icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलवर में हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 3 गिरफ्तार, पिस्टल-24 जिंदा कारतूस बरामद

Alwar, Rajasthan:गृह मंत्री के दौरे से पहले अलवर में हथियार तस्करों पर शिकंजा, पिस्टल व 24 जिंदा कारतूस सहित तीन गिरफ्तार अलवर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित अलवर दौरे को लेकर जिले में चल रही सख्त नाकाबंदी के बीच नौगांवा पुलिस, वैशाली नगर थाना पुलिस और डीएसटी अलवर की संयुक्त टीम ने हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, 32 बोर के 17 जिंदा कारतूस, 315 बोर के 5 जिंदा कारतूस और 32 बोर के 2 खाली कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 314/2026 दर्ज कर धारा 112(2) बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से हथियारों की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और उनके संपर्कों को लेकर पूछताछ कर रही है। नाकाबंदी के दौरान मिली हथियार तस्करी की सूचना पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गृह मंत्री के आगामी दौरे को देखते हुए चौकी सम्मन बास पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर नौगांवा की ओर से आ रहे हैं और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल हैं。 सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने नाकाबंदी को और सख्त कर दिया। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान हथियार और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद होने पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बिजेन्द्र पुत्र बलवीर (27), निवासी मुबारिकपुर रोड, नौगांवा, राकेश उर्फ बबलू पुत्र शिवलाल (31), निवासी मस्जिद के पास, नौगांवा और सुन्दर लाल पुत्र शिवलाल (29), निवासी कमला नगर, बख्तल की चौकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बिजेन्द्र और राकेश उर्फ बबलू का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। दोनों के खिलाफ पूर्व में नौगांवा थाने में मामले दर्ज रहे हैं, जिनमें बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी। हथियारों के सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद पिस्टल और कारतूस उन्हें कहां से मिले थे और इन हथियारों को आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, संपर्कों और हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है। बाईट: हरदयाल थाना अधिकारी पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान हथियार तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित अलवर दौरे से पहले हुई इस कार्रवाई को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर हथियार तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है。
0
0
Report

नालंदा के धुरगांव में ट्रक चालक लापता, परिजनों में हत्या का शक

Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के धुरगांव में मामूली सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक राजीव कुमार और खलासी के लापता होने की खबर सामने आई। शनिवार शाम गोलगप्पे की ठेले से ट्रक की हल्की टक्कर के बाद चालक के साथ मारपीट की गई; खलासी ट्रक लेकर भाग गया, जबकि राजीव कुमार अभी तक लौटकर नहीं आए थे. परिजनों ने Mob lynching की आशंका व्यक्त की और हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया। चालक की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने रविवार को जमकर हंगामा किया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है और लापता चालक की तलाश जारी है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया गया है. बाद में बताया गया कि लापता चालक राजीव कुमार को उसके गाँव से ही सुरक्षित बरामद कर लिया गया है; उसे अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. मामूली विवाद के कारण पिटाई हुई थी और कुछ लोगों ने चालक को खींचकर ले गए थे; खलासी ट्रक लेकर भाग गया था. जांच जारी है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

पोखर डूबने से 10 वर्षीय मोहित की मौत, परिवार में मातम

Munger, Bihar:पोषण: पोखर में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल मुंगेर:असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा पंचायत के पनसाय गांव के भुताही पोखर में डूबने से 10 वर्षीय मोहित कुमार की मौत हो गई. मृतक पंनसाय गांव निवासी सुबोध राम का छोटा पुत्र था . तालाब में डूबने की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि मोहित रविवार को गाय चराने के लिए खेत गया था. इसी दौरान उसे शौच लगा शौच करने के बाद वह पानी छुआने के लिए पोखर के समीप गया पोखर में उतरने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा. आसपास मौजूद लोग शोर मचाया. आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे.ग्रामीणों ने पोखर में तैरकर बच्चे को बाहर निकाला इसके बाद आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ निधि ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वही सूचना पर असरगंज थाना के पुलिस पीटीसी चंदन कुमार शर्मा अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया मालूम हो कि मृतक के पिता एवं बड़ा भाई दिल्ली में मजदूरी करते हैं मृतक सबसे छोटा पुत्र था और चार बहन भी है वहीं मां सुकृता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

दीपक बैज ने मोदी-साय के मुद्दों पर हमला, नक्सली बयान और धान संकट के बीच सरकार पर निशाना

Raipur, Chhattisgarh:विभिन्न मसले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बयान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमागी नक्सली वाले बयान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समर्थन के मसले पर बैज ने कहा- अप्रत्यक्ष रूप से देश के युवाओं को नक्सली विचारधारा से जोड़ा गया और दिमागी नक्सली कह कर उनका अपमान प्रधानमंत्री ने किया. देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए संग्रहण केंद्रों में खुले में धान पड़े होने और सड़ने का आरोप लगाते हुए बैज ने कहा- 15 लाख मीट्रिक टन धान संग्रहण केंद्रों में खुले रूप से पड़ा है, धान का उठाव नहीं होने से सड़ रहा है. सरकार जानबूझ कर संग्रहण केंद्रों में पड़े धान को सड़ा रही है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष संग्रहण केंद्रों में जाकर धान का भौतिक सत्यापन करेंगे, बहुत जल्द ये किया जाएगा अजय चंद्राकर के एआईसीसी दफ्तर में वंदेमातरम गायन के मसले को लेकर दिए बयान पर बैज ने कहा- अजय चंद्राकर को अफीम का नशा ज्यादा हो गया है, पहले उन्हें अपने नेताओं को देखना चाहिए कि उनके किस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं अजय चंद्राकर के वायरल वीडियो मामले और एफआईआर के मामले को लेकर बैज ने कहा- भाजपा झंडे का अपमान कई बार कर चुकी है, पूरे देश में वीडियो वायरल हुआ है तो क्या उसकी जांच कराएंगे क्या, भाजपा को जो वीडियो वायरल हो रहा है उसका सच बताना चाहिए
0
0
Report

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप: प्राचार्य के खिलाफ पॉक्सो मामला, गिरफ्तारी की मांग तेज

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप का मामला अब तूल पकड़ रहा है. छात्रा की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि छात्रा ने करीब एक माह पहले अपने परिजनों के साथ पुलिस में शिकायत की थी. पुलिस की जांच के बाद प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इसी को लेकर आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने प्राचार्य की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और इस संबंध में पुलिस को ज्ञापन सौंपा. वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्राचार्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्कूल के सामने विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नाबालिग छात्रा से जुड़े इस गंभीर मामले में पुलिस को जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार करना चाहिए.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के पहाड़गंज में पानी संकट के बीच चक्का जाम, महिलाओं का प्रदर्शन

New Delhi, Delhi:देश की राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में अभी भी पानी का संकट बना हुआ है पहाड़गंज के मंटोला और गली चांदी वाली में पिछले दो महीना से पानी की बूंद बूंद को तरस रहे लोगों का आखिरकार गुस्सा आज फूटा और देशबंधु गुप्ता रोड पर आकर उन्होंने चक्का जाम कर दिया महिलाओं का कहना है कि पिछले 6 साल से समस्या है लेकिन पिछले दो महीने से तो हालत इतनी खराब हो गई है कि हम पानी के बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं लगातार कई बार शिकायतें करी जनप्रतिनिधियों को लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और आज इसलिए हमें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है और जब तक हमारी पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक हम सड़कों पर रहेंगे पहाड़गंज में पानी की समस्या को लेकर जमकर नारेबाजी हुई और साथ ही इन लोगों ने चक्का जाम भी किया टीटी स्थानीय महिला और पुरुष
0
0
Report
Advertisement

चाकण के रस्ते बेहाल: रातों में खड्डे भरने से उद्योगजन चिंतित

Chakan, Maharashtra:पुण्यातील चाकण औद्योगिक वसाहतीमधील रस्त्यांची झालेली दुरवस्था आणि दररोजच्या वाहतूक कोंडीमुळे उद्योजक आणि स्थानिक नागरिक त्रस्त झाले आहेत. अनेक कंपन्यांनी बाहेर स्थलांतरित होण्याचा इशारा दिल्यानंतर आता प्रशासनाला जाग आली आहे. राज्याचे उद्योगमंत्री उदय सामंत आज चाकण दौऱ्यावर येत असून, त्यांच्या दौऱ्याच्या पार्श्वभूमीवर रात्रीतून रस्त्यावरील खड्डे बुजवण्याची लगबग प्रशासनाकडून सुरू करण्यात आली आहे. मात्र, वर्षभरात अनेक निष्पाप नागरिकांचा बळी गेल्यानंतर आणि उद्योगमंत्री येणार म्हणूनच ही मलमपट्टी केली जात आहे का? असा संतप्त सवाल आता स्थानिक नागरिक आणि उद्योजकांकडून उपस्थित केला जात आहे.याचाच आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी हेमंत चापुडे यांनी ..
0
0
Report

अटल स्मृति पर सुक्खू-ठाकुर ने बाबा रामदेव के भ्रष्टाचार बयान का किया समर्थन

Kullu, Himachal Pradesh:CM व नेता प्रतिपक्ष ने अटल जी को किया नमन,दोनों ने बाबा रामदेव के बयान का किया समर्थन,CM बोले भाजपा काल में बिकते थे पेपर. शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शिमला नगर निगम के महापौर, उप महापौर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अटल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। दोनों नेताओं ने अटल जी के योगदान को याद करने के साथ ही हाल ही में बाबा रामदेव द्वारा भ्रष्टाचार व पेपर लीक पर दी गई टिप्पणी का समर्थन किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अटल जी के हिमाचल से लगाव को याद करते हुए उनकी सर्वसमावेशी राजनीति की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया कि उनके कार्यकाल में ही पुलिस भर्ती और HPSSC जैसी परीक्षाओं के पेपर क्यों बेचे जाते थे, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार के समय एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। बाबा रामदेव के बयान पर CM ने कहा कि अगर बाबा रामदेव देश में भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं, तो निश्चित ही कुछ गलत हो रहा होगा और उन्हें इस मुद्दे पर तुरंत आंदोलन शुरू करना चाहिए। वहीं इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अटल जी को सच्चा जननायक बताते हुए प्रदेश के लिए अटल टनल और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) को उनकी Self दूरदर्शिता का परिणाम बताया। इसके साथ ही बाबा रामदेव के 90% भ्रष्टाचार वाले बयान पर जयराम ठाकुर ने कहा कि इतने बड़े आंकड़े पर विस्तृत टिप्पणी की जरूरत नहीं है और हर जगह वैसी स्थिति नहीं होगी, लेकिन कुछ राज्यों में ऐसा हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाबा रामदेव की मूल भावना देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top