284003
झांसी योग शिविर में UP मंत्री और सभापति संग हजारों ने किया योग
Jhansi, Uttar Pradesh:विश्व योग दिवस पर झांसी के ध्यानचंद स्टेडियम में बड़ा योग शिविर आयोजित हुआ था। सूचना के अनुसार कारागार मंत्री दारा सिंह मुख्य अतिथि थे। वहीं विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधायक जवाहरलाल राजपूत, MLC बाबूलाल तिवारी और रामतीर्थ सिंघल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी इसमें भाग लिया था। साथ ही योग प्रशिक्षक ने योगाभ्यास कराया और योग के लाभ भी बताए और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साह से आयोजन में हिस्सा लिया था
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उम्मीद पोर्टल की समयसीमा आज समाप्त, समय बढ़ाने की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:वक़्फ़ सम्पतियों को उम्मीद पोर्टल पर डेडलाइन आज, संपत्तियों दर्ज कराने आए लोगों ने और समय बढ़ाने की मांग की उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने की अंतिम तारीख आज है रात 12 बजे के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा ऐसे में बड़ी संख्या में मुतवल्ली और वक्फ संपत्तियों से जुड़े लोग शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड कार्यालय पहुँचलकर समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं उनका कहना है कि बड़ी संख्या में संपत्तियां दस्तावेजों की कमी और तकनीकी कारणों से पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सकीं वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए बनाए गए उम्मीद पोर्टल की समय सीमा आज समाप्त हो रही है उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अनुसार प्रदेश में करीब 1 लाख 24 हजार वक्फ संपत्तियां हैं। इनमें से लगभग 1 लाख 2 हजार संपत्तियां पोर्टल पर दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि करीब 22 हजार संपत्तियाँ दस्तावेजों की कमी और अन्य खामियों के कारण रिजेक्ट हो गईं और पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सकीं संपत्ति दर्ज कराने पहुंचे लोगों का कहना है कि उन्हें अतिरिक्त समय दिया जाए ताकि सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे कर अपनी वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण करा सकें। उनका कहना है कि समय सीमा नहीं बढ़ी तो कई संपत्तियां रिकॉर्ड में शामिल होने से रह जाएंगी वहीं शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में लगभग 7 हजार 800 वक्फ संपत्तियां हैं इनमें से करीब 5 हजार 800 संपत्तियां पोर्टल पर दर्ज हो चुकी हैं, जबकि लगभग 2 हजार संपत्तियाँ विभिन्न कारणों से रिजेक्ट कर दी गई हैं आज अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग शिया वक्फ बोर्ड कार्यालय पहुंचे और समय सीमा तीन महीने बढ़ाने की मांग की शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी का कहना है कि जिन संपत्तियों का पंजीकरण नहीं हो पाया, उनमें राजस्व अभिलेखों की कमी, पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतें और दस्तावेजों से जुड़ी अन्य समस्याएं सामने आई हैं उनका कहना है कि यदि सरकार और ट्रिब्यूनल की ओर से समय बढ़ाया जाता है तो शेष संपत्तियों को भी आसानी से पोर्टल पर दर्ज कराया जा सकेगा अली जैदी, अध्यक्ष, शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड, उत्तर प्रदेश फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार और संबंधित प्राधिकरण समय सीमा बढ़ाने पर कोई फैसला लेते हैं या नहीं क्योंकि आज रात 12 बजे के बाद उम्मीद पोर्टल बंद होने के साथ ही हजारों वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण का रास्ता भी फिलहाल बंद हो सकता है0
0
Report
बिहार शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने फैसल खान मामले पर कोचिंग नियमावली वादा किया
Patna, Bihar:पटना बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने फैसल खान मामले को लेकर कहा कि कोचिंग संस्थानों का काम छात्रों को पढ़ाने का है,कोई गलत काम करेंगे शिक्षक तो उनपर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.. कोचिंग संस्थानों में ऐसी घटना न हो इसके लिए जल्द एक कोचिंग संस्थान को लेकर नियमावली लाई जाएगी,शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से फैसल खान मामले को लेकर खास बातचीत की0
0
Report
जैसलमेर में बुलडोजर से 300 बीघा सरकारी कब्जा हटाया गया: अवैध निर्माण ध्वस्त
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर जैसलमेर में चला बुलडोजर, 300 बीघा सरकारी भूमि से हटाए अवैध कब्जे जैसलमेर सीमावर्ती जिले जैसलमेर में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। नगर विकास न्यास (यूआईट) ने शुक्रवार को बाड़मेर रोड से एयरपोर्ट सर्कल को जोड़ने वाली खुहड़ी लिंक रोड क्षेत्र में अभियान चलाकर 100 से अधिक कच्चे और पक्के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। यूआईटी सचिव सुखाराम पिंडेल ने बताया कि नगर विकास न्यास की लगभग 300 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे किए गए थे। सरकारी अभिलेखों के अनुसार इस भूमि का वर्तमान बाजार मूल्य करीब 100 करोड़ रुपये आंका गया है। उन्होंने बताया कि इस भूमि पर भविष्य में आवासीय योजना विकसित करने की तैयारी है। अतिक्रमण हटाने से पूर्व संबंधित लोगों को नियमानुसार नोटिस जारी कर भूमि खाली करने का पर्याप्त अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने ने बताया कि जिन पक्के मकानों में वर्तमान में लोग निवास कर रहे हैं, उन्हें سامان हटाने और वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। इसके बाद शेष अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को जानकारी मिली है कि कुछ लोग बिना वैध दस्तावेजों के सरकारी भूमि की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यूआईटी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध कब्जों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान कुछ प्रभावित लोगों ने विरोध भी दर्ज कराया। उनका कहना था कि वे वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे थे और बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का उपयोग कर रहे थे। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन पर पर्याप्त समय नहीं देने का आरोप लगाया। वहीं कई लोगों ने कहा कि उनका जीवनयापन मुख्य रूप से पशुपालन पर निर्भर है और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद उनके सामने आवास और पशुओं के रख-रखाव की चुनौती खड़ी हो गई है।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर नगर परिषद ने 99 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त कर 6,000 का जुर्माना लगाया
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई: शहर के मुख्य मार्ग कॉलेज रोड से बस स्टैंड व रेती स्टैंड तक सघन अभियान के दौरान 99 किलो 7 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलिथीन जब्त की गई। नगरपालिका आयुक्त प्रकाश डूडी ने कहा कि डूंगरपुर को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष बनाए रखने के लिए प्लास्टिक थैली के उपयोग पर पूर्ण पाबंदी जरूरी है। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों और थड़ी-ठेला संचालकों से 79 किलो 7 ग्राम प्लास्टिक कैरी बैग और 20 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलिथीन) जब्त की गई और मौके पर 6,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।0
0
Report
मोहनगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस पर 1500 से अधिक पौधों का नि:शुल्क वितरण
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - मोहनगढ़ मोहनगढ़ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को 128वीं पैदल वाहिनी (प्रा.से.) पर्यावरण राज रिफ के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता को लेकर मोहनगढ़ पंचायत परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया。 कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण, जल एवं वन संरक्षण के महत्व पर आमजन और ग्रामीणों को जागरूक किया गया, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही ETF के जवानो द्वारा कार्यक्रम में आये बच्चो व महिलाओ को 1500 से अधिक पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल ओमवीर सिंह ने बताया कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा है कि ''एक पेड़ मां के नाम'', वैसे ही अगर हम चाहें और इससे आगे बढ़कर अपने जन्मदिन पर, हर एक इंसान अगर एक-एक पेड़ लगाए तो हमारी जितनी आबादी है उसमें हम अपने राजस्थान को, अपने भारतवर्ष को और पूरी दुनिया को हरित प्रदेश बना सकते हैं और पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं।"लोगों को जागरूक करने का पूरा प्रयत्न किया है कि प्लास्टिक और जिन-जिन चीजों से हम अपने पर्यावरण का नुकसान कर रहे हैं, उनका हम कम से कम उपयोग करें या उन्हें पूरी तरह वर्जित करें।और अपने पर्यावरण की तरफ कार्य करें,0
0
Report
बांसवाड़ा में क्राइम कंट्रोल मीटिंग, डीजीपी के निर्देशों पर अनुपालन तेज
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा आईजी ने पुलिस अधिकारियों को डीजीपी के निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, वाहन चोरी, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा लंबे समय से लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही वाहनों पर अनाधिकृत पोस्टर, काली फिल्म और नियम विरुद्ध मॉडिफिकेशन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।0
0
Report
Advertisement
डेहरी में 15 दिन में अस्पताल-होटलों के फायर सेफ्टी मानक दुरुस्त करने का निर्देश
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां नई दिल्ली के बाद मुजफ्फरपुर में हुए आगजनी की घटना के बाद डेहरी के एसडीएम निलेश कुमार के नेतृत्व में special टीम का गठन किया गया; जो डेहरी के कई निजी अस्पतालों एवं होटलो का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पतालों एवं होटलो में आग से बचाव के लिए उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। आपात स्थिति में लोगों के निकासी की व्यवस्था एवं अग्निशमन उपकरणों के एक्सपायरी की भी जांच की गई। बता दे की भीषण गर्मी एवं बढ़े तापमान के कारण आगजनी की घटना अधिक हो रही है। जिसको लेकर एहतियात बढता जा रहा है। एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने डेहरी के अलग-अलग निजी अस्पताल एवं अस्पतालों का जायजा लिया। वही निर्देश दिया गया कि जो लोग अग्नि सुरक्षा के मानकों पर खड़े नहीं उतरेंगे; उनके प्रतिष्ठान को बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए 15 दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया। वहीं दूसरी ओर अग्नि शमन विभाग के कमांडेंट अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि कई जगह अग्निशमन उपकरण सही स्थिति में नहीं पाए गए। ऐसे में संबंधित प्रतिष्ठानों को 15 दिन की मोहलत दी गई है कि वे लोग अपने-अपने उपकरण को दुरुस्त कर ले। साथ ही होटल एवं अस्पताल में आपात स्थिति में निकासी की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। बता दे की नई दिल्ली के एक होटल के अलावा मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आगजनी की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है।0
0
Report
सासाराम विधायक ने मुजफ्फरपुर अस्पताल की आग के बाद सुरक्षा सुधार की मांग
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी तथा सासाराम की विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर में एक अस्पताल में लगी आग की घटना पर चिंता जाहिर किया है तथा कही है कि अस्पतालों के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए। खासकर आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में प्रवेश तथा निकास द्वार की अच्छी व्यवस्था हो। आग बुझाने के साधन के अलावे अस्पताल के कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जाए। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए वे संबंधित लोगों से बात करेंगे तथा कोशिश की जाएगी, की ऐसी दुखद घटना की फिर से ना हो। बता दे की सासाराम की राष्ट्रीय लोक मोर्चा की विधायक स्नेहलता कुशवाहा सासाराम के सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं से मुलाकात करने पहुंची थी।0
0
Report
इनेलो का भरोसा बढ़ा, अभय चौटाला बोले पार्टी फिर मजबूत, लोग जुड़ रहे हैं
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर: यमुनानगर के गांव भगवानगढ़ में पहुंचे इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने दावा किया कि प्रदेश में लगातार लोग इनेलो के साथ जुड़ रहे हैं और पार्टी को दोबारा मजबूत बनाने का अभियान तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि हर रोज सैकड़ों लोग अलग-अलग दलों को छोड़कर इनेलो में शामिल हो रहे हैं क्योंकि जनता का भरोसा अब इनेलो पर बढ़ रहा है। वीओ: आज यमुनानगर के भगवानगढ़ गांव मे इनेलो पूर्व नेता महिपाल के निवास पर पहुंचे अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो ने हमेशा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। चाहे किसानों की समस्या हो, युवाओं के रोजगार का मुद्दा हो या फिर महंगाई के खिलाफ लड़ाई, पार्टी हर मोर्चे पर जनता के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब द्वारा हरियाणा के पानी को रोके जाने के मुद्दे पर भी इनेलो ने सबसे पहले आवाज उठाई थी। सरकार को चेतावनी दी गई थी कि यदि हरियाणा का पानी नहीं छोड़ा गया तो पंजाब के रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। बाइट – अभय चौटाला: वीओ : उन्होंने कहा कि बिजली दरों में बढ़ोतरी और किसानों से जुड़े फैसलों का भी पार्टी ने विरोध किया। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों से बातचीत किए बिना फैसले ले रही है, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्थाओं में किसानों को कंपनियों के भरोसे छोड़ दिया जाएगा और उन्हें मजबूरी में कम दाम पर अपनी फसल बेचनी पड़ेगी। बाइट – अभय चौटाला: “आज प्रदेश में लोगों का विश्वास इनेलो में बढ़ रहा है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों से लोग हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हमने हर मुद्दे पर जनता की लड़ाई लड़ी है। किसानों, युवाओं और कर्मचारियों की आवाज उठाने का काम इनेलो ने किया है। पानी के मुद्दे पर भी हमने सरकार को चेताया था। आज युवा बदलाव चाहता है, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व कमजोर साबित हुआ है। इसलिए लोग इनेलो की तरफ उम्मीद से देख रहे हैं।” वीओ: अभय चौटाला ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव और अन्य मुद्दों पर कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा बदलाव चाहता है और आने वाले समय में इनेलो इस लड़ाई को और मजबूती से लड़ेगी। बाइट – अभय चौटाला: वीओ : कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन को लेकर पूछे गए सवाल पर नेता ने हंसते हुए गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में कोई भी पार्टी यदि सोशल मीडिया और धरातल दोनों पर सक्रिय है तो उसे लोगों का समर्थन मिलना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि कल दिल्ली में पार्टी का बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है, जिससे साफ है कि लोग उनसे जुड़ रहे हैं। हालांकि सीधे तौर पर समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है और जनता ही तय करती है कि किसके साथ जाना है। बाइट – अभय चौटाला वीओ : इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व नेता महिपाल ने घर वापसी करते हुए फिर से इनेलो का दामन थाम लिया। उनके निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो की नीतियों में विश्वास रखने वाले लोग लगातार पार्टी में लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता का भरोसा इनेलो पर बढ़ रहा है। वहीं महिपाल ने कहा कि उनकी आस्था कभी भी इनेलो से खत्म नहीं हुई। उन्होंने बताया कि कांग्रेस में जाकर भी उन्होंने काम करके देखा, लेकिन वहां उन्हें पूरा सहयोग और सम्मान नहीं मिला। इसी कारण वह एक बार फिर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इनेलो परिवार के साथ खड़े हो गए हैं। वीओ : महिपाल पूर्व इनेलो नेता0
0
Report
Advertisement
फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के बसवार गांव निवासी एक व्यक्ति की जमीन कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने नाम कराने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, बसवार निवासी श्याम नारायण तिवारी पुत्र उमेश तिवारी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही सच्चितानन्द तिवारी, रणजीत तिवारी, राजीव तिवारी तथा सुधा देवी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर तथा उनके बाबा के फर्जी हस्ताक्षर और निशान अंगूठा बनाकर उनकी जमीन अपने नाम करा ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत न्यायालय में की थी। न्यायालय द्वारा धारा 173 बीएनएसएस के तहत अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिए जाने के बाद थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने मु0अ0सं0 166/2026 के तहत धारा 336, 338, 319(2) एवं 318(4) बीएनएस में चारों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
24 घंटे के भीतर बरामद हुई लापता नाबालिग, पुलिस ने परिजनों को दी राहत
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:महराजगंज। श्यामदेउरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से नाराज होकर चली गई एक नाबालिग किशोरी को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जून 2026 को एक नाबालिग छात्रा पढ़ाई-लिखाई को लेकर परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई थी। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा अपराध संख्या 164/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की और विभिन्न स्थानों पर तलाश के दौरान किशोरी को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा बरामद किशोरी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की सराहना की।0
0
Report
अयोध्या के नजूल कब्जे पर बुलडोजर, अवैध घर-दुकान ध्वस्त, मुआवजे पर विवाद
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के चौक क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी सराय मस्जिद के पास नजूल की जमीन पर बने अवैध घरों और दुकानों पर आज जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। कार्रવायी के दौरान जिला प्रशासन की टीम ने प्रभावित परिवारों को मुआवजे की धनराशि के चेक भी वितरित किए। हालांकि कई परिवारों ने मिले मुआवजे को अपर्याप्त बताते हुए विरोध जताया। प्रभावित लोगों का कहना है कि उन्हें इतनी धनराशि मिलनी चाहिए जिससे वे कहीं और जमीन खरीदकर अपना घर बना सकें। पीड़िता नजमा ने बताया कि उन्हें केवल 40 हजार रुपये का मुआवजा मिला है, जबकि उनके पति बीमार रहते हैं और कोई काम नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि दो बच्चों के पालन-पोषण और नए घर की व्यवस्था के लिए यह राशि बेहद कम है। बताया जा रहा है कि इस नजूल भूमि पर प्रदेश सरकार एक आधुनिक और विशाल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराने जा रही है। प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स में करीब 200 दुकानें होंगी, जिससे क्षेत्र के व्यापारिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसी परियोजना के लिए जमीन खाली कराने की कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है, जबकि प्रभावित परिवार उचित पुनर्वास और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में प्रेम सम्बन्ध की वजह से हत्या, प्रेमिका और प्रेमी गिरफ्तार
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर पुलिस ने अपहरण के बाद हत्या का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या की बजाय प्रेम प्रसंग में बाधा बनना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद करके आरोपियों को जेल भेज दिया है। दरअसल थाना शेहरामऊ दक्षिणी के मानपुर मलकापुर गांव के रहने वाले ओमकार 6 मार्च 2026 को अचानक लापता हो गए थे। इस मामले में उनके भाई सतवीर ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जब मामले में गहनता से जांच की तो खुलासा चौकाने वाला हुआ। जांच में पता चला कि नन्हे नाम के युवक के उमा भारती नाम की महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा थान और ओमकार कब उमा से करीबी रिश्ते थे प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर नन्हे ने ओमकार को बाग में ले जाकर पहले शराब पिलाई बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने में उसकी प्रेमिका उमा भारती ने भी साथ दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर बाग में ही गड्ढा खोदकर लाश को दफना दिया था। आज पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर मृतक के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने नन्हे और उसकी प्रेमिका उमा भारती को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।0
0
Report
ग्वालियर: होटल में फायरिंग-तोड़फोड़ के मामले में थाने के दामाद समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में खाने का ऑर्डर लेने में हुई देरी करने से नाराज़ बदमाशों के फायरिंग और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस महकमे के एक थाना प्रभारी के दामाद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित अन्य की तलाश जारी है। दरअसल ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र बड़ागांव हाईवे पर ग्लोरी होटल में मंगलवार रात को तोड़फोड़ और फायरिंग हुई थी। घटना होटल में सीसीटीवी कैमरे कैद हुई थी जिसमें बदमाशों ने होटल में घुसकर ताबड़तोड़ कर फायरिंग कर मेन गेट के काँच फोड़ दिए। रिसेप्शन काउंटर पर गोलियां दागीं। बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ की। करीब आधा घंटे तक उत्पात मचाया। फिर भाग निकले। होटल के स्टाफ ने टेबल के नीचे और काउंटर के पीछे छिपकर जान बचाई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी संजय सिंह यादव, चंबल संभाग में पदस्थ एक थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव का रिश्ते में समधी है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी सुमित यादव थाना प्रभारी का दामाद बताया जा रहा है। पुलिस ने गुरुवार रात कार्रवाई करते हुए सुमित यादव, सूरज यादव और प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया है । वहीं मुख्य आरोपी संजय यादव समेत तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।0
0
Report
उत्तर 24 परगना में दो भाइयों के कम्युनिटी हॉल से हथियारों के जरिये लूट का पर्दाफाश
Kolkata, West Bengal:उत्तर ২৪ পরগনা জেলা পরিষদের প্রাক্তন স্বাস্থ্য কর্মাধ্যক্ষ অজিত সাহা এবং তাঁর ভাই সুজিত সাহার জমি থেকে ৩টি দোনলা বন্দুক উদ্ধারের পর এবার সামনে এলো আরও এক হাড়হিম করা তথ্য। তদন্তে নেমে পুলিশ জানতে পেরেছে, মছলন্দপুর এলাকার একটি কমিউনিটি হলকে কার্যত অপরাধের স্বর্গরাজ্য বানিয়ে তুলেছিল এই দুই ভাই। এলাকার ব্যবসায়ীদের সাহায্যের টোপ দিয়ে ডেকে এনে, পরে বন্দুকের নল ঠেকিয়ে সর্বস্ব লুটে নেওয়ার এক মারাত্মক চক্র চালাত তারা। পুলিশ ও স্থানীয় সূত্রের খবর, এলাকায় প্রভাবশালী হওয়ার সুবাদে অজিত সাহা এবং সুজিত সাহা একটি নিজস্ব কমিউনিটি হল তৈরি করেছিল। অভিযোগ, শুরুতে এলাকার বিভিন্ন ছোট-বড় ব্যবসায়ী বা সাধারণ মানুষকে আপদকালীন সময়ে বিভিন্নভাবে আর্থিক ও অন্যান্য সাহায্য করত এই দুই ভাই। কিন্তু সেই সাহায্যের আড়ালে লুকিয়ে ছিল গভীর ষড়যন্ত্র। সাহায্য করার কিছুদিন পরেই ওই ব্যবসায়ীদের জোরপূর্বক ওই কমিউনিটি হলে ডেকে পাঠানো হতো। সেখানে তাঁদের দেওয়া সাহায্য বা ঋণ ফেরত নেওয়ার নাম করে প্রকাশ্যেই দোনলা বন্দুক উঁচিয়ে এবং প্রাণে মারার ভয় দেখিয়ে ওই ব্যবসায়ীদের সর্বস্ব ছিনিয়ে নেওয়া হতো বলে অভিযোগ। এলাকার মানুষের দীর্ঘদিনের অভিযোগ, দিনের বেলায় ওই হলটি স্বাভাবিক দেখালেও, সূর্য ডুবতেই তার রূপ বদলে যেত। ধৃত দুই ভাইয়ের তত্ত্বাবধানেই প্রতিদিন রাতে ওই ঘরের ভেতরে বসত মদের আসর। শুধু মদের আসরই নয়, সেখানে রাজনৈতিক প্রভাব খাটিয়ে দিনের পর দিন ধরে নানাবিধ অসামাজিক এবং অনৈতিক কাজকর্ম চালানো হতো বলে অভিযোগ। এলাকার মানুষ সব জেনেও অজিত সাহার তীব্র রাজনৈতিক প্রতিপত্তি এবং এই অস্ত্রের ভয়ে মুখ খুলতে সাহস পাননি। গভর্দাঙ্গা থানার পুলিশ ধৃতদের জেরা করে জানার চেষ্টা করছে, এই বন্দুকের ভয় দেখিয়ে গত কয়েক বছরে ঠিক কতজন ব্যবসায়ীকে তাঁরা সর্বস্বান্ত করেছে। পাশাপাশি, এই অসামাজিক কাজের ডেরায় আর কোন কোন প্রভাবশালী ব্যক্তি নিয়মিত যাতায়াত করত, তাঁদের তালিকাও তৈরি করছে পুলিশ.0
0
Report
Advertisement
