284003
झांसी के माउंट लिट्रा जी स्कूल में दो दिवसीय राज्य आमंत्रण पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के माउंट लिट्रा जी स्कूल के खेल मैदान पर कीर्तीशेष निरंकार नाथ पांडे की स्मृति में दो दिवसीय राज्य आमंत्रण पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथियों में माउंट लिट्रा जी स्कूल की उप प्रबंधक स्वाति पांडे और अन्य गणमान्य उपस्थित थे। स्कूल के प्रधानाचार्य संजय किचनर और अन्य प्रशासकों ने सभी अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर, बिलासपुर व जांजगीर चांपा में इनकम टैक्स की दबिश
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर चांपा में रेड की सूचना इनकम टैक्स विभाग की टीम ने दी दबिश रायपुर के PRA ग्रुप में चल रही है कार्रवाई लंबे समय से टैक्स में हेरफिर की बाद टीम ने दी दबिश ऑफ़िस और बाकी ठिकानो में भी टीम कर रही जाँच ग्रुप कंस्ट्रक्शन, माइनिंग और लॉजिस्टिक का करता है कार्य0
0
Report
झारखंड के 108 कर्मी हड़ताल पर जाने की तैयारी, आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होंगी
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा सहित पूरे झारखंड के 108 कर्मी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे है। आज शाम तक अगर इनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो ये हड़ताल पर जाने का मन बना चुके है। इनका कहना है कि झारखंड सरकार के द्वारा जीवन रक्षक नम्बर 108 उपलब्ध करा दिया गया है। किसी घटना दुर्घटना या आपात स्थिति में ये हमेशा दौड़ पड़ते है। हजारों गंभीर रूप से घायल और बीमार लोगों की ये जान बचा चुके है। लेकिन इनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। इनकी स्थिति निरंतर खराब होती जा रही है। ऐसी स्थिति में ये आज शाम तक का समय देने को तैयार है। अगर इनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो ये 108 सेवा के विरूद्ध हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसके बाद आपातकालीन सेवा बाधित हो जाएगा। इन्हें अगस्त माह से मानदेय नहीं मिला है। 108 वाहन भी ये अपने खर्च से बना रहे है। लोहरदगा में 108 वाहन में इमरजेंसी टेक्निशियन, पायलट की संख्या 45 है। जो परिस्थिवश अहवान के आधार पर आंदोलन में जाने की तैयारी कर रहे है।0
0
Report
गांव में बदबूदार पानी: लीकेज के पास मिला मरा कुत्ता, जलदाय विभाग पर सवाल
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) पूरे गांव में आ रहा था बदबूदार पानी, ग्रामीणों ने पाइप लाइन को संभाला तो लीकेज के पास मिला मरा हुआ कुत्ता। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग को अवगत तो मचा हड़कंप, चिकित्सा विभाग ने पूरे गांव में जाकर की वैक्सीनेशन। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग पर अनदेखी का लगाया आरोप, कई दिनों से बदबूदार पानी की कर रहे थे शिकायत लेकिन विभाग ने दिया ध्यान। जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते ग्रामीणों ने ही किया पाइप लाइन का सर्वे तो विभाग की खुली पोल। मामला उजागर होने पर अब गांव में वैक्सीनेशन कर मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीण बीमारी से बचाव के लिए पानी का टैंकर मंगवा कर पी रहे हैं पानी।0
0
Report
Advertisement
गीता भवन में 551 व्यंजनों से अन्नकूट महोत्सव; योगी प्रेम स्वामी ने संदेश दिया
Pali, Rajasthan:गीता भवन में 551 व्यंजनों से सजा अन्नकूट महोत्सव, योगी प्रेम स्वामी महाराज ने भक्ति के मार्ग पर चलने का दिया संदेश सुमेरपुर कस्बे के गीता भवन में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण सत्संग मंडल सुमेरपुर-कोलीवाड़ा-शिवगंज के तत्वावधान में भगवान श्री स्वामीनारायण का अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। महोत्सव का शुभारंभ योगी प्रेम स्वामी महाराज ने भजन 'मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे तो दिवाली मनाएंगे' की प्रस्तुति के साथ किया। इस दौरान ठाकुरजी के समक्ष 551 प्रकार के विभिन्न व्यंजनों का भव्य थाल सजाया गया। महोत्सव में संत योगी प्रेम स्वामी महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है। इसे व्यर्थ गंवाने के बजाय नशे और अन्य व्यसनों का त्याग कर अच्छे कर्म करने चाहिए तथा नियमित रूप से भगवान की भक्ति में लीन रहना चाहिए।0
0
Report
पाली पुलिस ने ड्रग तस्करों पर बड़ा प्रहार; 464 किलो 480 ग्राम डोडा बरामद
Pali, Rajasthan:नशा तस्करों पर पाली पुलिस का बड़ा प्रहार, अरावली की पहाड़ी करमाल चौराहे निकट की कार्रवाई, DST एवं पुलिस थाना सिरियारी की संयुक्त टीम कार्रवाई, 464 किलो 480 ग्राम डोडा पोस्ट बरामद, थाना प्रभारी अमीलाल एवं DST प्रभारी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को दिया अंजाम, तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त जबकि तस्कर फरार, फरार तस्करों की तलाश में जुटी टीमें ।0
0
Report
सीएम मोहन यादव के होटल निवेश आमंत्रण से सिंहस्थ 2028 के लिए तगड़ा इंतजाम
Ujjain, Madhya Pradesh:CM मोहन यादव का होटल कारोबारियों को निवेश का न्योता, होटल की मंजूरी के लिए बनेगा सिंगल विंडो सिस्टम; दंगवाड़ा, रुणीजा और गजनीखेड़ी भी ग्रामीण पर्यटन से जुड़ेंगे उज्जैन। सिंहस्थ 2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होटल कारोबारियों से आगे आने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में होटल, टेंट सिटी और होमस्टे की सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए पर्यटन विकास निगम होटल निर्माण पर 30 प्रतिशत तक अनुदान भी दे रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने उज्जैन के एक निजी होटल में उज्जैन और इंदौर के बड़े होटल कारोबारियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कारोबारियों को उज्जैन में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही घोषणा की कि पंचकोशी मार्ग के 118 किलोमीटर रास्ते पर आने वाले सभी पड़ावों को पर्यटक ग्राम घोषित किया जाएगा। इनका विकास भी पर्यटन की जरूरतों के हिसाब से किया जाएगा। इसके अलावा उज्जैन जिले के दंगवाड़ा, रुणीजा और गजनीखेड़ी जैसे गांवों को भी ग्रामीण पर्यटन से जोड़ा जाएगा। **होटल की मंजूरी के लिए बनेगा सिंगल विंडो सिस्टम** मुख्यमंत्री ने होटल कारोबारियों की समस्याएं और सुझाव सुनते हुए कहा कि होटल व्यवसाय से जुड़ी एनओसी और अन्य अनुमतियों के लिए उज्जैन में विशेष सेल बनाया जाएगा। इसके जरिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार होगा, जहां होटल निर्माण से जुड़ी सभी मंजूरियां एक ही जगह मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ की तैयारियों को देखते हुए इन कामों में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। **2028 तक 16,500 होटल कमरे करने का लक्ष्य** मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ में 30 से 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए ठहरने की व्यवस्था पर अभी से काम करना होगा। वर्ष 2016 में उज्जैन में होटलों के कमरों की संख्या करीब 570 थी, जो 2028 तक बढ़कर 16,500 होने का अनुमान है। इसके बावजूद होटल, टेंट सिटी और होमस्टे जैसी सुविधाओं को और बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ केवल सरकार का आयोजन नहीं है, इसमें समाज और व्यापारियों को भी आगे आकर सहयोग करना होगा। कार्यक्रम में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन से उज्जैन में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए करीब 30 किलोमीटर लंबे घाट बनाए जा रहे हैं। सिलारखेड़ी योजना के माध्यम से सिंहस्थ में शिप्रा नदी के जल से स्नान कराने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 के बाद लोगों को उज्जैन का नया स्वरूप देखने को मिलेगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित होटल व्यवसायी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
गढ़वा के बंशीधर नगर में चोरों ने 48 घंटे में पांच घरों की चोरी
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में चोरों ने आतंक मचा रखा है। बेखौफ चोरों ने पिछले 48 घंटे में तीन गांवों के पांच घरों को निशाना बना लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया। चोरी की इन घटनाओं में करीब पांच लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है। खास बात यह है कि छठ महापर्व के दौरान परिवार के लोग घरों में ताला बंद कर घाट पर पूजा करने गए थे और इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात अंजाम दिया। पिछले एक सप्ताह में कई घरों में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सुलसुलिया गांव में सुरेंद्र पासवान और अनिल राम के घर का ताला तोड़कर नकदी और लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। महदेइया गांव में नंदू राम के घर से करीब 70 हजार रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। विलासपुर गांव में अमृत चौधरी के घर से करीब डेढ़ लाख रुपये और उनके पड़ोसी संत चौधरी के घर से 50 हजार रुपये से अधिक के आभूषण चोरी कर लिए गए। चोरी की घटनाओं का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। 14 नवंबर की रात सोनपुरा गांव में अनिल राम और निर्मला देवी के घर से करीब साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी हुई थी। सुलसुलिया गांव के विजय चौबे के घर से भी करीब एक लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे। इससे पहले 10 नवंबर की रात रामदत्त चौबे के घर से नकदी, चांदी के आभूषण और सोने का लॉकेट चोरी हुआ था। कुल मिलाकर इन वारदातों ने पुलिस की रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
झारखंड छात्र आंदोलन 2.0 की रणनीति तय, 22 नवंबर से महापंचायत शुरू
Ranchi, Jharkhand:JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने झारखंड में एक बार फिर बड़े छात्र आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। मंच की वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद छात्र महापंचायत आंदोलन 2.0 की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत राज्य के पाँचों प्रमंडलों में प्रमंडल स्तरीय छात्र महापंचायत आयोजित की जाएगी।इस मौके पर मंच के प्रवक्ता रविंद्र पासवान ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हुए पिछले आंदोलन के बाद सरकार ने छात्रों से दो महीने का समय मांगा था। लेकिन छात्रों ने अपनी ओर से एक महीने का अतिरिक्त समय देते हुए सरकार को कुल तीन महीने दिए। इसके बावजूद सरकार छात्रों के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि JSSC CGL समेत विभिन्न परीक्षाओं से जुड़े कानूनी मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं, लेकिन सरकार आगामी नियुक्तियों और खाली पड़े लाखों पदों को भरने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रही है। मंच की मांग है कि भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार के साथ-साथ जल्द से जल्द नई नियुक्तियों का विज्ञापन जारी किया जाए।रविंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि सरकार के रवैये से राज्य के छात्र निराश और आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय में सरकार अपना पक्ष मजबूती से रखने में भी विफल रही है। ऐसे में अब छात्रों के मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।उन्होंने बताया कि आंदोलन 2.0 के तहत पहली छात्र महापंचायत 22 नवंबर को सुबह 11 बजे हजारीबाग में आयोजित होगी। इसके बाद राज्य के अन्य चार प्रमंडलों में भी छात्र महापंचायत की जाएगी। इन बैठकों में छात्र आगे के आंदोलन की रणनीति और रूपरेखा तय करेंगे। अंत में उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को इन प्रमंडलीय छात्र महापंचायतों के दौरान ही छात्रों की मांगों को पूरा कर देना चाहिए, अन्यथा आंदोलन 2.0 शुरू होने के बाद सरकार के लिए इसे संभालना मुश्किल होगा。0
0
Report
खूँटी के जोजोहतु स्कूल में दो कमरों का भवन जर्जर, बरसात में छत टपकती
Khunti, Jharkhand:लेकिन खूँटी जिले में शिक्षा, सड़क और पानी की समस्याओं से लोग परेशान हैं। ग्रामीण अपने परेशानियों को जनप्रतिनिधि तक रखते हैं लेकिन इसपर कोई विचार अबतक नहीं हो पाया है। जिसमें से एक खूँटी जिले के जोजोहातु गाँव में राजकीय मध्य विद्यालय मात्र दो कमरों में संचालित होता है। और वो भी जर्जर भवन में। जिस जिस विद्यालय में एक ही शिक्षिका सेवारत है और वो भी वर्षों वर्षों से जर्जर भवन में विद्यालय का संचालन हो रहा है। जिसके कारण विद्यार्थियों की संख्या कम हो गयी है। जबकि ये गांधी जी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध लड़ाई लड़नेवाले स्वतंत्रता सेनानी सिंगराज सिंह मानकी का गाँव है और वही विद्यालय भवन को बनाने के लिए जमीन दान दिए थे। लेकिन स्थिति बदतर होने से निरीह बना हुआ है। अगर यहाँ शिक्षक शिक्षिका रहते तो विद्यार्थियों को दूर के गैर-सरकारी विद्यालय में जाना नहीं पड़ता。 इससे भू-दाता स्वतंत्रता सेनानी सिंगराज सिंह मानकी का पुत्र गोवर्धन मानकी काफी दुखी हैं। कि जनजातीय समुदाय के लोग पढ़ें लिखें और आगे बढ़ें। लेकिन आज भी विद्यालय उपेक्षित हो गया है। गोवर्धन सिंह मानकी ने बताया कि विद्यालय में एक शिक्षिका के द्वारा विद्यालय चलाया जाता है जहां अब विद्यार्थी बहुत कम हो गए हैं इसका एक और कारण है की विद्यालय का भवन काफी जर्जर हो गया है मरमती की आवश्यकता है लेकिन विद्यालय अब खंडहर बनने को चला है। बरसात में छत से पानी टपकता है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर: महिलाओं के आरोप पर पूर्व विधायक सूर्य बेसरा के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर. बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में चल रहे ‘संवाद’ कार्यक्रम के दौरान मंगलवार देर रात घाटशिला के पूर्व विधायक और आजसू के संस्थापक सदस्यों में शामिल सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं ने बेसरा की पिटाई कर दी. घायल अवस्था में उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है. प्रारंभिक तौर पर चर्चा है कि कुछ महिलाओं ने बेसरा पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की. हालांकि इस आरोप की न तो पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि हुई है और न ही समाचार लिखे जाने तक आरोप लगाने वाली महिलाओं का विस्तृत पक्ष सामने आया है. इसलिए छेड़खानी संबंधी दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. बेसरा और पुलिस का पक्ष आना बाकी घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. वीडियो में हुए घटनाक्रम को लेकर भी अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक सूर्य सिंह बेसरा का पक्ष और पुलिस की ओर से घटना का आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया था. ऐसे में मारपीट की वास्तविक वजह, विवाद की शुरुआत कैसे हुई और महिलाओं की ओर से लगाए जा रहे कथित आरोपों की सच्चाई पुलिस जांच तथा संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.0
0
Report
रायगढ़: कमल एवं श्रवण अग्रवाल के ठिकानों पर आयकर दबिश, कार्रवाई जारी
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग रायगढ़ के बड़े उद्योगपतियों कमल अग्रवाल और श्रवण अग्रवाल के ठिकानों पर इनकम टैक्स की दबिश सुबह से ही घर और उद्योगों में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई जारी दोनों उद्योगपतियों से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल खातों की बारीकी से की जा रही जांच कमल अग्रवाल के रायगढ़ इस्पात, सन स्टील और बर्बरी ग्रुप में भी पहुंची इनकम टैक्स की टीम आयकर में अनियमितताओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कार्रवाई की चर्चा उद्योग परिसरों और आवासों में अधिकारियों की मौजूदगी से औद्योगिक क्षेत्र में मचा हड़कंप फिलहाल इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी, जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी पूरी जानकारी。0
0
Report
बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र में गुलदार से दहशत, वीडियो वायरल
Bageshwar, Uttarakhand:एंकर –बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। दिनदहाड़े सड़क किनारे झाड़ियों में गुलदार दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि गुलदार अब तक कई बाइक सवारों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। आबादी के नजदीक गुलदार की मौजूदगी से राहगीरों में भी डर का माहौल है। वायरल वीडियो में गुलदार सड़क किनारे पेड़ों और घास के बीच आराम से बैठा नजर आ रहा है। सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब गुलदार को देखा तो अपने मोबाइल कैमरे में उसका वीडियो कैद कर लिया। लगातार गुलदार दिखाई देने से ग्रामीण अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
वाहिद अंसारी सुपारी किलर का पुलिस एनकाउंटर में निधन, गैंग से जुड़ा आरोपी
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर सुपारी किलर और पुलिस में मुठभेड़,, सुपारी किलर वाहिद अंसारी पुलिस एनकाउंटर में ढेर,, बिट्टू इंदौरी गैंग से जुड़ा था वाहिद अंसारी,, गोरखपुर से भी वांछित चल रहा था वाहिद अंसारी,, वाहिद अंसारी के विरुद्ध 35 मुकदमे मर्डर, डकैती, लूट आदि के दर्ज थे,, गाजीपुर जनपद का रहने वाला था सुपारी किलर वाहिद अंसारी,, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवबाबा के पास रात में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़, , मुठभेड़ के दौरान एसपी प्राची सिंह रही मौजूद,, मुठभेड़ में में कोतवाल अकबरपुर भूपेंद्र सिंह और एक सिपाही भी घायल,, दोनो पुलिस कर्मियों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,,0
0
Report
आजम खान को अंतरिम जमानत मिली: अदालत ने ED के कदम गलत बताए
Noida, Uttar Pradesh:रामपुर, UP: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को अंतरिम जमानत दिए जाने पर, पूर्व राज्यसभा सांसद और आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा कहती हैं, "मुझे हमेशा से अल्लाह पर पूरा भरोसा रहा है, और मुझे पूरा यकीन था कि एक दिन न्याय जरूर मिलेगा। अदालत ने हमें पहले भी न्याय दिया है; इसी तरह के न्याय की बदौलत आजम साहब को पहले भी राहत मिली थी और वे जेल से बाहर आए थे। हालांकि, कुछ ताकतें नहीं चाहती थीं कि वे बाहर आएं। आज, हाई कोर्ट ने एक बार फिर न्याय दिया है। अदालत ने खुद ऐसी कार्रवाइयों पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा उठाए गए कदम पूरी तरह से गलत थे। हम लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और लड़ रहे हैं। हम न्याय के लिए लड़ना जारी रखेंगे, और हमारी जीत होगी। हमारे जो विरोधी यह सोचते हैं कि वे आजम खान को जिंदगी भर जेल में रख सकते हैं, वे असल में बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं..."0
0
Report
सड़क की जमीन विवाद में पिता और चार बेटों पर हमला; पांच घायल
Dungarpur, Rajasthan:नलवा गांव निवासी नवलराम पुत्र लालजी कोटेड का अपने पड़ोसियों के साथ सड़क की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के 10 से अधिक लोगों ने नवलराम कोटेड पर हमला बोल दिया. पिता के साथ मारपीट होते देख उनके चार बेटे—विजयपाल, गोविंद, तूफान और अमृत बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचे. हमलावरों ने चारों भाइयों को भी घेर लिया और उन पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए. इस हमले में पिता नवलराम, विजयपाल और गोविंद के सिर में गंभीर चोटें आने से वे मौके पर ही लहूलुहान हो गए, जबकि तूफान और अमृत को भी शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं. शोर-शराबा सुनकर अन्य ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. परिजनों ने तत्काल सभी पांचों घायलों को एक निजी वाहन की मदद से डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में सभी घायलों का इलाज जारी है. घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
