284001
आज कोतवाली क्षेत्र मानिक चौक के अंदर बाजार में पुलिस प्रशासन का पैदल गस्त किया
Jhansi, Uttar Pradesh:आज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मानिक चौक में पुलिस बल द्वारा कोतवाली थानाअध्यक्ष SHO और झांसी CO सिटी ने कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत बाजारों,चौराहों एवं मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही और पुलिस के सभी कांस्टेबल महिला पुलिस पुलिस दोनों ने क्षेत्र में भ्रमण किया l0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CM योगी अयोध्या: आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 12,000 मानदेय और 5 लाख कैशलेस बीमा
Noida, Uttar Pradesh:CM योगी ने अयोध्या... प्रदेश के अंदर इन सभी आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को प्रतिवर्ष ₹5 लाख की कैशलेस की स्वास्थ्य बीमा का कवर मिलेगा... ये केवल एक बार के लिए नहीं है, हर वर्ष उनके लिए ₹5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था किसी भी इम्पैनल्ड हॉस्पिटल में या सरकारी हॉस्पिटल में या मेडिकल कॉलेजो में ये सुविधा उन्हें उपलब्ध होगी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जो मानदेय पहले 3,000 मिलता था, उसे 8,000 प्रतिमाह बढ़ाया गया था और आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है, हम उसको बढ़ा करके यहाँ पर ₹12,000 प्रतिमाह उनको करने जा रहे हैं। सहायिकाओं का जो पहले 1,500 मिलता था, हमने उसको पहले बढ़ा करके 1,500 से 4,000 किया और 4,000 से अब हम उसको बढ़ा करके 6,000 करने जा रहे हैं। आंगनबाड़ी महिलाओं की बाइट0
0
Report
अमेठी के मुख्यमंत्री कंपोजिट स्कूल निर्माण में अनियमितता, जांच में खामियां पाई गईं
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में अनियमितता, जांच में मिली खामियां पीली ईंट और सफेद मोरंग के इस्तेमाल का आरोप, बीईओ ने जेई और ठेकेदार को लगाई फटकार अमेठी। भेटुआ चौराहे के पास निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य में पीली ईंट और सफेद मोरंग के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने बेसिक शिक्षा विभाग से शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया。 मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी और खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव को दी गई। सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव निर्माणाधीन विद्यालय भवन का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कुछ अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित जेई विनोद कुमार और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। बीईओ ने जेई और ठेकेदार को निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय भवन के निर्माण में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि मौके पर निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में अनियमितता पाई गई है। इसकी आख्या तैयार कर बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 वहीं, स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और विद्यालय भवन का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने की मांग की है。0
0
Report
सपा ने छात्रसभा की ड्रेस नीली कर दी; दलित राजनीति की दिशा क्या बदलेगी?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- सपा ने छात्रसभा की ड्रेस का रंग बदलकर नीला कर दिया है, सवाल क्या अखिलेश MY समीकरण के साथ साथ दलित राजनीति की ओर शिफ्ट कर रहे हैं बाइट- राजनीतिक विश्लेषक संदीप श्रीवास्तव की बाइट0
0
Report
Advertisement
जमीन विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, पुलिस जांच शुरू
Karauli, Rajasthan:जमीन विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या, पुलिस जुटी जांच में जिला करौली बाईजट्ट गांव निवासी सेवाराम जांगिड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव रास्ते पर पड़ा मिला। परिजनों ने जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने सूरौठ थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया कि 7 सितंबर को रात करीब 9 बजे वह और उनका पुत्र घर से खेतों की ओर जा रहे थे, जहां नया मकान बन रहा है। रास्ते में कब्र के पास पहुंचने पर गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। धमकाने के बाद एक व्यक्ति ने आग्नेयास्त्र से फायर कर दिया। गोली कनपटी पर लगी, वह गिर पड़ा और सिर से खून बहने लगा। परिजनों के चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। हमलावर पास के घरों में घुस गए। सेवाराम की मौके पर ही मौत हो गई। शव को हिंडौन जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों से पूर्व में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और करीब एक माह पहले परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिजनों का कहना है कि योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र रचकर सेवाराम की हत्या की गई। सूचना पर सूरौठ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
गिरिडीह नगर थाना प्रभारी के कक्ष में मारपीट का वीडियो वायरल, जांच शुरू
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह के नगर थाना प्रभारी रतन सिंह और पुलिस नगर थाना में अन्य पुलिस पदाधिकारियों पर थाना प्रभारी के कक्ष में लखन साहू और उसके भाई के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अब इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है. एसपी डॉक्टर विमल कुमार के निर्देश पर एएसपी सुरजीत कुमार ने सदर अस्पताल पहुंच कर जांच शुरू की. इस दौरान एएसपी सुरजीत कुमार ने जख्मी युवक से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली. वही जख्मी युवक से बातचीत के बाद एएसपी सुरजीत कुमार ने बताया कि जांच किया जा रहा है और पूरे जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है कि पीड़िता पक्ष कौन है, नगर थाना पुलिस या वो युवक, जिसके द्वारा नगर थाना पुलिस पर मारपीट कर आरोप लगा है. थाना प्रभारी रतन सिंह के चै Chamber में लखन साहू के भाई के साथ मारपीट से जुड़ा वीडियो वायरल होने को लेकर एएसपी सुरजीत कुमार ने कहा कि वीडियो का भी जांच किया जाएगा.0
0
Report
जहानाबाद में निगरानी विभाग ने JE Aman Kumar को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जी रामजी (मनरेगा) के कनीय अभियंता (JE) अमन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के समीप स्थित एक होटल से की गई है। पीड़ित रोजगार सेवक अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने सदर प्रखंड की जामुक पंचायत में मनरेगा योजना के तहत करीब 7 लाख रुपये का विकास कार्य कराया था। इस कार्य की एमबी बुक दर्ज करने के नाम पर JE अमन कुमार 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। बिना पैसे दिए काम करने से लगातार इनकार किए जाने पर पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत निगरानी विभाग से की। इधर निगरानी डीएसपी मोहम्मद हासिद इकबाल मेंहदी ने बताया कि गत 20 अगस्त को शिकायत प्राप्त हुई थी। विभाग द्वारा गुप्त रूप से मामले का सत्यापन कराया गया, जिसमें शिकायत सत्य पाई गई। सत्यापन के उपरांत धावा दल का गठन किया गया और मंगलवार को योजनाबद्ध तरीके से अंबेडकर चौक के पास डील तय की गई। जैसे ही आरोपी JE ने 20 हजार रुपये ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम आरोपी कनीय अभियंता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। निगरानी डीएसपी के अनुसार, इस बात की भी गहन जांच की जा रही है कि रिश्वत की राशि में विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता या हिस्सेदारी थी या नहीं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को पटना स्थित विशेष निगरानी अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। वही इस कार्रवाई के बाद जिले के मनरेगा विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
Advertisement
खुलेआम अवैध शराब बिक्री के आरोप में नरेश राम गिरफ्तार, 31 विदेशी शराब व 24 बीयर बरामद
Hazaribagh, Jharkhand:पुलिस क सफलता हाथ लगी है , सूचना मिली थी की दुकान में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है इस दौरान किया छापेमारी दल के द्वारा ग्राम पबरा प्रखंड कटकमसांडी अंतर्गत नरेश राम की दुकान में छापेमारी की गई के क्रम में पुलिस ने खदेड़कर नरेश राम को पकड़ा ताकि छापेमारी दल द्वारा नरेश राम की दुकान की तलाशी ली गई तलाशी के क्रम में दुकान पर अवैध रूप से बिना अनुज्ञापित के विदेशी शराब बरामद किया गया है l गिरफ्तार नरेश राम से पूछताछ किए जाने पर उनके द्वारा कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया इस प्रकार बिना किसी कागजात के अवैध तरीके से विदेशी शराब बेचे जाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक विरासत में भेज दिया गया है उनके पास से 31 पीस विदेशी शराब और 24 पीस बीयर बरामद किया गया हैl0
0
Report
तुकाराम मुंढे की कृत्रिम रंगबंदी से मिठाई विक्रेता खुश, नैसर्गिक रंग की मांग बढ़ी
Thane, Maharashtra:भिवंडी महापालिका आयुक्त तुकाराम मुंढे यांनी कृत्रिम रंग वापरून बनवलेल्या खाद्यपदार्थांवर बंदी घातली आहे. या निर्णयाचे भिवंडीतील मिठाई विक्रेत्यांनी स्वागत केले असून अनेकांनी मिठाईतील कृत्रिम रंग वापरणे बंद केले आहे. गणेशोत्सव जवळ आल्याने मिठाईच्या दुकांमध्ये गर्दी वाढली आहे. पेढे, बुंदी, लाडू, जिलेबी, चमचम, रसगुल्ला यांना मोठी मागणी आहे.0
0
Report
गाजियाबाद में 25 हजार इनामी बदमाश हाजी सलमान खान गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम और अपराध शाखा ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अपराधी हाजी सलमान खान को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी लोनी थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। 2 सितंबर को लोनी निवासी सुमित सूद ने हाजी सलमान खान समेत अन्य आरोपियों और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग, लूटपाट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। 4 सितंबर को लोनी बॉर्डर थाने में विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धमकी भरी भाषा के इस्तेमाल के मामले में भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 सितंबर को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सलमान लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था और राजस्थान के बूंदी से चित्तौड़गढ़ की ओर जाते समय पकड़ा गया। उसके कब्जे से तीन मल्टीमीडिया आईफोन और 7 हजार रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और वह लोनी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। शॉटस0
0
Report
Advertisement
सपा ने छात्रसभा ड्रेस रंग बदला, अखिलेश दलित राजनीति पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- सपा ने छात्रसभा की ड्रेस का रंग बदला है, अखिलेश कहीं ना कहीं दलित राजनीति पर फोकस कर रहे हैं..बाइट- बीजेपी प्रवक्ता अवनीश त्यागी की बाइट।0
0
Report
धौलपुर निकाय चुनाव: 1200 जवानों के साथ सुरक्षित मतदान की तैयारी
Dholpur, Rajasthan:निकाय चुनाव 2026प्रथम चरण के लिए धौलपुर पुलिस के पुख्ता इंतजाम, 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा धौलपुर में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने व्यापक और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में करीब 1200 police अधिकारी और जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसमें जिला पुलिस के साथ आरएसी, करौली पुलिस के जवान और होमगार्ड शामिल हैं। कुल 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 6 पुलिस उप अधीक्षक, 14 निरीक्षक और 16 उप निरीक्षक सहित 1155 अधिकारी और जवान चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। प्रथम चरण में 9 सितंबर 2026 को जिले की चार निकायों - धौलपुर नगर परिषद, राजाखेड़ा नगरपालिका, मनियां नगरपालिका और सैंपऊ नगरपालिका के कुल 135 वार्डों के 176 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। हर बूथ पर 2 जवान तैनात: जिला पुलिस ने सभी 176 मतदान केंद्रों पर 2-2 पुलिस जवानों की तैनाती की है। ये जवान मतदान दल के साथ समन्वय रखते हुए मतदान सामग्री और केंद्र की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स: चारों निकाय क्षेत्रों में चिन्हित 48 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान भवनों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर 1-4 के अतिरिक्त पुलिस जाप्ते की तैनाती की गई है, जिसमें 2 पुलिसकर्मी सशस्त्र रहेंगे। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी और लगातार भ्रमण की व्यवस्था रहेगी। सीनियर अधिकारियों की निगरानी: चुनाव व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिले में 4 सीनियर सुपरवाइजरी अधिकारी और चारों निकाय क्षेत्रों में कुल 14 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक सुपरवाइजरी अधिकारी को 4 पुलिसकर्मियों का जाप्ता दिया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और आचार संहिता के पालन पर नजर रखेंगे। 26 मोबाइल पार्टियां रहेंगी सक्रिय: शांतिपूर्ण मतदान के लिए चारों निकाय क्षेत्रों में 26 पुलिस मोबाइल पार्टियां तैनात की गई हैं। प्रत्येक पार्टी में 1-4 का जाप्ता है। ये पार्टियां लगातार भ्रमण कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई करेंगी। मतदान केंद्रों के बाहर अनधिकृत भीड़ को एकत्र नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा कानून-व्यवस्था की आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस जाप्ता भी तैयार रखा गया है और जिला मुख्यालय पर एसपी रिजर्व के रूप में अतिरिक्त बल मुस्तैद है। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी.टी. और एसपी विकास सांगवान ने संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जवानों को दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के मतदान करें और किसी भी अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 9530411842 या 9530411843 पर दें0
0
Report
ग्वालियर: उपभोक्ता भंडार दुकानों से 7 लाख से अधिक का अनाज गबन, FIR दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के जिला आपूर्ति अधिकारी के निर्देशन में शासकीय प्राथमिक उपभोक्ता भंडार की दुकानों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन दुकानों पर गरीबों के लिए कंट्रोल के जरिए लगभग दो हजार किलो गेहूं और अन्य सामग्री को खुर्द-बुर्द करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्वालियर में सरकारी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार की दुकानों (कंट्रोल) पर गरीबों और आम जनता को दिए जाने वाले अनाज की कालाबाजारी करने के आरोप लगते रहे हैं और इसके चलते प्रशासन कार्रवाई भी करता है लेकिन कालाबाजारी करने वालों का साथ देने वाले नहीं आते। ताजा मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के सेवानगर और लोिहा मंडी इलाके में स्थित दो दुकानों का है जो पिछले काफ़ी दिनों से आम लोगों को दिए जाने वाले अनाज को गायब कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी मनोरमा कौशिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि लोहमंडी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार और दीपक प्राथमिक उपभोक्ता भंडार नामक कंट्रोल के संचालक अयान खत्री और राहुल खत्री ने 7 लाख से ज्यादा रुपए के अनाज का गबन किया है। जिसकी एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
Kotputli में देवनारायण मंदिर के पास अज्ञात युवक का शव मिला; पुलिस जांच
Jaipur, Rajasthan:खबर...TV व हाइपर खबर....... जिला-KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा -KOTPUTLI रिपोर्टर - AMIT YADAV @amitktp888 लोकेशन.......KOTPUTLI.... इंट्रो:--कोटपूतली.......दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवनारायण मंदिर के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव तीन चार दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही DYSP मदन मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए FSL (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटर) टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए राजकीय बीडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। DYSP मदन मीणा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के घर-घर मिठाई वितरण पर बवाल
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh जिले के भादरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 31 में उस समय भारी तनाव उत्पन्न हो गया, जब भाजपा प्रत्याशी मांगीलाल गोयल मंगलवार को चुनाव प्रचार बंद होने के बाद डूर टू डोर वोट माँगने के दौरान बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ वोट की अपील के साथ घर-घर मिठाई के डब्बे वितरित कर रहे थे। इस पर विरोधी पक्ष ने एतराज जताया और हालात हाथापाई तक पहुँच गईं। सूचना पर भादरा पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर दोनों पक्ष को अलग-अलग किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष अजय ढील ने SDM को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। प्रत्याशी का पर्चा निरस्त करने की मांग की गई है।0
0
Report
डिंडौरी: 101 वर्षीय बाबा रामसेवक दास लापता, जांच और खोज जारी
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी के मड़ियारास गांव स्थित हनुमान घाट आश्रम से 101 वर्षीय बाबा रामसेवक दास लापता हो गए हैं। बाबा पिछले 33 वर्षों से आश्रम में रहकर साधना कर रहे थे। आश्रम के पास नर्मदा किनारे उनकी छड़ी मिलने के बाद नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस, SDRF, गोताखोर और ग्रामीण तलाश में जुटे हैं। नर्मदा नदी में संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक बाबा का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस नदी किनारे और आसपास के इलाकों में भी लगातार खोजबीन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
