284001
झांसी में तीन वाहन चोर हुए गिरफ्तार वहीं नौ चोरी की बाइक हुई बरामद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ा। चोरों के पास से 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ये अपराधी मास्टर चाबी का इस्तेमाल करके वाहन चुराते थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करौली-हिंडौन मार्ग गुडला में चक्का जाम, पांचना बांध पानी विवाद जारी
Karauli, Rajasthan:करौली । पांचना बांध से नहरों में पानी निकासी विवाद मामला, अब करौली हिंडौन मार्ग स्थित गुडला मुख्य मार्ग पर लगाया चक्काजाम, जब तक गुडला का जाम नहीं खुलेगा, तब तक कहीं से नहीं हटेगा जाम'''' गुडला पांचना संघर्ष समिति का एलान, नहरों में पानी नहीं आने से नाराज कमांड एरिया के किसानों के समर्थन कई स्थानों पर चल रहा जाम और धरना प्रदर्शन, अब पांचना बांध के आसपास के किसानों ने भी जाम के विरोध में लगाया जाम, जाम से जिले भर में यातायात व्यवस्था हो रही प्रभावित,0
0
Report
दौसा डिपो में अधिकारी अनुपस्थिति मामला: GMO ने अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर。 RSBCL के दौसा डिपो में हाजिरी को लेकर खेल! अधिकारी आते ही नहीं, एक साथ लगा देते हैं उपस्थिति। जयपुर से अधिकारी पहुंचे तो खुल गई पोल। दौसा डिपो का RSBCL के GMO सियाराम मीणा ने किया निरीक्षण。 सोमवार को निरीक्षण किया तो डिपो मैनेजर ही मिले गायब。 डिपो मैनेजर दीपक कुमार सोनी अनुपस्थित पाए गए。 वहीं सुपरवाइजर नरेन्द्र उपाध्याय भी नहीं मिले कार्यालय में。 पुराने रजिस्टर की जांच के दौरान सामने आए तथ्य。 आरोप यह कि कई-कई दिन तक ऑफिस नहीं आते अधिकारी。 फिर एक साथ कई दिन के साइन कर देते हैं रजिस्टर में。 सीएल लिखे स्थानों पर भी पाए गए अधिकारियों के हस्ताक्षर。 पूर्व में इनके खिलाफ अनुपस्थिति से जुड़ी आई थी शिकायतें。 अब GMO ने सम्बंधितों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के दिए निर्देश。0
0
Report
फर्रुखाबाद में विकास ही चुनावी मुद्दा: मतदाताओं की खास राय
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद जनता का मूड... सत्ता का भविष्य।"यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ज़ी मीडिया की खास चुनावी पड़ताल जारी है। इस बार हमारी टीम पहुंची फर्रुखाबाद की सदर विधानसभा सीट के ऐतिहासिक पांचाल घाट, जहां गंगा किनारे मतदाताओं से जाना कि आखिर उनके लिए सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा क्या है? जनता ने साफ कहा—अब वोट जाति या वादों पर नहीं, बल्कि विकास पर पड़ेगा। पांचाल घाट पर ज़ी मीडिया-Se बातचीत में लोगों ने कहा कि फर्रुखाबाद विकास की दौड़ में दूसरे जिलों से पीछे रह गया है। प्रदेश के कई जिलों में मेडिकल कॉलेज बन गए, लेकिन फर्रुखाबाद आज भी इस सुविधा से वंचित है। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। मतदाताओं ने कहा कि फर्रुखाबाद आलू उत्पादन के लिए जाना जाता है, लेकिन आलू किसानों को आज भी उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। जिले में आलू आधारित उद्योगों का अभाव है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठानी पड़ता है। किसानों का कहना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ भी उन्हें पूरी तरह नहीं मिल पा रहा। जनता का कहना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी लोगों को कानपुर, लखनऊ और अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है। वहीं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रशासनिक लापरवाही भी एक बड़ा मुद्दा बनकर सामने आई। मतदाताओं ने ट्रैफिक जाम को भी बड़ी समस्या बताया। उनका कहना है कि हाईवे तो बने, लेकिन उनकी गुणवत्ता और ट्रैफिक प्रबंधन पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। पांचाल घाट पुल पर लगने वाला लंबा जाम इसकी सबसे बड़ी मिसाल है, जिससे रोज़ हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। गंगा में नाव चलाने वाले नाविकों ने भी اپنی पीड़ा साझा की। उनका कहना है कि वे अब तक गंगा में डूब रहे 20 हजार से अधिक लोगों की जान बचा चुके हैं, लेकिन उनके लिए न कोई विशेष योजना है और न ही सरकार की ओर से पर्याप्त सहयोग मिलता है। कुल मिलाकर गंगा किनारे मतदाताओं की राय साफ है—इस बार चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की आय और मूलभूत सुविधाएं हैं। अब देखना होगा कि चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी जनता की इन उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।0
0
Report
Advertisement
16वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर पंचायतों की आय बढ़ाने को लेकर बहस तेज
Patna, Bihar:16वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर पिछले दिनों दिल्ली में एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित किया गया था. इसमें पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा था, बिहार जैसे राज्य के लिए 1200 रुपये टैक्स वसूलने की शर्त नहीं रखनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा था कि 16वें वित्त आयोग की अनुशंसा से मिली राशि का पारदर्शी तरीके से ग्रामीणों के हित के लिए खर्च किया जाएगा. इस राशि से पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों और जिला परिषदों को पहले से और भी ज्यादा सक्षम बनाया जाएगा इस वजह से लिया जा सकता है टैक्स गांव से टैक्स वसूलने को लेकर सरकार का कहना है कि गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंचायतों के पास पर्याप्त आय होना जरूरी है. 16वें केंद्रीय वित्त आयोग ने भी पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की सिफारिश की है. सरकार का मानना है कि अगर पंचायतों की अपनी आमदनी बढ़ेगी तो वे विकास कार्यों पर अधिक खर्च कर सकेंगी. इससे भविष्य में केंद्रीय अनुदान पर निर्भरता भी कम होगी0
0
Report
पूर्वांचल में बीजेपी की नई धार, चंदा घोटाले के नैरेटिव से विपक्ष पर क्या असर?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- 2017 के मुकाबले 2022 में बीजेपी को पूर्वांचल में काफी नुकसान हुआ था...लेकिन इस बार स्थिति अलग है, पूर्वांचल के दिग्गज नेता, राजभर, निषाद अनुप्रिया बीजेपी की तरफ है तो बीजेपी को कितना फायदा मिल सकता है)मुद्दा- चंदा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष हमलावर है, लेकिन अब योगी भी उसी अंदाज में जवाब दे रहे हैं, सीएम वक्फ संपत्तियों में गड़बड़ी से लेकर इतिहास का जिक्र कर विपक्ष पर हमलावर हैं, ऐसे में सवाल है की बीजेपी की ये रणनीति चुनाव में चंदा चोरी वाले नैरेटिव की काट होगी0
0
Report
अनूपपुर में बिजली तार चोरी की कोशिश के दौरान युवक मौत
Anuppur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी के कथित प्रयास के कारण एक युवक की मौत हो गई। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय संत राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह तस्वीर अनूपपुर जिले के कोतमाथाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-04 की है, जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के पीछे बिजली के पोल के नीचे एक युवका शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान 35 वर्षीय संत राम सिंह, पिता इन्द्रपाल सिंह के रूप में हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक संत राम सिंह देर रात बिजली के पोल से तार काटकर चोरी करने की कथित कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। मौत इतनी तेज थी कि मौके पर ही हो गई। घटनास्थल पर पोल से कटे हुए तार भी मिले, जिससे तार चोरी की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही कोतमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दलित दुल्हे की बारात के रास्ते पर तनाव, पुलिस ने शांतिपूर्ण विवाह कराया
Firozabad, Uttar Pradesh:आगरा के एक गांव में उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब दलित दूल्हे की बारात के रास्ते को लेकर विवाद खड़ा हो गया। समय रहते पुलिस और प्रशासन की पहल से संभावित तनाव टल गया और विवाह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।0
0
Report
गुटबाज़ी ने शेरनी Tara के दूसरे शावक की मौत कर दी; प्रशासन पर सवाल
Jaipur, Rajasthan:जिसका डर था वही हुआ, गुटबाजी के कारण शेरनी तारा के दूसरे शावक की मौत हुई. जयपुर-शेरनी तारा के दूसरे शावक ने भी आज दम तोड़ दिया. लॉयन के शावकों की मौत के बाद वन्यजीव प्रेमियों में गहरी नाराजगी है. क्योंकि गुटबाजी का खामियाजा आखिरकार वन्यजीवों को भुगतना पडा. तारा के शावक का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया, लेकिन सवाल दफन नहीं हुए. नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में जिसका डर था, वही हुआ. अफसरों की गुटबाजी का खामियाजा जंगल के जानवरों को भुगतना पडा. शेरनी तारा के दूसरे शावक ने भी दम तोड़ दिया. शेरनी तारा के शावक की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, जिसमें श्वास नली में छेद, सिकुड़न के कारण दम घटने से मौत का कारण बताया गया. तारा के शावक की मौत के बाद नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ. नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित लायन सफारी क्षेत्र में शेरनी तारा ने जन्म दिया था. उप वन संरक्षक विजय पाल ने बताया कि शावक को जन्म के बाद उसकी माँ के साथ पुनर्मिलन कराया गया था. शेरनी शावक की देखभाल सामान्य रूप से कर रही थी. सुबह से शावक सुस्त दिखाई दे रहा था, वह माँ का दूध भी नहीं पी पा रहा था. इस दौरान शेरनी शावक को लगातार चाट रही थी, उसे मुंह में दबाकर इधर-उधर घूम रही थी. मृत्यु के कारणों की पुष्टि के लिए मेडिकल बोर्ड द्वारा शावक का पोस्टमार्टम कराया गया. शेरनी की स्थिति सामान्य है तथा उस पर चिकित्सकों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है.0
0
Report
दरगाह जलाभिषेक के बीच महाराणा प्रताप सेना के नेता का बयान वायरल
Ajmer, Rajasthan:अजमेर दरगाह में शिव मंदिर का दावा मामले से जुड़े महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन परमार ने भारी पुलिस जाब्ते के बीच दरगाह क्षेत्र के बड़वाव अंदरकोट के शिव गणेश मंदिर में जलाभिषेक किया... इससे पूर्व भी परमार ने दरगाह में जलाभिषेक के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन नहीं दी गई.. इस बार परमार ने केंद्र और ASI से दरगाह क्षेत्र के श्री शिव गणेश मंदिर में पुष्कर तीर्थ के जल से शिलिंग के जलाभिषेक की अनुमति मांगी जिस पर भारी पुलिस लवाजमे के साथ परमार को मंजूरी दी गई.. अजमेर के गंज और दरगाह थाने का पुलिस जाब्ते के सुरक्षा घेरे में पहंचे परमार और उसके साथियोंने मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक किया.. पत्रकारों से वार्ता करते हुए परमार ने बताया कि महाराणा प्रताप सेना का एजेंडा "नो फादर - नो चादर के साथ मजार मुक्त हो भारत" पर काम कर रही है.. दरगाह क्षेत्र के मंदिर में जलाभिषेक करने आए परमार और क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
नाहरगढ़ बायोलॉजिक पार्क में शावक मौत: गुटबाज़ी ने वन्यजीवों को संकट में डाला
Jaipur, Rajasthan:जिसका डर था वही हुआ,गुटबाज़ी के कारण शेरनी के दूसरे शावक की मौत हुई,मॉनिटरिंग पर उठे सवाल जयपुर-शेरनी तारा के दूसरे शावक ने भी आज दम तोड़ दिया. लॉयन के शावकों की मौत के बाद वन्यजीव प्रेमियों में गहरी नाराजगी है. क्योंकि गुटबाज़ी का खामियाजा आखिरकार वन्यजीवों को भुगतना पड़ा. तारा के शावक का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार तो कर दिया,लेकिन सवाल अभी दफन नहीं हुए. आख़िरकार नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क क्यों सवालों के घेरे में है..देखिए इस रिपोर्ट में! जिसका डर था वही हुआ- नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में जिसका डर था,वahi हुआ.आखिरकार अफसरों की गुटबाज़ी का खामियाजा जंगल के जानवरों को भुगतना पडा.शेरनी तारा के दूसरे शावक ने भी दम तोड दिया.शेरनी तारा के शावक की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई.जिसमें श्वास नली में छेद,सिकुड़न के कारण दम घटने से मौत का कारण बताया.तारा के शाव के मौत के बाद नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में कई तरह से सवाल खडे हो रहे.प्रेस नोट ने लापरवाही का किसी तरह का कोई जिक्र नहीं है.ACF देवेंद्र राठौड़ ने उप वन संरक्षक को इस संबंध में चिट्ठी लिखी थी,जिसमें डॉ.अरविंद माथुर की लापरवाही को लेकर शिकायत की थी.उन्होंने कहा था कि मादा लॉयन तारा के गर्भधारण की सूचना नहीं थी.जिस कारण लॉयन तारा आहार,उपचार से वंचित रही.लेकिन अब पोस्टमार्टम के बाद तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है. मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम- नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित लायन सफारी क्षेत्र में पिछले दिनों शेरनी तारा ने जन्म दिया था.उप वन संरक्षक विजय पाल ने बताया कि शावक को जन्म के बाद उसकी माँ के साथ पुनर्मिलन कराया गया था. शेरनी शावक की देखभाल सामान्य रूप से कर रही थी. सुबह से शावक सुस्त दिखाई दे रहा था, वह माँ का दूध भी नहीं पी पा रहा था. इस दौरान शेरनी शावक को लगातार चाट रही थी, उसे मुंह में दबाकर इधर-उधर घूम रही थी. मृत्यु के कारणों की पुष्टि के लिए मेडिकल बोर्ड द्वारा शावक का पोस्टमार्टम कराया गया. शेरनी की हालत सामान्य- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण "Asphyxia resulting from tracheal collapse" अर्थात "श्वांस नली में छेद,सिकुड़न के कारण दम घुटना" बताया गया है.वन विभाग, लायन सफारी प्रशासन द्वारा शावक के शव का नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया गया. शेरनी की स्थिति सामान्य है तथा उस पर चिकित्सकों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है. नोट-इस खबर की फीड 2 सी में अटैच है。0
0
Report
पूर्वी चंपारण के सहयोग शिविर से 385 शिकायतों का समाधान, प्रशासन की पहुंच बढ़ी
Motihari, Bihar:सहयोग शिविर से गांव-गांव तक प्रशासनिक पहुंच हुई सुनिश्चित: मंत्री - पूर्वी चंपारण में आयोजित सहयोग शिविर में 385 शिकायतों का हुआ निपटारा - ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार ने शिरकत कर जनता से किया संवाद - मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा- "आपकी सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को साकार कर रहा सहयोग शिविर पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया प्रखंड के गोछी कुशहर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। यहां जनसमुदाय को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग सह पूर्वी चंपारण के प्रभारी मंत्री श्री श्रवण कुमार ने कहा कि सात निश्चय पार्ट-3 के अंतर्गत "सबका सम्मान-जीवन आसान" निश्चय के तहत बिहार सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए गांव-गांव तक प्रशासनिक पहुंच सुनिश्चित कर रही है। इनके माध्यम से आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण किया जा रहा है। यह जनता और प्रशासन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का प्रभावी मंच है। इस पहल से “सरकार आपके द्वार” की अवधारणा साकार हो रही है। आगे कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। शिविर में 385 आवेदनों का हुआ निपटारा जिले के 25 प्रखंडों के कुल 69 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। गोछी कुशहर पंचायत के सहयोग शिविर में कुल 422 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 385 का निष्पादन कर दिया गया। बचे हुए 37 आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का माननीय मंत्री ने निर्देश दिया है। माननीय मंत्री ने यहां नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को भी सुना। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर/सहयोग पोर्टल के माध्यम से जिला में कुल 13,000 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 12,000 से अधिक आवेदनो से संबंधित समस्याओं का निराकरण कर दिया गया है। शिविर में माननीय प्रभारी मंत्री ने 80 जीविका समूह की दीदियों को बैंक सहायता ऋण के रूप में 5 करोड़ रुपए का सांकेतिक चेक दिया। कुल 6 श्रमिकों को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किया। शिविर के दौरान समेकित बाल विकास योजना (आईसीडीएस) के सौजन्य से गोद भराई एवं अन्नप्राशन का आयोजन भी किया गया। लोगों में सहयोग शिविर को लेकर उत्साह है : विधायक केसरिया की माननीय विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा ने सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। लोगों में इसको लेकर काफी उत्साह है। जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन government के निर्देशों का सत प्रतिशत अनुपालन करा रही है एवं आगे जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उन सभी पर भी मजबूती से कार्य किया जाएगा। आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है। मौके पर वाल्मीकिनगर के माननीय सांसद श्री सुनील कुमार, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) के निदेशक श्री जयराम चौरसिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सहित केसरिया प्रखंड के अन्य पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे。0
0
Report
जींद से हाइड्रोजन ट्रेन: मोदी उद्घाटन से हरियाणा में इतिहास रचा जाएगा
Jhanj Kalan, Haryana:हरियाणा रचेगा इतिहास: जींद से देश और एशिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री के रोड शो पर पीएमओ लेगा फैसला: मिड्ढा इको-फ्रेंडली होगी रैली- लोग रिक्शा व ट्रैक्टरों से आएगे--विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा कल मुख्यमंत्री नायब सैनी आएगे जींद में---कृष्ण मिड्डा जींद से गुलशन चावला जींद से हरियाणा के इतिहास में आगामी 17 जुलाई का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। यह दिन न केवल जींद बल्कि पूरे देश के लिए गौरव और विकास का प्रतीक बनेगा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद की पावन धरती से देश ही नहीं, बल्कि एशिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन और हाइड्रोजन गैस प्लांट का उद्घाटन करने आ रहे हैं। वे इस आधुनिक व पर्यावरण-अनुकूल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोनीपत के लिए रवाना करेंगे। यह जानकारी विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी। डॉ. मिड्ढा ने बताया कि इस ऐतिहासिक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के विकास को नई ऊंचाई देने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे भिवानी और नारनौल मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे दक्षिण हरियाणा की चिकित्सा व्यवस्था बेहद मजबूत होगी। कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का शिलान्यास होगा, जिससे शहरवासियों को रेलवे फाटकों के झंझट से हमेशा के लिए निजात मिलेगी। अंबाला-काला अंब ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (लगभग 34 किमी) का शिलान्यास, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा हिस्से का उद्घाटन, जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-352D) और हांसी-बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग का लोकार्पण, संरचनात्मक धरोहर का सम्मान: कुरुक्षेत्र के उपी गांव में स्थित ऐतिहासिक एवं भव्य सिख संग्रहालय का शिलान्यास किया जाएगा। विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया कि नए बस स्टैंड के सामने लगभग 70 से 75 एकड़ भूमि में इस विशाल जनसभा और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उनका कहना है कि यह रैली पर्यावरण के अनुकूल होगी और ई-रिक्शा, ई-बैटरी और सीएनजी वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। कई साथी साइकिलों पर भी पहुंचेंगे। ग्रामीण अंचल से आने वाले लोगों के उत्साह को देखते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा के उपयोग की सलाह दी गई है ताकि जानवरों के बिदकने का डर न रहे। प्रधानमंत्री के रोड शो की संभावना पर डॉ कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि स्थानीय स्तर से प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा, जिस पर अंतिम निर्णय पीएमओ द्वारा ही लिया जाएगा। अंत में उन्होंने प्रदेश के युवाओं, किसानों और मातृशक्ति से भारी संख्या में जनसैलाब के लिए आग्रह किया।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में सीएम योगी ने सर्किट हाउस में कानून-व्यवस्था समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में जिले में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की。0
0
Report
राम मंदिर चंदा घोटाले पर कांग्रेस की सद्बुद्धि यात्रा, भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी और चढ़ावा घोटाले के विरोध में सद्बुद्धि यात्रा निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। चरवा कस्बे में मंगलवार शाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यात्रा निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत शिव मंदिर में भाजपा सरकार के लिए सद्बुद्धि और शुद्धि मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर से चरवा चौराहे तक पैदल मार्च किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर श्रीराम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और जेल भेजने की मांग लिखी थी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है और केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने आरोप लगाया कि मंदिर की दान पेटियों से करोड़ों रुपये के कथित गबन का मामला सामने आया है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोषیوں के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
हरदोई के वृद्धाश्रम और प्रतिमा का उद्घाटन, राजनाथ ने ऑनलाइन बधाई दी
Hardoi, Uttar Pradesh:स्लग-हरदोई में वृद्धाश्रम का हुआ श्रीगणेश और पूर्व सांसद की मूर्ति का अनावरण,मंत्री जयवीर सिंह ने रोपा पौधा,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअली बधाई दी एंकर-हरदोई जनपद की गोपामऊ से विधान सभा क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर कचनारी में उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने देशराज सेवा संस्थान के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद और विधायक स्वर्गीय ठाकुर धर्मगज सिंह सोमवंशी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही बुजुर्गों के आशियाने अपना घर वृद्धाश्रम का फीता काटकर उद्घाटन भी कर दिया। वीओ-1 इस कार्यक्रम में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को शामिल होना था लेकिन उनका कार्यक्रम निरस्त होने के बाद मंत्री ने फीता काटा।इस मौके पर आयोजित सभा मे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ऑनलाइन भाषण स्क्रीन पर सुना गया।रक्षा मंत्री ने दिल्ली से ही स्वर्गीय सोमवंशी को उनकी जयंती पर नमन किया और हरदोई वासियों को वृद्धाश्रम व नई प्रतिमा के लिए जमकर बधाई दी।इससे पहले मंत्री जयवीर सिंह ने पर्यावरण को लेकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आश्रम परिसर में खुद फावड़ा थामकर पौधा रोपा। उन्होंने कहाकि पेड़ न सिर्फ लगाएं बल्कि उनका बच्चों की तरह संरक्षण भी करें।मंच सम्बोधन करते हुए संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ठाकुर धर्मगज सिंह का जीवन सेवा की मिसाल था। वहीं केंद्र और यूपी सरकार देश को विकसित बनाने के लिए दिन-रात एक कर रही है। वीओ-2 इस कार्यकम के बाद पत्रकारों द्वारा अखिलेश यादव के बयान पर जब प्रतिक्रिया ली गयी तो मंत्री ने कहाकि अखिलेश लगातार जिस तरीके से खुद अकेले नहीं बल्कि उनके कार्यकर्ताओं चंगू मंगू अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं यही सब करते हैं और उसी का परिणाम ही उन्हें भोगना पड़ता है।मंत्री ने कहाकि अखिलेश आज स्वयं भी उस तरह की ललकार मार रहे हैं इसे जनता देख रही है और इन्हीं गुंडागर्दी अपराधीकरण और इन्हीं सब करतूत की वजह से 2017 में जनता ने उन्हें अपदस्त करने का काम किया है।कार्यक्रम में सांसद जय प्रकाश रावत, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और श्याम प्रकाश ने भी अपने विचार व्यक्त किये।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और पूर्व मंत्री पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक बाजपेई आदि मौजूद रहे। स्पीच-राजनाथ सिंह,रक्षामंत्री बाइट-जयवीर सिंह,मंत्री0
0
Report
Advertisement
