icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सामान्य ज्ञान व चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Dipu RawatDipu RawatFollow1m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज): परतावल ब्लॉक के धनहा नायक स्थित जीडी नेशनल स्कूल में सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अभिजीत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में साक्षी, अंजली, अर्चना, आदर्श कश्यप, अंकिता सिंह एवं अन्वी सोनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर गुड़िया, मद्रेशिया, सलोनी, अनीशा चौरसिया और आंचल जानवी सिंह रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक चंदन गुप्ता, प्रधानाचार्य विपिन तथा शिक्षकगण—हेमंत, जितेंद्र, आकाश, मनोरमा और अंजलि सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता और सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।
0
0
Report

जमुई में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बीजेपी ने जश्न मनाया

Jamui, Bihar:जमुई बिहार में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की खुशी में भाजपा जिला जमुई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कचहरी चौक पर जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने कहा पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार को बीमार राज्य की छवि से बाहर निकालकर विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ाया है। अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य और तेज गति से प्रगति करेगा और नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार का लाभ पहले भी जनता को मिला है और आगे भी मिलेगा। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राज्य में मजबूत नेतृत्व के कारण विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। भाजपा जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह ने भी सम्राट चौधरी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व परिवर्तन से संगठन और सरकार दोनों को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ता रहेगा। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, साधना सिंह, गौरी शंकर कुमार, शंभू रामचंद्र वंशी, अजय पासवान, अभिषेक राज, हिमांशु सिंह, अभिषेक गुप्ता, हीरा गुप्ता, राहुल सिंह राठौड़, जनार्दन मंडल, शंभू पांडे, अंकित केसरी, सुजीत मंडल, भोलेनाथ, रामानंद गोस्वामी, धनंजय चंद्रवंशी, ताहिर अंसारी, दीपक सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report

ऊधम सिंह नगर में गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; 3 तमंचे और कारतूस बरामद

Vijayawada, Andhra Pradesh:स्लग- तमंचों के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार स्थान- ऊधम सिंह नगर 2 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तस्करों के कब्जे से 315 बोर के 3 तमंचे और दो जिन्दा कारतूस भी बरामद किए हैं। जिले के एसएसपी अजय गणपति के द्वारा रुद्रपुर स्थित पुलिस ऑफिस में मामले का खुलासा किया, उन्होंने बताया कि 2 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों ने अपना नाम सेराज अंसारी पुत्र मुरसलीन अहमद निवासी रामनगर नैनीताल और मोहम्मद अबूजर पुत्र मोहम्मद बिलाल निवासी रामनगर नैनीताल बताया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के 3 तमंचे दो जिन्दा कारस भी बरामद किए हैं और मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई है।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान में कराकल संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट कराकल का शुभारंभ रणथम्भौर में

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- राजस्थान वन विभाग द्वारा सवाई माधोपुर स्थित रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में “राजस्थान में कराकल संरक्षण” विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कर प्रोजेक्ट कराकल का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में राज्यभर से वन्यजीव विशेषज्ञ, वरिष्ठ वन अधिकारी, शोधकर्ता एवं संरक्षण क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया。 कार्यक्रम में भारतीय वन्यजीव संस्थान के निदेशक डॉ. जी. एस. भारद्वाज, के. सी. ए. अरुण प्रसाद सहित राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य, विभिन्न टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर, डिवीजनल फॉरेस्ट अधिकारी तथा प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. शोमिता मुखर्जी, डॉ. अयान साधु, डॉ. धर्मेंद्र खंडाल एवं श्री बलेंदु सिंह उपस्थित रहे。 कार्यशाला में एशियाई कराकल, जो एक दुर्लभ कम दिखाई देने वाली जंगली बिल्ली है, के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि आवास के क्षरण, विखंडन तथा शिकार प्रजातियों में कमी के कारण इसकी संख्या में गिरावट आई है, जिससे इसके संरक्षण हेतु समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। कार्यशाला के दौरान कराकल की वर्तमान स्थिति, वितरण, आवास, पारिस्थिकी एवं जनसंख्या प्रवृत्तियों के साथ-साथ इसके समक्ष मौजूद चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रोजेक्ट कराकल के अंतर्गत प्रजाति के वितरण का वैज्ञानिक आकलन, महत्वपूर्ण आवासों की पहचान एवं संरक्षण, निगरानी एवं अनुसंधान तंत्र को सुदृढ़ करना तथा स्थानीय समुदायों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। चर्चा के प्रमुख बिंदुओं में रणथम्भौर, मुकुंदरा हिल्स, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में कराकल की स्थिति का आकलन, संरक्षण रणनीतियों का निर्धारण एवं निगरानी प्रणाली को प्रभावी बनाना शामिल रहा। उक्त परियोजना का नेतृत्व डॉ. शोमिता मुखर्जी द्वारा प्रधान अन्वेषक के रूप में किया जा रहा है, जबकि डॉ. अयान साधु एवं डॉ. धर्मेंद्र खंडाल सह-प्रधान अन्वेषक के रूप में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। राजस्थान वन विभाग द्वारा भारतीय वन्यजीव संस्थान, SACON एवं टाइगर वॉच के सहयोग से प्रारंभ की गई यह पहल राज्य में जैव विविधता संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है。
0
0
Report

सीएम भजनलाल शर्मा ने नारी शक्ति वंदन के तहत छात्राओं से वर्चुअल संवाद किया

Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर छात्राओं से वर्चुअल संवाद किया वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश की कई कॉलेजों और स्कूलों की छात्राओं से सीएम ने बातचीत की,,, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए ला रहे है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लगभग 12 वर्षों में महिला सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गई हैं। इस संवाद से मेडिकल, इंजीनियरिंग, पेट्रोकेमिकल, डेटा साइंस सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी छात्राएं वीसी के माध्यम से जुड़ी।
0
0
Report

पश्चिमी राजस्थान में 17 अप्रैल से नहरबंदी, बीकानेर में ओड़-ईवन से पानी वितरण

Bikaner, Rajasthan:पश्चिमी राजस्थान में 17 अप्रैल से नहरबंदी, 11 मई तक इंदिरा गांधी नहर परियोजना रहेगी बंद. बीकानेर में ओड़-ईवन सिस्टम से होगी जल सप्लाई, एक दिन छोड़कर एक दिन मिलेगा पानी, 48 घंटे के अंतराल से होगी सप्लाई. जलदाय विभाग ने जारी किया पूरा प्लान, जोनवार सम-विषम तारीखों में वितरण. प्रशासन अलर्ट, नागरिकों से पानी बचाने की अपील. Intro - बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान में 17 अप्रैल से 11 मई तक नहरबंदी लागू होने जा रही है जिससे जल सप्लाई व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 17 अप्रैल से 11 मई तक पूर्ण नहरबंदी लागू रहेगी। इस दौरान बीकानेर शहर में जल सप्लाई को लेकर नया प्लान बनाया गया है। जलदाय विभाग के अनुसार शहर में ओड़-ईवन सिस्टम लागू किया जाएगा जिसके तहत एक दिन छोड़कर एक दिन यानी 48 घंटे के अंतराल से पानी की सप्लाई दी जाएगी। जल वितरण जोनवार सम और विषम तारीखों के आधार पर किया जाएगा ताकि उपलब्ध जल संसाधनों का संतुलित उपयोग किया जा सके। जलाशयों में उपलब्ध पानी को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था तैयार की गई है। नहरबंदी के दौरान जल प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और नागरिकों से पानी का सदुपयोग करने और बचत करने की अपील की गई है, ताकि सभी क्षेत्रों में समान रूप से जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
0
0
Report
Advertisement

IPL 2026 के आयोजन के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं की तैयारियाँ तेज

Jaipur, Rajasthan:आईपीएल 2026 के आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना की जाएगी। इसके तहत दर्शकों की सुरक्षा, सुविधाओं और आयोजन की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया है। कलक्टर ने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। दिव्यांगों के लिए स्टेडियम में अलग रैम्प और शौचालय, वहीं पश्चिम ब्लॉक क्षेत्र में भी उनकी सुगम पहुंच के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। दिन में होने वाले मैचों के दौरान दर्शकों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही टिकटों की उपलब्धता उचित दर पर सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा को लेकर जिला रसद अधिकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को स्टेडियम में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता जाँचने और अस्थायी रसोइयों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से स्टेडियम में एंबुलेंस के साथ प्रशिक्षित मेडिकल टीम तैनात रहेगी और विभिन्न स्थानों पर मेडिकल कियोस्क बनाए जाएंगे। अग्निशमन के लिए पर्याप्त वाहन और उपकरण उपलब्ध रहेंगे, वहीं दर्शकों की सघन तलाशी भी की जाएगी। भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए डीक्यूआरटी टीम, महिला स्वयंसेवक, सुरक्षा गार्ड और नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा आयोजन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, चिकित्सा, विद्युत, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बीसीसीआई व राजस्थान रॉयल्स के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
0
0
Report

कर्णप्रयाग महोत्सव के दौरान साइबर सुरक्षा जागरूकता से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा

Karnaprayag, Uttarakhand:कर्णप्रयाग में नगर पालिका द्वारा आयोजित बिखौती कर्ण महोत्सव के तीसरे दिन चमोली पुलिस और एसओजी ने सँयुक्त रूप से साइबर क्राइम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने सुरक्षा का संदेश देते हुए महिलाओं, छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव और आत्मरक्षा के गुर सिखाए। बीओ 1 / फायर सर्विस की सुदाक्षी एवं रश्मि ने मंच संभालते हुए महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मरक्षा के ऐसे प्रभावी दांव-पेच सिखाए, जिनसे वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में खुद की सुरक्षा कर सकें। उनके लाइव डेमो ने उपस्थित लोगों में उत्साह भर दिया और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाया। वहीं साइबर सेल के जवानों ने लोगों को साइबर ठगों के नए-नए तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कैसे छोटी-सी लापरवाही से बैंक खाते खाली हो सकते हैं और कैसे सतर्क रहकर इन अपराधों से बचा जा सकता है। लोगों को साफ संदेश दिया गया—“OTP, पासवर्ड और बैंक डिटेल किसी से साझा न करें, नहीं तो ठगी तय है!” इस दौरान पुलिस टीम ने मेले में आए लोगों को साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी और बताया कि किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराकर नुकसान को रोका जा सकता है। साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर आमजन को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
0
0
Report

मुरादाबाद में संपत्ति विवाद ने दिया जानलेवा हमला, 7 नामजद गिरफ्तार

Moradabad, Uttar Pradesh:एंकर मुरादाबाद मे दो भाइयो के बीच पैतृक संपत्ति का विवाद इस हद तक बढ़ गया की एक भाई ने अपने बेटों और साथियो के साथ मिलकर अपने छोटे भाई उसकी पत्नी और उसकी सास पर जानलेवा हमला बोल दिया और अपने ही सगे भाई कों पीटते पीटते मौत के मुहू तक पहुंचा दिया, लेकिन घायल छोटे भाई की अस्पताल मे ईलाज के दौरान मौत हो गयी लेकिन जबकि उसकी पत्नी और सास की गंभीर हालत के चलते अस्पताल मे ईलाज जारी है, देर रात जैसे ही पुलिस कों मृतक पक्ष कों तरफ से तहरीर प्राप्त हुई पुलिस ने तुरंत मृतक के भाई और भतीजो सहित 7 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और बिना देरी के मृतक के सगे बड़े भाई विजय और उसके 3 बेटों कों गिरफ्तार कर लिया जिनको की आज जेल भेज दिया गया है। वहीँ पुलिस ने बाकी के आरोपियों के खिलाफ गिरफ़्तारी कों टीम लगा दी है और जल्द गिरफ़ारी की बात कही है। मामले मे एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है ki कल शाम के समय सिविल लाइंस थाना क्षेत्र मे पारिवारिक विवाद मे 2 भाइयो मे लड़ाई हुई जिसमे एक सुरेश नाम का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए हॉस्पिटल लाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी, मामले मे परिवार की तरफ से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया जिसमे से 4 नामजद कों गिरफ्तार कर लिया गया है एवं बाकी अन्य जो नामजद और उनके जो साथ गए थे उनकी गिरफ़्तारी के लिए टीमें लगा दी गयी है, घटना मे मुख्य आरोपी विजय जो मृतक का सगा भाई था वो और विजय के लड़के मुख्य आरोपी थे जिनकों की गिरफ्तार कर लिया गया है और उनको जेल भेज दिया गया है और बाकी की गिरफ़ारारी कों टीमें लगी है जल्द उनकी भी गिरफ़ारारी की जायेगी। विवाद की वजह के बारे मे जानकारी देते हुए एसपी सिटी का कहना है ki जिस जमीन कों लेकर इनके बीच मे विवाद चल रहा था वो इन्हके नाना के द्वारा इनके पिता कों दी गयी थी वर उसके बाद मे उसको लेकर इनके बीच मे भी विवाद चल रहा था और अब आकर ये विवाद ज्यादा हो गया था जैसा की इन लोगो ने बताया। बाइट कुमार रणविजय सिंह एसपी सिटी मुरादाबाद
0
0
Report
Advertisement

बरेली: गेंहू की खड़ी फसल में भीषण आग, किसानों पर टूटा संकट

Baheri, Uttar Pradesh:बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिंगौती गांव में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग ने किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कई बीघा फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से प्रभावित किसानों के सामने आर्थिक परेशानी गहरा गई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पहुंचीं एसडीएम एवं जॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर ने पीड़ित किसानों और उनके परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने किसानों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्रशासन की ओर से राहत कार्य के तहत पीड़ित परिवारों को राशन वितरित किया गया, ताकि तत्काल जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसके साथ ही, आर्थिक सहायता दिलाने के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया गया, जिससे उन्हें जल्द से जल्द सरकारी मदद मिल सके। एसडीएम इशिता किशोर ने आश्वासन दिया कि फसल नुकसान का आकलन कर शीघ्र मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों की हर संभव मदद सुनिश्चित की जाए। इस हादसे के बाद गांव में मायूसी का माहौल है। किसानों का कहना है कि उनकी पूरी मेहनत कुछ ही पलों में राख हो गई, जिससे उनके सामने परिवार के भरण-पोषण और कर्ज चुकाने की चिंता खड़ी हो गई है। प्रशासन द्वारा दी जा रही सहायता से जरूर कुछ राहत मिली है, लेकिन किसान जल्द से जल्द मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
0
0
Report

जींद अनाज मंडी: बायोमेट्रिक के विरोध पर किसानों ने पुतला-आग प्रदर्शन किया

Jhanj Kalan, Haryana:जींद की अनाज मंडी में किसानों का आंदोलन अब उग्र रूप ले रहा है। बायोमेट्रिक सिस्टम के विरोध में किसानों ने हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने मंत्री का पुतला बनाकर पहले उसे पेड़ से उल्टा लटकाया और फिर सड़क पर लाकर आग के हवाले कर दिया। किसान पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं और आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं। जींद अनाज मंडी में 9 अप्रैल से किसान धरना दे रहे हैं। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा लागू किया गया बायोमेट्रिक सिस्टम उन्हें परेशान कर रहा है और उनकी फसल बेचने की प्रक्रिया को जटिल बना रहा है। विरोध के दौरान किसानों ने कृषि मंत्री का पुतला बनाकर अनोखे तरीके से विरोध जताया। उमेद सिंह रेढू प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन: "आज हमने कृषि मंत्री का पुतला बनाकर पेड़ से उल्टा लटकाया है, ताकि सरकार को ये संदेश दिया जा सके कि किसानों के साथ जो हो रहा है, वो बिल्कुल गलत है। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होगा।" प्रदर्शन के दौरान किसानों ने पुतले को सड़क पर लाकर आग के हवाले कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि जब तक बायोमेट्रिक सिस्टम वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शक किसान: "सरकार हमें बायोमेटरिक के नाम पर परेशान कर रही है। हम अपनी फसल बेचने आए हैं, लेकिन हमें नई-नई शर्तों में उलझाया जा रहा है। ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा." किसानों ने 19 अप्रैल को जींद में राज्य स्तरीय बैठक बुलाने का ऐलान भी किया है। इस बैठक में हरियाणा भर के बड़े किसान नेता शामिल होंगे और आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। उमेद सिंह रेढू प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन: "19 अप्रैल को जींद में सर्व हरियाणा की बैठक बुलाई गई है, जिसमें बड़े स्तर पर फैसला लिया जाएगा। अगर सरकार नहीं मानी तो पूरे प्रदेश में आंदोलन और तेज किया जाएगा।" फिलहाल किसानों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उमेद सिंह रेढू प्रदेश उपाध्यक्ष, बाइट जींद से गुलशन चावला की रिपोर्ट
0
0
Report

महाराष्ट्र मंत्री नीतेश राणे बोले कॉर्पोरेट जिहाद रोकने के लिए टोल नंबर और नौकरियां

Mumbai, Maharashtra:महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नीतेश राणे ने ज़ी न्यूज़ से खास बातचीत में दो अहम बातें बताई हैं। आजकल जिस तरह से कॉर्पोरेट जिहाद सामने आ रहा है उसको देखते हुए महाराष्ट्र सरकार अब एक टोल नंबर जारी करने पर काम कर रही है जिसे किसी भी तरह के जिहाद में फंसी पीड़िता कॉल करके अपना मामला बता सकती है, इससे इनकी पहचान को गुप्त बनाये रखा जाएगा। दूसरा अब वक्त आ गया है कि इन लोगों को कॉर्पोरेट जगत में भी काम ना करने दिया जाए, ताकि ये लोग कॉर्पोरेट जिहाद ना फैला सके। अब ऐसी नौबत आ गयी है कि नौकरियां भी अब हिंदुओ को ही दी जानी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

झामुमो ने कहा महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन राजनीतिक साजिश है

Ranchi, Jharkhand:झारखंड मुक्ति मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल के लिए बुलाए जा रहे विशेष सत्र को राजनीतिक साजिश बताया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के आड़ में केंद्र की सरकार सीमांकन करना चाहती है. केंद्र की सरकार ने कहा था कि 2025 में जातीय जनगणना कराया जाएगा और 2029 में यह बिल लागू कराए जाएंगे. लेकिन 2025 बीत गया 2026 का एक तिहाई बीत गया लेकिन अब तक जातीय जनगणना नहीं कराया गया है। तो आखिर यह महिला आरक्षण लागू कैसे करेंगे। यह सिर्फ परिसीमन करने की साजिश कर रहे हैं। और इस परिसीमन के बीच महिला आरक्षण को गौण कर दिया जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जब आयोग के पास जनसंख्या ही नहीं होगा तो महिलाओं को आरक्षण कैसे देंगे। जातीय जनगणना नहीं होगा तो आखिर महिला आरक्षण लागू कैसे किए जाएंगे। यह सिर्फ महिला आरक्षण के नाम पर सीमांकन की तैयारी कर रहे हैं। यह छोटी राज्यों को तोड़कर अपना वर्चस्व बनाना चाहते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आरोप लगाया है कि महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की तैयारी की जा रही है। बिना जनसंख्या के सटीक आंकड़ों के सीटों का बंटवारा कैसे होगा, यह बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि इससे छोटे और दक्षिणी राज्यों के प्रतिनिधित्व पर असर पड़ेगा, जहां जनसंख्या नियंत्रण पर काम हुआ है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इस प्रक्रिया से आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को नुकसान हो सकता है। उन्होंने चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि अगर वे अपने राज्यों के हित में हैं, तो उन्हें बीजेपी से समर्थन वापस लेना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि पहले देश में जनगणना और जातीय गणना कराई जाए, उसके बाद ही महिला आरक्षण लागू किया जाना चाहिए।
0
0
Report

बरेली: नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Deorania, Uttar Pradesh:बरेली जनपद के थाना देवरनियां पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। पीड़ित पिता की शिकायत पर दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले किशोरी को सकुशल बरामद किया और फिर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने लगातार प्रयास किए और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अवनीश कुमार के रूप में हुई है, जो लखीमपुर खीरी जिले का निवासी है। पुलिस ने उसे बरेली-नैनीताल हाईवे के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ और मेडिकल प्रक्रिया के बाद मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना देवरनियां की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top