284003
झांसी रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हुआ भव्य स्वागत
Jhansi, Uttar Pradesh:शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली से भोपाल जा रहे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का झांसी रेलवे स्टेशन पर BJP कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया था। आपको बता दें कि समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी भी की। इस अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, महापौर बिहारी लाल आर्य और जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार सहित कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। वहीं स्वागत के बाद मंत्री, भोपाल के लिए रवाना हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्कूल की छत गिरने से दो छात्र घायल, जर्जर भवनों पर उठे सवाल
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। साजा विधानसभा के ग्राम गुवारा स्थित शासकीय स्कूल में पढ़ाई के दौरान अचानक कक्षा की छत का प्लास्टर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में कक्षा में पढ़ रहे दो छात्र—पारस और प्रवेश—घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दोनों बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। शिक्षा के मंदिर में आखिर मासूम बच्चे कितने सुरक्षित हैं? यह सवाल आज हर अभिभावक के मन में है। ग्राम गुवारा के शासकीय स्कूल में बच्चे रोज़ की तरह अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। तभी अचानक छत का प्लास्टर टूटकर नीचे आ गिरा। मलबे की चपेट में आने से छात्र पारस और प्रवेश घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। शिक्षक और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था और इसकी जानकारी कई बार शिक्षा विभाग व प्रशासन को दी गई थी। बावजूद इसके भवन की मरम्मत या बच्चों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। अब इस हादसे ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद पालकों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने उचित कदम उठाए होते तो इस घटना से बचा जा सकता था। ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई, घायल बच्चों के समुचित और नि:शुल्क इलाज तथा जिले के सभी जर्जर स्कूल भवनों का तत्काल सर्वे कर आवश्यक मरम्मत या नए भवन निर्माण की मांग की है। बाइट-1: टी.सी. पात्रा (बीईओ) बाइट-2: पारस (घायल छात्र) बाइट-3: संदीप यदू बाइट-4: पालक0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश से मौसमოვან का बदला; उमस घटकर ठंडी हवाएं चलीं
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में हुई बारिश तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश पिछले 24 घंटे से उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, तापमान में आई गिरावट बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज।0
0
Report
दिनदहाड़े मधुबनी में कार पर गोलीबारी, युवक बाल-बाल बचा
Madhubani, Bihar:दिनदहाड़े फायरिंग से दहला मधुबनी, बेखौफ अपराधियों ने कार पर फायरिंग, बाल-बाल बचे कार सवार। घटना खजौली थाना के ठाहर गांव के पास की है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेखौफ अपराधियों ने बीच सड़क पर कार सवार युवक को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। हालांकि इस बारदात में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई और युवक बाल-बाल बच गया। कार सवार समीर सिंह अपने निजी कार्य से खजौली से मधुबनी जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार 3 अज्ञात अपराधियों ने उनको निशाना बनाकर कार पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही खजौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है, एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। पीड़ित समीर सिंह ने बताया कि वह अपने निजी कार्य से मधुबनी जा रहे थे। गोली ड्राइवर सीट के पास विंडो पर चली लेकिन गोली शीशा के पास कार के बड़े में लगी। गाड़ी खुद चला रहे थे और अपराधियों का निशाना थोड़ा चूक गया और बाल बाल बच गए। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
मांसा में पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह कालका पर अज्ञात हमलावर ने गोली चलाई
Mansa, Punjab:ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਕਸਬਾ ਬਰੇਟਾ ਵਿਖੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਜਿਲਾ ਪਰਿਸ਼ਦ ਮੈਂਬਰ ਦਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਕਾਲਾ ਜਵੰਦਾ ਉਪਰ ਅਣਪਛਾਤੇ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਫਾਇਰਿੰਗ ਕਰਕੇ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ ਹਮਲਾਵਰ ਵੱਲੋ ਕਾਲਾ ਜਵੰਦਾ ਉਪਰ ਉਸ ਸਮੇ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਦੋ ਉਹ ਆਪਣੀ ਆੜ੍ਹਤ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੋ ਵਾਪਸ ਘਰ ਜਾ ਰਹੇ ਸੀ ਕਿ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਬਰੇਟਾ ਵਿਖੇ ਦੁਕਾਨ ਦੂ ਨਜਦੀਕ ਹੁ ਗੋਲੀਆ ਚਲਾ ਕੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪੀੜਿਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਜਖਮੀ ਹੋਲਤ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬੁਢਲਾਡਾ ਇਲਾਜ ਲਈ ਕੀਤਾ ਦਾਖਿਲ0
0
Report
बीजेपी गुट ने दूसरे गुट के उम्मीदवार को जबरदस्ती बिठाया, हाई-वोल्टेज राजनीतिक घमासान
Noida, Uttar Pradesh:ये भाजपा के उम्मीदवार हैं या चिड़िया का बच्चा?जो इतना छुपाया, बचाया जा रहा है! कहीं कोई सवाल ना पूछ ले, कोई पोल ना खुल जाए! कहीं उड़ ना जाए! लग रहा है कहीं से जबरदस्ती पकड़ कर लाए हैं! भाजपा के एक गुट ने दूसरे गुट के उम्मीदवार को जबरदस्ती बिठवा दिया, अब दूसरे गुट वाले अपने उम्मीदवार को पहले वाले वाले खार खाए गुट से बचाए हुए फिर रहे हैं!0
0
Report
गोरखपुर में आठ साल पुराने इनामी शराब तस्कर वीरेंद्र उर्फ हजारी सिंह गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में आठ साल पुराने मामले में खोराबार पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी वीरेंद्र उर्फ हजारी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा के हिसार जिले का रहने वाला है और 2018 से फरार था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। 12 अक्टूबर 2018 को खोराबार थाना क्षेत्र के मुठभेड़ के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें 200 पेटियाँ में भरी 9,600 शीशियाँ (लगभग 1,728 लीटर अवैध देशी शराब), एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई थीं। इस मामले में वीरेंद्र उर्फ हजारी सिंह फरार हो गया था और अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
ज्ञानवापी-जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने साथ बैठकर हल निकालने की सलाह दी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: सुप्रीम कोर्ट द्वारा ज्ञानवापी, श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह और संभल शाही जामा मस्जिद विवादों को निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत में भेजने पर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया और मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली कहते हैं, "जहां तक ज्ञानवापी मस्जिद का सवाल है, सुप्रीम कोर्ट ने सलाह दी है कि दोनों पक्षों को एक साथ बैठना चाहिए और इस मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। मुझे लगता है कि एक साथ बैठकर प्रयास करने में कोई नुकसान नहीं है।" और इस मामले को हल करें। मस्जिद के संबंध में, हर कोई जानता है कि यह सैकड़ों वर्षों से वहां मौजूद है, और परिसर में नमाज, अज़ान और सभी धार्मिक अनुष्ठान सदियों से आयोजित किए जाते रहे हैं, इसलिए यह कहना कि ज्ञानवापी मस्जिद को मस्जिद नहीं माना जाएगा。0
0
Report
वरवंड में जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज की पालखी सोहळे की धूम, श्रद्धालुओं का भारी उत्साह
Rui, Maharashtra:दौंड तालुक्यातील वरवंड येथे जगदगुरु संत तुकाराम महाराज यांच्या पालखी सोहळ्याचा मुक्काम पालखी सोहळ्याचे वरवंड येथील विठ्ठल मंदिरात पालखी सोहळा. मुक्कामी दाखल झाला. पालखीच्या स्वागतासाठी ग्रामस्थांसह हजारो वारकरी आणि भाविकांनी मोठी गर्दी केली. संपूर्ण गाव हरिनामाच्या गजराने दुमदुमून गेले. संत श्री जगद्गुरु तुकाराम महाराजांचा पालखी सोहळा वरवंड येथे मुक्कामासाठी दाखल झाला. टाळ-मृदंगाचा निनाद, हरिनामाचा अखंड गजर आणि "ज्ञानोबा-तुकाराम"च्या जयघोषाने परिसर भक्तिरसात न्हाऊन निघाला. संत तुकाराम महाराजांच्या पवित्र पादुकांचे दर्शन घेण्यासाठी भाविकांनी मोठी गर्दी केली होती. दर्शनासाठी भाविकांच्या रांगा लागल्या असून, वारकऱ्यांमध्ये उत्साहाचे आणि भक्तिभावाचे वातावरण पाहायला मिळाले. पालखी मुक्कामामुळे वरवंड गावाला यात्रेचे स्वरूप प्राप्त झाले होते. विविध सामाजिक, धार्मिक आणि सेवाभावी संस्थांनी वारकरी व भाविकांसाठी पिण्याचे पाणी, महाप्रसाद, वैद्यकीय सेवा आणि इतर आवश्यक सुविधांची व्यवस्था केली होती. दरवर्षीप्रमाणे यंदाही पालखी सोहळ्यामुळे वरवंडमध्ये भक्ती, श्रद्धा आणि वारकरी परंपरेचा अनोखा संगम अनुभवायला मिळाला. पालखी मुक्कामाने संपूर्ण गाव भक्तिमय वातावरणात रंगून गेले...0
0
Report
रामपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, दो घायल
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। परतावल -कप्तानगंज मार्ग पर सोमवार शाम सात बजे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के समीप बाइक और साइकिल की की भिड़ंत में एक 66 वर्षीय बुजुर्ग सहित 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौरौली उर्फ पगाड़ गांव निवासी विक्की (25) पुत्र बाबूराम अपने दो अन्य साथियों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर परतावल मार्ग से कप्तानगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान परतावल बाजार की ओर से साइकिल से जा रहे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिसवा सुकुल निवासी बैदुल्लाह अली (66) रामपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार बैदुल्लाह अली गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पैर टूट गया। वहीं बाइक चालक विक्की को भी चोटें आईं। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना पर 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी।0
0
Report
Advertisement
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बॉसपार कोठी में हुआ वृक्षारोपण
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान के तहत सोमवार को विकास खंड परतावल के ग्राम बॉसपार कोठी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विधायक ने प्रकृति संरक्षण को मानव जीवन का आधार बताते हुए अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख ने प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बीडीओ कृष्णकांत शुक्ला सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
हापुड़ हादसा एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मां घायल
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता फ्लाईओवर के पास एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पिता, दो मासूम बेटियां और एक बेटा शामिल है, जबकि गंभीर रूप से घायल मां का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी अशोक 45 वर्ष, पुत्र रामेश्वर दयाल, नोएडा में राजमिस्त्री का काम करते थे. सोमवार को वे अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी रिंकी 42 वर्ष, बेटे अनुज 14 वर्ष, बेटी मीनाक्षी 8 वर्ष और सबसे छोटी बेटी राधिका 4 वर्ष को बैठाकर शाहजहांपुर से नोएडा के लिए निकले थे. जैसे ही परिवार हापुड़ जिले में बाबूगढ़ के बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तो अचानक उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे जाकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 वर्षीय मासूम राधिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाकी सभी सदस्य गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए. हादसे की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान सबसे पहले पिता अशोक ने दम तोड़ दिया. इसके बाद मां रिंकी, बेटे अनुज और बेटी मीनाक्षी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर किया गया. मेरठ में उपचार के दौरान 8 वर्षीय मीनाक्षी और 14 वर्षीय अनुज ने भी दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक हादसे में परिवार के 5 सदस्यों में से 4 की मौत हो चुकी है, जबकि मां रिंकी का उपचार जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. हादसे के बाद राजमार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को किनारे कर यातायात सुचारू कराया गया. पुलिस के मुताबिक मृतकों के परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी गई है. पुलिस द्वारा मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह से उजाड़ दिया है, जिससे गांव हसनपुर में भी शोक की लहर दौड़ गई है.0
0
Report
नगर पंचायत परतावल में बोर्ड बैठक में विकास प्रस्तावों पर चर्चा
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल कार्यालय में सोमवार को चेयरमैन प्रियंका गुप्ता की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव रखे, जिन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। बैठक में शासन द्वारा नामित सभासद भाजपा नेता काशीनाथ सिंह, तेजप्रताप मोदनवाल और नागेश कशौधन पहली बार शामिल हुए। चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा। बैठक में सभासदों के साथ नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
मेरठ के ड्रीम हॉलिडे होटल में सेक्स रैकेट का छापा
मेरठ में होटल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट कंकरखेड़ा पुलिस ने ड्रीम हॉलिडे होटल पर मारा छापा आधा दर्जन युवतियां और कई ग्राहक हिरासत में व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर होती थी डील ऑन-डिमांड युवतियां उपलब्ध कराने का आरोप होटल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद पुलिस सभी आरोपियों से कर रही पूछताछ हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के ड्रीम हॉलिडे होटल का मामला0
0
Report
जालौन के उरई स्टेशन प्लेटफार्म 2 पर शराबी जमावड़ा, कैंटीन संचालक ने शिकायत दर्ज कराई
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म- 2 पर शराबियों का जमावड़ा, कैंटीन संचालक ने शराबी युवकों पर कैंटीन स्टाफ व वेंडर से मारपीट और अभद्रता का लगाया आरोप, प्लेटफार्म पर शराबियों के जमावड़े से कैंटीन संचालक और यात्री परेशान, युवकों पर रेलवे लाइन किनारे और पटरी पर बैठकर शराब पीने का लगाया आरोप, जीआरपी थाना पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप, कैंटीन संचालक ने जीआरपी थाना पुलिस पर प्रति महीने पैसों की मांग करने का लगाया आरोप, जालौन के उरई रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर 2 का मामला।0
0
Report
एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर पंचायत परतावल में पौधरोपण
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। नगर पंचायत परतावल में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया और अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने सभासदों व कर्मचारियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। सतीश मद्धेशिया ने कहा कि वृक्ष स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में सभासदों, जनप्रतिनिधियों, कनिष्ठ अभियंता, कर्मचारियों एवं नगर पंचायत के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
