284001
झांसी में नागरिक सुरक्षा मुख्यालय में हुआ वृक्षारोपण
Jhansi, Uttar Pradesh:7 जुलाई 2024 को झांसी के नागरिक सुरक्षा कार्यालय में एक बड़ा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सूचना के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देश पर, उप नियंत्रक जय राज तोमर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही इस अवसर पर नगर के प्रमुख नागरिक और नागरिक सुरक्षा के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संजय दत्त ने मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई: अभिनेता संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए।0
0
Report
UPI पर MDR शुल्क से बड़े भुगतान महंगे, क्या कैश लौटेगा?
Betul, Madhya Pradesh:UPI से भुगतान करने वाले लोगों और व्यापारियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 2 हजार रुपये से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर संभावित MDR शुल्क और नए नियमों को लेकर आम लोगों और व्यापारियों में चिंता देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि अगर बड़े UPI भुगतान पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क लागू होता है,तो इसका अप्रत्यक्ष बोझ आखिरकार ग्राहकों की जेब पर ही पड़ सकता है। पेट्रोल पंप, राशन और दूसरे बड़े भुगतानों में अतिरिक्त शुल्क या किसी तरह की पाबंदी से आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। कुछ लोगों का मानना है कि अगर UPI भुगतान महंगा हुआ तो लोग मजबूरी में दोबारा कैश का उपयोग बढ़ा सकते हैं। वहीं व्यापारियों की चिंता है कि कम मार्जिन वाले कारोबार में 0.04 से 0.4 प्रतिशत तक का शुल्क सीधे उनके मुनाफे को प्रभावित कर सकता है। हालांकि सरकार और वित्त मंत्रालय की ओर से इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट किए जाने और वास्तविक असर नियम लागू होने के बाद ही सामने आने की बात कही जा रही है। फिलहाल सवाल यही है क्या डिजिटल पेमेंट की सुविधा पर कोई अतिरिक्त लागत आम ग्राहक की जेब तक पहुंचेगी या UPI पहले की तरह ही आसान और किफायती बना रहेगा।0
0
Report
हरियाणा की सहकारी शक्कर मिलों को अवॉर्ड, गडकरी-शर्मा ने किया संबोधन
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरीज का हो रहा है दो दिवसीय सम्मेलन. डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हो रहा आयोजन. नेशनल शुगर एंड बायो-एनर्जी कॉन्क्लेव का आयोजन. इंडस्ट्री एक्सीबिशन एंड इनोवेशन एक्सपो भी आयोजित. नेशनल एफिशिएंसी अवॉर्ड 2024-25 और 2025-26 की अवॉर्ड सेरेमनी. करनाल कोऑपरेटिव शुगर मिल्स, हरियाणा को मिला अवॉर्ड. शाहाबाद कोऑपरेटिव शुगर मिल्स, हरियाणा भी सम्मानित. पानीपत कोऑपरेटिव शुगर मिल्स, हरियाणा को भी मिला पुरस्कार. करनाल शुगर मिल्स को टेक्निकल अवॉर्ड से नवाजा गया. कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे. सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर हुए शामिल हुए. हरियाणा सरकार में मंत्री अरविंद शर्मा रहे मौजूद. देशभर की सहकारी चीनी मिलों के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और MD पहुंचे. चीनी उत्पादन के साथ एथेनॉल और बायो-एनर्जी पर मंथन. ग्रीन फ्यूल और नई तकनीक पर तकनीकी सेमिनार. पानीपत करनाल और शाहबाद सहित चार अवार्ड शुगर इंडस्ट्री से जुड़े मिले हैं हरियाणा को - अरविंद शर्मा. किसानों इथेनॉल सहित टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहा है - अरविंद शर्मा. परली प्रबंधन को लेकर हरियाणा का मैनेजमेंट अच्छा है, पिछले सालों में पराली जलाने के मामलों में कमी आई है. चीनी के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्राजील से तय होते है. केंद्र के पांच राज्यों को जुर्माना लगाने पर बोले अरविंद शर्मा. जुर्माने के बजाय किसानों को जागरूक करना जरूरी है, पिछले समय से अब में किसान पराली को लेकर काफी जागरूक हुआ है।0
0
Report
Advertisement
SC plea पर ECI irregularities: प्रशांत भूषण के दावे पर नोटिस जारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: SIR मामले पर वकील प्रशांत भूषण कहते हैं, "दिल्ली SIR से जुड़ी एक नई याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें चीफ जस्टिस की बेंच ने आज चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया। बताया गया कि पहले 1.45 करोड़ वोटर थे, जिनमें से 47 लाख को ड्राफ्ट रोल से हटा दिया गया, जिससे 97 लाख वोटर बचे। इन 97 लाख में से 35 लाख से ज़्यादा लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें कहा गया है कि वे 'अनमैप्ड' हैं या उनमें लॉजिकल गड़बड़ियां हैं। लेकिन किन आधारों पर लॉजिकल गड़बड़ियों वाले लोगों को यह बताया जा रहा है..."0
0
Report
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर स्वर्ण
Rohtak, Haryana:श्रीलंका को 147 रन से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, शैफाली के घर खुशी का माहौल रोहतक। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही एशियन गेम्स में देश के पदकों के खाते में पहला गोल्ड आया। भारतीय टीम की इस उपलब्धि से रोहतक की स्टार क्रिकेटर शैफाली वर्मा के परिवार में भी खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। शैफाली के पिता संजीव वर्मा ने कहा कि एशियन गेम्स में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतना गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और टीम ने एकजुट होकर श्रीलंका को बड़े अंतर से हराया। फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। स्मृति मंधाना ने 79 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शैफाली वर्मा ने 48 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाने में अहम योगदान दिया। रिचा घोष ने भी 49 रन की तेज पारी खेली। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 69 रन पर सिमट गई और भारत ने 147 रन से मुकाबला जीत लिया। शैफाली के पिता संजीव वर्मा ने बताया कि मैच से एक दिन पहले भी शैफाली ने बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाया था। उन्होंने कहा था कि टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेगी। फाइनल में शैफाली ने बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी योगदान दिया और दो विकेट हासिल किए। संजीव वर्मा ने कहा कि शैफाली के अच्छे प्रदर्शन से परिवार काफी खुश है। उन्होंने कहा कि बेटी ने एक बार फिर देश और रोहतक का नाम रोशन किया है। परिवार को उम्मीद है कि शैफाली आने वाले मुकाबलों में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी।0
0
Report
जमुई घटना: मुकेश सहनी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी सज़ा और त्वरित कार्रवाई की मांग
Patna, Bihar:जमुई की घटना बेहद शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि भविष्य में कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी - सरकार और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग, दोषियों को कड़ी सजा देने की अपील - सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र में ऐसी घटना होना पूरे बिहार के लिए शर्मनाक : मुकेश सहनी पटना, 22 सितंबर। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जमुई में हुई घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही शर्मसार करने वाली और शर्मनाक है। इस घटना से पूरे बिहार के लोग शर्मिंदा हैं। इस तरीके की घटना की किसी ने उम्मीद नहीं की थी। उन्होंने कहा कि समाज में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। मुकेश सहनी ने कहा कि जमुई, लखीसराय और मुंगेर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गृह क्षेत्र के जिले हैं। ऐसे क्षेत्र में इस तरीके की घटना का होना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। घटना में जो भी लोग दोषी हैं, उनकी पहचान कर उन्हें कानून के तहत ऐसी सजा दी जानी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम देने का दुस्साहस न कर सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। किसी भी घटना के बाद केवल कार्रवाई की घोषणा पर्याप्त नहीं है, बल्कि दोषियों को शीघ्र न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा मिलना भी जरूरी है। इससे पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा मिलेगा और समाज में कानून के प्रति विश्वास मजबूत होगा। सहनी ने कहा कि बिहार की जनता शांति, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीना चाहती है। इसलिए सरकार को ऐसे मामलों में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाएगा.0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर दौरे में नितिन नवीन के समर्थकों में ऊर्जा, 2027 लक्ष्य पर फोकस
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। चंद्र मोहन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मिला है; अब एक ही लक्ष्य है—2027। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे; चौपालों के माध्यम से लोगों से संवाद किया जाएगा और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना है। कोई नया हो या पुराना, सभी मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे। बुलडोजर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां अतिक्रमण था, वहीं कार्रवाई की गई है; वैध निर्माण को तोड़े जाने की बात सही नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरे पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि उनका दो दिवसीय दौरा चल रहा है; उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के संपर्क से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ता है; भाजपा में परिवार का भाव है, लेकिन परिवारवाद नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया कि गरीब कल्याण और समाज के अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कामों का भी उल्लेख किया गया। सुरेश राणा ने भाजपा के संकल्पों पर कहा कि संगठन और राष्ट्र निर्माण प्राथमिकता है; जनता के आशीर्वाद से सरकार बनती है। 2027 की रणनीति के लिए संगठनात्मक बैठकें चलती रहेंगी; शीर्ष नेतृत्व के काम करने की ऊर्जा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने अंत्योदय के विचार के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने की बात कही। परिवारवाद के सवाल पर उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक निशाने साधे और कहा कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए 2027 में भाजपा की सरकार आवश्यक बताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और जनता के बीच संवाद बनाए रखने को कहा गया।0
0
Report
द्वारका साइबर ठगी: नोएडा से तीन गिरफ्तार, लाखों के निवेश धोखाधड़ी का खुलासा
New Delhi, Delhi:लोकेशन — द्वारका, निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का द्वारका साइबर पुलिस ने खुलासा करते हुए नोएडा के सेक्टर-137 से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 40 मोबाइल फोन, 146 सिम कार्ड, 86 डेबिट कार्ड, 3 लैपटॉप, 28 चेकबुक, 18 पासबुक, 3 पासपोर्ट और 1 लाख 9 हजार 200 रुपये कैश समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक द्वारका सेक्टर-16 की एक महिला को सोशल मीडिया पर निवेश का विज्ञापन मिला था। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसे “Funds Invest” नाम के टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां शेयर बाजार में निवेश कर ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया गया। इसके बाद महिला ने आरोपियों द्वारा दिए गए बैंक खातों में 3 लाख और 2.50 लाख रुपये, कुल 5.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये। शिकायत के बाद पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की और नोएडा में छापेमारी कर पीयूष बाला, भरत जी. पूजारी और सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए अन्य लोगों के संपर्क में आए थे और बैंक अकाउंट, सिम कार्ड, पासबुक व डेबिट कार्ड उपलब्ध कराने का काम करते थे। जांच में इन खातों से जुड़ी दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 6 एनसीआरपी शिकायतें भी सामने आई हैं, जिनमें करीब 4 लाख रुपये की ठगी की जानकारी मिली है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे मनी ट्रेल की जांच कर रही है।0
0
Report
सुवेंदु अधिकारी ने अडानी के साथ बंगाल में बड़े निवेश की घोषणा की
Noida, Uttar Pradesh:COOCHBEHAR (WEST BENGAL): WEST BENGAL CHIEF MINISTER SUVENDU ADHIKARI HOLD PRESS CONFERENCE कूचबिहार: पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "...अंबानी परिवार के अनंत अंबानी ने मुझे गणपति उत्सव में बुलाया था। मैं पिछले हफ़्ते नहीं जा पाया था, लेकिन कल मैं उनके घर गया, उनके मंदिर में आरती की और मुकेश जी और अनंत जी के साथ डिनर किया। आगे क्या होता है, इसके लिए आपको इंतज़ार करना होगा... बंगाल में बड़ा निवेश होगा... देशभक्ति से प्रेरित बड़े कदम उठाए जाएंगे—बंगाल को फिर से खड़ा करने और कम्युनिस्टों व ममता की मिली-जुलाई विरासत से हुई बर्बादी को ठीक करने के लिए पूरा देश बीजेपी सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार है। मुझे सभी से यह भरोसा मिला है, और परसों अडानी अस्पताल के लिए भूमि-पूजन समारोह भी हो रहा है। गौतम अडानी खुद आ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
रतलाम के व्यापारी MDR चार्ज के खिलाफ विरोध, 2000 से अधिक यूपीआई ट्रांजेक्शन पर शुल्क
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में एमडीआर यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट को लेकर व्यापारियों का आक्रोश बढ़ रहा है। इसके चलते रतलाम के विभिन्न व्यापारी संगठनों की बैठकें शुरू हो चुकी हैं। दरअसल, दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगने की व्यवस्था का व्यापारी विरोध कर रहे हैं। व्यापारी कहते हैं कि यह अतिरिक्त भार सीधे उनके मुनाफे को प्रभावित करेगा, खासकर कम मार्जिन वाले उत्पादों के कारोबार में इसका असर अधिक दिखाई देगा। इसी मुद्दे को लेकर कल व्यापारियों की ओर से बड़ा प्रदर्शन भी किया जाएगा। वहीं, इस व्यवस्था का असर ग्राहकों पर पड़ने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आज के दौर में दो हजार रुपये का डिजिटल ट्रांजेक्शन अधिक बड़ी रकम नहीं है और अधिकांश लोग कैशलेस भुगतान के आदी हो चुके हैं। ऐसे में यदि व्यापारी डिजिटल भुगतान लेना बंद करते हैं, तो इसका सीधा असर ग्राहकों की सुविधा पर भी पड़ेगा। अब देखना होगा कि व्यापारी संगठनों के विरोध के बाद सरकार की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।0
0
Report
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में एंटी-स्नयर वॉक व बाघ मॉनिटरिंग का एक दिवसीय प्रशिक्षण
Vijayapura, Karnataka:इंद्रावती टाइगर रिजर्व में एंटी-स्नेयर एवं टाइगर मॉनिटरिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला बीजापुर- वन्यजीव संरक्षण, अवैध फंदों (स्नेयर) की रोकथाम तथा बाघों की वैज्ञानिक एवं प्रभावी निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर में “एंटी-स्नेयर एवं टाइगर मॉनिटरिंग कार्यशाला” का एक दिवसीय आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन श्री उत्तम कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व तथा श्री सुमेध संजय सुरवाडे, उप निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में किया गया। फंदा मुक्त इंद्रावती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य इंद्रावती टाइगर रिजर्व को स्नेयर मुक्त बनाने की दिशा में एंटी-स्नेयर वॉक को अधिक प्रभावी एवं वैज्ञानिक बनाना, वन क्षेत्रों में अवैध फंदों की पहचान एवं निगरानी करना तथा मैदानी अमले की वन्यजीव मॉनिटरिंग क्षमता को मजबूत करना था。 प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एंटी-स्नेयर वॉक की वैज्ञानिक प्रक्रिया, सर्च तकनीक, संभावित स्नेयर क्षेत्रों की पहचान, फंदों के संकेतों की पहचान, वन क्षेत्र में आवश्यक सावधानियां तथा मैदानी स्तर पर डेटा संकलन एवं दस्तावेजीकरण के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। बाघ मॉनिटरिंग पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला में बाघों की वैज्ञानिक निगरानी के लिए अपनाए जाने वाले विभिन्न टाइगर ट्रैकिंग एवं मॉनिटरिंग प्रोटोकॉल पर भी प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बाघ की पारिस्थितिकी (Tiger Ecology), बाघ एवं अन्य वन्यजीवों के Indirect Signs की पहचान, पगमार्क एवं अन्य साक्ष्यों का दस्तावेजीकरण, ट्रेल वॉक की वैज्ञानिक पद्धति तथा फील्ड डेटा कलेक्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। प्रतिभागियों को यह भी समझाया गया कि मैदानी निगरानी के दौरान प्राप्त पगमार्क, स्कैट, स्क्रैच, किल साइट, कैमरा ट्रैप एवं अन्य वन्यजीव संकेतों को किस प्रकार व्यवस्थित रूप से दर्ज किया जाए, ताकि इन आंकड़ों का उपयोग दीर्घकालीन वन्यजीव मॉनिटरिंग, बाघ संरक्षण तथा प्रबंधन योजनाओं में किया जा सके। Nova Nature Welfare Society ने दिया प्रशिक्षण कार्यशाला में तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण Nova Nature Welfare Society की टीम द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण टीम में एम. सुरज, मोइज अहमद, सिद्धांत जैन एवं भूपेंद्र जगत शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ मैदानी परिस्थितियों में एंटी-स्नेयर वॉक एवं टाइगर मॉनिटरिंग को किस प्रकार व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संचालित किया जाए, इस पर विशेष जोर दिया गया। लगभग 100 वन अधिकारी एवं कर्मचारी हुए शामिल एक दिवसीय कार्यशाला में इंद्रावती टाइगर रिजर्व के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 100 वन अधिकारी एवं मैदानी कर्मचारी शामिल हुए। इनमें रेंज अधिकारी, डिप्टी रेंजर एवं बीट गार्ड प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से मनोज बघेल, SDO कोर एरिया; अजय कावरे, SDO बफर एरिया तथा कुबेर चरण बारिहा, SDO भैरमगढ़ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे。 सभी परिक्षेत्र अधिकारी एवं मैदानी कर्मचारी प्रशिक्षण में शामिल हुए। संरक्षण एवं मॉनिटरिंग को मिलेगी नई मजबूती यह कार्यशाला इंद्रावती टाइगर रिजर्व में एंटी-स्नेयर अभियान और बाघ मॉनिटरिंग को अधिक व्यवस्थित, वैज्ञानिक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही। प्रशिक्षित मैदानी अमले के माध्यम से वन क्षेत्रों में नियमित निगरानी, अवैध फंदों की पहचान एवं समयबद्ध कार्रवाई तथा बाघों एवं अन्य वन्यजीवों से संबंधित फील्ड डेटा का बेहतर संकलन संभव होगा। फंदा मुक्त इंद्रावती और सुरक्षित बाघ आवास की दिशा में यह प्रशिक्षण वन विभाग एवं संरक्षण संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों को और मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण पहल है।0
0
Report
दिल्ली: स्वास्थ्य व परिवार कल्याण पर बैठक के लिए सांसद यादव व गांधी पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर बैठक के लिए संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष राम गोपाल यादव, कांग्रेस सांसद धर्मवीर गांधी संसद पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर पनीर लैब रिपोर्ट: 4 में से 4 अवमानक, खतरनाक स्वास्थ्य खतरा
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के होटलों में ग्राहकों की थाली में परोसे जा रहे पनीर की क्वालिटी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है, जगदलपुर में सामने आई पनीर की लैब रिपोर्ट ने ग्राहकों के भरोसे को एक बार फिर टूट दिया है, शहर के अलग-अलग होटल और रेस्टोरेंट से लिए गए पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, 5 में से 4 पनीर के सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरें, जांच में न्यू महावीर थाली, मितहरा रेस्टोरेंट और गंगा गोल्ड कंपनी के पैक्ड पनीर के सैंपल अवमानक पाए गए हैं, सबसे गंभीर रिपोर्ट होटल लक्ष्मण एवेन्यू के पनीर की है, जिसे लैब ने असुरक्षित बताया है, विभाग के मुताबिक ऐसे पनीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है, तीन संस्थानों से लूज पनीर के सैंपल लिए गए थे, जबकि गंगा गोल्ड का पैक्ड पनीर तमिलनाडु की कंपनी का है, यानी सवाल सिर्फ होटल के किचन तक सीमित नहीं बल्कि बाजार में बिक रहे पैक्ड पनीर की गुणवत्ता पर भी उठ रहा है, रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित चारों संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, अब कारोबारियों के जवाब और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
टाटा की बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में मनीफिट में दुकानदारों ने सड़क जाम किया
Jamshedpur, Jharkhand:मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार जमशेदपुर: शहर के मनीफिट टॉप क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब टाटा कंपनी की ओर से कथित अतिक्रमण हटाने और दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई की तैयारी की गई। कार्रवाई की सूचना मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार मिलते ही स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। बताया जाता है कि बंटी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दुकानदार और समर्थक मौके पर जुट गए तथा बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से क्षेत्र में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और भारी वाहनों सहित अन्य कमर्शियल गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे तक आवागमन बाधित रहने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विरोध कर रहे दुकानदारों का कहना है कि वर्षों से वे यहां अपनी दुकानों के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रशासन अथवा टाटा कंपनी की ओर से उनके पुनर्वास और वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या बुलडोजर कार्रवाई का विरोध जारी रहेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा। फिलहाल प्रशासन और संबंधित पक्षों की ओर से स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक विरोध-प्रदर्शन जारी था और स्थानीय लोग कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
खरगोन में कपास के बीच गांजे की खेती पकड़ी, 176 पौधे जब्त
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के बेड़िया थाने के ग्राम बाल्या मे पुलिस ने कपास फसल के बीच अवैध रूप से गांजे की खेती करते हुए पकड़ा। पुलिस ने दबिश देकर कुल 176 नग गांजे के हरे पौधे जप्त। जप्त गांजे के पौधों की कीमत लगभग 2 लाख 88 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने गांजे की खेती करने वाले एक आरोपी सकाराम पिता दुवान सिंह कनासे उम्र 40 वर्ष खेत मालिक को भी गिरफ्तार किया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने खेत में कपास की फसल के बीच में भारी पैमाने पर गांजे के खेती लगा रखी थी । AS P शकुंतला रुहल ने खुलासा करते हुए बताया आरोपी के खेत से 176 गांजे के पौधे वजन 35 किलो 900 ग्राम अनुमानित लागत दो लाख 88 हजार रुपए की अवैध फसल को पकड़ा है खेत मालिक को आरोपी बनाया गया है। आरोपी पर NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत कार्यवाही की गई।0
0
Report
Advertisement
