284002
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जानकी शरण वर्मा की जन्मशताब्दी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
Jhansi, Uttar Pradesh:महान इतिहासकार डॉ. वृंदावन लाल वर्मा के सुपुत्र, पत्रकार, प्रवक्ता एवं शिक्षक इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व. जानकी शरण वर्मा जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर 9 जुलाई 2024 को कॉलेज में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार व्यक्त किए गए। कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बच्चों को वर्मा जी के शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमिट योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वर्मा जी का उद्देश्य हमेशा गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा निशुल्क दिलाना रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
60 दिन में राष्ट्रीय ई-रिक्शा नीति बनेगी, रूट और परमिट से ट्रैफिक नियंत्रण
Morena, Madhya Pradesh:ई-रिक्शा की संख्या से लेकर रूट और परमिट तक अब देशभर में नई व्यवस्था की तैयारी है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने केंद्र सरकार को 60 दिन में राष्ट्रीय ई-रिक्शा नीति बनाने के निर्देश दिए हैं। इस नीति में शहरों में ई-रिक्शा की संख्या नियंत्रित करने, उनके लिए रूट और जोन तय करने और परमिट व्यवस्था बनाने का प्रावधान होगा। मकसद है एक ही रूट पर ई-रिक्शा की भीड़ और ट्रैफिक जाम को कम करना। राष्ट्रीय नीति बनने के बाद इसे सभी राज्यों को भेजा जाएगा। मध्यप्रदेश अपनी स्थानीय जरूरत के हिसाब से इसमें बदलाव कर सकेगा। हाईकोर्ट ने यह निर्देश जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिए हैं।0
0
Report
जुगैल में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. मृतका के मोबाइल की जांच के दौरान आरोपी के साथ फोटो और बातचीत सामने आने के बाद परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था. मुकदमा दर्ज होने के करीब 20 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया. जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया टोला नवडीहा गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बिंदु अग्रहरि को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि युवती का शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ से लटका मिला था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू की. परिजनों ने मृतका के मोबाइल की जांच की तो आरोपी के साथ उसके फोटो और बातचीत सामने आई. साथ ही आरोपी पर मृतका को अश्लील गालियां देने का भी आरोप लगाया गया. परिजनों की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. मुकदमा दर्ज होने के करीब 20 घंटे के भीतर जुगैल पुलिस ने आरोपी बिंदु अग्रहरि को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है. जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया टोला नवडीहा गांव का मामला.0
0
Report
बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय व्यवस्था और मांगों के समाधान की मांग पर हड़ताल
Hazaribagh, Jharkhand:अखिल भारतीय मांग दिवस पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, लंबित मांगों का समाधान करने तथा एकतरफा प्रोत्साहन योजना में संशोधन की मांग करते हुए रैली निकाली। बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच ने 11 सितंबर तथा 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। बैंक कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर ते हुए रैली निकाल कर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर बैंक यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया है। 11 सितंबर तथा 28 से 30 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।0
0
Report
Advertisement
चार नाबालिग छात्राएं लापता: इलाके में हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी
Gaya, Bihar:घर से स्कूल जाने निकलीं चार नाबालिग छात्राएं लापता, परिवार बोला- साथ गई थीं, पुलिस ने शुरू की तलाश गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में चार नाबालिग स्कूली छात्राओं के एक साथ लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बुधवार सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकलीं छात्राएं देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने के बाद गुरुवार को थाने पहुंचकर बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरसअल पूरा मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के सकरदास नवादा पंचायत के बिहियाइन गांव का है। गाँव से चारों छात्राएं रोज की तरह घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थीं। लेकिन उस दिन हर दिन की तरह शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब छात्राओं का कोई पता नहीं चला तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी वजीरगंज थाना पहुंचकर पुलिस को दी। जिसके बाद परिजनों के शिकायत पर मामला दर्ज कर स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस पीएम श्री 2+ उच्च विद्यालय सकरदास नवादा पहुंची और विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों से जानकारी ली। जिसके बाद भी पुलिस को अभी तक कोई भी लापता युवतियों का सुराग नही मिल सका है। वंही इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य रूपेश प्रसाद ने बताया कि चारों में से तीन छात्राएं इसी विद्यालय की हैं। उन्होंने बताया कि जब छात्राएं स्कूल आई ही नहीं थीं तो उनके बारे में जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस भी विद्यालय पहुंची थी और संबंधित कक्षा की रजिस्टर जांच की गई है, जिसमें छात्राएं अनुपस्थित पाई गई हैं। सभी लापता छात्राएं 11वीं कक्षा की हैं और एक छात्रा 10वीं कक्षा की है。 फिलहाल गया पुलिस लापता सभी छात्रा के खोजबीन कर रही है और उन सभी मार्गो पर लगे आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि लापता छात्रा का कोई भी सुराग मिला सके और उसको सकुशल वापस लाया जा सके और जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा हो सके。0
0
Report
धनबाद में अवैध बालू कारोबार रोकथाम: बिना नंबर प्लेट मिनी हाइवा जब्त
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में अवैध बालू के कारोबार रोक लगाने को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बरवाअड्डा पुलिस ने जीटी रोड से बिना नंबर प्लेट के एक मिनी हाइवा को अवैध बालू के साथ जब्त किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिंद्रा कंपनी के मिनी हाइवा को जांच के दौरान रोका। वाहन में बालू लदा हुआ था। पुलिस ने चालक से बालू के परिवहन से संबंधित वैध परमिट, चालान और अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। लेकिन चालक जांच के दौरान कोई भी वैध कागजात पुलिस के सामने पेश नहीं कर सका। जांच के दौरान पुलिस ने यह भी पाया कि मिनी हाइवा पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर बरवाअड्डा थाना परिसर में खड़ा करा दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहन चालक और बालू के स्रोत से जुड़े बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मामले की जानकारी खनन विभाग को भी दे दी गई है।0
0
Report
रतलाम में गरबा आयोजन पर हिन्दू जागरण मंच ने मोर्चा खोला
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में गणेश उत्सव से पहले गरबा आयोजनों को लेकर हिन्दू जागरण मंच ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मंच ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर गरबा आयोजनों को हिन्दू रीति-रिवाज, परंपरा और संस्कृति के अनुरूप आयोजित करने की मांग की है। हिन्दू जागरण मंच ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई गरबा आयोजन धार्मिक परंपरा से हटकर व्यवसायिक आयोजन में तब्दील होता है, या होटल, गार्डन सहित अन्य स्थानों पर फूहड़ गीतों के साथ गरबा कराया जाता है, तो प्रशासन पहले ही ऐसे आयोजनों पर कार्रवाई करे। मंच का कहना है कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो उसके बाद होने वाली किसी भी कार्रवाई की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मंच ने यह भी कहा कि गरबा आयोजन के दौरान हिन्दू आस्था और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को हिन्दू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। ऐसे में इस बार गरबा नाइट्स आयोजित करने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।0
0
Report
Advertisement
हाजीपुर शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: 50 लाख विदेशी शराब से लदा ट्रक पकड़ा
Hajipur, Bihar:हाजीपुर में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। उत्पाद विभाग ने 50 लाख की विदेशी शराब से लदा ट्रक जब्त किया है।मामला हाजीपुर के सराय रोड का है, जहां उत्पाद निरीक्षक अभिनव कुमार की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने 580 पेटी, यानी करीब 5160 लीटर विदेशी शराब से लदा ट्रक पकड़ा।सभी बोतलों पर फोर सेल पंजाब लिखा मिला है, जिससे खुलासा हुआ कि ये खेप पंजाब से लाकर बिहार में खपाई जानी थी। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।इस मामले में जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने प्रेस वार्ता कर सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में शराब तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये सिर्फ शुरुआत है, नशे के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।डीएम ने चेतावनी दी कि तस्करी में शामिल लोगों की संपत्ति की जांच होगी और कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। उत्पाद विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है。0
0
Report
झारखंड में छह नए रेडिएशन सेंटर, कैंसर डे-केयर की सुविधा सभी जिलों में
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड में छह स्थानों पर विकसित होंगे रेडिएशन सेंटर, मेडिकल कॉलेजों में कैंसर डे-केयर की तैयारी झारखंड में कैंसर मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में कैंसर डे-केयर एवं रेडिएशन की सुविधा का विस्तार करेगी। इसके तहत छह स्थानों पर रेडिएशन सेंटर विकसित करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। । रांची समेत सभी मेडिकल पांच कॉलेजों में पीपीपी मोड पर कैंसर डे-केयर एवं रेडिएशन सेंटर शुरू करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके सभाकक्ष में बैठक हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने जिला स्तर पर कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने जिला अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध संसाधनों, मशीनों, मानवबल और आवश्यक खर्च का आकलन कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। उनका जोर इस बात पर था कि कैंसर मरीजों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े और जिला स्तर पर ही आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध हो।0
0
Report
ग्वालियर: बस स्टैण्ड के पास जमकर मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Morena, Madhya Pradesh:Gwalior पड़ाव थाना क्षेत्र बस स्टैण्ड के पास हुई जमकर मारपीट घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो आने के बाद पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
अलवर के सरस डेयरी कॉलोनी में 2.25 लाख रुपये और सोने की अंगूठी चोरी
Alwar, Rajasthan:सरस डेयरी कॉलोनी में मकान से 2.25 लाख रुपए और सोने की अंगूठी चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित सरस डेयरी कॉलोनी में एक मकान से 2 लाख 25 हजार रुपए नकद और सोने की अंगूठी चोरी होने का मामला सामने आया है। मकान मालिक अभजीत सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 30 अगस्त से 1 सितंबर तक संघ कार्यालय के काम से चंडीगढ़ गए हुए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी भी मायके गई हुई थीं। घर में 2 लाख 25 हजार रुपए नकद, सोने की अंगूठी और अन्य आभूषण रखे हुए थे। रिपोर्ट के अनुसार, अभजीत सिंह 1 सितंबर को वापस घर लौट आए थे। इसके बाद 7 सितंबर को जब उन्होंने घर में रखे सामान की जांच की तो 2 लाख 25 हजार रुपए और सोने की अंगूठी गायब मिली। हालांकि, घर में रखे अन्य आभूषण अपनी जगह पर ही मिले। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना अरावली विहार थाना पुलिस को दी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराने में हुई देरी का कारण आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाना बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरी के आरोपी और सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।0
0
Report
वार्ड 8 में फर्जी वोटिंग का प्रयास; जांच के बाद माहौल शांत
Pali, Rajasthan:बाली नगरपालिका चुनाव में वार्ड 8 में फर्जी वोटिंग वोट डालने का प्रयास किया गया जिसे लेकर अंदर बैठे एजेंट और संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच करके बाहर निकाला गया, इस दौरान शिकायत को लेकर हाथापाई पर लोग उतर आये, मौजूद पुलिस ने मामले को शांत करवाया।0
0
Report
अजमेर-जयपुर हाईवे पर टैंकर टक्कर, तारपीन तेल फैलने से लोगों में मचा हड़कम्प
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) अजमेर जयपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा... तेल से भरे टैंकर के ट्रेलर ने मारी टक्कर。 टक्कर के बाद टैंकर के टैंक से तारपीन के तेल का हुआ रिसाव。 रिसाव के बाद हाईवे पर मची अफरातफरी, सड़क पर तारपीन का तेल फैलते ही ग्रामीणों की लगी भीड़। मौखमपुरा थाना क्षेत्र के नासनोदा गांव के पास की घटना。 ग्रामीणों में तारपीन का तेल लूटने की मची होड़, सूचना पर मोखमपुरा पुलिस पहुंची मौके पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटवाकर अजमेर-जयपुर हाईवे पर यातायात कराया सुचारू0
0
Report
Advertisement
पोकरण नगरपालिका चुनाव: एसपी ने बूथ-बूथ सुरक्षा का जायजा
Jaisalmer, Rajasthan:पोकरण नगरपालिका चुनाव में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे ने बूथ-बूथ पहुंचकर लिया सुरक्षा एवं मतदान व्यवस्थाओं का जायजा पोकरण, जैसलमेर पोकरण नगरपालिका चुनाव को लेकर पोकरण शहर में पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया के दौरान जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे पोकरण पहुंचे और विभिन्न मतदान केंद्रों का बूथ-बूथ निरीक्षण कर सुरक्षा एवं मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया एसपी शिवहरे ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं पुलिस जवानों को मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि पोकरण शहर के सभी मतदान केंद्रों पर फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। चुनाव को लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों एवं मतदान केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो। पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। एसपी अभिषेक शिवहरे ने पोकरण के मतदाताओं से शांतिपूर्ण एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करेंl0
0
Report
गोविंदगढ़-बड़ौदा मेव में शांत मतदान, योग्य प्रत्याशी को वोट दें—सुखवंत सिंह
Alwar, Rajasthan:गोविंदगढ़-बड़ौदा मेव में शांतिपूर्ण मतदान, विधायक सुखवंत सिंह ने अच्छे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की अलवर जिले में दूसरे चरण के निकाय चुनाव के तहत शुक्रवार को सात नगर पालिकाओं में वार्ड पार्षदों के लिए मतदान हुआ। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की दो नगर पालिकाओं गोविंदगढ़ और बड़ौदा मेव में भी छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ。 गोविंदगढ़ में मतदान करने पहुंचे रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने आमजन से योग्य और अच्छे व्यक्ति के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने क्षेत्र के विकास और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। विधायक ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की चारों नगर पालिकाओं में भाजपा के बोर्ड बनने की उम्मीद भी जताई。 बाइट- सुखवंत सिंह, विधायक रामगढ़ वहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे आर्यन जुबेर खान ने मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दौरान अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पाईं। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी दबाव में काम करने का आरोप लगाया। बाइट- आर्यन जुबेर खान0
0
Report
जयपुर के मिशन स्कूल में फर्जी वोटिंग के आरोप पर भारी हंगामा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- चारदीवारी में मिशन स्कूल में हंगामा, फर्जी वोटिंग के आरोप पर हंगामा, बड़ी संख्या में लोगो ने नारेबाजी की, वार्ड नंबर 107 में हंगामे के बाद पुलिस जब्ता,0
0
Report
Advertisement
