऊपर नरेंद्र मोदी हैं इस पूरे मामले में कोई बचेगा नहीं अगर दोषी होगा तो कार्रवाई जरूर होगी। वही टीएमसी सांसदों के टूटकर एनडीए को समर्थन दिए जाने पर बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि कोई तोड़फोड़ हम लोग नहीं कर रहे हैं सबको भारतीय जनता पार्टी समझ में आ गई है वाकई अच्छी पार्टी है देश हित में काम कर रही है इसलिए हर कोई आ रहा है और भी जो आना चाहते है सबका स्वागत है। वहीं गोंडा में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को लेकर बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि हमने रेल मंत्री से जब मुलाकात की थी तो हमने कुछ मांग रखी थी यह निकाल कर आया था कि कुछ समय तक ट्रेन खाली जाती है। तो मैं उनका सुझाव दिया था 2 से 3 दिन गोरखपुर से अयोध्या होते हुए लखनऊ जाए अगर संभव हो पाए तो दूसरे तीन दिन तक गोरखपुर से अयोध्या होते हुए लखनऊ जाए। मुझे लगता है कि जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की भी शोकट मिल जाएगी इसके साथ ही साथ हमने ओवर ब्रिज निर्माण की भी मांग की है मैंने जितने भी काम रेल मंत्री को दिया है वह सारे हमारे काम पूरा होंगे। वहीं डीजल पर लगाई गई लिमिट को लेकर के बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि देश के लिए बड़ी समस्या पड़ेगी युद्ध को लेकर अगर कोई बात नहीं होती है तो आगे भी चल करके पूरे देश को हर्जाना इसको भुगतना पड़ेगा मैंने पहले भी कहा था। यह कुछ दिन के लिए समस्या आई है इससे पहले भी परिवार में जब कोई समस्या आती है आदमी उससे निकल जाता है। तो आप समझिए कि आपका परिवार है मिलजुल कर आप लोगों को साथ देना होगा तो इससे हम लोग उभर जाएंगे। वही ट्रेन के ठहराव को लेकर के कहा कि जब मैं सांसद बना तो मैं देख रहा था कि कौन सी समस्या है उसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि यहां पर किसी बड़ी ट्रेन का ठहराव नहीं है। मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं मैं उनके पास गया मैंने उनको पत्र दिया पत्र देने के तुरंत बाद कार्रवाई हुई है। उसी की देन है कि करनैलगंज की भारी संख्या आज यहां पर आकर के जो अमरपाली ट्रेन यहां पर अब रुकेगी उसका स्वागत किया है हरी ठंडी दिखा करके उसको हम लोगों यहां से रवाना किया गया है।0
0
Report
दहेज हत्या: पति-देवर को अदालत ने 10-10 वर्ष की सजा
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पहले मोहर्रम की 10वीं तारीख को बहन की हत्या, आज मोहर्रम की पहली तारीख को मिला इंसाफ, दहेज हत्याकांड में पति-देवर को 10-10 साल की सजा फैसला आने के बाद मृतका के भाई ने न्यायालय व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की विवेचना और शासकीय अधिवक्ता की पैरवी से मिला न्याय दहेज के दानवों पर न्याय का हथौड़ा, पति और देवर को 10-10 साल की कैद जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय की अदालत से सुनाया फैसला 2 लाख की मांग बनी मौत की वजह, तीन साल बाद अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला दहेज के लिए बुझा दी गई थी सुुमुप्ता की जिंदगी, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा मोहर्रम की पहली तारीख पर मिला न्याय, दहेज हत्या के दोषियों को 10 साल जेल बहन की मौत का बदला कानून ने लिया, पति-देवर को 10-10 साल की सजा शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय ने की पुष्टि गाजीपुर से दहेज हत्या के एक चर्चित मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या के मामले में जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडे की अदालत ने पति और देवर को दोषी करार देते हुए 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। खास बात यह है कि जिस बहन की हत्या मोहर्रम के दिनों में हुई थी, उसे इंसाफ भी मोहर्रम की पहली तारीख को मिला है। इस बात की जानकारी मृतका के भाई मुफिज खान ने की है। इस दौरान उन्होंने न्यायालय को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दरअसल गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर अटवा गांव में वर्ष 2023 में हुई दहेज हत्या के मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय की अदालत ने आरोपी पति मुस्ताक और देवर इश्तियाक को दोषी पाते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। इस बात की पुष्टि शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में सुमुप्ता की शादी बड़े धूमधाम से मुस्ताक के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी गई。 दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। परिजनों का आरोप है कि दो लाख रुपये देने के बावजूद अतिरिक्त रकम की मांग जारी रही। 30 जुलाई 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों में सुमुप्ता की मौत हो गई। मृतका के भाई जहीरूद्दीन ने नोनहरा थाने में मृतका बहन के पति व देवर समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर पति मुस्ताक और देवर इश्तियाक के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाह पेश किए गए। गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय ने बताया कि न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला दिया है। अदालत का फैसला आने के बाद मृतका के भाई मुफिज खान ने बताया कि मेरी बहन को आज इंसाफ मिला है। दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया गया और आखिरकार उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस की निष्पक्ष विवेचना, सरकारी वकीलों की प्रभावी पैरवी और न्यायालय के फैसले से हमें न्याय मिला है। पीड़ित परिवार ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की विवेचना व शासकीय अधिवक्ता की पैरवी से बहन को न्याय मिला है। बाइट – मुफिज खान- मृतका के भाई बाइट- कृपा शंकर राय- शासकीय अधिवक्ता, गाजीपुर0
0
Report
इकाना स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान ODI सीरीज का दूसरा मैच आज दोपहर 1:30 बजे
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच श्रृंखला का दूसरा एकदिवसीय मुकाबला बुधवार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा जिसे लेकर स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं आज भारत और अफगानिस्तान की टीम ने ग्राउंड पर अभ्यास किया। गर्मी को देखते हुए दर्शकों के लिए मुफ्त पानी की व्यवस्था की गई है। पहले मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल की थी ऐसे में अफगानिस्तान दूसरा मैच जीत कर श्रंखला में बना रहना चाहेगा तो वही भारत यह मैच जीत कर श्रृंखला अपने नाम करना चाहता है।0
0
Report
Advertisement
अमरोहा के नौगांव सादात में पंचायत भवन से चोर ताला तोड़कर चोरी, दस्तावेज़ भी गायब
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के ग्राम मखदूमपुर स्थित पंचायत भवन में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया, मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के ग्राम मखदूमपुर स्थित पंचायत भवन में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह पंचायत भवन खुलने पर अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच में कंप्यूटर सिस्टम, एम्प्लीफायर, डीवीआर, एलईडी और कूलर गायब मिले। ग्राम प्रधान मधु चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोरी हुए कंप्यूटर में महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मौजूद थे। उन्होंने चोरी गए सामान की जल्द बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान के अनुसार पंचायत भवन में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में नाराजगी है और पंचायत भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
मोदी सरकार के 12 वर्ष: चंपई सोरेन ने केंद्र की उपलब्धियां गिनाईं
Gumla, Jharkhand:गुमला. भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 'सेवा, सुशासन और विकास' अभियान के तहत मंगलवार को सदर प्रखंड स्थित बिंदेश होटल परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को देश के विकास का स्वर्णिम अध्याय बताया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने की. इस अवसर पर विनय लाल, मुनेश्वर साहू, सविंदर कुमार सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और विकास का नया मानक स्थापित किया है. उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की गई हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है. इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, रेलवे, डिजिटल इंडिया, रोजगार सृजन और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में डबल इंजन सरकार के कारण विकास कार्यों में तेजी आई है और जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है. इस दौरान चंपई सोरेन ने झारखंड की वर्तमान सरकार पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और लूट-खसोट का माहौल बना हुआ है तथा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरने में विफल रही है. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा और इंडियन नेशनल कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य के विकास की गति प्रभावित हुई है. हाल के चुनावी परिणामों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता विकास, सुशासन और सुरक्षा के मुद्दों पर भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है. आने वाले समय में कई राज्यों में राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. प्रेसवार्ता के अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और पार्टी इसी संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है. भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिलेभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा.0
0
Report
कॉर्बेट के लाल कान वाले दुर्लभ टस्कर हाथी जंगल की नई पहचान बना रहा
Noida, Uttar Pradesh:विश्व प्रसिद्ध कॉर्बरेट टाइगर रिजर्व अपनी समृद्ध जैव विविधता और दुर्लभ वन्यजीवों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है इन दिनों कॉर्बर्ट में दिखाई दे रहा एक विशालकाय लाल कान वाला दुर्लभ टस्कर हाथी वन्यजीव प्रेमियों, पर्यटकों और फोटोग्राफरों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है,अपने विशाल शरीर, लंबे चमकदार दांतों और लाल रंग के कानों के कारण यह हाथी दूर से ही अलग पहचान बना लेता है। हाल ही में यह दुर्लभ टस्कर कॉर्बेट के विभिन्न क्षेत्रों में देखा गया, 11 जून को यह हाथी कॉर्बेट के सबसे लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्र ढिकाला जोन के ग्रासलैंड इलाके में विचरण करता दिखाई दिया था,इसके बाद यह लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय कर 13 जून को झिरना रेंज पहुंच गया। इस हाथी की लगातार गतिविधियों पर वन्यजीव प्रेमियों और फोटोग्राफरों की नजर बनी हुई है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वर्तमान समय में 1200 से अधिक एशियाई हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है, लेकिन लाल कान वाले हाथी बेहद कम संख्या में दिखाई देते हैं। यही वजह है कि यह दुर्लभ टस्कर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रसिद्ध.wildlife फोटोग्राफर दीप रजवार बताते हैं कि यह हाथी कॉर्बेट के सबसे पहचान वाले टस्करों में से एक है। अनुमानित रूप से 40 से 45 वर्ष आयु का यह परिपक्व नर हाथी अपने शांत स्वभाव और विशाल कद-काठी के लिए जाना जाता है, सामान्यतः यह आक्रामक व्यवहार नहीं करता, जिससे वन्यजीव फोटोग्राफरों को इसके प्राकृतिक व्यवहार और शानदार तस्वीरें कैद करने का अवसर मिलता है. लाल कानों को लेकर लोगों के मन में कई तरह की जिज्ञासाएं रहती हैं। हालांकि दीप रजवार का कहना है कि यह किसी बीमारी या संक्रमण का संकेत नहीं है,दरअसल कानों में पिगमेंट की कमी और रक्त वाहिकाओं की विशेष संरचना के कारण कानों का रंग लाल दिखाई देता है,यही अनोखी विशेषता इस हाथी को अन्य हाथियों से अलग और विशिष्ट पहचान प्रदान करती है. वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार लगभग एक दशक पहले भी कॉर्बेट में ऐसा ही एक लाल कान वाला विशाल टस्कर हाथी देखा जाता था, जिसकी वर्ष 2017 में दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी, उसके बाद लंबे समय से ऐसा कोई हाथी दिखाई नहीं दिया था। ऐसे में वर्तमान में दिख रहा यह लाल कान वाला टस्कर एक बार फिर लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है. विशेषज्ञ मानते हैं कि स्वस्थ, शक्तिशाली और परिपक्व नर हाथियों की मौजूदगी किसी भी जंगल के मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत होती है,लाल कान वाला यह दुर्लभ गजराज केवल कॉर्बेट की सुंदरता और समृद्ध जैव विविधता का प्रतीक नहीं है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण की सफलता की जीवंत मिसाल भी है। जंगल की हरियाली के बीच विचरण करता यह विशालकाय टस्कर आज कॉर्बेट की नई पहचान बनता नजर आ रहा है।0
0
Report
Advertisement
जळगाव महापालिका में दिव्यांगों का ठिय्या आंदोलन: निधि नहीं मिला तो आमरण उपोषण
Jalgaon, Maharashtra:जळगावातील महानगरपालिकेत दिव्यांग बांधवांचे ठिय्या आंदोलन .. दिव्यांग बांधवांच्या योजनांसाठी वेळेवर निधी उपलब्ध होत नसल्याच्या समस्येबिरुद्ध आंदोलन. निधी उपलब्ध न झाल्याने योजनाच्या लाभापासून १०० हून अधिक दिव्यांग बांधव वंचित.. लवकरात लवकर निधी न मिळाल्यास आमरण उपोषण करण्याचा इशारा दिव्यांग सेनेच्या वतीने देण्यात आला आहे.0
0
Report
भाजपा कार्यक्रम में हंगामा, महिला नेता ने पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए
Ghaziabad, Uttar Pradesh:भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ है।मोदीनगर में पार्टी के कार्यक्रम में महिला नेता ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाये और उनकी सुनवाई ना होने की बात कही। महिला नेता ने कहा कि यदि मुझे न्याय नहीं मिला, तो पहले आमरण अनशन पर बैठूँगी और फिर आत्मदाह करूँगी।0
0
Report
बारमेर में 25 हजार के इनामी नशा तस्कर पांचाराम गिरफ्तार, ANTF की बड़ी सफलता
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी पांचाराम को बाड़मेर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई ANTF के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन मदसनेही’ के तहत की गई। ANTF आईजी विकास कुमार ने बताया कि नशे के बड़े तस्करों और नेटवर्क के खिलाफ यह 64वीं बड़ी कार्रवाई है। आरोपी पांचाराम पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था और राजस्थान, गुजरात तथा महाराष्ट्र में लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा।0
0
Report
Advertisement
