icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284002
Amir SohailAmir SohailFollow5 Jan 2025, 07:03 am

PDA जनसंवाद यात्रा का दूसरा चरण हमीरपुर में सफल

Jhansi, Uttar Pradesh:

PDA जनसंवाद यात्रा का दूसरा चरण बुंदेलखंड के हमीरपुर में आयोजित किया गया। इस यात्रा का शुभारंभ महेश कश्यप जी के नेतृत्व में मा. मान सिंह यादव जी एलएलसी ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री इदरीश खान, रामसाजीवन यादव, हारनारायण निषाद, मन पियारे निषाद, मुन्नी लाल निषाद, घनश्याम बाल्मीक, नीलम यादव, राकेश श्रीवास, चांद रईन, रीतेश बाल्मीक, धर्मेंद्र यादव, गट्टू, राहुल चौरसिया, धीरज कुशवाहा, ग़ाफूर खान, सोनकर जी, सल्लू भाई, नीतू रायकवार, विधया रायकवार, मान सिंह पाल, सर्वेश पाल, अजय रायकवार, रोहित रायकवार, अरविंद दांगी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिहार शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार: गुणवत्ता, परीक्षा और छात्र-कल्याण पर जोर

Patna, Bihar:बिहार में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। घोषणा-1: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विशेष समिति गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर विद्यालय तक पहुँचाने के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है, ताकि प्रत्येक विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाया जा सके और छात्रों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो। घोषणा-2: परीक्षा सुधार बिहार में परीक्षाओं को सुचारु, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं आधुनिक बनाने के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा सुधार समिति का गठन किया गया है। समिति बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ कक्षा-आधारित मूल्यांकन में तकनीक एवं AI के उपयोग के माध्यम से छात्रों के ज्ञान, समझ एवं विश्लेषण क्षमता के बेहतर आकलन के लिए सुझाव देगी। घोषणा-3: विशेष सहयोग शिविर शिक्षा सुधार के लिए विशेष सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक एवं छात्रों के साथ संवाद कर उनके सुझाव एवं समस्याएँ सुनी जाएंगी। घोषणा-4: छात्र कल्याण छात्रों के कल्याण से जुड़े कार्यों के बेहतर समन्वय एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों में निदेशालय का गठन किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर परीक्षा व्यवस्था एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है。
0
0
Report

प्रेमिका के लिए मोबाइल टावर पर चढ़कर मचा हड़कंप

Fatehpur, Uttar Pradesh:प्रेमिका के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया प्रेमिका के लिए युवक मोबाइल टावर के ऊंचे हिस्से पर जाकर बैठ गया युवक को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप, मौके पर जुटी भीड़ सूचना मिलते ही असोथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को टावर से दूर किया और युवक से बातचीत शुरू प्रेम प्रसंग में युवक ने आखिर क्यों उठाया ऐसा कदम, वजह अभी साफ नहीं नीचे आने के बाद पुलिस युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाएगी
0
0
Report
Advertisement

अरुणाचल में डोके-बाम मार्ग पर सेना के ट्रक दुर्घटनाग्रस्त; जनहानि नहीं

Guwahati, Assam:अरुणाचल प्रदेश: डोके-बाम मार्ग पर भारतीय सेना के दो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, कोई जनहानि नहीं अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग और लेपा रादा जिलों के बीच स्थित डोके-बाम मार्ग पर 8 अगस्त को भारतीय सेना के दो ट्रकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, यह सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब सेना के दोनों ट्रक इस मार्ग से होकर गुजर रहे थे। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने या किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों और सैन्य वाहनों को हुए नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
0
0
Report

झुंझुनूं के मोरारका कॉलेज में खुले तार, छात्रा को करंट, छात्रों में रोष

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सबसे बड़े मोरारका कॉलेज में लापरवाही की तस्वीर! कक्षा कक्षों में खुले पड़े है बिजली के बोर्ड और तार बीबीए कक्षा में खुले तारों से छात्रा को लगा करंट चार दिन पहले ज्ञापन, फिर भी नहीं सुधरी व्यवस्था छात्रा को करंट लगने के बाद विद्यार्थियों में रोष एसएफआई ने प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर दिया धरना कॉलेज कमेटी अध्यक्ष पिंटू सैनी के नेतृत्व में जमकर हुई नारेबाजी प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन ने तार करवाए ठीक भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का दिया आश्वासन झुंझुनूं जिले की सबसे बड़ी सरकार कॉलेज राजकीय मोरारका महाविद्यालय के 22 नंबर कमरे में बीबीए की कक्षा के दौरान खुले और नंगे पड़े बिजली के तारों से एक छात्रा को करंट लगने की घटना के बाद विद्यार्थियों में रोष फैल गया। मामले को लेकर एसएफआई कॉलेज कमेटी अध्यक्ष पिंटू सैनी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने बताया कि 22 नंबर कमरे में बीबीए की क्लास लगती है। जहाँ बोर्ड की विद्युत व्यवस्था लंबे समय से खराब थी और तार खुले पड़े हुए थे। इससे करंट लगने की आशंका बनी हुई थी। विद्यार्थियों की ओर से करीब चार दिन पहले प्रिंसिपल को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत करवाया गया था। इसके बाद दो दिन पहले मौखिक रूप से भी कॉलेज प्रशासन को खुले तारों और खराब बोर्ड की जानकारी दी गई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। विद्यार्थियों का आरोप है कि इसी लापरवाही के चलते एक छात्रा को खुले तारों से करंट लग गया। घटना के बाद विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। एसएफआई कॉलेज कमेटी अध्यक्ष पिंटू सैनी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की कि 22 नंबर कमरे में खराब बोर्ड और खुले पड़े तारों को तत्काल ठीक करवाया जाए। विद्यार्थियों ने स्पष्ट किया कि जब तक विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती। तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन और धरने के बाद कॉलेज प्रबंधन हरकत में आया और 22 नंबर कमरे में खुले पड़े बिजली के तारों तथा बोर्ड की व्यवस्था को ठीक करवाया। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन से कक्षाओं में बिजली से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की जांच करवाने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की। बाइट : पिंटू सैनी, कॉलेज कमेटी अध्यक्ष, एसएफआई
0
0
Report
Advertisement

नागरिक सुरक्षा भर्ती: भूतेश्वर तालाब में दूसरे दिन 85 अभ्यर्थी तैराकी और गोताखोर दक्षता परीक्षा में पहुंचे

Tonk, Rajasthan:पीपलू टोंक भूतेश्वर तालाब में नागरिक सुरक्षा भर्ती का दक्षता परीक्षण जारी, दूसरे दिन 85 अभ्यर्थी पहुंचे पीपलू शहर के भूतेश्वर तालाब में नागरिक सुरक्षा भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन भी तैराकी एवं गोताखोर दक्षता परीक्षण आयोजित हुआ। परीक्षण में अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अभ्यर्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके परिचित भी तालाब की पाल पर मौजूद रहे। नोडल अधिकारी एवं पीपलू उपखंड अधिकारी गुलाबसिंह वर्मा तथा तहसीलदार अभिषेक पारीक ने मौके पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड सत्यापन के बाद ही परीक्षण में प्रवेश दिया गया। भर्ती प्रक्रिया 13 अगस्त तक चलेगी। दूसरे दिन 46 गोताखोर और 39 तैराक, कुल 85 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं पहले दिन 72 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी कराई जा रही है और प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है। उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक) टोंक रामप्रसाद मीणा ने बताया कि नागरिक सुरक्षा भर्ती के दक्षता परीक्षण में कुल 474 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षित तैराकों एवं विशेषज्ञों की टीम ने अभ्यर्थियों की तैराकी और शारीरिक दक्षता का आकलन किया। टीम में हजारीलाल जाट, वैभव शर्मा, कैलाशचंद गुर्जर, अंकित जांगिड़, श्योजीलाल मीणा, राजाराम रघुवंशी, अंकित सुमित, धर्मपाल चौधरी, हेमराज बागड़ी, आरिफ, तोसिफ अहमद, रामलाल जाट, भंवरलाल, मीठालाल, ओमप्रकाश सैनी, धर्मराज खटीक, रामराज, दयाशंकर गुर्जर एवं अनिल जाट शामिल रहे। इस दौरान नरेन्द्र चंदेल, उम्मेद ताखर, सुरेन्द्र चंदेल, योगेश बैरवा, महेश सैनी, कंवरपाल गुर्जर, मनोहरलाल, गणेश जैन, अशोक कुमावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे。
0
0
Report

बेगूं में आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण दहशत, बच्चों सहित मवेशियों पर हमला

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पारसोली क्षेत्र के कितीयास गांव में आवारा कुत्तों ने मवेशियों को निशाना बनाया और एक गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीण रतन लाल गुर्जर, शंकर गुर्जर, शांति बाई, पूर्व फोरू सालवी और काली बाई जटिया सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं नाल गांव में करीब दो वर्षीय बच्चे अभय धाकड़ पर भी आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी पारसोली ले जाया गया। लगातार सामने आ रही घटनाओं से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है और लोग समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report

पीपलू में CLG बैठक: चोरी-नशा रोकथाम के लिए त्वरित एक्शन के निर्देश

Tonk, Rajasthan:ब्रेकिंग न्यूज पीपलू, टोंक पीपलू थाने में CLG, पुलिस मित्रों की बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक बैठक में पीपलू डिप्टी रामावतार चौधरी, थानाधिकारी रविश सामरिया, CLG सदस्य एवं थाना स्टाफ रहा मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सीएलजी सदस्यों से क्षेत्र की कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सुनी कई पीड़ितों ने लंबे समय से चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने की समस्या बताई गांवों में फैल रही नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष कार्रवाई की मांग उठाई गई क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई नशे की गतिविधियों और अपराध पर प्रभावी कार्रवाई की मांग एडिशनल एसपी ने सभी समस्याओं पर त्वरित एक्शन लेने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए पीपलू डिप्टी रामावतार चौधरी
0
0
Report
Advertisement

दूनी टोंक में हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति जागी

Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगो को बाटे तिरंगा हाथ में तिरंगा लेकर रैली निकाल देशभक्ति की भावना जगाई नगर पालिका दूनी द्वारा स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के पावन अवसर पर आमजन में देशभक्ति की भावना जगाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आयोजन किया इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अमर चन्द गुर्जर के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय से एक तिरंगा रैली निकाली गई इस रैली में नगर पालिका कर्मचारी महावीर जांगिड़, रामराज बलाई, नन्द लाल भील, राजाराम गुर्जर, भंवर लाल सैनी सहित ग्रामवासी रहे मौजूद।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

झुंझुनूं में निजी बसों पर सुरक्षा नियम उल्लंघन पर कार्रवाई; 4 बसें सीज

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं लगातार हादसों के बाद भी बस संचालकों की लापरवाही जारी इमरजेंसी एग्जिट में गड़बड़ी पर 4 निजी बसें सीज झुंझुनूं की विजय बस सर्विस की एक बस भी कार्रवाई की जद में इसके अलावा अन्य जगहों से संचालित बसों को भी किया सीज अधिकतर बसों में निर्धारित इमरजेंसी एग्जिट सही नहीं मिला इमरजेंसी एग्जिट की जगह पर अतिक्रमण कर बना रखी थी डिग्गी बस बॉडी निर्धारित साइज से ज्यादा, बैलेंस बिगड़ने का खतरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-पुलिस-परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई दो बस संचालकों ने जमा कराई 1.20-1.20 लाख रुपए की पेनल्टी चारों बसों की आरसी निलंबित, मूल स्वरूप में लाने पर ही होगी बहाल डीटीओ रमेश यादव बोले—सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली बसों पर जारी रहेगी कार्रवाई लगातार हो रहे बस हादसों के बावजूद निजी बस संचालकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए निर्धारित इमरजेंसी एग्जिट तक का सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा। झुंझुनूं में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने पुलिस और परिवहन विभाग के साथ संयुक्त जांच में झुंझुनूं से संचालित विजय बस सर्विस की एक बस समेत अन्य जगहों से संचालित चार बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया है। जांच में सामने आया कि अधिकतर जब्त बसों में निर्धारित इमरजेंसी एग्जिट नहीं मिला। कई बसों में इमरजेंसी एग्जिट की जगह पर अतिक्रमण करके डिग्गी के लिए स्पेस बना रखा था। वहीं कुछ बसों की बॉडी भी निर्धारित साइज से अधिक पाई गई। इससे बस के संतुलन पर असर पड़ने और हादसे की स्थिति में यात्रियों की जान खतरे में पड़ने की आशंका है। झुंझुनूं डीटीओ रमेश यादव ने बताया कि बस बॉडी कोड के अनुरूप नहीं चलने वाली बसों के खिलाफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ संयुक्त जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर 2025 के बाद AIS-153 के सुरक्षा मानक भी लागू होंगे। पुरानी बसों में भी सुरक्षा मानक पूरे कराने के लिए कार्रवाई की गई है। करीब 50 से 60 बसों में सुरक्षा मानक पूरे करवाने, कटिंग कराने और एस्केप हैच निकलवाने की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। यादव के अनुसार, इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं करने वाली बसों पर कार्रवाई जारी है। अभी चार बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और अभियान के लिए एक महीने का समय निर्धारित है। कार्रवाई के बाद दो बस संचालकों ने प्रत्येक ने 1.20 लाख रुपए की पेनल्टी जमा करवाई है। चारों बसों की आरसी निलंबित कर दी गई है। अब मूल स्वरूप में बसों को लाने और निर्धारित सुरक्षा मानक पूरे करने के बाद ही आरसी बहाल की जाएगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब बसों में इमरजेंसी एग्जिट जैसे बुनियादी सुरक्षा इंतजाम तक मानकों के अनुरूप नहीं हैं, तो ये बसें सड़क पर कैसे चल रही थीं। हादसे के समय यही लापरवाही यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top