icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284001
Eshan KhanEshan KhanFollow28 Sept 2024, 03:32 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बूंदी समेत पाँच नगरपालिकाओं में उपाध्यक्ष चुनाव के परिणाम घोषित

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले की नगर निकायों में उपाध्यक्ष चुनाव के नतीजे बूंदी जिले की विभिन्न नगरपालिकाओं में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम सामने आ गए। कई निकायों में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। बूंदी नगर परिषद में भाजपा के संजय भूटानी उपसभापति निर्वाचित हुए, जबकि हिंडौली, कापरेन, लाखेरी और देई में भी उपाध्यक्ष पद के परिणाम घोषित हुए。 बूंदी नगर परिषद में भाजपा के संजय भूटानी उपसभापति निर्वाचित बूंदी नगर परिषद के उपसभापति पद पर भाजपा के संजय भूटानी ने जीत दर्ज की। भूटानी को 38 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मोईनुद्दीन फॉरवर्ड को 22 मत प्राप्त हुए। भूटानी ने 16 मतों के अंतर से जीत हासिल की。 हिंडौली में कांग्रेस की सुगना बाई विजयी हिंडौली नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुगना बाई निर्वाचित हुईं। उन्हें 12 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रामसिंह पंवार के पक्ष में 8 वोट पड़े। सुगना बाई ने 4 मतों से जीत दर्ज की。 कापरेन में कांग्रेस के मनोज उपाध्यक्ष बने कापरेन नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के मनोज ने जीत हासिल की। मनोज को 14 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी दीपक कुमार को 10 मत प्राप्त हुए। मनोज ने 4 मतों से जीत दर्ज की। चुनाव में 24 वैध मत पड़े, जबकि एक मत निरस्त हुआ。 लाखेरी में एक वोट से कांग्रेस की जीत लाखेरी नगरपालिका उपाध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कांग्रेस प्रत्याशी अमित बजाज 18 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। भाजपा प्रत्याशी मोहन दयालानी को 17 वोट मिले। अमित बजाज ने महज एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की。 देई में भाजपा के नरेश मीणा उपाध्यक्ष निर्वाचित देई नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के नरेश मीणा ने जीत दर्ज की। नरेश मीणा को 13 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पीयूष को 7 वोट प्राप्त हुए। नरेश मीणा ने 6 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
0
0
Report

बूंदी नगर परिषद में भाजपा का उम्मीदवार विजयी: उपाध्यक्ष बनें संजय भूटानी

Jaipur, Rajasthan:बूंदी जिले की नगर निकायों में उपाध्यक्ष चुनाव के नतीजे बूंदी जिले की विभिन्न नगरपालिकाओं में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम सामने आ गए। कई निकायों में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। बूंदी नगर परिषद में भाजपा के संजय भूटानी उपसभापति निर्वाचित हुए, जबकि हिंडौली, कापरेन, लाखेरी और देई में भी उपाध्यक्ष पद के परिणाम घोषित हुए。 बूंदी नगर परिषद में भाजपा के संजय भूटानी उपसभापति निर्वाचित बूंदी नगर परिषद के उपसभापति पद पर भाजपा के संजय भूटानी ने जीत दर्ज की। भूटानी को 38 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मोईनुद्दीन फॉरवर्ड को 22 मत प्राप्त हुए। भूटानी ने 16 मतों के अंतर से जीत हासिल की。 हिंडौली में कांग्रेस की सुगना बाई विजयी हिंडौली नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुगना बाई निर्वाचित हुईं। उन्हें 12 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रामसिंह पंवार के पक्ष में 8 वोट पड़े। सुगना बाई ने 4 मतों से जीत दर्ज की。 कापरेन में कांग्रेस के मनोज उपाध्यक्ष बने कापरेन नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के मनोज ने जीत हासिल की। मनोज को 14 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी दीपक कुमार को 10 मत प्राप्त हुए। मनोज ने 4 मतों से जीत दर्ज की। चुनाव में 24 वैध मत पड़े, जबकि एक मत निरस्त हुआ。 लाखेरी में एक वोट से कांग्रेस की जीत लाखेरी नगरपालिका उपाध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कांग्रेस प्रत्याशी अमित बजाज 18 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। भाजपा प्रत्याशी मोहन दयालानी को 17 वोट मिले। अमित बजाज ने महज एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की। देई में भाजपा के नरेश मीणा उपाध्यक्ष निर्वाचित देई नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के नरेश मीणा ने जीत दर्ज की। नरेश मीणा को 13 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पीयूष को 7 वोट प्राप्त हुए। नरेश मीणा ने 6 मतों के अंतर से जीत हासिल की。
0
0
Report
Advertisement

रतलाम के जालीनेर में पेड़ पर युवक का शव मिलने से हड़कंप

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के जालीनेर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत के पास एक पेड़ पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव दिखाई देने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामला उस वक्त और गंभीर हो गया, जब शुरुआती तौर पर आसपास मौजूद ग्रामीण शव की पहचान नहीं कर सके। ऐसे में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए। हालांकि कुछ देर बाद मृतक की पहचान 50 वर्षीय अमरसिंह के रूप में हुई, जो राजस्थान के अरनोद क्षेत्र का निवासी बताया गया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि राजस्थान निवासी अमरसिंह रतलाम के जालीनेर गांव तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की विवेचना में जुटी है।
0
0
Report

पानीपत में 5 साल के बच्चे का अपहरण: CCTV से आरोपी गिरफ्तार, बरामद

Panipat, Haryana:एक लाख में उठा बच्चा तीन लाख में बेचने की थी तैयारी 100 CCTV और 30 पुलिसकर्मियों ने पांच दिन में बचाया मासूम 5 साल का बच्चा सकुशल बरामद पानीपत पुलिस ने अपहरण के दो आरोपियों को दबोचा मानव तस्करी के एंगल की जांच जारी पानीपत। पुरेवाल कॉलोनी से 15 सितंबर की शाम लापता हुए 5 वर्षीय बच्चे को पानीपत पुलिस ने पांच दिन के गहन सर्च ऑपरेशन के बाद सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण के नेतृत्व में CIA और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। करीब 30 पुलिसकर्मी पिछले पांच दिनों से लगातार CCTV फुटेज की जांच और बच्चे की लोकेशन ट्रैक करने में जुटे रहे। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों शंकर निवासी शाहजहांपुर और सूरज निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। एसपी मेधा भूषण ने प्रेसवार्ता में बताया कि 15 सितंबर को शाम करीब 7 बजे बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी। मामले में ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने FIR नंबर 418 दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। CIA की तीनों टीमों से विशेष टीमें गठित की गईं और थाना पुलिस के साथ मिलकर बच्चे की तलाश शुरू की गई। CCTV फुटेज बनी पुलिस की सबसे बड़ी कड़ी एसपी के अनुसार पुलिस ने पहले उस स्थान से आगे की दिशा में CCTV कैमरों की मदद से बच्चे को ट्रैक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर बैकवर्ड ट्रैकिंग शुरू की गई। इस दौरान रास्ते में लगे दुकानों, बैंकों, एटीएम, चौराहों और अन्य स्थानों के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। कई दुकानों पर पुलिस टीमों को चार से पांच बार तक जाकर फुटेज देखनी पड़ी। स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों ने भी पुलिस को पूरा सहयोग दिया। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस को बच्चे को ले जाने वाले आरोपी शंकर की पहचान करने और उसकी गतिविधियों को ट्रैक करने में सफलता मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने बच्चे तक पहुंचकर उसे सकुशल बरामद कर लिया। एक लाख में बच्चा देने की थी डील, पीछे की जांच से मानव तस्करी नेटवर्क सामने आ सकता है। पूछताछ में सामने आया कि शंकर को बच्चे को आगे देने के बदले एक लाख रुपये मिलने थे, जबकि दूसरा आरोपी सूरज बच्चे को किसी तीसरे व्यक्ति को करीब तीन लाख रुपये में बेचने वाला था। पुलिस के अनुसार तीसरे व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के बाद मामले में मानव तस्करी का पूरा नेटवर्क सामने आने की संभावना है। एसपी ने बताया कि अभी तक की जांच में इस बच्चे के संबंध में जानकारी सामने आई है। आरोपियों को छह दिन के रिमांड पर लिया गया है और इस दौरान आगे के आरोपियों तथा पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। साइबर टीम ने भी निभाई अहम भूमिका। एसपी मेधा भूषण ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने दिन-रात मेहनत की और CCTV फुटेज की लगातार जांच की। साइबर टीम ने भी तकनीकी स्तर पर महत्वपूर्ण सहयोग किया। प्रेसवार्ता में कहा गया कि इस ऑपरेशन में बेहतर भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस अब छह दिन के रिमांड के दौरान यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चे को किस तीसरे व्यक्ति को बेचा जाना था और क्या आरोपियों का किसी बड़े मानव तस्करी नेटवर्क से संबंध है।
0
0
Report

संतोष पांडे के आरोपों के बीच बस्तर में गुटबाज़ी पर बयानबाजी तेज

Raipur, Chhattisgarh:संतोष पांडे का आरोप भूपेश बघेल जहां जाते हैं बंटाधार वाला काम होता है वीडियो में क्लियर है कि पंजा का झंडा है हमलावर कांग्रेस के लोग फालतू की बयानबाजी है आपके शासन में बस्तर में शाम के समय लोग कहते थे कि (इशारे से बयाया कि वॉशरूम के लिए) लोग नेशनल हाईवे पर नहीं कर सकते थे दुर्गति आपके शासन में थी, भाजपा का प्रचारक अंदर नहीं जा सकता था हेमंत विश्व शर्मा के क्षेत्र में जाकर ऐसी बयानबाजी न करने की कोशिश करे यही अच्छा होता कांग्रेस में खूब अंतर्कलह है इसलिए कार्यशाला में इस तरह का पाठ पढ़ाये कि गुटबाजी न करें इसकी शिक्षा कैसे दे सकते हैं पाठ्यक्रम में रखें
0
0
Report
Advertisement

झांसी ईदी गाँव की छात्रा दुष्कर्म के आरोप, मौत के बाद जांच शुरू

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी ईदी गांव की छात्रा दुष्कर्म के आरोप, मौत के बाद जांच शुरू। मृतक छात्रा के परिजनों का आरोप है कि वह बाड़ा में कंडे लेने गई थीं, वहां मौजूद छह लोगों ने उन्हें पकड़कर अंदर ले गए, फिर उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया और आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी, इससे परेशान होकर छात्रा ने जहरीली दवा खा ली है। हालत बिगड़ने पर परिजन गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

बैतूल में सागौन तस्करी का बड़ा प्रयास नाकाम, 7 गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल

Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले में सागौन तस्करी की बड़ी कोशिश को वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने नाकाम कर दिया है। उत्तर वन मंडल की बैतूल रेंज के पाढर बिट में बीती रात तस्कर जंगल से हरे-भरे सागौन के पेड़ों पर कटर मशीन चलाकर उन्हें काट रहे थे और सागौन की लकड़ियों को पिकअप वाहन में भरकर मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे। रात्रि गश्त पर तैनात वन विभाग के उड़नदस्ते ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर 16 सागौन के लट्ठे बरामद हुए हैं,जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से एक कटर मशीन भी बरामद की गई है। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित 7 आरोपियों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह सभी आरोपी आदतन है और वन अपराध में पहले भी सम्मिलित रहे हैं जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि जंगल से काटी गई सागौन की लकड़ी कहां ले जाई जा रही थी और इस तस्करी के पीछे किसी बड़े गिरोह या अन्य लोगों की भूमिका है या नहीं। बाइट - ए पी शुक्ला,रेंजर बैतूल रेंज
0
0
Report
Advertisement

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव; CM विष्णुदेव साय का तंज

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर असम में भूपेश बघेल के काफिले में पथराव. मामले में CM विष्णुदेव साय ने कहा. इसके पहले भूपेश बघेल पंजाब के प्रभारी थे. पंजाब में भी भूपेश बघेल का विरोध हुआ. असम के प्रभारी बने,वहां भी विरोध हो रहा है. आज वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का विरोध हो रहा है. कभी कांग्रेस देश और प्रदेश में राज करती थी. कांग्रेस की नीति अंग्रेजों की तरह फूट डालो और शासन करो है. कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत फर्क है. जनता से जो वादा करते हैं वह पूरा नहीं करते हैं. छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है. सीएम विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर तंज. कांग्रेस पहले देश-प्रदेश में राज करती थे. फूट डालो राज करो कांग्रेस करती थी. कांग्रेस की कथनी और करनी है बहुत फर्क है. छग में जनता ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया है यही सब जगह हो रहा है. कांग्रेस अपना घर देख ले. बाइट विष्णु देव साय, सीएम
0
0
Report

RTO की चेकिंग से लखनऊ के 4,759 स्कूली वाहनों पर सख्त निगरानी

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में स्कूली बस और वैन को लेकर RTO प्रवर्तन का अभियान जारी है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट और दूसरे दस्तावेजों की जांच की जा रही है। RTO के आंकड़े बताते हैं कि 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2026 के बीच लखनऊ में 478 स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई, जबकि नियमों का उल्लंघन मिलने पर 62 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा फिटनेस और परमिट खत्म हो चुके वाहनों की संख्या भी सामने आई है। लखनऊ में स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहनों पर RTO प्रवर्तन की नजर है. RTO के दस्तावेज के मुताबिक 31 मार्च 2026 तक लखनऊ में कुल 4,759 स्कूली वाहन संचालित थे। इनमें 395 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी थी, जबकि 315 वाहनों का परमिट समाप्त था। यानी बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले सैकड़ों वाहनों के दस्तावेज और फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हुए. इसके बाद 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2026 तक RTO प्रवर्तन ने कार्रवाई तेज की। इस अवधि में लखनऊ में— 478 स्कूली वाहनों की चेकिंग, 62 वाहनों के चालान, 218 वाहनों की फिटनेस समाप्त, 196 वाहनों का परमिट समाप्त होना दर्ज किया गया। यानी जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे वाहन भी सामने आए जिनकी फिटनेस या परमिट वैध नहीं था. आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ में 1,873 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जबकि 2,962 वाहन अनुबंध पर संचालित बताए गए हैं. कुल मिलाकर 4,759 स्कूली वाहन संचालित हो रहे हैं. RTO प्रवर्तन की जांच का फोकस सिर्फ कागजात तक सीमित नहीं है. स्कूली वाहनों की फिटनेस और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मानकों को भी जांच के दायरे में रखा जा रहा है. अब RTO की कार्रवाई के बाद सवाल स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों की जिम्मेदारी पर भी है. क्या सभी स्कूली वाहनों की नियमित फिटनेस जांच हो रही है? क्या स्कूल प्रबंधन केवल अनुबंधित वाहन चलाने वाली एजेंसी पर निर्भर है या खुद भी वाहनों के दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जांच कर रहा है? क्योंकि मामला सिर्फ चालान का नहीं... बात सीधे स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी है.
0
0
Report
Advertisement

गोरखपुर में डबल डेकर ELECTRIC बसों का बेड़ा बढ़कर तीन हो गया

Gorakhpur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर की सड़कों पर अब डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का सफर और बढ़ने वाला है। परिवहन निगम की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस पहले से ही गोरखपुर-कسया रूट पर संचालित हो रही है। अब दो और डबल डेकर बसें गोरखपुर पहुंच गई हैं। इनमें से एक को महारাজারगंज रूट पर चलाने की तैयारी है, जबकि दूसरी बस के लिए रूट तय किया जा रहा है। अयोध्या तक भी बस चलाने की संभावना पर विचार हो रहा है, लेकिन इसके लिए अभी रूट टेस्टिंग बाकी है। गोरखपुर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर बदल रही है। शहर में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा लगातार बढ़ाया जा रहा है। परिवहन निगम की पहली डबल डेकर बस को पहले कसया रोड पर ट्रायल के तौर पर उतारा गया था। ट्रायल के बाद अब यह बस नियमित रूप से संचालित हो रही है। इसके बाद परिवहन निगम ने दो और डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों की मांग की थी, जो अब गोरखपुर पहुंच गया है। नई बसों में से एक को महाराजगंज रूट पर चलाने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी बस के लिए ऐसे रूट की तलाश है, जहां करीब 150 किलोमीटर की चार्जिंग क्षमता के हिसाब से इसका संचालन किया जा सके। अयोध्या रूट पर भी डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस चलाने की संभावना है। हालांकि, अयोध्या रूट पर बस के संचालन से पहले रूट टेस्टिंग की जाएगी। 66 सीटों की क्षमता, यात्रियों को मिलेगा अलग सफर का आनन्द। डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस की सबसे बड़ी खासियत इसकी क्षमता और डिजाइन है। बस में ऊपर और नीचे दोनों डेक मिलाकर 66 सीटों की क्षमता बताई गई है, जिसमें 65 यात्रियों के लिए सीटिंग उपलब्ध है। बस में 2 प्लस 2 सीटिंग व्यवस्था है। खास बात यह है कि ऊपर के डेक पर बैठने वाले यात्रियों को सफर के दौरान आसपास का बेहतर व्यू भी देखने को मिलेगा। किराये की बात करें तो परिवहन निगम के मुताबिक डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस का किराया साधारण बस की तुलना में करीब 6 प्रतिशत अधिक रखा गया है। यानी यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाओं के लिए बहुत ज्यादा अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा। बस के दोनों डेक में कूलिंग सिस्टम की व्यवस्था की गई है। परिवहन निगम के मुताबिक अब तक बस में सफर करने वाले यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। सुरक्षा के लिहाज से भी बस में कई इंतजाम किए गए हैं। बस के अंदर और बाहर कैमरे लगाए गए हैं। इसकी अधिकतम गति 65 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। इलेक्ट्रिक बस होने की वजह से बैटरी की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। बैटरी का तापमान बढ़ने पर डिटेक्शन सिस्टम सक्रिय हो सकता है और बैटरी को ठंडा करने के लिए पानी के जेट ऑटोमैटिक तरीके से सक्रिय किए जा सकते हैं।
0
0
Report

फतेहपुर पुलिस ने 63 इनामी अपराधियों के पोस्टर जारी, इनाम तक एक लाख

Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर पुलिस ने 63 इनामी अपराधियों के फोटो पोस्टर किए जारी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज किया इनाम की राशि 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक एक लाख का इनामी वारिश उर्फ बड़का पुलिस की सूची में सबसे ऊपर वारिश पर हत्या और लूट के मामले दर्ज 50 हजार के 17 इनामी अपराधी भी पोस्टर में शामिल 25 हजार के कई इनामी अपराधियों के फोटो व नाम सार्वजनिक 15 हजार और 10 हजार रुपये के इनामी भी सूची में शामिल एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने आमजन से अपराधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने और नियमानुसार इनाम देने की बात फोटो पोस्टर जारी कर पुलिस ने इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए तेज
0
0
Report

हरदोई में शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी, बीईओ के दबाव का आरोप; परिवार की मांग जांच

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के संडीला ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टिमरुख में तैनात इंचार्ज सहायक अध्यापिका शाहीन बानो की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि छुट्टी पर चल रही शिक्षिका को बीईओ डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने फोन कर फटकार लगाई और बीआरसी कार्यालय आने को कहा। परिजनों के मुताबिक फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद ही शिक्षिका बेहोश होकर गिर गईं। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज की बात बताई है। शिक्षिका की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सोमवार को विद्यालय की रसोई में गैस पाइप में आग लगने की घटना के बाद सामने आया। आग लगने से दो रसोइया झुलस गई थीं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। परिजनों का आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे बीईओ ने शिक्षिका शाहीन बानो को फोन किया और बीआरसी कार्यालय आने को कहा। आरोप है कि इस दौरान उनसे कड़े लहजे में बात की गई और फटकार लगाई गई। इसके बाद शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गईं। शिक्षिका की बेटी सलमा ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उनकी मां करीब पांच वर्षों से डायलिसिस पर हैं और विभाग को उनकी गंभीर बीमारी की जानकारी है। परिवार का आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें फोन कर मानसिक दबाव बनाया गया। हालांकि फोन पर हुई बातचीत और शिक्षिका की तबीयत बिगड़ने के बीच संबंध की आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही साफ होगी। मामले में बीएसए प्रभात मिश्रा ने बीईओ को नोटिस जारी करते हुए दो खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की है। वहीं विद्यालय की रसोई में आग लगने की घटना को लेकर एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया ने भी अलग जांच टीम बनाई है। इस टीम में नायब तहसीलदार, बीईओ और प्रभारी निरीक्षक को शामिल किया गया है। अब दोनों मामलों में जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही पूरे घटनाक्रम और जिम्मेदारी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top