icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Eshan KhanEshan KhanFollow12 Jun 2024, 12:18 pm

झांसी में डिवाइडर पर अवैध अतिक्रमण से रोजाना जाम, पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Jhansi, Uttar Pradesh:

झांसी में कचहरी चौराहा से ईलाइट चौराहे तक सड़क के डिवाइडर पर अवैध रूप से दुकानों के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। वार्ड नंबर 55 के पार्षद सुनील नेनवानी और वार्ड नंबर 58 के पार्षद मुकेश सोनी ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि डिवाइडर पर दुकानदारों के अतिक्रमण से जाम लग जाता है और इन दुकानों को हटाया जाना चाहिए। खासकर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार के पास भी डिवाइडर पर बैठे फुटपाथ दुकानदारों के कारण जाम की समस्या हो रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

36 साल से मां को पेंशन नहीं मिली, अदालत ने भी बदली तस्वीर

Jaipur, Rajasthan:सुन लो सरकार,36 साल से मां को नहीं मिली अदालत में प्रमुख सचिव के सामने फूट फूट कर फरियादी जयपुर-पीएचईडी में पेंशन अदालत सचिव हेमंत ने की सुनी,लेकिन इस अदालत में ऐसे चौकाने वाले मामले सामने आए,जिसके बाद प्रमुख सचिव हेमंत भी दंग रह बरसों बाद रिटायर्ड होने पर भी पीएचईडी के कर्मचारियों,इंजीनियर्स को पेंशन तक नहीं कैसे 36 साल से मां को नहीं मिली पेंशन- सुन लो सरकार,36 साल से मां को नहीं मिली जलदाय मुख्यालय में दोपहर को अदालत सचिव हेमंत के कुर्सी संभालते ही अदालत की कार्रवाई शुरू ने अपना अपना दुख दर्द से आए राजेश वर्मा भी फरियादी में से एक अपने पिता की पेंशन के लिए अदालत में hाजिरी में सुनवाई के दौरान वे बोले कि अब तो सरकार की पेंशन अदालत से आखिरी उम्मीद 1990 पिता श्याम सुंदर वर्मा की हो गई थी,उस समय उनके पिता श्याम सुंदर वर्मा मैकेनिकल के पद कार्यरत के 36 साल बाद भी पेंशन नहीं से लगाते लगाते राजेश वर्मा प्रमुख सचिव हेमंत के सामने फूट फूट कर बोले कि पिता की पेंशन के लिए मां को लेकर दर-दर भटक रहा पूरी टूट चुकी पेंशन अदालत से आखिरी आस है,ये अदालत पेंशन नहीं दिलवा पाई तो साहब पिता की पेंशन मां को कभी नहीं मिल पता नहीं ऐसे कितने केस होंगे? फरियादियों का दर्द सुनने के बाद प्रमुख सचिव हेमंत ने चीफ इंजीनियर प्रशासन मुकेश बंसल से रिपोर्ट बताया कि विभाग में ऐसे पुराने 9 मामले ने कहा कि ये तो विभाग के पास आए हुए मामले नहीं ऐसे कितने केस होंगे? इनकी सबकी रिपोर्ट तैयार करो,ताकि पात्रों पेंशन का लाभ मिल अदालत के एक महीने बाद बकाया पेंशन प्रकरणों के निस्तारण किया रिपोर्ट पेंशन विभाग को भेजी विभाग में स्वीकृत पदों की संख्या 35532 है,जिसमें से प्रतिवर्ष 1100 कार्मिक सेवानिवृत्त होते पेंशन स्वीकृत कर जारी करवाए जाते के पेंशनर्स राज्य के कुल पेंशनर्स के 5 प्रतिशत फाइलों उलझी पेंशन- राजेश वर्मा जैसे कई फरियादी सालो से दर दर की ठोकरें खा रही सिस्टम में पेंशन की उलझ कर रह गई एक विभाग रिपोर्ट भेजता नहीं और पेंशन विभाग तक मामला पहुंचता नहीं,जिस कारण सालों से परिवार पेंशन की के लिए सरकारी विभागों से लेकर अदालत तक चक्कर ही काटता रहता समस्या की आखिरी उम्मीद पेंशन अदालत से ही
0
0
Report
Advertisement

दिया कुमारी को आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार मिले; नागौर के लाड़नूं में तेरापंथ अधिवेशन

Jaipur, Rajasthan:सामाजिक उत्थान और बालिका शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से सम्मानित लाड़नूं। नागौर जिले के लाड़नूं स्थित जैन विश्व भारती में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के 51वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की। इस अवसर पर सामाजिक उत्थान, बालिका शिक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया कुमारी को आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में देशभर से पहुंचीं तेरापंथ महिला मंडल की सदस्यों ने उनका स्वागत किया और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। अधिवेशन के दौरान पूरे परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में तेरापंथ समाज से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्याएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0
0
Report

बालेसर भाजपा बोर्ड ने पदभार ग्रहण किया; भावुक पल सभी को प्रेरित

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर नगरपालिका चुनाव में जीत के बाद नव-निर्वाचित भाजपा बोर्ड ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में अध्यक्ष निरमा सांखला और उपाध्यक्ष रूपसिंह इंदा ने शुभ मुहूर्त में अपना पदभार ग्रहण किया। इस भव्य समारोह में एक बेहद भावुक और संस्कारी पल भी देखने को मिला, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है। पूजा-अर्चना के साथ शुरुआत: पदभार ग्रहण समारोह मां शारदे और मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आशीर्वाद लेने के साथ हुई। इसके बाद पदभार ग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई। चेयरमैन ने ससुर को कुर्सी पर बैठाकर जीता दिल: बालेसर की नवनिर्वाचित चेयरमैन निरमा सांखला के कार्यभार संभालने की बारी आई, तो उन्होंने विधायक राठौड़ से हाथ जोड़कर विनम्रतापूर्वक आग्रह किया कि मेरी इच्छा है कि इस कुर्सी पर सबसे पहले मेरे पिताजी (ससुर) बैठें। विधायक राठौड़ ने उनकी इस भावनात्मक इच्छा का सम्मान करते हुए उनके ससुर जुगराज सांखला को कुछ पल के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। जुगराज सांखला ने कुर्सी पर बैठकर सभी कार्यकर्ताओं का इस ऐतिहासिक जीत के लिए आभार व्यक्त किया और फिर अपनी पुत्रवधू के लिए कुर्सी छोड़ दी। ईओ ने सौंपा कार्यभार, दी गई बधाइयां: इसके पश्चात, चेयरमैन निरमा सांखला ने कुर्सी पर विराजमान होकर अधिशासी अधिकारी (ईओ) अविनाश शर्मा से विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। शेरगढ़ विधायक राठौड़ ने नवनिर्वाचित चेयरमैन को शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। समारोह में मौजूद सभी नवनिर्वाचित पार्षदों ने भी चेयरमन को पुष्प माला पहनाकर बधाई दी। इसी कड़ी में, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रूपसिंह इंदा को भी ईओ अविनाश शर्मा ने पदभार ग्रहण करवाया। विधायक राठौड़ ने उन्हें माला पहनाकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पदभार संभालने के बाद उपाध्यक्ष इंदा ने विधायक राठौड़, सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में आरक्षण लॉटरी से पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ, कई पद तय

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायत चुनावों को लेकर आरक्षण की तस्वीर अब साफ हो गई है। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू, एडीएम प्रशासन दिनेश धाकड़ और एडीएम रावतभाटा राजलक्ष्मी गहलोत की मौजूदगी में बच्चों के हाथों लॉटरी निकाली गई। जिले में जिला प्रमुख पद पहले ही अनारक्षित महिला के लिए तय हो चुका है। परिसीमन के बाद 35 जिला परिषद सदस्य, 11 पंचायत समिति प्रधान और 199 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। इसके साथ ही 359 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 3159 वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। अब सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉट्री गुरुवार को होगी।
0
0
Report

जोधपुर जेल से ट्रैक्टर चोर देवाराम देवासी अस्पताल से फरार

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद ट्रैक्टर चोरी के आरोपी देवाराम देवासी को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया था। यहां से वह रात करीब 2:15 बजे फरार हो गया। घटना के बाद सरदारपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देवाराम देवासी को बुधवार शाम करीब 6 बजे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया था। रात करीब 2:15 बजे वह अस्पताल से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। सुबह करीब 6 बजे सरदारपुरा थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई। पुलिस के अनुसार देवाराम के खिलाफ प्रतापनगर और सूरसागर थाने में भी मामले दर्ज हैं। फरार बंदी की तलाश के लिए पुलिस ने टीम गठित की है। अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर फरार बंदी की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

खरगोन के गोगावाँ में अवैध हथियार तस्करी: पुलिस ने पांच गिरफ्तार, 15 देशी पिस्टल बरामद

Khargone, Madhya Pradesh:अवैध फायर आर्म्स तस्करी के विरुद्ध खरगोन जिले की गोगावाँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही। थाना गोगावां की पुलिस टीम के द्वारा अवैध हथियार का परिवहन करते 05 आरोपी को गिरफ्तार किया। इसमें भिंड के चार एक गुजरात का युवक अवैध फायर आर्म्स खरीदने आए थे। आरोपियों को हथियारों के जखीरे के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जप्त की 15 हस्त निर्मित अवैध देशी पिस्टलें जप्त की। जप्तशुदा अवैध हथियारों की कुल कीमत लगभग 2 लाख 25 हजार रुपये। गिरफ्तार-शुदा आरोपियों पर पूर्व से दर्ज है आपराधिक प्रकरण। ग्राम घुघड़ियाखेडी में गोगावां फाटे पर पुलिस की कार्यवाही। आरोपियों द्वारा बताया गया यह अवैध हथियार उन्होंने खरगोन जिले के सिगनूर गांव से खरीदे थे। पुलिस उस अवैध हथियार तैयार कर बेचने वाले की तलाश में भी जुटी। एएसपी बिट्टू सहगल ने पुलिस कंट्रोल रूम खरगोन में खुलासा करते हुए बताया। ग्राम घुघड़ियाखेडी में मुखबिर के बताए अनुसार हुलिये की सफेद रंग की कार का इंतजार किया गया थोड़ी देर के बाद पुलिस टीम को मुखबिर बताए अनुसार सफेद रंग की कार आती दिखाई दी जिसे तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोका। रोकी गई कार को चेक करने पर उसमें 05 व्यक्ति बैठे मिले जिनसे उनका नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम जिला भिण्ड के रहने वाले विष्णु, लवकुश, शेलेन्द्र उर्फ गोलु, रामगोपाल उर्फ बिहारी एवं गुजरात के रहने वाला रोहित उर्फ बाबु का होना बताया। पुलिस टीम के द्वारा上述 पाँचों व्यक्तियों एवं कार की तलाशी लेने पुलिस टीम को कुल 15 हस्त निर्मित अवैध देशी प pistलें मिली जिसे रखने के संबंध में लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर कोई लाइसेंस या दस्तावेज़ नहीं होना बताया गया। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी विष्णु, लवकुश, शेन्द्र उर्फ गोलु, रामगोपाल उर्फ बिहारी एवं रोहित उर्फ बाबु को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 अवैध देशी प pistल कीमती लगभग 2,25,000 रुपये, अवैध हथियारों के परिवहन में प्रयুক্ত मारुति कार कीमती लगभग 06 लाख रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर उनके विरुद्ध थाना गोगावां पर अपराध क्रमांक 311/26 धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026: जूनागढ़ किले के दौरे और सांस्कृतिक जुड़ाव

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर भारत-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026’ के दौरान खास तस्वीर भारतीय और अमेरिकी सैनिकों ने किया बीकानेर के ऐतिहासिक जूनागढ़ किले का दौरा सैन्य प्रशिक्षण से इतर दोनों देशों के जवानों ने जानी राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत अमेरिकी सैनिकों ने जूनागढ़ किले की भव्य वास्तुकला और बीकानेर के राजघराने के इतिहास को करीब से जाना महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में दोनों सेनाओं के बीच जारी है संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण युद्ध अभ्यास में हथियार प्रणालियों, संचार और विभिन्न सैन्य प्रक्रियाओं पर हो रहा प्रशिक्षण जूनागढ़ किले का दौरा भारत-अमेरिका सैन्य संबंधों में सांस्कृतिक जुड़ाव का नया आयाम बना
0
0
Report

राजस्व पंचायती चुनाव 2026 के आरक्षण की लॉटरी जारी; 29 वार्ड और 9 पंचायत समितियाँ स्पष्ट

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में पंचायत चुनाव 2026 के आरक्षण की निकली लॉटरी, जिला परिषद के 29 वार्डों और 9 पंचायत समितियों की स्थिति साफ राजसमंद जिले में आगामी पंचायत आम चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला कलक्टर द्वारा राजसमंद जिले की पंचायती राज संस्थाओं के लिए बहुप्रतीक्षित आरक्षण की स्थिति का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले की 9 पंचायत समितियों के प्रधान पदों और जिला परिषद के 29 वार्डों के लिए तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है। लॉटरी राजसमंद जिला परिषद सभागार में निकाली गई जिनमें कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, जिला कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा सहित सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वियो 01- जिले की 9 पंचायत समितियों के प्रधान पदों में खमनोर, कुम्भलगढ़ और देवगढ़ सीट सामान्य वर्ग के लिए खुली रखी गई हैं, जबकि राजसमन्द, आमेट और भीम पंचायत समितियों के प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, रेलमगरा पंचायत समिति ओबीसी, देलवाडा अनुसूचित जाति महिला और चारभुजा पंचायत समिति अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित हुई है वियो 02- जिला परिषद राजसमंद के कुल 29 वार्डों का आरक्षण भी तय कर दिया गया है। जिला परिषद के वार्ड संख्या 1, 7, 14, 16, 17, 20 और 29 सामान्य (खुला) वर्ग के लिए रखे गए हैं, जबकि वार्ड संख्या 15, 18, 19, 22, 23, 25, 27 और 28 सामान्य महिला वर्ग के वास्ते आरक्षित किए गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए वार्ड 2, 5 और 12 तथा ओबीसी महिला के लिए वार्ड 10 और 26 आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए वार्ड 3, 4 और 8 तथा एसटी महिला के लिए वार्ड 6 और 9 निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति (एससी) के वास्ते वार्ड 21 और 24 तथा एससी महिला वर्ग के लिए वार्ड 11 और 13 आरक्षित घोषित किए गए हैं
0
0
Report
Advertisement

नमो सेवा नाटक ने बालोद महाविद्यालय को प्रेरक सफर दिखाया

Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले के अग्रणी शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत "नमो सेवा: अनकही कहानियां" थीम पर एक संगीतमय नाट्य का प्रभावशाली मंचन किया गया। इस नाटक के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद तक के सफर को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। मंचन में उनके संघर्षों, कठिनाइयों पर पाई गई विजय और देश में हुए सकारात्मक बदलावों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। विद्यार्थियों ने मात्र दो दिनों की कड़ी मेहनत में इस पूरे नाटक को तैयार किया। महाविद्यालय स्तर पर मिली सराहना के बाद अब इस नाट्य मंचन को बालोद जिले के अन्य प्रमुख महाविद्यालयों में भी प्रस्तुत करने की योजना बनाई गई है।
0
0
Report

राजनांदगांव में नकली लेबल से अवैध शराब: 6 और गिरफ्तार

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में अवैध शराब के कारोबार और नकली लेबल-होलोग्राम के जरिए शराब की बॉटलिंग और पैकेजिंग करने वाले नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने अब 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। दरअसल, राजनांदगांव पुलिस ने इससे पहले भी इस गिरोह से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से बड़ी संख्या में शराब के नकली लेबल, होलोग्राम, स्टिकर और खाली शराब की बोतलें बरामद की गई थीं। पुलिस को आशंका है कि इन नकली लेबल और होलोग्राम के जरिए छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दूसरे राज्यों की शराब की भी बॉटलिंग और पैकेजिंग की जा रही थी। अब पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक बरामद सामग्री की कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस पूरे गोरखधंधे के पीछे काम कर रहे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नकली लेबल और होलोग्राम कहां तैयार किए जा रहे थे और इनका इस्तेमाल किन-किन शराब की बोतलों की पैकेजिंग में किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस अवैध शराब नेटवर्क
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top