icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Amir SohailAmir SohailFollow11 Aug 2024, 12:26 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मिथिला मखाने के वैश्विक विस्तार से किसानों में नई उम्मीद

RRRishav RaiJust now
Noida, Uttar Pradesh:मिथिला मखाना का वैश्विक बाजार में बढ़ता विस्तार हम मिथिलावासियों के लिए निश्चित ही एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।दरभंगा के किसानों से खरीदे गए GI-टैग प्राप्त मिथिला मखाना का पहला समुद्री निर्यात इस 'सुपर फूड' के उत्पादन और प्रोसेसिंग से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इससे किसानों एवं इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ाने तथा रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी। NDA की केंद्र व राज्य सरकारों की किसान हितैषी नीतियों और 'वोकल फॉर लोकल' से लेकर 'लोकल टू ग्लोबल' तक की सोच से #मखाना सहित मिथिला के कई उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान मिल रही है।
0
0
Report

SGPC अध्यक्ष धामी: शाहाबाद संस्थान मानवता के लिए संचालित, विवाद नहीं!

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के शाहबाद उपमण्डल स्तिथ शाहाबाद मीरी पीरी संस्थान में पहुंचे SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी बोले संस्थान ठीक ढंग से चले यही हमारी मंशा,जब तक अदालत से स्तिथि स्पष्ट नही होती दूसरा पक्ष भी संयम रखें, पिछली बार की तरह कोई टकराव ना हो प्रशासन हाई अलर्ट पर भारी पुलिस बल तैनात कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के शाहबाद उपमण्डल स्तिथ शाहाबाद मीरी पीरी संस्थान में पहुंचे SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी बोले संस्थान ठीक ढंग से चले यही हमारी मंशा क्योंकि यह संस्थान मानवता की सेवा के लिए चलाए जा रहा है और इसमें हरियाणा पंजाब आपसी विवाद जैसी कोई बात नहीं होनी चाहिए उन्होंने कहा कि जब तक अदालत से स्तिथि स्पष्ट नही होती दूसरा पक्ष भी संयम रखें हमने कर्मचारियों की एक महीने की तनख्वाह रिलीज कर दी है और जब तक पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट का पूर्ण फैसला नहीं आता तब तक जिस तरह से हमने सेवा की है इस तरह से हमारी सेवा निरंतर जारी रहेगी क्योंकि स्टे हमारे पक्ष में है। पिछली बार की तरह कोई टकराव ना हो इसे लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा व इस बार पिछले अनुभव से सबक लेते हुए भारी पुलिस बल तैनात दिखा मीडिया से बातचीत में हरजिंदर धामी कहा कि जब इस पर स्टे हुआ था हमने इस समय एक करोड़ 40 लाख रुपए की मीरी पीरी शाहाबाद संस्थान स्टाफ की तनख्वाह भी रिलीज कर दी थी बाकि तन्ख्वाह भी जल्द दे देंगे। हमारा भी यही प्रयास रहेगा कि कि जिस तरह से पहले हरियाणा के लोगों को मेडिकल सुविधा मिल रही थी वह निरंतर मिलती रहे और किसी प्रकार की कोई दिक्कत है परेशानी ना आए। SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि हरियाणा के लोगों मीरी पीरी में सहयोग देना चाहिए किसी झगड़े में नहीं पड़ना चाहिए। क्योंकि लोगों की भलाई के लिए अस्पताल चल रहा है。 बाईट: अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी SGPC
0
0
Report
Advertisement

प्रयागराज में पोस्टर युद्ध: जॉब दो या इस्तीफा दो नारों पर सियासत

Prayagraj, Uttar Pradesh:राहुल गांधी के दौरे से पहले संगम नगरी प्रयागराज में पोस्टर वॉर,\nजॉब दो या इस्तीफ़ा दो वाले पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने सरकार पर साधा है निशाना,\nवहीं झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के बहाने राहुल गांधी की मंशा पर सवाल उठाते हुए लगाए गए हैं पोस्टर।\nसंगम नगरी प्रयागराज में राहुल गांधी आज छात्रों संवाद करने के लिए आ रहे हैं। शाम 6 बजे केपी कॉलेज मैदान में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आगाज होगा। राहुल गांधी के आगमन को लेकर संगम नगरी में जगह जगह पोस्टर बैनर लगाए गए हैं, जिसमें स्लोगन के जरिए सरकार से सवाल किए जा रहें हैं, कुछ पोस्टरों के स्लोगन "जॉब दो या इस्तीफ़ा दो" वाले हैं तो कुछ जगह पर "जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन hिलेगा" जैसे स्लोगन वाले पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं राहुल गांधी के दौरे के बीच शहर में जगह झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट को लेकर भी पोस्टर लगाए गए हैं, जिसके जरिए राहुल गांधी की मंशा पर सवाल उठाए गए हैं।\nझारखंड में छात्रों के मुद्दों को लेकर चल रहे प्रदर्शन को लेकर संगम नगरी में लगाए गए पोस्टरों को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि हमारी सरकार ने झारखंड के मामले में कार्रवाई की है, भाजपा को झारखंड की नहीं, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों की चिंता करने की जरूरत है।
0
0
Report
0
0
Report

मिथिला मखाना की वैश्विक उड़ान: ऑस्ट्रेलिया तक पहुंचे बिहार के किसानों को 18% लाभ

Noida, Uttar Pradesh:मिथिलांचल की धरती से ऑस्ट्रेलिया के बाजार तक, बिहार के मखाने ने वैश्विक उड़ान भरी है। GI-टैग प्राप्त मिथिला मखाना की 18 मीट्रिक टन की पहली समुद्री खेप का ऑस्ट्रेलिया निर्यात राज्य के किसानों की मेहनत और हमारे कृषि उत्पादों की बढ़ती वैश्विक पहचान का गौरवपूर्ण प्रमाण है। दरभंगा के किसानों से सीधे खरीदी गई इस खेप से उन्हें बाजार मूल्य की तुलना में करीब 18% अधिक लाभ मिला है; यह उपलब्धि बिहार के कृषि उत्पादों की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता और हमारे किसानों की समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है。
0
0
Report
Advertisement

बड़ीसादड़ी में 15.855 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ — चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 किलो 855 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि उसके साथ मिले विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध किया गया. कार्रवाई उम्मेदपुरा जीएसएस के पास उम्मेदपुरा से सोनीगरों का खेड़ा जाने वाले रास्ते पर की गई. पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में दो लोगों को रोककर उनके बैगों की तलाशी ली. आरोपी श्रवण कुमार के बैग से 9 किलो 885 ग्राम और बालक के बैग से 5 किलो 970 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट का एक प्रकरण दर्ज है. कार्रवाई एसआई बाबूलाल की टीम ने की.
0
0
Report

लोकसभा अध्यक्ष ने कोटा में अरुंधति चौधरी को दी बधाई, कल मुख्यमंत्री से भेंट

Kota, Rajasthan:गोल्ड मेडलिस्ट अरुंधति चौधरी का किया लोकसभा अध्यक्ष ने सम्मान. आज शाम को मुख्यमंत्री से मिलेगी अरुंधति चौधरी. कोटा.एंकर. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा- बूंदी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली कोटा की बेटी अरुंधति चौधरी के कुन्हाड़ी स्थित उनके घर पर पहुंचकर उनको बधाई दी, लोकसभा अध्यक्ष ने अरुंधति को कोटा डोरिया का दुपट्टा व मुकुट पहनाकर व गद्दा भेंट कर सम्मानित किया, इस दौरान अरुंधति के परिवारजनों ने भी लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया, इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अरुंधती एक ब्रांड बनेगी जो युवाओं के लिए प्रेरणा होगी, जो खिलाड़ी मैदान में पसीना बहा रहे हैं और वह अपने संकल्प को पूरा कर सकेंगे, आज शाम को अरुंधति मुख्यमंत्री से मिलेगी, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने भी जायेगी, अरुंधति ने विपरीत परिस्थितियों में भी गोल्ड मेडल जीत कर विदेशी धरती पर तिरंगा फहराया है, Bite -1- ओम बिरला,लोकसभा अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

हाई कोर्ट ने संविदात्मक विवाद में याचिका खारिज की; मध्यस्थता क्लॉज़ से ही समाधान संभव

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। भिलाई स्टील प्लांट द्वारा आयोजित ई-ऑक्शन में सफल बोलीदाता रही मेसर्स कामधेनु ट्रेडिंग कंपनी की ओर से जमा 10 लाख रुपए की बयाना राशि और जीएसटी की वापसी को लेकर दायर याचिका को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की युगलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि विवाद दोनों पक्षों के बीच हुए अनुबंध की शर्तों से जुड़ा है और अनुबंध में विवाद के समाधान के लिए मध्यस्थता का प्रावधान मौजूद है। ऐसे में संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत सीधे हाई कोर्ट में याचिका दायर कर संविदात्मक विवाद का निपटारा नहीं कराया जा सकता। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को नियमानुसार मध्यस्थता अथवा अन्य उपलब्ध कानूनी रास्ता अपनाने की स्वतंत्रता दी है।मामले के अनुसार मेसर्स कामधेनु ट्रेडिंग कंपनी की प्रोप्राइटर दीप्ति अग्रवाल ने भिलाई स्टील प्लांट के ऑनलाइन फॉरवर्ड ई-ऑक्शन में हिस्सा लिया था। कंपनी को सफल बोलीदाता घोषित किए जाने के बाद फर्म की ओर से 10 लाख की बयाना राशि समेत कुल 22 लाख रुपए जमा किए गए थे। इसी बीच 21 मई 2022 को केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने निर्यात शुल्क में बड़ा बदलाव करते हुए इसे 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि निर्यात शुल्क में अचानक हुई वृद्धि के कारण बाजार की स्थितियां पूरी तरह बदल गईं और संबंधित व्यापार करना व्यावहारिक रूप से असंभव हो गया। इसी वजह से फर्म अनुबंध की शर्तों के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकी और उसने भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन से राहत देने का अनुरोध किया।हालांकि, प्लांट प्रबंधन ने 29 जून 2022 को पत्र जारी कर फर्म द्वारा जमा की गई 10 लाख रुपए की बयाना राशि और जीएसटी राशि जब्त कर ली। इसके बाद फर्म की प्रोप्राइटर दीप्ति अग्रवाल ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए जब्त राशि और जीएसटी वापस दिलाने की मांग की। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मो. नकीब ने तर्क दिया कि निर्यात शुल्क में अचानक हुई वृद्धि के चलते बाजार दरों में भारी बदलाव आया, जिससे व्यापार करना व्यावहारिक नहीं रह गया था। दूसरी ओर, भिलाई स्टील प्लांट की ओर से अधिवक्ता डॉ. सौरभ कुमार पांडे ने याचिका की ग्राह्यता पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऑनलाइन फॉरवर्ड ऑक्शन की शर्तों में ही संविदात्मक विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता का स्पष्ट प्रावधान किया गया है। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने जब इस संबंध में याचिकाकर्ता के अधिवक्ता से जानकारी मांगी तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि संबंधित अनुबंध में मध्यस्थता का क्लॉज मौजूद है।युगलपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलों और अनुबंध की शर्तों को देखते हुए कहा कि जब पक्षकार किसी अनुबंध में विवाद के समाधान के लिए एक विशेष प्रक्रिया पर सहमत हो चुके हैं, तो ऐसे मामलों में हाई कोर्ट की असाधारण संवैधानिक शक्ति का सीधे इस्तेमाल कर संविदात्मक विवाद का फैसला नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने माना कि निर्यात शुल्क में वृद्धि, अनुबंध पूरा नहीं कर पाने की स्थिति तथा बयाना राशि की जब्ती का विवाद मुख्य रूप से अनुबंध की शर्तों और उससे जुड़े अधिकारों पर निर्भर करता है। इसलिए इसका निर्धारण उस मंच के माध्यम से किया जाना चाहिए, जिस पर दोनों पक्ष पहले ही सहमत हो चुके हैं। हाई कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता नियमानुसार मध्यस्थता की प्रक्रिया अथवा अन्य उपलब्ध कानूनी उपाय अपनाने के लिए स्वतंत्र है।
0
0
Report

विजय सोनी का सऊदी अरब से बेंगलूरु पहुँचना; राजस्थान के उद्यमियों के लिए प्रेरणादायी सम्मेलन

Noida, Uttar Pradesh:बेंगलूरू विजय सोनी ने भेजा शुभकामना संदेश सऊदी अरब चैप्टर की ओर से भेजा बधाई संदेश प्रवासी संगम की सचिन पांडिया को भेजी शुभकामनाएं विजय सोनी सऊदी अरब से आज पहुँच रहे बेंगलुरु अपने शुभकामना संदेश में सोनी ने कहा संगम का हिस्सा बनने को लेकर मैं अत्यंत उत्साहित हूँ। यह केवल एक व्यावसायिक सम्मेलन नहीं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, उद्यमशीलता और प्रवासी समाज को एक सूत्र में पिरोने वाला प्रेरणादायी मंच है। "व्यापार से विकास तक" के इस विचार को साकार होते देखना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। मैं इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सऊदी अरब से बेंगलुरु की ओर यात्रा कर रहा हूँ और देश-विदेश से आए राजस्थानी उद्यमियों, पेशेवरों तथा समाज के अग्रणी व्यक्तियों से मिलने के लिए उत्सुक हूँ। इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
0
0
Report
Advertisement

रोशन सिंह के नाम पर अस्पताल का नामकरण: पूजा पाल ने समर्थन किया

Noida, Uttar Pradesh:पूजा पाल ने स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल का नाम रोशन सिंह के नाम पर करने की मांग का समर्थन किया पूजा पाल बोलीं- रोशन सिंह के नामकरण की मांग को राजनीति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए पूजा पाल- मांग को इतिहास, सम्मान और राष्ट्रीय स्मृति के संदर्भ में देखा जाना चाहिए पूजा पाल- यही वह जगह है जहां रोशन सिंह ने वंदे मातरम् गाते हुए फांसी का फंदा चुना था पूजा पाल- ऐसी ऐतिहासिक जगह का नाम महान क्रांतिकारी रोशन सिंह के नाम पर होना चाहिए पूजा पाल- नामकरण से आने वाली पीढ़ियां रोशन सिंह के त्याग और बलिदान को जान सकेंगी पूजा पाल ने रोशन सिंह के सम्मान की मांग को राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन देने की अपील की
0
0
Report

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, 50 से अधिक घाट जलमग्न

JPJai Pal12m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज, तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी。 • ​काशी के 50 से अधिक घाटों का आपसी संपर्क टूटा, दशाश्वमेध और अस्सी घाट जलमग्न。 • ​हरिश्चंद्र घाट पर निचले शवदाह स्थल पानी में डूबे, सीढ़ियों पर कराया जा रहा अंतिम संस्कार。 • काशी में घाट के किनारे करीब सैकड़ों मंदिर जलमग्न। • ​मणिकर्णिका घाट पर भी ऊपरी छत पर शिफ्ट हुआ शवदाह, जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क。 • ​ वाराणसी में खतरे के निशान (71.26 मीटर) से फिलहाल 7 मीटर नीचे बह रहीं गंगा。 • 2 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा में बढ़ाव जारी。 • ​प्रसिद्ध गंगा आरती घाट की ऊपरी सीढ़ियों पर ट्रांसफर, ललिता घाट आरती विश्वनाथ धाम छत पर शिफ्ट。 • ​जल पुलिस और NDRF की टीमें 24 घंटे तैनात, छोटी नावों के संचालन पर सख्त निगरानी。
0
0
Report

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संगठन जुड़े नेताओं के बीच संवाद शुरू

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजधानी देहरादून में भाजपा संगठन के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भाजपा संगठन के प्रदेश महामंत्री और गढ़वाल संभाग के सभी जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष आमंत्रित किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि भाजपा एक संगठन आत्मक पार्टी है जिसमें संगठन ही सर्वोपरि है। किसी भी चुनाव या कार्यक्रम के लिए संगठन पूरी ताकत के साथ परिश्रम करता है। इस संवाद के जरिए सभी मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों से बातचीत की जाएगी। बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए संगठन पूरी तरह से तैयार है राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो कार्य संगठन को दिए जाते हैं उन्हें समय-समय पर पूरा किया जाता है जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों के इस संवाद कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं को आम व्यक्ति तक कैसे पहुंचाया जाएगा और किस तरह से संगठन सरकार कार्य कर रही है इसके बारे में जानकारी दी जाएगी बाइट महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड वॉक थ्रू मीटिंग हॉल से दिखाते हुए
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top