icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, एक युवक की मौत, दूसरा घायल—शाजापुर में हादसा

Shajapur, Madhya Pradesh:जानकारी के अनुसार, लाहौरी निवासी 24 वर्षीय मोहित सौर relacionado? पिता बालचंद और 20 वर्षीय शिवम पिता अशोक शाजापुर के सांपखेड़ा स्थित गिट्टी मशीन पर काम करते थे। दोनों काम पूरा कर बुधवार सुबह शाजापुर से लाहौोरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आला उमरोद जोड़ पर ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। बाइक भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और ट्रेक्टर भी क्षतिग्रस्त हुआ। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहित की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर है。
0
0
Report

महराजगंज कटहल के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवक का शव,पुलिस जांच में जुटी

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow10m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के महुवारी टोला रायपुर में आज सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव गांव में कटहल के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान जयराम पुत्र रामधन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर युवक की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया जा रहा है कि मृतक जयराम की पत्नी का नाम प्रमिला है और उनके चार बच्चे हैं, जो सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी अर्टिगा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत

ALOK SRIVASTAVAALOK SRIVASTAVAFollow10m ago
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब पांच बजे एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 97.500 के पास हुआ। अर्टिगा में छह लोग सवार थे और सभी लखनऊ से देवरिया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस से कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है। तीनों टेनिस खिलाड़ी बताए गए हैं। घायलों में देवरिया के लार थाना क्षेत्र के लखौरा निवासी आनंद यादव (23), तैयर बुजुर्ग निवासी राजू यादव (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जमुनी निवासी जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं। तीनों की हालत गंभीर बताई गई है। घायल जयंतो शर्मा के मुताबिक, सभी लोग लखनऊ से टेनिस खेलकर देवरिया लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का भी पता लगा रही है।
0
0
Report
Advertisement

REWA 2.0: Ladakh के 80 विद्यार्थियों को UPSC कोचिंग के लिए ₹1 लाख सहायता

Aram Pora, Ganderbal, Administrative Secretary, Higher Education, UT Ladakh, Bhanu Prabha convened a press conference to highlight the REWA 2.0 Scheme, an initiative of the UT Administration aimed at providing financial assistance to meritorious aspirants from Ladakh preparing for the UPSC Civil Services Examination. Addressing the press conference, the Administrative Secretary informed that, as in the previous year, the Department of Higher Education will conduct the REWA 2.0 Screening Test on October 25, 2026. The initiative seeks to support deserving aspirants who may face financial constraints in accessing quality UPSC coaching in cities such as Delhi, Chandigarh, Jammu and Srinagar. She informed that the screening test will be conducted at examination centres in Leh and Kargil, with a total of 80 candidates, 40 each from the erstwhile Leh and Kargil districts to be selected for coaching under the scheme. Two seats each have been earmarked for Persons with Disabilities (PwDs) from the erstwhile Leh and Kargil districts. Under REWA 2.0, the UT Administration will provide financial assistance of ₹1 lakh each to 80 selected candidates for joining coaching institutes for UPSC Civil Services Examination preparation. An additional ₹18,000 will be provided towards accommodation expenses. The Administrative Secretary further informed that the screening test will be conducted on the pattern of the UPSC Civil Services Aptitude Test (CSAT). Applicants must be 21 years of age and below 36 years, with a combined annual household income not exceeding ₹8 lakh. Applicants must also possess a valid Ladakh domicile certificate. She informed that the last date for submission of applications is October 15, 2026, and urged eligible aspirants to submit their applications well before the deadline to avoid last-minute inconvenience. Applications can be submitted through the Higher Education Department portal: highereducation.ladakh.gov.in/rewaform The Administrative Secretary encouraged maximum participation of eligible aspirants in the screening test and urged them to make full use of the opportunity provided under the scheme. She expressed hope that the initiative would help more students from Ladakh succeed in the UPSC Civil Services Examination and contribute to strengthening the administration in the UT. She also clarified that the examination centres will be located only in Leh and Kargil, while the merit list will be prepared on the basis of the applicant’s domiciled district.
0
0
Report
Advertisement

भिवंडी-वाडा मार्ग पर हायड्रोजन सिलेंडर लीकेज के कारण बड़ा जोखिम, रात में ट्रक पलटा

Thane, Maharashtra:भिवंडी-वाडा महामार्गावर कुडूसजवळ रात्रीच्या सुमारास मोठा अपघात घडला आहे. या व्हिडिओमध्ये आपण पाहू शकतो की, हायड्रोजन वायूने भरलेला ट्रक पलटी झाल्यानंतर काय परिस्थिती होती. सिलेंडरमधून होणारी गळती रोखण्यासाठी तज्ज्ञांना कशा प्रकारे जीव धोक्यात घालून काम करावे लागले. VO - रात्रीच्या सुमारास हा ट्रक पलटी झाला आणि त्यावरील मोठे हायड्रोजन सिलेंडर रस्त्यावर विखुरले गेले. सिलेंडरमधून मोठ्या प्रमाणात वायू गळती सुरू झाली. हायड्रोजन हा अत्यंत ज्वलनशील वायू असल्याने एका ठिणगीनेही मोठा स्फोट होण्याची भीती होती. त्यामुळे परिसरात भीतीचे वातावरण पसरले होते. पोलीस प्रशासनाने HELP टीमला तातडीने पाचारण केले होते. तज्ज्ञांच्या टीमने रात्रीच घटनास्थळी दाखल होऊन अत्यंत सावधगिरीने गळती झालेले सिलेंडर वेगळे केले आणि गळतीवर नियंत्रण मिळवले. सुदैवाने या घटनेत कोणतीही जीवितहानी झाली नाही आणि प्रशासनाच्या सतर्कतेमुळे आणि HELP च्या तज्ज्ञतेमुळे मोठा अनर्थ टळला, त्यानंतर रस्ता मोकळा करण्यात आला.
0
0
Report

द्वारका पुलिस ने ठगी के आरोपी अमित पंवार को गिरफ्तार किया

New Delhi, Delhi:स्टोरी द्वारका जिला पुलिस की एंटी-जेल बेल एवं पीओ सेल ने ठगी के मामले में 10 साल से ट्रायल से बच रहे घोषित अपराधी अमित पंवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित पंवार उत्तम नगर का रहने वाला है और इसको 24 अगस्त 2026 को द्वारका कोर्ट ने थाना बिंदापुर के मामले में भगोड़ा घोषित किया था। DCP द्वारका कुशल पाल सिंह, IPS के निर्देश पर घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। गुप्त सूचना पर टीम ने पालम इलाके में जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी 2 मामले दर्ज हैं。
0
0
Report
Advertisement

झाझा रेलवे स्टेशन पर गर्भवती महिला ने स्टेशन पर ही सुरक्षित प्रसव किया

Jamui, Bihar:जमुई:मंगलवार की देर रात झाझा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई जब ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला अचानक प्रसव पीड़ा से कराहने लगी। कुछ ही देर में रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेनों की सीटी के बीच नवजात की किलकारी गूंज उठी।स्टेशन पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों की तत्परता से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। जानकारी के अनुसार जमुई के डूमरकोला गांव निवासी कुलदीप मांझी अपनी गर्भवती पत्नी अनिता कुमारी के साथ दुर्गापूजा के अवसर पर आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस के साधारण कोच में यात्रा कर रहे थे।ट्रेन के झाझा पहुंचने के बाद अनिता को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख यात्रियों की मदद से उसे ट्रेन से उतारकर स्टेशन पर लाया गया। मामले की जानकारी स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी को मिली तो उन्होंने तत्काल आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी। पुलिसकर्मी महिला को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर ही रहे थे कि प्रसव पीड़ा काफी बढ़ गई। ऐसे में जीआरपी की महिला सिपाही महिमा कुमारी, मधु कुमारी और रेणु कुमारी ने मानवीय पहल करते हुए महिला की मदद की। महिला सिपाहियों की सूझबूझ और तत्परता से स्टेशन परिसर में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों की स्थिति की जानकारी लेकर स्टेशन प्रबंधक ने झाझा सीएचसी से संपर्क कर एंबुलेंस मंगवाई। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।सीएचसी में चिकित्सक डा. सदाब अहमद ने प्रसूता और नवजात की जांच कर आवश्यक उपचार एवं टीकाकरण किया। चिकित्सक ने बताया कि प्रसव के बाद महिला के शरीर में रक्त की काफी कमी पाई गई, जिसके कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। बाइट.....कुलदीप मांझी, प्रसूता का पति
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top