284001
उरई रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच महाअभियान, 108 यात्रियों से वसूला गया जुर्माना
Jhansi, Uttar Pradesh:उरई रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ चलाए गए महाअभियान के तहत, मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में 7 अक्टूबर 2024 को किलाबंदी जांच की गई। इस दौरान 9 यात्री गाड़ियों में जांच की गई, जिससे 108 यात्रियों से कुल 51,235 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान स्टेशन और ट्रेनों में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि धूम्रपान, गंदगी फैलाने और बिना बुक लगेज के यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सड़क हादसे में इनडारगो कर्मी की मौत, परिजनों में आक्रोश
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। इनडारगो फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक मोहम्मद रफी अहमद की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं परिजनों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद रफी अहमद फैक्ट्री से लंच के लिए बाहर निकले थे, इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पांच बेटियां हैं। परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी मृतक पर ही थी। हादसे के बाद परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन से मुआवजे की मांग की है। परिजन आर्थिक सहायता और परिवार के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। फिलहाल परिजनों की मांग और घटना को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर बनी हुई है। बाइट :-अहमद साथी कर्मचारी0
0
Report
झीरम घाटी हत्या: कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा, आगे जांच जरूरी
Darogapara, Chhattisgarh:झीरमघाटी हत्या कांड पर विधायक उमेश पटेल का बयान आया सामने कोर्ट ने सुनाया है 10 आरोपियों को फांसी की सजा कहा फैसले का स्वागत है, षड्यंत्रकारियों को भी सजा जरूरी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही हत्याकांड के साजिश का खुलासा जरूरी NIA ने सुनाया है फैसला विधायक उमेश पटेल के पिता नंदकुमार पटेल और भाई दिनेश पटेल समेत 29 लोगों की हत्या हुई थी。 बाइट 01 उमेश पटेल विधायक खरसिया, (नन्दकुमार पटेल के बेटे)0
0
Report
झीरम नक्सली हमले पर एनआईए कोर्ट का फैसला, राजनीति तेज
Raipur, Chhattisgarh:झीरम घाटी नक्सल हमले पर आए फैसले को लेकर राजनीति तेज. कांग्रेस ने कहा- ये असली न्याय नहीं, झीरम के षड्यंत्रकारी और उसमें शामिल बड़े नक्सलियों को मिले फांसी की सजा तभी न्याय. बड़े नक्सलियों का झोला उठाने वाले, उनके खाने का इंतजाम करने, पानी पिलाने वाले छोटे नक्सलियों को दी गई सजा, बड़े नक्सली सरकार की गोद और संरक्षण में. भाजपा ने फैसले को बताया ऐतिहासिक. कहा- एनआईए कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक, न्याय की जीत हुई. कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर पर भी सवाल उठाया, हर बात में सवाल खड़े करना कांग्रेस का शगल, भूपेश बघेल अपनी जेब में लेकर सबूत घूमते थे लेकिन 5 साल सरकार में उसे कोर्ट में नहीं दिया. कांग्रेस के नेता नक्सली और नक्सलवाद के फेवर में बात करते हैं0
0
Report
Advertisement
नशे के खिलाफ कुश्ती संघ चार जिलों के स्कूलों के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है
Kota, Rajasthan:नशे के खिलाफ मैदान में उतरा कुश्ती संघ, 4 जिलों के स्कूलों में चलेगा अभियान 'किक द ड्रग्स, पिक द स्पोर्ट्स' के तहत पेंटिंग विजेताओं को मिलेगा संसद भ्रमण का मौका नशे के खिलाफ अभियान: राजस्थान राज्य कुश्ती संघ ने 'Kick the Drugs, Pick the Sports' अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान प्रदेश के चार जिलों के सरकारी स्कूलों तक पहुंचेगा。 नशे के बढ़ते प्रभाव के बीच संघ का मानना है कि केवल चेतावनी नहीं, बल्कि युवाओं को खेल और कला जैसे स्वस्थ विकल्प देना जरूरी है। अभियान के तहत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को संसद भवन के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर मिलेगा।0
0
Report
दिल्ली: शिक्षक ने दोस्त को पत्नी हत्या की सुपारी दी, गिरफ्तार दोनों हमलावर
New Delhi, Delhi:पत्नी की हत्या के लिए शिक्षक ने दोस्त को दी साढ़े तीन लाख की सुपारी प्रिंटर देखने के बहाने घर में घुसे दो हमलावर, संध्या पर छह गोलियां बरसाईं; तीन लगीं, अस्पताल में बची जान बचपन के दोस्त अरविंद ने अपने भाई दीपक और उसके दोस्त आकाश को भेजा था; दोनों गिरफ्तार, आउटर दिल्ली के रनहोला थाना इलाके के नंगली एक्सटेंशन की गली नंबर-1 में रविवार सुबह एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने पत्नी की हत्या की साजिश रचकर अपने बचपन के दोस्त को साढ़े तीन लाख रुपये की सुपारी दी। सुपारी मिलने के बाद दोस्त ने अपने भाई और उसके साथी को वारदात के लिए भेजा। दोनों हमलावर प्रिंटर देखने के बहाने घर में दाखिल हुए और करीब 40 मिनट तक अंदर रहने के बाद संध्या पर छह गोलियां चला दीं। इनमें से तीन गोलियां संध्या को लगीं। गंभीर रूप से घायल संध्या को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। पुलिस ने मंगलवार को वारदात में शामिल दोनों हमलावरों दीपक और आकाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, संध्या के पति संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, साजिश में शामिल संदीप का बचपन का दोस्त अरविंद फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस हत्या की साजिश के पीछे की वजह और सुपारी की रकम के लेनदेन समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, संदीप और संध्या की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। दोनों नंगली एक्सटेंशन की गली नंबर-1 में रहते हैं। संदीप निहाल विहार के सरकारी स्कूल में टीजीटी कंप्यूटर शिक्षक है। आरोप है कि उसने पत्नी की हत्या के लिए अपने बचपन के दोस्त अरविंद को साढ़े तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसके बाद अरविंद ने अपने भाई दीपक और उसके दोस्त आकाश को संध्या की हत्या करने के लिए भेजा। वहीं पुलिस हिरासत में संदीप ने बताया कि उसके ऊपर उसकी पत्नी और दोस्त झूठे आरोप लगा रहे हैं जबकि उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है। पीड़ित संध्या के मुताबिक रविवार सुबह करीब छह बजे की वारदात: रविवार सुबह संदीप ने पत्नी से कहा कि घर पर दो लोग प्रिंटर लेने के लिए आएंगे। इसके बाद करीब छह बजे दीपक और आकाश वहां पहुंचे। दोनों ने प्रिंटर देखने की बात कही और इसी बहाने घर में दाखिल हो गए। करीब 40 मिनट तक दोनों प्रिंटर देखने और उसे खोलकर जांच करने के बहाने घर में रुके रहे। इसके बाद जब संध्या अपनी बहन से फोन पर बात करती हुई ऊपर के फ्लोर पर जा रही थी तो दोनों ने उस पर गोलियां चला दीं। हमलावरों ने कुल छह गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन संध्या को लगीं। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद संध्या बालकनी में गई और शोर मचाने लगी जहाँ शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोई संध्या का आरोप है कि उसे गोली लगने के बाद भी उसके ससुर और ससुराल पक्ष के लोग उसे अस्पताल ले जाने की बजाय सलाह की बात करते रहे हालांकि जब संध्या के मायके के लोग मौके पर पहुंचे तो उसे लेकर अस्पताल गए। जहाँ उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया वही रनहोला थाना पुलिस ने जांच के दौरान हमलावरों की पहचान कर मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस अब संदीप और फरार अरविंद की भूमिका, सुपारी की रकम तथा हत्या की साजिश तैयार करने से लेकर हमलावरों को भेजने तक की पूरी कड़ी की जानकारी जुटा कर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है वही अरविंद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है。0
0
Report
ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट: दो मजदूर व एक महिला गंभीर, वाराणसी रेफर
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर ऑक्सीजन सिलेंडर का भीषण ब्लास्ट, मजदूर के दोनों पैर उड़े—दो मजदूर गंभीर, महिला की आंखों की रोशनी पर संकट सदर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे के नीलाम लोहे की ऑक्सीजन कटर से कटिंग के बाद हुआ हादसा काम खत्म होने के बाद सिलेंडर को डेरे पर रखते समय अचानक हुआ जोरदार धमाका, मौके पर मची अफरा-तफरी ब्लास्ट में मजदूर विकास के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त, हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर साथी मजदूर अविनाश के दोनों पैर और एक हाथ झुलसा, गंभीर हालत में डॉक्टरों ने वाराणसी किया रेफर पास में बर्तन धो रही बालमती देवी भी ब्लास्ट की चपेट में आईं, चेहरे पर गंभीर चोट और दिखाई देने में परेशानी तीनों घायलों को तत्काल गाजीपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज हादसे को लेकर सुरक्षा मानकों और सिलेंडर ब्लास्ट की वजह पर उठे सवाल, मामले की जांच की जरूरत। गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रेलवे की नीलामी में मिले लोहे को ऑक्सीजन कटर से काटने के बाद सिलेंडर को एक डेरे पर रखा जा रहा था। इसी दौरान अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे में दो मजदूर और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्लास्ट इतना भीषण था कि कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सुरवतपाली गांव निवासी मजदूर विकास के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि साथी मजदूर अविनाश के दोनों पैर और एक हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं पास में बर्तन धो रही राजेश बिंद की पत्नी बालमती देवी भी ब्लास्ट की चपेट में आ गईं और उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में तीनों घायलों को गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल विकास और अविनाश को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया, जबकि बालमती देवी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल महिला के पति राजेश बिंद का आरोप है कि मजदूर जबरन उनके डेरे पर ऑक्सीजन सिलेंडर रख रहे थे। उनके मुताबिक, सिलेंडर रखते ही अचानक जोरदार धमाका हो गया, जिसकी चपेट में उनकी पत्नी आ गईं और उन्हें दिखाई देना भी बंद हो गया। वहीं घायल मजदूर अविनाश ने बताया कि काम खत्म करने के बाद वह विकास के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर रख रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला पंचायत सदस्य पांचू यादव के मुताबिक, महराजगंज रेलवे क्षेत्र में नीलाम हुए लोहे की ठेकेदार द्वारा ऑक्सीजन कटर से कटिंग कराई जा रही थी। काम खत्म होने के बाद सामान और सिलेंडर को डेरे पर रखा जा रहा था, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। फिलहाल दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। हादसे के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट कैसे हुआ, इसकी वजह क्या थी और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं—इन सवालों पर जांच की जरूरत है। बाइट- अविनाश- घायल मजदूर बाइट- राजेश बिन्द- पीड़ित घायल महिला का पति बाइट- पांचू यादव- जिला पंचायत सदस्य0
0
Report
Advertisement
जालौन में तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग बाइक सवार को कुचला, मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचला, हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर हुई मौत, मृतक की पहचान रुदावली गांव निवासी 60 वर्षीय रामप्रकाश प्रजापति के रूप में हुई, हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से हुआ फरार, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी, पुलिस ने म्रतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के रेंढ़र थाना क्षेत्र के बंगरा-कोंच मार्ग स्थित कुदारी गांव के पास का हादसा。0
0
Report
चुनाव से पहले सरकारी नौकरियों के इश्तिहार से युवा वोटों पर असर
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- चुनाव से पहले सरकारी नौकरी का ऐलान और नियुक्ति पत्र वितरण से कहीं न कहीं युवा वोटर को साधने की कोशिश माना जाता है, क्योंकि सरकारी नौकरी से सिर्फ एक युवा वोट नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार जुड़ा होता है...0
0
Report
झीरम नक्सल हमले के दोषियों को फांसी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान
Noida, Uttar Pradesh:रायपुर ब्रेकिंग झीरम नक्सल हमले के दोषियों को फांसी की सजा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान, सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा- झीरम घाटी में हुआ बर्बर हत्याकांड छत्तीसगढ़ के इतिहास का वह पीड़ादायक अध्याय है. जिसकी कटु स्मृतियां हमें लंबे समय तक पीड़ा देती रहेंगी. इस जघन्य कम्युनिस्ट हिंसा में हमने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सुरक्षाकर्मियों और आम नागरिकों को भी खोया है. मामले में दोषी पाए गए दस माओवादियों को जगदलपुर एनआईए कोर्ट द्वारा दी गई मृत्युदंड की सजा न्याय की जीत है. एनआईए ने जिस तरह इस जांच को अंजाम तक पहुंचाया, उसकी भी सराहना होनी चाहिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लौह संकल्प और उनके दृढ़ नेतृत्व में हमने सशस्त्र माओवाद के चंगुल से प्रदेश को मुक्त कराया है. दशकों से माओवादी हिंसा झेल रहा बस्तर आज शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर आगे बढ़ रहा है यह अवसर विशेषकर जनजाति समाज की लाश पर राजनीति करने वालों और आतंक को बौद्धिक और वैचारिक समर्थन देने वालों के लिए आत्मचिंतन का भी अवसर है. दिमागी नक्सल भी यह जान लें कि निहित स्वार्थ के कारण किसी भी आतंक को प्रश्रय और आसरा देने का परिणाम सबके लिए विनाशकारी ही होता है. भारतीय लोकतंत्र और संविधान के विरुद्ध लड़ने वाले आतंक का भस्मासुर किसी विचार या क्षेत्र की सरहद को नहीं मानता है. यह समझकर उन्हें अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए झीरम के उस क्रूर हमले में अपने प्राण गंवाने वाली सभी दिवंगत आत्माओं को नमन. विनम्र श्रद्धांजलि0
0
Report
Advertisement
जमीनी विवाद में मारपीट, पिता की मौत; 10 नामजद, 4 गिरफ्तार
Munger, Bihar:जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, घायल की मौत, मृतक के परिजनों ने 10 लोगों को बनाया नामजद, चार आरोपित गिरफ्तार। मुंगेर: तारापुर थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव में बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 61 वर्षीय श्रीकांत सिंह की इलाज के दौरान भागलपुर के मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। घटना में श्रीकांत सिंह के पुत्र सुभाष सिंह समेत कई लोग घायल हुए हैं। मृतक के परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने 10 लोगों को नामजद किया है। इनमें से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के पुत्र सदानंद सिंह ने बताया कि कुछ माह पूर्व उन्होंने गांव के राजेश शर्मा से 61 डिसमिल जमीन खरीदी थी। आरोप है कि पड़ोसी पिंटू चौधरी भी उक्त जमीन को खरीदना चाहता था। जमीन उनके द्वारा खरीद लिए जाने के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार को इसी विवाद को लेकर पिंटू चौधरी, बिट्टू चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी और शंकर चौधरी की पत्नी इंदू देवी घर के सामने गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सदानंद सिंह ने कहा, आरोपितों ने लाठी-डंडे, लोहे की सरिया, ईंट और कुदाल से उनके पिता श्रीकांत सिंह और भाई सुभाष सिंह पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान श्रीकांत सिंह की मौत हो गई, जबकि सुभाष सिंह का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर तारापुर एसडीपीओ निशांत गौरव और थाना पुलिस कमरगामा गांव पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से मारपीट में इस्तेमाल किए गए सामान को जब्त किया है। एसडीपीओ ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। घटना में कई लोग घायल हुए थे। मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर 10 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें अमित चौधरी, इंदु देवी, रमाशंकर चौधरी और धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है। रमाशंकर चौधरी और धर्मेंद्र कुमार पुलिस अभिरक्षा में मायागंज अस्पताल में इलाजरत हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
लुधियाना में हथियारबंद बदमाशों की दो गाड़ियों की लूट की कोशिश नाकाम
Ludhiana, Punjab:लुधियाना में गन पॉइंट पर गाड़ियां लूटने की कोशिश एक बैडमिंटन खेलने जा रहा था, दूसरा बच्चों को छोड़ने भागते हुए राहगीर को मारी टक्कर तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे मै कैद लुधियाना में हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार को दो अलग-अलग गाड़ियां लूटने की कोशिश की। दोनों वारदातों में बदमाशों ने कार सवारों पर पिस्टल तानी, लेकिन गाड़ियां स्टार्ट न होने के कारण वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। शोर मचने पर दोनों बदमाश मौके से भाग निकले। भागते समय उन्होंने मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर भी मार दी। जानकारी के मुताबिक, मेडिकल स्टोर संचालक निशु सुबह करीब 7:30 बजे किट लेकर बैडमिंटन खेलने को रख बाग जाने के लिए कार में बैठे थे। इसी दौरान दो युवक पैदल आए और उनकी कार का शीशा खटखटाकर नीचे करने को कहा। बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी। जान का खतरा देख निशु ने कहा कि फोन ले लो, लेकिन मुझे छोड़ दो। बदमाशों ने कहा कि उन्हें गाड़ी चाहिए। इस दौरान निशु ने सूझबूझ दिखाई और गाड़ी की चाबी निकाल ली। बदमाश जैसे ही गाड़ी में बैठे, बिना चाबी के गाड़ी आगे जाकर बंद हो गई। चाबी न मिलने पर बदमाश घबराकर गाड़ी वहीं छोड़कर निकल गए।दूसरी वारदातः बच्चों के साथ जा रहे पिता पर तानी पिस्टल पहली गाड़ी लूटने में नाकाम रहने के बाद इन बदमाशों ने मुनीश मल्होत्रा को अपना शिकार बनाया। मुनीश उस वक्त अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। बदमाशों ने उन्हें पिस्टल दिखाई और उनकी भी गाड़ी छीनने की कोशिश की। किसी कारणवश उनकी गाड़ी भी नहीं चली।शोर मचने पर भागे बदमाश इसी बीच वहां कार ड्राइवर की मां आ गईं और उन्होंने चीख-पुकार शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। भीड़ को अपनी तरफ आता देख बदमाशों के होश उड़ गए और वे वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि, भागते समय इन बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक कर रहे अशोक मल्होत्रा (डेयरी वाले) को टक्कर मार दी। SHO-5 से जानकारी मिली कि मामले की जांच की जा रही है。0
0
Report
लुधियाना: गणपति पंडाल से चोरी, चोर ने माथा टेका फिर पंखा उड़ा लिया
Ludhiana, Punjab:लुधियाना मै धार्मिक समागम मै हैरान करने वाला मामल सामने आया पहले गणपति को टेका माथा, फिर पंखा उठाकर फरार हुआ चोर! शिंगार सिनेमा के पीछे गणपति पंडाल में दिनदहाड़े चोरी, युवक चारपाई पर सोता रहा और चोर प्लग निकालकर ले गया फर्राटा पंखा तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे मै कैद हो लुधियाना में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सिंगार सिनेमा की बैक साइड स्थित रणजीत सिंह पार्क में गणपति उत्सव के लिए लगाए गए पंडाल से दिनदहाड़े एक चलता हुआ फर्राटा पंखा चोरी हो गया। हैरानी की बात यह है कि चोर ने पहले गणपति को माथा टेका और उसके बाद पंखे पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान पंडाल में एक युवक चारपाई पर सो रहा था, लेकिन उसे चोरी की भनक तक नहीं लगी। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति पंडाल में दाखिल होता है। पंडाल में गर्मी से बचाव के लिए दो फर्राटा पंखे चल रहे थे। चोर बड़े इत्मीनान से एक पंखे के पास पहुंचता है और पहले उसका प्लग निकाल देता है। इसके बाद वह तार लपेटता है और इधर-उधर नजर दौड़ाकर मौका देखता है। फिर पंखा उठाकर वहां से फरार हो जाता है। वहीं, पास ही चारपाई पर सो रहा युवक इस पूरी वारदात से बेखबर रहता है। गणपति उत्सव के पंडाल में हुई इस चोरी के बाद आयोजनकर्ताओं और इलाके के लोगों में चर्चा है। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
बेमेतरा: विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या, आरोपी को न्यायिक रिमांड
Bemetara, Chhattisgarh:एंकर बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद भाई द्वारा अपने ही बड़े भाई की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बोरिया गांव में विवाद और मारपीट के दौरान छोटे भाई ने धारदार हथियार से बड़े भाई के सीने पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 15 सितंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे की है। बोरिया गांव में अभिषेक कुर्रे और उसके छोटे भाई अजीत कुर्रे के बीच विवाद और मारपीट हुई। इसी दौरान अजीत ने धारदार चाकू से अभिषेक के सीने पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से अभिषेक की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही बेरला पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश पर एएसपी डॉ. हरीश यादव और एसडीओपी रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान FSL टीम की भी मदद ली गई। पुलिस ने आरोपी अजीत कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसके द्वारा अपराध स्वीकार करने की बात पुलिस ने बताई है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। आरोपी अजीत कुर्रे, उम्र 20 वर्ष, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।0
0
Report
बीजापुर-नारायणपुर के ताड़ोपोट में राजस्व शिविर ने 276 प्रकरण निष्पन्न, ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं
Vijayapura, Karnataka:नक्सल खात्मे के बाद अब बीजापुर- नारायणपुर के सघन अंदरूनी गाँव ताड़ोपोट में लगाया गया राजस्व शिविर, ग्रामीणों को मिली शासकीय सेवाएं बीजापुर- अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैरमगढ़ के आदेशानुसार 15 सितंबर 2026 को नदी के उस पार ग्राम ताड़ोपोट में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ताड़ोपोट सहित उतला, ताकीलोंड़ और झिल्ली आदि गांवों के ग्रामीणों एवं किसानों को विविध राजस्व एवं शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में फौती नामांतरण के 40, श्रम कार्ड के 28, नए आधार कार्ड के 45, आधार अपडेट के 24, वोटर आईडी के 97 तथा एग्री स्टेक के 42 कार्य किए गए। इस तरह शिविर में कुल 276 प्रकरणों/सेवाओं का निराकरण किया गया। ग्रामीणों ने शिविर के माध्यम से मौके पर ही अपनी समस्याओं और आवश्यक दस्तावेजों से जुड़े कार्यों का निराकरण कराया। दूरस्थ क्षेत्र में आयोजित इस शिविर से ग्रामीणों को शासकीय कार्यालयों तक जाने की परेशानी से राहत मिली। शिविर में भैरमगढ़ तहसीलदार सूर्यकांत घरत, राजस्व निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता, पटवारी प्रफुल्ल सलाम, सुजीत केमरो, पवन बेलसरिया, प्रियंका कंडिक, सुमन ठाकुर, REO किरण नेताम, सचिव शैलेन्द्र देवांगन सहित राजस्व अमला मौजूद रहा।0
0
Report
उदयपुर महापौर चयन: पारस सिंघवी के नाम पर मोहर, मेवाड़ भाजपा में बदलाव
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम के चुनाव में लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को महापौर प्रत्याशी के चयन के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर एक बड़े तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। अंतिम क्षणों में पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को पछाड़ कर पारस सिंघवी ने अपने नाम पर मोहर लगवाने में सफलता हासिल कर ली। सिंघवी के नाम पर लगी मोहर ने मेवाड़ भाजपा की राजनीति में कई नए समीकरण भी बना दिए है। पेश है एक रिपोर्ट… भाजपा महापौर प्रत्याशी के नाम पर लगी मोहर क्या दे रहे संदेश पार्टी के दो बड़े नेताओं को पछाड़ पारस सिंघवी ने आलाकमान से अपने नाम पर लगावाई मोहर हालांकि सिंघवी भी थे महापौर की रेस में शामिल सिंघवी के नाम की घोषणा ने चौकाया नहीं लेकिन लोगों को किया हैरान क्या मेवाड़ भाजपा में नए यूग का हो रहा है आगाज वीओ 1— उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम महापौर के लिए पांचवीं बार चुनाव जीत कर निगम पहुँचें पारस सिंघवी को महापौर का प्रत्याशी बनाया है। महापौर की सीट सामाजिक वर्ग के लिए रिजर्व होने के कारण कई दिग्गज नेताओं ने चुनावी रण में ताला ठोकी। सभी ने अपने अपने वॉर्ड से जीत दर्ज की। जो पार्टी आलाकमान के लिए बड़ी परेशानी को सबब बन गया। महापौर प्रत्याशी के चयन के लिए जिले से लेकर राजधानी तक नेताओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नव निर्वाचित पार्षदों से नाम लिए गए। महापौर की रेस में शामिल आधा दर्जन से अधिक दावेदार एक—एक कर पीछे हो गए। अंत में वरिष्ठ नेता प्रमाद सामर और दिनेश भट्ट मैदान में बचे लेकिन दोपहर तक दोनों में से किसी एक नाम पर आम सहमति नहीं बन पा रही थी। लेकिन अंतिम समय में महापौर की रेस में पीछे लगे पारस सिंघवी को जिला कार्यकारिणी के साथ कुछ वरिष्ठ नेताओं का साथ मिला। हर कसौटी को पछाड़ते हुए सिंघवी ने आलाकमान से अपने नाम पर मोहर लगवाने में सफलता हासिल कर ली। बदेबंदी से निकट सिंघवी राज्यसभा सांसद चुण्णीलाल गरासिया, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह, जिला महामंत्री देवीलाल सालवी के साथ महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने नगर निगम पहुंचे। बड़ी संख्या में उनके समर्थक और पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान वे बड़े भावुक नजर आए। इस दौरान चौकाने वाली बात यह रही कि उदयपुर में मौजूद होते हुए भी शहर विधायक ताराचंद जैन ने नामांकन प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी। जबकि वे नगर निगम से सटे अपने कार्यालय में ही मौजूद थे। महापौर का नामांकन दाखिल कर सिंघवी ने सभी वरिष्ठ नेताओं को आभार जताया। उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों को रफ्तार देने और उदयपुर को विश्व पटल पर नई ऊँचाइयां देने को दावा किया। बाइट— पारस सिंघवी, नगर निगम महापौर प्रत्याशी, भाजपा वीओ 2— पांचवीं बार पार्षद बने पारस सिंघवी महापौर की रेस में शामिल थे। लेकिन उन्हें प्रबल दावेदार रूप में नहीं देखा जा रहा था। बावजूद इसके उनके नाम पर लगी मोहर लग गई। जो अब मेवाड़ भाजपा में बदलाव के संकेत दे रही है। बीते कई दशकों से मेवाड़ में भाजपा की राजनीति पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे गुलाबचंद कटारिया के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देती थी। उनके संवैधानिक पद पर जाने के बाद से पार्टी में ऐसे कई बदलाव हुए जो उनके सक्रिय राजनीति में होते हुए संभव नहीं थे। जिसमें महापौर प्रत्याशी के नाम पर सिंघवी का चयन होना अबतक के सबसे बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। जो कहीं न कहीं मेवाड़ में भाजपा के नए युग के आगाज़ की ओर संकेत दे रहा है। बाईट— राजेश कसीरा, राजनीतिक विश्लेषक वीओ 3— बहरहाल पारस सिंघवी के नाम पर लगी मोहर ने मेवाड़ में भाजपा की राजनीति के नए समीकरण को सामने ला दिया है। वही अब सबकी निगाह उपमहापौर के प्रत्याशी के नाम की घोषणा पर टिकी हुई है। ऐसे में एक बार साफ है कि तमाम जातीय समीकरणों को पीछे छोड़ते हुए जिला कार्यकारिणी और पारस सिंघवी अपने खेमे के ही किसी युवा नेता के नाम पर मोहर लगवाने में सफल हो गए तो यह उनकी बड़ी जीत के रूप में देखा जाएगा। अविनाश जगनावत जी मीडिया उदयपुर0
0
Report
Advertisement
