284001
झांसी में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण
Jhansi, Uttar Pradesh:आज झांसी के चिरंजीव अस्पताल के सामने मंदिर परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झांसी नगर विधायक पंडित रवि शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर उ.प्र. व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी, मंडल अध्यक्ष शिवाजी नगर दिलीप पुरी, दिलीप पाण्डेय और अन्य संभ्रांत नागरिक भी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में ई-रिक्शा पर महिला यात्रियों से चोरी: गुजरात गैंग की तीन महिलाएं गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर लालकोठी थाना पुलिस ने गुजराती गैंग की तीन महिलाओं को दबोचा ई-रिक्शा में महिला यात्री के साथ बैठकर करती थीं चोरी, लूट बैग से नकदी निकालते पकड़े जाने पर दिखाती थीं धारदार हथियार पेचकसनुमा हथियार से चेहरा बिगाड़ने और जान से मारने की देती थीं धमकी एक महिला से एक लाख रुपए चोरी करने का मामला आया सामने पुलिस ने आरोपियों से चोरी की रकम में से 20 हजार रुपए किए बरामद पुष्पा, मनीषा और भूरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार तीनों आरोपी मूल रूप से अहमदाबाद, गुजरात की रहने वाली जयपुर में अजमेर रोड पर 200 फीट बाईपास पुलिया के नीचे रह रही थीं गुजराती भाषा बोलकर महिला यात्रियों को बनाती थीं निशाना CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना से पुलिस ने दबोचा पूर्व में भी चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुकी हैं तीनों महिलाएं अन्य वारदातों में शामिल होने की आशंका, पुलिस कर रही पूछताछ0
0
Report
Tonk चाकू बाजी के बाद परिजनों ने नेशनल हाइवे जाम, पुलिस पहुँची समझाइश
Noida, Uttar Pradesh:Tonk चाकू बाजी के बाद गुस्से में परिजनों ने नेशनल हाइवे जाम; पुलिस पहुँची मौके पर कर रही समझाइश; कामदेनु सर्किल पर किया नेशनल हाइवे जाम0
0
Report
बेरमो की हीरक रोड पर तेज हाइवा ने बाइक चपेट ली, सागर मंडल मौत
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो के हीरक रोड पर तेज रफ्तार हाइवा का कहर, बाइक सवार को लिया चपेट में। बाइक सवार युवक सागर मंडल की मौके पर मौत, बहन पूजा मंडल गंभीर रूप से घायल। बताते चले कि बोकारो के बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बारीग्राम अंबेडकर चौक के समीप मुख्य हीरक रोड पर हाइवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार सागर मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय बहन पूजा मंडल गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल पूजा को केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बोकारो के चास के रहने वाले हैं। गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हादसे के बाद एक बार फिर हीरक रोड पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में अधेड़ की हत्या: पुलिस जांच में नए पहलू सामने
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी, हत्या की वजह तलाश में जुटी पुलिस । समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़ व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान केवटा वार्ड संख्या-2 निवासी स्व. भंगेरन राय के पुत्र दूनीलाल राय के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष इरशाद आलम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि हत्या की इस घटना में गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आने की बात कही जा रही है।0
0
Report
शिंदे की शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की नहीं, मोदी की शिवसेना है
Mumbai, Maharashtra:शिंदे की शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की नहीं शिंदे की शिवसेना मोदी की शिवसेना है सायना एन सी शिवसेना गुट की नेता ने बालासाहेब ठाकरे जी का फोटो फाड़ा ये भाजपा,संघ वालो की जहर मानसिकता है वही बालासाहेब की फोटो फाडते हुए दिखाई दी यह निंदनीय कृत्य पूरे महाराष्ट्र के लिए असहनीय है बाइट- अतुल लोंढे ( कांग्रेस नेता )0
0
Report
भागलपुर में छठ पूजा के दौरान पिता-पुत्री हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में छठ पूजा के अवसर पर पिता और पुत्री की कथित हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक सेवानिवृत्त सैनिक अपनी पुत्री के साथ बंदूक से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहपुर प्रखंड के बिहपुर मध्य पंचायत का है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवती अपने पिता के साथ बंदूक चलाती दिखाई दे रही है। वहीं, पिता-पुत्री के पीछे कुछ अन्य लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति सेना से सेवानिवृत्त हैं और छठ पूजा के अवसर पर कथित तौर पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो कोमल कुमारी नामक आईडी से साझा किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ मनोज कुमार सुमन ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों का पता लगाया जाएगा। इसके बाद मामले में विधि सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है。0
0
Report
Advertisement
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर भीषण आग, भगदड़ मची
Jabalpur, Madhya Pradesh:एमपी के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आग लगने की घटना सामने आई है. आग देखते ही विकराल रूप ले लिया. जबलपुर रेलवे स्टेशन के स्टॉल में भीषण आग लगी. आग की चपेट में एक पार्सल बोगी आई. आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं. मौके पर रेल अधिकारी पहुँचे और जाँच शुरू कर दी गई है. यह घटना जबलपुर के मुख्य प्लेटफार्म नंबर 1 पर दर्ज की गई है. आग इतनी भीषण थी कि स्टेशन पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई.0
0
Report
जींद के स्पा सेंटर से देह व्यापार का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार
Jhanj Kalan, Haryana:जींद के सफीदों रोड स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने 6 महिलाओं सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर पर्दाफाश किया। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और हरियाणा की महिलाएं शामिल थीं। गिरफ्तार लोगों में स्पा सेंटर का मैनेजर समेत 5 पुरुष भी शामिल हैं। मौके से रिकॉर्ड और आईडी भी कब्जे में लिए गए। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी उपासना ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त निर्देश दिए हैं और जनता से संदिग्ध गतिविधि की जानकारी कम से कम नाम और पहचान गुप्त रखते हुए देने को कहा है।0
0
Report
एटा: जिम संचालक पर जानलेवा फायरिंग, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
Etah, Uttar Pradesh:एटा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस ने जिम संचालक पर हुई जानलेवा फायरिंग मामले में दो युवकों को दबोचा, पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस किया बरामद, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, वहीं पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का पूरा मामला。0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में छठ के दौरान घर में घुसकर 30 लाख आभूषण चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:30 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, घर का भेद निकला चोर, छठ पर्व के दौरान घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़कर उड़ाए थे जेवरात, बेचने के लिए जा रहा आरोपी गिरफ्तार. आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र बनगांव में घर के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी के आरोप में गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत के चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं. 17 नवंबर को थाने में तहरीर देकर बताया गया था कि 15/16 नवंबर की रात अज्ञात चोर ने उनके घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर कीमती सामान और जेवरात चोरी कर लिये. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. दीदारगंज थाने की पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सोंगर पुलिया, ग्राम भादो के पास चेकिंग के दौरान सफेद कार सवार अशोक कुमार यादव निवासी बनगांव को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका वादी के घर आना-जाना था और परिवार के सदस्यों से घुला-मिला होने के कारण उसे घर में रखे सामान की जानकारी थी. इसी का फायदा उठाकर उसने छठ पर्व के दौरान घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़ा और जेवरात चोरी किया. चोरी के आभूषण बेचने के लिए वह जौनपुर जा रहा था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चेन, अंगूठियां, चूड़ियां, करधनी, माला, मांग टीका, नथिया, कान के फूल, टॉप्स और चांदी की पायल सहित करीब 30 लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए हैं. बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) BN S की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है.0
0
Report
जांजगीर-चांपा में परिवार परामर्श केंद्र पर 5 लाख रुपए के लेनदेन के आरोप
Taga, Chhattisgarh:कौशल विकास प्रशिक्षण का काम दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपए के कथित लेनदेन से जुड़ा है। कोरबा निवासी पारस जैन ने परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर संतोषी दुबे और उनकी सहयोगी मीरा खूंटे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 3 लाख 50 हजार रुपए प्रेमा खूंटे के बैंक खाते में दिए गए, जबकि 1 लाख 50 हजार रुपए नगद काउंसलर संतोषी दुबे के घर पर दिए गए। इस तरह कुल 5 लाख रुपए के लेनदेन की शिकायत सामने आने के बाद परिवार परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने काउंसलर संतोषी दुबे को पद से पृथक कर دیا है। वहीं पूरे मामले की जांच AJK प्रभारी डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में की जा रही है। डीएसपी के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर परिवार परामर्श केंद्र से जुड़ा यह दूसरा मामला है, इससे पहले काउंसलर पूजा राठौर के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से निष्कासित किया गया था। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने परिवार परामर्श केंद्र की व्यवस्था, काउंसलरों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में 5 लाख रुपए के कथित लेनदेन की सच्चाई क्या सामने आती है और जिम्मेदारों पर आगे क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
दुर्ग के छावनी चौक की बंद फैक्ट्री में आग, दमकल ने काबू पाया
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग के छावनी चौक स्थित एक बंद फैक्ट्री में अचानक आग लग गई आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है वही आग लगने कि दमकल विभाग कप दी गई सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि आग फैक्ट्री के अंदर बने कमरों को अपनी चपेट में ले चुकी थी दमकल कर्मियों ने आधुनिक उपकरणों और मुस्तैदी के साथ बहादुरी दिखाते हुए लगभग एक गाड़ी पानी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया अग्निशमन टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है.0
0
Report
Advertisement
म mandla में असाइनमेंट के लिए इनपुट मांगा गया
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - असाइनमेंट द्वारा मांगा गया इनपुट。0
0
Report
संजय निषाद ने मछुआ समाज के आरक्षण की मांग पर सड़क जाम किया
Noida, Uttar Pradesh:निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने मछुआ समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने को लेकर गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया. महाराजगंज जिले के फरेंदा तहसील क्षेत्र स्थित उदितपुर के अभिनव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज निषाद पार्टी द्वारा संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया था. उसमें मछुआ समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय, सम्मानजनक प्रतिनिधित्व एवं मछुआ समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने पर चर्चा की गई थी. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद संजय निषाद ने मछुआ समाज को आरक्षण देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के दोनों लेन को जाम दिया है और सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं. संजय निषाद का कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांगों को नहीं मानेगा वह सड़क पर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे रहेंगे.0
0
Report
बैतूल में स्मार्ट मीटर पर भारी विरोध, बिलों में बढ़ोतरी से जनता नाराज
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। तिलक वार्ड और आजाद वार्ड के सैकड़ों रहवासियों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में गरीब परिवारों के लिए बढ़े हुए बिजली बिलों का भुगतान करना मुश्किल हो रहा है। दरअसल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष समीर खान के मुताबिक आज सुबह आजाद वार्ड और तिलक वार्ड में बिजली विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंचे और लोगों की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही वार्डवासी एकजुट हो गए और मौके पर पहुंचकर बिजली कर्मचारियों का विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ता देख बिजली कर्मचारियों को बिना मीटर लगाए ही बैरंग लौटना पड़ा। रहवासियों की मांग है कि उनकी सहमति के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएं और पहले बिजली विभाग उनकी समस्याओं का समाधान करे। गौरतलब है कि बैतूल जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध का यह पहला मामला नहीं है। अलग-अलग इलाकों से लगातार शिकायतें और विरोध के मामले सामने आ रहे हैं। अब देखना होगा कि बिजली विभाग लोगों की इन आपत्तियों और शिकायतों पर क्या कदम उठाता है。0
0
Report
Advertisement
