Jhansi
झांसी में मेडिकल के पास अतिक्रमण हटाकर यातायात सुगम किया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में मेडिकल के पास बने नर्सिंग होम के सामने लगे अतिक्रमण को यातायात विभाग ने हटा दिया है। इससे मरीजों और आम नागरिकों को होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकेगा, क्योंकि अतिक्रमण के कारण गाड़ियों की पार्किंग से ट्रैफिक जाम हो जाता था। अब मेडिकल कॉलेज के तीनों गेट पर यातायात की स्थिति सुधर गई है, जिससे इमरजेंसी में लोगों को राहत मिलेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सरदारशहर में निजी बस हड़ताल जारी, रोडवेज बसों पर निर्भर यात्री
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। बुधवार को भी निजी बसों की चक्का जाम हड़ताल रहेगी जारी, निजी बसों की हड़ताल के पहले दिन यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें,ROADWAYS बसों में उमड़ी भीड़ प्रशासन की वार्ता रही बेनतीजा, रात्रि के समय में भी बस ऑपरेटर डटे रहेंगे कच्चा बस स्टैंड पर सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड पर हाथ ठेला संचालकों को हटाने की मांग को लेकर निजी बस ऑपरेटरों की ओर से मंगलवार से शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर पहले ही दिन आम यात्रियों पर साफ दिखाई दिया। निजी बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहने से ग्रामीण क्षेत्रों सहित आसपास के कस्बों और जिलों से आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। निजी बसें नहीं चलने के कारण अधिकांश यात्रियों को मजबूरन राजस्थान रोडवेज की बसों का सहारा लेना पड़ा, जिससे दिनभर रोडवेज बसों में यात्री भार सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक नजर आया। हड़ताल के कारण सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। कई यात्री निजी बसों के इंतजार में पहुंचे, लेकिन हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद उन्हें रोडवेज बसों से यात्रा करनी पड़ी। हालांकि, रोडवेज प्रशासन ने निजी बसों की हड़ताल की संभावना को देखते हुए पहले से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था कर दी थी। इसके चलते यात्रियों को अपेक्षाकृत कम परेशानी हुई और अधिकांश यात्रियों को समय पर बसें उपलब्ध हो गईं। दिनभर रोडवेज बसों में सीटें जल्दी भरती रहीं और कई रूटों पर यात्रियों की संख्या सामान्य से अधिक रही। वहीं दूसरी ओर, विवाद के समाधान के प्रयास भी पूरे दिन चलते रहे। मंगलवार शाम को प्रशासन ने निजी बस ऑपरेटरों, हाथ ठेला संचालकों और कच्चा बस स्टैंड के व्यापारीयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर वार्ता की। प्रशासन ने सभी पक्षों की बात सुनी और आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास किया, लेकिन लंबे समय तक चली बातचीत के बावजूद किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी। इसके चलते बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई। वार्ता विफल होने के बाद निजी बस ऑपरेटरों ने साफ कर दिया कि जब तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। ऐसे में बुधवार को भी निजी बसों का संचालन बंद रहेगा और दूसरे दिन भी यात्रियों को ROADWAYS बसों पर ही निर्भर रहना पड़ेगा। प्रशासन अब भी दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन फिलहाल विवाद का कोई समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा है। यदि जल्द कोई रास्ता नहीं निकला तो हड़ताल लंबी खिंच सकती है, जिसका सीधा असर आम यात्रियों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ने की आशंका है।0
0
Report
गडचिरोली में नक्सल सप्ताह के दौरान भारी हथियार- विस्फोटक जप्त, 14 राइफलें पकड़ीं
Gadchiroli, Maharashtra:टायटल:--- गडचिरोली जिल्ह्यात नक्षल सप्ताह दरम्यान नक्षलवाद्यांनी पुरुन ठेवलेले स्फोटक साहित्य व अग्निशस्त्रे गडचिरोली पोलीस दल व सिआरपीएफ ने केले जप्त, स्फोटक साहित्यासह एकुण 14 अग्निशस्त्रे जप्त, नव्याने स्थापन करण्यात आलेल्या बंगाडी पोलीस ठाणे हद्दीत पोलीस दलाची यशस्वी कारवाई\n\nअँकर:-- नक्षलवाद्यांनी महाराष्ट्र - छत्तीसगड सिमेवरील मौजा कुमनार जंगल परिसरात मोठ्या प्रमाणावर अग्निशस्त्रे व स्फोटक साहित्य लपवून ठेवले असल्याबाबतची गडचिरोली पोलीस दलास मिळाली होती. या जंगल परिसरात विशेष अभियान पथक प्राणहिता येथील 04 तुकड्या, बिडीडीएसचे 01 पथक व सिआरपीएफचे पथक शोध अभियान राबविणे कामी रवाना करण्यात आले होते. 01 ऑगस्ट 2026 रोजी या जंगल परिसरात विशेष अभियान पथकांकडून घेराव घालुन बिडीडीएसच्या जवानांनी परिसराची कसून तपासणी केली असता सदर ठिकाणावरुन\n\n1) 01 नग एस.एल.आर. रायफल, \n2) 01 नग .303 रायफल, \n3) 07 नग 12 बोअर रायफल, \n4) 03 नग सिंगल शॉट रायफल, \n5) 02 नग बिजीएल लॉन्चर्स, \n6) 03 नग एस.एल.आर. मॅगझिन, \n7) 01 नग आय.ई.डी. स्फोटक,\n8) 02 नग बॅटरी असे नक्षली साहित्य हस्तगत करण्यात गडचिरोली पोलीस दलास यश आले आहे. पुढील तपास पोलीस करत आहेत.\n\n\nआशीष अम्बाडे\nझी मीडिया\nगडचिरोली0
0
Report
मालाड पठाणवाड़ी में अवैध बिक्री कार्यालय पर बुलडोजर, बीएमसी ने ध्वस्त किया
Mumbai, Maharashtra:मालाड पूर्वच्या पठाणवाडी परिसरात बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने मोठी कारवाई करत डीजीएस ग्रुपच्या कथित बेकायदेशीर विक्री कार्यालयावर बुलडोझर चालवला आहे. शिवाजी नगर येथील तपोवन इमारतीजवळ उभारण्यात आलेले हे विक्री कार्यालय बीएमसीच्या अतिक्रमण निर्मूलन पथकाने जेसीबी आणि इतर यंत्रसामग्रीच्या सहाय्याने पाडून टाकले. मिळालेल्या माहितीनुसार, हे विक्री कार्यालय सुमारे तीन वर्षांपूर्वी उभारण्यात आले होते. स्थानिक नागरिकांच्या आरोपानुसार, या बांधकामासाठी बीएमसीची आवश्यक परवानगी घेण्यात आली नव्हती. यासंदर्भात प्राप्त झालेल्या तक्रारींची दखल घेत बीएमसीने ही कारवाई केल्याचे सांगितले जात आहे. मात्र, या दाव्याबाबत बीएमसीकडून अद्याप अधिकृत स्पष्टीकरण देण्यात आलेले नाही. कारवाईदरम्यान कोणताही अनुचित प्रकार घडू नये आणि कायदा-सुव्यवस्था अबाधित राहावी, यासाठी घटनास्थळी मोठा पोलीस बंदोबस्त तैनात करण्यात आला होता. बीएमसीच्या अधिकाऱ्यांच्या उपस्थितीत संपूर्ण विक्री कार्यालय जमीनदोस्त करण्यात आले. दरम्यान, या कारवाईमागील नेमके कारण, संबंधित बांधकामाची कागदपत्रे आणि प्रशासकीय प्रक्रिया याबाबत बीएमसीने अद्याप कोणतेही अधिकृत निवेदन जारी केलेले नाही. तसेच, डीजीएस ग्रुप किंवा संबंधित बिल्डरकडूनही या कारवाईवर कोणतीही अधिकृत प्रतिक्रिया समोर आलेली नाही. त्यामुळे हे बांधकाम खरोखरच अनधिकृत होते का, तसेच कारवाई कोणत्या कायदेशीर प्रक्रियेअंतर्गत करण्यात आली, याबाबत अधिकृत माहितीची प्रतीक्षा आहे. या कारवाईमुळे परिसरात मोठी चर्चा सुरू असून, बीएमसीच्या पुढील भूमिकेकडे आणि अधिकृत स्पष्टीकरणाकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
Advertisement
बस्सी में 15 फुट लंबा अजगर, कॉलोनीवासियों में दहशत
Noida, Uttar Pradesh:बस्सी नगरपालिका के वार्ड न 25 नन्द विहार कॉलोनी में दिखाई दिया 15 फिट लंबा अजगर। कॉलोनी वासी डर से सहमे इस समय कॉलोनीवासी टॉर्च जलाकर ढूँढ रहे है अजगर को। कॉलोनीवासी एडवोकेट मनीष शर्मा ने बताया दो दिन से दहशत से अपने ही घर में कैद हुए लोग। लोगों ने प्रशासन से की मदद की गुहार。0
0
Report
निकोलो टेस्ला के अनुसार ब्रह्मांड समझना है ऊर्जा, आवृत्ति और कंपन से
Noida, Uttar Pradesh:Nikola Tesla said if we want to understand the Universe we need to understand energy, frequency and vibration.0
0
Report
दिल्ली शिक्षा मंत्री ने युवाओं से कहा: योग्य बहन-बेटी दिल्ली लक्ष्मी योजना से जुड़ें
New Delhi, Delhi:Delhi Education Minister Shri Ashish Sood has appealed to the youth of Delhi to help every eligible sister and daughter register under the Delhi Lakshmi Yojana. He urged young people to make this Raksha Bandhan meaningful by ensuring that no deserving woman is deprived of the benefits of the scheme.0
0
Report
Advertisement
बिल्ली बनाम कबूतर: हंसी नहीं थमती, देखिए वायरल भिड़ंत
Noida, Uttar Pradesh:A great battle between a cat and a pigeon unfolded—it's hard to hold back the laughter!0
0
Report
हरियाणा CM सैनी ने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर दर्शन कर प्रगति की प्रार्थना
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने अपने परिवार के साथ बांके बिहारी मंदिर जाकर राज्य और उसके लोगों की खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना की。 मथुरा, UP: वृंदावन मंदिर में पूजा करने के बाद, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने कहा, "यह मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि सावन के इस पवित्र महीने में मुझे भगवान श्री कृष्ण की इस पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है। आज मुझे श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के मंदिर परिसर में जाने का मौका मिला है। भगवान श्री कृष्ण का हमारे कुरुक्षेत्र, हरियाणा के इलाके से गहरा रिश्ता है; वे और उनका पूरा परिवार वहीं रहता था। आज मुझे इस पवित्र मिट्टी पर श्रद्धा से सिर झुकाने का सम्मान मिला है। मैं सच में धन्य महसूस कर रहा हूं। मैं भगवान श्री कृष्ण के चरणों में हरियाणा के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना करता हूं। हमारा हरियाणा विकास के नई ऊंचाइयों को छुए। यह सब भगवान श्री कृष्ण की कृपा से है। हाल ही में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स में हमारे युवाओं की उपलब्धियां, गोल्ड मेडल लाना, ऐतिहासिक हैं। तेरह गोल्ड मेडल में से सात हरियाणा के एथलीटों ने जीते, और उन सात में से पांच हमारी बेटियों ने जीते। इससे हमें बहुत गर्व और संतुष्टि मिलती है। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं और दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हमारी सनातन संस्कृति को कैसे बढ़ावा दिया जा रहा है और मजबूत किया जा रहा है यह सच में बहुत बढ़िया है..."0
0
Report
पायथन ने लंच चयन पर पछतावा जताया—डायट पर बहस शुरू
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
यह विराट साँप अपने से बड़े शिकार को निगलता दिखा—प्रकृति का डरावना दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:This cobra tried to swallow prey several times its own size! This terrifying scene from nature will leave your eyes wide open.0
0
Report
GOAT: शानदार चीजें और अनोखे तथ्य
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बारिश से कच्चे रास्ते पर ट्रैक्टर पलट, चालक जहीर हसन की मौत
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के सांगाठेड़ा-गुड़छप्पर मार्ग पर मंगलवार को बारिश के कारण हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक जहीर हसन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मजदूर इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जहीर हसन खेत में फंसी पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकालने के लिए खाली ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। लगातार बारिश से कच्चा रास्ता दलदल में बदल चुका था। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया धंस गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से जहीर हसन की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। घायल इरशाद को जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।0
0
Report
Advertisement
श्रवण कांवड़ में बहुओं संग माँ पालकी में बैठाकर परिवार ने सेवा की मिसाल
Saharanpur, Uttar Pradesh:श्रवण कावड़ में मां बिठाकर कांवड़ यात्रा पर निकले बेटा बहुएं, बोले - माँ बाप की सेवा ही भोले नाथ की सच्ची भक्ति सावन का महीना शुरू होते ही देव भूमि हरिद्वार में शिव भगतों की भीड़ उमड़ पड़ती है। हर की पैड़ी से कावड़ में गंगाजल भर कर शिव भगत कावड़िये अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। कावड़िये लाखों रूपयों खर्च कर एक से बढ़ कर एक अनोखी कावड़ लेकर आ रहे हैं। चंडीगढ़ के राजकुमार अपनी पत्नी और भाभी के साथ पालकी में अपनी मां बिठाकर हरिद्वार से चंडीगढ़ के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। खास बात ये है कि बेटे के साथ बहुएं भी कावड़ में बैठी अपनी सास जयदेई को कंधो पर उठाकर चल रही हैं। यही वजह है कि कावड़ में बैठी बूढ़ी मां अपने बेटेों और बहुओं को आशीर्वाद देते नहीं थक रही। परिवार के लोगों ने इस कावड़ का नाम श्रवण कावड़ दिया है। राजकुमार का कहना है कि मेरे परिवार में सभी प्रेम से मिलजुल कर रहते हैं कावड़ के जरिये वह अपने परिवार में सद्भाव और प्यार बनाए रखने की नाथों के नाथ भोले नाथ से करते हैं। आपको बता दें कि 21वीं सदी में जब लोग रिश्तों को महज एक औपचारिकता मानने लगे हैं, ऐसे में आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो रिश्तों को अहमियत देते हैं। धर्मनगरी हरिद्वार में कावड़ यात्रा के दौरान एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली है। एक परिवार (कलयुग का श्रवण कुमार) कावड़ उठाने के साथ बच्चे अपने माता पिता को पालकी में बैठाकर तीर्थ की यात्रा करवा रहे हैं। बेटे के साथ दो बहुएं भी इस शुभ काम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही हैं। यह परिवार मूल रूप से हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ का रहने वाला है। एक अगस्त को हर की पैड़ी पर उन्होंने सबसे पहले बूढ़ी अम्मा के पैर धोए और गंगा जी में स्नान कराया। इसके बाद कावड़ में गंगाजल भर कर माँ जयदेई को पालकी में बिठा कंधो पर उठाया और अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े। चार दिन की पैदल यात्रा के बाद मंगलवार की शाम यह परिवार श्रवण कावड़ लेकर सहारनपुर पहुंचे। जहां उन्हें देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई बेटे राजकुमार के साथ दोनों बहुओं पूजा और केतकी की खूब सरहना कर रहा है। बड़ा बहु केतकी बताती हैं कि उनके माता-पिता ने जो संस्कार दिए हैं वह उन्हीं का पालन कर रही हैं। वे अपनी सास के साथ माँ की तरह रहती हैं। उनकी सास उन्हें अपनी बेटियों की तरह प्यार करती हैं। आज अपनी सास कावड़ में लाकर दिल और आत्मा को अलग ही शकुन मिल रहा है। छोटी बहु पूजा का कहना है कि उनकी सास उनके साथ सास जैसा व्यवहार किया ही नहीं उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि वह अपनी ससुराल में आई हुई है। वह दोनों बहुओं के साथ बेटियों जैसा ही सलूक करती है। पूरा परिवार मिलजुल कर एक ही घर में रहता है और एक ही चूल्हे पर खाना बनाकर खाता है। अपनी बूढ़ी सास की सेवा करके उन्हें बहुत अच्छा लगता है। कभी-कभी गलतियों पर उनकी सास जयदेई उन्हें डांट तो देती हैं लेकिन कभी लड़ाई नहीं करती है। यही वजह है आज उनका पूरा परिवार एक साथ प्यार से रहता है। बेटे राजकुमार का कहना है कि यह सब उनकी माँ जयदेई के संस्कार और आशीर्वाद ही है जो उनका परिवार प्यार से एक साथ रहता है। उन्होंने पांच साल पहले मन बनाया था कि अब जब भी कावड़ लाएंगे तो श्रवण कावड़ ही लाएंगे। इस बार वह अपनी भाभी और पत्नी के साथ बच्चे को लेकर श्रवण कावड़ लेने निकल पड़े। माँ जयदेई को कावड़ में बिठाकर चंडीगढ़ की ओर बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि जब माता-पिता कई-कई बच्चों का पालन पोषण कर उन्हें पढ़ा-लिखाकर काबिल कर सकते हैं तो ऐसे में बच्चों को भी चाहिए कि अपने माता-पिता की सेवा करें। कावड़ में बैठी जयदेई ने अपने श्रवण कुमार बेटे और बहुओं के लिए कहा है कि भगवान उन्हें सुखी रखे, धनदौलत से सुखी रखें, खुश रहें, भगवान खुश रखें, भगवान इनको जीते जी खुश रखें। फिलहाल कांवड़ यात्रा के दौरान कलयुग के श्रवण कुमार को जो भी देख रहा है तारीफ ही करता नजर आ रहा है.0
0
Report
देवरिया के रेस्टोरेंट में चाउमीन में छिपकली मिलने से हड़कंप, खाद्य विभाग ने किया निरीक्षण
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के पथरदेवा बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में ग्राहक को दी गई चाउमीन में कथित तौर पर छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण में साफ-सफाई की कमी मिलने पर रेस्टोरेंट के संचालन को तब तक रोकने के निर्देश दिए गए जब तक व्यवस्था दुरुस्त न हो। वहीं एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई और चाउमीन समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में खामियां मिलने पर अधिकारियों ने व्यवस्था सुधरने तक संचालन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट कराए गए और चाउमीन, पनीर व छेना मिठाई के नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सक्षम कौशल जनगणना से मुंबई उपनगर में रोजगार अवसरों की नई दिशा
Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई उपनगर जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए ‘सक्षम कौशल जनगणना’ (Saksham Skill Census) के कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार, मुंबई उपनगर के पालकमंत्री आशीष शेलार, सहपालकमंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल और मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी सौरभ कटियार सहित कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुंबई उपनगर जिलाधिकारी कार्यालय तथा जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र के संयुक्त प्रयास से संचालित ‘सक्षम कौशल जनगणना’ देश का पहला एआई-सक्षम हाइपरलोकल स्किल सेंसस है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर लोगों की कौशल क्षमता का डाटा तैयार कर उन्हें रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इस परियोजना के तहत 59,824 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया। इसमें 44,982 उम्मीदवारों, 1,018 नियोक्ताओं और 52 प्रशिक्षण संस्थानों का डेटा एकत्र किया गया। सर्वेक्षण में बेरोजगार युवाओं, कौशल उन्नयन के इच्छुक लोगों, स्वरोजगार शुरू करने वालों और गृहिणियों के लिए रोजगार की संभावनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी संकलित की गई। सर्वेक्षण में यह भी सामने आया कि करीब 98 प्रतिशत लोगों के पास कोई औपचारिक कौशल प्रमाणपत्र नहीं है। इसे रोजगार क्षमता के सामने सबसे बड़ी चुनौती माना गया है। इसी कमी को दूर करने के लिए ‘सक्षम’ अभियान के तहत 32 हजार से अधिक उम्मीदवारों को व्यक्तिगत करियर मार्गदर्शन, 22 हजार से अधिक लोगों को बाजार की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण, 5,800 से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं 1,690 से अधिक उम्मीदवारों से नियोक्ताओं ने सीधे भर्ती और इंटरव्यू के लिए संपर्क किया है। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 4,000 से अधिक इच्छुक उद्यमियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बिजनेस काउंसलिंग दी जाएगी। इसके अलावा 6,000 से अधिक गृहिणियों, दिव्यांगजनों और वंचित वर्ग के लोगों को औपचारिक रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगर से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है。 प्रशासन के अनुसार, मुंबई उपनगर का वार्षिक कौशल एवं रोजगार लक्ष्य जहां 800 से 1,000 उम्मीदवारों का था, वहीं ‘सक्षम’ के एक पायलट वार्ड प्रोजेक्ट के माध्यम से ही करीब 22 हजार लोगों के लिए आजीविका के अवसर तैयार किए गए हैं। परियोजना के अगले चरण में वार्ड स्तर पर साप्ताहिक रोजगार मेले, उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप अल्पकालिक और दीर्घकालिक कौशल प्रशिक्षण, तथा स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को पीएमईजीपी और मुद्रा योजना जैसी सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही मेंटरशिप, उद्यमिता इनक्यूबेशन, एआई आधारित कौशल डाटाबेस, करियर काउंसलिंग और विभिन्न अप्रेंटिसशिप व रोजगार योजनाओं से उम्मीदवारों को जोड़ने की कार्ययोजना भी तैयार की गई है। प्रशासन का कहना है कि ‘सक्षम कौशल जनगणना’ मुंबई उपनगर में रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्वरोजगार को नई दिशा देने वाला एक मॉडल साबित हो सकता है, जिसे भविष्य में अन्य जिलों में भी लागू किया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
