284001
झांसी के रक्सा में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के कोटखेरा गांव में एक मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह शौच के लिए गए बच्चों ने नदी किनारे लगभग चार फीट लंबे मगरमच्छ को देखा। स्थानीय निवासी प्रदीप अहिरवार ने बताया कि उनका बेटा सत्यम मगरमच्छ को देखकर डर गया। ग्रामीणों ने 112 और वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने तुरंत पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसे बेतवा नदी में छोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में राहत की भावना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शिवहर: तरियानी छपरा क्षेत्र में चोरी, दो शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चांदी-सोना बरामद
Sheohar, Bihar:शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में हुई भीषण चोरी की घटना का शिवहर पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। चोरी कांड में शामिल दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है की बीते 22 अक्टूबर को तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में भीषण चोरी की घटना हुई थी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में पुलिस ने बेलसंड थाना क्षेत्र के कुई निवासी दीपक कुमार और तरियानी छपरा निवासी सुभाष कुमार को गिरफ्तार किया है अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी की गई सभी समान बरामद कर लिया गया है जिसमें चांदी सोना जैसे बेशकीमती जेवरात, दस हजाररुपये नगद और दो मोबाइल फोन शामिल है।0
0
Report
सिमरिया गंगा महाआरती: मिथिला में आस्था का समां
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय की पावन धरती बेगूसराय के सिमरिया गंगा तट पर इन दिनों आस्था, भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कार्तिक महीने में आयोजित होने वाले सिमरिया कल्पवास मेले के दौरान गंगा महाआरती का मनोरम दृश्य श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रहा है। गंगा की लहरों के बीच जलते दीपों की लौ, शंखनाद, घंटियों की गूंज और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा गंगा तट भक्तिमय हो उठा है। कुम्भ सेवा समिति के तत्वावधान में पिछले 16 वर्षों से सिमरिया गंगा तट पर गंगा महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। बनारस से आए विद्वान पंडितों द्वारा प्रत्येक शाम विधि-विधान के साथ मां गंगा की महाआरती की जाती है। जैसे ही आरती की शुरुआत होती है, गंगा तट पर मौजूद श्रद्धालु भक्ति के भाव में डूब जाते हैं। हाथों में दीप और मन में मां गंगा के प्रति अटूट श्रद्धा लिए श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन के साक्षी बनते हैं। इस महाआरती में सिर्फ बेगूसराय ही नहीं, बल्कि पूरे मिथिलांचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कार्तिक महीने में गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और मां गंगा की आरती में शामिल होना लोगों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। हर शाम गंगा तट पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ इस आयोजन की लोकप्रियता और लोगों की गहरी आस्था को बयां करती है। सिमरिया की पहचान केवल गंगा महाआरती तक ही सीमित नहीं है। कार्तिक महीने में यहां लगने वाला कल्पवास मेला सदियों पुरानी धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है। कल्पवास के दौरान गंगा तट पर एक अलग ही दुनिया बस जाती है। दूर-दराज से आए कल्पवासी पूरे एक महीने तक गंगा के किनारे पर्णकुटियों में निवास करते हैं। अमीर हो या गरीब, हर कोई सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए गंगा स्नान, पूजा-पाठ, ध्यान और धार्मिक अनुष्ठानों में अपना समय व्यतीत करता है।कल्पवास की यह परंपरा जीवन में संयम, साधना और आध्यात्मिक शुद्धता का संदेश देती है। सुबह की पहली किरण के साथ गंगा स्नान और दिनभर धार्मिक गतिविधियों में लीन कल्पवासियों के लिए सिमरिया केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और साधना का केंद्र बन जाता है। सिमरिया की इसी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता को देखते हुए बिहार सरकार ने कल्पवास मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिया है। मिथिला की इस पावन धरती पर आयोजित होने वाले कल्पवास में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। इससे सिमरिया की धार्मिक पहचान बिहार की सीमाओं से बाहर तक स्थापित होती है। गंगा महाआरती के दौरान गंगा तट पर दिखाई देने वाला दृश्य अपने आप में बेहद अद्भुत होता है। एक ओर मां गंगा की अविरल धारा, दूसरी ओर आरती के लिए सजे दीप और उनके बीच श्रद्धा से नतमस्तक हजारों श्रद्धालु। यह दृश्य न केवल मन को शांति प्रदान करता है, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत तस्वीर भी प्रस्तुत करता है। पूरे एक महीने तक चलने वाले इस आयोजन में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं और मां गंगा से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं। सिमरिया की गंगा महाआरती आज धार्मिक आयोजन के साथ-साथ मिथिला की सांस्कृतिक विरासत और लोकआस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक बन चुकी है। गंगा तट पर गूंजते मंत्र, जलते दीप और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था यह संदेश देता है कि समय के साथ परिस्थितियां भले बदल जाएं, लेकिन मां गंगा के प्रति लोगों की श्रद्धा आज भी उतनी ही गहरी और अटूट है। सिमरिया की यह गंगा महाआरती केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का ऐसा संगम है, जहां हर शाम गंगा की लहरों के साथ भक्ति की एक नई कहानी लिखी जाती है।0
0
Report
जयसंगसर में शांत मतदान के बाद देर रात दो पक्षों के बीच विवाद; कैंपर-ट्रैक्टर जब्त
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। जयसंगसर गांव में देर रात दो पक्षों में हुआ विवाद, कैंपर और ट्रैक्टर जब्त; पुलिस ने संभाला मोर्चा, शांतिपूर्ण मतदान के बाद रात 10 बजे हुई घटना, दो-तीन लोगों को आई मामूली चोटें; थानाधिकारी बोले- चुनाव से नहीं जुड़ा मामला। सरदारशहर क्षेत्र के जयसंगसर गांव में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद देर रात करीब 10 बजे दो पक्षों के बीच अचानक विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। इस दौरान कैंपर और ट्रैक्टर के आपस में टकराने की बात भी सामने आई है। घटना में दो-तीन लोगों को मामूली चोटें आने की जानकारी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही सरदारशहर थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मौके पर मौजूद भीड़ को तितर-बितर किया और मामले को शांत करवाया। पुलिस ने घटनास्थल से कैंपर और ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार, शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि शराब के नशे में दो लोगों के बीच आपसी झगड़ा हुआ था, जिसने बाद में बड़ा रूप ले लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विवाद चुनाव से संबंधित नहीं था और न ही मतदान को लेकर दोनों पक्षों में कोई झगड़ा हुआ था। फिलहाल गांव में पूरी तरह शांति बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है。0
0
Report
Advertisement
आसन नदी में अवैध खनन: खनन विभाग की कार्रवाई के बावजूद माफिया के हौसले बुलंद
Dehradun, Uttarakhand:आसन Conservation Reserve के दायरे में आसन नदी में ट्रैक्टर-ट्रालियाँ और टमटम मशीनों से अवैध खनन हो रहा है। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर खनन विभाग की टीम विकासनगर के कुंजा गाँव के आसन नदी के नजदीक पहुँची, जहाँ यमुना नदी के किनारे कुछ लोगों ने अवैध रूप से भारी मात्रा में खनन सामग्री एकत्रित कर रखी थी। खनन माफियाओं के प्रयास रात के अंधेरे में और दिन के उजाले में इसे ठिकाने लगाने की थे, लेकिन विभाग ने जेसीबी मशीन की मदद से खनन सामग्री को नदी में ही बिखेर डाला।0
0
Report
वाराणसी: वाराणसी में सड़क पर वाहन खड़ा किया तो होगी कार्रवाई, सिगरा इंस्पेक्टर की चेतावनी
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी के सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने चेतावनी दी है कि सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात अवरुद्ध करने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि गुलाब बाग में सड़क पर कब्जा जमाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। इस दौरान सड़क पर खड़े एक दर्जन वाहनों को हटवाया गया है। सिगरा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर बेतरतीब वाहन न खड़ा करें, नहीं तो चालान और कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
महोबा में तेज रफ्तार पिकअप ने मजदूर के हाथ काटे, जाम लगा प्रदर्शन
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर मजदूरी कर पैदल घर जा रहे मजदूर को टक्कर मार दी, हादसे में मजदूर का बायाँ हाथ शरीर से अलग हो गया और घायल युवक सड़क पर तड़पने लगा। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में शरीर से युवक का हाथ अलग होने से आक्रोशित हुए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस भी आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में कामयाब नहीं हो सकी। मौके पर पहुंचे सीओ, एसडीएम ने पीड़ित परिवार को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया तब जाकर जाम में फंसे राहगीरों ने राहत की सांस ली। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कुम्हडौरा माफ गाँव की है। गाँव के रहने वाले रामभगत का 25 वर्षीय बेटा धीरेन्द्र मजदूरी करके पैदल अपने घर जा रहा था, जैसे ही धीरेन्द्र गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में आकर धीरेंद्र का बायाँ हाथ शरीर से अलग हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में धीरेंद्र का हाथ शरीर से अलग होने के कारण आक्रोशित हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और जाम में फंसकर राहगीर परेशान हो गए। आनन-फानन में परिजनों द्वारा घायल धीरेन्द्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे झाँसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों को समझाने में कामयाब ना हो सकी जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे और सीओ ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने जाम खोला और जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 4 घंटे तक लगे जाम में फंसकर राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: प्रेम विवाह के बाद युवती ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा
Varanasi, Uttar Pradesh:प्रेम विवाह के बाद युवती ने वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, बोली - पति को कुछ हुआ तो जिम्मेदार मेरे घर वाले होंगे मयंक कश्यप/ वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती मनीषा ने अपनी मर्जी से शादी करने के बाद वीडियो जारी कर प्रशासन से सुरक्षा की अपील की है। युवती ने कहा कि मेरा नाम मनीषा है, मैंने अपनी मर्जी से शादी की है और मैं बालिग हूं। मेरे घर वाले इस शादी से खुश नहीं हैं। मनीषा ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि यदि मेरे पति को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार मेरे घर वाले होंगे। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।0
0
Report
दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन मार्केट को त्योहारी रोशनी से सजाया गया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले साउथ एक्सटेंशन मार्केट को उत्सव की रोशनी से सजाया गया।0
0
Report
दिल्ली दिवाली बाजारों में भीड़, सरोजिनी नगर में पुलिस गश्त
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | दिवाली से पहले बाजारों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सरोजिनी नगर बाजार में भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस के जवानों ने गश्त की。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: दिवाली से पहले लाजपत नगर बाजार में भीड़, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिवाली से पहले खरीदारों की भारी भीड़ के बीच लाजपत नगर बाजार रंग-बिरंगी लाइटों से सज गया है। लोगों की सुरक्षा और आवाजाही सुचारू रूप से बनी रहे, इसके लिए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है。0
0
Report
दीवाली से पहले चांदनी चौक बाजार रोशन, खरीददारों की भीड़ उमड़ी
Noida, Uttar Pradesh:दीवाली के जश्न से पहले चांदनी चौक बाज़ार को रोशनी से सजाया गया है। लोग खरीदारी करने के लिए बाज़ारों में उमड़ रहे हैं।0
0
Report
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कसौधन ट्रेडिंग कंपनी में घुसी, टीनशेड क्षतिग्रस्त
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में मंगलवार रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुराने पंजाब नेशनल बैंक के बगल में स्थित कसौधन ट्रेडिंग कंपनी में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेडिंग कंपनी का टीनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे दुकान में जा घुसी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार चालक नशे की हालत में था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास के व्यक्ति भाग कर अपना जान बचाई जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
पुलिस ने ढाई घंटे में मासूम को बरामद कर मां से मिलवाया
Begun, Rajasthan:रायपुर पंडरी पुलिस ने ढाई घंटे में ढूंढ निकाला एक साल का मासूम, मां से मिलाया पारिवारिक विवाद के बाद पिता एक वर्षीय बेटे को जबरन ले गया था अपने साथ बच्चे की सुरक्षा को लेकर मां ने थाना पंडरी में दर्ज कराई थी शिकायत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज ढाई घंटे में बच्चे को सकुशल बरामद किया मासूम का पहला जन्मदिन होने पर थाने में पुलिसकर्मियों ने काटा केक मां से मिलाने के बाद पुलिसकर्मियों ने मनाया बच्चे का जन्मदिन पति लाकेश सिंह बंजारे के खिलाफ BNS की धारा 296 और 115(2) के तहत अपराध दर्ज पंडरी थाना क्षेत्र का मामला बाइट- कृष्ण कुमार चंद्राकर, एसीपी, पंडरी0
0
Report
कोटा दशहरा मेले में ड्रोन शो और जस्सी गिल के गीतों पर भीड़ मंत्रमुग्ध
Kota, Rajasthan:Kota 133 वां राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026, विजय श्री रंगमंच पर हुआ भव्य ड्रोन शो,हनुमान जी ka लंका दहन,श्री राम मंदिर,रावण वध, कोटा हवाई सेवा के साथ हैंगिंग ब्रिज के दृश्य देख मंत्रमुग्ध हुए शहरवासी, पंजाबी नाइट कार्यक्रम में जस्सी गिल और बब्बल रॉय के हिट गानों पर झूमे शहरवासी, पंजाबी गानों के साथ बॉलीवुड एवं हिंदी गानों की धुन पर झूमे शहरवासी, जस्सी गिल के हिट गानों पर छात्र,युवा वर्ग के लोग जमकर झूमे, भीड़ को काबु करने के लिए पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम के अंत तक मुस्तैद रहे पुलिस जवान, निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा, महापौर अनसुईया गोस्वामी ने कलाकारों का किया स्वागत सम्मान, राम-राम कोटा कहकर किया दर्शकों का स्वागत,0
0
Report
खातेगांव TI हत्याकांड: ड्राइवर अक्कू और साथी का शॉर्ट एनकाउंटर, दोनों घायल
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:खातेगांव TI हत्याकांड मामला, आरोपी ड्राइवर और उसके साथी का शॉर्ट एनकाउंटर खातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड के 2 आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। दोनों आरोपी सीधे पैर में गोली लगने से घायल हुए। दोनों आरोपियों को पुलिस आलीराजपुर से पकड़कर अलग-अलग रास्ते से खातेगांव लाया गया। रविवार- सोमवार की दरमियानी रात खातेगांव TI दिलीप पुरी की अवैध शराब परिवहन कर रहे आयशर ट्रक चालक ने कुचलकर हत्या कर दी थी... मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू और उसके साथी धीरज का शॉर्ट एनकाउंटर किया... पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को पुलिस आलीराजपुर से पकड़कर अलग-अलग रास्ते से खातेगांव लाया गया... इस दौरान पहले आरोपी आयशर ड्राइवर गजेंद्र ऊर्फ अक्कू रावत ने भागने का प्रयास किया, जहां पुलिस ने उनके पैर में गोली मार दी; उन्हें देर रात जिला अस्पताल लाया गया और बाद में इंदौर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसके साथी धीरज को भी पैर में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल लाया गया व प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया गया... बायट - आदित्य तिवारी - SDOP, कन्नौद बायट - सुमित अग्रवाल - CSP, देवास बायट - डॉ. अजय पटेल - RMO, जिला अस्पताल देवास0
0
Report
Advertisement
