Back
Jhansi284003blurImage

UP News- झांसी मंडल द्वारा पर्यावरण पखवाड़ा के अंतर्गत 35000 पौधे लगाए गए विभिन्न स्टेशनों पर पर्यावरण संरक्षण के लिए

Eshan Khan
Jun 05, 2025 12:12:51
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर झांसी रेल मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न स्टेशनों, शेड तथा अन्य स्थान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्यावरण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों का भी आज समापन हो गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा रेल कर्मियों को हरित शपथ दिलाई गई। रेल सुरक्षा बल की जवानों तथा स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों ने भी हरित शपथ लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण तथा रीसाइकिल रीयूज और रिड्यूस के सिद्धांत का पालन करते हुए प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने का प्रण लिया तदोपरांत मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली
1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|