284003
झांसी फ्लाईओवर पर गाड़ी और स्कूटी की हुए जोरदार टक्कर
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर एक गाड़ी ने स्कूटी सवार निशा महिला और उसके साथ बैठे बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार्रवाई शुरू कर दी। आपको बता दें कि जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र होटल हाईवे के ओवर ब्रिज पर महिला अपने बच्चे के साथ ऊपर से होते हुए जा रही थी तभी अचानक विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी में लूट की योजना बनाते चार गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - लूट की योजना बना रहे 4 अभियुक्तों को अमेठी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, चक्रव्यूह ऑपरेशन के तहत चेकिंग अभियान के दौरान अमेठी कोतवाली पुलिस ने अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 2 अवैध तमंचा व कारतूस के साथ लोहे की पाइप कि बरामद, कार सवार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,0
0
Report
SC judges to inspect NTA office to review system; task force report sought within two weeks
Noida, Uttar Pradesh:NEET पेपर लीक: NTA का सिस्टम देखने खुद ऑफिस जाएंगे सुप्रीम कोर्ट के जज!, 2 हफ्ते में मांगी टास्क फोर्स की रिपोर्ट NEET पेपर लीक जैसी घटना दोबारा न हो और लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर न लगे, इसे सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के जज NTA के दफ्तर जाकर मुआयना कर सकते हैं। दरअसल, जज खुद NTA के ऑफिस जाकर देखना चाहते हैं कि वहां सिस्टम वास्तव में कैसे काम कर रहा है।परीक्षा में सुधार को लेकर सरकार और NTA की ओर से जो दावे किए जा रहे हैं, उन पर व्यवहारिक स्तर पर अमल हो रहा है या नहीं, कोर्ट इसे देखना चाहता है। आज खुद बेंच की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा ने कोर्ट में इसकी जानकारी दी। जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि वह और उनके साथी जज NTA मुख्यालय जाकर मुआयना करेंगे। उन्होंने कहा कि वे देखेंगे कि वाकई सिस्टम काम कर रहा है या नहीं और वहां जरूरी मैनपावर मौजूद है या नहीं। NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई करते हुए की। आज जैसे ही जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच के सामने सुनवाई शुरू हुई, केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि इंफोसिस के सह-संस्थापक रहे नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक नई हाई पावर्ड टास्क फोर्स बनाई गई है। इस टास्क फोर्स ने डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली कमेटी के साथ भी विस्तार से चर्चा की है। तुषार मेहता ने कोर्ट से सितंबर के अंत तक का समय मांगा, ताकि टास्क फोर्स की रिपोर्ट के बारे में हलफनामा दाखिल किया जा सके। इस पर जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि टास्क फोर्स में शामिल केंद्र सरकार के जॉइंट सेक्रेटरी हलफनामा दाखिल कर बताएं कि कमेटी ने अब तक क्या सुझाव दिए हैं और उन पर कितनी प्रगति हुई है ‘सिर्फ सिफारिश नहीं, जमीन पर अमल जरूरी’ जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि NTA को एक मजबूत और स्थायी संस्था बनाने के लिए सिर्फ सिफारिशें बनाना ही जरूरी नहीं है, बल्कि उन सिफारिशों को वास्तव में लागू करना भी जरूरी है। जस्टिस नरसिम्हा ने यह भी कहा कि NTA के पास केवल स्थायी ऑफिस होना पर्याप्त नहीं है। NTA में कम से कम आधे कर्मचारी स्थायी होने चाहिए। सभी कर्मचारी दूसरे विभागों से प्रतिनियुक्ति पर नहीं होने चाहिए NTA की पुरानी व्यवस्था में हो रहा बदलाव शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दिए गए हलफनामे में बताया गया है कि NTA अपनी पुरानी व्यवस्था में बदलाव कर रहा है।पहले अलग-अलग परीक्षाओं के लिए अलग-अलग यूनिट के जरिए काम किया जाता था। अब NTA काम के अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से विशेष टीमों वाली व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। इसका मकसद यह है कि NTA के हर जरूरी काम के लिए विशेषज्ञ मौजूद रहें और परीक्षा से जुड़ी पूरी व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला जा सके। इसके लिए NTA सुरक्षा, मानव संसाधन और अनुसंधान एवं विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेषज्ञों की भर्ती कर रहा है। IAS, IPS समेत कई सेवाओं के अधिकारी NTA में शामिल हलफनामे में बताया गया है कि NTA के वरिष्ठ नेतृत्व में IAS, IPS और भारतीय सांख्यिकी सेवा जैसी सेवाओं के अधिकारियों को शामिल किया गया है。 इसका मकसद अलग-अलग क्षेत्रों के अनुभव और विशेषज्ञता को एक साथ लाना है, ताकि NTA की कार्यप्रणाली को और मजबूत किया जा सके。 Minto Road पर NTA का सुरक्षित परिसर NTA के गोपनीय और संवेदनशील काम से जुड़े कार्यालयों को मिंटो रोड, नई दिल्ली स्थित 55,520 वर्ग फुट के एक अलग सरकारी परिसर में स्थानांतरित किया गया है।इस परिसर की सुरक्षा के लिए 39 CISF जवान तैनात किए गए हैं। वहां एक्स-रे जांच जैसी सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद है。 NTA को वेबसाइट पर हलफनामा अपलोड करने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने NTA को निर्देश दिया कि वह अपना यह हलफनामा अपनी वेबसाइट पर अपलोड करे, ताकि परीक्षा से जुड़े छात्र, अभिभावक और दूसरे संबंधित लोग NTA की प्रगति को देख सकें।0
0
Report
डगरई टोल प्लाजा के पास मारपीट का वीडियो वायरल; महिला हाथ में लाठी
Datia, Madhya Pradesh:डगरई टोल प्लाजा के पास मारपीट का वीडियो वायरल, महिला के हाथ में दिखी लाठी दतिया के झांसी रोड स्थित डगरई टोल प्लाजा के आसपास सड़क किनारे संचालित दुकानों को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। यहां एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला हाथ में लाठी लेकर दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक ठंडी सड़क निवासी संजय कुशवाह के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। वीडियो में एक महिला सहित कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद चिरूला थाना पुलिस ने मामले में एक नामजद आरोपी दीपक पाल सहित पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का पक्ष पुलिस के अनुसार डगरई टोल प्लाजा के आसपास सड़क किनारे कई लोगों द्वारा अवैध रूप से दुकानें संचालित किए जाने की शिकायतें मिलती रही हैं। पुलिस का कहना है कि इन स्थानों पर आपराधिक गतिविधियों की शिकायतों के आधार पर समय-समय पर कार्रवाई भी की जाती है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
आयुर्वेद को राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति दर्जा: विश्व आयुर्वेद परिषद की मांग तेज
Vidisha, Madhya Pradesh:आयुर्वेद को राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति का दर्जा. आयुर्वेद को भारत की मूल राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति घोषित करने की मांग को लेकर विश्व आयुर्वेद परिषद ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने आयुर्वेद चिकित्सा व्यवस्था को आधुनिक तकनीकी संसाधनों से मजबूत करने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर उच्च चिकित्सा संस्थानों तक सुविधाओं के विस्तार की मांग की है. विश्व आयुर्वेद परिषद के पदाधिकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने आयुर्वेद को भारत की मूल राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति का दर्जा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। परिषद का कहना है कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति होने के साथ-साथ जीवन जीने का विज्ञान भी है. परिषद ने ज्ञापन में कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में लगातार अनुसंधान और साक्ष्य आधारित चिकित्सा पद्धति के रूप में इसे विकसित करने के प्रयास हो रहे हैं। कोरोना काल के दौरान भी आयुर्वेद की उपयोगिता को लेकर देश और दुनिया में काम हुआ। परिषद ने मांग की कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर उच्च चिकित्सा संस्थानों तक आयुर्वेद के लिए पर्याप्त तकनीकी संसाधन, अधोसंरचना और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।0
0
Report
Muzaffarpur के किराये के कमरे में मजदूर की मौत, पत्नी-बच्चे लापता
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के चाणक्यपुरी रोड नंबर 6 स्थित किराये के कमरे में मजदूर उपेंद्र पासवान की संदिग्ध मौत के मामले में दूधवाले ने कमरे के दरवाजे परपहली बार आवाज दी तो अंदर बेड के नीचे लाश मिली। मृतक 35 वर्षीय थे और मीनापुर के राघोपुर गाँव के निवासी थे; वे पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए पर रहते थे, जो घटना के समय घर से गायब हैं। मकान मालिक के अनुसार उपेंद्र ने लगभग दो महीने पहले 1800 रुपये मासिक किराए पर कमरा लिया था। घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि मौत के कारण सामने आ सकें। पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल भेज दिया गया है, तथा पत्नी और बच्चों की तलाश जारी है।0
0
Report
आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितताओं के खिलाफ SDM को ज्ञापन; CDPO पर कार्रवाई की मांग
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) आंगनबाड़ी केंद्रों पर हो रही अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर CDPO के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। एसडीएम बलबीर सिंह चौधरी ने आंगनबाड़ी केंद्र के जांच के दिए निर्देश। ग्रामीण अनिल ने CDPO नागेश गुप्ता पर लगाएं अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप। पीड़ित अनिल ने जिला कलेक्टर को की शिकायत, फागी के मैंदवास में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय का हैं मामला। शिकायतकर्ता और CDPO नागेश गुप्ता के बीच हुई तीखी बहस। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत दिए जाने वाले सेनेटरी नेपकिन वितरण नहीं किया जाता है। आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने आने वाले बच्चों को पोषाहार नहीं दिया जा रहा है। जिला कलेक्टर को शिकायत कर CDPO नागेश गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
सरदारशहर सभापति चुनाव में भाजपा फेल, पांच उम्मीदवार मैदान में
Churu, Rajasthan:सरदारशहर में भाजपा का ‘सहमति फॉर्मूला’ फेल! बागियों ने नहीं वापस लिए नामांकन, सभापति की कुर्सी पर अब पांच दावेदार सरदारशहर नगरपरिषद सभापति चुनाव को लेकर सरदारशहर की सियासत में शुक्रवार को बड़ा ट्विस्ट सामने आया। नामांकन वापसी के आखिरी दिन तक भाजपा के भीतर चल रही खींचतान और गुटबाजी खत्म नहीं हो सकी। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाली सरला सिद्ध और डिंपल राजपूत ने अपने नामांकन वापस नहीं लिए। वहीं निर्दलीय पार्षद आईना चायल ने भी अपना नामांकन बरकरार रखा है। ऐसे में सभापति पद के लिए अब कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। सभापति पद के लिए भाजपा की ओर से अनीता वर्मा, कांग्रेस की ओर से मोनिका सैनी तथा भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सारला सिद्ध, डिंपल राजपूत और निर्दलीय पार्षद आईना चायल मैदान में हैं। 16 सितंबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल पांच नामांकन सामने आए थे और 18 सितंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सभी पांच प्रत्याशी मैदान में बने हुए हैं। सरदारशहर नगर परिषद के 55 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा के 25, कांग्रेस के 22 और निर्दलीय 8 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के खेमे में छह निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा खेमे के पास अपने समर्थक पार्षदों को एकजुट रखने की चुनौती बनी हुई है। भाजपा की ओर से सभापति पद के लिए अनीता वर्मा का नामांकन दाखिल होने के बाद भी पार्टी के सभी दावेदारों और गुटों के बीच सहमति नहीं बन सकी। प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ बातचीत के बावजूद स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं निकलने की बात सामने आई है。 सभापति चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित पार्षदों की दो अलग-अलग जगहों पर बाड़ेबंदी किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी चुनाव में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा के बागी पार्षदों के नामांकन वापस नहीं लेने से चुनावी गणित और अधिक बहुकोणीय हो गया है। चुनाव परिणाम में भाजपा सबसे अधिक 25 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई थी, लेकिन सभापति चुनाव के लिए अब भाजपा के सामने अपने समर्थक पार्षदों को एकजुट रखने और निर्दलीय समर्थन को कायम रखने की चुनौती है。 एसडीएम महिपाल सिंह राजावत ने बताया कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर सभापति पद के लिए एक भी नामांकन वापस नहीं हुआ है। इस तरह अब पांचों प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अब सभी की नजरें 21 सितंबर पर टिक गई हैं, जब नगर परिषद सभापति पद के लिए मतदान होगा। पांच प्रत्याशी के मैदान में बने रहने के बाद सरदारशहर की राजनीति में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका और भाजपा के भीतर बनी स्थिति चुनाव के नतीजे को लेकर चर्चा का प्रमुख केंद्र बन गई है। अब सवाल यही है—25 पार्षदों वाली भाजपा अपने समर्थक पार्षदों को एकजुट रख पाएगी या बागी प्रत्याशियों के मैदान में डटे रहने से सभापति चुनाव का पूरा गणित बदल जाएगा? बाइट- महिपाल सिंह राजावत, एसडीएम, सरदारशहर0
0
Report
mandla में patvariyon ने SDM के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, अनिश्चितकालीन हड़ताल का संकेत
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में पटवारियों ने एसडीएम ( आईएएस) शैलेन्द्र चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पटवारियों ने एसडीएम पर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई, प्रताड़ित करने और सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पटवारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई और निलंबित पटवारी की बहाली की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर पटवारियों ने कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। मंडला में प्रशासनिक अधिकारी और पटवारियों के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। जिले के पटवारियों ने एसडीएम शैलेन्द्र चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारियों का आरोप है कि एसडीएम द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता है। पटवारियों ने आमानाला में पदस्थ एक पटवारी को मनमाने तरीके से निलंबित किए जाने का भी आरोप लगाया है। इसी को लेकर पटवारियों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर निलंबित पटवारी को तत्काल बहाल करने और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पटवारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। हालांकि, इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जिला कलेक्टर अवकाश पर हैं, जिसके चलते प्रशासन ने ज्ञापन पर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है।0
0
Report
राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष: भाजपा की रेखा देवी बनाम निर्दलीय राजकुमार सैनी
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी धर्मचंद सैनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए अब भाजपा की रेखा देवी और निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार सैनी के बीच सीधा मुकाबला होगा। खास बात यह है कि राजकुमार सैनी वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी से होगा। राजगढ़ नगरपालिका के बोर्ड गठन में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है। 40 वार्डों वाली नगरपालिका में हुए चुनाव में 31 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं, जबकि भाजपा के 6 और कांग्रेस के 3 पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ ही बोर्ड गठन को लेकर भी निर्दलीय पार्षदों पर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं। रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापसी का शुक्रवार को अंतिम दिन था। इस दौरान धर्मचंद सैनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की रेखा देवी और निर्दलीय राजकुमार सैनी चुनाव मैदान में हैं। दोपहर 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार 21 सितंबर को राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया होगी। इसके लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद ही राजगढ़ नगरपालिका में बोर्ड गठन की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी。0
0
Report
Advertisement
खेतड़ी नगरपालिका में भाजपा निर्विरोध जीत, गीता देवी चेयरमैन
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं झुंझुनूं में भाजपा का 'शुभारंभ', खेतड़ी से खुला खाता खेतड़ी में भाजपा की गीता देवी निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित नाम वापसी के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने की अधिकारिक तौर पर घोषणा समर्थकों ने निकाला विजयी जुलूस, जगह—जगह हुआ स्वागत एनवक्त पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होकर गीता बनी चेयरमैन गीता देवी बोलीं—खेतड़ी के विकास कार्यों को पूरी निष्ठा से पूरा करूंगी निकाय चुनावों को लेकर झुंझुनूं में भाजपा का शुभारंभ हो गया है। खेतड़ी नगरपालिका का चेयरमैन निर्विरोध निर्वाचित करवाकर भाजपा ने अपना खाता खोल लिया है। साथ ही चेयरमैन के चुनावों को लेकर शुभ आरंभ भी कर लिया है। आज नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद खेतड़ी नगरपालिका चेयरमैन चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सुनिल चौहान ने भाजपा की प्रत्याशी गीता सैनी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की और पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा गया। आरओ सुनील कुमार ने बताया कि नगर पालिका खेतड़ी के आम चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी गीता देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। आज नाम वापसी के अंतिम दिन नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद उन्हें अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया और निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। नवनिर्वाचित चेयरमैन गीता देवी ने कहा कि वह खेतड़ी के विकास कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में विकास से जुड़ी जो कमियां रह गई हैं, उन्हें पूरा कराने पर उनका विशेष ध्यान रहेगा।गीता देवी ने पेयजल, सड़क व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शहरवासियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए वह लगातार प्रयास करेंगी। उन्होंने विधायक और सरकार के सहयोग से खेतड़ी में विकास कार्यों को गति देने की बात भी कही। निर्वाचन के बाद गीता सैनी के समर्थकों ने मुख्य मार्गों से विजयी जुलूस निकाला। आपको बता दें कि गीता सैनी ने नामांकन के आखिरी दिन एनवक्त पर कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा से अपनी उम्मीदवार पेश की थी। बाइट 01 : सुनील कुमार, रिटर्निंग अधिकारी, खेतड़ी बाइट 02 : गीता देवी, नवनिर्वाचित चेयरमैन खेतड़ी0
0
Report
Fatehpur की मिर्च मंडी में खरीद-रख नहीं, किसानों में भारी आक्रोश
Fatehpur, Uttar Pradesh:मिर्ची की खरीदारी न होने से किसानों का फूटा गुस्सा चार दिन से मिर्ची की खरीददारी न होने पर किसानों ने बयां किया अपना दर्द खरीदारी न होने पर किसानों की सैकड़ों कुंतल मिर्ची सड़कर हुई बेकार सडी़ मिर्ची बेकार होने से किसानों को लगा लाखों चूना गेटपास न बनने से व्यापारियों ने किसानों की मिर्ची लेने से किया इंकार 40 वर्षों से मदरी में लग रही मिर्ची मंडी पर खरीददारी न होने से किसानों में आक्रोश अमौली विकासखंड के मदरी मिर्ची मंडी का मामला0
0
Report
कंचन ज्वेलर्स डकैती: सोनभद्र पुलिस ने बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र पुलिस ने मध्य प्रदेश के जयंत, सिंगरौली स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती का पर्दाफाश करते हुए एक बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। डकैती के दौरान बदमाशों ने दुकान संचालक और मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर सोने-चाँदी के आभूषण और नकदी लूट ली थी। वारदात के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी सोनभद्र पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोनभद्र पुलिस की टीमों ने सीमावर्ती इलाके में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की थी। इसी दौरान अनपरा थाना क्षेत्र के बेलवादह पिकनिक स्पॉट मोड़, डी-प्लॉट रोड और डिबुलगंज इलाके में पुलिस टीम ने अपाचे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने रुकने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रौशन कुमार के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी राहुल स्वीपर मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध .32 बोर पिस्टल, दो कारतूस, सोने के आभूषण, मोबाइल फोन, 50 हजार रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती में शामिल होने और लूटे गए माल में से हिस्सा मिलने की बात बताई है। बरामद सोने के आभूषणों पर कंचन ज्वेलर्स के टैग भी मिले हैं। इस कार्रवाई में अनपरा थाना पुलिस, शक्तिनगर थाना पुलिस, पिपरी थाना पुलिस और एसओजी सोनभद्र की टीमों शामिल रहीं। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सोनभद्र, झारखंड और मध्य प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार आरोपी और डकैती में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश के साथ लूटे गए बाकी माल की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
फीरोजाबाद में मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे से तीन घायल; पुलिस जांच
Firozabad, Uttar Pradesh:खूब चले लाठी डंडे ANC - यूपी के फिरोजाबाद में नारखी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक मामूली बात पर दो पक्षों में पहले खूब कहासुनी हुई फिर आपस में भिड़ गए देखते ही देखते विवाद इतना बढा की दोनों ओर से लाठी डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे इस पूरी वारदात में तीन लोगों के घायल होने की बात सुनी जा रही है पूरी वारदात की तस्वीर किसी ने कमरे में कैद कर ली जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुट गई है0
0
Report
हनुमानगढ़ के विधायक गणेशराज बंसल के खिलाफ CID नोटिस, पत्नी भी भूमिगत
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : विधायक गणेशराज बंसल और उसकी पत्नी की बढ़ी मुश्किलें, दोनों को CID-सीबी ने जारी किया नोटिस, आज शाम पाँच बजे तक जंक्शन थाने में उपस्थित होकर पक्ष रखने को लेकर नोटिस, जाँच अधिकारी CID-सीबी ASP सतपाल सिंह ने जारी किया नोटिस, इधर सूत्रो से सूचना विधायक और उसकी पत्नी हुए भूमिगत, विधायक और उसकी पत्नी समेत चार जनों पर दर्ज हुए थे दो अलग अलग मुकदमे0
0
Report
झीरम हत्याकांड: जजमेंट कॉपी से साजिश-हमले के अहम खुलासे
Jagdalpur, Chhattisgarh:झीरम हत्याकांड की जजमेंट कॉपी सामने आई, साजिश से लेकर हमले तक कई अहम खुलासे0
0
Report
Advertisement
