284001
प्रेमनगर नगरा रेलवे वर्कशॉप के गेट के सामने महारानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति गिरी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर में नगरा रेलवे वर्कशॉप के सामने बारिश के दौरान 15 फीट ऊंची रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा गिर गई। इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि प्रतिमा के नीचे लंबे समय से बारिश का पानी जमा हो रहा था, जिसके कारण यह धराशाई हो गई। घटना के बाद रेलवे के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को उठाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नगर पंचायत सिटी चेयरमैन जकी खान ने सिटी में बन रही मानक विपरीत पानी की टंकी को लेकर कह दी बड़ी बात
Dherahna, Uttar Pradesh:नगर पंचायत सिटी के चेयरमैन जकी खान ने बताया कि अमृत 2 के तहत 28 किमी पाईप लाईन,7 नलकूप 3 पानी की टंकी लगभग 20 करोड़ का टेंडर इलाहाबाद जल निगम से हुआ है आगरा की कंपनी डी के कांट्रेक्शन के द्वारा कराया जा रहा है ये कार्यदायी संस्था सीधे जल निगम से जुड़ा हुई है इसका नगर पंचायत सिटी से कोई लेना देना नही है मानक विहीन कार्य होने को लेकर जेई और ऐई से शिकायत की गई । ऐसे ही मानक विपरीत कार्य होता रहेगा तो इस मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी ।0
0
Report
सदर अस्पताल के पास अवैध नर्सिंग होम सील, बंधक बनाकर इलाज का मामला सामने
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी रिची पांडे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सदर अस्पताल के आसपास संचालित चार अवैध नर्सिंग होम को सील कर दिया है साथ ही सभी संचालकों के खिलाफ नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। डीएम रिची पांडे को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर अस्पताल के पास अवैध नर्सिंग होम में इलाज का बकाया पैसा नहीं देने पर महिला मरीज को बंधक बनाकर रखा गया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर न सिर्फ संबंधित नर्सिंग होम को सील किया, बल्कि बंधक बनाकर रखी गई महिला मरीज को भी मुक्त कराया। महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।0
0
Report
AAP सांसद मालविंदर सिंह कंग: महिला आरक्षण बिल समर्थन, डिलिमिटेशन का विरोध
Noida, Uttar Pradesh:मालविंदर सिंह कंग, आप सांसद आम आदमी पार्टी महिला आरक्षण बिल के समर्थन में है, इसको बहुत पहले लागू कर देना चाहिए। 2023 में महिला आरक्षण पास हुआ, 543 सीटों पर रिजर्वेशन लागू करें। 543 सीटों का 33% आरक्षण आज लागू करे हम साथ देंगे। डिलिमिटेशन में जो छोटे स्टेट हैं पंजाब जैसे उनका नुकसान होगा। यह फार्मूला गलत है। महिला आरक्षण बिल का हम समर्थन करते हैं लेकिन डिलिमिटेशन का हम विरोध कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
दिनेश शर्मा: नारी वंदन शक्ति कानून इतिहास की बड़ी घटना
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने नारी वंदन शक्ति अधिनियम पर कहा, "27 वर्षों तक इन लोगों ने महिलाओं को उनका अधिकार देने का कार्य नहीं किया और विपक्ष आज भी नहीं चाहता कि महिलाओं को उनके सशक्तिकरण का अधिकार मिले इसलिए वे आज बहानेबाजी बनाते हैं... अब विधानसभा और लोकसभा में उन्हें उनका प्रतिनिधित्व मिले ये आवश्यक है। मैं समझता हूं कि ये बिल न केवल ऐतिहासिक है बल्कि भारत के इतिहास की एक बहुत बड़ी घटना है।"0
0
Report
कोयंबटूर में पलानीस्वामी का चुनाव प्रचार शुरू
Noida, Uttar Pradesh:कोयंबटूर: तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्षक और AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए कोयंबटूर में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।0
0
Report
16-18 अप्रैल का विशेष सत्र: महिला आरक्षण बिल पर संसद में चर्चा
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर महिला आरक्षण बिल को लेकर आज विशेष सत्र आज सदन में होगी प्रक्रिया पर चर्चा, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पहले ही पेश किया था बिल आज संसद पटल पर होगी सत्र में चर्चा, विशेष सत्र के लिए रवाना होते समय दिखा पारिवारिक भाव पत्नी पाना देवी ने तिलक लगाकर किया रवाना महिला बिल पर सदन में चर्चा की प्रक्रिया को लेकर शुभ कार्य के रूप में किया गया तिलक केंद्रीय मंत्री ने कहा- देश के लिए बड़ा दिन 16 से 18 अप्रैल तक बुलवाया गया विशेष सत्र लोकसभा और विधानसभाओं में बढ़ेगा महिला प्रतिनिधित्व0
0
Report
Advertisement
रेसला ने अवकाश कटौती के खिलाफ सरकार से पुनर्विचार की मांग के साथ प्रदर्शन किया
Karauli, Rajasthan:अवकाश कटौती के विरोध में रेसला का प्रदर्शन, सरकार से पुनर्विचार की मांग करौली। राज्य सरकार द्वारा जारी नए शिविरा पंचांग में अवकाश कटौती के फैसले के विरोध में राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) ने नाराजगी जताते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ ने इस निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार की मांग की है。0
0
Report
नलकूपों की केबल चोरी से किसान परेशान, सिंचाई प्रभावित
Karauli, Rajasthan:नलकूपों की केबल चोरी से किसान परेशान, सपोटरा। ग्राम पंचायत नारौली डांग में लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दो किसानों के खेतों में लगे नलकूपों की सैकड़ों फीट बिजली केबल काटकर चोरी कर ली, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो रहा है।0
0
Report
पुलिस स्थापना दिवस पर साइबर जागरूकता क्विज, कानूनों की जानकारी से छात्र-छात्राओं में जागृति
Pratapgarh, Rajasthan:राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, किला रोड प्रतापगढ़ में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए साइबर जागरूकता विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कुल 132 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नवीन कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई, जिसमें कानून की कार्यप्रणाली को सरल तरीके से समझाया गया। इससे छात्रों को कानून और उसके क्रियान्वयन की बेहतर समझ प्राप्त हुई। इसके साथ ही माही गर्ल्स की बालिकाओं को रिजर्व पुलिस लाइन प्रतापगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। भ्रमण के दौरान बालिकाओं को पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं की जानकारी दी गई तथा पुलिस के कार्य करने के तरीके और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें कानून के प्रति सजग बनाना रहा, जिससे वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभा सकें।0
0
Report
Advertisement
जालौन: उरई में दुकानों पर पुलिस कार्रवाई के बाद तनाव, दंगा भड़कने की आशंका
Orai, Uttar Pradesh:जालौन: उरई में दुकानों पर पुलिस कार्रवाई के बाद तनाव, दंगा भड़कने की आशंका जालौन। जनपद के उरई नगर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब संकट मोचन हनुमान मंदिर के समीप जिला परिषद के पास पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि अचानक हुई इस कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने मौके पर विरोध शुरू कर दिया। हालात इतने बिगड़ते नजर आए कि कुछ लोगों द्वारा आगजनी की कोशिश की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उरई कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और हालात को काबू में करने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं, इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।0
0
Report
जालौन में गांव की आबादी के बीच खुले शराब ठेके का महिलाओं ने किया विरोध,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में गांव की आबादी के बीच खुले शराब ठेके का महिलाओं ने किया विरोध, तमाम ग्रामीण महिलाओं ने आबादी के बीच से शराब ठेका हटाए जाने की मांग की, शराब ठेका हटाए जाने को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा सामूहिक शिकायती पत्र, गांव के अंदर शराब ठेका खुले होने से पूरे दिन रहता है शराबियों का जमावड़ा, महिलाओं, छात्राओं और बच्चों को आने-जाने में होती है काफी दिक्कतें, जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के जखौली गांव का मामला। बाइट:- रानी--ग्रामीण महिला0
0
Report
प्रतापगढ़ में जनजाति मोर्चा के नए प्रदेशाध्यक्ष गोपीचंद मीणा का स्वागत
Pratapgarh, Rajasthan:भाजपा जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक गोपीचंद मीणा के प्रथम प्रतापगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर अपनी एकजुटता और उत्साह का प्रदर्शन किया। स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया और पूरे माहौल को नारों से गुंजायमान बना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपीचंद मीणा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनजाति समाज को मुख्यधारा से जोड़ना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला कार्यालय पहुंचने पर मोर्चा के पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ अपने नेता का उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरे कार्यक्रम में जोश और ऊर्जा का माहौल बना रहा। स्वागत कार्यक्रम के बाद संगठन की आगामी रणनीति और कार्ययोजनाओं को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा की गई।0
0
Report
Advertisement
दूनी में DST की बड़ी कार्रवाई: 9.49 किलोग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Tonk, Rajasthan:दूनी क्षेत्र में DST की बड़ी कार्रवाई, 9.49 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार जिला स्पेशल टीम (DST) ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दूनी थाना क्षेत्र में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, चांदली माता जी रोड पर DST टीम ने छापामार कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक पावर बाइक सवार आरोपी के कब्जे से करीब 9.490 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई DST टीम प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनीकी स्रोतों से मिली सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोवर्धन उर्फ गौरव पुत्र दुर्गा सिंह, निवासी बावड़ी खेड़ा, थाना हिंडोली के रूप में हुई है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से बूंदी, हिंडोली, देवली, घाड़ और दूनी क्षेत्र में गांजे की सप्लाई करता आ रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दूनी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है।0
0
Report
4 घंटे में MS पार्क पुलिस ने सीरियल हाउस ब्रेकर नाटा को गिरफ्तार किया
Delhi, Delhi:4 घंटे में बड़ी सफलता: सीरियल हाउस ब्रेकर नाटा गिरफ्तार, सोना-चांदी सहित कीमती सामान बरामद। थाना MS पार्क की पुलिस टीम ने तेजी और मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर हाउस ब्रेकर को महज 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान शकील इरफान उर्फ इरफान उर्फ नाटा (35), निवासी न्यू सीमापुरी, दिल्ली के रूप में हुई है, जो पहले से ही 21 चोरी और घर में सेंधमारी के मामलों में शामिल रहा है। क्या है मामला? 12 अप्रैल 2026 को थाना MS पार्क में एक पीसीआर कॉल के जरिए दिनदहाड़े घर में चोरी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ई-एफआईआर नंबर 80030259/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ऐसे हुई गिरफ्तारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा (SHO/MS Park) के नेतृत्व में SI संदीप, ASI सुनील कुमार, HC अनुज, HC प्रदीप और HC जितेंद्र की टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान की। तकनीकी निगरानी और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने सीमापुरी इलाके से आरोपी को दबोच लिया。 पूछताछ में बड़ा खुलासा पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए घरों में चोरी करता था। पुलिस अब उससे अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है。 बरामद सामान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई कीमती सामान बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं: चांदी के कड़े और पायल लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां सोने की नोज पिन और मंगलसूत्र घड़ियां (HMT व स्मार्टवॉच) चांदी के सिक्के और अन्य आभूषण इलेक्ट्रिक प्रेस सहित अन्य सामान सुलझाए गए मामले आरोपी की गिरफ्तारी से MS पार्क थाने के 3 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस का बयान शाहदरा जिला पुलिस के उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा (IPS) ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अन्य चोरी के सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
जालौन में पुलिस से बैखौफ दबंगों की दबंगई की वारदात आई सामने,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस से बैखौफ दबंगों की दबंगई की वारदात आई सामने, दबंगों ने युवक की लात-घूसों और लाठी-डंडों से बेरहमी से की पिटाई, दबंगों ने युवक से गाली-गलौज से गाली-गलौज कर किया विवाद और फिर मारपीट की, बीच-बचाव कराने आई दोस्त की मां के कपड़े फाड़कर छेड़खानी की घटना को दिया अंजाम, पुलिस के आने से पहले हमलावर जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार, दबंगों द्वारा युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर इलाके का मामला।0
0
Report
Advertisement
