icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह गोकशी मामले में सस्पेंड हुए SI-ASI, अवैध अतिक्रमण और मांस मदिरा पर कार्रवाई

Damoh, Madhya Pradesh:गोकशी मामले में एक और बड़ा एक्शन, एक सब इंस्पेक्टर और एएसआई सस्पेंड, कलेक्टर ने दी जानकारी, अधिक्रमण हटाने के साथ मांस मदिरा विक्रय पर भी नकेल.. एंकर/ एमपी के दमोह में शनिवार को हुए गोकशी के मामले में शनिवार शाम से ही लिए जा रहे एक्शन के साथ अब लगातार कार्यवाहियों का दौर जारी है। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस मामले में पहली नजर में जिन लोगों की हीलाहवाली पाई गई है उन में से एक सब इंस्पेक्टर चौकी प्रभारी ब्रजलाल पटेल और एएसआई राकेश पाठक को सस्पेंड किया गया है वहीं इलाके में अपरधियों के अवैध अतिक्रमणों पर भी कार्यवाही की गई है। कलेक्टर के मुताबिक इस इलाके में लगे पुलिस के 26 सीसीटीवी कैमरे बंद थे जिन्हें चालू कराया गया है। उनके मुताबिक इस इलाके में खुलेआम मांस मदिरा की दुकानें चलाये जाने की बात भी सामने आई थी जिसे लेकर भी कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर ने हिंदूवादी संगठनों के उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर एक्शन में लापरवाही की है है , इस पर डीएम का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के आधार पर बुलडोजर एक्शन किया जा सकता है और यहां पर भी उसी आधार पर एक्शन लिया जा रहा है।
0
0
Report

कामद गांव में हथियारबंद फायरिंग, 15 वर्षीय बालक घायल—जांच जारी

Datia, Madhya Pradesh:हर्ष फायरिंग में 15 वर्षीय बालक को लगी गोली, जिला अस्पताल में इलाज जारी दतिया। उन्नाव थाना क्षेत्र के ग्राम कामद में हर्ष फायरिंग के दौरान 15 वर्षीय बालक गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद घायल बालक को डायल-112 की मदद से जिला चिकित्सालय दतिया लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार गांव में बच्चे के जन्म की खुशी में हथियारों से हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इसी दौरान अभिषेक अहिरवार पुत्र हरदयाल अहिरवार के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बालक ने गांव के ही लवकुश दांगी और अभिषेक वंशकार पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में 30 से अधिक छात्र सम्मानित

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर मे कुर्मी क्षत्रिय समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3 दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।,समारोह के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज व देश को नई दिशा दे सकते हैं।,वहीं OBC महासभा के संभागीय प्रभारी गया प्रसाद पटेल ने मप्र सरकार से OBC के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में OBC आबादी करीब 65 प्रतिशत होने के बावजूद वर्तमान में सिर्फ 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है, जबकि 13 प्रतिशत पद होल्ड पर रखे गए हैं। 27 प्रतिशत आरक्षण लागू होने तक महासभा आंदोलन जारी रखेगी। बाइट - डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, अध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग* बाइट - गया प्रसाद पटेल, संभागीय प्रभारी, OBC महासभा*
0
0
Report
Advertisement

गहलोत के आरोपों पर भाजपा मंत्री बोले—जनादेश से कांग्रेस की हताशा उजागर

Noida, Uttar Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार हार की हताशा में अनर्गल बयान दे रहे अशोक गहलोत: मदन दिलावर जनता के बीच समाप्त हुई कांग्रेस की प्रासंगिकता: जवाहर सिंह बेढम सत्ता का दुरुपयोग करने वाले अपनी गिरेबां में झांकें: हीरालाल नागर कांग्रेसिए खुद होटलों में कैद रहे, अब कर रहे बयानबाजी: रामलाल शर्मा जयपुर, 4 अक्टूबर 2026। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा को मिले जनसमर्थन के बाद कांग्रेस नेताओं की हताशा बयानों में स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपनी हार पर आत्ममंथन करने की बजाय जनादेश पर सवाल उठाना जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी जनता अपने विवेक से निर्णय करेगी। मदन दिलावर ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के सर्वांगिण विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए निष्पक्ष भाव से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि नगर निकाय चुनावों में जनता ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है और जनता जिस दल को अपना आशीर्वाद देती है, वही चुनाव में विजयी होता है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान हताशा भरा है। कांग्रेस सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था को पंगु कर दिया था और एक-एक पंचायत समिति में दो-दो साल तक चुनाव चलते रहे और विकास कार्य अवरुद्ध रहे। जबकि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ‘एक राज्य, एक चुनाव’ की परिकल्पना को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जनता ने भजनलाल सरकार के कामकाज पर अपनी मुहर लगाई है और now पंचायत चुनाव में भी भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलेगा। क्योंकि हर बार हार के बाद कभी ईवीएम का मुद्दा उठाने के और संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ बयान देने वाली कांग्रेस की प्रासंगिकता जनता के बीच समाप्त हो गई है। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी गिरेबां में झांककर देखना चाहिए कि उनके शासनकाल में पंचायत राज चुनाव टुकड़ों में करवाए गए और सत्ता का दुरुपयोग करते हुए खरीद-फरोख्त कर बोर्ड बनाए गए। इतना ही नहीं, सत्ता में बने रहने के लिए विधायकों से लेकर मंत्रियों की लगातार फोन टैपिंग करवाई गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पानी-बिजली सहित सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक काम हो रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप नगरीय निकायों में भाजपा को प्रचंड जनादेश प्राप्त हुआ। उससे अशोक गहलोत को छटपटाहट हो रही है। क्योंकि कांग्रेस में आपसी खींचतान के चलते उनके नेताओं में एक-दूसरे के प्रति विश्वास नहीं है और केवल सत्ता लोलुपता सता रही है। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्ता बचाने के लिए कोविड के समय में भी इनकी कांग्रेस सरकार कई दिनों तक होटलों में कैद रही। चूंकि अब अशोक गहलोत की गांधी परिवार के दरवाजे पर पहले जैसी स्वीकार्यता नहीं रही, इसी कारण वे राहुल गांधी को खुश करने के लिए झूठी बयानबाजी कर रहे हैं।
0
0
Report

नशे से दूर रहने के लिए शहर में अनोखा सफाई-झाड़ू अभियान

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक अनोखा अभियान देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम और गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष स्वच्छता एवं नशामुक्ति अभियान के तहत शहीद भगत सिंह सेवा समिति के सदस्यों ने अनूठे अंदाज में लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। अग्रसेन चौक, कोठी कंपाउंड में समिति के कार्यकर्ता कोरेक्स की खाली शीशियों की माला पहनकर हाथों में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे और सफाई करते हुए नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। समिति अध्यक्ष सुजीत द्विवेदी ने कहा कि नशा खासकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। नशे की गिरफ्त में आकर युवा अपना स्वास्थ्य खराब करने के साथ परिवार को भी आर्थिक और सामाजिक संकट में डाल रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें समय रहते नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की। समिति ने साफ संदेश दिया कि स्वच्छ समाज के साथ नशामुक्त समाज का निर्माण भी जरूरी है और इसके लिए पूरे समाज को मिलकर आवाज उठानी होगी。
0
0
Report
Advertisement

9–10 साल की मासूमों के साथ छेड़छाड़: बुजुर्ग आरोपी हिरासत में

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में 9 और 10 साल की दो सहेलियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. सावरी माता मंदिर में दर्शन करने गई मासूमों के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अश्लील हरकतें कीं. घटना का पता चलते ही परिजन और स्थानीय महिलाओं ने आरोपी बुजुर्ग को मौके पर ही पकड़ कर चप्पल और डंडों से जमकर पीटा. आरोप है कि वहां मौजूद नंदकिशोर सोनी ने उन्हें प्रसाद के रूप में टॉफी दी और पास बिठा लिया. इसके बाद उसने मासूमों के साथ गलत हरकतें शुरू कर दीं. आरोपी ने एक बच्ची के फ्रॉक की चेन खोलने का प्रयास भी किया, जिससे घबराकर दोनों बच्चियां घर भाग गईं और परिजनों को पूरी बात बताई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण गड़िया मोहल्ला पहुंचे, जहां आरोपी छिपा हुआ था. बच्चियों ने पहचान की, जिसके बाद वहां मौजूद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. महिलाओं ने आरोपी को चप्पलों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया. पिटाई के दौरान आरोपी रोते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर सोनी को हिरासत में ले लिया. महिला थाने में आरोपी के खिलाफ BNS, पॉक्सो एक्ट और SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report

Ashoknagar अस्पताल में नवजात की गला दबाकर हत्या, पुलिस जांच शुरू

Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:ASHOKNAGAR (MP) के जिला अस्पताल के PNC वार्ड में नवजात बच्ची की गला घोंटकर हत्या की घटना सामने आई है। माँ और दादी अस्पताल में मौजूद थीं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई है. बच्ची चंद घण्टे पहले जन्मी थी; उसकी गर्दन पर निशान और मुंह से खून निकल रहा था, जिससे अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना के कारण और वार्ड में मौजूद लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके. परिवार के अनुसार बच्ची की मां भावना की दूसरी बेटी थी; शनिवार-रविवार की रात बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रविवार की सुबह मां ने बच्ची के मुँह से खून निकलते देखा और डॉक्टरों को सूचना दी; मौत के बाद गले पर निशान पाए गए. अस्पताल में सुरक्षा का पहरा बताया गया, लेकिन नतीजा क्या हुआ यह पुलिस की जांच पर निर्भर है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. इसके अलावा NCRB क्राइम्स इन इंडिया 2023 के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में शिशु हत्या के मामले देश भर में सर्वाधिक रहे।
0
0
Report

सेंदरी-तुर्काडीह पुल के पास बड़ा सड़क हादसा, घायल की हालत खतरे से बाहर

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सेंदरी-तुर्काडीह पुल के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। पाली निवासी मुरशिद आलम दीपका से बिलासपुर गाड़ी खाली करने के बाद वापस पाली लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में झपकी आ गई। इसके बाद हाइवा अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराई और सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए मुरशिद आलम को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। अस्पताल में उनका सीटी स्कैन भी कराया गया, जिसमें फिलहाल किसी गंभीर स्थिति की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि एहतियात के तौर पर उनका इलाज जारी है। परिजनों के मुताबिक झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ।
0
0
Report
Advertisement

मोदीनगर थाना ने वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, चार मोटरसाइकिलें बरामद

Ghaziabad, Uttar Pradesh:थाना मोदीनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद बाइकों में से तीन के संबंध में मोदीनगर और निवाड़ी थाने में चोरी के मामले दर्ज हैं, जबकि चौथी मोटरसाइकिल के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार को थाना मोदीनगर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वाहन चोरी से जुड़े संदिग्धों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोदीनगर के इंद्रापुरी निवासी 26 वर्षीय अनुज पुत्र प्रेमराज, मुरादनगर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव निवासी 18 वर्षीय ध्रुव त्यागी पुत्र राजेश और त्रिमूर्ति विहार जलालपुर रोड निवासी 21 वर्षीय दीपक उर्फ दीपेंद्र पुत्र पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइकों को छिपाकर रखा जाता था और मौका मिलने पर उन्हें बेचने की तैयारी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में थे, तभी चेकिंग के दौरान पकड़े गए। पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद चार मोटरसाइकिलों में से दो के संबंध में मोदीनगर थाने में चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। एक मोटरसाइकिल निवाड़ी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। चौथी बाइक के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो अन्य आरोपियों राज उर्फ राजेश निवासी मुरादनगर और अजगर उर्फ रोहित निवासी डिकोली, बागपत की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

पंजाब में पंथक लहर तेज, 2027 लिए अमृतपाल सिंह मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार पर चर्चा

Samrala, Punjab:ਅਗਲੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪੰਥਕ ਲਹਿਰ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ - ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੋਹਲ (ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ) ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਨਹੀਂ ਹੋਈਆਂ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਚੋਣਾਂ ਨਾ ਕਰਵਾਉਣ ਕਾਰਨ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬਾਦਲ ਦਾ ਉੱਥੇ ਕਬਜ਼ਾ ਹੈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਅਮਰਜੀਤ s ਸਿੰਘ chawala ਵਰਗੇ ਵਿਵਾਦ ਉੱਠ ਰਹੇ ਹਨ। ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੋਹਲ ਨੇ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਹੈ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਇਸ ਵਾਰ ਪਿਛਲੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਸਮੇਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਧ 2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਪੰਥਕ ਲਹਿਰ ਚਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਅਕਾਲੀ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਤੋਂ ਅੱਕੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੇ ਦਿੱਲੀ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਝਾਂਸੇ ਵਿੱਚ ਆ ਕਿ 2022 ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ 92 ਵਿਧਾਇਕ ਜਿਤਾਏ ਸਨ ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਨੂੰ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਅਤੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਕੋਈ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ। ਭਾਈ ਜੋਹਰ ਅੱਜ ਇੱਥੇ ਭਾਈ ਈਸ਼ਵਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸਮਰਥਕਾਂ ਵੱਲੋ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਉਪਰੰਤ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 2027 ਦੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸੰਗਤ ਦੀ ਮੰਗ ਹੈ ਕਿ ਭਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਚੋਣ ਮੈਦਾਨ ਵਿੱਚ ਉਤਾਰਿਆ ਜਾਵੇ। ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਸਰਦਾਰ ਐਸ਼ਵਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਵੀ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਟਿਕਟ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੀ ਕੀਤੀਮੰਗ ਸੰਬੰਧੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੰਗਤ ਵੱਲੋਂ ਰੱਖੀ ਗਈ ਗੱਲ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈਕਮਾਂਡ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਟਿਕਟ ਸਬੰਧੀ ਅੰਤਿਮ ਫੈਸਲਾ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਹੀ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੋਹਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਤੋਂ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਸਾਰੇ ਆਗੂਆਂ ਅਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਚੱਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅll۔ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ, ਨੌਜਵਾਨਾਂ, ਨਸ਼ਿਆਂ ਅਤੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਵਰਗੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਨਹੀਂ ਹੋਈਆਂ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ मੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਚੋਣਾਂ ਨਾ ਕਰਵਾਉਣ ਕਾਰਨ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬਾਦਲ ਦਾ ਉਥੇ ਕਬਜ਼ਾ ਹੈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਵਰਗੇ ਵਿਵਾਦ ਉੱਠ ਰਹੇ ਹਨ। ਜੋਹਲ ਨੇ ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਲਗਾਤਾਰ ਸੰਪਰਕ ਕਰਕੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।
0
0
Report

अयोध्या में वशिष्ठ सम्मान समारोह: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में वशिष्ठ सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। 8 अक्टूबर को अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और राम मंदिर दर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिन समाजवादियों की सरकार में राम भक्तों और कारसेवकों पर गोलियां चली थीं, उनमें रामलला के दर्शन करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग राम मंदिर में दर्शन कैसे कर सकते हैं, क्योंकि इससे उनका मुस्लिम वोट बैंक नाराज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को राम भक्तों और कारसेवकों से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, 8 अक्टूबर को अखिलेश यादव पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक पवन पांडे के आवास पर आयोजित राम कथा कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या आएंगे। वहीं भदोही का नाम संत रविदास नगर किए जाने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सरकार ने जिले का नाम बदला था, जिसे भाजपा सरकार ने दोबारा संत रविदास नगर कर दिया। दीपोत्सव को लेकर उन्होंने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्षों से भी बेहतर आयोजन किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस टैंकर से टकराई, देवरिया के 3 की मौत

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया एंकर..... पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुल्तानपुर जनपद में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में देवरिया जनपद के रुद्रपुर के 3 लोगों की मौत हो गई... जानकारी के अनुसार गहिल दुधैला गांव के रहने वाले सत्यवान सिंह आर्मी में सूबेदार मेजर थे। और अपने किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए चंडीगढ गए थे जहां पर उनकी मौत हो गई.... उनके शव को परिजन एंबुलेंस से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते रुद्रपुर ला रहे थे कि तभी सुल्तानपुर के आसपास एंबुलेंस ने टैंकर में सीधी टक्कर मार दी .... जिससे एंबुलेंस में सवार ड्राइवर और 3 लोगों की मौत हो गई मरने वालों में सत्यवान सिंह के भाई और उनका बेटा और रुद्रपुर का राजन चौधरी है.. जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया... और घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.... मृतक व्यक्तियों का शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात घर पहुंचने की संभावना है.... वही गांव पर जाकर जनपद के डीएम और एसपी ने परिवार से मुलाकात की
0
0
Report

NH 719 पर ट्रक पलटा, राहगीरों ने बोरिया बटोरकर मदद की जगह लूट मचाई

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-ग्वालियर-इटावा-भिण्ड नेशनल हाईवे 719 पर हादसा,पशु आहार से भरा अनियंत्रित ट्रक खंती में पलटा,मदद छोड़ बोरियां लूटने भागे लोग! एंकर-हादसे के बाद मदद के लिए हाथ आगे बढ़ते हैं... लेकिन मध्यप्रदेश के भिंड में जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है。 मामला ग्वालियर-भिंड नेशनल हाईवे 719 का है। मेहगांव थाना क्षेत्र के ज्ञानेंद्रपुरा के पास, पशु आहार से लदा एक अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार के कारण सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गया। ट्रक पलटते ही उस पर लदी सैकड़ों पशु आहार की बोरियां सड़क और खंती में बिखर गईं। लेकिन इसके बाद जो हुआ... वो हैरान करने वाला था! हादसा देखकर रुकने वाले राहगीरों ने ड्राइवर का हाल पूछना तो दूर, फैली बोरियों पर झपटना शुरू कर दिया। जिसे जो मौका मिला, वह माल समेटकर रफूचक्कर होने लगा! कोई अपनी बाइक पर बोरियां लादकर भागा... तो कोई सिर पर बोरी रखकर दौड़ पड़ा! सड़क पर सरेआम डकैती जैसा नजारा बन चुका था। खबर मिलते ही जब तक मेहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां पटकाकर लोगों को खदेड़ा... तब तक मौकापरस्त राहगीर सैकड़ों बोरियां साफ कर चुके थे! अब सवाल यह कि हादसे के वक्त मदद की जगह ऐसी लूट मचाना, किस मानसिकता को दर्शाता है。 प्रदीप शर्मा,जी मीडिया,भिण्ड
0
0
Report

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने हनुमानगढ़ के भटनेर दुर्ग विरासत और मजबूती पर चर्चा की

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan)\n\n(Dist. Stringer - Kuldeep Sharma)\n\nभटनेर दुर्ग की मजबूती और ऐतिहासिक विरासत की तारीफ, केंद्रीय पर्यटन मंत्री पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के घर\n\n———\nएंकर विजुअल —\nहनुमानगढ़ में केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने हनुमानगढ़ दौरे के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रामप्रताप के निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। यहाँ पहुंचने पर डॉ. रामप्रताप और परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों को लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने हनुमानगढ़ के ऐतिहासिक भटनेर दुर्ग का उल्लेख करते हुए इसकी मजबूती और ऐतिहासिक महत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि भटनेर दुर्ग राजस्थान की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सदियों पुराना यह दुर्ग अपनी मजबूत स्थापत्य संरचना और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के कारण विशेष पहचान रखता है। उन्होंने दुर्ग की मजबूती की प्रशंसा करते हुए इसे पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। मुलाकात के दौरान हनुमानगढ़ में पर्यटन की संभावनाओं और ऐतिहासिक स्थलों के विकास को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। डॉ. रामप्रताप ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए हनुमानगढ़ की ऐतिहासिक विरासत से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top