284003
झांसी लोहा मंडी स्थित तीन कारोबारी के ठिकानों पर यूपी जीएसटी की टीम ने मारा छापा
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के आतिया तालाब स्थित लोहा मंडी में यूपी जीएसटी की टीम ने अमित स्टील और दूसरे दो कारोबारियों की दुकानों और गोदाम पर छापा मारा। इसके बाद जीएसटी विभाग द्वारा इस साल के रिटर्न में पाई गई कमी की जांच की जा रही है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन फर्मों के स्टॉक और व्यापार से जुड़े प्रपत्रों का विश्लेषण किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 45 साल के टीचर की जान बचाई; फ्लाईओवर से कूदते वक्त आत्महत्या रोक दी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : TRAFFIC POLICE SAVED THE LIFE OF A 45-YEAR-OLD GOVERNMENT SCHOOL TEACHER WHO ATTEMPTED SUICIDE BY JUMPING FROM THE RANI JHANSI FLYOVER ON WEDNESDAY AFTERNOON/SURESH KUMAR (SI, TRAFFIC)/ SAHIL (CT)S/B दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक 45 साल के सरकारी स्कूल टीचर की जान बचाई, जिन्होंने बुधवार को आज़ाद मार्केट चौक पर रानी झांसी फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। कांस्टेबल साहिल बताते हैं, "8 जुलाई को भारी बारिश के बीच किसी के गिरने की आवाज़ सुनाई दी। हमने 100 और 112 पर कॉल किया, लेकिन एम्बुलेंस का इंतज़ार किए बिना घायल टीचर को ई-रिक्शा से पास के अस्पताल पहुँचाया और उनके परिवार को भी सूचना दी... टीचर की नाक और कानों से खून बह रहा था और उनके दोनों हाथों में फ्रैक्चर था। उनकी जान बचा ली गई।"0
0
Report
दस दिवसीय सौराठ सभा हर्षोल्लास के साथ संपन्न।
Madhubani, Bihar:SAURATH SABHA END,MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR,12.07.2026 मधुबनी में 10 दिवसीय ऐतिहासिक सौराठ सभा का आज हुआ समापन। सौराठ सभा में विवाह का पंजीकरण के लिए मिथिलांचल सहित अन्य प्रांतों से हजारों लोग पहुंचे। सौराठ सभा मे सैकड़ो मैथिल ब्राम्हणो की शादीयां तय हुई जिसका पंजीकार ने पंजीकरण किया। बहुत पहले जब विवाह के लिए आज जैसी सुविधाएँ नहीं थीं, तब मिथिला क्षेत्र के ब्राह्मण परिवारों के लिए योग्य वर-वधू ढूँढ़ना कठिन होता था। इसी समस्या के समाधान के लिए सौराठ गाँव स्थित सभा गाछी में शादी के लिए दूल्हा और उनके परिजन पहुंचते थे।वधु पक्ष के लोग भी पहुंचकर दूल्हा का चयन करते थे।पंडित मोहन झा ने बताया यहाँ हर वर्ष बड़ी सभा लगती थी जहां लाखों की संख्यां में वर और वर -वधु के परिजन पहुंचते थे। चार दशक पूर्व तक एक लाख से अधिक की संख्यां में लोग पहुंचते थे ,एक लाख से अधिक लोगो के पहुँचने पर सभा गाछी स्थित बरगद का पेड़ मुर्झा जाता था।अब हजारों में ही लोग पहुंच पाते हैं। इस सभा में दूर-दूर से परिवार आते थे। वर पक्ष और कन्या पक्ष आपस में मिलते, परिवार और वंशावली (पंजी) की जाँच करते और यह सुनिश्चित करते कि विवाह सभी सामाजिक नियमों के अनुसार तय हो। पंजीकार विवाह योग्य परिवारों के सात पीढ़ी का रिकॉर्ड देखकर शादी की अनुमति देते थे। दोनों पक्षों के सात पीढ़ी का मिलान किया जाता है फिर शादी का पंजीकरण किया जाता है।उसके बाद ही विवाह तय होता है।लोग अब देश विदेश रहने लगे हैं और सोशल साइट और अन्य डिजिटल तरीके से शादी तय कर रहे हैं ऐसे में लोग सभा गाछी नहीं पहुंच पाते हैं। इस परंपरा की शुरुआत लगभग 700 वर्ष पहले महाराजा हरिसिंह देव के शासनकाल में मानी जाती है। उन्होंने विवाह व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने के लिए इस परंपरा को बढ़ावा दिया।दस दिवसीय सौराठ सभा मे 500 से अधिक शादियों का पंजीकरण किया गया। सौराठ सभा गाछी मिथिला की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है। पहले मिथिलांचल के कई इलाके में यह सभा लगती थी लेकिन अब सिर्फ सौराठ तक सिमट कर रह गया है।यहाँ देश-विदेश से लोग इसकी ऐतिहासिक विरासत को देखने आते हैं।आज जरूरत है इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की।0
0
Report
मधुबनी में ऐतिहासिक 10 दिवसीय सौराठ सभा का हुआ समापन।
Madhubani, Bihar:SAURATH SABHA,MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR 12.07.2026 मधुबनी में 10 दिवसीय ऐतिहासिक सौराठ सभा का आज हुआ समापन। सौराठ सभा में विवाह का पंजीकरण के लिए मिथिलांचल सहित अन्य प्रांतों से हजारों लोग पहुंचे। सौराठ सभा मे सैकड़ो मैथिल ब्राम्हणो की शादीयां तय हुई जिसका पंजीकार ने पंजीकरण किया। बहुत पहले जब विवाह के लिए आज जैसी सुविधाएँ नहीं थीं, तब मिथिला क्षेत्र के ब्राह्मण परिवारों के लिए योग्य वर-वधू ढूँढ़ना कठिन होता था। इसी समस्या के समाधान के लिए सौराठ गाँव स्थित सभा गाछी में शादी के लिए दूल्हा और उनके परिजन पहुंचते थे।वधु पक्ष के लोग भी पहुंचकर दूल्हा का चयन करते थे।पंडित मोहन झा ने बताया यहाँ हर वर्ष बड़ी सभा लगती थी जहां लाखों की संख्यां में वर और वर -वधु के परिजन पहुंचते थे। चार दशक पूर्व तक एक लाख से अधिक की संख्यां में लोग पहुंचते थे ,एक लाख से अधिक लोगो के पहुँचने पर सभा गाछी स्थित बरगद का पेड़ मुर्झा जाता था।अब हजारों में ही लोग पहुंच पाते हैं। इस सभा में दूर-दूर से परिवार आते थे। वर पक्ष और कन्या पक्ष आपस में मिलते, परिवार और वंशावली (पंजी) की जाँच करते और यह सुनिश्चित करते कि विवाह सभी सामाजिक नियमों के अनुसार तय हो। पंजीकार विवाह योग्य परिवारों के सात पीढ़ी का रिकॉर्ड देखकर शादी की अनुमति देते थे। दोनों पक्षों के सात पीढ़ी का मिलान किया जाता है फिर शादी का पंजीकरण किया जाता है।उसके बाद ही विवाह तय होता है।लोग अब देश विदेश रहने लगे हैं और सोशल साइट और अन्य डिजिटल तरीके से शादी तय कर रहे हैं ऐसे में लोग सभा गाछी नहीं पहुंच पाते हैं। इस परंपरा की शुरुआत लगभग 700 वर्ष पहले महाराजा हरिसिंह देव के शासनकाल में मानी जाती है। उन्होंने विवाह व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने के लिए इस परंपरा को बढ़ावा दिया।दस दिवसीय सौराठ सभा मे 500 से अधिक शादियों का पंजीकरण किया गया। सौराठ सभा गाछी मिथिला की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है। पहले मिथिलांचल के कई इलाके में यह सभा लगती थी लेकिन अब सिर्फ सौराठ तक सिमट कर रह गया है।यहाँ देश-विदेश से लोग इसकी ऐतिहासिक विरासत को देखने आते हैं।आज जरूरत है इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की।0
0
Report
Advertisement
जीरो डंपसाइट अभियान से शहरों की तस्वीर बदलेगी, 310 करोड़ परियोजना से सुधार
Noida, Uttar Pradesh:CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘जीरो डंपसाइट’ के राष्ट्रीय लक्ष्य को मिल रही गति* 310 करोड़ रूपये की परियोजना से बदलेगी शहरों की तस्वीर 75 लाख घन मीटर पुराने कचरे से मिलेगी मुक्ति, स्थापित होंगे वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट लिगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए 30 नगरीय निकायों में कार्यादेश तथा 40 निकायों में एलओए जारी0
0
Report
धनबाद सांसद ने मानहानि नोटिस के साथ 2 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति की मांग की
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का मामला अब कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को दो करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में प्रेस वार्ता और विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगाए गए आरोपों को झूठा, निराधार और मानहानिकारक बताया गया है। सांसद की ओर से सात दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने, आरोप वापस लेने, सोशल मीडिया से संबंधित सामग्री हटाने और दो करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग की गई है। ऐसा नहीं होने पर दीवानी और आपराधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। सांसद ढुलू महतो की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी मीडिया को यह जानकारी दी गई है। सांसद की तरफ से उनके अधिवक्ता के माध्यम से भेजे गए कानूनी नोटिस में कहा गया है कि निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने प्रेस वार्ता और विभिन्न प्रिंट, डिजिटल तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सांसद और उनके परिवार के खिलाफ गंभीर, झूठे और मानहानिकारक आरोप लगाए। नोटिस के अनुसार इन आरोपों के व्यापक प्रचार-प्रसार से सांसद की व्यक्तिगत, सामाजिक और सार्वजनिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। नोटिस में विधायक अरूप चटर्जी से सात दिनों के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक लिखित माफी मांगने, सभी कथित मानहानिकारक बयानों को वापस लेने, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म से संबंधित वीडियो, पोस्ट और अन्य सामग्री हटाने की मांग की गई है। साथ ही भविष्य में ऐसे बयान नहीं देने और प्रतिष्ठा को हुई कथित क्षति के लिए दो करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति देने की भी मांग की गई है।0
0
Report
मधुबनी के 10 दिवसीय सौराठ सभा का ऐतिहासिक समापन, हजारों विवाह पंजीकृत
Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी में 10 दिवसीय ऐतिहासिक सौराठ सभा का आज हुआ समापन। सदियों पुरानी मैथिल वैवाहिक संस्कृति की पहचान रही ऐतिहासिक सौराठ का आज समापन हो गया। दस दिवसीय सौराठ सभा में मिथिलांचल के विभिन्न इलाकों से हजारों लोग पहुंचे। सौराठ सभा मे सैकड़ो मैथिल वर वधु की शादीयां तय हुई जिसका पंजीकार ने पंजीकरण किया। बहुत पहले जब विवाह के लिए आज जैसी सुविधाएँ नहीं थीं, तब मिथिला क्षेत्र के ब्राह्मण परिवारों के लिए योग्य वर-वधू ढूँढ़ना कठिन होता था। इसी समस्या के समाधान के लिए सौराठ गाँव स्थित सभा गाछी में शादी के लिए दूल्हा और उनके परिजन पहुंचते थे। वधु पक्ष के लोग भी पहुंचकर दूल्हा का चयन करते थे। पंडित मोहन झा ने बताया यहाँ हर वर्ष बड़ी सभा लगती थी जहाँ लाखों की संख्यां में वर वधु के परिजन पहुंचते थे। चार दशक पूर्व तक एक लाख से अधिक की संख्यां में लोग पहुँचते थे ,एक लाख से अधिक लोगोम के पहुँचने पर सभा गाछी स्थित बरगद का पेड़ मुर्झा जाता था। अब हजारों में ही लोग पहुंच पाते हैं। इस सभा में दूर-दूर से परिवार आते थे। वर पक्ष और कन्या पक्ष आपस में मिलते, परिवार और वंशावली (पंजी) की जाँच करते और यह सुनिश्चित करते कि विवाह सभी सामाजिक नियमों के अनुसार तय हो। पंजीकार विवाह योग्य परिवारों के सात पीढ़ी का रिकॉर्ड देखकर शादी की अनुमति देते थे। दोनों पक्षों के सात पीढ़ी का मिलान किया जाता है फिर शादी का पंजीकरण किया जाता है। उसके बाद ही विवाह तय होता है। इस परंपरा की शुरुआत लगभग 700 वर्ष पहले महाराजा हरिसिंह देव के शासनकाल में मानी जाती है। उन्होंने विवाह व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने के लिए इस परंपरा को बढ़ावा दिया। दस दिवसीय सौराठ सभा मे 500 से अधिक शादियों का पंजीकरण किया गया। सौराठ सभा गाछी मिथिला की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है। पहले मिथिलांचल के कई इलाके में यह सभा लगती थी लेकिन अब सिर्फ सौराठ तक सिमट कर रह गया है। यहाँ देश-विदेश से लोग इसकी ऐतिहासिक विरासत को देखने आते हैं। आज जरूरत है इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की। बाईट पंडित मोहन झा सौराठ सभा।0
0
Report
Advertisement
मांझी में खेत में अकेली युवती से गैंगरेप, चारों आरोपी हिरासत में
Chapra, Bihar:मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी पँचायत क्षेत्र स्थित अपने खेत में अकेले काम करने पहुँची युवती को अकेला पाकर चार युवकों द्वारा गैंगरेप किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मांझी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चार घण्टे के भीतर चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना की गम्भीरता को देखते हुए मांझी पहुँचे एसएसपी बिनीत कुमार एवम सदर एसडीपीओ ने पीड़िता के अलावा हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों से गहन पूछताछ की। एसएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए यह जानकारी दी की घटना सत्य है तथा चारों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार भी कर ली है। मौके पर पहुँचि गई एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के साक्ष्य व कपड़ों आदि की जांच की तथा नमूने अपने साथ लेते गए।0
0
Report
बेगूसराय के फुलवरिया में पूर्व जिला परिषद सदस्य पर गोली, तनाव चरम पर
Begusarai, Bihar:बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र स्थित फुलवरिया फलमंडी बाजार की घटना जिसमें पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहम्मद सिकंदर अली को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया। घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार घटना के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और गोलीबारी के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पक्षियों में नाराजगी भी दिखी कि पुलिस व्यवस्था के बारे में लोग शिकायत कर रहे हैं; मामले की तफ्तीश जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई जल्द होगी.0
0
Report
खाने की जिद पर मामा-चाचा के घर हत्या: किशन गिरफ्तार
Alirajpur, Madhya Pradesh:खाना न खाना पड़ा महंगा, मामा ससुर ने की भांजी के पति की हत्या! दूसरे मामा के घर भोजन करने से नाराज था आरोपी किशन। आंगन में सो रहे भांजे दामाद पर धारदार हथियार से किया हमला, मौके पर ही मौत। मान-मनौव्वल के झगड़े में अपनों ने ही उजाड़ा भांजी का सुहाग। रिश्तों के कत्ल की यह खौफनाक कहानी शुरू होती है एक सफर से। आम्बुआ थाने के मृतक गुड्डू अपनी पत्नी को लेकर अपने दो मामा ससुर—किशन और रघु के घर के लिए निकला था। गुड्डू सबसे पहले पहले मामा यानी किशन के घर पर रुका। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक पी। किशन चाहता था कि उसका भांजा दामाद गुड्डू वहीं रुककर रात का खाना खाए। लेकिन गुड्डू ने यह कहते हुए मना कर दिया कि दूसरे मामा रघु के घर पर खाना बन चुका है और उसे वहां जाना है। किशन के बार-बार टोकने के बाद भी गुड्डू नहीं माना और वो दूसरे मामा रघु के घर चला गया। वहां उसने भोजन किया और रात को आराम करने के लिए आंगन में सो गया। लेकिन किशन के दिल में यह बात घर कर गई कि दामाद ने उसके यहां खाना क्यों नहीं खाया. रात के सन्नाटे में, गुस्से से तमतमाया किशन, रघु के घर के आंगन में पहुंच गया। उसने सोते हुए गुड्डू को जगाया और चिल्लाते हुए कहा—'जमाई, तू मेरे यहाँ क्यों नहीं रुका?' इसके पहले कि गुड्डू कुछ समझ पाता या संभल पाता, किशन ने एक धारदार हथियार निकाला और गुड्डू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि गुड्डू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महज खाने की एक जिद ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया और भांजी के सुहाग को हमेशा के लिए खत्म कर दिया。 पुलिस ने आरोपी किशन को गिरफ्तार कर लिया है0
0
Report
Advertisement
Vande Bharat एक्सप्रेस में दूध की मिलावट पर सवाल, रेल मंत्री-IRCTC को शिकायत
Morena, Madhya Pradesh:एंकर-देश की सबसे प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर खानपान की गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में है। हज़रत निज़ामुद्दीन से झांसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने उन्हें परोसे गए दूध की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि दूध की जगह ऐसा संदिग्ध लिक्विड परोसा गया जो केमिकल या मिलावटी पदार्थ जैसा दिखाई दे रहा था। मामले की शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रेल मंत्री और IRCTC से की गई है। वीओ-दरअसल यह मामला वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22470 का है, जो हज़रत निज़ामुद्दीन से झांसी जा रही थी। यात्रा के दौरान यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी मौजूद थे। आरोप है कि ट्रेन में सर्व किया गया दूध सामान्य दूध जैसा नहीं था, बल्कि उसकी बनावट और रंग देखकर वह किसी केमिकल या मिलावटी लिक्विड जैसा दिखाई दे रहा था। राजेंद्र पाल गौतम ने स्वयं इस पूरे मामले का वीडियो बनाया और यात्रियों को परोसे गए दूध की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। वीओ-बताया गया कि कोच E-2 की सीट नंबर 1, 2, 3 और 4 पर यात्रा कर रहे यात्रियों और उनके स्टाफ ने तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रेल मंत्री और IRCTC को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। पोस्ट में कहा गया कि यदि वंदे भारत जैसी प्रीमियम और महंगी ट्रेन में यात्रियों को इस तरह का संदिग्ध दूध परोसा जा रहा है, तो सामान्य ट्रेनों में यात्रियों को कैसी गुणवत्ता का खाना और पेय पदार्थ मिल रहा होगा। पोस्ट में रेलवे और केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए वेंडर्स की जवाबदेही तय करने की मांग भी की गई है। वीओ- शिकायत में पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, परोसे गए दूध के सैंपल की लैब टेस्टिंग कराने और यदि मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित वेंडर या कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। राजेंद्र पाल गौतम का कहना है कि प्रीमियम किराया लेने के बावजूद यात्रियों की सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। बाइट-राजेंद्र पाल गौतम- यूपी कांग्रेस प्रभारी वीओ - अब देखना होगा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रेल मंत्री और IRCTC से की गई इस शिकायत के बाद रेलवे प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। क्या दूध की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी और जिम्मेदार वेंडर पर कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी सिर्फ शिकायत तक ही सीमित रह जाएगा। फिलहाल इस घटना ने वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन की कैटरिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
मोकामा सम्यागढ़ में नकाबपोशों ने आभूषण दुकान लूटकर भारी मात्रा में सोना-चांदी लूटा
Barh, Bihar:मोकामा के सम्यागढ़ में बड़ी लूट, सम्यागढ़ बाजार के सुनील सिंह के मार्केट स्थित आभूषण दुकान में बाइक सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक के बल पर की लूट, दुकानदार चंदन कुमार को बंदूक के बट से मारकर किया जख़्मी और भारी मात्रा में सोने चाँदी के आभूषण और नकद लेकर बाढ़ के कोंदी की तरफ भागे बदमाश, थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने की पुष्टि, बदमाशों के पीछे पड़ी है पुलिस, एसडीपीओ रामकृष्ण ने सभी थाने को किया एलर्ट, फायरिंग कर दहशत मचाते फरार हुये बदमाश。0
0
Report
बिजली विभाग की लापरवाही से कर्मी की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग की
Giridih, Jharkhand:बिजली विभाग की लापरवाही से रविवार रात करीब 7 बजे एक कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान सरयू पंडित 46 वर्ष, निवासी मटरूखा पंचायत के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सरयू पंडित पिछले 18 वर्षों से डांडीडीह पावर हाउस में केजुअल वर्कर के रूप में काम कर रहा था. आज वह महतोडीह में ट्रांसफार्मर बनाने का काम कर रहा था. काम शुरू करने से पहले शट डाउन लिया गया था, लेकिन काम के दौरान अचानक लाइन आ जाने से वह करंट की चपेट में आ गया. करंट लगने से वह बुरी तरह झुलसकर गिर गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बड़ा हाल है. मुखिया रविंद्र कुमार ने कहा कि यह पूरी तरह बिजली विभाग की लापरवाही है. बिना सूचना के लाइन चालू कर देने से यह हादसा हुआ. इस मामले की सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दे दी गई है. परिजनों ने बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में किशोर पर लकड़बग्घा हमला, ग्रामीण दहशत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - भैंस चराने गये किशोर को लकड़बग्घा ने किया हमला, लकड़बग्घा के हमले में किशोर हुआ घायल, अचानक हमले से घबराए किशोर ने मचाया शोर, किशोर के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने दौड़ कर किशोर को लकड़बग्घे के चंगुल से छुड़ाया, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल,नदी किनारे जाने से डर रहे लोग, घायल अवस्था में किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, उपचार के बाद किशोर को घर ले गए परिजन, ललपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हऊपुर गाँव के पास की घटना。0
0
Report
वाराणसी के सिगरा में देहव्यापार रोकथाम के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में सिगरा पुलिस की देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई. • मालदहिया स्थित ज्योति गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा सेक्स रैकेट का भंडाफोड़. • मौके से 5 युवतियां और 2 होटल संचालक गिरफ्तार कड़ी कार्रवाई शुरू. • गिरफ्तार 5 युवतियों में से 4 पश्चिम बंगाल और 1 अन्य राज्य की रहने वाली. • थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में सादे वेश में ग्राहक बनकर पहुंची थी पुलिस. • छापेमारी के बाद एसीपी चेतगंज और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य. • गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की मिल रही थीं शिकायतें. • पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच जारी.0
0
Report
साइबर अपराधी गिरफ्तार: गाजीपुर में साइ-वज्र के तहत 7 आरोपी पकड़े गए
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर साइबर अपराधियों पर 'साइ-वज्र' का प्रहार, 2.55 करोड़ की साइबर ठगी से जुड़े 7 आरोपी गिरफ्तार, 8 टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई देशभर की 20 से ज्यादा NCRP शिकायतों से जुड़े हैं गिरफ्तार आरोपी टास्क फ्रॉड, फेक रेटिंग, म्यूल अकाउंट और पोंजी स्कीम का खुलासा व्हाट्सएप-टेलीग्राम के जरिए लोगों को बनाते थे ठगी का शिकार कमीशन के लालच में बैंक खाते बेचने वाला पूरा नेटवर्क बेनकाब गाजीपुर के विभिन्न थानों में 6 मुकदमे दर्ज, जांच तेज एसपी डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई पुलिस की अपील—लालच भरे ऑनलाइन ऑफर से रहें सावधान, ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत गाजीपुर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए 'साइ-वज्र अभियान' के तहत बड़ा शिकंजा कसा है। साइबर सेल, साइबर क्राइम थाना और जिले के विभिन्न थानों की 8 टीमों ने एक साथ छापेमारी कर 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जांच में इनका संबंध देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज 20 से अधिक साइबर शिकायतों और करीब 2 करोड़ 55 लाख रुपये की ठगी से सामने आया है। इस बात की जानकारी एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'साइ-वज्र अभियान' के तहत गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में साइबर सेल, साइबर क्राइम थाना और जिले के विभिन्न थानों की कुल 8 टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर टास्क फ्रॉड, फेक रेटिंग, म्यूल बैंक खाते, संदिग्ध मोबाइल नंबर, पोंजी स्कीम और साइबर ठगी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। जांच में सामने आया है कि इनका नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था और इनके खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 20 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करीब 2 करोड़ 55 लाख रुपये की संदिग्ध लेन-देन की संलिप्तता पाई गई है। वहीं उन्होंने कहा कि आरोपी सोशल मीडिया और टेलीग्राम-व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को टास्क पूरा करने, ऑनलाइन कमाई और निवेश का लालच देकर ठगी करते थे। कुछ आरोपी बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराधियों को कमीशन पर उपलब्ध कराते थे, जबकि कुछ चोरी किए गए ऑनलाइन डेटा का इस्तेमाल फर्जी रेटिंग और साइबर फ्रॉड में करते थे। इस कार्रवाई में विभिन्न थानों में कुल 6 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले आसान कमाई के झांसे में न आएं, अपने बैंक खाते किसी को इस्तेमाल करने के लिए न दें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।0
0
Report
Advertisement
