धनतेरस पर झांसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DIG और SP सिटी ने किया औचक निरीक्षण
Jhansi, Uttar Pradesh:आज झांसी में धनतेरस के अवसर पर DIG कलानिधि नैथानी और SP सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने सर्राफा बाजार और मुख्य बाजार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वित्तीय लेन-देन वाले संस्थानों के पास अतिरिक्त सावधानी रखने को कहा गया। मास्क पहनकर घूमने वाले और तीन सवारियों वाले युवकों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान पूरे बाजार में पुलिस फोर्स तैनात रही।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
