284003
डबरा स्टेशन पर टिकट जांच महाअभियान, 81 यात्री पकड़े गए
Jhansi, Uttar Pradesh:डबरा में 26 सितंबर 2024 को डबरा रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच महाअभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, और बिना बुक सामान ले जाने वालों के खिलाफ किलाबंदी जांच की गई। जांच के दौरान 81 अनियमित यात्री पकड़े गए, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दीपावली के बाद भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने स्टेशन सुविधाओं की निगरानी शुरू की
Jodhpur, Rajasthan:साफ-सफाई से लेकर पेयजल और खानपान तक का लिया जायजा स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की आवाजाही और भीड़ प्रबंधन पर दिए निर्देश जोधपुर। दीपावली के बाद घर लौटने और छठ पूजा के लिए ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच रेलवे ने स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रीभार के अनुरूप सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए。 निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म,यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और पेयजल व्यवस्था देखी। उन्होंने प्लेटफॉर्म के साथ रेलवे पटरियों के बीच नियमित सफाई कराने और स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही लिफ्ट और एस्केलेटर के सुचारू संचालन,शौचालयों की सफाई तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए。 डीआरएम ने उत्तर भारत की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के मद्देनजर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही, ट्रेन में चढ़ने-उतरने और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था भी देखी। उन्होंने कोच गाइडेंस डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली की कार्यशीलता जांचते हुए ट्रेनों के आगमन से पहले समय पर सूचना प्रसारित करने को कहा। टिकट काउंटरों पर यात्रियों की सुविधा और खानपान इकाइयों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इस दौरान ट्रेन संख्या 14808 दादर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से फीडबैक लिया तथा साफ सफाई व अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और संबधितों को सख्त दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं का फीडबैक लिया। डीआरएम ने कहा कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखें。 निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर मेजर अमित स्वामी सहित अन्य अधिकारी एवं सुपरवाइजर मौजूद रहे。0
0
Report
चूरू NH 11 पर कार की टक्कर, बाइक सवार एक की मौत दूसरा घायल
Churu, Rajasthan:चूरू कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल रेफर. चूरू। जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में NH 11 पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार राजलदेसर के वार्ड 12 निवासी रामनिवास कामड़ और किशोर कामड़ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को तुरंत रतनगढ़ के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने रामनिवास कामड़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल किशोर कामड़ को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची राजलदेसर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क से साइड करवाकर यातायात सुचारू करवाया। वही शव को रतनगढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। कल सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा जाएगा।0
0
Report
शादी की जिद में 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी, दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Alinagar Sonhara, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर। परिजनों की नाराजगी और शादी की जिद के बीच एक किशोरी ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। करीब 15 वर्षीय किशोरी 60 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। नीचे मां उसे उतरने के लिए लगातार मनाती रही, पुलिस भी समझाने में जुटी रही, लेकिन किशोरी अपनी मांग पर अड़ी रही। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। बुधवार शाम करीब सात बजे किशोरी ग्राम प्रधान के खेत में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। जानकारी के मुताबिक, किशोरी का गांव के ही एक युवक से करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह युवक से शादी करना चाहती थी, जबकि परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर उसने टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही चांदा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम और एंबुलेंस भी बुला ली गई। पुलिस और ग्रामीण लगातार किशोरी को समझाने का प्रयास करते रहे। बाद में सीओ लम्भुआ ऋतिक कपूर ने भी उससे बातचीत कर नीचे उतरने के लिए समझाया। आखिरकार रात करीब नौ बजे किशोरी टावर से सुरक्षित नीचे उतर आई। सीओ ऋतिक कपूर के मुताबिक, पुलिस ने किशोरी को सकुशल नीचे उतार लिया है। मामले में आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
हरदा के दरबार में भाई दूज पर कुंवारों की मन्नतें पूरी होने की आस्था
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:भाई दूज पर हरदा के ग्राम उड़ा में दूल्हा देव बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली मान्यता है कि यहां सच्चे मन से माथा टेकने और बाबा से मन्नत मांगने पर कुंवारे युवाओं की विवाह संबंधी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। स्थानीय लोगों के बीच दूल्हा देव बाबा के प्रति गहरी श्रद्धा और विश्वास है। ऐसी मान्यता है कि बाबा के दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी अर्जी लगाता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है और उसके बिगड़े काम भी बनते हैं।0
0
Report
सोशल मीडिया के चक्कर में सड़क पर खतरनाक स्टंट, पांच युवक जेल भेजे गए
Darogapara, Chhattisgarh:सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने और लोकप्रियता पाने के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकत करना पांच युवकों को भारी पड़ गया। चक्रधरनगर पुलिस ने वीडियो के आधार पर पांचों युवकों की पहचान कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। मामल 9 नवंबर की रात का है। दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक शहीद हेमू कलाणी चौक से चक्रधरनगर चौक की ओर जाते समय चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकतें कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाकर पुलिस को सूचना दी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चक्रधरनगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की टीम ने वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की। पांचों को उनके अभिभावकों के साथ थाने बुलाकर समझाइश दी गई। इसके बाद धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल वारंट जारी होने पर पांचों को जेल दाखिल कराया गया। पुलिस ने युवकों को चेतावनी दी है कि सड़क पर स्टंटबाजी करना खुद के साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालना है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ऐसे वीडियो और गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि स्टंटबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
रतलाम में करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान पुलिस से टकराव और बल प्रयोग
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आज पूरे दिन श्री राजपूत करणी सेना का प्रदर्शन और पुलिस के साथ टकराव देखने को मिला... हालात ऐसे बने कि करणी सेना समर्थकों के आक्रोश के सामने पुलिस को बल प्रयोग तक करनाpetto पड़ा। दरअसल, दोपहर में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को पुलिस वाहन से सैलाना थाने ले जाया गया था। शाम को जेल भेजने की कार्रवाई के लिए उन्हें रतलाम लाया जा रहा था, लेकिन इस दौरान सैलाना से ही करणी सेना के समर्थकों और नए कार्यकर्ताओं ने पुलिस वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख टोल पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की और ट्रैक्टर लगाकर रास्ता रोका। समर्थकों को खदेड़ने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों का पुलिस वाहन टोल पर ही बंद हो गया। जवानों को धक्का देकर वाहन स्टार्ट करना पड़ा। सवाल यह है कि अगर किसी गंभीर अपराध में आरोपी को ले जाया जा रहा हो, तो ऐसे खराब वाहन पुलिस की कार्रवाई को बीच रास्ते में ही प्रभावित कर सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में यूजीसी नियमों के विरोध पर करणी सेना का दिनभर प्रदर्शन, कई गिरफ्तार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में यूजीसी के नए नियमों के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना का प्रदर्शन पूरे दिन जारी रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर दिन में सैलाना भेजा, जहां से देर शाम सभी को वापस रतलाम जेल लाया गया। यहां SDM की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की गई। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह भी पूरे दिन पुलिस हिरासत में रहे। उनके साथ संभागीय पदाधिकारी और अन्य जिलों के पदाधिकारी को भी हिरासत में लिया गया। देर शाम करीब 35 करणी सेना कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया गया। लेकिन अब पुलिस के सामने अगली चुनौती और बड़ी हो सकती है। दरअसल, करणी सेना परिवार संगठन के मुखिया जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में कल बड़े प्रदर्शन की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में प्रशासन की निगाहें कल होने वाले प्रदर्शन पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि कल करणी सेना का आंदोलन क्या रुख लेता है और पुलिस-प्रशासन इससे निपटने के लिए क्या रणनीति अपनाता है।0
0
Report
यूजीसी नियमों के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन जारी; प्रदर्शनकारी वापस जेल पहुँचे
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में यूजीसी के नए नियमों के विरोध में श्री राजपूत करणी सेना का प्रदर्शन पूरे दिन जारी रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर दिन में सैलाना भेजा, जहां से देर शाम सभी को वापस रतलाम जेल लाया गया। यहां एसडीएम की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की गई। इसके बाद प्रशासन की निगाह कल होने वाले प्रदर्शन पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि कल करणी सेना का आंदोलन क्या रुख लेता है और पुलिस-प्रशासन इससे निपटने के लिए क्या रणनीति अपनाता है।0
0
Report
अलीगढ़ में लाठी-डंडों से हिंसक भिड़ंत, ईंट-पत्थर भी बरसाते लोग
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ लाठी-डंडों और फरसों से खूनी संघर्ष, छतों से जमकर हुआ पथराव! अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के गांव रायट में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव, रास्ते में ईंट रखने के विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े दोनों पक्ष, इखलाक और नफीस पक्ष की इदरीश, जमशेद और शमीम पक्ष से हुई कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दोनों ओर से चले लाठी-डंडे और फरसे, महिलाओं ने छतों से बरसाए पत्थर, आरोप- पुलिस के सामने भी होती रही मारपीट, पुलिस बनी रही मूकदर्शक, इखलाक के सिर में गंभीर चोट, शमीम, जमशेद, जान मोहम्मद और शान मोहम्मद भी घायल, सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, अभी तक थाने में नहीं दी गई तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी थाना लोधा क्षेत्र के गांव रायट की घटना0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर के मुरार में डेयरी पर 4-5 युवकों ने हमला, CCTV में कैद वीडियो
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के मुरार इलाके में एक छोटी सी बात पर बड़ा बवाल हो गया। बड़ागांव में स्थित एक डेयरी पर चार-पांच युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने डेयरी संचालक की पिटाई की और वहां रखे सामान को तोड़ डाला। इस पूरी वारदात का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।\n\nदरअसल बड़ागांव में सीताराम यादव ने मुरार थाना पुलिस से शिकायत कर बताया कि उनकी डेयरी है। सुबह के वक्त पास की एक दुकान पर काम करने वाले मोहित शर्मा को सीताराम ने डेयरी के पास पेशाब करने से मना किया था। उन्होंने उसे डांटकर दोबारा वहां न आने को कहा था। इसी बात का बदला लेने के लिए मोहित रात को अपने 4-5 दोस्तों के साथ डेयरी पर पहुंच गया। सभी ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। डेयरी पर पहुंचते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडों से संचालक पर टूट पड़े। हमले में संचालक को चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने डेयरी में रखे बर्तन और अन्य सामान भी तोड़ दिया। अचानक हुए हमले से वहां मौजूद लोग घबरा गए। कुछ ही मिनट में तोड़फोड़ कर आरोपी भाग निकले। घटना के बाद संचालक ने बड़ागांव चौकी और मुरार थाने में शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने मोहित शर्मा और उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।0
0
Report
हापुड़ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुरानी रंजिश में चली गोलियां
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ बाइक सवार युवक को दबंगों ने मारी गोली हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ हाईवे पर पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी से हड़कंप मच गया। आरोप है कि बाइक सवार व्यक्ति को दबंगों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
बृजमनगंज: मां भद्रकाली के भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कल शाम निकलेगा डोला, होगा विसर्जन
Brijmanganj, Uttar Pradesh:बृजमनगंज, महराजगंज। नगर की देवी मां भद्रकाली की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार शाम को किया जाएगा। इससे पहले बुधवार शाम से देर रात तक आयोजक मंडल ने भंडारा किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। आयोजकों ने भंडारे से पहले मां की आरती और हवन किया। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया और भोग लगाकर भंडारा शुरू किया। भंडारे में नगर के साथ ग्रामीण इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद लिया। देर रात तक गल्ला मंडी परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आयोजक मंडल के सभासद मनोज जायसवाल, रबी वर्मा, सौरभ जायसवाल, बबलू जायसवाल, शिवम जायसवाल और गणेश गुप्ता ने बताया कि समिति हर साल विसर्जन से एक दिन पहले आरती और हवन के बाद कन्याओं को भोजन कराती है। फिर भोग लगाकर भंडारा किया जाता है और भक्तों को प्रसाद बांटा जाता है। आयोजकों के मुताबिक, गुरुवार शाम मां भद्रकाली का डोला पूरे नगर में घुमाया जाएगा। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में पुरानी रंजिश के चलते आयुष की चाकू मारकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में पुरानी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक आयुष की चाकू मारकर हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर आयुष पर हमला किया और उसके सीने के पास चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल आयुष को परिजन लेकर पहले विजयनगर थाने पहुंचे। यहाँ से उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई अमन ने सागर और अभिषेक नाम के युवकों पर हत्या की साजिश रचने और अपने साथियों से भाई पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। अमन के मुताबिक, धनतेरस के दिन भी सागर और अभिषेक पक्ष के साथ उनका विवाद हुआ था। उस समय दोनों पक्षों के बीच सड़क पर कहासुनी और मारपीट की स्थिति बनी थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पहले पुलिस बुला ली और पुलिस आयुष को पकड़कर ले जाने लगी। अमन का कहना है कि उसने पुलिस से दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की तो उसके साथ भी मारपीट की गई और उसे गाड़ी में बैठा लिया गया। बाद में उसे छोड़ दिया गया और परिजन आयुष को छुड़ाकर ले आए। अमन का आरोप है कि इसके बाद भी विवाद थमा नहीं। मंगलवार रात को भी सागर और अभिषेक ने आयुष के साथ मारपीट की थी। भाई का दावा है कि थाने से निकलने के बाद आरोपियों ने उसके पीछे कुछ लड़कों को लगा दिया था। बुधवार सुबह भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आयुष अकेले घूमने के लिए निकला था, तभी दो युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक युवक ने उसके सीने के पास चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई । इस हत्याकांड के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। अमन का आरोप है कि धनतेरस के दिन हुए विवाद के बाद यदि पुलिस ने निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की होती तो शायद यह नौबत नहीं आती। उसका कहना है कि लगातार विवाद और मारपीट के बावजूद आरोपित पक्ष पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजन स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि शाम करीब छह बजे विजयनगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों के बीच मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे को चाकू मार दिया। घायल आयुष (20), निवासी सर्वोदय नगर को उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी सोनू (22), निवासी चरण सिंह कॉलोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
मुजफ्फरनगर मुठभेड़: 21 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर, गोली से घायल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुजफ्फरनगर पुलिस और गांजा तस्कर के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में गांजा तस्कर आशीष लंगड़ा घायल गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान आशीष को पैर में पुलिस की गोली लगी, आशीष से 21 किलो गांजा, तमंचा कारतूस बाइक मिली, घायल गांजा तस्कर आशीष पर 5 मुकदमे भी है दर्ज, थाना नई मंडी क्षेत्र के कुकड़ी रोड पर हुई मुठभेड़।0
0
Report
राजस्थान हाई कोर्ट ने यौन अपराधों में गोपनीयता सुरक्षा के लिए स्टैंडिंग ऑर्डर जारी किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाई कोर्ट ने यौन अपराधों से जुड़े मामलों में गोपनीयता और पीड़िताओं की गरिमा की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण स्ट Standing ऑर्डर जारी किया है। कोर्ट ने संज्ञान लिया था कि विभिन्न याचिकाओं, अपीलों और आवेदनों के साथ पक्षकारों की निजी व व्यक्तिगत तस्वीरें संलग्न की जा रही हैं, जिससे न केवल निजता का हनन होता बल्कि पीड़िता या महिलाओं की पहचान भी उजागर होने का जोखिम रहता है। इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए जारी इन नए निर्देशों के तहत, कोर्ट में दाखिल होने वाले किसी भी दस्तावेज या मेमो में पीड़िता, अभियोक्त्री या उत्तरजीवी का नाम, माता-पिता का नाम, पता, सोशल मीडिया क्रेडेंशियल्स, फोटोग्राफ या पहचान जाहिर करने वाला कोई भी विवरण देना प्रतिबंधित कर दिया गया है। यदि ऐसा कोई दोषपूर्ण दस्तावेज पाया जाता है, तो उसे आवश्यक सुधार के लिए वापस लौटा दिया जाएगा। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पहचान उजागर करने वाली किसी भी फोटो या वीडियो को खुली अदालत या रिकॉर्ड में पेश नहीं किया जाएगा। यदि ऐसी सामग्री देना जरूरी हो, तो उसे केवल सीलबंद लिफाफे या पासवर्ड से सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक फोल्डर में ही प्रस्तुत किया जा सकेगा। इसके अलावा, मामलों की कॉज लिस्ट में भी ऐसे विवरण प्रदर्शित नहीं किए जाएंगे। यह आदेश भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 72, पोक्सो अधिनियम (पोक्सो एक्ट 2012), कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, 2013 और सुप्रीम कोर्ट के ‘निपुण सक्सेना बनाम भारत संघ’ मामले के फैसलों के मद्देनजर जारी किया गया है। कोर्ट ने राज्य के सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों और संबंधित रजिस्ट्रारों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
