284002
बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति का द्वितीय महिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सर्वोदय इंटर कालेज उरई में बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति के तत्वावधान में द्वितीय महिला सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता श्रीमती माधुरी निरंजन ने की, जबकि संचालन श्रीमती कुसुम निरंजन ने किया। मुख्य अतिथि श्रीमती रमा निरंजन (एमएलसी) और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने अपने विचार साझा किए। सम्मेलन में महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और समाज में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई, जिसमें कई प्रमुख हस्तियों ने सकारात्मक सुझाव दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान में पशुपालकों को बीमा कवच, 83 करोड़ के क्लेम वितरित
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में पशुपालकों के लिए नया सुरक्षा कवच, 83 करोड़ बीमा क्लेम वितरित! मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में मिल रही सुरक्षा, 26.38 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी 42 लाख पॉलिसी जारी करेगा पशुपालन विभाग, 12.34 लाख से अधिक पशुपालक दायरे में जयपुर। राजस्थान में आपदा या बीमारी से पशुओं की मृत्यु होने पर अब पशुपालकों को आर्थिक रूप से राहत मिलने लगी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पशुपालकों के लिए लाई गई इस योजना का लाभ अब धरातल पर दिखने लगा है। पिछले कुछ महीनों में ही इस योजना में 83 करोड़ रुपए की राशि बीमा क्लेम के रूप में पशुपालकों को दी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि राज्य के पशुपालकों को बीमा सुरक्षा का कवच देने की राज्य सरकार की पहल सार्थक साबित हो रही है। बजट घोषणा की पालना में राज्य सरकार अधिक से अधिक पशुओं को बीमा के दायरे में लेने का प्रयास कर रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में इस योजना की शुरुआत हुई थी। तब राज्य सरकार ने 21 लाख पशुओं का बीमा करने का लक्ष्य रखा था। वर्ष 2025-26 में बढ़ाकर इसका दायरा 42 लाख पशुओं के लिए कर दिया गया। हालांकि राज्य सरकार के लक्ष्य को पशुपालन विभाग अभी तक हासिल नहीं कर सका है। लेकिन योजना के अंतर्गत 26 लाख से अधिक पशुओं का बीमा हो चुका है। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने भी विभागीय अधिकारियों को जल्द ही लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना का फायदा पशुओं की किसी भी स्थिति में मौत पर पशुपालकों को मिलता है। किसी भी प्राकृतिक या आकस्मिक दुर्घटना की स्थिति में पशु की मृत्यु होने पर बीमा क्लेम मिल रहा है। आग लगने, सड़क दुर्घटना, आकाशीय बिजली, प्राकृतिक आपदा, जहरीली घास खाने, सर्प या कीड़ा काटने से पशु की मृत्यु होने पर पशुपालक को क्लेम राशि मिल रही है। कितने पशुओं का बीमा, कितने पशुपालक लाभान्वित? वर्ष 2024-25 में 20.29 लाख पशुओं का पंजीकरण हुआ लॉटरी के जरिए 16.72 लाख पशुओं का चयन किया गया 13 लाख पशु स्वस्थ पाए गए, 3.40 लाख पशु अनफिट मिले इनमें से 10.74 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी की गई प्रदेशभर में 5.61 लाख पशुपालकों के पशुओं का बीमा हुआ वर्ष 2025-26 में 22.28 लाख पशुओं का पंजीकरण लॉटरी के बजाय पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर चयन 16.14 लाख पशुओं के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए गए 6.72 लाख पशुपालकों के 15.63 लाख पशुओं की पॉलिसी जारी इस तरह 2 वर्ष में अब तक 26.38 लाख पशुओं का बीमा किया गया कुल 12.34 लाख पशुपालकों के पशुओं की हुई बीमा पॉलिसियां 94 प्रतिशत से अधिक दावों में मिला क्लेम पशुपालन विभाग बीमा दावों के निस्तारण में भी तेज प्रक्रिया अपना रहा है। अब तक विभाग के पास जितने बीमा क्लेम के आवेदन आए, उनमें से करीब 94 प्रतिशत मामलों में पशुपालकों को बीमा क्लेम की राशि स्वीकार करते हुए जारी कर दी गई है। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ सुरेश चंद मीना ने बताया कि जो बीमा पॉलिसियां वर्ष 2024-25 और 2025-26 में जारी की गई थी, उन बीमा पॉलिसियों का भी नवीनीकरण किया जा रहा है। दरअसल एक बार पंजीयन के बाद पशु की मृत्यु होने या अस्वस्थ होने तक बीमा पॉलिसी जारी होते रहेगी। पशुपालकों को कितना क्लेम ? वर्ष 2024-25 में बीमा क्लेम के लिए 43520 आवेदन आए इनमें से 4029 दावे विभाग দ্বারা निरस्त किए गए वर्ष 2025-26 में 30818 बीमा क्लेम के पंजीकरण हुए, 708 दावे खारिज जुलाई 2026 तक 40132 दावों का निस्तारण किया जा चुका पशुपालकों को 83 करोड़ 92 लाख 9 हजार रुपए का भुगतान किया गया मार्च तक 31 करोड़ का बीमा क्लेम दिए गए थे मार्च 2026 तक जहां बीमा क्लेम के मामलों में 31 करोड़ की राशि पशुपालकों को दी गई थी। वहीं इस वित्त वर्ष में भी 52 करोड़ से अधिक का बीमा क्लेम दिया जा चुका है। कुलमिलाकर पहले जहां अपने पशु की मृत्यु होने पर पशुपालक असहाय नजर आते थे, अब उन्हें क्लेम राशि मिलने पर आर्थिक मदद मिल पा रही है।0
0
Report
हनुमानगढ़ नगर पालिका में रिछपाल खर्रा की एंट्री पर शुरू विरोध
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : नगरपरिषद में रिछपाल खर्रा की एंट्री से आक्रोश निर्दलीय पार्षदों के समर्थकों और माकपा ने जताया विरोध, मतदान केंद्र के नजदीक पहुंच गए समर्थक, पुलिस और समर्थकों में हुई हल्की नोक झोंक, कमरेेड मंगेज बोलें मतदान केंद्र में सिर्फ अधिकारी, पार्षद और मीडिया ही रहे मौजूद, अन्य संदिग्ध लोगों को बाहर निकालने की रखी मांग0
0
Report
Sant Kumar Jain निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष: भाजपा को बड़ी जीत
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह,टोंक नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव परिणाम घोषित संत कुमार जैन बने अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के संत कुमार जैन को मिले 28 मत, कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यनारायण सैनी को मिले 7 मत मतगणना के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर जयंत कुमार ने किया परिणाम घोषित, भाजपा के संत कुमार जैन 21 मतों से निर्वाचित , भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह तीसरी बार अध्यक्ष बने संत कुमार जैन का भव्य स्वागत0
0
Report
Advertisement
बगरू नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव: भाजपा की संतोष चौहान बनी जीत, 21-14 वोट
Dudu, Rajasthan:बगरू (जयपुर) नगर पालिका बगरू के पालिकाध्यक्ष का चुनाव परिणाम घोषित भाजपा की संतोष चौहान बनी बगरू नगर पालिका की नई अध्यक्ष, 38 पार्षदों ने किया मताधिकार का प्रयोग भाजपा की संतोष चौहान को मिले 21 मत कांग्रेस की अनु पाटनी को मिले 14 वोट निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार अग्रवाल ने किया परिणाम घोषित नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष के घर के बाहर जश्न का माहौल, बधाईयों का लगा तांता मिठाईयां बांटी जमकर हुई आतिशबाजी।0
0
Report
बाड़मेर के नवनिर्वाचित सभापति गौतम जैन बॉबी का कायाकल्प लक्ष्य
Barmer, Rajasthan:सभापति गौतम जैन बॉबी का बड़ा बयान जीत के बाद Zee Media से खास बातचीत में नवनिर्वाचित सभापति गौतम जैन बॉबी ने कहा कि एक साल में बाड़मेर शहर की कायाकल्प करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शहर में सड़क, सफाई, पानी, नालियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर प्राथमिकता से काम होगा। साथ ही गौतम जैन बॉबी ने बीते कांग्रेस के तीन बोर्ड के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती बोर्ड के कार्यकाल में हुए काम और वित्तीय मामलों की जांच कराई जाएगी और जहां भी गड़बड़ी सामने आएगी, वहीं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब सभापति की कुर्सी संभालते ही उनके सामने विकास के साथ-साथ पुराने बोर्ड के कामकाज की जांच का मुद्दा भी अहम रहने वाला है। गौरतलब है कि गौतम जैन बॉबी ने कांग्रेस के जयमल सिंह को 20 से मुकाबले 35 वोट से हराया हैं।0
0
Report
सरदारशहर नगर परिषद सभापति भाजपा की अनीता वर्मा की 32 वोटों से जीत
Churu, Rajasthan:सरदारशहर में BJP का दबदबा! अनीता वर्मा बनीं नगर परिषद सभापति, 32 वोटों के साथ हुई जीत, भाजपा की गुटबाजी के बीच राजेंद्र राठौड़ की एंट्री के बाद बदले समीकरण, कांग्रेस की मोनिका सैनी को मिले 23 वोट सरदारशहर नगर परिषद सभापति पद के लिए सोमवार को हुआ चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भाजपा की अनीता वर्मा ने कांग्रेस की मोनिका सैनी को 9 वोटों से हराकर सभापति पद पर जीत दर्ज की। अनीता वर्मा को कुल 32 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मोनिका सैनी को 23 वोट मिले। एसडीएम महिपाल सिंह राजावत ने अनीता वर्मा को निर्वाचित घोषित किया। सभापति चुनाव से पहले भाजपा में उस समय सियासी हलचल तेज हो गई थी, जब पार्टी के दो बागी पार्षदों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। इसके चलते भाजपा के भीतर गुटबाजी खुलकर सामने आती नजर आई। हालांकि भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के दखल के बाद पार्टी खेमे में एकजुटता नजर आई और अंततः भाजपा प्रत्याशी अनीता वर्मा ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली। एसडीएम महिपाल सिंह राजावत के अनुसार नगर परिषद के सभी 55 पार्षदों ने मतदान किया। सुबह करीब 10:30 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले कांग्रेस पार्षदों ने मतदान किया, इसके बाद भाजपा पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू की गई और परिणाम घोषित कर दिया गया। अनीता वर्मा की जीत की घोषणा होते ही गांधी चौक पर भाजपा समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समर्थक आतिशबाजी करते और गुलाल उड़ाते नजर आए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई。0
0
Report
Advertisement
सपोटरा नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव परिणाम घोषित: सपना बैरवा निर्वाचित
Karauli, Rajasthan:सपोटरा(करौली)। नगरपालिका सपोटरा अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम घोषित, रिटर्निंग अधिकारी अनूप सिंह ने परिणाम किया घोषित, भाजपा की सपना बैरवा हुई निर्वाचित, सपना बैरवा को मिले कुल 16 वोट कांग्रेस की कविता महावर को मिले 4 वोट, निर्वाचित 20 पार्षदों ने बैलेट पेपर से डाले थे वोट, निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपकर दिलाई शपथ, चुनाव जीतने के बाद सपना बैरवा ने की बातचीत, बोली नगर पालिका सपोटरा का विकास करवाना रहेगी प्राथमिकता, विधायक हंसराज मीणा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की मनाई खुशियां, विधायक बोले सर्वसमाज सपोटरा की देवतुल्य जनता की है जीत।0
0
Report
अलवर नगर निगम मेयर चुनाव: भाजपा समर्थक पार्षदों ने मतदान किया, कांग्रेस-निर्दलीय भी पहुंची
Alwar, Rajasthan:अलवर नगर निगम मेयर के लिए मतदान भाजपा समर्थित करीब 40 पार्षद मतदान के बाद हुए रवाना कांग्रेस पहले 23 और दो निर्दलीय पार्षदों के साथ पहुंचे थे मतदान करने मतगणना हुई शुरू , दोनों दलों ने जीत का किया दावा0
0
Report
अलवर के राजगढ़ नगरपालिका चुनाव: रेखा देवी बनी अध्यक्ष, 40 पार्षदों ने किया मतदान
Alwar, Rajasthan:राजगढ़ (अलवर)- नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुए सम्पन्न, भाजपा का बना बोर्ड, भाजपा की रेखा देवी को 29 मत व राजकुमार सैनी को मिले 11 मत, 18 मतों से रेखा देवी बनी राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष, रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने रेखा देवी को प्रमाण पत्र सौंपकर दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ, 40 पार्षदो ने किया अपने मत का उपयोग, मतदान के बाद पार्षद बाहर निकले तो भाजपा समर्थित व केवीएस समर्थित पार्षदो ने की नारेबाजी0
0
Report
Advertisement
दमोह के हटा में अवैध गांजे की खेप बरामद, महिला-পুরुष गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के हटा में फिर जब्त हुई अवैध गांजे की खेप एक महिला एक पुरुष गिरफ्तार.. एक बार फिर अवैध गांजे की एक खेप जब्त हुई है। जिले के हटा में पुलिस को सूचना मिली थी कि दमोह तरफ से एक महिला और एक पुरुष गांजा लेकर आ रहे है। पुलिस ने घेराबंदी की और रेस्ट हाउस के पास इन दोनों को रोक कर तलाशी ली तो सूचना सही थी इन दोनों के पास से एक एक बैग गांजा बरामद किया गया है।0
0
Report
रतलाम-झाबुआ एक्सप्रेसवे पर पथराव, पुलिस ने कड़े सुरक्षा कदम उठाए
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम और झाबुआ के बीच एटलेन एक्सप्रेस-वे पर एक बार फिर परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। यहां तेज रफ्तार वाहनों पर पथराव की घटनाएं सामने आने लगी हैं। पथराव के चलते कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, वहीं कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि तेज रफ्तार वाहनों पर अचानक होने वाला पथराव कभी भी बड़ी सड़क दुर्घटना की वजह बन सकता है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं को लेकर अब पुलिस भी अलर्ट हो गई है। रतलाम एसपी अमित कुमार ने झाबुआ एसपी से इस मामले में चर्चा की है। जल्द ही पथराव वाले स्थान पर दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक होने वाली है। सुरक्षा के लिए नए और सख्त इंतजामों के साथ पथराव करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। वहीं, इन घटनाओं को ग्रामीणों की नाराजगी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन ग्रामीणों की समस्याएं सुनेगा, ताकि पथराव की वजहों का पता लगाकर स्थायी समाधान किया जा सके。0
0
Report
कोई समाचार सामग्री उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर में संगम विहार प्रॉपर्टी विवाद पर गोलीबारी, एक घायल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से गोली चलने की बात सामने आई है। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस फायरिंग की वजह और घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपियों की पहचान करने में लगी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले में तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद कॉलोनी में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। शॉटस0
0
Report
फरीदाबाद हिट एंड रन: तेज कार ने पिता की मौत, बेटी ने पुलिस से सवाल
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: फरीदाबाद में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. तेज रफ्तार कार की टक्कर से Meta फेसबुक में प्रोडक्ट मैनेजर के तौर पर काम करने वाले अमित झावर के पिता लक्ष्मी नारायण झावर की मौत हो गई. हादसा 27 अगस्त की रात करीब 8 बजकर 35 मिनट के पास हुई थी. घटना के बाद खुद पीड़ित अधिकारी ने पुलिस को सीसीटीवी उपलब्ध कराए. जिसमें कार उनके पिता को टक्कर मारती दिख रही है. लेकिन इसके बाद भी अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. ऐसे में अधिकारी ने फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. फरीदाबाद में पिछले कुछ दिनों में हिट एंड रन के मामले बढ़े हैं. फरीदाबाद पुलिस ने दर्ज की FIR फरीदाबाद पुलिस की FIR के मुताबिक लक्ष्मी नारायण झावर मंदिर से दर्शन कर पैदल अपने घर लौट रहे थे. घर से करीब 100 मीटर पहले अनखीर गोल चक्कर की तरफ से आई एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार उनके ऊपर से गुजर गई. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. इस मामले में मृतक की बेटी ज्योति की शिकायत पर सूरजकुंड थाने में FIR दर्ज की गई थी. घटना से जुड़े CCTV और डैशबॉर्ड कैमरे के विजुअल सामने आए हैं, विजुअल में कार लक्ष्मी नारायण झावर को टक्कर मारती और उनके ऊपर से गुजरती दिखाई दे रही है. परिवार का आरोप है कि CCTV फुटेज उन्होंने खुद पुलिस को उपलब्ध कराया था. मृतक के बेटे अमित झावर ने फरीदाबाद पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं, अमित का आरोप है कि मामले में पुलिस की कार्रवाई धीमी चल रही है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. अमित का कहना है कि उनके पिता को जिस कार ने टक्कर मारी, उसकी रफ्तार काफी तेज थी. उनका आरोप है कि इतनी तेज रफ्तार की वजह से उनके पिता खुद को बचा नहीं सके. अमित ने मामले की गहराई से जांच करने और जो भी जिम्मेदार हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अमित झावर ने पुलिस से यह भी पता लगाने की मांग की है कि घटना के वक्त कार में कौन-कौन मौजूद था. उनका कहना है कि फरीदाबाद में करीब 25 हजार स्मार्ट कैमरे हैं और इनकी मदद से कार में मौजूद लोगों की जानकारी जुटाई जा सकती है. अमित ने कार चालक की पहचान और उसकी भूमिका की भी जांच की मांग की है. साथ ही यह पता लगाने की मांग की है कि घटना के वक्त चालक फोन पर था या नशे में था. अमित ने यह सवाल भी उठाया है कि FIR में लगी धाराएं मामले के सभी तथ्यों के लिए पर्याप्त हैं या नहीं और क्या जांच के आधार पर अन्य धाराएं भी बनती हैं. बाइट = मृतक की बेटियां0
0
Report
धमतरी कुरूद पुलिस ने चिट्टा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के कुरूद पुलिस ने हेरोइन यानी चिट्टा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है...... आरोपियों के कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन, 8 हजार रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं...... बरामद मशरूके की कुल कीमत करीब 3 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है..... पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुरूद के इन्वेंचर स्कूल तिराहा, मेघा रोड के पास कुछ लोग हेरोइन लेकर ग्राहकों की तलाश में हैं..... सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया..... गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घनश्याम सिन्हा उर्फ घनसु, ढालेन्द्र रजक उर्फ बाउ और सूरज रजक के रूप में हुई है..... पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है..... वहीं कार्रवाई के बाद पुलिस ने नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए आरोपियों के हाथों में नशे से दूर रहो लिखी तख्तियां थमाईं और कुरूद शहर में उनका जुलूस निकाला..0
0
Report
Advertisement
