284002
ललितपुर स्टेशन पर किलाबंदी कर चलाया गया टिकट जांच अभियान
Jhansi, Uttar Pradesh:मंडल रेल प्रबंधक झांसी श्री दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु ललितपुर स्टेशन से गुजरने वाली 14 रेलगाड़ियों की सघन जांच की गयीI जांच के दौरान कुल 198 यात्रियों से रु.79475/- जुर्माना स्वरुप रेल राजस्व वसूल किया गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए इस जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक और अन्य द्वारा अहम् भूमिका निभायी गयी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मंडावा में आंगन मिलन पोषण अभियान: स्वास्थ्य और शिक्षा योजनाओं की जानकारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुं झुनूं जिले के मंडावा कस्बे के अंबेडकर भवन में विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा एवं पोषण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं एसडीएम विश्वामित्र मीणा, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार, पवन कुमार, डॉ. संजीव कुलहरि, डॉ. विनोद राहड़ और विकास अधिकारी अमित चौधरी सहित अन्य अतिथि मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण ओऱ दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी ने संतुलित आहार के महत्व पर जानकारी देते हुए बच्चों के बेहतर विकास और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पौष्टिक भोजन को आवश्यक बताया। पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनका आमजन से सीधा संपर्क और जुड़ाव रहता है। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को आमजन से और अधिक जोड़ने तथा स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं एसडीएम विश्वामित्र मीणा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी गांव-गांव और घर-घर तक लोगों से जुड़ी हुई हैं। इनके माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क, सहयोग और लोगों से जुड़ाव के बिना विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना कठिन है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों की सक्रिय भागीदारी से विकास कार्यों को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल युक्त संतुलित आहार का संदेश दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों का सम्मान भी किया गया। उषा कुलहारि ने बताया गया कि विकसित भारत जनसेवा अभियान के तहत विभिन्न दिशाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडावा विधानसभा क्षेत्र के बिसाऊ गांव में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वहीं अगले चरण में भारु गांव में ये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।0
0
Report
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस ने बाइक सवारों को टक्कर दी, दो मौतें
Jaipur, Rajasthan:नीमराना(कोटपूतली-बहरोड़).....नीमराना थाना क्षेत्र में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नीमराना थाना के सामने हाईवे पर हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवारों को बस करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति और एक छोटी बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार बाइक पर एक महिला, एक व्यक्ति और एक छोटी बच्ची सवार थे। रोडवेज बस की टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। इसके बाद तेज रफ्तार बस सर्विस लेन पर खड़ी एक पंचर बस से भी जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नीमराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को 112 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों व आसपास के लोगो का कहना है दिल्ली जयपुर ह highways पर अक्कसर हरियाणा रोडवेज के चालक बसों को बहुत तेज गति से दौड़ते है जिससे आये दिन हरियाणा रोडवेज बसों से किसी ना किसी की जान जाने की घटनाये होती रहती है। हरियाणा रोडवेज बसों की गति पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। अब पुलिस जांच के बाद और स्पष्ट होगी पूरी स्थिति प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक और बच्ची भुगंडा अहीर, मुंडावर क्षेत्र, जिला खैरथल-तिजारा के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों और घायल महिला की पूरी पहचान तथा आपसी संबंधों की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और रोडवेज बस चालक की भूमिका की भी जांच कर रही है。0
0
Report
जयपुर के विष्णु आरती विवाद में बुजुर्ग पुजारी की पिटाई; सीसीटीवी फुटेज सामने
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuआरती के विवाद को लेकर बुजुर्ग पुजारी की पिटाई 63 वर्षीय पुजारी की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज आया सामने करधनी थाना इलाके के गणेश नगर शिव मंदिर का है मामला teज आवाज में साउंड बजने को लेकर नाराज युवक ने की पिटाई सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि युवक ने पुजारी को गिरा दिया आरोपी ने लगातार थप्पड़-घूंसों से पिटाई की, पुजारी के कपड़े फट गए घटना के समय छोटे बच्चे भी मंदिर में मौजूद थे, जो डरकर भागे। इस दौरान एक महिला श्रद्धालु ने आकर पुजारी को छुड़ाया इधर पीड़ित पुजारी का 24 घंटे बाद भी मेडिकल नहीं कराया गया करधनी थाना पुलिस ने युवक और उसके पिता को हिरासत में ले लिया0
0
Report
Advertisement
दिया कुमारी का आंगन मिलन: बच्चों को न्यूट्री बार और गोद भराई रस्म
Jaipur, Rajasthan:आंगन मिलन सेवा में पहुंचीं दिया कुमारी, बच्चों को बांटी न्यूट्री बार, गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई जयपुर। विकसित भारत–जन सेवा अभियान के तहत विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित आदर्श आंगनवाड़ी पाठशाला में रविवार को ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ हिस्सा लिया। दिया कुमारी ने आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें न्यूट्री बार वितरित किए। उन्होंने बच्चों के पोषण और स्वस्थ विकास से जुड़ी गतिविधियों में भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई गई। उपमुख्यमंत्री ने महिलाओं को स्वस्थ और सुरक्षित मातृत्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां और बच्चे का स्वास्थ्य परिवार की खुशहाली से सीधे जुड़ा है。 इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में काम कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के पोषण, मातृ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण से जुड़ी सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया। दिया कुमारी ने कहा कि स्वस्थ मातृत्व और सुपोषित बचपन ही सशक्त परिवार तथा विकसित राजस्थान की मजबूत नींव हैं। सरकार बच्चों के पोषण, माताओं के स्वास्थ्य और परिवारों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए इन सेवाओं को लगातार मजबूत कर रही है।0
0
Report
गांधीनगर में मार्बल एरिया के मालिक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
Kishanganj, Bihar:गांधीनगर थाना पुलिस ने दो माह पूर्व मार्बल एरिया स्थित खुशी हैंडीक्राफ्ट के मालिक गोवर्धन बलई पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने गोवर्धन बलई पर लाठी-सरियों से हमला कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और मार्बल एरिया सहित आसपास के इलाकों में लगे 250 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि आरोपी पैसे के लेनदेन को लेकर किसी दूसरे गोदाम में जाना चाहते थे, लेकिन गफलत में उन्होंने खुशी हैंडीक्राफ्ट के मालिक गोवर्धन बलई को ही निशाना बना दिया। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की गतिविधियों को ट्रेस किया और आरोपियों तक पहुंच बनाई। मामले में कुचामन निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ हरेंद्र डूडी, बांदरसिंदरी निवासी मुकेश जाट उर्फ सेंटी और कटसूरा निवासी राजेंद्र घासल को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई सीओ सिटी धर्मराज चौधरी के सुपरविजन में थाना प्रभारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बाइट एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला0
0
Report
पट्टा से कोटे तक... भिसवा लाला में ‘परिवार’ के इर्द-गिर्द घूमती सरकारी सुविधाओं पर सवाल!
Padrauna, Uttar Pradesh:पट्टा से कोटे तक... भिसवा लाला में ‘परिवार’ के इर्द-गिर्द घूमती सरकारी सुविधाओं पर सवाल! प्रधान के पिता-भाई के नाम पट्टे और भाई की पत्नी के नाम सरकारी कोटे की दुकान होने का ग्रामीणों का दावा, दूसरे गांव में प्रधान के नाम पट्टे की भी जांच की मांग कुशीनगर। ग्राम पंचायत का प्रधान गांव की जनता का प्रतिनिधि होता है, लेकिन पडरौना विकास खंड के भिसवा लाला में सरकारी भूमि के पट्टे और सरकारी उचित दर की दुकान के आवंटन को लेकर सामने आए ग्रामीणों के आरोपों ने प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि ग्राम प्रधान रफीक के पिता और भाई के नाम सरकारी भूमि के पट्टे आवंटित हुए हैं। आरोप है कि कुछ अन्य ग्रामीणों को आवंटित भूमि पर कब्जा लेने में भी कथित रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद ही हो सकेगी। पट्टा आवंटन में पात्रता और प्रक्रिया पर उठे सवाल ग्रामीणों का कहना है कि यदि सरकारी भूमि के पट्टे प्रधान के निकट संबंधियों के नाम हुए हैं तो यह जांच का विषय है कि संबंधित भूमि किस श्रेणी की थी, लाभार्थियों की पात्रता क्या थी और पट्टा आवंटन की पूरी प्रक्रिया किन नियमों के तहत पूरी की गई। मामले में पट्टा प्रस्ताव से लेकर स्वीकृति आदेश, लाभार्थी चयन, खतौनी में दर्ज विवरण और वास्तविक कब्जे तक की जांच की मांग उठ रही है। कोटे की दुकान भी परिवार के सदस्य के नाम होने का दावा ग्रामीणों के आरोपों में सरकारी उचित दर की दुकान का मामला भी शामिल है। उनका दावा है कि प्रधान के भाई की पत्नी के नाम सरकारी कोटे की दुकान का आवंटन हुआ है। यहां भी ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि दुकान के चयन की प्रक्रिया क्या थी, पात्रता के मानक क्या थे और चयन के समय संबंधित नियमों का किस प्रकार अनुपालन किया गया। सोहरौना में प्रधान के नाम पट्टे के दावे ने बढ़ाया सवालों का दायरा मामला यहीं तक सीमित नहीं बताया जा रहा। ग्रामीणों की ओर से यह दावा भी सामने आया है कि ग्राम प्रधान रफीक के नाम सोहरौना गांव में भी पट्टा आवंटित हुआ है। इस दावे की भी राजस्व अभिलेखों से पुष्टि आवश्यक है। यदि ऐसा पट्टा मौजूद है तो उसके आवंटन की श्रेणी, पात्रता और प्रक्रिया की जांच से तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है। ग्रामीणों की मांग—मौके की औपचारिक जांच नहीं, अभिलेखों की पड़ताल हो ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच केवल स्थलीय निरीक्षण तक सीमित न रखी जाए। संबंधित विभागों के अभिलेखों को सामने रखकर पट्टा प्रस्ताव, पात्रता सूची, स्वीकृति, खतौनी, कब्जा और कोटे की दुकान के चयन से जुड़े दस्तावेजों की क्रमवार जांच कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि दस्तावेज सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सरकारी सुविधाओं के आवंटन में नियमों का पालन हुआ या नहीं। अब निगाह प्रशासनिक जांच पर भिसवा लाला के ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की सच्चाई दस्तावेजी जांच से ही सामने आएगी। ऐसे में प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या संबंधित पट्टों और कोटे की दुकान की पूरी पत्रावली की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाएगी? युगान्धर टाइम्स यह स्पष्ट करता है कि प्रस्तुत आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं। संबंधित अभिलेखों और सक्षम प्रशासनिक जांच के निष्कर्ष के बिना किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। ग्राम प्रधान रफीक अथवा संबंधित लाभार्थियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्र0
0
Report
Advertisement
किच्छा नदी व फसलों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। क्षेत्र में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा ने अपनी टीम के साथ ग्राम मुड़िया मुकर्रमपुर एवं पटेरीपहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर बारिश से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया तथा संभावित फसल क्षति का आकलन भी किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम मुड़िया मुकर्रमपुर के समीप बहने वाली किच्छा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि फिलहाल नदी का जलस्तर सामान्य स्थिति में है और किसी प्रकार की गंभीर स्थिति सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने तथा बारिश से होने वाले नुकसान की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की।0
0
Report
दिया कुमारी ने जयपुर में आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों का सम्मान किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम में की शिरकत विद्याधर नगर की आदर्श आंगनवाड़ी पाठशाला में हुआ कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं दिया कुमारी बच्चों के साथ समय बिताया, न्यूट्री बार किए वितरित बच्चों के पोषण और स्वस्थ विकास से जुड़ी गतिविधियों में लिया हिस्सा गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई की रस्म मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए महिलाओं को दी शुभकामनाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहायिकाओं का किया सम्मान बच्चों के पोषण और माताओं के स्वास्थ्य को बताया सरकार की प्राथमिकता दिया कुमारी बोलीं- सुपोषित बचपन,स्वस्थ मातृत्व सशक्त परिवार की मजबूत नींव0
0
Report
सुजानगढ़ में 70वीं राज्य स्तरीय 17 वर्षीय छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़. सुजानगढ़ में होगा 70 वीं राज्य स्तरीय 17 वर्षीय छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शहर के पीसीबी स्कूल में 28 सितम्बर सोमवार को होगा आगाज सात दिवसीय खेल महाकुंभ में प्रदेशभर की 41 टीमें दिखाएंगी दमखम सुजानगढ़. शहर के पूनमचंद बगड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में 70 वीं राज्य स्तरीय 17 वर्षीय छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सोमवार, 28 सितंबर को होने जा रहा है। सात दिवसीय इस खेल महाकुंभ में प्रदेश के सभी जिलों से 41 टीमें भाग ले रही हैं। टीमों का पंजीकरण शुरू हो चुका है और प्रतियोगिता का समापन 4 अक्टूबर को होगा। आयोजक विद्यालय पीसीबी स्कूल के खेल मैदान में सोमवार सुबह 8:15 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि सुजानगढ़ नगर परिषद के सभापति मदनलाल गुलेरिया होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता चूरू के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार महर्षि करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री खेमाराम मेघवाल, बीदासर की पूर्व प्रधान संतोष मेघवाल और जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सज्जन सिंह सैनी उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता संयोजक एवं आयोजक विद्यालय के प्राचार्य रणवीर सिंह महरिया ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुकाबले दो खेल मैदानों पीसीबी स्कूल क्रिकेट ग्राउंड और नगर परिषद के एन.के. लोहिया स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी मैच थ्री-लेयर लेदर बॉल से खेले जाएंगे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान करीब 40 मुकाबले खेले जाएंगे। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह मीणा ने बताया कि प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी और कोच सहित कुल 16 सदस्य शामिल हैं। खिलाड़ियों, महिला कोच और अन्य सहयोगियों के ठहरने के लिए 10 अलग-अलग भवनों में संभागवार उत्तम व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतियोगिता को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संभाग स्तर पर प्रधानाचार्यों को आवास व पंजीकरण का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले समापन समारोह में राजस्थान रणजी टीम के कोच भी शिरकत करेंगे।0
0
Report
Advertisement
जयपुर ASP मुकेश कुमार सोनी गिरफ्तार, 2 करोड़ रिश्वत मामले में पूछताछ
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnuSOG के ASP मुकेश कुमार सोनी को किया गिरफ्तार एसीबी ने दो करोड़ की रिश्वत के मामले में सोनी को किया गिरफ्तार उदयपुर में 2 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का मामला 2 करोड़ की रिश्वत लेते ASP के दलाल सज्जन सिंह जैन उर्फ टाटला को पकड़ा था इसके बाद देर रात ASP मुकेश कुमार सोनी को बालोतरा स्थित आवास से किया था डिटेन सज्जन सिंह और मुकेश को आमने सामने बिठाकर की गई पूछताछ पूछताछ में मामला स्पष्ट होने के बाद मुकेश सोनी को किया गया गिरफ्तार उदयपुर नगर निगम के 272 भूखंडों से जुड़े प्रकरण में कार्रवाई का मामला मुकदमों में राहत दिलाने, अन्य मामलों में आरोपी नहीं बनाने और दस्तावेज लौटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत0
0
Report
झुंझुनूं से शुरू होगा फूड रियलिटी मार्च, राजस्थान के हर जिले में मिलावट रोकने की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं से शुरू होगा ‘फूड रियलिटी मार्च’ अभियान मिलावट और सुरक्षित भोजन के अधिकार को लेकर राजस्थान के हर जिले में होगा मार्च अभियान के संयोजक जयन्त मूंड ने कहा -झुंझुनूं से होगी अभियान की शुरुआत खाद्य सुरक्षा व्यवस्था में सुधार और मिलावट पर कठोर कार्रवाई की मांग हर जिले में खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला और प्रशिक्षित अधिकारियों की नियुक्ति की माँग खाद्य मिलावट के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष न्यायालय की मांग खाद्य पदार्थों में मिलावट और सुरक्षित भोजन के अधिकार को लेकर बीकानेर से दिल्ली तक निकाली गई 700 किलोमीटर से अधिक की ‘फूड रियलिटी मार्च’ पदयात्रा के बाद अब राजस्थान के प्रत्येक जिले में अभियान चलाया जायेगा । अभियान की शुरुआत झुंझुनूं से होगी । अभियान के संयोजक एवं मरुसेना फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट जयन्त मूंड ने बताया कि 4 सितंबर को बीकानेर से शुरू हुई पदयात्रा 20 दिनों में चूरू, सीकर, जयपुर, शाहपुरा, नीमराणा और गुरुग्राम होते हुए दिल्ली पहुंची, जहां राजघाट पर इसका समापन हुआ। जयन्त मूंड ने कहा कि अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट, खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को सरकार, नीति-निर्माताओं और आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पर्याप्त संसाधन, आधुनिक प्रयोगशालाएं, प्रशिक्षित अधिकारियों और प्रभावी निरीक्षण व्यवस्था की जरूरत है। अभियान की ओर से खाद्य पदार्थों में जानबूझकर मिलावट के मामलों में कठोर दंड, प्रत्येक जिले में खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर स्पष्ट सामग्री जानकारी, खाद्य सुरक्षा की स्कूली शिक्षा, भ्रामक विज्ञापनों पर कार्रवाई और खाद्य मिलावट के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष न्यायालय सहित 12 सूत्रीय मांगें रखी गई हैं। जयन्त मूंड ने कहा कि बीकानेर से दिल्ली तक की पदयात्रा के बाद अब राजस्थान के हर जिले में एक दिवसीय ‘फूड रियलिटी मार्च’ आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत झुंझुनूं से होगी। इसके बाद देश के अन्य राज्यों में भी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों को कानूनी स्तर पर उठाने के लिए लीगल सेल का गठन भी किया गया है。0
0
Report
झुंझुनूं में सेवा सेतु शिविर से आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने खेतड़ी में सेवा सेतु शिविर का निरीक्षण किया 77 गिरदावर सर्किल में तीन दिवसीय शिविर आयोजित किए जा रहे 22 विभागों के अधिकारी मौके पर समस्याओं का समाधान करेंगे जिला स्तरीय अधिकारी लगातार शिविरों का निरीक्षण करेंगे, कलेक्टर सरकार की राहत अब जनता के डोरस्टेप तक पहुंचेगी— कलेक्टर समन्वित प्रयासों से आमजन की तकलीफें कम करना उद्देश्य— कलेक्टर सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ मौके पर मिलेगा झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने खेतड़ी उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में आयोजित विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के तहत सेवा सेतु शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के काउंटर पर पहुंचकर अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और आमजन से जुड़े मामलों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. गर्ग ने इस मौके पर मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के पांच लाभार्थियों को बीमा पॉलिसी वितरित की। वहीं एक लाभार्थी को गाय की मृत्यु पर बीमा क्लेम राशि का प्रपत्र भी सौंपा। इसके अलावा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक लाभार्थी को निशुल्क इंडक्शन चूल्हा भेंट किया गया। कलेक्टर ने बताया कि झुंझुनूं जिले के 77 गिरदावर सर्किल में तीन दिवसीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहकर आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि NFSA, पेंशन, सत्यापन सहित विभिन्न मामलों में जो भी कार्रवाई लंबित है, उसका निस्तारण शिविर में ही करने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य 'सरकार आपके द्वार' की भावना को धरातल पर उतारना है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो और उनकी लंबित समस्याओं का समाधान उनके नजदीक ही हो, इसी उद्देश्य से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी लगातार इन शिविरों का निरीक्षण करेंगे। सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को राहत उनके डोरस्टेप तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग समन्वित प्रयास करते हुए लोगों की तकलीफों को कम करें और उन्हें सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया कि उन्होंने नवलगढ़ और झुंझुनूं में शिविरों का निरीक्षण करने के बाद खेतड़ी में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। जिला स्तरीय अधिकारियों को भी लगातार शिविरों का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में तहसीलदार खेतड़ी सुभाष चंद्र, विकास अधिकारी घनश्याम गुलगामा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रवीण शील्ला, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र सैनी, डॉ. हर्ष सोभरि, डॉ. सुनीता शर्मा सहित 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
बैंकों की तीन दिनी राष्ट्रीय हड़ताल: आम लोगों पर क्या होगा असर?
Raipur, Chhattisgarh:भारत में बैंकों के सबसे बड़े संगठन यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का एलान किया है. चार प्रमुख मांगों को लेकर बुलाई गई इस हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर गहरा असर पड़ने की आशंका है. हालांकि केंद्रीय रिज़र्व बैंक ने बैंक ग्राहकों को होने वाली असुविधा के मद्देनज़र आज बैंक खोलने के लिए कहा है जिसके बाद ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए बैंक खोले गए है. अगले तीन दिनों तक दिक्कत न हो इसके लिए बैंक में ग्राहक भी पहुंच रहे हैं,0
0
Report
बांसवाड़ा में भाजपा ने BAP के चार नेताओं को शामिल किया
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - पंचायती राज चुनाव से पहले बांसवाड़ा में राजनीतिक दलों के बीच उठापटक तेज हो गई है। आज भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के चार प्रमुख सदस्यों ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा में शामिल होने वालों में दिनेश कटारा, कन्हैयालाल कटारा, महेंद्रजी कटारा और लक्ष्मणजी कटारा के नाम शामिल हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने चारों को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान नेताओं ने भारत आदिवासी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह टूट चुकी है। वहीं, राजकुमार रोत की पार्टी में लगातार सामने आ रही अंदरूनी खींचतान के बीच इस घटनाक्रम को पंचायती राज चुनाव से पहले महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। बांसवाड़ा में चुनाव से पहले दल-बदल का दौर तेज होने से राजनीतिक समीकरणों में बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है।0
0
Report
महराजगंज में नारायणी नदी का जलस्तर रिकॉर्ड तोड़, राहत कैंप सक्रिय
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, ज़ी मीडिया से एक्सक्लुसिव बातचीत में बताया कि नारायणी नदी का जलस्तर पिछले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया स्टोरी फीड स्लग-2709zup_mghj_dm_tt_r स्टोरी लोकेशन-महराजगंज रिपोर्टर का नाम-अमित त्रिपाठी एंकर- नेपाल के पहाड़ों में हो रही लगातार भारी बारिश से महराजगंज जनपद में नारायणी नदी का जलस्तर पिछले 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वाल्मीकि बैराज से लगभग साढे चार लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। वहीं इसके लगभग 7 लाख क्यूसेक तक पहुंच जाने की आशंका जताई जा रही है। नारायणी नदी के उफान से जिले के सबसे संवेदनशील इलाके सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा एवं निचलौल तहसील क्षेत्र के टेलफाल के समीप गेड़हवा गांव में पानी घुस गया है जिससे कई दर्जन घर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है जहां कम्युनिटी किचन के माध्यम से खाने पीने की व्यवस्था एवं मेडिकल टीम की तैनाती की गई है जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आज बाढ़ प्रभावित टेलफाल और गेड़हवा गांव का दौरा कर बाढ़ की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली और बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को हर संभव मदद मुहैया कराने के दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी नेज़ी मीडिया से एक्सक्लुसिव बातचीत में बताया कि नारायणी नदी का जलस्तर लगभग 4 लाख 50 हजार क्यूसेक चल रहा है। इसके लगभग 7 लाख क्यूसेक तक पहुंचाने की संभावना है। नारायणी नदी का जलस्तर ने पिछले 40 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बाढ़ से लगभग साढे चार हजार हजार ग्रामीण प्रभावित हुए हैं। जिनके लिए बाढ़ राहत शिविर, कम्युनिटी किचन एवं मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त एनडीआरएफ एसडीआरएफ की फोर्स मंगाई गई है। जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव मदद मुहैया करा रही है।0
0
Report
Advertisement
