झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित
Jhansi, Uttar Pradesh:आज झांसी के लक्ष्मीबाई पार्क में आजादी की प्रथम दीपशिखा, शहीद वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। झांसी के महापौर बिहारी लाल आर्य और अटल पार्क झांसी यूनिट के सभी सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। सभी ने महारानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
