icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Eshan KhanEshan KhanFollow23 Jul 2024, 01:27 pm

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज संघ झांसी के द्वारा एसी लोको शेड में किया गया वृक्षारोपण

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज संघ के मंडलध्यक्ष रामकुमार सिंह, सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक चड्डा द्वारा विद्युत लोको शेड झांसी में फलाहारी वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता निर्दोष मिश्र एवं विद्युत अभियंता नागेंद्र तिवारी रहे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक शाखा संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह परिहार, शाखा सचिव महेश कुशवाहा, सक्रिय कार्यकर्ता राहुल लक्ष्कार रहे, कार्यक्रम में महिला विंग सचिव अंजू शर्मा उपस्थित रहेl

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मैनपुरी में 45वीं राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, आज होगा पुरस्कार वित

AKAnkit KumarFollow2m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में 45वीं राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, आज होगा पुरस्कार वितरण मैनपुरी। शहर के बाईपास रोड स्थित जेएस मेमोरियल स्कूल में आयोजित 45वीं राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप (जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग) के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 28 नवंबर से शुरू हुई तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों से आई टीमों के खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार दोपहर तीन बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में शूटिंग बॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रतियोगिता की मेजबानी जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन मैनपुरी कर रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक एवं बालिका वर्ग में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। बालक वर्ग के मुकाबलों में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्र प्रदेश को 21-5 अंकों से पराजित किया। इससे पहले उत्तराखंड की टीम ने गोवा को 21-9 अंकों से हराया। दिल्ली और तेलंगाना के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें दिल्ली ने 21-19 अंकों से जीत दर्ज की। वहीं, बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल की टीम ने बिहार को 21-8 अंकों से पराजित किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर एशियन शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जीतराज तोमर ने कहा कि अंडर-19 स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताएं भविष्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मैनपुरी शूटिंग बॉल एसोसिएशन के सचिव अमर यादव, विद्यालय के प्रबंधक अनिल यादव और अजित यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर की करीब 47 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता से मैनपुरी में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। अब सभी की निगाहें आज होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह पर टिकी हैं, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
0
0
Report

चार माह से लापता पुत्र की तलाश में भटक रहा सहोरा का रहने वाला पिता

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow3m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहोरा निवासी युवक के चार माह से लापता होने पर पीड़ित पिता ने गांव निवासी युवकों पर पुत्र को गायब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है।पीड़ित सुभाष के अनुसार वह अपने 18 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम के साथ सोनीपत में मजदूरी करता था। खेत के कार्य से वह वापस गांव आ गया। उसका पुत्र वहीं गांव निवासी मोहित पुत्र राजदेव, विवेक, अंकित पुत्रगण गिरिन्द्र और सतीश पुत्र मेडई के साथ सोनीपत में ही कार्य करता रहा। पीड़ित पिता ने रविवार को शाम छः बजे बताया 13 जुलाई को गांव निवासी सभी विपक्षी वापस आ गए लेकिन उसका पुत्र वापस नहीं आया। आरोपियों ने उसके पुत्र को हरदोई से कहीं गायब कर दिया। विपक्षी विवेक ने उसके पुत्र का मोबाइल उसे दिया है। लेकिन विपक्षी उसके पुत्र के बारे में कुछ भी नहीं बता रहे है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र की तलाश करने की गुहार लगाई है।
0
0
Report

महर्षि महेश योगी अन्तर्राष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 200 से अधिक शिक्षकों का सम्मान

Sonal DwivediSonal DwivediFollow11m ago
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को कानपुर के काकादेव स्थित पामेला बैंक्वेट में Educators’ Pride–2026 सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के 200 से अधिक शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, समर्पण और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के साथ विश्वविद्यालय के कानपुर नगर स्थित नवीन सिटी कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर नगर प्रवीण कुमार तिवारी ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ उनके योगदान को समाज के सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे सम्मान समारोह उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कर्नल जाहिद सिद्दीकी, डायरेक्टर जनरल, एक्सिस ग्रुप ने कानपुर-बिल्हौर में महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के माध्यम से कानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आने वाले समय में यह संस्थान कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने की क्षमता रखता है। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राहुल यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन पूनम गोठी द्वारा किया गया, वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.के. उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का सम्मान है। विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ कृषि एवं नवाचार के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में विश्वविद्यालय के डायरेक्टर कॉरपोरेट अफेयर्स डॉ. रतीश गुप्ता, डायरेक्टर बिजनेस डेवलपमेंट नील दास महापात्रा, सुधांशु सिंह, शिवम् यादव सहित विश्वविद्यालय के कानपुर सिटी कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

कोतवाली मंडी क्षेत्र में चोरों का आतंक जूनियर हाईस्कूल को बना चुके है कई बार निशाना

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर: थाना कोतवाली मंडी क्षेत्र के वार्ड 65 में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि कमेला कॉलोनी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय जूनियर हाईस्कूल लगातार चोरों के निशाने पर है ताजा घटना में रात के अंधेरे में एक स्कूल का गेट तोड़ने की कोशिश करता और बाहर लगी पानी की टंकी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करता सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, प्रधानाचार्य राजा हुसैन के मुताबिक, स्कूल में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कभी स्कूल का सामान गायब कर दिया जाता है तो कभी पानी की टंकी और पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाया जाता है। लगातार घटनाओं से शिक्षक परेशान हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है, स्थानीय लोगों ने कोतवाली मंडी पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब चोर स्कूल को बार-बार निशाना बना रहे हैं तो पुलिस की निगरानी कहां है।
0
0
Report

मैनपुरी में खूनी खेल बेटे ने कार से कुचलकर माता-पिता को मार डाला,बहन गंभीर

Devendra Singh PalDevendra Singh PalFollow31m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग मैनपुरी मैनपुरी के किशनी में पारिवारिक बंटवारे के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। किशनी थाना क्षेत्र के गांव दिब्बनपुर साहनी में एक बेटे पर अपनी ही मां, पिता और बहन को ईको कार से कुचलने का आरोप लगा है। हादसे में माता-पिता की मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल है। उसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी अजीव खान का पत्नी अकबरी बेगम, बेटी गुलिस्ता और बेटे अरमान से घर के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद की सूचना अरमान की पत्नी ने डायल-112 पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने जाकर विवाद सुलझाने की सलाह दी। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। थाने से लौटते समय अजीव खान अपनी पत्नी अकबरी बेगम और बेटी गुलिस्ता के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान खेतों में काम कर रहे लोगों के अनुसार, पीछे से ईको कार लेकर आए अरमान ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवारों के गिरने के बाद कार सवार ने उनके ऊपर से गाड़ी निकाल दी। आरोप है कि कुछ दूरी पर जाकर वह कार वापस लाया और दोबारा उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। खेतों में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी कार लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और ग्रामीणों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अजीव खान और अकबरी बेगम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुलिस्ता को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। माता-पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की भूमिका और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। बाइट :- परिजन
0
0
Report

भानपुरी बेसोली कन्या छात्रावास में अव्यवस्थाएं, अधीक्षिका हटाने की मांग

Jagdalpur, Chhattisgarh:भानपुरी के बेसोली कन्या छात्रावास में अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की जांच टीम ने औचक निरीक्षण कर छात्राओं से बातचीत की। इस दौरान छात्राओं ने भोजन, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई और रहने की व्यवस्था को लेकर शिकायतें कीं। साथ ही वर्तमान अधीक्षिका को हटाने की मांग की। पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने अधीक्षिका के जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान की पत्नी होने और मंत्री केदार कश्यप से करीबी संबंधों का हवाला देते हुए राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगाया।
0
0
Report
Advertisement

फैक्ट्री संचालक से पैसे मांगने, फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप,

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow1h ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:खबर उन्नाव से है, जहां अचलगंज थाना क्षेत्र के बंथर में फैक्ट्री संचालक से कथित तौर पर पैसे मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पैसे देने का दबाव बना रहा है और मांग पूरी न होने पर जान से मारने के साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। इतना ही नहीं, ट्रैक्टर रोककर चालक को लाठी-डंडे लेकर दौड़ाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में फैक्ट्री संचालक आशुतोष सिंह की तहरीर पर अचलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायती पत्र के अनुसार, बंथर निवासी आशुतोष सिंह की गहरा बंथर स्थित एएस इंटरनेशनल नाम से फैक्ट्री है। उनका आरोप है कि 25 नवंबर की रात कानपुर में उनका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके अगले दिन 26 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे उनका ट्रैक्टर चालक सोनू पुत्र बदलू खां ट्रैक्टर में सामान लादकर फैक्ट्री जा रहा था। तभी यूपीएसआईडीसी के पास गहरा मैदा मिल चौराहे पर कुछ लोगों ने ट्रैक्टर रोक लिया और लाठी-डंडे लेकर चालक को मारने के लिए दौड़े। पीड़ित पक्ष का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। आशुतोष सिंह का आरोप है कि उनसे लगातार पैसों की मांग की जा रही है। पैसा न देने पर उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए जा रहे सभी आरोपों को बेबुनियाद और गलत बताते हुए कहा कि फैक्ट्री से अवैध वसूली के दबाव के चलते उन्हें परेशान किया जा रहा है। पीड़ित ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने, दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मीडिया के सामने भी अपनी बात रखी है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
0
0
Report

मुरादाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का विवाह संपन्न

Shahrukh HusainShahrukh HusainFollow1h ago
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के रामपुर दोराहा जीरो पॉइंट के पास मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 200 हिंदू और मुस्लिम जोड़े अपने-अपने धर्म और रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह बंधन में बंधे। समारोह में खुशियों का माहौल देखने को मिला। नवविवाहित जोड़ों को कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। वहीं कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मुरादाबाद भी मौजूद रहीं। सामूहिक विवाह समारोह के माध्यम से अलग-अलग धर्मों के जोड़ों ने अपनी परंपराओं के अनुसार नई जिंदगी की शुरुआत की। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report
Advertisement

घोड़ा-बुग्गी सवार को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड पर घोड़ा- बुग्गी और बाइक की टक्कर के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने घोड़ा-बुग्गी पर समान लाद रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया और उसे जमकर पीटा- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर कुछ युवक बुग्गी सवार व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सरिए से भी वार किए, जिससे व्यक्ति घायल हो गया। सीसीटीवी फुटेज में भी मारपीट की घटना कैद होने की बात सामने आई है। घटना ने सड़क पर बढ़ती आक्रामकता और कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं, मामूली सड़क दुर्घटना का समाधान मारपीट नहीं,बल्कि कानूनी प्रक्रिया है। थाना जनकपुरी पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

सहारनपुर सदर थाना बाजार अंतर्गत पुलिस चौकी परिसर स्थित मंदिर का जीर्णोद्धार, वैदिक मंत्रोच्चार

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में पुलिस विभाग की धार्मिक आस्था से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई है। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के अंतर्गत चौकी चुनहेटी फाटक परिसर स्थित मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दरअसल, रविवार 29 नवंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के साथ चौकी चुनहेटी फाटक परिसर स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में सहभागिता की। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया। इस दौरान जनपद में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
0
0
Report

तिर्रेमनोरमा गांव में पुरानी रंजिश में मारपीट,महिला समेत कई घायल

Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा (इटियाथोक)।कोतवाली क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल पुलिस ने घायलों को सीएचसी इटियाथोक पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एक पक्ष के सोनू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि शनिवार देर शाम गांव के सूरज और नीरज पुत्र विनय सिंह, शिवशंकर सिंह आदि उनके दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। विरोध करने पर सविता सिंह और उनके पति वीरेंद्र सिंह को लाठी-डंडों से पीटा।मामले में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, अखिलेश यादव से रामलला से माफी मांगने को कहा

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow3h ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक निजी होटल का उद्घाटन किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा तो अखिलेश यादव के अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने के फैसले पर भी सवाल उठाए। ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव को अयोध्या जाकर रामलला से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही सपा पर जातिवाद, तुष्टीकरण और माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। VO: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधी आबादी को उनका हक दिलाना चाहते हैं। संसद और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए बिल लाया गया है, जिस पर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत संसद में बहस होगी और पास होने के बाद कानून बनेगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को महिलाओं को उनका अधिकार मिलने से परेशानी हो रही है। वहीं अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए रामलला से माफी मांगनी चाहिए। ब्रजेश पाठक ने सपा पर सनातन संस्कृति के नाम पर राजनीतिक स्वांग रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी वोट बैंक की राजनीति नहीं करती, बल्कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करती है। सपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उस समय लोक सेवा आयोग में जातिवाद को बढ़ावा दिया गया, जबकि मौजूदा सरकार ने पारदर्शी प्रक्रिया से 10 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने सपा को गुंडों और माफियाओं को संरक्षण देने वाली पार्टी बताते हुए प्रदेश से माफियाराज खत्म करने का दावा किया।
0
0
Report

अजयगढ़ दुर्ग तक सड़क बन नहीं पाई, 6 करोड़ बजट के बावजूद निष्क्रियता पर सवाल

Panna, Madhya Pradesh:2 हजार साल पुराने (गुप्त कालीन) मंदिरों और चन्देलकालीन किले की सुरक्षा न होने से दुर्दशा और तोड़ फोड़ हो रही है। गड़े धन के लालच में खुदाई कर अनमोल ऐतिहासिक धरोहर को नष्ट किया जा रहा है। लेकिन बजट आ गया (6 करोड़), टेंडर भी हो गया, फिर भी प्रशासनिक और राजनेताओं की निष्क्रियता के चलते नहीं बन पा रही ऐतिहासिक अजयगढ़ किले की सड़क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को कौन नहीं सुन रहा है? प्रधानमंत्री ने मन की बात में बुंदेलखंड के ऐतिहासिक अजयगढ़ दुर्ग का उल्लेख करते हुए देशवासियों से यहां यात्रा करने की अपील की है (वीडियो शामिल है सर) फिर भी 7 सालों में भी नहीं बन पाया अजयगढ़ किला तक पहुंच मार्ग। किले में सड़क, पीने का पानी, बिजली, शौचालय नहीं है। जिम्मेदार राजनेताओं के भाषण तक सीमित ऐतिहासिक किले का सड़क निर्माण। बुंदेलखंड में गुप्तकालीन और चन्देल कालीन अनेक प्राचीनतम किले स्थापित हैं, जो आज भी अपनी गौरव गाथा और स्वर्णिम इतिहास को बखान करते हैं। ग्वालियर, झांसी और दतिया के साथ पन्ना जिले में स्थापित अजयगढ़ का किला बहुत विख्यात है। ऐतिहासिक रूप से अगर बात करें तो लगभग 1700 साल पुराने गुप्तकालीन मंदिर यहां आज भी देखे जा सकते हैं। अजयपाल का मंदिर और किले की जानकारी: अजयगढ़ के किले में ऐतिहासिक एकमात्र भगवान अजयपाल का मंदिर स्थापित है और यहां मकर संक्रांति में दो दिनों के लिए बाबा अजयपाल की मूर्ति को भक्तों के दर्शन हेतु रखा जाता है। इस ऐतिहासिक किले में लाखों लोग दुर्गम चढ़ाई को चढ़कर दर्शन करने आते हैं। यहाँ गंगा जमुना दो पर्वतीय जल कुंड है। पांच विशाल दुर्ग द्वार थे जिसमें से अब सिर्फ 2 शेष बचे हैं। चन्देलकालीन नवदुर्गा मंदिर सहित तालाब, सूर्य कुंड, और गुप्तकाल की पत्थर खदाने देखने को मिलती है। प्रधानमंत्री ने अपने खास कार्यक्रम मन की बात में अजयगढ़ दुर्ग को उल्लेखित किया था और देशवासियों से यहां यात्रा करने का आग्रह किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top