284002
झांसी कोतवाली क्षेत्र में भयंकर जाम,आने जाने वाले का रास्ता हुआ जाम
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के थाना कोतवाली सामने मानिक चौक वाले रास्ते पर घंटेे से भयंकर जाम लगा हुआ है। जाम को देखते हुए आने जाने वाले राहगीरों का आना-जाना रुक गया है जिससे कि जाम खोलने की मशक्कत की जा रही है
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Muzaffarpur की दुकान में देर रात आग, लाइन न कटने से बड़ा नुकसान टल गया
Muzaffarpur, Bihar: muzaffarpur में देर रात भीषण आग लगी। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से धू धू कर जली एक दुकान। बिजली विभाग के कनीय अभियंता को फोन कर सूचना देने के बाद भी नहीं उठाए फोन। दुकान में आग लगने के बाद मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना काजी मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मंझोलिया रोड के शिवपुरी महुल्लीया की है। स्थानीय निवासी अजय कुमार ओझा ने बताया कि आग लगते ही लाइन काटने के लिए बिजली विभाग के कनीय अभियंता के फोन नंबर पर संपर्क किया गया, पर उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस और फायर स्टेशन को सूचित किया गया और आग पर नियंत्रण पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कहा गया कि बिजली विभाग के कनीय अभियंता के फोन नहीं उठाने के कारण एक गरीब की दुकान में रखा सारा समान जलकर राख हो गया है, और बिजली विभाग के अधिकारीयों की लापरवाही के खिलाफ स्थानीय लोग नाराज़ हैं।0
0
Report
जालौन में पुलिस-गिरोह मुठभेड़: दो बदमाश गिरफ्तार, एक गोली से घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस और बकरी चोर गिरोह के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एसओजी, सर्विलांस टीम व गोहन थाना पुलिस की सयुंक्त टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम, मुठभेड़ के दौरान जबाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरे बदमाश को पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया, बकरी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस एवं चाकू और कार बरामद, पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पकड़े गए दोनों बदमाशों के खिलाफ औरैया जिले में पशु क्रूरता अधिनियम और बाइक चोरी के मामले हैं पंजीकृत, जालौन के गोहन थाना क्षेत्र में रसूलपुर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़।0
0
Report
करगहर के ताजिया जुलूस में हिंदू ब्राह्मण की सलामी से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। रोहतास जिला के करगहर में आज भी मोहर्राम के अखाड़ा में ताजिया के जुलूस की सलामी एक हिंदू ब्राह्मण के वंशज लेते हैं। इसके बाद ही ताजिया की जुलूस पूरे नगर में घूमती है। यह परंपरा यहां सदियों से बरकरार है। और आज भी यहां के लोग इस परंपरा को निभाते हैं। बताया जाता है कि राजा महाराजाओं के जमाने में जब जमींदारी प्रथा थी, तो चेत पांडे के द्वारा यहां ताजिया की जुलूस की सलामी ली जाती थी और यह परंपरा आज भी कायम है। आज भी चेत पांडे के वंशज ताजिया के जुलूस की सलामी लेते हैं। करगहर के मुसलमानो के खलीफा के द्वारा यह ताजिया के जुलूस निकाली जाती है। और सबसे पहले ताजिया की जुलूस की सलामी हिंदू ब्राह्मण परिवार के लोग लेते हैं। इस बार ताजिया के जुलूस की सलामी विवेक पांडे उर्फ सोनू ने ली। ब्राह्मण परिवार के वंशजों द्वारा आज भी परंपरा को निभाई जाती है और बड़ी बात है कि करगहर की अखाड़ा के जो मुसलमान है। वह भी इस परंपरा को अभी तक निभा रहे हैं। विवेक कुमार पांडे को सफा तथा तलवार भेंट की गई और इसके बाद ताजिया की जुलूस देर रात तक पूरे नगर में भ्रमण की। हिंदू मुस्लिम एकता तथा सामंजस्य की यहां एक अद्भुत मिसाल देखने को मिलती है। यह परंपरा यहां के लोग आज भी निभा रहे हैं। खलीफा अनवर राईन ने बताया कि हिंदू-मुस्लिम एकता की ये एक परंपरा है।0
0
Report
Advertisement
हरदोई: ठेला रौंदते स्कॉर्पियो से युवक की मौत, हंगामा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में ठेला रौंदते हुए भाजपा नेता के घर में घुसी स्कॉर्पियो,युवक की मौत,हत्या का आरोप,छह घंटे तक नहीं उठने दिया शव हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र के समोधा गांव में शनिवार शाम स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सुमेर वर्मा घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों ने इसे राजनीतिक रंजिश में की गई हत्या बताते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। करीब छह घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। समोधा गांव निवासी अरुण वर्मा और उनके भाई अनुज वर्मा भाजपा जिला पंचायत सदस्य शांति वर्मा व उनके पति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सुमेर वर्मा के घर के बाहर आम का ठेला लगाते हैं। सामने ही बसपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य परशुराम चौरसिया का घर है। आरोप है कि शनिवार शाम करीब छह बजे परशुराम चौरसिया का गाड़ी चालक आशीष गौतम स्कॉर्पियो लेकर निकला और ठेले को रौंदते हुए स्कॉर्पियो डॉ. सुमेर वर्मा के घर के मुख्य गेट से जा टकराई। हादसे में अरुण वर्मा की मौके पर मौत हो गई, जबकि गेट के पास खड़े डॉ. सुमेर wर्मा घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए संडीला भेजा गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक आशीष गौतम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के भाई अनुज वर्मा ने आरोप लगाया कि चालक ने राजनीतिक रंजिश के चलते जानबूझकर गाड़ी चढ़ाई है। इसी आधार पर परिजन हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सूचना पर कछौना, सुरसा, बघौली और संडीला थानों की पुलिस के साथ सीओ बघौली प्रभा पटेल, सीओ सिटी अजीत चौहान और सीओ संडीला संतोष सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजन नहीं माने। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। करीब छह घंटे बाद पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक पक्ष के परिजनों और आबकारी विभाग में एडिशनल कमिश्नर गंगाराम, जो मृतक परिवार के सदस्य हैं, से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव उठाने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जेसीबी की मदद से दुर्घटना-ग्रस्त स्कॉर्पियो को हटवाया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.0
0
Report
बहराइच में संदिग्ध मौत: मुंबई से आया इडली-डोसा वेंडर, हत्या की आशंका
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में संदिग्ध मौत: मुंबई से आया इडली-डोसा वेंडर, हत्या की आशंका। रिसिया थाने के पंचपुरवा गोकुलपुर गांव निवासी शकील उर्फ भोंगल (35) पुत्र महफूजुरहमान का शव संदिग्ध हालत में मिला। परिजनों के अनुसार तीन दिन पूर्व मुंबई से आया था; वहाँ इडली डोसा के स्टाल चलाता था। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है और हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।0
0
Report
बहराइच में दवा लेने के दौरान अधेड़ पर घोड़े का हमला, मौत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. दवा लेने जा रहे अधेड़ को घोड़े ने बुरी तरह नोंचा,हुई मौत, ख़बर बहराइच से है,जहां थाना मोतीपुर क्षेत्र में दवा लेने जा रहे एक 48 वर्षीय फेकू नाम के अधेड़ व्यक्ति पर अचानक घोड़े ने हमला कर दिया, हमलावर घोड़े ने मृतक के बदन पर कई जगह बुरी तरह नोंच लिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,आनन फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भादा पुरवा गांव निवासी फेंकू के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि घोड़े के हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परतावल क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम पर्व
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल सहित विभिन्न ग्रामसभाओं में मुहर्रम का पर्व शुक्रवार को गंगा-जमुनी तहज़ीब, भाईचारे और आपसी सौहार्द के वातावरण में पारंपरिक ढंग से शांतिपूर्वक मनाया गया। पूरे क्षेत्र में प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस प्रशासन पूरे समय मुस्तैदी के साथ तैनात रहा और शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी बनाए रखी। मुहर्रम के अवसर पर पिपरिया, कोटवा, सिरसिया मलमलिया, धरमौली तथा नगर पंचायत परतावल के पुरानी बाजार, छातीराम, परसा बुजुर्ग, इमिलिया, कुर्मी टोला, देवीपुर और लखरईया टोला सहित विभिन्न स्थानों पर ताजियादारों एवं पायकों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ ताजिया जुलूस निकाला। इस दौरान क्षेत्र में गंगा-जमुनी संस्कृति और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। वहीं, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग के हल्का लाइनमैन कृपाल एवं अवधेश यादव अपनी टीम के साथ सक्रिय रहे। मुहर्रम के जुलूसों के दौरान भीड़ को व्यवस्थित एवं नियंत्रित करने के लिए परतावल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय, उपनिरीक्षक शुभम चौबे, हेड कांस्टेबल देवेंद्र प्रताप सिंह, समीउल्लाह खान, वीरेंद्र यादव, कांस्टेबल विकास यादव, कवीन्द्र कुमार, प्रमोद यादव, संतोष प्रजापति, राजू यादव, विनय कुमार तथा दिलीप रावत सहित पुलिस बल पूरी तत्परता के साथ तैनात रहा। पुलिस की सतर्कता एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल वातावरण में संपन्न हुआ। ताजियादारों में वार्ड नंबर 6 के सभासद प्रतिनिधि साहेब राय, पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, मुस्ताक अंसारी, जावेद अली, मैनुद्दीन अंसारी, शाहआलम उर्फ झल्लू, मोहम्मद फैज अंसारी, कमालुद्दीन खान, शम्स तबरेज़ तथा निजामुद्दीन इदरीशी सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।0
0
Report
भोपाल के ऐशबाग में बंद घर से दंपति के शव मिलने से सनसनी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल: थाना ऐशबाग के सुदामा नगर में बंद घर से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी मृतक दंपति की उम्र लगभग 50 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था। किराएदार जब किराया देने पहुंचे, तब घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।0
0
Report
मधुबनी में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में युवक मौत, ग्रामीणों ने NH जाम किया
Madhubani, Bihar:मधुबनी में तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की ठोकर से युवक की मौत, घटना रहिका थाना के टुन्नी मिश्र टोला की है। युवक सड़क किनारे जा रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया ,गंभीर रूप से जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जगतपुर के टुन्नी मिश्र टोला निवासी रौशन मिश्रा के तौर पर हुई है। युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच सड़क जाम कर हंगामा किया। घटना में बाइक सवार युवक भी जख्मी हो गया है जिसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों की माने तो युवक नशे की हालत में तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था और युवक को कुचल दिया। बहरहाल युवक की मौत से गांव में मातम छा गया है। परिवार का इकलौता सहारा के चले जाने से माता पिता सहित परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
मीरजापुर में 439 किलोग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; 2.2 करोड़ रुपये कीमत का ड्रग्स बरामद
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में मड़िहान थाना पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने करीब 2.2 करोड़ रुपये कीमत का 439 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। एक अंतरजनपदीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया जो गुना मध्य प्रदेश का निवासी हैं। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक कंटेनर को सीज किया गया। पुलिस के अनुसार, 25 जून की रात मुखबिर की सूचना पर मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा-काशोपुर तिराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक कंटेनर यूपी 72 एटी 5969 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखा गया 4 कुंतल 39 गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमरजीत यादव उर्फ पहलवान 55 वर्ष निवासी जबरेला, थाना हरपुर बुदहट, जनपद गोरखपुर हैं, जिसका वर्तमान पता महुआपुर नरोनी, रुठियाई, जिला गुना, मध्य प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 1,030 रुपये नकद भी बरामद किए। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह ओडिशा के रायगढ़ा से ट्रक कंटेनर में गांजा छिपाकर प्रयागराज और आसपास के जिलों में सप्लाई करने जा रहा था। गांजा बेचकर मिलने वाले धन से वह भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाता था। इस मामले में थाना मड़िहान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर कानूनी कार्रवाई की गई।0
0
Report
Batala के गैंगस्टर गुर्गों के खिलाफ पुलिस ने पांच गिरफ्तार, एक एनकाउंटर
Batala, Punjab:Batala और उसके आसपास के इलाकों में लगातार गोलीबारी कर रहे विदेशी गैंगस्टर के गुर्गों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करी। पिछले दिनों दो गैंगस्टर के गुरुग्राम पकड़े गए थे और एक का एनकाउंटर हुआ था। आज पुलिस ने पांचों में से तीन को और गिरफ्तार किया; अब तक कुल पांच लोग गिरफ्त में आ चुके हैं। इन लोगों के बीच धारीवाला थिंड के नहर near एक व्यक्ति को रिकोवरी के लिए लाया गया और रिकोवरी के दौरान जब पुलिस ने हथियार पुलिस को दिखाने को कहे, तो गोलीबारी शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर की लात में लगी चोट के बारे में ASI/SSP Mehtab Singh ने जानकारी दी कि दो लोग पहले गिरफ्त में आ चुके थे और एक का एनकाउंटर हुआ था। आज गिरफ्तार तीनों विदेशी गैंगस्टर के सहयोगी थे; कुछ ने फरूतीयां मांगी थीं और कुछ के पास भी थे। घायल को अस्पताल दाखिल करवा दिया गया है और आगे की जांच जारी है।0
0
Report
सीतामढ़ी में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में मारपीट, पुलिस मौके पर नहीं
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मार पीट की घटना हुई है । इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे भी चले है जिसमे कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। परिहार प्रखंड के महुआवा और महादेवपट्टी गांव का ताजिया जब जगदर गांव में रेैन पर पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच ताजिया आगे बढ़ाने को लेकर झड़प हो गई और दोनों पक्षों के बीच तकरीबन आधे घंटे तक मार पीट की घटना होती रही । लोग एक दूसरे को दौड़ा दौड़ा कर लाठी डंडे से पीटते नजर आए। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया ।0
0
Report
Advertisement
RP Singh के बयान के बावजूद राम मंदिर और UCC पर बहस तेज
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RP SINGH (BJP) ON RAHUL GANDHI 2 YEARS AS LOP / MAMTA BANERJEE STATEMENT/ UCC/ ADHIR RANJAN AND MAHUA MOITRA AIN UCC/ AKHILESH YADAV ON RAM MANDIR/ HUZUR SAHIB ISSUE दिल्ली: हुज़ूर साहिब एक्ट पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, "महाराष्ट्र सरकार ने हमारे साथ ड्राफ़्ट कॉपी शेयर की थी। आज हमारी बातचीत के दौरान, श्री भवनकुले ने बताया कि यह डॉक्यूमेंट अभी सिर्फ़ एक ड्राफ़्ट है। मैंने उनकी और हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री केवल सिंह ढिल्लों की बातचीत भी करवाई, जिन्होंने साफ़ तौर पर सुझाव दिया कि इस पर और व्यापक बातचीत होनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि तख्त हुज़ूर साहिब के जत्थेदार और अन्य संबंधित संगठनों से सलाह-मशविरा करने के बाद ही एक्ट को अंतिम रूप देना बेहतर होगा, क्योंकि ऐसी व्यापक बातचीत फ़ायदेमंद रहेगी। इस बात को मानते हुए, वे एक कमिटी बनाने पर सहमत हुए। उन्होंने कहा कि कमिटी की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले पर फिर से विचार किया जाएगा, ताकि संबंधित लोग कमिटी के सामने अपनी राय रख सकें। हमारे सुझावों को मानने के लिए हम सीएम देवेंद्र फडणवीस और श्री भवनकुले के आभारी हैं..."0
0
Report
बालाघाट में आकाशीय बिजली से तीन की मौत, छह घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट– आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत...वही 6 लोग गंभीर रूप से घायल..\n\nबैहर थाना अंतर्गत आने वाले कोहका भीमोरी तालाब के पास की घटना...\n\nकुछ तालाब में मछली पकड़ने तो कुछ लोग गए थे घूमने....\n\nअचानक से बिगड़ा मौसम तेज हवा तूफान के साथ हुई बारिश...\n\nबारिश से बचने सभी वन विभाग के वाच टावर के पास खड़े थे...\n\nघायलों में 2 लोग लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर किया गया...\n\nमरने वालों में 2 कोहका के और 1 भीमोरी का रहने वाला है...0
0
Report
राम मंदिर दान के दुरुपयोग पर धर्मगुरु ने कहा ईश्वर देगा दंड
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -इंडोनेशिया के जकार्ता मे बाबा बागेश्वर में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का संबोधित करते हुये अयोध्या मे राममंदिर के दान चोरी पर कहा , उन्होंने धार्मिक स्थलों पर दान की पवित्रता बनाए रखने की बात कही,धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि राम मंदिर राष्ट्र का मंदिर है। जो भी वहां के दान का दुरुपयोग करेगा, उसे ईश्वर दंड देगा। जैसे सीता जी का हरण करने पर रावण का कुल नष्ट हुआ था।,उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों में श्रद्धा से दिया गया दान समाज के कल्याण के लिए होता है। कथा के दौरान उन्होंने दान की पारदर्शिता पर जोर दिया।0
0
Report
Advertisement
