284002
झांसी में पुलिस भर्ती परीक्षा का तीसरा चरण संपन्न, DM और SSP ने किया निरीक्षण
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में पुलिस भर्ती परीक्षा का तीसरा चरण सकुशल संपन्न हुआ। जिलाधिकारी अविनाश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बुंदेलखंड महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, और पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक परीक्षा हो रही है। अधिकारियों ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कमांड कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्तौड़ के सांवलिया सेठ मंदिर में सोने की बांसुरी भेंट, कीमत लगभग 20 लाख
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में जयपुर के एक श्रद्धालु परिवार ने भगवान सांवलिया सेठ को करीब 137 ग्राम सोने से बनी स्वर्ण बांसुरी भेंट की है। वर्तमान सोने के भाव के अनुसार इस बांसुरी की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु परिवार की मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के प्रति कृतज्ञता और अटूट आस्था व्यक्त करने के लिए यह विशेष भेंट अर्पित की गई। मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भेंट कक्ष में स्वर्ण बांसुरी मंदिर प्रशासन को सौंपी। मंदिर मंडल ने नियमों के तहत भेंट स्वीकार करते हुए रसीद जारी की। परंपरा के अनुसार श्रद्धालु का ऊपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा भगवान का प्रसाद और तस्वीर भेंट की गई। धार्मिक मान्यताओं में भगवान श्रीकृष्ण और बांसुरी का विशेष महत्व माना जाता है। बांसुरी प्रेम, भक्ति और शांति का प्रतीक मानी जाती है। यही कारण है कि यह स्वर्ण बांसुरी केवल एक कीमती उपहार नहीं, बल्कि श्रद्धालु की गहरी आस्था और विश्वास का प्रतीक बन गई है। श्री सांवलिया सेठ मंदिर में देशभर से श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर नकद, स्वर्णाभूषण और अन्य बहुमूल्य भेंट अर्पित करते हैं।0
0
Report
अमरनाथ दर्शन से लौटती बस में आग, 47 यात्री सुरक्षित नीचे उतरे
Udaipur, Rajasthan:अमरनाथ दर्शन के बाद वापस सलूम्बर लौट रही बस में अचानक आग लग गई। आग में बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि उसमें सवार सभी 47 यात्रियों को समय रहते बस से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना गुरुवार शाम जम्मू के रामबन जिले की है। रॉड पर ट्रैफिक होने के कारण बस रुकी हुई थी। इस बीच करीब चार गाड़ियों के पीछे चल रही बस के यात्री उतरे और उन्होबे बस में आग लगने की जानकारी दी। बस में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया। जिससे कोई जन हानि नही हुई लेकिन सब ओर समान पूरी तरह से जल और रखा हो गया। बताया जा रहा है कि सलूंबर से 9 जुलाई को दो बसे अमरनाथ के लिए रवाना हुई थी। इसमें, दूसरी बस 16 सीटर थी, जो उस समय पीछे चल रही थी। पीछे वाली बस में सवार यात्री देवीलाल डांगी ने बताया कि जब आगे गाड़ियां रुकी और आग की बात आई तो सब घबरा गए और इस बीच देखा तो जिस बस में आग लगी वह हमारे साथ वाली बस थी। डांगी ने बताया कि बस में यात्रियों के सामान, नकदी और मोबाइल जल गए। पूरी बस जलकर राख हो गई। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से सभी यात्री सकुशल बच गए। डांगी ने बताया कि वे 9 जुलाई को निकले थे और बुधवार शाम को अमरनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।0
0
Report
NEET UG 2026: GOAL Institute छात्रों ने शानदार प्रदर्शन से दाखिले की उम्मीदें बढ़ाईं
Patna, Bihar:NEET UG 2026 की दोबारा आयोजित परीक्षा के बाद घोषित परिणाम में GOAL Institute के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, इसी उपलब्धि को साझा करने के लिए संस्थान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जहां निदेशक विपिन शर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता और संस्थान के प्रदर्शन की जानकारी दी GOAL Institute के निदेशक विपिन शर्मा ने बताया कि NEET 2026 की परीक्षा रद्द होने के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। इसके बावजूद संस्थान के विद्यार्थियों ने धैर्य, अनुशासन और बेहतर तैयारी के दम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्होंने कहा कि इस बार GOAL Institute के लगभग 500 विद्यार्थियों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रबल संभावना है, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि संस्थान के छात्र रविकांत दिवाकर ने 695 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। रविकांत ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि GOAL Institute का भी नाम रोशन किया है, संस्थान ने उनकी इस उपलब्धि को सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।0
0
Report
Advertisement
प्रतिबन्ध के बावजूद एक्सप्रेसवे पर सरियों से भरा टेंपो टैक्सी से भिड़ा, चालक की मौत
Gurugram, Haryana:प्रतिबंध के बावजूद एक्सप्रेसवे पर पहुंचा सरियों से भरा टेंपो... एक लापरवाही ने ले ली टैक्सी चालक की जान! गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा लोहे के सरियों से भरे टेंपो से टकराई टैक्सी, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत टक्कर के बाद लोहे के सरिये कार का शीशा तोड़ते हुए ड्राइवर के शरीर के आर-पार हो गए। हादसा इतना भयावह था कि टैक्सी चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके एक्सप्रेसवे पर टेंपो और स्लो-मूविंग वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, वहीं सरियों से लदा टेंपो कैसे पहुंचा? बड़ा सवाल। गुरुग्राम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हादसे की जांच शुरू।0
0
Report
पंजाब-हरियाणा HC ने सतलुज OTT बहाली की PIL खारिज, क्या बढ़ेगा विवाद?
Chandigarh, Chandigarh:पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फिल्म 'सतलुज' को OTT पर बहाल करने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज की पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को OTT प्लेटफॉर्म पर दोबारा उपलब्ध कराने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) खारिज कर दी। यह याचिका पंजाब के एक निवासी ने दायर की थी। याचिकाकर्ता का आरोप था कि फिल्म को OTT से हटाया जाना मनमाना और अनुचित है तथा अदालत से इसे फिर से उपलब्ध कराने का निर्देश देने की मांग की गई थी। * कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अश्विनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान पूछा कि याचिकाकर्ता का इस मामले में क्या लोकस स्टैंडी (कानूनी अधिकार) है, जबकि वह न तो फिल्म का निर्देशक है और न ही निर्माता। * इस पर याचिकाकर्ता ने कहा कि वह याचिका वापस लेकर फिल्म के निर्देशक के माध्यम से दोबारा दाखिल करेगा। * केंद्र सरकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज जैन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह जनहित का मामला नहीं है और याचिकाकर्ता का इस विषय में कोई कानूनी अधिकार नहीं बनता। उन्होंने यह भी कहा कि याचिका में फिल्म हटाने संबंधी किसी आदेश का स्पष्ट विवरण भी नहीं दिया गया है। * सरकार की ओर से बताया गया कि फिल्म 5 जुलाई को OTT से हटाई गई थी और 8 जुलाई को बिना किसी सक्षम प्राधिकारी से संपर्क किए या कोई प्रतिनिधित्व दिए सीधे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी गई। * अदालत ने पूछा कि क्या फिल्म के निर्देशक ने किसी प्राधिकरण से संपर्क किया है, जिस पर सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि ऐसा नहीं किया गया। याचिका में क्या कहा गया था? याचिका में कहा गया कि बिना किसी वैधानिक आदेश, न्यायिक निर्देश या कानूनी आधार सार्वजनिक किए फिल्म को हटाना संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनता के सूचना प्राप्त करने के अधिकार का उल्लंघन है। साथ ही, OTT के वैध ग्राहकों को उस सामग्री से वंचित किया गया जिसके लिए उन्होंने भुगतान किया था। याचिका में यह भी कहा गया कि ‘सतलुज’ दिवंगत मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और सत्य घटनाओं पर आधारित बायोपिक है। इसमें ऐसा कुछ नहीं है जिससे देश की संप्रभुता एवं अखंडता या सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होती हो। याचिका के अनुसार, ऐतिहासिक घटनाओं और न्यायालयों द्वारा पहले ही विचारित मामलों पर आधारित फिल्म को अचानक हटाए जाने से पारदर्शिता और कलात्मक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। मामला- शरवण सिंह बनाम भारत संघ एवं अन्य (Sharwan Singh vs Union of India & Others)0
0
Report
मधेपुरा के बिहारीगंज में पोखर में नाग-नागिन का प्रेमालाप, ग्रामीणों की भीड़
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में Friday को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। गांव निवासी देवेश कुमार सिंह के घर के सामने स्थित पोखर में एक नाग और नागिन लंबे समय तक साथ दिखाई हुए। इस दृश्य को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पोखर में नाग-नागिन एक-दूसरे के साथ लिपटकर प्रेमालाप कर रहे थे। जैसे ही इसकी सूचना गांव में फैली, बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया और इसे प्रकृति का अद्भुत नजारा बताया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इस तरह का दृश्य इतने करीब से देखा। काफी देर तक लोग पोखर के किनारे खड़े होकर नाग-नागिन की गतिविधियों को देखते रहे। इस दौरान किसी ने भी उन्हें परेशान करने की कोशिश नहीं की। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दिनभर चर्चा होती रही। हालांकि वन विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून के मौसम में सांपों की सक्रियता बढ़ जाती है और इस दौरान उनका प्रजनन व्यवहार भी देखने को मिल सकता है।0
0
Report
Advertisement
सावळीविहीर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू, ट्रैफिक जाम से निजात की उम्मीद
Shirdi, Maharashtra:तीन दिवसांच्या अल्टिमेटमनंतर अहिल्यानगर जिल्ह्यातील सावळीविहीर येथे अतिक्रमण हटवण्याची मोहीम अखेर सुरू झाली आहे.नगर–मनमाड महामार्गालगतच्या अतिक्रमणांमुळे वाहतूक कोंडी होत असून , शिर्डीकडे येणाऱ्या भाविकांसह सर्वसामान्य नागरिकांना मोठा त्रास सहन करावा लागत होता. तसेच महामार्गाच्या चौपदरीकरणाच्या कामातही अडथळे निर्माण होत होते. या पार्श्वभूमीवर मागील तीन दिवसांपूर्वी प्रशासकीय अधिकाऱ्यांनी पाहणी करत अतिक्रमण धारकांना इशारा दिला होता मात्र तरी देखील अतिक्रमण धारकांनी स्वतःहून अतिक्रमण न हटवल्याने प्रशासन ॲक्शन मोडवर आला असून, सावळीविहीर परिसरात आज मोठ्या पोलीस बंदोबस्तात अतिक्रमण हटवण्याची मोहीम सुरू करण्यात आली आहे.अतिक्रमण हटवल्यानंतर परिसरातील वाहतूक कोंडीचा प्रश्न काही प्रमाणात सुटण्याची शक्यता आहे.0
0
Report
अंबोली में बाढ़ के पानी में फँसे चार किसान, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला
Oras Bk., Maharashtra:सिंधुदुर्ग ब्रेकिंग आंबोलीत पुराच्या पाण्यात अडकलेल्या चार शेतकऱ्यांना जीवदान. आंबोली नांगरतासवाडी परिसरात भात लावणीसाठी गेलेले चार शेतकरी अचानक आलेल्या पुराच्या पाण्यात अडकले. सह्याद्री एडवेंचर रेस्क्यू ग्रुप आंबोली-सांगली च्या पथकाने तत्परतेने घटनास्थळी धाव घेत चारही जणांना सुखरुप बाहेर काढले.0
0
Report
पारसोली स्टेशन पर नागपुर–जयपुर एक्सप्रेस से बारां के युवक गंभीर घायल
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तावड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड के पारसोली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। नागपुर–जयपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से बारां जिले के 35 वर्षीय नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दोनों पैर कट गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को पारसोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया गया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। रेलवे और पारसोली पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
कपासन जेल में न्याय सहायता शिविर, मानवाधिकार और नशामुक्ति पर जागरुकता
Begun, Rajasthan:कपासन में विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में उप कारागृह कपासन में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा समिति अध्यक्ष संतोष कुमार बैरवा के निर्देश पर आयोजित शिविर में अधिकार मित्र प्रकाश चंद्र सुथार ने बंदियों को न्याय, मानवाधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही डॉन योजना के तहत नशे और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में तालुका सचिव देव तिवारी, उपकारापाल समुंदर सिंह और जेल स्टाफ मौजूद रहा।0
0
Report
रांची में अमृत योजना से मुरी और पिस्का स्टेशन का पुनर्विकास; पहली हाइड्रोजन ट्रेन
Ranchi, Jharkhand: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में मुरी और पिस्का स्टेशन को पुनर्विकसित किया गया है, जिसका उदघाटन किया गया । इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा, जिस तरह एयरपोर्ट और पोर्ट का निजीकरण हो रहा, रेलवे स्टेशन का निजीकरण न हो। इस मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा, आज पहली हाइड्रोजन ट्रेन संचालित हो रहा ये बता रहा आगे भारत कैसा होगा। पीएम के नेतृत्व में भारत रेल तेजी से आगे बढ़ रही है। ये योजना यात्रियों को आधुनिक सुविधा से जुड़ा है। ये सिर्फ आधार भूत संरचना का विस्तार नहीं राज्य के विकास को गति देने का कदम है। बाइट ...संतोष गंगवार, राज्यपाल इस मौके पर परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा, अमृत योजना के तहत कई स्टेशनों को पुनर्विकसित किया गया है। राज्य सरकार और भारत सरकार के सामंजस्य से रेलवे को और बेहतर बना सकते हैं। राज्य सरकार इसके के लिए संकल्पित है। बाइट ...दीपक बिरुआ, परिवहन मंत्री इस मौके पर सांसद महुआ माजी ने कहा, आने वाले समय में झारखंड के अन्य स्टेशनों का भी पुनर्निर्माण हो। झारखंड की खनिज संपदा देश भर में जाती है लेकिन झारखंड में जो सुविधाएं मिलनी चाहिए नहीं मिल पाई है। जिस तरह से इन दिनों एयरपोर्ट और पोर्ट जिस तरह प्राइवेट सेक्टर को दिए जा रहे हैं रेलवे के साथ ऐसा नहीं किया जाए नहीं तो आम जनता को बहुत दिक्कत होगी। रेलवे को कभी प्राइवेट हाथ में नहीं दिया जाए। बाइट ...महुआ माजी, सांसद, राज्यसभा बीजेपी विधायक नबीन जयसवाल ने कहा लगभग 125 साल बाद पिस्का रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित किया गया है। जल्दी ही हटिया और रांची रेलवे स्टेशन जो विश्व स्तरीय बन रही है उसका भी उद्घाटन होगा। बाइट ... नबीन जयसवाल, विधायक, बीजेपी रांची डीआरएम करुणा निधि सिंह ने बताया रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को विश्वसनीय और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना है। पुनर्विकसित स्टेशनों पर आम यात्रियों से जुड़ी सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। bाइट ...करुणानिधि सिंह, डीआरएम, रांची0
0
Report
पुरी (ओड़िशा): जगन्नाथ रथयात्रा के तीन रथ Gundicha मंदिर पहुँचे; भक्तों ने रस्में देखीं
Noida, Uttar Pradesh:PURI (ODISHA): THREE CHARIOTS OF LORD JAGANNATH RATH YATRA REACH GUNDICHA TEMPLE0
0
Report
Advertisement
रामगोपाल अग्रवाल की police remand 5 दिन और बढ़ी: ईओडब्ल्यू गिरफ्तारियाँ बढ़ा रहा मामला
Begun, Rajasthan:अपडेट रामगोपाल अग्रवाल की पुलिस रिमांड बढ़ी.. 5 दिन बढ़ाई गई पुलिस रिमांड.. ईओडब्ल्यू ने 5 दिन की मांगी थी रिमांड.. साथ ही शराब घोटाले में भी रामगोपाल अग्रवाल को ईओडब्ल्यू ने किया गिरफ्तार.. इससे पहले कोयला घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की हुई थी गिरफ्तारी.. कोयला मामले में ही 9 दिन की रिमांड पर थे रामगोपाल अग्रवाल..0
0
Report
जम्मू-कश्मीर: जय वैली में पशु तस्कर से भिड़ंत के बाद पुलिस घायल, व्यक्ति की मौत
Noida, Uttar Pradesh:DODA (JAMMU AND KASHMIR): PEOPLE PROTEST AFTER J&K POLICE PERSONNEL INJURED DURING SCUFFLE WITH SUSPECTED BOVINE SMUGGLER IN JAI VALLEY, ONE DEAD0
0
Report
RJD ने उम्मीदवार उतारा, विपक्षी नेता विदेश में; NDA सहयोगी BJP जीत का दावा
Noida, Uttar Pradesh:RJD ने उम्मीदवार तो उतारा है, लेकिन उनके नेता कहाँ हैं? न तो संसद में विपक्ष के नेता और न ही बिहार में विपक्ष के नेता को देश या राज्य की कोई चिंता है, क्योंकि दोनों ही विदेश में छुट्टियाँ मनाने में व्यस्त हैं। विपक्ष के नेता का पद कोई मज़ाक नहीं है और न तो राहुल गांधी और न ही तेजस्वी यादव इसकी गंभीरता को समझते हैं। बांकीपुर उपचुनाव की रणनीति को लेकर NDA के सभी पाँच सहयोगियों के बीच चर्चा हो चुकी है और मुझे पूरा भरोसा है कि NDA के समर्थन से BJP उम्मीदवार ही जीतेंगे। असल मुकाबला शायद विपक्ष की पार्टियों के बीच ही दूसरे स्थान के लिए होगा.0
0
Report
Advertisement
