284003
झांसी में सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष ने रेलवे क्षेत्र का किया दौरा
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में कोराष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने झांसी रेलवे क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंजना पंवार ने मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा और अन्य अधिकारियों के साथ हाउसकीपिंग सहायकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं जैसे ड्रेस भत्ता, वेतन भुगतान, छुट्टियों आदि के मुद्दों को गंभीरता से उठाने पर जोर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जंतर-मंतर जयपुर में गर्मी से बचाव के लिए 100 छातों की व्यवस्था
Jaipur, Rajasthan:गर्मी में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की अनूठी पहल, जंतर—मंतर पर पर्यटकों के लिए 100 छातों की व्यवस्था की, तेज धूप व गर्मी से बचाव हेतु पर्यटकों को छातों की व्यवस्था की, छातों पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का लोगो छपवाया, स्मारक के प्रवेश द्वार पर पर्यटकों के उपयोग हेतु छाता दिया जा रहा, स्मारक पर भ्रमण पूरी होने पर निकास द्वार पर वापस जमा करा सकेंगे, यह पहल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने और उनके भ्रमण अनुभव को अधिक सुगम और आरामदायक बनाने के लिए की गई है0
0
Report
जयपुर जनसुनवाई में 114 शिकायतों में 10 का मौके पर समाधान; अधिकारी कार्रवाई के संकेत
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जयपुर कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान पर फोकस रहा… जिला कलक्टर सन्देश नायक ने 114 परिवेदनाएं सुनीं… जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर राहत दी गई… हालांकि आज की जनसुनवाई में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी बेहद कम रही… क्योंकि कांग्रेस और बीजेपी के अलग-अलग विरोध-प्रदर्शनों के चलते अधिकांश सांसद और विधायक कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके… सिर्फ चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला मौजूद रहीं… कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में अतिक्रमण, छात्रवृत्ति, NFSA में नाम जुवाने, पेंशन, पेयजल, सड़क, आवासीय पट्टा, नामांतरण और जमीन विवाद जैसे मामलों को लेकर लोग पहुंचे… जिला कलक्टर ने एक-एक फरियादी की समस्या सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला परिषद सीईओ प्रतिभा वर्मा, एडीएम विनीता सिंह, आशीष कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे… कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए… साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए…जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं… अब नजर इस बात पर रहेगी कि जिन मामलों में निर्देश दिए गए हैं… उनका जमीन पर समाधान कितनी तेजी से हो पाता है…0
0
Report
CM भजनलाल शर्मा का बांसवाड़ा दौरा, आयुक्तों के APO पर मीटिंग
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा CM भजनलाल शर्मा का बांसवाड़ा दौरा बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त को किया APO दुर्गेश रावल को किया APO CM की मीटिंग के बाद आया ऑडर बीजेपी पदाधिकारियों की शिकायत पर किया APO लंबे समय से हो रही थी आयुक्त की शिकायत0
0
Report
Advertisement
दिलचस्प भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग: देवली के कानगढ़ पैलेस में 23-24 मई को तैयारियां तेज
Tonk, Rajasthan:टोंक देवली के कानगढ़ पैलेस में 23-24 मई को भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग, तैयारियों को लेकर हुई बैठक भारतीय जनता पार्टी का जिला प्रशिक्षण वर्ग 23 एवं 24 मई को देवली स्थित कानगढ़ पैलेस में आयोजित होगा। प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं एवं सफल आयोजन को लेकर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास एवं संगठनात्मक दक्षता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्य पद्धति, जनसंपर्क कौशल एवं राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की भावना से जोड़ना है। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं के बीच बांटी गई तथा सभी से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति, सिद्धांत एवं कार्यपद्धति की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।0
0
Report
योगी के निर्देश पर यूपी में अवैध बांग्लादेशी रोहिंग्या के खिलाफ अभियान; लखनऊ में गिरफ्तारी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के निर्देश पर अवैध बांग्लादेशी और अवैध रोहिंग्याओं की धर पकड़ के लिए अभियान चल रहा है...इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ से एक बांग्लादेशी गिरफ्तार किया गया है पकड़े गए बांग्लादेशी अनूप बक्शी ने फर्जी दस्तावेज कहां से बनवाए...फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है0
0
Report
उदयपुर के विसमा गांव में पशु बाड़े में आग, गाय और चार बछड़ों की मौत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर गोगुंदा से खबर, विसमा गांव में पशु बाड़े में लगी भीषण आग, आग की चपेट में आने से एक गाय और चार बछड़ों की हुई मौत, 1 हजार सुखी घास की पुलिया और बाईक जलकर हुई खाक, सुबह किसान जालम सिंह दूध निकालने बाड़े में पहुंचे तो घटना का चला पता, सूचना पर सायरा थाना पुलिस और पटवारी पहुंचे मौके पर, घटना की ली जानकारी बनाया मौका पर्चा, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरु0
0
Report
Advertisement
सरमथुरा में बंदरों के आतंक पर नियंत्रण: 50 से अधिक बंदर पकड़े
Dholpur, Rajasthan:ZEE राजस्थान की खबर का हुआ बड़ा असर , सरमथुरा में लोगों को बंदरों के आतंक से जल्द मिलेगी राहत , कोशी से आई मंकी कैप्चर टीम ने आरएसी लाइन के पास लगाए पिंजरे , करीब 50 से अधिक बंदरों को टीम ने पिंजरों में किया कैद , सरमथुरा में बंदरों की समस्या को ZEE राजस्थान ने उठाया था प्रमुखता से सरमथुरा , धौलपुर न्यूज सरमथुरा कस्बे में बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए अब नगरपालिका ने काम शुरू कर दिया है। नगरपालिका क्षेत्र में शहर से बंदरो को पकड़ने के लिए कोशी से स्पेशल मंकी कैचर टीम को बुलाया है। आगामी दिनों में यह टीम सरमथुरा में रहकर बंदरों को पकड़ेगी।इसके अंतर्गत शहर के बीच मंकी कैचर टीम ने बंदरों को पकड़ने का यह अभियान शुरू कर दिया है। अब तक अलग-अलग इलाकों से करीब 50 बंदरों को टीम ने पकड़ा हैं। जिन्हें जल्द जंगलों में छोड़ा जाएगा ।जल्द ही शहर के अन्य जगहों से और बंदर पकड़े जाएंगे। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी विमलेश मीणा ने बताया कोशी से आई मंकी कैप्चर टीम द्वारा कसने में जिन मोहल्लों में बंदरों का आतंक बना हुआ है ।वहां से टीम द्वारा बंदरों को पकड़ा जाएगा। और कस्बेवासियों को जल्द ही बंदरों के आतंक से मुक्ति मिल सकेगी। पिछले दिनों ZEE राजस्थान ने सरमथुरा कस्बे में बंदरों के आतंक की खबर को प्रमुखता से दिखाया था। जिसके बाद नगरपालिका प्रशासन में हरकत में आते हुए बंदरों को पकड़वाने का अभियान शुरू कर दिया है।0
0
Report
अदालत ने कर्ज प्रताड़ना मामले में रूपेश वर्मा को 7 वर्ष की सजा
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी ,धौलपुर – बाड़ी अपर सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गुप्ता की अदालत ने सुनाया फैसला, कर्ज देने के मामले में मृतक दंपत्ति को प्रताड़ित करने का था मामला, आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर मृतक पति– पत्नी ने खाया था जहर, 25 जुलाई 2017 को दोनों दंपत्ति बाड़ी सुनार गली स्थित अपने घर में मिले थे मृत अवस्था में, जिसके पर आरोपी रूपेश के खिलाफ हुआ था 306 आईपीसी में मुकदमा दर्ज, मामले में न्यायालय ने रूपेश वर्मा को माना दोषी, जिसके पर अपर जिला न्यायधीश ने सात वर्ष की सुनाई सजा, साथ ही 20 हजार रुपए के जुर्माने से किया दंडित, कोर्ट के फैसले को लेकर अपर लोक अभियोजक मनोज सिंह परिहार ने दी जानकारी.0
0
Report
विदिशा: डायल 112 कर्मी के खिलाफ मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा ज्ञापन में बताया गया कि उधम सिंह की कुछ भैंसें चोरी हो गई थीं। उन्हें सूचना मिली थी कि चोरी हुए मवेशी विदिशा के पशु बाजार में बेचे जा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर वह विदिशा पहुंचे थे। इस दौरान डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मी दीपक गुर्जर से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद उन्हें थाने ले जाकर मारपीट की गई और अपमानित किया। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के निशान अभी भी उसके शरीर पर मौजूद हैं। मामले के सामने आने के बाद अहिरवार समाज में नाराजगी देखने को मिली। समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए आरक्षक दीपक गुर्जर को थाने से हटाकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आजाक्स थाने में पुलिसकर्मी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
झालावाड़: भवानीमंडी थाना पुलिस ने स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले की भवानीमंडी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक और संदिग्ध पदार्थ के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पिपलिया चौकी के सामने की गई, जहां से दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। गश्त के दौरान, टीम ने आम रोड पुलिस चौकी पिपलिया के सामने से तीन आरोपियों को दो मोटरसाइकिलों सहित हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 16 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक और 198 ग्राम अवैध संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। मामला में पुलिस ने महावीर मीणा निवासी गुदरावणी, राहुल मेवाडा निवासी चाचोरनी और राकेश मीणा निवासी झामरिया, को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक अन्य आरोपी बीरम लोधा फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।0
0
Report
फतेहपुर सीकर में तापमान 43°C के पास, गर्मी चरम पर
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर,कस्बे एवं क्षेत्र में लगातार गर्मी के तेवर तीखे बने हुए है वही लू के थपेडों से लोगों को परेशानी का सामना करना पडता है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर आज अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया है। कस्बे एव क्षेत्र मे गुरूवार सूर्य देव के उदय होने के साथ ही प्रचण्ड गर्मी का असर शुरू हुआ जो दोपहर को सूर्य देव के रूद्र रूप के चलते गर्मी के तेवर पूरी तरह परवान पर बने रहे तथा दोपहर को बाजारों सहित मुख्य मार्गो पर लोगों की आवाजाही कम नजर आयी तो राजमार्गो पर भी सन्नाटा सा पसरा हुआ नजर आया। तेज धूप व गर्मी से बचने के लोग पेय पदार्थ का भी सेवन करते हुए नजर आए。 गुरूवार को कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री दर्ज किया गया।0
0
Report
43 डिग्री तक पहुंचा पारा: गर्मी से बाजार दोपहर में सुनसान
Dholpur, Rajasthan:गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, पारा 43 डिग्री पहुंचा, बाजार हुए सुनसान सरमथुरा (धौलपुर) इलाके में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हर रोज तापमान में लगातार बढ़ोतरी से लोग बेहाल हैं। घरों में लगे एसी, पंखे और कूलर भी गर्मी के आगे बेअसर साबित हो रहे हैं।लगातार बढ़ती गर्मी के कारण शहर के मुख्य बाजार दोपहर में सुनसान नजर आ रहे हैं। लोग दोपहर के समय बाजारों में निकलने से परहेज कर रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।स्थानीय लोगों ने नगरपालिका से बाजारों की सड़कों पर पानी का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि गर्मी से कुछ राहत मिल सके।तापमान बढ़ने के कारण ठंडे जल, शीतल पेय, जूस और लस्सी की मांग तेजी से बढ़ गई है। दुकानों पर ठंडे पेय पदार्थ लेने वालों की भीड़ देखी जा रही है। चिकित्सकों ने भी लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
चित्तौड़गढ़ बायपास के लिए दो हाई लेवल ब्रिज का शिलान्यास
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने और बाईपास कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कपासन चौराहे से मानपुरा को जोड़ने वाली सड़क पर दो हाई लेवल ब्रिज निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। हडमाला कच्ची बस्ती के पास बेडच नदी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक आक्या ने कहा कि यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पहले बजट में स्वीकृति देकर धरातल पर उतारा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में दो बड़े पुल और सड़क निर्माण कार्य शामिल है, जो अगले एक वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन नवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि 2.5 किमी लंबे मार्ग पर बेडच नदी पर 270 मीटर और गंभीरी नदी पर 210 मीटर लंबा हाई लेवल ब्रिज बनाया जाएगा। दोनों पुलों की चौड़ाई 10.5 मीटर होगी, जिसमें कैरिजवे, फुटपाथ और क्रैश बैरियर जैसी सुविधाएं शामिल रहेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने कहा कि यह परियोजना चित्तौड़गढ़ बाईपास, इंडस्ट्रियल एरिया और बेगूं मार्ग को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी तथा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।0
0
Report
सीकर में जिला स्तरीय जनसुनवाई: आम नागरिकों के समाधान को तेज प्रशासनिक निर्देश
Sikar, Rajasthan:सीकर जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की Problems? Wait ensure content: सीकर जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं की सुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश एंकर सीकर, जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं परिवेदनाओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.....जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त परिवेदनाओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में बिजली, पानी, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सड़क, अतिक्रमण एवं अन्य विभागों से जुड़े मामलों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे... जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को राहत पहुंचाने तथा प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं गंभीरता से समाधान किया जाए ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।0
0
Report
Advertisement
