284128
23 नवंबर से शुरू हो रही विश्वविद्यालय बैडमिंटन महिला प्रतियोगिता, भाग लेने के लिए टीम रवाना हुईं
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी विश्वविद्यालय बैडमिंटन 23 नवम्बर 2024 से शुरू होने जा रहा है। इस महिला प्रतियोगिता मैं भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय , शिमला के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय बैडमिंटन महिला की टीम रवाना हुई हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी में संपूर्ण समाधान दिवस: 142 शिकायतें, 9 निस्तारण; DM ने समयबद्ध निर्देश
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी:- जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस हुआ आयोजित। तिलोई में डीएम शशांक चौधरी की अध्यक्षता में फरियादियों की सुनी गई समस्याएं。 चारों तहसीलों में कुल 142 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 9 मामलों का मौके पर किया गया निस्तारण。 तिलोई में 61 में 4, गौरीगंज में 34 में 4 और मुसाफिरखाना में 19 में 1 शिकायत का हुआ निस्तारण。 अमेठी तहसील में 28 शिकायतें मिलीं, जिन पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं。 डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की भी चेतावनी。0
0
Report
संभल में विरलेश यादव के किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री बनने पर जोरदार स्वागत
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । बीजेपी नेता विरलेश यादव को किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर संभल में जोरदार स्वागत । संभल पहुंचने पर बुलडोजर / जेसीवी पर सवार समर्थकों ने बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पर पुष्प वर्षा की .. स्वागत के दौरान बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विरलेश यादव ने सी एम योगी की जमकर तारीफ की .. बयान देकर सी एम योगी की तुलना भगवान विश्कर्मा और हनुमान से की .. कहा , भगवान विश्वकर्मा ने जिस तरह सृष्टि रची थी .. सी एम योगी ने भी उसी तरह यूपी में विकास की गाथा गढ़ी है । यह भी कहा ..जैसे हनुमान ने लंका जलाकर भक्तों की रचा की .. सी एम योगी ने भी भगवान हनुमान की तरह यूपी में माफिया और अपराधियों का नाश किया है । बीजेपी ने 2027 में यूपी में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया हैं।0
0
Report
मथुरा में होटल निर्माण के दौरान दीवार गिरे, एक मजदूर की मौत, कई घायल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में होटल की दीवार गिरी: निर्माण के दौरान हुआ हादसा,एक मजदूर की मौत कई घायल मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित गोकुल रेस्टोरेंट के समीप एक होटल के अंदर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिरने से हादसा हो गया। इस हादसे में काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही दबकर मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। विंस्टन होटल पर हुआ हादसा मथुरा के मसानी क्षेत्र में नेशनल हाईवे से आने वाले लिंक रोड पर विंस्टन होटल है। नामचीन इस होटल में निर्माण का काम चल रहा था। जहां कई मजदूर काम कर रहे थे। शनिवार की दोपहर अचानक यहां दीवार गिर गई। जिसके नीचे खामनी गांव के रहने वाले मजदूर सहित कई अन्य दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दीवार के नीचे एक मजदूर को निकाला। लेकिन जब तक उसे निकाला जाता उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजन कर रहे हंगामा हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में मजदूर के परिजन पहुंच गए। जहां वह काम के दौरान लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित परिजनों को समझाने में जुट गई। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम दीवार के नीचे दबे लोगों को निकालने में जुट गई।0
0
Report
Advertisement
इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल झपटने की कोशिश टل गई; खिड़की से लटके आरोपी गिरा
Naya Chak, Bihar:एंकर- भागलपुर से दानापुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल झपटने की कोशिश के दौरान बड़ा हादसा टल गया। 3 अक्टूबर शनिवार की सुबह भागलपुर जंक्शन से ट्रेन खुलते ही एक शातिर झपटमार ने खिड़की के पास बैठे यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की। इसी दौरान यात्रियों ने उसका हाथ पकड़ लिया। चलती ट्रेन के साथ आरोपी कई किलोमीटर तक खिड़की से लटका रहा। सुल्तानगंज से पहले रतनपुर के पास उसने यात्रियों से अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। ट्रेन से गिरने के कारण उसे चोटें भी आईं। हालांकि आरोपी यात्री का मोबाइल छीनने में कामयाब नहीं हो सका। इस घटना के बाद ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। भागलपुर जंक्शन और आसपास पहले भी मोबाइल झपटमारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में रेलवे प्रशासन से मांग है कि ट्रेनों और रेलवे स्टेशन के आसपास सक्रिय झपटमारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर रोक लग सके。0
0
Report
जोधपुर में जन्मदिन पर शेखावत को नेताओं और समर्थकों की बधाईयों का सिलसिला
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए जोधपुर स्थित उनके आवास पर नेताओं और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव भी शेखावत के आवास पहुंचे। भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय शर्मा, पार्षद कमलेश पुरोहित सहित कई राजनेता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने शेखावत को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।0
0
Report
1200 क्यूसेक पानी निर्बाध जारी रखने पर किसानों-सरकार में सहमति बनी
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) किसानों के प्रदर्शन के बाद 1200 क्यूसेक पानी पर बनी-सहमति,सिंचाई विभाग ने लिखित आश्वासन दिया, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 18.2 फीट पोंड लेवल पर भी सहमति, हनुमानगढ़ में राजस्थान कैनाल की आरडी 496 लौहगढ़ हेड पर पोंडिंग कर जैसलमेर-बाड़मेर तक पानी पहुंचाने की कवायद के विरोध में शनिवार को भाखड़ा नहर क्षेत्र के किसानों ने जिला कलक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने भाखड़ा की सादुल एवं करणी सिंह ब्रांच के हिस्से के 1200 क्यूसेक पानी में किसी तरह की कटौती अथवा छेड़छाड़ नहीं करने की मांग उठाई। किसानों के प्रदर्शन के बाद जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में किसान प्रतिनिधियों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में किसानों की मांग पर सिंचाई विभाग की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया कि सादुल ब्रांच एवं करणी सिंह ब्रांच के लिए 1200 क्यूसेक पानी की आपूर्ति रेग्यूलेशन के अनुसार निर्बाध रूप से जारी रखी जाएगी। साथ ही आरडी 496 इंदिरा गांधी फीडर का पोंड लेवल 18.2 फीट रखने पर भी सहमति बनी। अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ।0
0
Report
Advertisement
मैगी पॉइंट पर दर्शन नहीं मिलने से श्रद्धालु नाराज, 10 घंटे बाद भी स्थिति जस की तस
Noida, Uttar Pradesh:मैगी पॉइंट से छह किलोमीटर दूर बने मैगी पॉइंट पर डेढ़ महीने के बच्चे को लेकर आया एक परिवार बैठा हुआ है। इस परिवार में बच्चे की दादी भी हैं जो बेहद निराश हैं उनका कहना है कि हनुमान जी के दर्शन करने आई थी लेकिन दर्शन नहीं हो पाया। -ऐसे ही बहुत से श्रद्धालु हैं जो 5 AM दर्शन करने के लिए निकले थे, दो बजे उन्हें दर्शन हो पाए लेकिन कइयों के हाथ छील गए। कई लोगों के शरीर पर बुरा हाल हो गया, ये सभी नौजवान लोग हैं। -इसके अलावा मेरठ से आया युवक-युवाओं का एक ग्रुप भी यहाँ आकर बिना दर्शन किए लौट रहा है। इस ग्रुप की सदस्य सिमरन, कोमल, कार्तिकेयन, युवराज यहाँ की व्यवस्था से बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि उनके साथ होटल से लेकर हर जगह धोखा धड़ी हुई है, उनका यह भी कहना है कि 10 घंटे की जदोजहाद के बाद भी दर्शन नहीं हो पाया।0
0
Report
कीर्ति नगर हादसे में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग दंपति को कुचला; आरोपी महिला गिरफ्तार
Delhi, Delhi:दिल्ली के कीर्ति नगर में दिखा रफ्तार का कहर क्रेटा कार ने सड़क किनारे जा रहे बुजुर्ग दम्पति को कुचला सीसीटीवी में कैद सारी वारदात मोती नगर के कालरा अस्पताल में चल रहा है ईलाज कीर्ति नगर पुलिस ने कार को जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार कार चला रही आरोपी महिला ने पीड़ित बुजुर्ग दम्पति को अस्पताल पहुंचाने की बजाय कार लेकर महिला हुई थी फरार पुलिस मामले की जाँच में जुटी0
0
Report
खरगोन नीलोफर केस: आरोपी पति नईम खान फतेह गिरफ्तार in Jaipur
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन के नीलोफर मर्डर केस में आरोपी पति नईम खान एक माह से अधिक समय से फरार था जिसे पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी देश से विदेश फरार होने की कोशिश में था और पुलिस ने पासपोर्ट कैंसल करवा दिया था। थाना जैतापुर एवं कोतवाली से संयुक्त विशेष पुलिस टीम ने गिरफ्तारी हेतु दबिश दी और पांच राज्यों में आरोपी का पीछा कर जयपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी फरारी काटने के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं राजस्थान में ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने फ्लैड दक्षता दिखाते हुए अपना हुलिया बदला, ढाबे में काम किया, ई-रिक्शा चलाई, पान की दुकान पर काम किया तथा गैस टंकी बाँटने का काम भी किया। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा लेकिन आखिरकार गिरफ्तारी हुई। घटना की सूचना 16 अगस्त 2026 को फरहान शेख (खरगोन) ने दानहा कोतवाली खरगोन में दी कि 15.08.2026 को निलोफर के पति नईम फतेह ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना दफन कर दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिवारजन ने कहा और मर्ग के साथ जांच शुरू हुई। शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम करवाया गया और परिजनों के हवाले किया गया। मृतिका निलोफर के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना के कारण मृत्यु होने के तथ्य सामने आए, जिससे हत्या का मुकदमा धारा 103(1), 238(ख) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी नईम फतेह को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी और संभावित ठिकानों पर निगाह रखी। Look Out Notice जारी किया गया और 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। पंजाब, दिल्ली एवं राजस्थान में जानकारी मिलने पर टीमें भेजी गईं और जयपुर में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। तपशील के अनुसार जयपुर में होटल में काम कर, ऑटो रिक्शा चलाकर भेष बदला गया और फिर से पकड़ शहर के बाहर क्षेत्र तक पहुँचने की कोशिश की गई।0
0
Report
Advertisement
मैगी पॉइंट पर भीड़ से हाहाकार, डेढ़ महीने के बच्चे समेत श्रद्धालु परेशान
Noida, Uttar Pradesh:कैंची धाम से छह किलोमीटर दूर बने मैगी पॉइंट पर डेढ़ महीने के बच्चे को लेकर आया एक परिवार बैठा हुआ है। इस परिवार में बच्चे की दादी भी हैं जो बेहद निराश हैं उनका कहना है की हनुमान जी के दर्शन करने आई थी लेकिन दर्शन नहीं हो पाया। ऐसे ही बहुत से श्रद्धालु थे जो 5 AM दर्शन करने के लिए निकले थे दो बजे उन्हें दर्शन हो पाए लेकिन कइयों के हाथ छील गए। कई लोगों के शरीर पर बुरा हाल हो गया ये सभी नौजवान लोग हैं। इसके अलावा मेरठ से आया युवाओं का एक ग्रुप भी यहाँ आकर बिना दर्शन किए लौट रहा है; इस ग्रुप की सदस्य सिमरन, कोमल, कार्तिकेयन, युवराज यहाँ की व्यवस्था से बेहद नाराज है। उनका कहना है कि उनके साथ होटल से लेकर हर जगह धोखा धड़ी हुई है; उनका यह भी कहना है कि 10 hours की जदोजेहाद के बाद भी दर्शन नहीं हो पाया। SP हलद्वानी हरबंश सिंह के मुताबिक पहले ही लोगों से संयम बरतने को कहा गया था उसके बावजूद लोग आ गए। इन्फ्रास्ट्रक्चर वही है और लोग बहुत ज़्यादा बढ़ गए। हम दो दिन से हालात सँभालने में लगे हैं।0
0
Report
जयपुर में 14 IPS के तबादले, प्रशासनिक फेरबदल तेज
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 14 IPS के तबादले।0
0
Report
महासमुंद पुलिस ने आंध्र प्रदेश से साइबर ठगी नेटवर्क के आरोपी को दबोचा
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद महासमुंद पुलिस की अंतर्राज्यीय कार्रवाई, पोलावरम(आं.प्र.) से साइबर अपराध नेटवर्क का आरोपी गिरफ्तार। बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी के नेटवर्क को सप्लाई, आंध्र प्रदेश से मुख्य आरोपी बी. लक्ष्मणा डोरा दबोचा गया। आरोपी ने कमीशन का लालच देकर खुलवाए खाते, एटीएम-चेकबुक-सिम साइबर अपराधियों तक पहुंचाया। साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग के पैसों के लेन-देन में इस्तेमाल बैंक खातों का खुलासा। ग्रामीणों के बैंक खातों का दुरुपयोग कर साइबर अपराध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा। थाना बसना में अपराध क्र. 452/2026 धारा 318(4), 319(2), 3(5), 317(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी सुनील दुर्गा, थिमोथी छतरिया, हेमलाल चौहान आरोपी से पुलिस ने संबंधित बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल फ़ोन जब्त किया है।0
0
Report
Advertisement
पंचायती राज चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रत्याशी समर्थन पर जोर
Kota, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक प्रहलाद गुंजल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रत्याशियों के समर्थन में जुटने का किया आह्वान मंडाना। पंचायतीराज चुनाव को लेकर काल्याखेड़ी स्थित एक होटल परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व कोटा-बूंदी लोकसभा सांसद प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति की जानकारी ली गुंजल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पंचायत स्तर पर कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए प्रयास करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव भुलाकर एकजुटता के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों का समर्थन करने का आह्वान किया गुंजल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिल-जुलकर जनता के बीच पहुंचना होगा और संगठन को मजबूत करना होगा। बैठक के दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से स्थानीय स्तर की जानकारी भी जुटाई गई इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा संभागीय अध्यक्ष अशोक नागर, जिला उपाध्यक्ष अशोक मीणा, देहात जिला महासचिव राजेश राव, पूर्व सरपंच महेश श्रृंगी तथा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष निकलेश राठौड़ सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई bite प्रहलाद गुंजन कांग्रेस नेता0
0
Report
वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, जागरूकता रैली के साथ संरक्षण का संकल्प
Pratapgarh, Rajasthan:72वें वन्यजीव सप्ताह के तहत जाखम रेंज के ग्राम ग्यासपुर स्थित वन चौकी में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वन्यजीव सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को वन्यजीवों और वनों की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक वन्यजीव सोमेश्वर त्रिवेदी ने ईडीसी सदस्यों और वन विभाग के स्टाफ को वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी जानकारी दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्यजीव जाखम भगवत सिंह ने वनों से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रशांत पाटीदार ने सीता माता वन्यजीव अभयारण्य में पाई जाने वाली वन औषधियों के बारे में बताया। वन्यजीव सप्ताह के तहत 3 अक्टूबर को उप वन संरक्षक वन्यजीव चित्तौड़गढ़ सुनील कुमार सिंह ने सीता माता वन्यजीव अभयारण्य के जाखम वन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्टाफ और ईडीसी सदस्यों से अभयारण्य क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पूर्ण रूप से पॉलीथिन और प्लास्टिक के उपयोग पर रोक के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। इस दौरान स्टाफ और पारिस्थितिकीय समिति की बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें सीता माता वन्यजीव अभयारण्य में पाई जाने वाली वनस्पतियों और वन्यजीवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने वन्यजीवों और वनों की सुरक्षा का संकल्प लिया。0
0
Report
राजस्थान विश्वविद्यालय में UFYLC रांका मूट कोर्ट उद्घाटन, युवा वकील प्रेरित
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय के मानविकी सभागार में 14वीं यूएफवाईएलसी रांका नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। यूनिवर्सिटी फाइव ईयर लॉ कॉलेज द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विजय बिश्नोई मुख्य अतिथि और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 17 राज्यों की 50 से अधिक टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। इनमें नेपाल की एक अंतरराष्ट्रीय टीम भी शामिल है। तीन दिनों में दो प्रारंभिक राउंड, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता को 25 हजार और बेस्ट मेमोरियल को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 5 अक्टूबर को समापन समारोह होगा। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान विश्वविद्यालय और रांका चैरिटेबल ट्रस्ट को बधाई देते हुए कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिता के 14 संस्करण इसकी निरंतरता और प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। उन्होंने जोर दिया कि यह प्रतियोगिता सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक सीख में बदलती है। विद्यार्थी तथ्यों का विश्लेषण और कानून की व्याख्या करना सीखते हैं। सफल वकील के लिए विचारों की स्पष्टता, अभिव्यक्ति में सटीकता, तैयारी, आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी है। वकील को असहमति वाले पक्ष के तर्क भी दृढ़ता से रखने होते हैं। कानून का पेशा संवैधानिक मूल्यों और न्याय तक पहुंच की जिम्मेदारी से जुड़ा है। संविधान केवल किताबों और अदालतों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। हर कानूनी विवाद के केंद्र में व्यक्ति, उसके अधिकार और गरिमा हैं। मूट कोर्ट के विद्यार्थी देश के भविष्य के वकील और न्यायाधीश हैं। विकसित भारत के निर्माण में युवा विधि विद्यार्थियों की भूमिका अहम है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विजय बिश्नोई ने युवा वकीलों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि मूट कोर्ट में घड़ी और दलीलें अलग-अलग दिशा में न चलें। उन्होंने एक रोचक किस्सा सुनाया कि हर जज के पास यादगार वाक्यों की सूची होती है। एक युवा अधिवक्ता ने कहा “माई लॉर्ड, मैं संक्षिप्त रहूंगा”, लेकिन बहस 40 मिनट तक चली। जस्टिस बिश्नोई ने बताया कि युवा वकीलों की तैयारी और उत्साह से दलीलें सुनना अलग अनुभव है। मूट कोर्ट प्रतिभागियों की दलीलों में तैयारी के साथ सीखने की ऊर्जा दिखती है।0
0
Report
Advertisement
